Friday, July 17, 2026
Home Blog Page 772

फिजी के प्रधानमंत्री राबुका भारत दौरे पर, साझेदारी को नई ऊंचाई देने की उम्मीद

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) फिजी गणराज्य के प्रधानमंत्री सीटिवेनी लिगामामादा राबुका अपनी पत्नी सुलुवेती राबुका के साथ चार दिवसीय यात्रा पर रविवार को नई दिल्ली पहुंचे। उनकी इस अहम यात्रा का उद्देश्य भारत और फिजी के बीच आपसी संबंधों को और प्रगाढ़ बनाना है।

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने प्रधानमंत्री राबुका और उनकी पत्नी का औपचारिक स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री राबुका की यात्रा भारत-फिजी साझेदारी को नए आयाम देगी और दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत होगा।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री राबुका 24 से 27 अगस्त तक भारत में रहेंगे। इस दौरान उनके कई उच्चस्तरीय द्विपक्षीय कार्यक्रम और बैठकें निर्धारित हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, तकनीक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में भारत और फिजी के बीच सहयोग की नई राहें खुलेंगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि प्रशांत महासागर क्षेत्र में रणनीतिक महत्व रखने वाले फिजी के साथ भारत के रिश्ते न केवल आर्थिक दृष्टि से बल्कि वैश्विक मंचों पर सहयोग को बढ़ावा देने में भी अहम साबित होंगे।

प्रधानमंत्री राबुका की यह यात्रा दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे मित्रतापूर्ण संबंधों को और गहराई प्रदान करेगी।

विकास प्राधिकरण कार्यालय का उद्घाटन

सुनियोजित विकास की दिशा में बड़ा कदम-सुरेश खन्ना

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शनिवार को शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम बनने के बाद अब विकास प्राधिकरण की स्थापना से जिले का सुनियोजित व योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित होगा। मंत्री ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण के सभी कार्य ऑनलाइन होंगे, जिससे पारदर्शिता और जनता को सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त डॉ. विपिन मिश्र सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती : सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव

तीन दर्जन मेधावियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परंपरा)
पथरदेवा विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत किंग्स पब्लिक स्कूल बघौचघाट के प्रांगण में रविवार को प्रतिभा खोजी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।सम्मान समारोह कक्षा छः से 12 वीं के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की गई।प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले तीन दर्जन छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि डॉ सतीश कुमार उपाध्याय रहे ।पूर्व प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय घुड़ीपुर एवं राम इकबाल राय जिला अध्यक्ष ब्रह्मर्षि वेलफेयर सोसाइटी देवरिया ।
जिसमें सबसे पहले मुख्य अतिथि ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। इस दौरान किंग पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा संस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किया गया। जिसमें उपस्थित लोग अभिभावक झूम उठे।पूर्व में हुए प्रतिभा खोजी परीक्षा का आयोजन में कुशीनगर व देवरिया जिला से लगभग 702 छात्र /छात्राओं ने कक्षा 4 से लेकर 12 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा किया जिसमें प्रत्येक वर्ग में प्रथम, आकांक्षा पटेल सलमान अंसारी संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया जूनियर स्तर पर कुमारी तान्या हाई स्कूल स्तर पर तथा इंटरमीडिएट टेस्ट पेपर कुमारी प्रीति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ,द्वितीय सोनम सिंह जूनियर स्तर पर अभय गुप्ता रमेश कुशवाहा गुप्ता हेमंत कुशवाह संयुक्त रूप से हाई स्कूल स्तर पर काजल एवं सत्यम कुशवाहा संयुक्त रूप से तथा इंटरमीडिएट रास्ता पर सबिया खातून द्वितीय स्थान प्राप्त की प्राथमिक स्तर पर आकांक्षा वर्मा संयुक्त रूप से साक्षी कुशवाहा हाई स्कूल स्तर पर आकांक्षा इंटरमीडिएट परवीन , तृतीय स्थान प्राप्त कर ने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

