Categories: Uncategorized

आधार कार्ड अपग्रेड करने के लिए सीएससी सेंटरो पर लग रही भीड़

10 वर्ष से अधिक या उससे पुराने आधार कार्ड को कराना पड़ेगा अपग्रेट

आधार कार्ड अपग्रेड ना होने पर सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं से हो सकते हैं वंचित

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l 10 वर्ष से पुराने आधार धारको के आधार को पुनः अपग्रेट करने के निर्देश के क्रम में सीएससी सेंटरो पर आधार कार्ड धारको की भीड़ लग रही है। सीएससी सेंटरो पर शनिवार को अपना आधार अपग्रेड कराने के लिए महिलाओं की लंबी कतार लगी हुई थी। इसी तरह जनपद ही नहीं प्रदेश के अन्य सीएससी सेंटर पर, आधार कार्ड अपग्रेड करने के लिए भीड़ लग रही हैं। सरकार ने आधार कार्ड अपग्रेट करने के लिए 50 रुपया शुल्क निर्धारित किया है, लेकिन सरकार को एक टीम गठित करनी चाहिए कि सीएससी सेंटर पर सीएससी संचालक 50 रुपया ही निर्धारित शुल्क ले रहे या उससे अधिक, सरकार तो अपना काम कर दी है, देश में कम से कम एक अरब से अधिक आधार कार्ड बनाए गए हैं, आधार कार्ड अपडेट करने के लिए जो 50 रुपया लगाए जा रहे हैं, इससे सरकार के खजाने में खरबों रुपया आ जायेगा। जिनका आधार कार्ड बन गया है उनके आधार कार्ड को अपग्रेट करने का कोई ओचित्य नही है, लेकिन सरकार ने आदेश जारी कर दिया है तो उसका पालन करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी बनती है। इस लिए सरकार के आदेशों का अनुपालन करने के लिए अपना अपना आधार लेकर, सीएससी सेंटर पर आधार अपग्रेड कराने के लिए भीड़ लगना लाजमी है, क्यों की जिनका आधार कार्ड अपग्रेट नही हुआ रहेगा तो भविष्य में सरकारी योजनाओं जैसे पेंशन, राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि योजनाओं, जैसे विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए आधार कार्ड अपग्रेड करना मजबूरी है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

लेहड़ा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई युवती, तीन घंटे बाद हुई पहचान

बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव महराजगंज (राष्ट्र की…

2 hours ago

तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक की तैयारियां तेज, एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…

3 hours ago

डीडीयू ने दिव्यांग पूर्व छात्र को दी ट्राइसाइकिल, आत्मनिर्भरता की पहल को मिला बल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…

3 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस: तीनों तहसीलों में 224 शिकायतों की सुनवाई, 34 मामलों का मौके पर निस्तारण

खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…

3 hours ago

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त वंचितों और जरुरतमंदों के लिए अग्रसर है: सचिव

पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी…

3 hours ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना(राष्ट्र की परम्परा)l बिहार में शिक्षकों…

4 hours ago