Sunday, July 19, 2026
Home Blog Page 808

सूखे नशे की तस्करी का भंडाफोड़, महिला सहित तीन गिरफ्तार

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)पूर्वी चंपारण जिले में सूखे नशे की बड़ी खेप के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। चकिया पुलिस ने एसटीएफ के नारकोटिक्स सेल से मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई रेलवे रैक के सामने चीनी मिल जिरात में की।

गिरफ्तार आरोपियों में रामकरण पकड़ी वार्ड नंबर-5 निवासी आशीष कुमार (21) और गुड्डी देवी (32) के साथ कल्याणपुर थाना के कटहरिया निवासी कुंदन कुमार (19) शामिल हैं। पुलिस ने आशीष के पास से 1.09 किलोग्राम और गुड्डी देवी के पास से 1.084 किलोग्राम अफीम बरामद की। साथ ही BR05BD3688 नंबर की एक हीरो स्प्लेंडर बाइक और दो एंड्रॉयड फोन भी जब्त किए गए।

पूछताछ में आशीष ने बताया कि उसे अफीम जितौरा के एक व्यक्ति ने दी थी, जिसे पंजाब पहुंचाने का निर्देश मिला था। इसके एवज में उसे अग्रिम तीन लाख रुपये मिले थे। वहीं, गुड्डी देवी ने खुलासा किया कि उसे इस काम के बदले छह हजार रुपये देने की बात कही गई थी।

पुलिस ने इस मामले में आशीष के पिता राघोलाल साह को भी आरोपी बनाया है, जो पहले दिल्ली में एनडीपीएस मामले में जेल जा चुका है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस तस्करी के पीछे संगठित गिरोह के होने की संभावना है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह के नेतृत्व में शहर में निकली तिरंगा यात्रा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शनिवार को नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य डॉ. रतनपाल सिंह ने तिरंगा दिखाकर किया।
हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए सैकड़ों युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और तिरंगा अमर रहे के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों मालवीय रोड, बस स्टेशन चौराहा, रुद्रपुर रोड सहित अन्य रास्तों से होते हुए पूरे शहर में भ्रमण किया। जगह-जगह व्यापारियों और नागरिकों ने फूल वर्षा कर स्वागत किया।
इस अवसर पर एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को और प्रबल करना है।
भाजयुमो पदाधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि देने और देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के लिए निकाली गई।
कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रवीण प्रताप मल्ल, रंजीत कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, जिला मंत्री जयदीप मणि, शिवम गुप्ता, तेजप्रताप गुप्ता आदि शामिल रहे।

पूर्व विधायक श्री बाबू की 26वीं पुण्यतिथि मनी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। गौरी बाजार के पूर्व विधायक स्व. श्रीनिवास मणि त्रिपाठी “श्री बाबू” की 26 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। गौरीबाजार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते उन्हें नमन किया। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई व पूर्व विधायक श्रीबाबू को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि श्री बाबू राजनीतिक और सामाजिक सरोकारों के महान पुरोधा थे तथा पक्ष के पहाड़ थे। प्रखरता के साथ समाज का पक्ष रखते थे और कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहते थे।भारतीय जनता पार्टी के सिपाही के रूप उन्होंने जिले का प्रतिनिधित्व किया और मुझे भी उनके साथ काम करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ था।
सदर सांसद शशांक मणि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के दो महापुरुषों की पुण्यतिथि आज हम एक साथ मनाने के लिए एकत्र हुए हैं जिसमें से एक ने पूरे राष्ट्र को एकसूत्र में पिरोने का कार्य किया तो दूसरे ने पूरे जनपद में राजनीतिक और सामाजिक समरसता को एक नई दिशा दी। वे हमेशा सत्य और ईमानदारी के रास्ते पर चलते हुए समाज की सेवा करने की प्रेरणा देते थे। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले श्री बाबू जनपद की शान थे। सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि
श्री बाबू एक आदर्श विधायक थे जिन्होंने पार्टी संगठन को संगठित करने का कार्य किया। संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिजेश मणि त्रिपाठी ने किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता टीपी शुक्ला, पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, जिला महामंत्री प्रमोद शाही, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, गंगा सिंह कुशवाहा, नीरज शाही, अरुण कुमार सिंह, जिला मंत्री डा हेमंत मिश्रा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा, संजय तिवारी, राधेश्याम शुक्ला, बलराम उपाध्याय, मारकंडे शाही, मारकंडे तिवारी, सज्जन मणि त्रिपाठी, कृष्ण नाथ राय, रमेश तिवारी, रामाशीष प्रसाद, अखिलेश त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष आदित्य सिंह, रमेश वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप मद्धेशिया, सरिता पासवान, ब्लाक प्रमुख प्रभाकर राय, डब्लू मणि त्रिपाठी, निर्मला गौतम, अजय दुबे वत्स, दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, सचिंद्र शाही दीपू, नवीन तिवारी, विपिन यादव आदि उपस्थित रहे।