रामगंज के चेयरमैन राकेश सिंह का घाटकोपर में भव्य सम्मान

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। घाटकोपर स्थित नव दुर्गा इंफ्रा के कार्यालय में रविवार को एक गरिमामय समारोह में रामगंज नगर पंचायत, पट्टी, प्रतापगढ़ के लोकप्रिय चेयरमैन राकेश सिंह का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की मेजबानी नव दुर्गा इंफ्रा के प्रमुख सुनील दुबे ने की। इस अवसर पर पत्रकारिता, व्यावसायिक, सामाजिक जगत अविनाश पांडेय, अशोक दुबे सहित उत्तर भारतीय समाज से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थें । चेयरमैन राकेश सिंह का स्वागत पुष्पगुच्छ , अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। सभी ने उनके नेतृत्व में नगर पंचायत में हो रहे विकास कार्यों एवं जनता के हित में उठाए गए कदमों की सराहना की। अपने संबोधन में सिंह ने मुंबईवासियों के स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि वह सदैव जनहित व क्षेत्रीय विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। आयोजन बैठक सौहार्द, उत्साह और आत्मीयता के वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने इसे एक यादगार पल करार दिया।

सीमा पर नशे का जाल ध्वस्त, एक नेपाली युवक गिरफ्तार

एसएसबी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एसएसबी 22 वीं वाहिनी ठूठीबारी व कोतवाली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की। संयुक्त टीम ने पिलर संख्या 506 के पास विशेष चेकिंग के दौरान नेपाल जाने के फिराक में एक नेपाली युवक को प्रतिबंधित दवाओं संग गिरफ्तार किया गया है। युवक की पहचान कृष्णा सिंह पुत्र भीम सिंह निवासी कुशमा पल्हिनन्दन, वार्ड नंबर तीन जिला नवलपरासी नेपाल के रूप में हुई।तलाशी के दौरान युवक के पास से 1000 कैप्सूल प्रोसाइको, 80 डायजेपाम इंजेक्शन, 90 बुप्रेनॉरफिन इंजेक्शन व 90 प्रोमेथाजाईन इंजेक्शन बरामद हुए। पकड़े गए युवक को 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया है। इस दौरान एसएसबी सहायक कमांडेंट दिनेश चंद विश्वास, निरीक्षक शिव पूजन प्रसाद, एएसआई त्रिलोक चंद, मुख्य आरक्षी निकम नीलेश, आरक्षी अरविंद कुमार, आरक्षी चंद्र प्रकाश गुप्ता तथा ठूठीबारी पुलिस के एसआई प्रणव कुमार ओझा, उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश, दिनेश सिंह यादव, आरक्षी मनोहर यादव और बलवंत यादव शामिल रहे। इस संबंध में कार्यवाहक थानाध्यक्ष प्रणव ओझा ने बताया कि अभियुक्त को विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय महराजगंज भेजा गया।

नगर पंचायत की लापरवाही से आमजन परेशान, छात्र-छात्राओं की मुश्किलें बढ़ीं

सिकन्दरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत सिकन्दरपुर की लापरवाही से कस्बे के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में सड़क की पटरी पर नाले का कचरा निकालकर रख दिया गया है, जिससे राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले से निकाले गए गंदगी के ढेर से गुजरते समय सामने से आ रहे वाहनों के चलते गंदा पानी और कीचड़ उछलकर आने-जाने वालों के कपड़ों पर पड़ रहा है। इसका सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों और कोचिंग जाने वाले छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है। कई बार वे गंदे पानी की छींटों से भीगकर घर लौटने को मजबूर हो जाते हैं।कस्बे के निवासी मनोज गुप्ता ने बताया, “नगर पंचायत सिर्फ नाले से कचरा निकालकर सड़क पर डाल देती है। इससे हमें राहत नहीं मिलती, बल्कि दिक्कत और बढ़ जाती है।” वहीं छात्रा साक्षी सिंह ने कहा, “स्कूल जाते समय जब गाड़ियों से कीचड़ हमारे कपड़ों पर गिरता है, तो वापस लौटना पड़ता है। परीक्षा का समय चल रहा है और पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।”लोगों का कहना है कि अगर नगर पंचायत नाले का कचरा निकालने के बाद उसे कूड़ा उठाने वाले वाहन पर लादकर किसी उपयुक्त स्थान पर डलवा देती, तो ऐसी नौबत ही नहीं आती। लेकिन लापरवाही के चलते अब पूरा क्षेत्र बदबू और गंदगी से प्रभावित है।इस संबंध में जब नगर पंचायत प्रशासन से संपर्क किया गया तो जिम्मेदार अधिकारीयों ने जल्द सफाई कर कचरा उठवाने का आश्वासन दिया।नगरवासियों ने नगर पंचायत से अपील की है कि तत्काल इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि राहगीरों और स्कूली बच्चों को राहत मिल सके

