Wednesday, July 15, 2026
Home Blog Page 707

एशिया कप 2025: भारत ने 27 गेंदों में चटाई यूएई को मात, 9 विकेट से धमाकेदार जीत

0

दुबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एशिया कप 2025 में भारत ने शानदार आगाज़ किया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव (SKY) की अगुवाई में टीम इंडिया ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को सिर्फ 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत विजयी अंदाज़ में की। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। टीम इंडिया का यह फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ और यूएई की पूरी टीम महज़ 13.1 ओवर में 57 रन पर ऑल-आउट हो गई। भारतीय गेंदबाजों के सामने मेज़बान बल्लेबाज़ टिक ही नहीं पाए। गेंदबाज़ी में कुलदीप यादव सबसे बड़े हीरो बने। उन्होंने सिर्फ 3 रन देकर 4 विकेट झटके, जिनमें से तीन विकेट एक ही ओवर में आए। शिवम डुबे ने भी शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट लिए। वहीं जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट चटकाया। जवाब में भारत को सिर्फ 58 रन का आसान लक्ष्य मिला जिसे टीम ने महज़ 4.3 ओवर यानी 27 गेंदों में ही हासिल कर लिया। ओपनर अभिषेक शर्मा ने तूफ़ानी बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 16 गेंदों में 30 रन (2 चौके और 3 छक्के) ठोके। शुभमन गिल ने नाबाद 20 रन बनाए और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 2 गेंदों में नाबाद 7 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

निष्कर्ष:- भारत की यह जीत पूरी तरह एकतरफ़ा और दबदबा भरी रही। गेंदबाज़ी से लेकर बल्लेबाज़ी तक हर विभाग में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ ही भारत ने एशिया कप 2025 में अपने इरादों का साफ संदेश दे दिया है कि वह खिताब का सबसे बड़ा दावेदार है।

नेपाल में उत्पन्न अशांति के दृष्टिगत भारत-नेपाल सीमा ठूठीबारी क्षेत्र में किया गया गश्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।नेपाल राष्ट्र में हाल ही में उत्पन्न राजनीतिक अशांति एवं हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने हेतु आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। नेपाल में जनरल जेड आंदोलन के तहत सोशल मीडिया प्रतिबंध एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध युवाओं द्वारा किए जा रहे हिंसक प्रदर्शनों से उत्पन्न स्थिति को ध्यान में रखते हुए, महराजगंज जिले के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जो भारत नेपाल सीमा लगता है वहां पर सक्रियता बढ़ाई गई है।
इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी निचलौल सूर्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स के साथ बॉर्डर क्षेत्र का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान सीमा के संवेदनशील बिंदुओं, जैसे ठूठीबारी चेकपोस्ट एवं आसपास के गांवों का निरीक्षण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए, सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल एवं स्थानीय पुलिस बल के बीच समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने हेतु ड्रोन निगरानी एवं संयुक्त गश्त की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

चोरी की मोबाइल सहित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जीआरपी थाना देवरिया पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल और सामान चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो चोरी की मोबाइल फोन बरामद किए हैं जिनकी अनुमानित कीमत करीब 22,500 रुपये बताई जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलवे स्टेशन देवरिया के प्लेटफार्म संख्या-01 के पास बने साइन बोर्ड के नीचे से आरोपी जिशान अंसारी पुत्र पीर मोहम्मद, निवासी काशीराम आवास ब्लॉक नं. 17/1, पुरवा मेहड़ा थाना कोतवाली, जिला देवरिया (उम्र 19 वर्ष) को दबोचा गया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह रेलवे स्टेशन, टिकट घर, यात्री हाल, प्लेटफार्म और ट्रेनों में यात्रियों पर डंडा मारकर उनका मोबाइल व सामान छीनकर चोरी करता था और फिर उसे घूम-घूमकर बेच देता था। चोरी से मिली रकम से वह अपना खर्च चलाता था।

गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ थाना जीआरपी देवरिया में मु0अ0सं0-37/25 धारा 317(2), 317(4) बीएनएस तथा थाना कोतवाली नगर देवरिया में दर्ज अन्य मामलों से संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी से मोबाइल चोरी और लूट की घटनाओं में कमी आएगी।

पुलिस टीम:

प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पाण्डेय

उपनिरीक्षक प्रातचन्द पाठक

हेड कांस्टेबल रजनीश यादव

कांस्टेबल समीर सिंह

कांस्टेबल सुनील कुमार यादव

देवरिया में “ऑपरेशन मजनू”, 27 संदिग्ध हिरासत में

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद में “ऑपरेशन मजनू” अभियान चलाया गया। इस दौरान एंटीरोमियो टीमों ने स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पार्क और बाजार क्षेत्रों में सघन चेकिंग की।अभियान का उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं के साथ छेड़छाड़, अशोभनीय व्यवहार व अन्य आपत्तिजनक गतिविधियों पर रोक लगाना है। अभियान के दौरान 27 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। इनमें से 15 युवकों को सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया, जबकि एक के खिलाफ शांति भंग की आशंका में धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। बाकी व्यक्तियों का सत्यापन कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने स्कूल-कॉलेजों में जाकर छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी तथा हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 और 1930 की जानकारी देकर उन्हें निडर होकर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।एसपी विक्रान्त वीर ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। “ऑपरेशन मजनू” आगे भी सतत अभियान के रूप में जारी रहेगा। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

एनईपी ओरिएंटेशन एवं सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम का सफल समापन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यूजीसी–मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर (MMTTC) द्वारा आयोजित 11वें ऑनलाइन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: ओरिएंटेशन एवं सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम का नव दिवसीय आयोजन आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों से 60 से अधिक शिक्षक और शोधार्थी शामिल हुए।
समापन सत्र के मुख्य अतिथि प्रो. बिजेंद्र सिंह, कुलपति, डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के लिए आदर्श रोल मॉडल बनें, जिससे वे जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें और समाज एवं राष्ट्र के लिए उपयोगी साबित हों। उन्होंने जीवन में मानवीय मूल्यों और नैतिक मर्यादाओं को बनाए रखने पर भी बल दिया।
मुख्य वक्ता प्रो. संजीव कुमार, कुलपति, महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय, आज़मगढ़ ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल जानकारी प्रदान करना नहीं है, बल्कि व्यक्ति के आंतरिक गुणों को परिष्कृत करना, उसे आत्मनिर्भर बनाना और स्वतंत्र निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना है। उन्होंने भारतीय मनीषियों द्वारा ज्ञान और विज्ञान के सूत्रों के सृजन में अंतःप्रेरणा की भूमिका को रेखांकित किया।
कार्यक्रम संयोजक प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने समापन अवसर पर कहा कि नई शिक्षा नीति प्रतिभागियों को सत्य और मूल्य-आधारित शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने सभी व्याख्यानों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि कार्यक्रम ने शिक्षकों और शोधार्थियों को नीति की विभिन्न अवधारणाओं और उनके व्यावहारिक पक्षों से अवगत कराया।
प्रतिभागी प्रीति कुमारी ने कहा कि कार्यक्रम से उन्हें शिक्षण और शोध कार्य में नए दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा मिली।
कार्यक्रम का स्वागत प्रो. चंद्रशेखर, निदेशक, एमएमटीटीसी ने किया और उन्होंने बदलते समय के साथ शिक्षकों में अपस्किलिंग की आवश्यकता पर बल दिया। संचालन एवं आभार ज्ञापन डॉ. मनीष पांडेय ने किया। तकनीकी सहयोग विशाल मिश्रा और नितेश सिंह ने प्रदान किया, जबकि रिपोर्टिंग अरुण मिश्रा द्वारा की गई।

