Saturday, July 18, 2026
Home Blog Page 783

देवरिया में 25 अगस्त को रोजगार मेला

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए 25 अगस्त को पूर्वाह्न 10 बजे से राजकीय आईटीआई, देवरिया परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने बताया कि इसमें उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा 70 संविदा चालकों की भर्ती की जाएगी। साथ ही क्वेश कॉर्प लिमिटेड के माध्यम से टाटा मोटर्स, टाटा इलेक्ट्रॉनिक आदि कंपनियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। मेले में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न होने पर डीएम को किया सम्मानित

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पवित्र श्रावण मांस कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न होने पर राष्ट्रीय सोशल मीडिया संघ ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह को सम्मानित किया। यह सम्मान डीएम के प्रयासों की सराहना के रूप में दिया गया, जिन्होंने यात्रा के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शुक्रवार को संगठन के अध्यक्ष अमित वाजपेयी व महासचिव श्याम सुंदर शुक्ला ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुच कर उनको अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर उन्हे सम्मानित किया। वाजपेयी ने बताया जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश दिए थे, उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर यात्रा की निगरानी की और सुनिश्चित किया कि यात्रा सकुशल संपन्न हो। राष्ट्रीय सोशल मीडिया संघ ने डीएम के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। डीएम की कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण ही यात्रा सकुशल संपन्न हो पाई। शुक्ला ने कहा कि जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के अद्धितीय नेतृत्व क्षमता प्रशासनिक कौशल और दूरदर्शिता के कारण ही पवित्र श्रावण मास मे कांवड यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नही हुई है।

विद्यालय के 450 बच्चों ने किया फाइलेरियारोधी दवा का सेवन

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान में शुक्रवार को जिले के विद्यालयों में बच्चों व शिक्षकों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई गई। पेशेंट स्टेक होल्डर प्लेटफार्म (पीएसपी) के सदस्यों ने बच्चों को फाइलेरिया की गंभीरता व दवा के महत्व के बारे में जानकारी देकर उन्हें दवा का सेवन कराया।

लीलावती शिक्षण संस्था में लगाए गए बूथ पर पीएसपी सदस्यों की टीम ने 450 बच्चों और 18 शिक्षकों को फाइलेरियारोधी दवा खिलाई। इस दौरान सीएचओ, एएनएम, आशा व शिक्षक उपस्थित रहे।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरौली में ग्राम प्रधान, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और फाइलेरिया मरीजों की मदद से पीएसपी का गठन किया गया है। इसके माध्यम से लगातार लोगों को बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

पीएसपी सदस्यों ने बताया कि फाइलेरिया एक लाइलाज बीमारी है, जो क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलती है। इससे बचाव का एकमात्र उपाय है कि साल में एक बार लगातार पांच वर्ष तक दवा का सेवन किया जाए। इसी क्रम में विद्यालयों में बच्चों को जागरूक कर दवा सेवन कराया गया।

इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वावधान में तथा जिला अग्रणी बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बलिया के सहयोग से दिनांक 22 अगस्त 2025 को बेरूआरबारी विकास खंड स्थित डवाकरा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम (ई-बात) का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक प्रबंधक सत्येंद्र सिंह ने प्रतिभागियों से डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने, डिजिटल बैंकिंग का सावधानीपूर्वक उपयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना बैंक को देने की अपील की। उन्होंने पासवर्ड, पिन, ओटीपी, सीवीवी और यूपीआई पिन किसी से साझा न करने पर विशेष जोर दिया। आरबीआई के पुनीत कुमार मिश्र ने नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई जैसे आधुनिक बैंकिंग साधनों की जानकारी दी। वहीं गौरव मुराली सिंह ने क्यूआर कोड स्कैनिंग करते समय सावधानी बरतने एवं ऑनलाइन लोन ऐप्स तथा फर्जी लॉटरी योजनाओं से दूर रहने की सलाह दी। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एफएलसी अनिल शुक्ला ने भारत सरकार के वित्तीय समावेशन एवं संतृप्तिकरण अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना आदि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के साथ ही खातों के री-केवाईसी, नामांकन सुविधा तथा अदावी जमा के निस्तारण के विषय में विस्तार से जानकारी दी और अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में डीडीएम नाबार्ड मोहित यादव, खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार, अखिलेश सिंह, वर्धन पाठक, नितेश पाठक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जागरूकता बढ़ाने हेतु कार्यक्रम में एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को आरबीआई अधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया गया