भारत विज्ञान यात्रा के तत्वावधान में विज्ञान प्रयोगशाला का आयोजन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत विज्ञान यात्रा के अंतर्गत इंडियन केमिस्ट एस. टी.अली एवं देशांश श्रीवास्तव के निर्देशन में हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज में एक विशेष विज्ञान प्रयोगशाला का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को विज्ञान को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन से जोड़ने समझाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दौरान एस.टी.अली ने कई रोमांचक व शिक्षाप्रद प्रयोग प्रस्तुत किए, जिनमें मैग्नीशियम बर्निंग, मैंगनीज हेप्टाऑक्साइड एक्सप्लोजन, कपड़ों से दाग हटाने की विधि, रक्त समूह परीक्षण, नकली आम का रस पहचानने की विधि, ऑटो फायर इग्निशन, रॉकेट फ्यूल ,बैलून एवं पेट्रोल, सोडियम विस्फोट आदि शामिल थे। इन प्रयोगों से बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और उत्साह को और बढ़ाया। विद्यार्थियों ने न केवल प्रयोगों को देखा बल्कि उनके पीछे छिपे वैज्ञानिक सिद्धांतों को भी समझा। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होता है और वे विज्ञान को व्यवहारिक जीवन से जोड़कर देखने लगते हैं।

बिजली विभाग की लापरवाही पोल, मौत को दावत देता लटकता तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ठूठीबारी कस्बा के आदर्श नगर मोहल्ले में बिजली विभाग की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है।मार्कण्डेय पाठक के दरवाजे पर लगे पोल से बिजली का फालतू तार नीचे लटक रहा है, जो राहगीरों के सिर से टकरा रहा है। स्थानीय निवासी प्रमोद रौनियार, दीप नारायण रौनियार, अरुण पाठक, सोनू अंसारी व पप्पू कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि उक्त तार में करंट प्रवाहित हो रहा है, बावजूद इसके विभाग अब तक अनदेखी कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। हालात यह हैं कि बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग हर समय डर के साये में जी रहे हैं कि कहीं यह तार उनकी जिंदगी पर भारी न पड़ जाए। मोहल्ले में आने-जाने वाले राहगीरों के लिए भी यह तार बड़ी मुसीबत बन गया है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि तुरंत तार को व्यवस्थित कर सुरक्षित बनाया जाए, अन्यथा किसी भी अनहोनी की पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी। लटकते तार ने खोली विभाग की पोल, हर वक्त मंडरा रहा हादसे का खतरा आदर्श नगर मोहल्ले की यह समस्या महज एक लटका हुआ तार नहीं, बल्कि बिजली विभाग की लापरवाही की पोल खोलने वाली तस्वीर है। ग्रामीणों का कहना है कि यह तार लंबे समय से पोल से नीचे झूल रहा है और कई बार शिकायत करने के बाद भी विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। यहां तक कि स्थानीय लोग खुद लकड़ी या रस्सी से तार को संभालने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन करंट होने के कारण कोई जोखिम उठाने को तैयार नहीं है। जानकार बताते हैं कि विभाग की उदासीनता का नतीजा है कि छोटे-छोटे मोहल्लों और कस्बाई क्षेत्रों में इस तरह की समस्या आम हो गई है। कहीं ट्रांसफार्मर से तेल टपक रहा है तो कहीं खुले तार झूल रहे हैं। अधिकारी केवल कागजों में कार्यवाही दिखाकर खानापूर्ति कर रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत इससे उलट है। आदर्श नगर की घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर बिजली विभाग लोगों की सुरक्षा को लेकर कितना संवेदनशील है। यदि तार में करंट प्रवाहित न होता तो इसे केवल लापरवाही कहा जा सकता था, लेकिन अब यह सीधे तौर पर जानलेवा खतरा है। स्थानीय लोग कहते हैं कि बारिश के मौसम में खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया है। गीली जमीन और पानी से भरे रास्तों में यह तार किसी भी पल हादसे का सबब बन सकता है। ऐसे में विभाग को तुरंत गंभीरता दिखानी चाहिए। वरना एक बड़ी दुर्घटना के बाद केवल जांच बैठाने से कोई समाधान नहीं मिलेगा।

