Friday, July 17, 2026
Home Blog Page 776

जनसत्ता पार्टी की समीक्षा बैठक में बोले अक्षय प्रताप सिंह

यूपी में अकेले दम पर बनायेंगे सरकार

बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सौंप जाएगी जिम्मेदारी -पंकज सिंह

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जनसत्ता पार्टी लोकतांत्रिक की समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष पंकज सिंह की अध्यक्षता में शहर के डाक-बंगले में हुई। जिसमें पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम एलसी अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनसत्ता पार्टी अकेले मैदान में उतरेगी और उत्तर प्रदेश में अपने दम पर सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत से जुट जाने की अपील की। मीडिया से बात करते हुए अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हम अपने सीनियर नेताओं के साथ यहां समीक्षा बैठक करने आए हैं। इस बार हम लोगों ने प्रदेश भर में समीक्षा बैठकों का आयोजन किया है। 2 महीने बाद फिर समीक्षा बैठक करके आकलन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हम अकेले लड़ेंगे। हमारी पार्टी तीसरे नंबर की पार्टी है। ऐसे में इस बार हम पहले नंबर पर जाने की लड़ाई लड़ेंगे। हम गठबंधन पर विश्वास नहीं करते हैं।

जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि देवरिया जिले में पार्टी का संगठन लगभग तैयार कर लिया गया है। तहसील से लेकर ब्लॉक न्याय पंचायत और गांव की बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सीख रही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया काफी दौड़ा देवरिया जिले में होगा।

मिज़ोरम जल्द मिलेगा पहली बार रेल संपर्क, 13 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

आइज़ोल (राष्ट्र की परम्परा) पूर्वोत्तर भारत के लिए ऐतिहासिक दिन अब ज्यादा दूर नहीं है। मिज़ोरम आज़ादी के बाद पहली बार रेल सेवाओं से जुड़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने शनिवार को घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को बाराबी-सैरांग रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे। इस लाइन के शुरू होने के साथ ही मिज़ोरम की राजधानी आइज़ोल भारत के रेलवे मानचित्र पर दर्ज हो जाएगी।

सैरांग स्टेशन राजधानी आइज़ोल से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस परियोजना के पूरा होने को मिज़ोरम के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि अब तक यह राज्य सड़क और हवाई मार्ग से ही मुख्य रूप से जुड़ा हुआ था।

मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने कहा कि यह कदम न केवल राज्य की जनता के लिए सुविधाजनक यातायात सुनिश्चित करेगा, बल्कि पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति देगा। इस रेल परियोजना से रोज़गार के अवसर बढ़ने और राज्य की अर्थव्यवस्था को मज़बूती मिलने की उम्मीद है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बाराबी से सैरांग तक की इस नई लाइन पर आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेनें चलेंगी। इससे लोगों को तेज, सुलभ और सुरक्षित यातायात का विकल्प मिलेगा।

गौरतलब है कि इस परियोजना पर लंबे समय से काम चल रहा था, और इसके शुरू होने से पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र की कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलेगी।

👉 13 सितंबर को होने वाला यह उद्घाटन मिज़ोरम के विकास यात्रा का ऐतिहासिक पड़ाव साबित होगा।

