गेहूं के खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैकुंठपुर में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर स्थित गेहूं के खेत में 19 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान आदित्य चौरसिया पुत्र प्रयाग, निवासी बैकुंठपुर के रूप में हुई है। शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार आदित्य बीते 2 फरवरी को हरपुर टोला कटहिंया निवासी प्रदीप गुप्ता के साथ घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद फरेंदा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में युवक का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। शव की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार मृतक के गले और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जबकि एक पैर रस्सी से बंधा हुआ था, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
मृतक के परिजनों ने प्रदीप गुप्ता पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि साजिश के तहत आदित्य की हत्या कर शव को खेत में फेंका गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बुलडोजरों से पुष्पवर्षा से लेकर बूथ बैठक तक, मेरठ में भाजपा ने दिखाया बड़ा शक्ति प्रदर्शन

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…

11 hours ago

मोबाइल से चिप तक भारत का बढ़ता दबदबा, सेमीकंडक्टर उद्योग को सतर्क रहने की सलाह

AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…

11 hours ago

स्कूल के क्लासरूम में शिक्षिका को गोली, युवक ने खुद को भी मारी गोली

लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…

12 hours ago

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

13 hours ago