लम्पी से बचाव के लिए टीकाकरण एवं साफ सफाई है जरूरी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पशु रोग नियंत्रण अभियान अंतर्गत जनपद में खुरपका मुंहपका एवं लम्पी टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। विकास खंड बैतालपुर में पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी के नेतृत्व में अबतक 13000 हजार पशुओं को खुरपका मुंहपका एवं 1000 पशुओं को लम्पी का टीका लगाया गया है। पशुधन प्रसार अधिकारी ने बताया कि इस समय कुछ क्षेत्रों में लम्पी के बिमारी से गोवंशीय पशु संक्रमित हैं, जिसके कारण पशुपालकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लंपी बीमारी से बचाव के लिए सबसे प्रभावी तरीका टीकाकरण है।अपने पशुओं को समय पर पशुपालन विभाग द्वारा करवाए जा रहे मुफ्त टीकाकरण अभियान में पंजीकृत करवाएं। यदि कोई पशु इस बीमारी से ग्रसित है, तो उसे तुरंत स्वस्थ पशुओं से अलग रखें ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके। मक्खी,मच्छर और जूं को मारने के लिए उचित दवाइयों का प्रयोग करें। पशुओं को स्वच्छ और साफ रखें। पशुशाला में गोबर आदि को नियमित रूप से साफ करें और पशुओं के आसपास पानी जमा न होने दें, क्योंकि इससे मच्छर और मक्खियाँ पनप सकती हैं। पशुशाला में दैनिक रूप से कीटाणुनाशक दवाओं का छिड़काव करते रहें। यदि किसी पशु की मृत्यु हो जाती है, तो उसके शव को खुला न छोड़ें, बल्कि उसका उचित तरीके से निपटान करें। एक पशु से दूसरे पशु में संक्रमण के फैलने का जोखिम रहता है, इसलिए सावधान रहें। पशुओं को अच्छा खान-पान, विटामिन और खनिज लवण दें, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे।

अंत्येष्टि स्थल पर चली गोली, चार आरोपी गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के भटवाचक और बनहरा गांव के बीच कठौड़ा गांव स्थित घाघरा नदी किनारे अंत्येष्टि स्थल पर शनिवार को आपसी विवाद के दौरान चली गोली से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना स्थल से पुलिस ने कारतूस का खोखा भी बरामद किया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अमरजीत राजभर, सत्यनारायण उर्फ शिकारी, धनंजय राजभर और जय नारायण को देर रात गिरफ्तार कर लिया।सभी आरोपी बनहरा गांव के है चारों को मेडिकल परीक्षण के बाद जिला न्यायालय भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस बल दोनों गांवों में तैनात है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का मानना है कि गोली चलने की घटना दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से चली आ रही आपसी वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झगड़ा दो बार हुआ और दूसरे राउंड में गोली चली। ग्रामीणों का कहना है कि अंत्येष्टि स्थल पर गोली चलने की यह पहली घटना है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जारी किया यूजी एडमिशन 2025 का स्पॉट राउंड-1, छात्रों के लिए आखिरी मौका

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में शामिल दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) हर साल लाखों छात्रों की पहली पसंद रहती है। 2025 में भी प्रवेश प्रक्रिया जारी है और अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूजी एडमिशन 2025 के स्पॉट राउंड-1 की घोषणा कर दी है।

यह राउंड खासतौर पर उन छात्रों के लिए अवसर लेकर आया है, जिन्हें पहले आयोजित काउंसलिंग और अलॉटमेंट राउंड्स में सीट हासिल नहीं हो पाई थी। स्पॉट राउंड के जरिए छात्र अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स में दाखिले का एक और मौका पा सकेंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, स्पॉट राउंड-1 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छात्र निर्धारित पोर्टल पर जाकर अपनी प्राथमिकता के आधार पर कॉलेज और कोर्स का चयन कर सकते हैं। सीटों का आवंटन उपलब्ध सीटों और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

क्या है स्पॉट राउंड?
स्पॉट राउंड को अंतिम मौके के रूप में देखा जाता है। इसमें केवल वे छात्र शामिल हो सकते हैं जिन्होंने पहले पंजीकरण किया है, लेकिन किसी भी कारणवश सीट अलॉटमेंट नहीं हो सका। इस राउंड में छात्रों को वही सीटें मिलती हैं जो पिछले राउंड्स में खाली रह गई थीं।

छात्रों के लिए जरूरी निर्देश:

स्पॉट राउंड-1 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।सीट आवंटन के बाद कॉलेज रिपोर्टिंग और दस्तावेज़ सत्यापन अनिवार्य होगा। समय पर रिपोर्टिंग न करने की स्थिति में सीट स्वतः निरस्त हो जाएगी।DU प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे प्रवेश से जुड़ी जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही लें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।

शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि स्पॉट राउंड उन छात्रों के लिए बड़ा अवसर है जिन्होंने पहले राउंड्स में सीट नहीं पाई या बेहतर विकल्प की तलाश में हैं। ऐसे में यह राउंड छात्रों के लिए ‘गोल्डन चांस’ साबित हो सकता है।

सरकारी स्कूलों में रोजाना ऑनलाइन मॉनीटरिंग से बढ़ेगा अनुशासन और पढ़ाई का स्तर

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षा और अनुशासन को लेकर बड़ा कदम उठाया है। अब स्कूलों की रोजाना ऑनलाइन मॉनीटरिंग शुरू कर दी गई है। इसके तहत हर स्कूल की गतिविधियों की तस्वीरें और विवरण सीधे शिक्षा विभाग तक भेजे जाएंगे। यह पहल स्कूलों में अनुशासन बनाए रखने और पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।

सूत्रों के अनुसार, मॉनीटरिंग के दौरान यह देखा जाएगा कि सुबह प्रार्थना समय पर हुई या नहीं, कितने शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे और पढ़ाई किस प्रकार से संचालित हुई। विभाग का लक्ष्य है कि बच्चों को नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और शिक्षकों की जिम्मेदारी सुनिश्चित हो।

शिक्षा विभाग ने कहा है कि मॉनीटरिंग की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होगी। स्कूलों को डिजिटल रिपोर्टिंग के माध्यम से अपनी गतिविधियों का विवरण देना होगा। इसमें छात्रों की उपस्थिति, शिक्षक वर्ग में मौजूदगी और कक्षाओं में पढ़ाई की तस्वीरें शामिल होंगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम सरकारी स्कूलों में अनुशासन और पढ़ाई को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे न केवल छात्रों की शैक्षणिक प्रगति पर निगरानी होगी, बल्कि स्कूल प्रशासन भी अपनी जिम्मेदारियों को और गंभीरता से निभाएगा।

इस पहल से यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और शिक्षकों में भी कक्षा संचालन को लेकर जिम्मेदारी की भावना प्रबल होगी। शिक्षा विभाग का यह कदम बिहार में शिक्षा के स्तर को सुधारने और स्कूलों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

गोंदिया में साईं झूलेलाल व बाबा खाटू श्याम का अद्भुत मिलन, सामाजिक समरसता की मिसाल

0

गोंदिया।(राष्ट्र की परम्परा)झूलेलाल मंदिर, गोंदिया में साईं झूलेलाल चालीसा महोत्सव (16 जुलाई–25 अगस्त) के अंतर्गत बाबा श्याम खाटूजी भजन समिति द्वारा भव्य भजन-कीर्तन संध्या आयोजित की गई। इस अवसर पर “जय झूलेलाल” और “श्याम तेरी भक्ति ने बड़ा कमाल किया” जैसे जयघोषों से वातावरण गूंज उठा।
भक्तों का विशाल जनसैलाब उमड़ा और दोनों आस्थाओं के संगम ने समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में हर समाज व वर्ग के लोग सम्मिलित हुए और सामूहिक भक्ति ने “वसुधैव कुटुम्बकम्” व “सर्वधर्म समभाव” की परंपरा को जीवंत किया।
एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी ने बताया कि झूलेलाल जी और खाटू श्याम जी दोनों की शिक्षाओं का मूल भाव त्याग, सेवा और समरसता है, और यही गोंदिया का यह ऐतिहासिक आयोजन प्रत्यक्ष रूप से दर्शाता हैं।

पानी की टँकी में मिली गार्ड की लाश ,पिता बोले पैर खराब था ,वह कैसे पहुँचा ऊपर

हत्या या हादशा मामला संदिग्ध

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद के हलधरपुर थाना से 500 मीटर दूर स्थित चंद्रा शंकर पब्लिक स्कूल की पानी की टंकी में शनिवार की शाम गार्ड शैलेंद्र शर्मा (25) का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल भेजवा दिया। स्कूल में तैनात गार्ड शुक्रवार की शाम से ही लापता था ।

