ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौपा

मथुरा(राष्ट्र की परम्परा)
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गौ पुत्र सत्यवीर सिंह चौधरी ने पूरी टीम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्बोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन को सौपा।
ज्ञापन के माध्यम से सत्यवीर सिंह ने प्रधानमंत्री से मांग करते हुए कहाँ कि भारत देश के जिन जिन जिलों, तहसीलों और ब्लाको में तीर्थ स्थल है उन्हें मांस मुक्त व नशा मुक्त किया जाए और भारत देश में कहीं पर भी किसी भी गौ प्रेमी की दुर्घटना मे मृत्यु हो जाती है तो वहां का पुलिस प्रशासन तुरंत जांच कर दोषियों को गाड़ियों समेत गिरफ्तार करके जेल भेजे । गौ हत्यारों और गौ तस्करी में लिप्त अपराधियों के लिए कठोर आजीवन कारावास जैसी सजा का प्रावधान हो। गौ तस्करी में उपयोग आने वाले वाहनों की जब्ती होने पर जमानत न हो व सदा सदा के लिए राजसाद हो और उन्हें नीलाम किया जाये अथवा गौशालाओं को उपयोग हेतु सौंप दिया जाए। कम्पनियों के सी एस आर फण्ड में से एक निश्चित राशि गौ सेवा से जुड़े कार्यों हेतु खर्च करने की अनिवार्य लाभ हो।
भारत देश में गौ हत्या और गौ तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। किसी भी संगठन व दल के गौ रक्षक प्रमुख पात्र व गौ सेवक प्रमुख पात्र को सुरक्षा हेतु सरकार की तरफ से सरकारी लाइसेंस देने की व कुछ लोहे के औजार रखने की अनुमति दी जाए, जिससे गौ रक्षक व गौ सेवक अपनी गौ माताओं की व नंन्दियो की गौ तस्करों से उनके प्राण बचाया जा सके। प्रत्येक ग्राम पंचायत पर निराश्रित नर गौ वंशों के लिए नंदी शाला की स्थापना की जाए। अधिक धन प्राप्त करने वाले सरकारी नियंत्रण में चल रहे मंदिरों के साथ गौशाला संचालक अनिवार्य किया जाए। भारत देश में पशु मेलों के नाम पर हो रही अवैध गौ तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु केन्द्रीय कानून बने ताकि गौ वंश की मृत देह का उचित अंतिम संस्कार हो। गौ सेवको व गौ रक्षकों के लिए भारत देश में टोल टैक्स फ्री किया जाय । गौ प्रेमी सेवा करते हुए अगर कहीं पर भी दुर्घटना का शिकार होता है तो सरकार उसे 50 लाख रुपए मुआवजा और परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी प्रदान । यह समय रामराज की पुनर्स्थापना का है वर्तमान में केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राज्य में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी महाराज के नेतृत्व में संगठन को पूर्ण विश्वास है कि आक्रांत और राक्षसों का नाश राम और लक्ष्मण के रूप में किया जाए और गौ सेवक व गौ रक्षक सरकार से निवेदन करते हैं कि गौ हत्यारे और उनके सहयोगी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए और उसी प्रकार दंड मिले जैसा की राम और लक्ष्मण ने दुष्ट राक्षसों को दिया था।
इस दौरान ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गौ पुत्र सत्यवीर सिंह चौधरी, मथुरा जिला अध्यक्ष गौपुत्र भोला परिहार, जिला प्रवक्ता गौ पुत्र अरुण चौधरी, मथुरा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौ पुत्र वीरेंद्र सिंह तोमर, गौ पुत्र मोहित कुशवाहा, गौ पुत्र मनीष कुमार सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

5 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

6 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

6 hours ago

10 साल बाद JTET का इंतजार: 11 अक्टूबर की संभावित तारीख पर संकट, अब JAC के फैसले का इंतजार

11 अक्टूबर को परीक्षा पर संशय, 4.5 लाख अभ्यर्थियों को JAC की आधिकारिक तारीख का…

6 hours ago

बंदरों के आतंक से बच्चे स्कूल जाने से डर रहे, दर्जनों को कर चुके घायल

एक बंदर पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा, दूसरे को पकड़ने की मांग बहराइच…

7 hours ago

जंगल में छिपे हथियारों तक पहुंची पुलिस, मालती मुर्मू के इशारे पर हथियारों का जखीरा मिला

Ai निर्मित फोटो सांकेतिक चाकुलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर इलाके से…

7 hours ago