बिहार की सियासत गरमाई: मनोज झा का पीएम मोदी पर हमला, बोले– “जुमला जी आ रहे हैं”

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव की मतदाता अधिकार यात्रा लगातार चर्चा में है, वहीं अब आरजेडी के राज्यसभा सांसद प्रो. मनोज झा ने प्रधानमंत्री पर सीधा हमला बोला है।

मनोज झा ने तंज कसते हुए कहा कि बिहार की जनता मोदी के आगमन को लेकर उत्साहित नहीं है, बल्कि व्यंग्य में कह रही है कि “जुमला जी आ रहे हैं।” उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा को गांव-गांव और कस्बों में जनता का भारी समर्थन मिल रहा है।

राजद सांसद ने कहा, “यह यात्रा महज एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों और जनता की आवाज उठाने का अभियान है। इसके बरअक्स प्रधानमंत्री का दौरा केवल घोषणाओं और वादों तक सीमित है, जिनका जमीन पर कोई असर नहीं दिखता।”

झा ने आरोप लगाया कि पिछले दस साल में बिहार को केंद्र से जितने बड़े वादे मिले, वे अधूरे रह गए। विशेष राज्य का दर्जा हो, बेरोजगारी की समस्या या बुनियादी ढांचे के विकास की बात—हर जगह केवल जुमले सुनाए गए।

फिलहाल बिहार की सियासत सीधे टकराव में नजर आ रही है—एक ओर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जनता से जुड़ाव की राजनीति कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी केंद्र सरकार की योजनाओं और परियोजनाओं के जरिए जनता को साधने की कोशिश कर रहे हैं।

गुरुग्राम में रोहित गोदारा गिरोह के दो शूटरों की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी

गुरुग्राम (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) गुरुग्राम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने तड़के एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात रोहित गोदारा गिरोह से जुड़े दो शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से घायल दोनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितिन (28) और यशपाल (23) के रूप में हुई है। दोनों पर रेवाड़ी और गुरुग्राम में कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि ये दोनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

रेवाड़ी हमले का बदला

यह मुठभेड़ बुधवार को रेवाड़ी में निरीक्षक अनिल छिल्लर पर हुए हमले के बाद हुई, जिसमें दोनों संदिग्धों की संलिप्तता पाई गई थी। उसी आधार पर एसटीएफ की टीम ने गुरुवार तड़के करीब 3 बजे सेक्टर-10 इलाके में छापेमारी की।

बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली एएसआई विकास की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी जबकि दूसरी गोली प्रोबेशनर सब-इंस्पेक्टर मनोज की बुलेटप्रूफ जैकेट में जाकर अटक गई। गनीमत रही कि दोनों सुरक्षित रहे।

जवाबी कार्रवाई में ढेर हुए

पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों को पैरों में गोली लगी और वे ज़मीन पर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें काबू कर लिया गया। मौके पर सेक्टर-10ए थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

गिरफ्तार नितिन के खिलाफ रेवाड़ी और गुरुग्राम में कुल सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं यशपाल के खिलाफ भी रेवाड़ी और गुरुग्राम में दो मामले दर्ज हैं। पुलिस अब दोनों से गिरोह की गतिविधियों और भविष्य की वारदातों की साजिशों को लेकर पूछताछ कर रही है।

पथरदेवा चेयरमैन पर खेल मैदान की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) डेस्क।
देवरिया जनपद के पथरदेवा नगर पंचायत अध्यक्ष पर वार्ड नंबर नंबर 2 महुआरी में एक खेल मैदान की भूमि पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है।इसके लिए नगर पंचायत के कस्बा निवासी अजय मद्धेशिया ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।पथरदेवा कस्बा निवासी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी अजय मद्धेशिया ने एसडीएम से शिकायत पत्र देकर कहा कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 महुआरी में आराजी नंबर 158 रकबा 0.3320 राजस्व अभिलेखों में खेल मैदान के नाम से दर्ज है।आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष ने उस भूमि पर आंगनबाड़ी केंद्र बनाने की बात कह कर भवन निर्माण का कार्य शुरू किया है।लेकिन बाद में पता चला है कि आंगनबाड़ी केंद्र के आड़ में उसे जमीन पर अवैध कब्जा कर निजी निर्माण का कार्य करा रहे हैं।उन्होंने एसडीएम को दिए पत्र में कहा है कि यदि अभिलंब अवैध निर्माण कार्य रोका नहीं गया तो वह आंदोलन करेंगे।जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