बेटे ने सो रहे पिता की फावड़े से काट कर गर्दन की अलग

जमीन को लेकर हुआ था विवाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा )l जिले में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक पुत्र ने रिश्तों को शर्मसार करते हुए, अपने पिता का गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
एम्स थाना क्षेत्र के रहने वाले 60 वर्षीय भागवत मिश्रा अपने चार बेटों के साथ राजही के राम सहरिया टोला में रहते हैं। उनकी पत्नी का देहांत 2 वर्ष पहले हो चुका था,7 माह पहले उनके बड़े बेटे कृष्णजीवन का एक्सीडेंट हो गया था,घटना के दौरान उनके सर में गंभीर चोट आई थी। पिता ने पुत्र का जीवन बचाने के लिए दो बीघा जमीन बेच कर बेटे का इलाज कराया था। इस बात से उनका चौथे नंबर का बेटा राधेश्याम मिश्रा जो काम के सिलसिले में पुणे रहता है ,बेहद नाराज था। 10 दिन पहले गोरखपुर वापस लौटने पर उसने पिता से विवाद किया कि मुझे भी मेरे हिस्से की जमीन बेचकर पैसा चाहिए। लेकिन पिता इस बात के लिए तैयार नहीं थे, उन्होंने कुछ पैसा राधेश्याम को भी दिया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। शुक्रवार की रात 11:00 बजे पिता पुत्र के बीच इसी बात को लेकर पुनः विवाद हुआ, घर वालों ने समझा=बुझाकर मामला शांत कराया और सभी लोग सोने चले गए। बड़ी बहू का आरोप है कि रात 12:00 बजे के आसपास जब पिता जी सो रहे थे राधेश्याम उनके कमरे में पहुंचा और फावड़े से वार कर उनकी गर्दन धड़ से अलग कर दी। घटना के बाद घर में चीख= पुकार मच गई ।इसकी सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से फॉरेंसिक टीम ने कुछ साक्ष्य इकट्ठे किए हैं। घटना में प्रयुक्त फावड़े को बरामद कर लिया गया है।

इस बारे में सीओ कैंट योगेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शुरुआती पूछताछ और जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के साथ ही फोरेंसिक टीम साक्ष्यों की जांच कर रही है।

बीटीएसएस ने श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्माओं को किया नमन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत तिब्बत समन्वय संघ संत कबीर नगर इकाई की ओर से गोरक्ष, महाकौशल और मध्य भारत प्रांत के तीन वरिष्ठ पदाधारियों के परिजनों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।
गोरक्ष प्रांत की गोरखपुर निवासिनी महिला विभाग की प्रांत मंत्री रूपाली श्रीवास्तव की पूज्य माता जी का निधन विगत दिनों हो गया। वहीं महाकौशल प्रांत के बालाघाट जिले के स्वावलंबन निर्माण प्रभाग के प्रांत संयोजक ललित येडे के पूज्य पिता जी और मध्य भारत प्रांत के नर्मदापुरम जिले की महिला विभाग की जिलाध्यक्ष रुचि अग्निहोत्री के पूज्य पिता जी के निधन से संघ परिवार दुखित है।
बीटीएसएस परिवार ने इन सभी पुण्यात्माओं के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रार्थना की है कि वे मोक्ष प्राप्त कर गोलोक को प्राप्त हों। साथ ही भगवान महादेव से प्रार्थना की गई है कि शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