नैनो उर्वरकों के प्रयोग से बढ़ेगी पैदावार-यतेंद्र तेवतिया

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद शाहजहांपुर के गन्ना किसान प्रशिक्षण संस्थान लोधीपुर में बिक्री केंद्र प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यतेंद्र तेवतिया राज्य विपणन प्रबंधक इफको लखनऊ रहे। मुख्य अतिथि ने किसानों को नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रयोग करवाने की सलाह दी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो तथा मृदा उर्वरता के साथ पर्यावरण की क्षति न हो। उन्होंने आगे कहा जनपद में रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुँध प्रयोग को रोकने व पीएम प्रणाम योजना के अंतर्गत, वैकल्पिक उत्पादों के प्रयोग हेतु योजना बनाई गई है। इफको राज्य कार्यालय लखनऊ से आए डॉ आनंद श्रीवास्तव द्वारा नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, सागरिका एवं जल विलेय उर्वरकों की उपयोगिता, मात्रा, प्रयोग विधि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। मृदा परीक्षण पर जोर देते हुए संतुलित उर्वरक प्रयोग की सलाह दी। आप द्वारा बताया गया कि इफ़को ने नैनों उर्वरकों के शोध कार्य पर कृषक हित में काफ़ी बड़ी धनराशि व्यय की हैं। रामरतन सिंह क्षेत्र अधिकारी इफको शाहजहांपुर ने बताया कि नैनो डीएपी 10 एमएल प्रति किलोग्राम बीज से उपचारित कर बुवाई करने व 30 दिन की फसल हो जाने पर 1 बोतल नैनो डीएपी का स्प्रे करने से पैदावार बढ़ती है साथ ही दाने बाली डीएपी को 50 प्रतिशत कम किया जा सकता है।

आईटीआई देवरिया में 28 अगस्त को रोजगार मेला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) देवरिया में को रोजगार मेला आयोजित होगा। संस्थान के प्रधानाचार्य के.के. राम ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप का आयोजन विजन इंडिया सर्विस प्रा. लि. द्वारा किया जा रहा है। इसके माध्यम से सुजुकी मोटर, अहमदाबाद (गुजरात) में भर्ती की जाएगी।उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया आईटीआई परिसर में शुरू होगी। इसमें मैकेनिक मोटर व्हीकल, डीजल मैकेनिक, मशीनिष्ट, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर, वायरमैन, शीट मेटल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक व्यवसाय से उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होना आवश्यक है।प्रधानाचार्य ने बताया कि चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सभी शैक्षिक अंकपत्रों व प्रमाण पत्रों की मूल प्रति व छायाप्रति, बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा चार पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

लीची की बागवानी के लिए उपयुक्त समय और तरीके

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि लीची की बागवानी के लिए गहरी, उपजाऊ और अच्छे जल निकासी वाली दोमट मिट्टी सर्वश्रेष्ठ होती है। मिट्टी का पीएच मान 7.5 से 8 के बीच होना चाहिए।उन्होंने बताया कि खेत की तैयारी के लिए दो बार तिरछी जुताई करने के बाद उसे समतल करना आवश्यक है, ताकि पानी का ठहराव न हो। पौधों की बिजाई का सर्वोत्तम समय अगस्त–सितंबर (मॉनसून के बाद) है। इसके लिए दो वर्ष पुराने स्वस्थ पौधों का चयन करना चाहिए।
पौधारोपण वर्गाकार विधि से किया जाता है। पंक्ति से पंक्ति तथा पौधे से पौधे की दूरी 8 से 10 मीटर रखनी चाहिए। अप्रैल–मई में 90x90x90 सेंटीमीटर के गड्ढे तैयार कर उनमें गोबर की सड़ी हुई खाद, नीम की खली और सिंगल सुपर फास्फेट मिलाकर भरना चाहिए। वर्षा ऋतु के बाद इन गड्ढों में पौधे लगाए जाते हैं। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि लीची की जड़ें नमी के प्रति संवेदनशील होती हैं, इसलिए पौधों को नियमित रूप से पानी देना आवश्यक है। साथ ही समय-समय पर खाद और छंटाई भी करनी चाहिए। पौधों को कीटों और रोगों से बचाने के लिए प्रभावी रसायनों का छिड़काव करना उपयोगी होता है।

