बोलेरो ने दुकानदान व ई-रिक्शा चालक को रौंदा,मौके पर हुई मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के प्रदीप मद्धेशिया ( 35 ) पुत्र रामचन्द्र मद्धेशिया किराने की दुकान चलाते थे, मंगलवार को उनके दुकान पर गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के निबही निवासी मुकेश यादव पुत्र रमापति यादव,जो बैतालपुर में किराये कि मकान में रहता था और ई-रिक्शा चलाने का काम करता था, ई-रिक्शा से बैतालपुर से ठंडा लेकर आया था और दुकान पर ठण्डा उतार रहा था। वहीं दुकानदार बाईक से कहीं से आकर अपने दुकान के सामने खड़ा था, कि इसी दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो जो देवरिया से हाटा की तरफ जा रही थी। क्षेत्र के बलियवा गाव मे देवरिया-हाटा मार्ग पर ठंडा उतार रहे ई-रिक्शा चालक मुकेश को रौंदते हुए दुकानदार प्रदीप को भी रौंद दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गये और बोलरो एक विद्युत खंभे से जा टकराई और खंभा भी टुट गया। हादसे में दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने दोनों को ईलाज हेतु मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ने बोलेरो व चालक को हिरासत में ले लिया है।

उधर मौत की सूचना मिलते ही दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। मुकेश की पत्नी किरन व प्रदीप के परिवार वालों को रो-रो कर बुरा हॉल है। इस संबंध में रामपुर कारखाना थाना प्रभारी ने बताया कि बोलेरो की ठोकर से दो लोगों की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है, बोलेरो व चालक दोनों हिरासत में है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

3 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

3 hours ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

1 day ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

1 day ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

1 day ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

2 days ago