दर्दनाक: सरयू की छाड़न में डूबकर किशोर की मौत

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l बांसडीह क्षेत्र के पर्वतपुर गांव में शनिवार को सरयू नदी की छाड़न में स्नान करने गए 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रोहित बिंद अपने साथियों के साथ पंचायत भवन के पास सरयू की छाड़न में नहा रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। डूबते देख उसके साथी शोर मचाते हुए बचाने का प्रयास करने लगे, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने से रोहित बाहर नहीं निकल सका। कुछ देर बाद ग्रामीणों की मदद से उसे पानी से बाहर निकाला गया और तत्काल सीएचसी बांसडीह ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक रोहित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बालू कारोबारी हत्याकांड का आरोपी अंशु लखनऊ से गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) के रानीतालाब इलाके में 10 जुलाई को हुए बालू कारोबारी रामाकांत यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी अंशु कुमार उर्फ दिव्यांशु को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद 15 अगस्त की रात उसकी निशानदेही पर पुलिस निसरपुरा इलाके में हथियार बरामद करने पहुंची। इसी दौरान निसरपुरा नहर रोड शनि मंदिर के पास अंधेरे का फायदा उठाकर अंशु भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे रोकने की भरसक कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका, जिसके बाद पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। गोली उसके बाएं पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।

पुलिस ने घायल अंशु को पकड़कर इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और डोंगल बरामद किया।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अंशु ने वर्चस्व की लड़ाई और व्यक्तिगत रंजिश के चलते मंटू कुमार के माध्यम से रामाकांत यादव की हत्या कराई थी। हत्या की साजिश के तहत अंशु ने मंटू को 50 हजार रुपये, देसी पिस्टल और कारतूस दिए थे। हत्या के बाद कर्ज का मामला भी खत्म करने की योजना थी।

एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि अंशु पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। वह वर्ष 2017 से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। रामाकांत यादव हत्याकांड में पुलिस पहले ही मंटू कुमार, बिट्टू कुमार और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर चुकी है।

₹10 हजार के बिजली बिल विवाद में सगे भाई की पीट-पीटकर हत्या, तीन हिरासत में

मधेपुरा(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जिले के घैलाढ़ थाना क्षेत्र के रतनपुरा वार्ड संख्या-5 में शनिवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। महज ₹10 हजार के बिजली बिल के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, मृतक श्याम यादव (चार भाइयों में दूसरे नंबर पर) गांव में किराना दुकान चलाता था। वह अपने बड़े भाई उमाकांत यादव के साथ एक ही घर में रहता था और दोनों का बिजली मीटर साझा था। इस बार करीब ₹10 हजार का बिल आने पर तय नहीं हो सका कि भुगतान कौन करेगा, जबकि जमीन का बंटवारा पहले ही हो चुका था। इसी बात पर दोनों भाइयों में कहासुनी शुरू हो गई और विवाद इतना बढ़ गया कि उमाकांत यादव ने अपनी पत्नी पार्वती देवी और ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को बुला लिया।

गुस्से में सभी ने मिलकर श्याम यादव और उसके परिवार पर हमला कर दिया। हमले में श्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में घैलाढ़ पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना में मृतक के पिता प्रयाग प्रसाद यादव, मां सत्यभामा देवी और छोटे भाई बबलू यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज पीएचसी में जारी है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते लोगों ने बीच-बचाव नहीं किया होता, तो पूरा परिवार हमले की चपेट में आ सकता था। घटना के समय मृतक की पत्नी मायके गई हुई थी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही घैलाढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी उमाकांत यादव सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

मुकदमों के निपटारे में तेजी: ‘मेडलीप पीआर’ ऐप से डॉक्टर और पुलिसकर्मी देंगे ऑनलाइन गवाही