भाजपा ने किसानों को धोखा दिया – रणवीर

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)।शुक्रवार को दीवानी कचहरी रोड स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय मे समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं की बैठक समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक मे जिले एवं प्रदेश के किसानों को खाद न मिलने पर रोष व्यक्त करते हुए सरकार की किसान विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की गयी।बैठक को सम्बोधित करते हुए समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा की पूरे प्रदेश में सहकारी समितियों पर महीनों से खाद की कमी है। खाद के लिए किसान लाइनों में खड़े हैं, उन्हें खाद के बजाय लाठियां मिल रहीं हैं। भाजपा की डबल इंजन की सरकार किसानों को खाद, बीज, पानी की सुविधा देने में पूरी तरह फेल हो चुकी है। बिजली की कटौती किसानों के लिए एक चुनौती हो गई है। इस वर्ष तो खरीफ की फसल की शुरुआत से ही खाद को लेकर महामारी है। इसके पहले किसानों को गेहूं,चना, सरसों,आलू के लिए डीएपी और यूरिया नहीं मिल पा रही थी। भाजपा सरकार में किसान लगातार संकट के दौर से गुजर रहा है। किसानों को फसलों के लिए खाद नहीं मिल पा रही है। भ्रष्टाचार, लूट, बेइमानी चरम पर है। धान और अन्य फसलों के लिए पहले किसानों को डीएपी और यूरिया नहीं मिली, अब भी फसलों में छिड़काव के लिए यूरिया नहीं मिल पा रही है। भाजपा सरकार किसानों के लिए बोझ बन गई है। सरकार किसानों को तत्काल खाद, बीज, पानी की समस्या से निजात दिलायें। प्रदेश के किसान पहले से ही महंगी खाद, बीज, कीटनाशक दवाओं एवं महंगी बिजली के वज़ह से परेशान है। वहीं किसानों और बुनकरों को गड़बड़ बिजली बिल और अनावश्यक छापेमारी से भी राहत दिया जाय।बैठक मे मुख्य रूप से सूरज कुशवाहा, राहुल कन्नौजिया, शिवनाथ, अमरनाथ,सन्नी प्रभात, यशवंत यादव, रामबृक्ष राजभर, देवेश यादव, शाकिर अली, मंटू यादव, अनिल यादव, श्याम सुंदर निषाद, रामविश्वाश, अविरल चौधरी, धन्नू गुप्ता, अनीश मौर्या आदि मौजूद रहे।

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देश पर थाना सिकंदरपुर में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं को 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (बाल हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 102 व 108 (स्वास्थ्य सेवाएँ) तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं से आह्वान किया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या समस्या आने पर वे बेझिझक इन सेवाओं का उपयोग करें। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उपस्थित महिलाओं को आत्मनिर्भर और सतर्क रहने का संदेश भी दिया।

