डबल इंजन की सरकार झूठी सरकार है खटरा इंजन दिखाई नही दे रहा है सपा मुखिया

अखिलेश बोले राम मन्दिर पर नही बीजेपी पर लगेगा ताला
बीजेपी को जनता से खतरा

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा) समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बहराइच गेंदघर में एक जनसभा को संबोधित किया l समाजवादी पार्टी के मुखिया का पूर्व मंत्री यासर शाह, जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव,अब्दुल मन्नान,ने जोरदार स्वागत किया l पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बहराइच लोकसभा 56 सांसद प्रत्याशी रमेश चंद्र गौतम व इडिया गठबंधन के समर्थन में वोट करने को कहा l बहराइच कैसरगंज गोंडा तीनों प्रत्याशियो के पक्ष वोट कर ज्यादा से ज्यादा सांसदों को लोकसभा भेजे जिससे इडिया गठबंधन की सरकार बन सके l पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश बोले अबकी बार गठबंधन सरकार l गठबंधन सरकार बनने पर महिलाओं के खाते में एक लाख रुपए प्रति वर्ष दिया जायेगा l पूर्व मंत्री यासर शाह ने कहा चाहे जान चली जाए बहराइच की सीट जीत कर देगे l बहराइच में जैसे अखिलेश यादव का आगमन हुआ कार्यकर्तो ने जय जय जय अखिलेश के नारे लगाने लगे l भारी भीड़ देख कर अखिलेश यादव ने भाजपा की मोदी सरकार पर जम कर निशाना साधा बोला भाजपा झूठी सरकार है l वैक्सीन पर बोलते हुए कहा कि वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों से करोड़ों रुपए ले लिया l वैक्सीन से कितनो कि जान जा चुकी है अग्निवीर नीति को खत्म कर दिया यही सही समय है आने वाली तारीखों में अपना वोट देकर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के को लोकसभा भेजे l मंडल की सारी सीटों को जिताकर भेज कैसरगंज लोकसभा से भगत राम मिश्रा व गोंडा लोकसभा से श्रेया वर्मा को भारी मतों से विजयी बनाए l पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी को जनता से खतरा है l दूसरे सवाल का जवाब देते हुए बोले कि समाजवादियों का बहुत बड़ा परिवार है भाजपा का कोई परिवार नही है l पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंच से भाषण देते हुए बैगर नाम लिए कहा कि ये बोलते हैं डबल इंजन की सरकार है खटरा इंजन दिखाई नही दे रहा l मंच का संचालन समाजवादी पार्टी के जफर उल्ला खान (बंटी) ने किया l कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव,कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान, मटेरा विधायक मारिया शाह, कैसरगंज विधायक आनंद यादव,पूर्व विधायक राम तेज यादव,मुकेश श्रीवास्तव,के के ओझा,जूही सिंह, अब्दुल जिशान,मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता,योगेश प्रताप सिंह,की महिला अध्यक्ष मुन्नू देवी,सुमन शर्मा, निशी खान,कांग्रेस से कमला सोनी, पूर्व चैयरमैन तेज खा,समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सारिक खा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे l

rkpnews@desk

Recent Posts

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

5 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

6 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

6 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

6 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

6 hours ago

जिस घर में गूंज रही थीं पर्व की खुशियां, वहां पसरा मातम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…

6 hours ago