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)लंबित मुकदमों के निपटारे को गति देने के लिए बिहार पुलिस ने गवाही प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में ‘मेडलीप पीआर’ नामक विशेष ऐप तैयार किया जा रहा है, जिसके जरिए डॉक्टरों और मेडिकल अधिकारियों की गवाही ऑनलाइन दर्ज कराई जाएगी।

मुकदमों की सुनवाई में पोस्टमार्टम रिपोर्ट या इंजरी रिपोर्ट तैयार करने वाले डॉक्टरों की पेशी बेहद अहम होती है, लेकिन कोर्ट में उनकी बार-बार अनुपस्थिति से केस की गति प्रभावित होती रही है। अब, इस ऐप के जरिए डॉक्टर निर्धारित तारीख पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गवाही दे सकेंगे।

पुलिसकर्मियों की सहूलियत के लिए वर्ष 2007 में एक पोर्टल विकसित किया गया था, जिसे अब दोबारा सक्रिय किया जा रहा है। दूर-दराज तैनात पुलिसकर्मी भी इसी पोर्टल के जरिए अपनी गवाही दे पाएंगे।

अधिकारियों का मानना है कि इस डिजिटल व्यवस्था से गवाही की बाधाएं खत्म होंगी, केसों की सुनवाई समय पर पूरी होगी और दोषियों को सजा दिलाने की प्रक्रिया तेज होगी। इससे लंबित मामलों के बोझ को कम करने में बड़ी मदद मिलेगी।

राहुल गांधी की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ कल से, 16 दिन में 1,300 किमी, 20 से ज़्यादा ज़िलों का दौरा


सासाराम से होगी शुरुआत, पटना में होगा समापन; तेजस्वी यादव ने बताया “ऐतिहासिक अभियान”

पटना,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) लोकसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 17 अगस्त से बिहार में ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ की शुरुआत करेंगे। 16 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के अन्य नेता 1,300 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करते हुए 20 से ज़्यादा ज़िलों से गुज़रेंगे।
इस अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और कथित ‘वोट चोरी’ व मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में अनियमितताओं के विरोध को मजबूत करना है।

“संविधान बचाने की लड़ाई”
एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर राहुल गांधी ने लिखा – “16 दिन, 20+ ज़िले, 1,300+ किलोमीटर। हम मतदाता अधिकार यात्रा के साथ लोगों के बीच आ रहे हैं। यह सबसे मौलिक लोकतांत्रिक अधिकार – ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ की रक्षा की लड़ाई है। संविधान बचाने के लिए बिहार में हमसे जुड़ें।”

यात्रा का कार्यक्रम
कांग्रेस सांसद द्वारा साझा कार्यक्रम के अनुसार, 17 अगस्त को यह यात्रा सासाराम, डेहरी ऑन सोन और रोहतास से शुरू होगी।18 अगस्त – कुटुम्बा, औरंगाबाद, देव और गुरारू।19 अगस्त – पुनामा वजीरगंज, गया, नवादा और बरबीगा।21 अगस्त – शेखपुरा के तीन मोहनी दुर्गा मंदिर से सिकंदरा, जमुई होते हुए मुंगेर।22 अगस्त – मुंगेर से सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर।23 अगस्त – बरारी, कुर्सेला से कोरहा, कटिहार होते हुए पूर्णिया।24 अगस्त – पूर्णिया से अररिया होते हुए नरपतगंज। 26 अगस्त – सुपौल से मधुबनी होते हुए दरभंगा। 27 अगस्त – दरभंगा से मुजफ्फरपुर, फिर सीतामढ़ी।28 अगस्त – सीतामढ़ी से मोतिहारी होते हुए पश्चिम चंपारण।29 अगस्त – बेतिया से गोपालगंज होते हुए सीवान।30 अगस्त – छपरा, सारण और भोजपुर।20 अगस्त, 25 अगस्त और 31 अगस्त को यात्रा में “विराम दिवस” रखा गया है। अंतिम पड़ाव 1 सितंबर को पटना होगा।