शहीद किसानों जमादार मियां व पड़ोही दलित को दी गई श्रद्धांजलि

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के रामकोला स्थित त्रिवेणी शुगर मिल प्रांगण में मंगलवार को 33वां किसान शहीद दिवस मनाया गया। त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज गेट पर बने शहीद किसान समाधि स्थल पर करहल विधायक तेज प्रताप यादव ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ब्रह्मशंकर त्रिपाठी, किसान आंदोलन के नायक व कार्यक्रम संयोजक पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व विधान परिषद सदस्य व जिलाध्यक्ष राम अवध यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष इलियास अंसारी समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह आयोजन 1992 की ऐतिहासिक घटना की याद में प्रतिवर्ष किया जाता है। उस समय गंगेश्वर चीनी मिल पर 9.5 करोड़ रुपये के गन्ना मूल्य बकाए को लेकर आंदोलन हो रहा था। आंदोलन के 23वें दिन 10 सितंबर को निहत्थे किसानों पर पुलिस ने गोली चला दी थी, जिसमें जमादार मियां और पड़ोही हरिजन शहीद हो गए थे।इस वर्ष के मेले में शिक्षक अवध ओझा मुख्य आकर्षण रहे। युवाओं में उनके संबोधन को लेकर विशेष उत्साह दिखा। कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रणबिजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह, लक्ष्मण छोटे लाल यादव, रामनिवास यादव, भोला यादव, गिरजेश यादव, राजेश राव, सतीश मौर्य, बिनोद यादव, देवेंद्र राव, देवेंद्र यादव, विजय यादव, विरेंद्र यादव सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना एकौना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के पर्यवेक्षण में थाना एकौना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बहोरादलपतपुर गांव के बाहर से अभियुक्त लौहर उर्फ गौहर यादव पुत्र रामवदन यादव निवासी बहोरादलपतपुर थाना एकौना, जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया।उल्लेखनीय है कि 12 अगस्त 2025 को आपसी विवाद के दौरान अभियुक्त ने वादी बृजेश यादव के पिता पर लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने 13 अगस्त को थाने में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवचन्द्र, कांस्टेबल सोनू भारती और कांस्टेबल बिन्नी शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई हेतु भेज दिया है।

नेपाल में हालात बिगड़े, भारतीय बाजार में पसरा सन्नाटा

नेपाली ग्राहकों पर निर्भर ठूठीबारी बाजार, दुकानों पर ताले, व्यापारियों की चिंता बढ़ी

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।नेपाल में जारी प्रदर्शन और बवाल का असर सरहद से सटे भारतीय कस्बा ठूठीबारी के बाजार पर साफ दिख रहा है।
सामान्य दिनों में नेपाली ग्राहकों से गुलजार रहने वाला यह बाजार इन दिनों सन्नाटे में डूबा है। ग्राहकों के आवागमन न होने से अधिकांश दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान तक बंद कर दिये हैं। कपड़ा व्यापारी सज्जन लाल निगम ने बताया कि ठूठीबारी बाजार का बड़ा हिस्सा नेपाली ग्राहकों पर ही टिका हुआ है। उनकी आमद बंद होने से रोजगार पर संकट खड़ा हो गया है।फैंसी सामानों के व्यवसायी लाल निगम ने बताया कि खरीदारी में नेपाली ग्राहक हमेशा शौक और खुले हाथ से खर्च करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन पिछले दो दिनों से उनका बाजार में आना बंद हो गया है। कालिका साड़ी सेंटर के मालिक छेदी लाल निगम का कहना है कि सामान्य दिनों में उनकी दुकान ग्राहकों से खचा-खच भरी रहती थी। सोमवार से नेपाल में बिगड़े हालात ने कारोबार को चरमरा दिया है। मिष्ठान भंडार चलाने वाले चन्ने चाय वाले ने बताया कि नेपाली ग्राहकों की अनुपस्थिति से उनकी दुकान में अब मुश्किल से कोई ग्राहक पहुंच रहा है। इस बाबत व्यापार मंडल अध्यक्ष भवन प्रसाद गुप्त का कहना है कि कस्बे का पूरा बाजार नेपाली ग्राहकों के भरोसे है। यदि हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो यहां के व्यापार की रीढ़ टूट सकती है।