हिमालयी आपदा गोष्ठी में हिमालयी नीति की मांग

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा) हिमालय पर्वत के पहाड़ अभी शैशव अवस्था में हैं,यदि इन संवेदनशील चोटियों का विदोहन इसी तरह से होगा,नदियों और गदेरों के प्राकृतिक मार्गों में अतिक्रमण के साथ निर्माण कार्य नहीं रुकेंगे तो आपदाएं भी नहीं रुकेंगी। ये विचार नई दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब स्थित डिप्टी स्पीकर हॉल में पर्वतीय लोकविकास समिति, हिमालयन रिसोर्सेस एन्हांस सोसाइटी,नई पहल नई सोच और उत्तराखंड उत्थान प्रयोगशाला द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित हिमालयी आपदा पर केंद्रित राष्ट्रीय गोष्ठी में मुख्य वक्ता शीर्ष शिक्षाविद और दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रो.धनंजय जोशी ने व्यक्त किए।
गोष्ठी की प्रमुख वक्ता वरिष्ठ पत्रकार और कवियत्री श्रीमती सुषमा जुगरान ध्यानी ने कहा कि उत्तराखंड में ये आपदा लगातार ग्लेशियर के पिघलने से हो रही हैं।जहां शंख की ध्वनि के लिए भी मानक थे,वहां पर्यटन के नाम पर प्रकृति को चिढ़ाने का कार्य हो रहा है तो परिणाम यही होगा।
गोष्ठी का विषय प्रवर्तन करते हुए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में मीडिया सलाहकार और पर्वतीय लोकविकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो.सूर्य प्रकाश सेमवाल ने कहा कि हिमालयी आपदा चाहे उत्तराखंड के धराली में हो,जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में या हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में जहां भी आई,कारण प्रकृति नहीं,मनुष्य और उसके द्वारा विकास के नाम पर पेड़ पौधों,वनों और नदी तटों को पहुंचाई क्षति है। उत्तराखंड में प्रधानमंत्री अरबों रुपए भेजते हैं लेकिन ये आपदाएं और राज्य सरकार का लचर तंत्र सब शून्य स्थिति में ले आते हैं। हिमालयी राज्यों के लिए ठोस नीति और विशेष मानकों से ही इन भीषण आपदाओं से बचा जा सकता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। आयोजन समिति की समन्वयक राज्यसभा की निदेशक श्रीमती मीना कंडवाल ने स्वागत वक्तव्य दिया और हिमालयन रिसोर्सेस एन्हांस सोसाइटी के अध्यक्ष नीरज बवाड़ी ने सब अतिथियों का स्वागत किया।
समारोह में राष्ट्रीय गोष्ठी के उपरांत कई प्रमुख कवियों ने आपदा,हिमालय और उत्तराखंड पर पहाड़ी बोलियों में कविताएं प्रस्तुत की। इन कवियों में वरिष्ठ कवि दिनेश ध्यानी,डॉ.कुसुम भट्ट,कवि बीर सिंह राणा,उदय ममगाईं राठी और सुभाष गुसाईं सम्मिलित हैं। इस अवसर पर शीर्ष कवि ललित केशवान,रंगमंच से जुड़ीं वरिष्ठ रंगकर्मी श्रीमती सुशीला रावत,अलकनंदा पत्रिका के संपादक विनोद ढौंडियाल,पत्रकार दाताराम चमोली,रमण मढ़वाल और सोशल मीडिया की चर्चित हस्ती देहरादून की उप्रेती बहनों-ज्योति उप्रेती सती और नीरजा उप्रेती को हिमालय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त जिन प्रतिभाओं को हिमालयी प्रतिभा सम्मान-2025 से सम्मानित किया गया उनमें वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश बिंजौला,पत्रकार वाई.एस. बिष्ट, अन्न उत्पादक गोविन्द सिंह मेहरा,चिकित्सक डॉ.विपिन लखेड़ा,संस्कृतिकर्मी डॉ. कुसुम भट्ट,समाजसेवी श्रीमती बबली ममगाईं,युवा लोकगायिका शगुन उनियाल,योग प्रशिक्षक कल्पना भट्ट,गौसेवक कमल किशोर भट्ट और कला संरक्षक युवा ऋषभ बमेटा सम्मिलित हैं। युवा उद्यमी हरीश असवाल, समाजसेवी देवेंद्र बिष्ट,प्रताप थलवाल,अनुज जोशी,गायक पलछिन रावत और आस्था नौटियाल का विशेष अभिनंदन किया गया।
समारोह के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता,उत्तराखंड भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य और पर्वतीय लोकविकास समिति के परामर्शदाता एडवोकेट संजय शर्मा दरमोड़ा ने कहा कि प्राकृतिक आपदाएं पहले भी आती रही हैं,लेकिन बहुत कम और लंबी अवधि के बाद,अब तो चाहे देवभूमि उत्तराखंड हो या हिमाचल अथवा जम्मू कश्मीर सभी इन आपदाओं से त्रस्त हैं। लेकिन हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली अपनी सरकार पर भरोसा है कि जिस तेजी से राहत और बचाव कार्य हुए हैं उसी प्रकार पुनर्वास और विकास के कार्य भी गतिमान होंगे।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार सुनील नेगी,प्रसिद्ध रंगकर्मी और गढ़वाल हितैषिणी सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री अजय बिष्ट,टिहरी उत्तरकाशी जनविकास परिषद के अध्यक्ष एस.एन.बसलियाल,पाञ्चजन्य और ऑर्गेनाइजर के आर्ट डायरेक्टर शशिमोहन रवाल्टा,उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी अनिल पंत आदि मौजूद रहे। समारोह का संचालन नीरज बवाड़ी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन बीर सिंह राणा ने किया।