तेजस्वी यादव का समर्थन
यात्रा से पहले, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने इसे “ऐतिहासिक” करार दिया। पटना में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा – “हम सासाराम से ‘वोट अधिकार यात्रा’ शुरू कर रहे हैं। उद्देश्य है कि कोई भी मतदाता सूची से बाहर न हो। इसके लिए हमने सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी है और राहत भी मिली है।”
उन्होंने याद दिलाया कि सर्वोच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग को बिहार की मसौदा मतदाता सूची से हटाए गए 65 लाख नामों की सूची कारण सहित प्रकाशित करने का निर्देश दिया है।

राजनीतिक माहौल में नई हलचल
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह यात्रा आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों से पहले बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर सकती है, खासकर ग्रामीण इलाकों में जहां मतदाता सूची से नाम कटने के मुद्दे ने बहस छेड़ रखी है।

प्लास्टिक इकाई में भीषण आग, एक ही परिवार के चार सदस्य सहित पांच की मौत

बेंगलुरु (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) शहर के व्यस्त कारोबारी इलाके के.आर. मार्केट के पास नागरथपेट क्षेत्र में शनिवार तड़के एक प्लास्टिक सामान निर्माण इकाई में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान मदन सिंह (38), उनकी पत्नी संगीता (33), दो बेटे रितेश (7) और विहान (5) तथा पड़ोसी सुरेश कुमार (26) के रूप में हुई है।

मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले मदन सिंह करीब दस वर्षों से इस इमारत को किराए पर लेकर इसमें एक छोटी फैक्टरी चला रहे थे, जहां प्लास्टिक के सामान के साथ-साथ चटाई भी बनाई जाती थी। फैक्टरी के ऊपरी मंजिल पर उनका परिवार रहता था। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर दमकल की आठ गाड़ियां, 55 दमकलकर्मी और 21 अधिकारी मौके पर पहुंचे। घनी आबादी और गोदामनुमा इमारत में बड़े पैमाने पर रखे सामान के कारण आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल रहा।

अधिकारियों ने बताया कि यह इलाका शहर के सबसे घनी आबादी वाले व्यावसायिक क्षेत्रों में से एक है, जहां संकरी गलियों और सामान से भरी दुकानों के कारण आग बुझाने में दिक्कतें आईं। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और आग के सटीक कारण की जांच जारी है।

यह हादसा एक बार फिर घनी आबादी वाले इलाकों में चल रही औद्योगिक इकाइयों और गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।

प्रदेश में मानसूनी बारिश से भारी तबाही, अब तक 257 मौतें

शिमला(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)हिमाचल प्रदेश में लगातार जारी मानसूनी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भूस्खलन, अचानक आई बाढ़ और मकान ढहने जैसी घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) के अनुसार, 20 जून से अब तक बारिश से संबंधित घटनाओं में 133 लोगों की मौत हुई है, जबकि सड़क दुर्घटनाओं में 124 लोग जान गंवा चुके हैं। इस प्रकार कुल मृतकों की संख्या 257 हो गई है।

सड़क, बिजली और पानी की आपूर्ति पर भारी असर
शनिवार तक के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, राज्य भर में 374 सड़कें, 524 बिजली ट्रांसफार्मर और 145 पेयजल योजनाएँ ठप हैं। इनमें दो राष्ट्रीय राजमार्ग—NH-305 और NH-05—भी शामिल हैं, जो भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण अवरुद्ध हैं। मंडी, कुल्लू और किन्नौर जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं।

मंडी में हालात सबसे गंभीर
मंडी जिले में 203 सड़कें बंद हैं और 458 ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं। इसके बाद कुल्लू जिले में 79 सड़कें अवरुद्ध हैं, जिनमें झेड़ (खनाग) में बड़े भूस्खलन से बंद NH-305 भी शामिल है। चंबा (24), कांगड़ा (41) और मंडी (44) की कई जलापूर्ति योजनाएँ भी प्रभावित हुई हैं।