सपा युवा नेता इरफान खान अपने समर्थकों समेत पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर विधानसभा के ग्राम उदयपुर कटैया में युवा नेता इरफान खान ने अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में पूर्ण आस्था जताते हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी ने कहा कि इरफान खान जैसे युवा और ऊर्जावान नेताओं का कांग्रेस परिवार में शामिल होना, पार्टी के लिए गर्व की बात है। उनकी ऊर्जा और समर्पण कांग्रेस के जनकल्याणकारी सिद्धांतों को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हम सब मिलकर शाहजहाँपुर में सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के लिए कार्य करेंगे।आज का दौर युवाओ का है और युवा राहुल गांधी मे देश का भविष्य है।युवा नेता इरफान खान ने कहा कि मैं कांग्रेस की विचारधारा और इसके ऐतिहासिक योगदान से प्रभावित हूँ, मैं स्व. राजीव गांधी के सपनों को साकार करने और शाहजहाँपुर के विकास के लिए कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने को प्रतिबद्ध हूँ।इस अवसर पर सपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से मोनिश खान, अक़्सार खान, फैज़ान खान,फुरकान खान, मुश्लिम खान, इंतजार, अफसर अली, साहिबे आलम, हसीफ,आसिफ गुफरान,डॉ अमानत, आरिफ, डॉ. तालिब खान आदि शामिल रहे। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से जिला महासचिव शिवओम मिश्रा, हसन खान, नितिन तिवारी, जितेंद्र पाल, सत्यम रस्तोगी, शिवम यादव आदि लोग मौजूद रहे।

लद्दाख प्रशासन ने सोनम वांगचुक के संस्थान की ज़मीन लीज़ रद्द की

लीज रद्द

लेह/लद्दाख।(राष्ट्र की परम्पराडेस्क) लद्दाख प्रशासन ने पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक के संस्थान को दी गई ज़मीन की लीज़ रद्द कर दी है। लेह की स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (LAHDC) ने 2018 में वांगचुक के हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स लद्दाख (HIAL) को लेह ज़िले के फ्यांग गाँव में करीब 135 एकड़ ज़मीन 40 साल के लिए लीज़ पर दी थी।

21 अगस्त 2025 को लेह के डिप्टी कमिश्नर रोमिल सिंह डोंक ने एक आदेश जारी करते हुए इस भूमि आवंटन को रद्द कर दिया। परिषद ने रद्दीकरण का स्पष्ट कारण आदेश में सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन इस फैसले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज़ हो गई है।

सोनम वांगचुक पिछले कुछ वर्षों से लद्दाख की संवैधानिक सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की माँग को लेकर लगातार आंदोलनों का नेतृत्व कर रहे हैं। वर्ष 2024 में उन्होंने लेह से दिल्ली तक पैदल मार्च किया था और उसके बाद 21 दिन तक सिर्फ़ नमक और पानी पर भूख हड़ताल पर बैठे थे। हाल ही में वे कारगिल में आयोजित तीन दिवसीय भूख हड़ताल में भी शामिल हुए थे।

वांगचुक का कहना रहा है कि उनका संस्थान लद्दाख की युवा पीढ़ी को टिकाऊ विकास और स्थानीय संसाधनों पर आधारित शिक्षा देने के उद्देश्य से काम कर रहा है। अब प्रशासनिक आदेश के बाद HIAL परियोजना का भविष्य अनिश्चित हो गया है।

स्थानीय स्तर पर इस फैसले को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं। कई लोग इसे राजनीतिक दबाव का नतीजा बता रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि प्रशासन ने लीज़ समझौते की शर्तों के पालन न होने पर यह कदम उठाया है।

सड़क से पाँच फीट ऊपर लटक रहे बिजली के तार, हादसे की आशंका से दहशत में लोग

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उतरौला बाजार से मुंसिफ कोर्ट को जाने वाले मार्ग पर बिजली के तार ढीले होकर सड़क से मात्र पांच फिट ऊपर लटक रहे हैं। बिजली के तार ढीले होकर इतना अधिक नीचे लटक रहे हैं कि लोगों के घरों के गेट और दरवाजों पर आ गए हैं। इससे बड़े हादसों की आशंका बनी रहती है। लेकिन बिजली विभाग खामोश है। डॉ अकील खान व अब्दुल्ला चक्की के पास बिजली का एलटी तार इतना नीचे लटक रहा कि हैैैै लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। आस पास के लोग मौत के साए मे जीने को मजबूर है। इस रास्ते से गुजरने वालों के हाथ तार छू से जातें है। बाइक स्वरों का सर व गर्दन भी लटकते तारों के संपर्क में आ जाते हैं। इस कारण रोजाना हादसे का भय बना रहता हैैैै। डॉ अकील खान ने बताया कि फोन के माध्यम से कई बार इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। शायद बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा हैैैै। इस स्थिति में मोहल्ले के लोगो में बिजली विभाग के प्रति रोष बना हुआ। बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा हैैैै। मोहल्ले के बच्चे इन लटकते हुए तारों के कारण खेल भी नहीं पातें बुजुर्ग घरों में कैद होकर रह गए हैैैै। लटकते तार कई बार राहगीरों व घर आने जाने वाले लोगों को छू जाते हैैैै। इसके कारण कई बार महिलाओं को करंट भी लगा हैैैै। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण पूरे मोहल्ले को भय के माहौल में जीना पड़ रहा हैैै। जेई पवन कुमार ने बताया कि एस्टीमेट बनाकर कार्यदाई संस्था को भेज दिया है। फिलहाल लटक रहे बिजली के तार की कोई वैकल्पिक व्यवस्था कर मोहल्ले के लोगों को राहत दी जाएगी।

जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी अग्रिम कार्यवाही -डीएम

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में कोटवा स्थित न्यू लाइफ केयर से संबंधित वायरल खबर के दृष्टिगत मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा संयुक्त जॉच टीम का गठन किया गया। संयुक्त जॉच टीम द्वारा दिनांक-18.08.2025 के द्वारा डा० आर०डी० कुशवाहा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी,एवं डा० सीमांत कुमार वर्मा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सामु०स्वा० के०, नेबुआ नौरंगिया, (कोटवा), टीम द्वारा सोसल मिडिया पर वायरल विडियों जो न्यू लाईफ केयर हास्पिटल, नेबुआ नौरंगिया (कोटवा), के द्वारा पीड़ित अलाउद्दीन पुत्र साकिर निवासी रामपुर (उपाध्याय टोला) थाना नेबुआ नौरंगिया, कुशीनगर का किडनी निकाले जाने के सम्बन्ध में जॉच / निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय हास्पिटल बन्द था। पीड़ित के शिकायत के सम्बन्ध में दूरभाष पर वार्ता की गयी तदोपरान्त पीड़ित द्वारा जांच टीम को राम मनोहर लोहिया, लखनऊ की ओ०पी०डी० पर्ची दिनांक 26.05.2025 उपलब्ध करायी गयी जिसके अवलोकन के दौरान यह उल्लिखित है कि NEPHROLITHOSTOMY DONE ON 13-04-2025 दर्शाया गया है। यद्यपि उक्त कथन मरीज के ओ०पी०डी० आगमन के समय चिकित्सक को स्वयं केस टेकिंग के दौरान बतायी गयी है। इससे स्पष्ट नहीं होता है कि NEPHRECTOMY कहाँ हुयी है। पीड़ित के द्वारा न्यू लाईफ केयर हास्पिटल, कोटवॉ बाजार, कुशीनगर का ओ०पी०डी० पर्चा उपलब्ध कराया गया जिस पर हास्पिटल का कोई पंजीकरण संख्या अंकित नहीं है न हीं किसी चिकित्सक का नाम ही अंकित है यह ओ०पी०डी० पर्चा दिनांक-27.04.2025 को जारी किया गया है जिस पर कुछ मेडिसिन लिखा गया है। पुनः ओ०पी०डी० की एक दूसरा पर्चा पीड़ित द्वारा उपलब्ध कराया गया है जो दिनांक-13.05.2025 को न्यू लाईफ केयर हास्पिटल, कोटवा बाजार, द्वारा जारी किया गया है जिस पर केवल अल्ट्रासाउण्ड की सलाह दी गयी है ।जिलाधिकारी ने जांच रिपोर्ट विवरण के क्रम में बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार दिनांक-13.04.2025 को न्यू लाईफ केयर हास्पिटल, कोटवॉ बाजार, में पथरी के इलाज हेतु दलाल के माध्यम से गया था। इलाज के दौरान पीड़िता का कथन है कि अस्पताल द्वारा उसकी किडनी दिनांक-14.04. 2025 को संचालक द्वारा ही आपरेशन कर उसकी किडनी निकाल ली गयी। यद्यपि उक्त कथन के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य से इसकी पुष्टि नहीं होती। साथ ही साथ शिकायतकर्ता द्वारा यह भी शिकायत की गयी है कि पुराने अल्ट्रासाउण्ड के आधार पर ही अस्पताल संचालक द्वारा किडनी का आपरेशन कर दिया गया। अभिलेखों के परीक्षण से शिकायतकर्ता का कथन विरोधाभाषी प्रतीत होता है।अस्पताल संचालक द्वारा शिकायतकर्ता की अल्ट्रासाउण्ड रिर्पोट दिनांक-25.05.2025 लाईफ डायग्नोस्टिक सेन्टर, बेतिहाता, जनपद गोरखपुर द्वारा जारी किया गया है जो रिपोर्ट अस्पताल संचालक द्वारा प्रस्तुत किया गया है से स्पष्ट है कि दिनांक-25.05.2025 तक मरीज के दोनों किडनी मौजूद है। इस प्रकार शिकायतकर्ता का कथन दिनांक-14.04.2025 मिथ्या प्रतीत हो रहा हैअस्पताल संचालक द्वारा अपने बयान में बताया गया है कि शिकायतकर्ता रोगी को हमारे अस्पताल में भर्ती कर कोई इलाज नहीं किया गया है। जबकि शिकायतकर्ता द्वारा आरोपी अस्पताल की ओ०पी०डी० पर्ची प्रस्तुत की गयी है जिससे विरोधाभाष की स्थिति है।इसके उपरोन्त कार्यालय में उपलब्ध अस्पताल के पंजीकरण से संबंधित पत्रावली का अवलोकन किया गया जिसमें ज्ञात हुआ कि न्यू लाईफ केयर हास्पिटल, कोटवॉ बाजार, कुशीनगर का रजिस्ट्रेशन नम्बर-RMEE2554935 DATED 30-07-2025 है इस प्रकार स्पष्ट है कि संदर्भित प्रकरण में अस्पताल द्वारा रजिस्ट्रेशन दिनांक30.07.2025 के पूर्व न होने के बाद भी इलाज किया गया है। जो CLINICLA STABLISMENT ACT-2010 का उलंघन है।यह भी बताया गया कि संदर्भित प्रकरण में शिकायतकर्ता के शिकायत के आधार पर थाना नेबुआ नौरंगिया, कुशीनगर में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में मजबूती से जुटें कार्यकर्ता