नालंदा स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में “पुलिस की पाठशाला एसपी ने किया शुभारंभ

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा )
एसपी राजेश द्विवेदी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को शुरू किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन, मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा तथा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं सतर्कता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को निम्न विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
सड़क पर वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन व ओवरस्पीडिंग से बचाव, सड़क पार करते समय ज़ेब्रा क्रॉसिंग व यातायात सिग्नल का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की हिदायत ।

साइबर अपराध से बचाव

अज्ञात लिंक व फर्जी कॉल/मैसेज से सतर्क रहने की सलाह, ओटीपी, पासवर्ड व बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करना, सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से दोस्ती करने में सतर्कता, साइबर क्राइम की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करने की जानकारी

मिशन शक्ति

महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा हेतु शासन की यह विशेष पहल, किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में 112, 1090, 181 पर तत्काल सूचना देने की जानकारी।

आत्मरक्षा और अधिकारों के प्रति छात्राओं को जागरूक किया गया ।

इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों का उत्तर पुलिस अधीक्षक ने शालीनतापूर्वक व सरल भाषा में देकर उन्हें व्यवहारिक ज्ञान प्रदान किया। विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम को उपयोगी व ज्ञानवर्धक बताते हुए शाहजहाँपुर पुलिस की इस पहल की सराहना की ।

ग्रामीण अंचलों में धड़ल्ले से चल रहे अवैध क्लिनिक, पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बदहाल है। जगह-जगह बिना मेडिकल डिग्री और बिना लाइसेंस के अवैध क्लिनिक, पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर कुकुरमुत्ते की तरह पनप गए हैं। नतीजा यह है कि भोले-भाले ग्रामीण मरीजों की जान के साथ आए दिन खिलवाड़ हो रहा है। हाल ही में पंदह ब्लॉक अंतर्गत उस्सा चट्टी पर एक कथित झोलाछाप डॉक्टर द्वारा महिला का गलत ऑपरेशन कर देने का मामला सामने आया। पीड़ित महिला ने सीधे जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया और स्वास्थ्य विभाग की निष्क्रियता पर सवाल उठने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि हर चट्टी-चौराहे और बाजार में अवैध नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। न केवल प्रतिबंधित और नकली दवाइयाँ बेची जा रही हैं, बल्कि गर्भवती महिलाओं के प्रसव, अवैध गर्भपात और खून की जांच जैसी गंभीर सेवाएँ भी गैर-प्रशिक्षित लोगों के हवाले कर दी गई हैं। सूत्र बताते हैं कि इन क्लीनिकों और मेडिकल स्टोरों पर मरीज भेजने के लिए बाकायदा एजेंटों की फौज खड़ी की गई है, जिन्हें भारी कमीशन दिया जाता है। वहीं, प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ने पर परिजनों को धमकाकर या पैसों का लालच देकर मामले को दबा दिया जाता है। नाम न छापने की शर्त पर एक मेडिकल स्टोर संचालक ने खुलासा किया कि ज्यादातर स्टोर फर्जी डिग्री या किसी और के नाम पर चलाए जा रहे हैं। कई जगहों पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से मोटी रकम चढ़ाकर यह कारोबार धंधे की तरह फल-फूल रहा है। ग्रामीणों ने इस गंभीर मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनकी मांग है कि जनपद भर में संचालित हो रहे सभी अवैध क्लिनिक, पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर की जांच कर उन्हें बंद कराया जाए और जिम्मेदारों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। जनपद बलिया के लिए यह कोई नई समस्या नहीं है, लेकिन हाल के घटनाक्रम ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। अब देखना है कि स्वास्थ्य विभाग कब नींद से जागता है और ग्रामीणों की जान से चल रहे इस संगीन खिलवाड़ पर कब रोक लगाता है।