नेपाल में उत्पन्न अशांति के दृष्टिगत भारत-नेपाल सीमा ठूठीबारी क्षेत्र में किया गया गश्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।नेपाल राष्ट्र में हाल ही में उत्पन्न राजनीतिक अशांति एवं हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने हेतु आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। नेपाल में जनरल जेड आंदोलन के तहत सोशल मीडिया प्रतिबंध एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध युवाओं द्वारा किए जा रहे हिंसक प्रदर्शनों से उत्पन्न स्थिति को ध्यान में रखते हुए, महराजगंज जिले के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जो भारत नेपाल सीमा लगता है वहां पर सक्रियता बढ़ाई गई है।
इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी निचलौल सूर्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स के साथ बॉर्डर क्षेत्र का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान सीमा के संवेदनशील बिंदुओं, जैसे ठूठीबारी चेकपोस्ट एवं आसपास के गांवों का निरीक्षण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए, सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल एवं स्थानीय पुलिस बल के बीच समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने हेतु ड्रोन निगरानी एवं संयुक्त गश्त की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितम्बर को

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला जज मोहन लाल विश्वकर्मा ने बताया कि 13 सितम्बर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसमें न्यायालयीन और विभागीय मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के माध्यम से किया जाएगा।
पक्षकार स्वयं उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र देकर अपने मामलों का निस्तारण करवा सकते हैं। निस्तारित होने योग्य मामलों में फौजदारी एवं दीवानी मामले, मोटर अधिनियम वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता वाद, वैवाहिक एवं पारिवारिक मामले, बैंक ऋण, उत्तराधिकार प्रमाण पत्र, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी, नगर पालिका/नगर निगम संबंधी मामले एवं अन्य स्थानीय विधियों के अंतर्गत सुलह योग्य मामले शामिल हैं।
जिला जज ने अपील की है कि अधिक से अधिक जनपदवासी भाग लेकर अपने वादों का निस्तारण कराएँ। जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय संत कबीर नगर से संपर्क किया जा सकता है।

टीकाकरण के साथ लम्पी प्रभावित पशुओं का हुआ उपचार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )
लम्पी रोग नियंत्रण हेतु कृषि मंत्री के प्रयास से जनपद के लिए आए विशेष पशु चिकित्साविदों की टीम द्वारा लगातार गांवों का भ्रमण किया जा रहा है। विकास खंड बैतालपुर अन्तर्गत ग्राम बलियवा,पांडेचक एवं भगवानपुर में डॉ अवधेश कुमार यादव के नेतृत्व में पशुपालन विभाग की टीम ने लम्पी टीकाकरण अभियान चलाया । डॉ यादव ने 3 बीमार पशुओं का उपचार किया एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने लाउडस्पीकर के माध्यम पशुपालकों को जागरूक किया कि लम्पी बीमारी से बचाव के लिए मच्छर, मक्खी व किलनी आदि से पशुओं को बचाने का समुचित उपाय जरूरी है। पशुबाड़े के खिड़की एवं दरवाजे पर मच्छररोधी जाली का प्रयोग करें एवं आस पास गन्दा पानी व पशु का गोबर पेशाब एकत्र न होने दें।अभियान में शामिल पशुधन प्रसार अधिकारी रामप्रसाद चौधरी एवं पैरावेट सुनील कुमार, रजनीश यादव एवं सुभाष चन्द्र,महेंद्र यादव ने गांवों में भ्रमण कर 200 पशुओं को टीका लगाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीमद्भागवत कथा महापुराण यज्ञ का समापन किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 सितंबर 2025 को गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान-यज्ञ के समापन अवसर पर विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। यह आयोजन ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ महाराज की 56वीं एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज की 11वीं साप्ताहिक पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कथा यज्ञ में श्रद्धालुओं के साथ संवाद करते हुए संत महात्माओं के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ महाराज का जीवन समाज सेवा और अध्यात्म का प्रतीक है। उनके मार्गदर्शन में गोरखनाथ मंदिर ने धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया और कथा के माध्यम से जीवन में धर्म, नैतिकता और समाज सेवा के महत्व को समझने का अवसर प्राप्त किया। कथा के समापन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि संतों के उपदेशों को अपने जीवन में उतारना ही सच्ची भक्ति है।

