Thursday, July 16, 2026
Home Blog Page 725

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बढ़ते जलस्तर का किया निरीक्षण


‎शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा )
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविन्द कुमार, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता शारदा नहर सुनील भास्कर सहित अन्य अधिकारियों के साथ गर्रा नदी के अजीजगंज, राई खेड़ा, शहवेगपुर तटबंध एक खन्नौत नदी के हनुमत धाम पहुंचकर बढ़ते जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान जलस्तर, बाढ़ की स्थिति, राहत एवं बचाव सहित अन्य कार्यों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि गर्रा नदी में गिरने वाले नालों को अच्छे ढंग से बंद कराया जाए, जिससे निचले क्षेत्र में रहने वाले लोगों के घरों के ओर पानी न जा सके। उन्होंने अजीजगंज से नगरिया मोड़ जाने वाली सड़क पर पानी चलते देखा आना-जाना बंद करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि गर्रा एवं खन्नौत नदी में खतरे के निशान से 15 से 20 सेंटीमीटर ऊपर पानी चल रहा है। उन्होंने कहा कि गर्रा नदी में 06 सितंबर तक प्रातः 8ः00 बजे तक 01 फीट पानी और बढ़ेगा। निचले क्षेत्रों में जहां पानी जा चुका है वहां और बढ़ोतरी होगी। उन्होने बताया कि बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में कर्मचारियों द्वारा लोगों को जागरुक कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने का कार्य किया जा रहा है। अगले 24 घंटे में पानी स्थिर हो जाएगा, जिसके लिए सभी को सतर्क रहना है। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि टीमें सक्रिय रहे। नाव, गोताखोर एवं खाने-पीने की वस्तुएं पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था रहे। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी परिवार को भोजन, पानी, स्वास्थ्य सुविधा अथवा अन्य आवश्यक सामग्री की कमी न हो यह सुनिश्चित किया जाए। बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता में अग्रसर रहें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील है और प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। आपदा की इस घड़ी में सभी विभाग मिलजुलकर कार्य करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।‎जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बढ़ने जलस्तर को देखते हुए तैयारियों पूर्ण रहें। सभी राहत की टीमें अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे।‎ उन्होने बताया कि बाढ़ से संबंधित किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करें। बाढ़ नियंत्रण कक्ष नंबर 05842-351037, 05842-351038, 05842-462754, 05842-220018 टोल फ्री न० 1077
‎(24×7 उपलब्ध) है।

मेडिकल कॉलेज में पानी भरने का खतरा मरीज दूसरी मंजिल पर शिफ्ट किये गए

ग्राउंड फ्लोर से 80 मरीजों को दूसरी मंजिल पर शिफ्ट किया गया

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l गर्रा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है। लगातार गर्रा नदी में पानी बढ़ने के चलते मेडिकल कॉलेज परिसर में पानी भरने की आशंका बढ़ गई है। मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए प्रबंधन ने एहतियातन सभी वार्डों के मरीजों को दूसरी मंजिल पर शिफ्ट करा दिया। सूत्रों के अनुसार अस्पताल के निचले हिस्सों में पानी भरने की संभावना बनी हुई थी। जिस पर त्वरित निर्णय लेते हुए प्रशासन ने मरीजों को ऊपर की मंजिल पर स्थानांतरित कराया। वहीं, पानी आने वाले रास्ते को रोकने के लिए बाउंड्री बनवाई गई है। ताकि अस्पताल परिसर सुरक्षित रहे। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमारने बताया कि बाढ़ के कारण अस्पताल परिसर में जलभराव की स्थिति बन सकती थी। मरीजों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। इसलिए सभी मरीजों को तुरंत दूसरी मंजिल पर शिफ्ट कराया गया है।

बागापार में अंत्येष्टि स्थल तक जाने वाला मार्ग जर्जर, लोगों को हो रही असुविधा

बागापार से रेंहाव तक मुख्य मार्ग को पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत बागापार के ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की समस्या से जूझ रहे हैं। एक ओर जहां अंत्येष्टि स्थल तक जाने वाला मार्ग जर्जर हालत में है, वहीं दूसरी ओर बागापार से रेंहाव तक का मुख्य मार्ग गड्ढों से पट चुका है। ग्रामीणों ने दोनों मार्गों को पक्का कराने की मांग प्रशासन से की है, लेकिन अब तक ठोस कदम न उठाए जाने से नाराजगी बढ़ती जा रही है।
बताते चलें कि समाजसेवी उमेश चन्द्र मिश्र निवासी ग्राम पंचायत बागापार ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत संख्या 40018725018993 दर्ज कराते हुए विशुनपुरवां से बने अंत्येष्टि स्थल शवदाह गृह तक पक्की सड़क निर्माण की मांग की थी। शिकायत में कहा गया है कि यह सड़क पूरी तरह टूटी-फूटी है और बरसात में स्थिति नारकीय हो जाती है। शव यात्रा ले जाने में ग्रामीणों को दिक्कतें उठानी पड़ती है। सामाजिक दृष्टि से यह मार्ग अति महत्वपूर्ण होने के बावजूद उपेक्षित है।
ग्रामीणों का कहना है कि पक्की सड़क निर्माण न होने से हर अंतिम यात्रा अपमान जनक और कष्टदायक परिस्थिति में पूरी करनी पड़ती है। वहीं इसी ग्राम पंचायत का एक अन्य प्रमुख मार्ग महराजगंज पीडब्ल्यूडी रोड से एचपी गैस गोदाम, विशुन पुरवां, बरगदवां छावनी टोला होते हुए रेंहाव तक जाता है। यह सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग जिला मुख्यालय और अन्य स्थानों की ओर आवाजाही करते हैं।ग्रामीणों ने बताया कि बरसात और रख-रखाव के अभाव में मार्ग इतना खराब हो गया है कि आए दिन राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। यह जनहित से जुड़ी अहम समस्या है, ग्रामीणों ने प्रशासन से दोनों मार्गों की शीघ्र पक्की सड़क निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि अंत्येष्टि स्थल तक जाने वाला मार्ग मानवीय दृष्टि से आवश्यक है। बागापार से रेंहाव तक का मार्ग यातायात और जनसुविधा के लिहाज से बेहद जरूरी है।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग महराजगंज ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि इसका प्रस्ताव शासन में भेजा गया है। अगले वित्तीय वर्ष में उक्त सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है।

बिना परमिट के हरा आम का पेड़ काटा, वन विभाग ने दिखाई सक्रियता

वन विभाग की सक्रियता से ठेकेदार हुआ मौके से फरार

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सोहगी बरवां वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत पकड़ी वन रेंज के जगपुर बीट के ग्राम पंचायत बागापार में शुक्रवार को हरे पेड़ के अवैध कटान का मामला प्रकाश में आया है।बागापार–झनझनपुर रोड पर स्थित एक बगीचे से ठेकेदार द्वारा बिना अनुमति आम का हरा पेड़ कटवाया जा रहा था।
प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम पंचायत में ठेकेदार ने सबसे पहले आम के पेड़ की सभी डालियों को कटवाकर नीचे गिरवा दिया। तभी इसकी सूचना पकड़ी रेंज के अधिकारियों तक पहुंची। सूचना मिलते ही रेंजर सुशांत मणि त्रिपाठी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वन स्टाफ को मौके पर भेजा। इस बीच ठेकेदार को जैसे ही भनक लगी, वह मौके से फरार हो गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना-स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बिना अनुमति पेड़ों का कटान लगातार पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ वन्य-जीव संरक्षण के लिए भी खतरा है। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
इस संबंध में पकड़ी रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी सुशांत मणि त्रिपाठी ने बताया कि वन अधिनियम के तहत बिना परमिट किसी भी प्रकार का पेड़ कटान पूरी तरह अवैध है। यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की हरकत करता है तो उसके खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सरयू व राप्ती के बढ़ते जल स्तर से तटवर्ती इलाके सहमे

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सरयू एवं राप्ती के जलस्तर मे तेजी से बढ़ोतरी जारी है। सरयू नदी का उफान देख तटवर्ती गावों के लोग सहमे हुए है। प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाये हुए है। नगरपालिका बरहज स्थित थाना घाट पर बने मापक पर शुक्रवार की शाम सरयू का जलस्तर 67.50 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 66.50 मीटर से एक मीटर अधिक है। जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने पर सरयू का पानी घाटो की सीढ़ियों पर बहने लगा है। अधिकारियों के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन नदी के बढ़ते जल स्तर से तटवर्ती इलाकों के लोग सहमे हुए हैं। दियारा क्षेत्र के कुछ स्थानों पर नदीं का पानी मैदानी इलाकों में फैल रहा है, जिससे किसानों की फसलें फिर जलमग्न होने लगी है। परसिया देवार मोहन सेतु के निकट कृषि योग्य भूमि को नदी का पानी निगल रहा है, उधर कपरवार संगम तट पर नदी दौला तटबन्ध पर भी दबाव बना रही है। नोज पर लगे जियो बैग पानी मे समा रहे है।
राप्ती का जल भदिला प्रथम और कपरवार पर दबाव बढ़ा रहा है। नदियों का उफान देख प्रशासन अलर्ट है और बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है।
इस संबंध में पूछे जाने पर बाढ़ खंड के सहायक अभियंता उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रहा है सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं अभी कहीं पर कोई खतरा नहीं है।

भारत-नेपाल सीमा को जोड़ने वाली सड़क खस्ताहालत

सड़क में गड्ढा या फिर गढ्ढा में सड़क

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । एक तरफ सरकार दावा करती है कि भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के सभी रोड़ सही रूप से सही हो चुकी है। लेकिन सीमा क्षेत्र की कुछ सड़के ऐसी हैं जिस पर राहगीरों को निकलना दुश्वार हो रहा है। जहां एक जीता जागता उदाहरण है नवाबगंज क्षेत्र को नेपाल सीमा से जोड़ने वाली नूरी चौराहा होते हुए होलिया संपर्क मार्ग बनकसही गांव के पास बदहाल आवागमन में हो रही राहगीरों को परेशानी धनीराम यादव, उदय राज, नसीम बेग, शमशेर खान आदि ग्रामीणों ने बताया कि नेपाल सीमा को जोड़ने वाली बाबागंज, मल्हीपुर संपर्क मार्ग से होते हुए नूरी चौराहा से नेपाल सीमा तक होलिया गांव से लगभग दस किलोमीटर लम्बा संपर्क मार्ग बनकसही गांव के पास काफी बदहाल है। मार्ग पर जल भराव के कारण दो पहिया व चार पहिया वाहनों के आवा गमन के साथ-साथ पैदल चलना दुश्वार है ।
इस संबन्ध में कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व लोकनिर्माण विभाग के अवर अभियन्ता से शिकायत की जा चुकी है,कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। मार्ग की मरम्मत न होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फल संरक्षण शिविर से मिला नया ज्ञान, मिली आधुनिक तकनीकों की सौगात

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड सदर के ग्राम पंचायत पिपरा रसूलपुर में राजकीय फल संरक्षण केंद्र, महराजगंज के तत्वाधान में दो दिवसीय फल संरक्षण शिविर का आयोजन हुआ। ग्राम प्रधान रमेश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया, वहीं कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी शिब्बन लाल वर्मा ने किया।
शिविर में प्रशिक्षकों ने महिलाओं व ग्रामीणों को फलों एवं सब्जियों के संरक्षण, मूल्य संवर्धन,वैज्ञानिक पैकेजिंग तथा आधुनिक प्रसंस्करण तकनीक की जानकारी दी।
विशेषज्ञों ने बताया कि इन तकनीकों के प्रयोग से न सिर्फ फलों और सब्जियों की शेल्फ लाइफ बढ़ेगी बल्कि किसानों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
शिविर के अंत में 30 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे।
इस दौरान प्रभारी विनोद कुमार श्रीवास्तव, विनोद त्रिपाठी प्रधानाचार्य, रफी उल्लाह खान, धर्मेंद्र, नीतू सिंह, अंजली,सरोज, ममता, रेनू सहित गांव के तमाम लोग मौजूद रहें।

भारतीय पर्यटकों की सुविधाओं को लेकर नेपाल के पर्यटन मंत्री की चिंता

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नेपाल एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रैवल्स बांके चैप्टर (नाटा) लुंबिनी प्रदेश एवं गडकी प्रदेश के तत्वावधान में पर्यटन प्रबंधन व अंतरक्रिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि लुंबिनी प्रदेश के पर्यटन मंत्री प्रचंड विक्रम न्योपा ने नेपालगंज के मेयर प्रशांत विष्ट, विधायक अंबिका काफ्ले और नाटा बांके शाखा अध्यक्ष राम सिग्देल के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि नेपाल आने वाले भारतीय पर्यटकों को किसी भी प्रकार की सरकारी उत्पीड़न की शिकायत नहीं होनी चाहिए। इसके लिए विशेष नंबर प्लेट व्यवस्था, सड़क किनारे हाई पावर सीसीटीवी कैमरे और यातायात नियमों के पारदर्शी पालन की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि नेपालगंज एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या बढ़ाने और उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने पर विचार हो रहा है, ताकि दिल्ली सहित अन्य बड़े शहरों से सीधी उड़ानें शुरू की जा सकें।

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर आने वाले भारतीय तीर्थ यात्रियों की जरूरतों पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि होटल व्यवसायियों को इनके लिए शाकाहारी भोजन और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। इससे न केवल तीर्थयात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि नेपाल के पर्यटन व होटल व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा।

पर्यटन मंत्री ने मुक्तिनाथ, पशुपतिनाथ, लुंबिनी, रानी महल सहित सैकड़ों धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनका व्यापक प्रचार-प्रसार आवश्यक है। उन्होंने भारतीय मीडिया से बातचीत में यह भी आश्वासन दिया कि ट्रैफिक पुलिस से जुड़ी भारतीयों की शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

“रोड नहीं तो वोट नहीं” – ग्रामीणों ने चंदा और श्रमदान से बनाई अपनी सड़क

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा विकासखंड के चंद्रवार गांव की दलित बस्ती ने अपने हौसले और मेहनत से एक अनोखी मिसाल कायम की है। बरसों से टूटी-फूटी सड़क के कारण धूल और कीचड़ झेलते ग्रामीणों ने जब नेताओं और प्रशासन से बार-बार गुहार लगाई, तो उन्हें सिर्फ़ आश्वासन ही मिला। थक-हार कर अब उन्होंने अपने ही दम पर सड़क दुरुस्त करने का बीड़ा उठाया। ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा किया, कंधे से कंधा मिलाकर श्रमदान किया और सड़क की मरम्मत शुरू कर दी। नाराज़ लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा – “रोड नहीं तो वोट नहीं।” उनका कहना है कि यदि अब भी समस्या का स्थायी हल नहीं हुआ तो वे आगामी चुनाव में मतदान से दूरी बना लेंगे।
सत्यजीवन, वासदेव, रामकेवल और राघवेंद्र राजभर जैसे ग्रामीणों की अगुवाई में महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर काम में जुटीं। गांव की यह जिद और संघर्ष अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन चुका है। टूटी सड़क की धूल से उठी यह आहट नेताओं की नींद कब तोड़ेगी, यह देखने की बात है।

कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड की वार्षिक निकाय बैठक सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। रेलवे को -आपरेटिव बैंक गोरखपुर (निकट रेलवे महाप्रबंधक कार्यालय)की 104 वा वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक (AGM) रेलवे प्रेक्षा गृह गोरखपुर मे, बैंक के उपसभापति ई० अनिल कुमार सिंह, की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन बैंक के डेलीगेट सन्नी सिंह ने किया, बैठक का शुभारम्भ गणेश बन्दना एवं शास्त्रीय नृत्य एवं मनोहर प्रस्तुति से किया गया। बैठक मे बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ कुमार श्रीवास्तव पुर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के द्वारा बैंक का बार्षिक प्रतिवेदन सदन मे उपस्थित सभी सदस्यों को पढ़कर सुनाया गया, तदूपरांत सर्व सम्मति से पिछली बैठक 06/09/24 के कार्य की पुष्टी की गईं।
बैठक मे बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धांर्थ कुमार श्रीवास्तव ने बताया की विगत वित्तीय वर्ष मे बैंक ने, रुपया 21.74 लाख शुद्ध लाभ अर्जित किआ है। इसी क्रम मे वर्ष 2024-25 के लेखा परीक्षित-संतुलन पत्र एवं लाभ हानि खातों का साधारण सभा के सदस्यों द्वारा विचार विमर्श के बाद अनुमोदन किया गया, साथ ही वर्ष 2025-26 के प्रस्तावित वार्षिक बजट पर भी गहन विचार विमर्श के उपरांत सर्वसम्मती से वार्षिक बजट को पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे ई० अनिल कुमार सिंह ने बताया की बैठक मे यही निर्णय लिया गया है की बैंक के अंशधारक जिनका बैंक मे खाता चल रहा है, अगर उनकी सेवा काल के दौरान मृत्यु होती है बैंक द्वारा उनकी नामनी को एक लाख का सहयोग राशि प्रदान किया जायेगा। भूतपूर्व निदेशक तथा वर्तमान डिलीगेटो एवं उनके पाल्यों को भी बैंक के जमा योजनाओं पर एक प्रतिशत का अतिरिक्त व्याज दिया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे ई 0अनिल कुमार सिंह ने बताया की बैंक का मुख्य कार्य अपने सदस्यों को आसानी से ऋण उपलब्ध कराना तथा ग्राहकों को बेहतर सुबिधा प्रदान करना है। इसी कर्म मे बताया की बैंक का व्यवसाय क्षेत्र तीन राज्यों मे उत्तरप्रदेश बिहार तथा उत्तराखंड तक बिस्तारित होने के साथ साथ वर्तमान मे रेल प्रशासन द्वारा नमित वरिष्ठ रेल अधिकारी इस बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी है। बैंक कर्मचारियों के पेंशन एवं ग्रेचुटी हेतु एल आई सी मे फंड सृजित कर दिया जा रहा है, दस लाख की स्वास्थ्य बीमा की सुविधा भी उपलब्ध है। बैंक मुख्यालय भवन पूर्ण रूप से वातानकुलित तथा मीटिंग हाल बनाना भी प्रस्तावित है एवं अंशधारको को बीस लाख तक ऋण देने का भी प्रावधान है। ई 0अनिल कुमार सिंह ने बताया की बैंक आज अपने सिमित संसाधनों के बीच अपने अंश धारको को अच्छी सेवा देने व उनको संतुष्ट करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा निरंतर प्रगति के तरफ अग्रसर है। ई0 अनिल कुमार सिंह ने अंत मे सबको धन्यवाद ज्ञापित किया बैठक मे निदेशक गण राजेश कुमार सिंह, शशांक पाण्डेय, विनोद कुमार शर्मा, उमेश कुमार गुप्ता,अनुज कुमार, जय नाथ, सर्वेश सिंह, फ्रैंसिसका कुजूर तथा प्रोफेसनल निदेशक चंद्र किशोर सिंह, प्रमोद कुमार उपाध्याय, विवेक पाण्डेय उपस्थित रहे।

जनुका से फत्तेपुर जाने वाला मार्ग गड्ढो में दबदील ग्रामीणों का आक्रोश

उतरौला, बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विकास खण्ड उतरौला अंतर्गत ग्राम सभा फत्तेपुर जाने के लिए एक अदद सड़क नही है ग्रामीणों को उतरौला बाजार जाने के लिए नाको चना चबाना पड़ता है ।

               प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास खण्ड उतरौला के ग्राम फत्तेपुर जाने के लिए सड़क नही  प्रधानमंत्री सड़क योजना से वरायल से सिंगार जोत जाने वाले रोड तक सड़क का निर्माण कराया गया गया  वही ग्राम जनुक से फत्तेपुर जाने वाला रोड टूटकर गड्ढो में तब्दील हो है जो 20 वर्षो से पड़ा है सड़क का निर्माण नही हो पाया है।ग्राम8न कई बार उच्चाधिकारियों व जनप्रतिनिधि से सड़क बनाने के लिए मांग किया परन्तु आज तक सड़क नही बना ।ग्रामीण जुबेर अहमद खान ,नासिर ,जकी,सलीम शाह ,प्रभु नाथ ,निब्बर, समसुद्दीन, गुलबसा,सोहराब ने बताया कि फत्तेपुर का अवगनन एक दम बाधित एकलौता सड़क था वह टूटकर खत्म हो गया जनुक से फत्तेपुर तक सड़क का नामोनिशान नही रह है।जुबेर अहमद खान नव बताया विधायक राम प्रताप वर्मा से हम ग्रामीण कई बार सड़क बनाने की मांग ही परन्तु आज तक नही बना जिससे ग्रामीणों को आने जाने के पैदल दुश्वार है दुपहिया व चार पहिया वाहन की तो जय जय नही सकता ।ग्रामीणों सड़क बनाने ज लिए स्थानीय अधिकारियों एवं विधायक से की गई है पर सड़क नही बना।इस अवसर पर जुबेर अखमद खान ,अनिल मौर्य,राम बरन, हरिराम,माधव,  मौजूद रहे।

शान-ओ- शौकत से जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकाला जुलूस,लगे नारे

बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र के मलसी चौराहे से शुक्रवार को शान से जश्ने ईद मिलादुन्नबी (12 रबी-उल-अव्वल) पर शान-ओ- शौकत से जुलूस निकाला निकाले गए। हाथों में धार्मिक झंडे लेकर जुलूस में बच्चे और बड़े शामिल हुए।जुलूस को सूफी कलीम अहमद एवं सादिक अली ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जुलूस में हर किसी की जुबान पर नबी की आमद मरहबा के नारो की गूंज थी।अनेकों स्थानों पर जुलूस का स्वागत हुआ।इस अवसर पर प्रधानाचार्य सादिक अली नें जश्ने ईद मिलादुन्नबी की पूरे देशवासियों को मुबारक़बाद देते हुऐ कहा की हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम नें पूरे दुनिया के लोगों को अमन और शांति का पैगाम दिया और इंसानियत की रक्षा,कायनात के लोगों को मोहब्बत का पैगाम दिया। सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्स तैनात रहा।जुलूस मदरसा मलसी खास के प्रधानाचार्य सादिक अली के नेतृत्व में मलसी चौराहा,मदीना बाजार,रामपुर महुआबारी,बेलम्हा बाजार,अमरपुर, बजरहा,कस्बा बघौचघाट, मेहाहरहंगपुर,सेमरी,बसडीला,तुर्क पट्टी,मोतीपुर,मेदीपट्टी बेलवनिया होते हुए मलसी खास चौराहे पर संपन्न हुई।तत्पश्चात मदरसा मलसी में जुलूस में उपस्थित सभी लोगो को जलपान कराया गया।उधर इसी क्रम में जुलूस विशुनपुरा बाजार,पोखर भिंडा,लोहरौली, हरिमहुअवा,रामनगर आदि गांव से भी लोगो से भरी गाड़ियों के समूह में लाउडस्पीकर के साथ काफिला विभिन्न चौक चौराहे होते हुए जुलूस निकला।वही पथरदेवा बाजार से देवरिया धुस,मलसी चौराहा,रामपुर महुआबारी,बेल्हा बाजार होते हुए पहुंचे बघौचघाट पहुंचा।थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय पुलिस फोर्स के साथ जुलूस के साथ भ्रमणशील रहे।इस मौके पर सादिक अली,विजय दास कुशवाहा,अलीउल्लाह मास्टर,मोहमद फतेह,कलाम प्रधान, तल्हा खान,नौशाद अहमद, वसीम अहमद,इसराज अहमद,परवेज खान,मेराज अहमद, अफजल अंसारी,आरिफ सिद्दीकी,अकरम सेठ , मौलाना एहसानुल्लाह , हाफ़िज़ मोनीस आज़म,मुहम्मद बदरूद्दीन, हकीमुद्दीन सिद्दीकी,मुराद अहमद, मौलाना अख्तर हुसैन,डॉ ऐनुल हक सिद्दीकी, समीउल्लाह खान,मेराज खान,मंजूर हसन, इमाम हसन,आजाद अंसारी, नदीम हुसैन,बबलू अंसारी,डॉ हफीजुल्लाह अंसारी,आसिफ खान,नफीस खान,वसीम अकरम,फैयाज मास्टर,रियाज मास्टर,रशीद अहमद,राशीद अली,नबीउल्लाह सिद्दीकी,शशि द्विवेदी उर्फ मुदित बाबा,हरिओम सिंह काका,नीतीश मद्धेशिया,शेरू अंसारी,जुल्फकार अहमद, इरशाद अहमद,सद्दाम अंसारी,मंटू प्रसाद, तबरेज अंसारी, इजहार अहमद,दिनेश कुमार गुप्ता,राजा जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

वात्सल्य वैली में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत बैतालपुर के बरारी स्थित वात्सल्य वैली प्री स्कूल में शुक्रवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सेवा निवृत्त शिक्षक व पत्रकार जगदीश नारायण श्रीवास्तव को शिक्षा रत्न से नवाजा गया। साथ ही वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षक दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला और जेएन लाल श्रीवास्तव की सेवाओं को रेखांकित किया। इसके पूर्व स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। इस दौरान पूर्व ग्रापए जिला अध्यक्ष पौहारी शरण राय, डा.अमरनाथ पांडेय, भाजपा नेता विश्वनाथ मणि, कैप्टन वीरेंद्र सिंह, भगवान मणि, वेद व्यास मणि, सुभाष श्रीवास्तव, कपिलमुनी तिवारी, कपिल मुनी मणि ने विचार रखा। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम का समापन डायरेक्टर धनंजय मणि ने किया। इस दौरान मैनेजर घनश्याम पति त्रिपाठी, पत्रकार अम्बरीष मणि, सलोनी मणि, शिक्षिका रुखसार, पल्लवी, पारुल, प्रतिभा सिंह, प्रतिभा, खुशबू, मेड कालिंदी, संध्या आदि उपस्थित रहे।

तुलसी इण्टर कालेज में विभिन्न कार्यक्रम के आयोजित कर मनाया गया शिक्षक दिवस

प्रबंधक ने अनूठी पहल कर घोषणा किए संस्थान में किसी बच्चियों के सर से दुर्भाग्य वस किसी पिता का साया उठा तो निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी।

भाटपार रानी,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय तहसील के अकटही बाजार स्थित तुलसी इण्टर मीडिएट कालेज के सभागार में शिक्षक दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम पूर्व राष्ट्रपति व महान शिक्षाविद् डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया।
सभी शिक्षक जन के सहयोग से भव्य शिक्षक दिवस सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए प्रस्तुत।प्रबंधक सुजीत कुमार पाण्डेय|एवं शिक्षकों ने गुरु और शिष्य के संबंधों पर प्रकाश डाला राधाकृष्णन के जीवन वृतांत की जानकारी देते हुए उनके जीवन आदर्शों पर चलने का भी संकल्प दिलाया गया। वहीं कार्यक्रम मे सरस्वती बंदना कक्षा आठ से वंदना, संजना ठाकुर, संजना, संगीता, अनीता, ने अपनी टीम के साथ शानदार प्रस्तुति दे उपस्थित अतिथि जन की सराहना प्राप्त की।
वहीं आरम्भ है प्रचण्ड थीम पर कक्षा 9 से शालिनी एवं गरिमा ने अपनी शानदार प्रस्तुति से उपस्थित जनों का ध्यान आकर्षित किया।
जबकि स्वेग़ से सभी का स्वागत डांस। कक्षा 8 से नीलू प्रतिभा नंदिनी संजना ज्योति सोनी ने शानदार स्वागत किया।
कक्षा 12 से अंजली ने शिक्षक दिवस पर गीत, कक्षा 6 से अपने शिक्षक जन के प्रति तुम हो मेरे सर का ताज थीम पर शानदार प्रस्तुति दी, आकृति, सिखा, आंचल कंचन ने, एवं कुछ भी हो न ए मम्मा स्कूल नहीं जाना थीम पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी, सब कुछ सरकार तेरा मेरा कुछ भी नहीं
थीम पर कक्षा आठ से नीलू नंदिनी मनीषा ने अपनी प्रस्तुति दी, कक्षा बारहवीं से शिक्षक दिवस पर पायल यादव ने अबला समझ बेटियों पर हो रहे अत्याचार पर जोरदार तरीके से अपनी बात रखी।
पांव में पायल हाथ में कंगना राष्ट्रीय गीत थीम पर पुनः कक्षा आठवीं से अनीता संगीता संजना सोनी बंदना ने, एवं स्कूल लाइफ कॉमेडी में कक्षा नवीं से
जूनियर हाई स्कूल में, शालिनी गरिमा नेहा अंकिता ममता रीमा सलोनी ने,
गुरु में संसार समाया थीम पर नीलू प्रतिभा नंदिनी संजना अनीता ने, घर आजा परदेशी थीम पर नंदनी पाण्डेय ने कक्षा नवीं की छात्रा ने शानदार प्रस्तुति दी। साथ ही अन्य छात्र छात्राओं ने भी अपनी प्रस्तुति से समस्त आगत अतिथियों का मन मोहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतेंद्र यादव उर्फ साधु यादव, छात्र नेता, विशिष्ट अतिथि पत्रकार/कवि/समाज सेवी/बृजेश मिश्र, पत्रकार तारकेश्वर गुप्ता, शोभकांत पाण्डेय मुन्ना रहे।
विद्यालय के प्रबंधक सुजीत कुमार पाण्डेय ने पत्रकार बृजेश मिश्र आदि को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। वहीं अपने ओज पूर्ण संबोधन में विद्यालय प्रबंधक के द्वारा छात्रों को आश्वस्त किया कि यदि दुर्भाग्य वस किसी भी हमारे छात्रा के पिता की निधन होती है तो विद्यालय परिवार से निःशुल्क उन बच्चों को बारहवीं तक की शिक्षा मेरे संस्थान द्वारा प्रदान की जाएगी ।तहसील क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भी विभिन्न कार्यक्रम के जरिए शिक्षक दिवस मनाया गया। जगह जगह पूर्व उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन की चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें याद किया गया।
इस मौके पर बच्चों ने अपने शिक्षकों को पेन,चॉकलेट एवं गिफ्ट डायरी आदि उपहार देकर उनका सम्मान किया गया।
तुलसी इण्टर कालेज में प्रबंधक सुजीत कुमार पाण्डेय द्वारा आयोजन की सफलता पर अपने संस्थान के प्रधानाचार्य सहित समस्त विद्यालय स्टाफ का भूरी भूरी प्रशंसा किया।सभी शिक्षकों ने डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन की चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें याद किया।

शहादत दिवस पर याद किये गए अमर शहीद जगदेव प्रसाद

जगदेव प्रसाद एक क्रन्तिकारी राजनेता थे उन्हें भारत का लेनिन कहा जाता है-अरविन्द कुशवाहा

बरहज /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )
शुक्रवार को नगरपालिका बरहज मोहाव स्थित काशी नाथ हॉस्पिटल के एक हाल मे भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी जिला सचिव कामरेड अरविन्द कुशवाहा के नेतृत्व मे सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने अमर शहीद जगदेव प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
बताते चले की भारत के लेनिन कहे जाने वाले अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर शुक्रवार को काशीनाथ हॉस्पिटल के हाल मे भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी जिला सचिव के नेतृत्व मे सैकड़ो महिलाओ व पुरुष कार्यकर्ताओ ने बाबू जगदेव प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्षो को याद कर उनके पथ पर चलने का संकल्प लिया।
शहादत दिवस के अवसर वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यक्रओ ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
इस दौरान भाकपा जिला सचिव अरविन्द कुशवाहा ने शहीद जगदेव प्रसाद के जीवन संघर्षो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, उन्होंने अपने राजनितिक जीवन मे शोषितो व पीड़ितों को उबारने के लिए काफ़ी संघर्ष किया। बाबू जगदेव प्रसाद ने कहा है कि दस का शासन नब्बे पर नहीं चलेगा, सौ मे नब्बे शोषित है, नब्बे भाग हमारा है। धन धरती और राजपाट मे नब्बे भाग हमारा है।
अरविन्द कुशवाहा ने बताया कि भारत के लेनिन कहे जाने वाले जगदेव प्रसाद ने मजलूमो शोषितो एवं पीड़ितों के हक के लिए अपने आपको न्योछावर कर दिया। आज हम सभी को उनके आदर्शो को आत्मसात कर पीड़ितों व शोषितो को उनका हक दिलाने के लिए मिलकर संघर्ष करना होगा, तब जाकर उनके सपनो को पूरा करने मे सफल होंगे। इसी दौरान राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा ने शहीद जगदेव प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि, आज समाज शोषण के दौर से गुजर रहा है इस शोषण को हम लोग तभी समाप्त कर पाएंगे ज़ब हम लोग उनके वसूलो व आदर्शो को आत्मसात करेंगे। बाबू जगदेव पसाद ने अपने राजनितिक संघर्षो के दौर मे कहा था, कि जिस लड़ाई कि बुनियाद आज मैं डाल रहा हूँ वह लम्बी और कठिन होंगी क्योंकि मै एक क्रन्तिकारी पार्टी का निर्माण कर रहा हूँ। इस लिए आने जाने वालो कि कमी नहीं रहेगी, परन्तु इसकी धारा रुकेगी नहीं। इसमें पहली पीढ़ी के लोग मारे जायेगे, दूसरी पीढ़ी के लोग जेल जायेंगे, किन्तु तीसरी पीढ़ी के लोग राज करेंगे, जीत अंततोगत्वा हमारी ही होंगी। संजयदीप कुशवाहा ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी लोग यह संकल्प ले कि उनके आदर्शो व संघर्ष को आगे बढ़ाना है, ताकि शोषित व पीड़ितों को न्याय मिले।वही कलेक्टर कलेक्टर शर्मा ने कहा कि आज समाज की शोषित व पीड़ित जनता मजदूर, नौजवान और किसान अपने हक व अधिकार के लिए मारा मारा फिर रहा है लेकिन उसे न्याय नहीं मील रहा है। आज हम सभी लोगो को यह संकल्प लेना है कि, शहीद जगदेव प्रसाद के संघर्ष को आत्मसात कर भटक रहे शोषित व पीड़ित लोगो को न्याय दिलाने का काम करे।
इस दौरान करुणा शंकर, रामध्यान कुशवाहा, कलेक्टर शर्मा, राजेंद्र पाल, हरीचरण कुशवाहा, ईश्वरचंद वर्मा,मल्लिकार्जुन कुशवाहा सहित सैकड़ो महिला व पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।