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर शनिवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी की समीक्षा बैठक हुई। इसमें दल की मजबूती को लेकर पार्टी के शीर्ष नेताओं ने मंथन किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व सदस्य विधान परिषद कुंवर अक्षय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को जिले में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती के साथ एकजुट होने को कहा।
उन्होंने कहा कि पार्टी की नींव कार्यकर्ता ही मजबूत करते है, क्योंकि कार्यकर्ता ही अपने अपने क्षेत्र के आम जनता तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाते हैं। यदि कार्यकर्ता पूरे मनयोग से लगकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया के जनकल्याणकारी किसान व युवा हित की नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा दें तो आगामी 2027 के चुनाव में पार्टी इतिहास रचने का काम करेगी। प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज, प्रदेश महासचिव डॉ.विनोद सिंह राजावत ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। नेता द्वय ने जिले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना। जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी निष्ठा व लगन से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में पार्टी को पूरी मजबूती के साथ खड़ा किया जाएगा। इसके पूर्व पार्टी के जिलाध्यक्ष व युवा जिलाध्यक्ष लोकेश पांडेय सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य सहित अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान प्रतापगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष कुलदीप पटेल, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केएन ओझा, प्रदेश महासचिव राणा सिंह, पंकज सिंह, रामप्रताप सिंह, अनिल गोंड, प्रद्युम्न पांडेय, रत्नाकर शाही, अरुण राव, डॉ. शशिधर मिश्र, दीपक जायसवाल, जितेंद्र मद्देशिया, ऋषि पांडेय, नौशाद आदि मौजूद रहे।