इस अवसर पर मंदिर समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय समाजसेवी और विभिन्न धर्मगुरु भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की भव्यता और श्रद्धालुओं की भागीदारी ने इसे और भी विशेष बना दिया।

डीएम ने की गो-आश्रय स्थलों की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद के समस्त गो-आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों की अद्यतन जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गोवंशों के लिए दाना, चोकर, भूसा, हरा चारा और स्वच्छ जल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि समस्त पशु चिकित्साधिकारी प्रतिदिन गो-आश्रय स्थलों का भ्रमण कर गोवंशों के स्वास्थ्य एवं भौतिक स्थिति की जानकारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दें।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने गोवंशों के उपचार पर विशेष ध्यान देने और श्रमिकों के मानदेय का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे गो-आश्रय स्थलों का भ्रमण कराने हेतु ग्राम पंचायत सचिवों को प्रतिदिन मार्गदर्शन दें और वहां पाई गई कमियों को समय पर दूर करें।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एस. के. तिवारी एवं गो-आश्रय स्थलों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

राहुल गांधी के दौरे में रायबरेली में पुलिस की कार्रवाई से BJP कार्यकर्ता व आमजन परेशान-दिनेश प्रताप सिंह

रायबरेली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) महावीर सिंह महाविद्यालय में पार्टी बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के काफिले के मार्ग पर शांतिपूर्ण विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता जी के अपमान के विरोध में बैनर और झंडे उठाए।

सूत्रों के अनुसार, मार्ग खुला था, लेकिन पुलिस ने माइक और झंडे जब्त कर कई कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं का समर्थन किया।

राहुल गांधी के दौरे के दौरान प्रशासन द्वारा दो दिन तक 70-70 किलोमीटर रूट डायवर्जन लागू किया गया, जिससे आमजन और व्यापारियों को असुविधा हुई और दुकानदारों को हटाया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि अनुचित व्यवस्थाओं की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है।

छात्राओं को आत्म निर्भर बनने पर दिया गया जोर

मिशन शक्ति के तहत महिला आरक्षी ने बच्चियों को किया जागरूक

बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
पथरदेवा विकास खंड क्षेत्र के कस्बा बघौचघाट में बुधवार को मिशन शक्ति के तहत किंग्स पब्लिक स्कूल बघौचघाट
के बच्चियों को महिला सिपाहियों ने छात्राओं को जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 112, 1090, 1930, 1098, आदि के बारे में जानकारियां दी।इसके साथ ही छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।महिला कांस्टेबल बंदना यादव ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनने पर जोर देते हुए कहा कि बच्चियां निर्भय होकर पढ़ने के लिए स्कूल आए।किसी भी प्रकार की कोई समस्या आ रही है तो घबराए और डरे नहीं तुरंत उक्त नंबरों पर कॉल कर सूचित करें पुलिस प्रशासन हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं।इस दौरान उप निरीक्षक रामनारायन,कांस्टेबल सोनू यादव,महिला कांस्टेबल बंदना यादव,जमशेद आलम,मोहम्मद हादी हुसैन,रामइकबाल यादव, समसुल जोहा खान,विजय प्रताप श्रीवास्तव,कन्हैया कुमार,जावेद आलम,उषा कुशवाहा,यासमीन खातून,अंशिका कुमारी, नीतू कुमारी, शिवानी आदि उपस्थित रहे।