जन्मदिवस पर किया वृक्षारोपण व बच्चों में बांटी शिक्षण सामग्री

लखनऊ डेस्क, (राष्ट्र की परम्परा)।जीसीआरजी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन, बख्शी तालाब परिसर में कृष्ण मोहन सिंहपूर्व विभाग संगठन मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दिल्ली प्रांत के जन्मदिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शक्ति पीठ चंद्रिका देवी मंदिर में पूजन अर्चन के उपरांत वृक्षारोपण किया गया।। इसी क्रम में उमा वाटिका जानकीपुरम लखनऊ स्लम झुग्गी झोपड़ी के बच्चों को शिक्षा से संबंधित सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर आम और अमरूद के पौधे लगाए गए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को हरियाली और फल का अमूल्य उपहार मिल सके। यह पहल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत करोड़ों कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में अपनी माँ के आशीर्वाद स्वरूप पौधे रोपित किए हैं। उन्होंनेयुवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोग अपने जन्मदिवस पर केवल उत्सव न मनाएं, बल्कि एक पौधा लगाकर समाज और पर्यावरण की सेवा करें।बच्चों के बीच आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा-सामग्री वितरित की गई, जिससे उन्हें प्रोत्साहन एवं सहयोग मिल सके। वृक्षारोपण प्रकृति संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक कदम है। यह पहल केवल पर्यावरण ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। इस अवसर पर उपस्थित सभी युवाओं और प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी वे इसी तरह के सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगेके

फेयर प्राइस डीलरों का बड़ा प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, लाठीचार्ज और वाटर कैनन का सहारा

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) शुक्रवार को राजधानी पटना की सड़कों पर फेयर प्राइस डीलरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जन वितरण प्रणाली (PDS) को बचाने और फेयर प्राइस विक्रेताओं को नियमित करने की मांग को लेकर राज्यभर से हजारों की संख्या में डीलर पटना पहुंचे। लेकिन डाकबंगला चौराहा पर स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। हालात बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले 9 अगस्त को पश्चिम चंपारण से पदयात्रा शुरू की गई थी। शुक्रवार को यह यात्रा पटना के डाकबंगला चौराहे पर पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने दोनों ओर की सड़कों को जाम कर दिया। जाम हटाने के लिए पुलिस ने कई बार अपील की, लेकिन प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं थे।

पुलिस–प्रदर्शनकारी आमने-सामने
डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) कृष्ण मुरारी प्रसाद खुद मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन का अधिकार सबको है, लेकिन शांति भंग कर आम जनता को परेशान करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारी प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान पथराव, हाथापाई और पुलिसकर्मियों पर डंडों से प्रहार तक किए गए। कई पुलिसकर्मियों के कॉलर तक पकड़ लिए गए। हालात को काबू करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

प्रदर्शनकारियों की मांगें
फेयर प्राइस डीलरों की प्रमुख मांग है कि उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और जन वितरण प्रणाली को निजी हाथों में जाने से बचाया जाए। एसोसिएशन का कहना है कि सरकार की उपेक्षा से डीलरों का जीवन संकट में है, जबकि वे गरीबों तक राशन पहुंचाने की अहम कड़ी हैं।

स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में
पुलिस के लाठीचार्ज और वाटर कैनन चलाने के बाद प्रदर्शनकारियों को डाकबंगला चौराहा खाली करना पड़ा। इसके बाद उन्हें गर्दनीबाग मैदान जाकर प्रदर्शन करने की अनुमति दी गई। देर शाम तक स्थिति नियंत्रण में रही, लेकिन शहर के बीचोंबीच हुए इस प्रदर्शन से घंटों तक यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा।

फोटो सौजन्य से पीके

हुसैनपुर में रैन बसेरा निर्माण का ऐलान, ग्रामीणों में खुशी की लहर

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

हुसैनपुर गाँव में आयोजित भव्य प्रवचन कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिज़वी ने ग्रामीणों को बड़ी सौग़ात दी। कथा श्रवण के उपरांत उन्होंने घोषणा की कि गाँव में शीघ्र ही एक आधुनिक रैन बसेरा का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने कथा आयोजन समिति को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।
मंच से संबोधित करते हुए रिज़वी ने कहा कि “जिस प्रकार ठाकुर बाड़ी मंदिर हुसैनपुर गाँव की शोभा बढ़ा रहा है, उसी प्रकार यह रैन बसेरा भी गाँव की पहचान बनेगा। इसके बन जाने से श्रद्धालुओं और यात्रियों को ठहरने में बड़ी सुविधा होगी और ठाकुर बाड़ी की आभा और भी बढ़ जाएगी। उन्होंने ग्राम सभा की एकजुटता और ग्रामीणों की भागीदारी की सराहना की। साथ ही कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन गाँव की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान को नई दिशा प्रदान करते हैं।
विधायक की इस घोषणा से गाँव में उत्साह का माहौल बन गया और ग्रामीणों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।