ब्लूमिंग बड्स स्कूल में सजेगा सुरों का मंच, स्टेबिन बेन का लाइव कॉन्सर्ट 11 फरवरी को

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षा के साथ संस्कृति और मनोरंजन के समन्वय की एक यादगार पहल के तहत जिला मुख्यालय स्थित ब्लूमिंग बड्स स्कूल, खलीलाबाद कैंपस में 11 फरवरी 2026 को देश के लोकप्रिय गायक स्टेबिन बेन का भव्य लाइव कॉन्सर्ट आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर छात्रों, अभिभावकों और संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
रोमांटिक और भावनात्मक गीतों से युवाओं के दिलों पर राज करने वाले स्टेबिन बेन जब मंच संभालेंगे, तो पूरा कैंपस सुरों और तालियों से गूंज उठेगा। आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम न सिर्फ मनोरंजन बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक प्रेरक प्रयास है।
इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर वैभव चतुर्वेदी ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी उतनी ही जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी रचनात्मक क्षमता को नया आयाम मिलता है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्यक्रम में प्रवेश केवल प्रवेश पास धारकों को ही दिया जाएगा। सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बिना प्रवेश पास किसी को भी कार्यक्रम स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
आयोजकों के अनुसार, कॉन्सर्ट को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए आधुनिक साउंड सिस्टम, आकर्षक लाइटिंग और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। इस आयोजन से जिले की सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूजीसी नेट-जेआरएफ में डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन

दिसंबर 2025 की परीक्षा में सौ से अधिक विद्यार्थियों को सफलता, हिंदी विषय से सर्वाधिक…

16 minutes ago

तेज रफ्तार बनी हादसों की वजह, सिकंदरपुर में दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर-बेल्थरा मार्ग पर शुक्रवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने…

56 minutes ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय को वैश्विक पहचान, मलेशिया की एमएसयू से हुआ रणनीतिक करार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयूजीयू) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त पहचान…

1 hour ago

सीआरपीएफ जवान का ग्राम सभा में ऐतिहासिक स्वागत, ढोल-नगाड़ों के बीच गूंजा भारत माता की जय

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल के ग्राम पिपरपाती तिवारी में उस समय उत्सव जैसा माहौल…

1 hour ago

गेहूं के खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैकुंठपुर में शुक्रवार सुबह उस…

2 hours ago

मतदाता जागरूकता के लिए एनएसएस रैली, सेवा और लोकतंत्र पर हुआ विचार-विमर्श

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल इंटर कॉलेज महराजगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा…

2 hours ago