किन्नौर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में बाढ़ का प्रकोप
किन्नौर में NH-05 सहित छह सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। कुल्लू और लाहौल-स्पीति में अचानक आई बाढ़ और हाई टेंशन बिजली लाइनों की खराबी के कारण व्यापक व्यवधान हुआ है।

अब तक के नुकसान का आंकड़ा

बारिश से संबंधित घटनाओं में मौतें: मंडी (26), कांगड़ा (28), चंबा (10), कुल्लू (11) अन्य जिले: बिलासपुर, किन्नौर, शिमला, सिरमौर, सोलन, लाहौल-स्पीति, हमीरपुर और ऊना में भी हताहत प्रमुख आपदाएँ: भूस्खलन, बादल फटना, मकान गिरना, डूबना और बिजली का करंट लगना

प्रशासन की अपील अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में रुक-रुक कर होने वाली बारिश से स्थिति और बिगड़ सकती है। लोगों से अपील की गई है कि वे संवेदनशील इलाकों में यात्रा से बचें।

एनडीए की संसदीय बैठक 19 अगस्त को, उपराष्ट्रपति उम्मीदवार का हो सकता है ऐलान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने शनिवार को घोषणा की कि उसकी संसदीय बैठक 19 अगस्त 2025 को सुबह 9:30 बजे संसद पुस्तकालय भवन (पीएलबी) स्थित जी.एम.सी. बालयोगी सभागार में होगी। लोकसभा और राज्यसभा के सभी एनडीए सांसदों से समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है। यह सूचना एनडीए संसदीय दल के कार्यालय सचिव डॉ. शिव शक्ति नाथ बख्शी द्वारा जारी की गई।

माना जा रहा है कि इस बैठक के दौरान 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए अपने उम्मीदवार का औपचारिक ऐलान कर सकता है।

इससे पहले, भाजपा 17 अगस्त को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अपनी संसदीय बोर्ड की बैठक करेगी। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में भी उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर चर्चा होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित संसदीय बोर्ड के सभी सदस्य इस बैठक में मौजूद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि 6 अगस्त को एनडीए नेताओं ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम तय करने का अधिकार दिया था।

पास्को में आरोपी को छेड़छाड़ के मुकदमे में कोर्ट ने सुनाई सजा

शासकीय अधिवक्ता दीप कुमार गुप्ता के तर्कों को मानते हुए अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट तृतीय शिवकुमार ने पांच वर्षीया बालिका से छेड़छाड़ के एक मामले में आरोपी को पांच साल के सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अभियोजन के अनुसार कलान थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में नौ नवंबर 2020 की दोपहर 12 बजे पीड़िता अपने, घर के बाहर खेल रही थी इसी दौरान पड़ोस का एक युवक उसे गलत नियत से पकड़कर ले जाने की कोशिश करने लगा। तभी मोहल्ले की एक महिला ने देख लिया और बच्ची की मां को बुला लाईं। शोरगुल होते ही आरोपी मौके से भाग गया। मामले की रिपोर्ट पीड़िता के पिता ने थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय को सौंपा। मुकदमे की सुनवाई में पीड़िता समेत अन्य गवाहों के बयान और शासकीय अधिवक्ता दीप कुमार गुप्ता के तर्कों को मानते हुए अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी स्वदेशी अपनाकर ‘असली कांग्रेसी’ बन गए : संजय राउत

मुंबई।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वदेशी का समर्थन करके ‘असली कांग्रेसी’ बन गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा देने का विचार कांग्रेस का था और इसकी नींव महात्मा गांधी व पंडित जवाहरलाल नेहरू ने रखी थी।

राउत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिया गया स्वदेशी का नारा कांग्रेस का है। महात्मा गांधी ने सबसे पहले यह नारा दिया और यह पंडित नेहरू का भी दृष्टिकोण था। अब मोदी जी भी गांधी और नेहरू के रास्ते पर चल पड़े हैं।”

उन्होंने यह टिप्पणी प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद की, जिसमें मोदी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर जोर देते हुए दुकानदारों से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की थी।