महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल इंटर कॉलेज महराजगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा नेहरू नगर पिपरदेउरा में आयोजित सप्तदिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत भव्य रैली निकाली गई। स्वयंसेवियों ने बैनर और पोस्टर के साथ घर-घर जाकर लोगों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया।
शिविर के अंतर्गत आयोजित बौद्धिक सत्र का उद्घाटन संस्था के निदेशक दुर्गेश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि सेवा भावना को जीवन का हिस्सा बनाना ही व्यक्तित्व विकास की सबसे बड़ी कुंजी है। राष्ट्रीय सेवा योजना समाज में व्याप्त असमानताओं को कम कर सामाजिक एकता को मजबूत करती है। उन्होंने स्वयंसेवियों से अनुभवों से सीखने और सकारात्मक बदलाव के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
विशिष्ट वक्ता अभय प्रताप मिश्र ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ सेवा भाव, सामाजिक सहयोग और राष्ट्रीय चेतना का विकास करता है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने और समाज हित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की शुरुआत लक्ष्य गीत और योग अभ्यास से हुई। स्वयंसेविका दीपाली पटेल और साथियों ने सरस्वती वंदना तथा मुस्कान यादव और साथियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को ऊर्जावान बना दिया।
कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र वर्मा और राकेश सहानी के मार्गदर्शन में निकली रैली नेहरू नगर पिपरदेउरा से उद्योग चौराहा होते हुए चिउरहा गांव तक पहुंची और पुनः शिविर स्थल पर समाप्त हुई। रैली के दौरान स्वयंसेवियों ने पहले मतदान, फिर जलपान और छोड़ो अपने सारे काम, पहले करो मतदान जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया।
रैली के समापन पर कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जागरूक और जिम्मेदार मतदाताओं पर निर्भर करती है। संविधान द्वारा प्रदत्त मताधिकार का विवेकपूर्ण उपयोग प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
इस अवसर पर अंजली, प्रियंका, अनुष्का यादव, प्रतिभा, आदित्य, मारूफ, कैफ, अंकित सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…
बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…
देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…