महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में सोमवार शाम पुरानी रंजिश के चलते एक सनसनीखेज हमला सामने आया, जिसमें एक कंपाउंडर को लोहे के पाइप से बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल वर्मा पुत्र चुल्हाई वर्मा, निवासी पतरेंगवां थाना सिंदुरिया, वर्तमान में तिवारी बाजार स्थित डॉ. डी. के. पाण्डेय के अस्पताल में कंपाउंडर के रूप में कार्यरत है। सोमवार को करीब 3:30 बजे वह अस्पताल से बाहर निकल रहा था, तभी उसके रिश्तेदार सदानंद वर्मा पुत्र अशोक वर्मा, निवासी वार्ड नंबर 5 नगर पंचायत घुघली, ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। हमले में राहुल के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
ये भी पढ़े – मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को बताए गए अधिकार
घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी कस्बा घुघली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया। बाद में परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए केएमसी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है।
इस संबन्ध में थानाध्यक्ष घुघली कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जायेगी।
ये भी पढ़े – फसल प्रदर्शन व किसान संगोष्ठी आयोजित, प्रगतिशील किसान सम्मानित
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…
शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…
बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…