आधुनिक भारत के शिल्पकार हैं सरदार पटेल- कुलपति प्रो. पूनम टंडन

एकल नागरिकता और प्रशासन की व्यवस्था पटेल की दूरदृष्टि का परिणाम- प्रो. विजय खरे

राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा पर गोरखपुर विश्वविद्यालय में संगोष्ठी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रक्षा एवं स्त्रातज़िक अध्ययन विभाग तथा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) के संयुक्त तत्वावधान में “राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा: मजबूत भारत की नींव – सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी की शुरुआत हुई।
उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि सरदार पटेल आधुनिक भारत के निर्माण के मजबूत आधार स्तंभ हैं। समानता और भाईचारा राष्ट्रीय एकता के लिए आवश्यक तत्व हैं और भारतीय संस्कृति अपनी अद्वितीय परंपराओं व मूल्यों के लिए जानी जाती है।
वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने मुख्य वक्ता के रूप में सरदार पटेल की दूरदर्शी प्रशासनिक भूमिका और विभाजन से जुड़े मुद्दों पर प्रकाश डाला। विशेष अतिथि ब्रिगेडियर (प्रो.) जीवन सिंह राजपुरोहित ने पटेल की तुलना आचार्य कौटिल्य और छत्रपति शिवाजी से करते हुए 562 रियासतों के एकीकरण में उनके योगदान को रेखांकित किया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रो. भारती दास ने कहा कि पटेल के विचार आज भी सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक दृष्टि से प्रासंगिक हैं। पुणे विश्वविद्यालय के प्रो. विजय खरे ने एकल नागरिकता, प्रशासन और यथार्थवादी विदेश नीति को पटेल की दूरदृष्टि का परिणाम बताया। सत्र का संचालन डॉ. अभिषेक पाल ने किया, स्वागत उद्बोधन विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार सिंह ने दिया और आभार ज्ञापन डॉ. आरती यादव ने किया। पहले दिन आयोजित दो तकनीकी सत्रों में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने 15 शोध पत्र प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के प्रोफेसर, शोधार्थी, अधिकारी और देशभर से आए प्रतिभागी उपस्थित रहे।

पूर्व कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी का निधन, शोक

वाराणसी/कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय, रामटेक के कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी और उनकी पत्नी बदामी देवी के सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
कुलपति प्रो. शर्मा ने कहा कि प्रो. त्रिपाठी संस्कृत शिक्षा जगत के एक महान विद्वान, साहित्यकार और प्रेरणादायी व्यक्तित्व थे। उन्होंने संस्कृत भाषा और दर्शन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जन्म कुशीनगर जिले के चकिया ग्राम में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा ग्रामीण पृष्ठभूमि में प्राप्त करने के बाद उन्होंने सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय से शास्त्री, आचार्य एवं पीएचडी की उपाधियाँ अर्जित कीं। प्रो. त्रिपाठी ने 12 जून 2021 को संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति पद का कार्यभार संभाला था और उनका कार्यकाल 4 जून 2023 तक रहा। वे श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में सर्वदर्शन विभाग में वरिष्ठ आचार्य रहे। उन्होंने 30 से अधिक ग्रंथों का लेखन एवं संपादन किया और भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद तथा राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य के रूप में भी उल्लेखनीय सेवाएँ दीं।
प्रो. शर्मा ने कहा कि संस्कृत शिक्षा जगत में उनकी विद्वता और योगदान अमूल्य है जिसकी रिक्तता की भरपाई संभव नहीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

रायपुर(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को कथित करोड़ों रुपये के शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में शनिवार को रायपुर की अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पाँच दिनों की हिरासत में पूछताछ पूरी होने के बाद हुई।

ईडी के वकील सौरभ पांडे ने अदालत को बताया कि चैतन्य बघेल जाँच के दौरान एजेंसी के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूछताछ में शराब घोटाले में उनकी भूमिका को लेकर अहम सुराग मिले हैं।

ईडी ने अदालत से न्यायिक हिरासत की माँग की थी, जिस पर सुनवाई के बाद अदालत ने चैतन्य बघेल को 6 सितंबर तक जेल भेजने का आदेश दिया।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में हुए इस कथित शराब घोटाले को लेकर पहले से ही कई राजनेताओं, अफसरों और कारोबारी लोगों पर ईडी की नज़र है। अब पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत से यह मामला नया राजनीतिक मोड़ ले चुका है।

तानाशाह की आंखों में छलके आंसू : आखिर क्यों फूट-फूटकर रोए किम जोंग उन?

