Categories: Uncategorized

एनसीसी कैडेट्स ने विश्वविद्यालय का किया नाम रोशन

कुलपति ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने सीएटीसी-168 (कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप) में शानदार प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है। यह कैंप 5 नवंबर से 14 नवंबर तक सैनिक स्कूल, गोरखपुर में आयोजित किया गया था।
कैम्प में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कैडेट्स ने कई पुरस्कार अर्जित किए। अपनी इस सफलता के उपरांत कैडेट्स ने कुलपति प्रो. पूनम टंडन से मुलाकात की। कुलपति ने इन होनहार कैडेट्स की प्रशंसा करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “एनसीसी कैडेट्स की यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत है। अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व की यह भावना विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करती है।”
उपलब्धियां के लिए सम्मानित कैडेट्स में मुस्कान जायसवाल- कैम्प सीनियर, अन्नू सिंह – कैम्प एडजुटेंट, वंदना श्वेता वर्मा – क्वार्टर गार्ड, श्यामली यादव – कैम्प आरपी, शिखा कन्नौजिया – मेस कमांडर, अराधना दुबे, कुमुद ग्रोंड और अपर्णा गिरी – हैंड हॉर्कर, अपर्णा गिरी और आर्या यादव – क्विज प्रतियोगिता, नंदनी यादव – रॉक क्लाइंबिंग और ट्रैकिंग, कैम्प के दौरान इन कैडेट्स ने न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago