संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के टेमा से सेमरियावां मार्ग पर मंगलवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव अब्दुल अजीम पर जानलेवा हमला कर दिया। दो युवकों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली कार का फाटक चीरते हुए अजीम के दाहिने पैर की जांघ में जा लगी। घटना के बाद घायल नेता को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
अयोध्या।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आज सम्पन्न हुई बैठक में हरदोई निवासी वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी कृष्णमोहन को नया न्यासी नियुक्त किया गया।कृष्णमोहन का संबंध हरदोई जनपद की शाहाबाद तहसील अन्तर्गत ग्राम सिकन्दरपुर बाजार, मजरा चन्द्रपुर से है। वर्तमान में वे हरदोई शहर में निवासरत हैं।
उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से भूविज्ञान (Geology) में परास्नातक (M.Sc.) की उपाधि प्राप्त की। इसके उपरांत वे परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत रहे। वर्ष 1978 में भारतीय वन सेवा (IFS) में चयनित होने के बाद उन्होंने महाराष्ट्र वन विभाग में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और सन् 2012 में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (A.P.C.C.F.) पद से सेवानिवृत्त हुए।
सेवानिवृत्ति के पश्चात वे हरदोई लौट आए और यहां से उन्होंने राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय योगदान देना प्रारंभ किया। वे लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े हुए हैं। संघ में उन्होंने नगर संघचालक, जिला संघचालक और अवध प्रान्त के प्रान्त संघचालक जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। वर्तमान में वे वर्ष 2024 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र संघचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
कृष्णमोहन जी की नियुक्ति को लेकर हरदोई सहित समूचे प्रदेश में हर्ष की लहर है। स्थानीय समाजसेवियों और प्रबुद्ध वर्ग ने उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और सेवाभाव को देखते हुए इसे श्रीराममंदिर आंदोलन और प्रबंधन के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय बताया है। अयोध्या के श्रीराममंदिर निर्माण कार्य और मंदिर प्रबंधन में कृष्णमोहन की भूमिका अब और भी महत्वपूर्ण हो जाएगी।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गंगापुरवा दाखिला रामनगर सेमरा में मंगलवार देर रात चोरी जैसी वारदात के प्रयास में दो चोरो को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और कुछ चोर अंधियारे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए वही भागे हुए चोरों का बड़ी गहनता से पुलिस कर रही तलाश। शिकायतकर्ता राजेन्द्र पुत्र हनुमान के अनुसार रात लगभग एक बजे वह घर से बाहर निकले तो देखा कि कई अज्ञात चोर असलहों से लैस उनके घर में चोरी की नियति से घुसे हुऐ हैं, तभी राजेन्द्र ने शोर मचाया तो गांव के लोग जग गए और मौके पर एकत्र हो गये जहां खतरा भांपकर चोर भागने लगे लेकिन ग्रामीणों ने पीछा किया और लोकई गांव पुलिया के पास चोरों को ग्रामीणों ने घेर लिया जिसमें चोरो को पकड़े जाने पर चोरो ने ग्रामीणों पर बन्दूक से हवाई फायर झोंक दिया जिसपर ग्रामीणों ने जवाबी कार्रवाई में लाठियों से दो चोरो को पकड़ लिया फिर ग्रामीणों ने दोनों चोरों का जमकर पिटाई कर दिया वहीं बाकी चोर अंधियारे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गये। जिसपर ग्रामीणों ने चोरों पकड़ने कि घटना का सुचना तुरन्त नवाबगंज स्थानीय पुलिस को दिया जहां घटना की सुचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गईं और ग्रामीणों के पिटाई से घायल चोरों को तुरन्त एम्बूलैंस की व्यवस्था से पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबन्ध में नवाबगंज थाना प्रभारी रामाशंकर यादव से बात करने पर बताया कि पकड़े गये चोरो ने अपना नाम इब्राहीम पुत्र जहिर, निवासी ईशानगर थाना ईशानगर जिला लखीमपुर खीरी और रबीश पुत्र छददू, ग्राम समसैसा थाना खमारीया जिला लखीमपुर खीरी बताया और उनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल और एक बाराबोर बन्दूक व दो चाकू बरामद किया गया है, घटना में चोरों ने चाकू से ग्रामीण निखिल व नीतिन पाठक पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। वहीं घटना की जांच की जा रही है और भागें हुए चोरों की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों के पिटाई से घायल दोनों चोरों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक विशाल पाठक को सौंपी गई है।
नई दिल्ली।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)देश के 17वें उपराष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में एनडीए उम्मीदवार एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विपक्ष के उम्मीदवार पूर्व न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों के अंतर से हराया।
राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी ने परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 वोट प्राप्त हुए जबकि रेड्डी को 300 वोट हासिल हुए। कुल 781 सांसदों में से 12 सांसदों ने मतदान नहीं किया। उपराष्ट्रपति चुनाव में 767 वोट डाले गए, जिनमें से 752 वैध और 15 अवैध पाए गए।
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ने के बाद यह चुनाव कराया गया था। धनखड़ का कार्यकाल अभी दो वर्ष शेष था।
दोनों उम्मीदवार दक्षिण भारत से इस चुनाव में दिलचस्प तथ्य यह रहा कि दोनों उम्मीदवार दक्षिण भारत से थे। एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन तमिलनाडु से हैं जबकि विपक्ष के प्रत्याशी सुदर्शन रेड्डी तेलंगाना से आते हैं।
मतदान प्रक्रिया चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबसे पहले मतदान कर प्रक्रिया की शुरुआत की। उनके साथ केंद्रीय मंत्रियों, विपक्षी दलों और विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
निर्वाचक मंडल में राज्यसभा के 233 निर्वाचित सदस्य (वर्तमान में 5 सीटें रिक्त), 12 मनोनीत सदस्य और लोकसभा के 543 निर्वाचित सदस्य (वर्तमान में 1 सीट रिक्त) शामिल हैं। कुल 788 सदस्यों के स्थान पर इस बार 781 सदस्यों ने चुनाव में हिस्सा लिया।
बधाई संदेशों की बौछार राधाकृष्णन की जीत के बाद उन्हें देशभर से बधाई संदेश मिलने शुरू हो गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि “राधाकृष्णन जी की जीत लोकतंत्र की शक्ति का प्रतीक है। देश उनके अनुभव और दूरदर्शिता से लाभान्वित होगा।” गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि “उनका वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा और समर्पण का उदाहरण रहा है।”रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि “उनकी जीत लोकतांत्रिक मूल्यों और एनडीए की नीतियों में जनता के विश्वास को दर्शाती है।”भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भी शुभकामनाएं दीं।विपक्ष के कई नेताओं ने भी लोकतांत्रिक परंपरा निभाते हुए राधाकृष्णन को बधाई संदेश दिया।
विपक्ष की रणनीति इस चुनाव से पहले विपक्ष ने एकजुटता दिखाने के लिए बैठक की थी और ‘मॉक मतदान’ भी किया, ताकि कोई वोट अवैध न हो। विपक्ष के उम्मीदवार रेड्डी ने कहा था कि यह लड़ाई वैचारिक है और उपराष्ट्रपति चुनाव भारत की भावना के लिए है। हालांकि, आंकड़ों के लिहाज से एनडीए का पलड़ा भारी रहा और राधाकृष्णन ने बहुमत से जीत दर्ज की।
नतीजा संक्षेप में सी.पी. राधाकृष्णन (एनडीए उम्मीदवार): 452 वोट बी. सुदर्शन रेड्डी (विपक्ष उम्मीदवार): 300 वोट अंतर: 152 वोट कुल वोट पड़े: 767 वैध वोट: 752 | अवैध वोट: 15
Cupertino/California |( Rashtra Ki Parampara Tech Desk) – Apple’s highly anticipated September Event 2025 is finally here. CEO Tim Cook is set to reveal the next-generation iPhone 17 lineup, along with the brand-new Apple Watch Series 11 and AirPods Pro 3.
The keynote goes live today, September 9 at 10 am PT (1 pm ET / 6 pm BST / 10:30 pm IST). Viewers across the world can stream it on Apple’s official website, Apple TV app, and YouTube.
iPhone 17 Series – What’s New?
Apple will launch four new models this year:
iPhone 17
iPhone 17 Air – ultra-slim at just 5.5mm
iPhone 17 Pro
iPhone 17 Pro Max
All iPhones will feature the latest A19 chip, while the Pro models get the more advanced A19 Pro, built on TSMC’s 3nm process, promising faster performance and improved efficiency.
Design-wise, the iPhone 17 Air is Apple’s slimmest phone ever. Both Air and Pro models may sport a new camera bar design, brighter OLED displays, and premium titanium build. The Pro Max is tipped to deliver the best battery life on an iPhone so far.
Apple Watch Series 11
The Apple Watch Series 11 could be Apple’s biggest health-focused update yet. Rumors suggest:
Blood pressure monitoring
Bigger SE display
Apple Watch Ultra 3 with 5G connectivity and standalone SOS support, ideal for outdoor adventurers.
AirPods Pro 3
Apple is also expected to announce AirPods Pro 3 with:
The iPhone 17 series will set the tone for premium smartphones in 2025. With its ultra-thin design and Pro-exclusive features, Apple aims to dominate markets not just in India, but also across the United States, United Kingdom, and Europe.
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नागरी प्रचारिणी सभागार में मंगलवार को युग द्रष्टा जनवादी कवि ध्रुवदेव मिश्र पाषाण की जयंती पर स्मृति संवाद गोष्ठी व काव्य पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व विख्यात कवि पाषाण के चित्र पर प्रचारिणी सभा के पूर्व अध्यक्ष आचार्य परमेश्वर जोशी, अध्यक्ष डॉ. जय नाथ मणि त्रिपाठी, मंत्री अनिल त्रिपाठी, साहित्यकार डॉ. सुधाकर त्रिपाठी, पूर्व प्राचार्य डॉ. दिवाकर प्रसाद त्रिपाठी ने माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। बतौर मुख्य वक्ता पूर्व प्राचार्य व नागरी प्रचारिणी के उपाध्यक्ष डॉ. दिवाकर प्रसाद तिवारी ने कहा कि जनवादी कवि ध्रुवदेव मिश्र पाषाण प्रेम, दया, पीड़ा व प्रगति के कवि थे। उन्होंने कहा कि पाषाण की सभी रचनाओं की एक ग्रंथावली प्रकाशित होनी चाहिए। जिससे कि आने वाली पीढ़ी महान कवि के बारे में समझ व जान सके। उन्होंने कहा कि उनको पढ़ा जाना है और पढ़ा जाना भी चाहिए। साहित्यकार डॉ. सुधाकर तिवारी ने कहा की कविता अनुपस्थिति की उपस्थिति है। कवि को समझना चाहते हैं तो उसके हृदय व मस्तिष्क के साथ जुड़ना होगा। जनवादी कवि पाषाण नक्सलवादी आंदोलन की उपज थे। उनकी कविताओं को समझने के लिए उस काल में जाना होगा। बंगाल में भी रहकर उनकी कविताओं में देवरिया की माटी की महक है। भोजपुरी के हजारों शब्द उनकी कविताओं में समाहित है। आचार्य परमेश्वर जोशी ने कहा कि जनवादी, कवि, पाषाण, यह तीनों का समावेश जिनके जीवन में हुआ ऐसे स्मृति शेष ध्रुवदेव मिश्र अपने सिद्धांतों के पाषाण थे। उन्होंने जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी को अंगीकार कर आजीवन देवरिया की सेवा करते रहे। उनकी शैली बेबाक थी। 1965 में पाषाण ने भटनी से देवरिया आकर मेरे मोहल्ले में रहकर, देवरिया टाइम्स नामक दैनिक अखबार का सम्पादन भी किया। ऐसे महान व्यक्तित्व को मेरा शत शत नमन है। कार्यक्रम को सभा के मंत्री डॉ. अनिल त्रिपाठी, किसान नेता शिवाजी राय, डॉ. चतुरानन ओझा, विश्व भोजपुरी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष गिरिजेश मिश्र, भारतीय किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन मिश्रा, डॉ. अचल पुलस्तेय, पवन मिश्र ने संबोधित किया। जबकि कवि सौदागर सिंह, राममनोहर मिश्र, दयाशंकर कुशवाहा, अंजली अरोरा, कृति त्रिपाठी, कौशल किशोर मणि त्रिपाठी, विनोद पांडेय, प्रार्थना राय ने अपनी रचनाओं को प्रस्तुत किया। कवि रमेश सिंह दीपक की वाणी वंदना से गोष्ठी की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नागरी प्रचारिणी के अध्यक्ष डॉ. जयनाथ मणि त्रिपाठी व संचालन पूर्व मंत्री इंद्र कुमार दीक्षित ने किया। आयोजक रवींद्र नाथ तिवारी व कवि पाषाण के ज्येष्ठ पुत्र विश्वदेव मिश्र ने सभी अतिथियों के प्रति अपना आभार जताते हुए उनकी स्मृतियों को याद कर भावुक हो गए। इस दौरान प्रचारिणी सभा के पूर्व मंत्री व कवि सरोज पांडेय, सरयू पारीण ब्राम्हण परिषद के अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन मणि त्रिपाठी, मंत्री कौशल किशोर मिश्र, डॉ. शकुंतला दीक्षित, कांग्रेस नेता ऋषिकेश मिश्र, इष्टदेव तिवारी, रवि प्रकाश मिश्र, ज्ञानेश्वर मणि त्रिपाठी, ओंकार पांडेय, पूर्व सभासद सुभाष राय, रमेश सिंह, दीपक, नित्यानंद, राममनोहर, लालसा प्रसाद चौधरी आदि उपस्थित रहे।
लखनऊ। (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)देश के कई राज्यों में खराब मौसम का असर राजधानी लखनऊ में भी देखने को मिला। सोमवार को चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली कुल 9 उड़ानें देर से संचालित हुईं। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, दुबई से लखनऊ आने वाली आईएक्स-194 उड़ान 21 मिनट देर से पहुंची, जबकि जेद्दा-लखनऊ एसवी-890 फ्लाइट 17 मिनट की देरी से उतरी। इसी तरह, इंडिगो 6E-2442 मुंबई से 18 मिनट की देरी से लखनऊ उतरी, वहीं एयर इंडिया AI-2491 मुंबई-लखनऊ उड़ान 37 मिनट लेट रही।
इसके अलावा, एयर इंडिया एक्सप्रेस IX-1958 बेंगलुरु-लखनऊ फ्लाइट 19 मिनट देर से पहुंची। लखनऊ से बेंगलुरु जाने वाली IX-1959 उड़ान 35 मिनट लेट हुई। विदेशी रूट पर भी उड़ानों पर असर देखा गया। लखनऊ-अबूधाबी 6E-1415 उड़ान 15 मिनट, लखनऊ-शारजाह 6E-1423 फ्लाइट 25 मिनट, और लखनऊ-बैंकाक IX-106 उड़ान 37 मिनट की देरी से रवाना हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक खराब मौसम के चलते हवाई सेवाओं में विलंब की स्थिति बनी रह सकती है। एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों से समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने और उड़ानों की स्थिति की जानकारी लेते रहने की अपील की है।
आगरा, (राष्ट्र की परम्परा)l समर्थ व विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन तीन सत्र आयोजित हुए। आगरा के उद्योग जगत, व्यापारियों, किसान संगठनों, ग्रामीणों, महिलाओं व युवाओं ने बढ़-चढ़कर अपने सुझाव व फीडबैक दिए। प्रथम सत्र में संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार ने आगरा की औद्योगिक संभावनाओं पर प्रस्तुति दी, वहीं पूर्व आईएएस प्रदीप भटनागर ने प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय को 10 गुना बढ़ाने पर बल दिया। मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार डॉ. के.वी. राजू ने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट जनता की भागीदारी से तैयार होगा, कोई भी नीति ऊपर से थोपी नहीं जाएगी। द्वितीय सत्र में किसान संगठनों ने कृषि आधारित उद्योगों हेतु ब्याजमुक्त ऋण, जैविक खेती पर सब्सिडी व तकनीकी प्रशिक्षण की मांग रखी। तृतीय सत्र फतेहाबाद तहसील के ग्राम पंचायत वाजिदपुर में खुले संवाद के रूप में हुआ, जहां ग्रामीणों ने मनरेगा मजदूरी दर बढ़ाने, समय से भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य व ग्राम स्तर पर समस्याओं के निस्तारण की बातें रखीं। प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने सुझाव क्यूआर कोड, वेबसाइट या लिखित रूप में देकर विकसित आगरा व विकसित उत्तर प्रदेश के विजन डॉक्यूमेंट के निर्माण में भागीदार बनें।
लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के किसानों ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ स्थित शक्ति भवन पर जोरदार प्रदर्शन किया। किसान ट्रैक्टर लेकर शक्ति भवन पहुंचे और प्रदेशभर में प्रतिदिन 15 घंटे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग पर अड़े रहे।
प्रदर्शन कर रहे किसानों ने शक्ति भवन के प्रबंध निदेशक से मुलाकात की मांग रखी। अचानक हुए इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी मोर्चा संभाल लिया और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। इस बीच हजरतगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त कराया।
किसानों का कहना है कि मौजूदा समय में ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बेहद बाधित है, जिससे खेती और रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उनका साफ कहना है कि जब तक सरकार की ओर से ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
👉 किसानों की यह मांग फिलहाल सरकार और बिजली विभाग के सामने एक बड़ी चुनौती बनकर खड़ी हो गई है।
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बघौचघाट पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान ग्राम मलवाबर टोला गुलरबग्गा से एक पिकअप (UP 21 ET 0325) से 6 गोवंशीय पशु बरामद किए। वाहन व पशुओं को कब्जे में लेकर थाना बघौचघाट में गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
काठमांडू,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) नेपाल में जारी राजनीतिक संकट लगातार गहराता जा रहा है। राजधानी काठमांडू और उसके आसपास विरोध प्रदर्शनों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया पर लगाए गए बैन के विरोध से शुरू हुआ आंदोलन अब प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफ़े तक पहुँच चुका है।
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ओली ने आज अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल और गृह मंत्री रमेश लेखक भी इस्तीफ़ा दे चुके हैं। बताया जा रहा है कि ओली दुबई जाने की तैयारी में हैं।
✈️ हवाई अड्डे पर उथल-पुथल काठमांडू का त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा विरोध प्रदर्शनों की वजह से अव्यवस्था का केंद्र बन गया है। प्रदर्शनकारियों ने सोशल मीडिया के जरिए अपील की है कि हवाई अड्डे के पास पटाखे और ड्रोन का इस्तेमाल करके विमानों को उड़ान भरने से रोका जाए। यहां तक कि प्रदर्शनकारी उड़ते हुए विमानों की ओर लेज़र लाइट दागने की भी योजना बना रहे हैं, जिससे लैंडिंग और टेक-ऑफ़ बेहद मुश्किल हो गया है।
भैसेपाटी मंत्री आवास से दर्जन भर हेलिकॉप्टर हवाई अड्डे की ओर उड़ान भर चुके हैं। इनमें से कुछ हेलिकॉप्टरों में सुरक्षा बल और कुछ में नेताओं के परिवारों को ले जाने की सूचना है।
✈️ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर इस संकट का असर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी पड़ा है। दिल्ली से काठमांडू जा रही इंडिगो की उड़ान 6E1153 और मुंबई से काठमांडू जा रही 6E1157 को उतरने की अनुमति नहीं मिली और उन्हें लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। ईंधन भरने के बाद दोनों उड़ानें अपने-अपने मूल शहरों को लौट जाएंगी, क्योंकि आज काठमांडू के लिए कोई उड़ान संचालन संभव नहीं है। एयर इंडिया की उड़ानें भी काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए इंतज़ार करती रहीं।
हिमालय एयरलाइंस का एयरबस 319—जिसका इस्तेमाल ओली ने बीजिंग यात्रा में किया था—भी इस समय हवाई अड्डे पर फंसा हुआ है।