प्योंगयांग (डेस्क) उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता और तानाशाह कहे जाने वाले किम जोंग उन की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिस पर यकीन करना मुश्किल है। आमतौर पर कठोर और निर्दयी फैसलों के लिए कुख्यात किम जोंग उन अचानक समारोह के दौरान भावुक हो उठे। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े और वो जमीन पर घुटनों के बल बैठकर एक बच्चे को गले लगाते हुए फूट-फूटकर रोने लगे।

किम जोंग उन की यह भावुक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दुनियाभर के लिए यह नजारा हैरानी भरा है, क्योंकि यही किम जोंग उन अपने विरोधियों और यहां तक कि मामूली गलतियों पर भी मौत की सजा देने के लिए जाने जाते हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ा दर्द

दरअसल, पिछले साल किम जोंग उन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई हाई-प्रोफाइल मुलाकातों के बाद उत्तर कोरिया ने रूस को समर्थन देने के लिए सैनिक और सैन्य उपकरण भेजने शुरू किए थे। यूक्रेन युद्ध में पुतिन की मदद करने के इस फैसले ने उत्तर कोरिया को सीधे यूरोपीय युद्ध के केंद्र में लाकर खड़ा कर दिया।

शुरुआत में रूस और उत्तर कोरिया दोनों ने इस तैनाती से इनकार किया था, लेकिन बाद में प्योंगयांग की सेनाओं की भागीदारी को सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुर्स्क में लड़ने गए उत्तर कोरियाई सैनिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

दुर्लभ स्वीकारोक्ति

अब तक किम जोंग उन और उनकी सरकार इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए थे, लेकिन हालिया समारोह में उनकी भावुकता को इस युद्ध से हुए विनाशकारी असर की एक दुर्लभ स्वीकारोक्ति माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अपने सैनिकों की मौत और उनके परिवारों के दुख ने इस “लोहे के दिल वाले तानाशाह” को भी अंदर से तोड़ दिया है।

दुनिया हुई हैरान

किम जोंग उन के रोते हुए वीडियो और तस्वीरों ने दुनिया को हिला दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, यह दृश्य न केवल उत्तर कोरियाई नेतृत्व की कमजोरी को उजागर करता है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि रूस-यूक्रेन युद्ध ने वैश्विक राजनीति में कैसे अप्रत्याशित मानवीय संकट खड़े कर दिए हैं।

जनसेवा का अनोखा पहल, सोहन यादव ने अपने निजी बजट से कराया गांव में सफाई

ग्रामीणों ने दिया आशीर्वाद,चेहरे पर लौटी मुस्कान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ग्राम पंचायत परासखाड़ के जोगा टोला में क्षेत्र पंचायत सदस्य सोहन यादव ने अपने निजी बजट से गांव में घास और गंदगी की सफाई करवाई। इस जनसेवा के कार्य से पूरे गांव में खुशी का माहौल छा गया और ग्रामीणों में उनके इस पुनीत कार्य की प्रशंसा हो रही है।
इस अभियान के दौरान परमबीर, मनीष, दीपक, कन्हैया यादव, रबिन्द्र वर्मा, अजय शर्मा, बबलू यादव सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे और सभी ने सोहन यादव को इस नेक पहल के लिए बधाई दी। ग्रामीणों में मनीष, दीपक और परमबीर ने कहा हमारे वार्ड से जितने वाले बीडीसी चुनाव जीतने के बाद कभी दिखाई नहीं दिए, लेकिन सोहन यादव हमेशा जनता के बीच रहकर सेवा करते हैं। यही असली जनप्रतिनिधि की पहचान है। सोहन यादव ने कहा कि हम जनता के हित के लिए कार्य करना चाहते हैं ग्राम पंचायत में बिजली की समस्या हो या स्वच्छता संबंधी समस्या हो या किसी भी प्रकार कि समस्या हो जानकारी होने पर हम पीछे नहीं हटेंगे।