हलधरपुर गांव निवासी शैलेंद्र शर्मा गांव स्थित चंद्रा शंकर पब्लिक स्कूल में गार्ड की नौकरी करता था। रोज की तरह शुक्रवार की शाम पांच बजे स्कूल के लिए निकला। लेकिन शाम को खाना खाने घर नहीं पहुंचा। अगली सुबह भी घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश में स्कूल पहुंचे, लेकिन वहां भी वह नहीं था।

परिजनों में मचा कोहराम

फोन काफी देर से बंद था। शनिवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद शाम को गांव के ही कुछ युवक खोजबीन करते हुए शनिवार की शाम सात बजे स्कूल की दूसरी मंजिल पर पहुंचे। वहां 1000 हजार लीटर की दो टंकी थी और दोनों बंद थी। एक टंकी की ढक्कन पर तीन ईंट रखी थी जबकि दूसरी टंकी पर ईंट नहीं रखी थी।

ग्रामीणों ने ढक्कन खोला उसमें शैलेंद्र का शव पानी में उतराया था। उन्होंने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने पहुंचकर जांच की और शव को बाहर निकालकर पंचनामा बनाया। पुलिस ने काफी देर तक स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। शैलेंद्र 22 अगस्त की शाम 7:30 बजे दूसरी मंजिल की छत पर जाते दिखाई दिया, उसके बाद वो नीचे नहीं लौटा। शैलेंद्र तीन भाईयों में सबसे छोटा था, उसकी शादी नहीं हुई थी।

हत्या की ओर इशारा कर रही पानी की बंद टंकी

पानी की टंकी का बंद ढक्कन शैलेंद्र की हत्या की ओर इशारा कर रहा है। पिता दामोदर शर्मा ने बताया कि तीन साल पहले भीषण सड़क दुर्घटना में बेटे का एक पैर बुरी तरह टूट जाने से चलने फिरने में परेशानी होती थी। उनका 1000 लीटर की पानी की टंकी में खुद से प्रवेश करना संभव नहीं था। पुलिस के बयान में पिता ने बताया कि उनका बेटा 22 अगस्त की शाम हाफ निकर और टीशर्ट पहनकर घर से निकला था। लेकिन घटनास्थल से पुलिस को टीशर्ट नहीं मिली।

प्रबंधक ने कहा दो दिन से छुट्टी पर था गार्ड

चंद्रा शंकर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सचिन कुमार यादव ने बताया कि गार्ड शैलेंद्र की ड्यूटी दोपहर एक बजे से शाम को सात बजे तक थी। वो दो दिन से छुट्टी पर थे। 22 अगस्त की शाम छह बजे घर से निकलने के बाद उन्होंने फोन भी किया था, लेकिन उठा नहीं पाया। सीसीटीवी कैमरे में वो छत पर जाते दिखा था।

स्कूल की सीसी टीवी फुटेज में शैलेंद्र अकेले छत पर जाते दिख रहे हैं। पानी की टंकी का बंद मिलने संदिग्ध है। शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। – धीरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, हलधरपुर

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को सिख समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व, गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व, पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाएं मानवता में एकता, सद्भाव और करुणा की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित करती हैं।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शाश्वत शिक्षाएं दुनिया भर में जीवन को प्रकाशित करती रहती हैं और हमें करुणा, विनम्रता और सेवा के मूल्यों की याद दिलाती हैं।”

गुरु ग्रंथ साहिब सिख धर्म की पवित्र पुस्तक है, जिसे सिख समुदाय द्वारा जीवित गुरु के रूप में सम्मानित किया जाता है। यह ग्रंथ जीवन में नैतिक मूल्यों, करुणा, समानता और सेवा का मार्गदर्शन प्रदान करता है। प्रकाश पर्व पर सिख श्रद्धालु इस ग्रंथ की प्रकाशमान शिक्षाओं का स्मरण करते हैं और गुरुद्वारों में विशेष प्रार्थना और कीर्तन का आयोजन किया जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी का यह संदेश सिख समुदाय के प्रति सम्मान और उनके धार्मिक मूल्यों के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने इस अवसर पर सभी देशवासियों से यह आग्रह भी किया कि वे गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाकर सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा दें।

सिख धर्म में प्रकाश पर्व का महत्व इसलिए भी है क्योंकि यह धार्मिक ग्रंथ के प्रकाशन और लोगों तक इसकी शिक्षाओं के संचार का प्रतीक माना जाता है। देश भर में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है और गुरुद्वारों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।