⚠️ प्रदर्शन और जनहानि अब तक 19 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि सैकड़ों घायल हैं। राजधानी के अलावा पोखरा, विराटनगर और चितवन जैसे शहरों में भी प्रदर्शन जारी हैं।
नेपाल का यह राजनीतिक संकट एक बार फिर दक्षिण एशिया की स्थिरता के लिए बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। आने वाले दिनों में नेपाल की राजनीति किस दिशा में जाएगी, यह देखना अहम होगा।
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बरियारपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गोतस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन गोवंशीय पशु और एक पिकअप वाहन बरामद किया है।सूचना के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में मंगलवार को थाना बरियारपुर पुलिस टीम ने आमघाट पुलिया के पास चेकिंग के दौरान यह सफलता हासिल की। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पिकअप (संख्या UP52AT4241) को रोका गया, जिसमें बिहार ले जाए जा रहे तीन गोवंशीय पशु मिले। मौके से आरोपी अभय कुशवाहा पुत्र बब्बन नाथ कुशवाहा, निवासी मंगराइच थाना खुखुन्दु, जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर लिया गया।बरियारपुर पुलिस ने वाहन व पशुओं को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 282/2025 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तार अभियुक्त। अभय कुशवाहा पुत्र बब्बन नाथ कुशवाहा, निवासी मंगराइच थाना खुखुन्दु, जनपद देवरिया।बरामदगी तीन गोवंशीय पशु एक पिकअप वाहन(UP52AT4241)गिरफ्तार करने वाली टीम उ0नि0 छोटेलाल, उ0नि0 कमलेश कुमार,हे0का0 उपेन्द्र सिंह यादव, का0 राहुल यादव,का0 नरेन्द्र कुमार (सभी थाना बरियारपुर, जनपद देवरिया पुलिस की इस कार्रवाई से गोतस्करों में हड़कंप मच गया है।
गोरखपुर ( राष्ट्र की परम्परा)।दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने एक बार फिर अपनी कलात्मक उत्कृष्टता साबित कर दी। विश्वविद्यालय के कला विभाग के छात्र अभिषेक श्रीवास्तव का चयन चतुर्थ राष्ट्रीय कला शिविर (कोणार्क चैप्टर) के लिए किया गया है, जो 10 से 14 नवम्बर 2025 तक ओडिशा के ऐतिहासिक कोणार्क में आयोजित होगा। इस राष्ट्रीय स्तर के शिविर में देशभर से केवल 30 कलाकारों को चुना गया है। अभिषेक का नाम इसमें शामिल होना न केवल उनके लिए, बल्कि गोरखपुर और विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। शिविर में वे अपनी सृजनात्मकता और कला-कौशल का प्रदर्शन करेंगे और विभिन्न कार्यशालाओं, संवाद सत्रों एवं सामूहिक गतिविधियों के जरिए भारतीय कला की समृद्ध विविधता को भी उजागर करेंगे। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने अभिषेक को बधाई दी और कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत और प्रतिभा के साथ-साथ विश्वविद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और कला विभाग की परंपरा का भी परिणाम है। ललित कला एवं संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. ऊषा सिंह और संकाय ने भी अभिषेक को शुभकामनाएँ दी और उम्मीद जताई कि उनका चयन अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगा। कैमल आर्ट फाउंडेशन वर्षों से युवा कलाकारों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करता रहा है। इस बार के कोणार्क चैप्टर में देशभर के कलाकार सांस्कृतिक और रचनात्मक संवाद के लिए एकत्र होंगे। विश्वविद्यालय परिवार ने अभिषेक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कला जगत में गोरखपुर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। घुघली थाना क्षेत्र के बैकुंठी धाम के पास झाड़ियों में मिले एक नवजात शिशु को लेकर अब गोंद लेने की मांग तेज हो गई है। प्राप्त समाचार के अनुसार सब्जी विक्रेता हरिश्चंद्र गौड़ को शुक्रवार की रात झाड़ियों से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। वे तत्काल मौके पर पहुंचे और शिशु को निकालकर घर ले आए। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को अपनी अभिरक्षा में लेकर जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मंगलवार को हरिश्चंद्र गौड़ के पुत्र राजन ने जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा से मुलाकात कर बच्चे को गोद लेने की औपचारिक अनुमति मांगी। राजन ने बताया कि उनकी पत्नी को कोई संतान नहीं है और वे उस बच्चे की परवरिश में कोई कमी नहीं आने देंगे।हरिश्चंद्र गौड़ ने भी डीएम को लिखे पत्र में कहा कि जब वे बच्चे को मांग रहे थे तो पुलिस ने देने से मना कर दिया। उन्होंने आग्रह किया कि बच्चे को उन्हीं के परिवार को सौंपा जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल इस मामले में दो और परिवारों ने भी गोद लेने की अर्जी दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी आवेदनों पर नियमों के अनुसार विचार किया जाएगा। इस दौरान ग्राम सभा के कई लोग भी मौजूद रहे, और उन्होंने भी बच्चे की भलाई को देखते हुए उचित निर्णय लेने की मांग की।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यूजीसी–मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर द्वारा आयोजित 11वें ऑनलाइन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: ओरिएंटेशन एवं सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम के आठवें दिन दो सत्रों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रो. वरुण कुमार मिश्रा, अंग्रेजी विभाग, राजधानी कालेज, दिल्ली विश्वविद्यालय और प्रो. राजेश कुमार गर्ग, हिन्दी विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद रहे। प्रथम सत्र में प्रो. वरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 में त्रिभाषा फार्मूला लागू किया गया है, जिसके अनुसार छात्रों को तीन भाषाओं का अध्ययन करना अनिवार्य होगा, जिनमें कम से कम दो भारतीय भाषाएं शामिल हों। उन्होंने कहा कि भाषा ध्वनियों की प्रणाली है, इसलिए भारतीय भाषाओं की शिक्षा प्राथमिक स्तर से ही देना उपयुक्त होगा। यह नीति बहुभाषावाद को बढ़ावा देने का प्रयास करती है। उन्होंने कुछ राज्यों, विशेषकर तमिलनाडु, में त्रिभाषा फार्मूले को हिन्दी थोपने का प्रयास मानने की धारणा पर भी चर्चा की। दूसरे सत्र में प्रो. राजेश कुमार गर्ग ने कहा कि संस्कार जीवन में चरित्र निर्माण का आवश्यक घटक हैं, जो व्यक्ति को संतुलित और अर्थपूर्ण जीवन जीने में मदद करते हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालयों का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं होना चाहिए, बल्कि चरित्र निर्माण भी शिक्षा के प्राथमिक उद्देश्यों में शामिल होना चाहिए। उन्होंने नई शिक्षा नीति को भारतीय शिक्षा प्रणाली के लिए ‘सुगंध समीर’ बताया, जो प्राचीन ज्ञान परंपरा के साथ सामंजस्य स्थापित कर लक्ष्यों की प्राप्ति में मदद करेगी। कार्यक्रम संयोजक प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने शिक्षकों की समाज और राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए पूरी तरह आत्मसात करना होगा। कार्यक्रम सह-संयोजक डॉ. मनीष पांडेय ने इसे विकसित भारत का विज़न डॉक्यूमेंट बताया। कार्यक्रम में 60 से अधिक शिक्षक और शोधार्थी शामिल हुए। इस कार्यक्रम की नौ दिवसीय कार्यशाला 10 सितंबर को समापन करेगी। समापन सत्र की अध्यक्षता कुलपति प्रो. पूनम टंडन करेंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. बिजेंद्र सिंह, कुलपति, डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या होंगे, जबकि वैलेडिक्टरी एड्रेस प्रो. संजीव कुमार, कुलपति, महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़ देंगे।