Wednesday, July 15, 2026
Home Blog Page 705

हिंदू समाज पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोस्वामी ने सुरक्षा की गुहार लगाई,

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा )हिंदू समाज पार्टी के उत्तरप्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोस्वामी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए शासन-प्रशासन से तत्काल सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
गौरव गोस्वामी ने इस संबंध में तीन अलग-अलग प्रार्थना पत्र लिखकर क्रमशः जिला अधिकारी, उत्तरप्रदेश पुलिस महानिदेशक तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित किए हैं। पत्र में उन्होंने कहा है कि उन्हें लंबे समय से जान का खतरा है और अब हालात और गंभीर हो गए हैं।
गोस्वामी ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि हाल ही में मुरादाबाद जिला अध्यक्ष कमल सिंह चौहान की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है, जिससे हिंदू समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में डर का माहौल है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह कमलेश तिवारी हत्याकांड के समय से ही तथाकथित विशेष समुदाय के निशाने पर हैं, इसलिए शासन-प्रशासन को तत्काल कार्रवाई कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
गौरव गोस्वामी ने यह भी कहा कि यदि समय रहते सुरक्षा नहीं दी गई तो किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने मांग की है कि पुलिस और प्रशासन गंभीरता से इस मामले पर ध्यान दे और शीघ्र ही उन्हें व्यक्तिगत सुरक्षा उपलब्ध कराए।

भारत- नेपाल सीमा पर अलर्ट, मंडलायुक्त व डीआईजी रेंज गोरखपुर ने लिया हालत का जायजा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा और डीआईजी रेंज गोरखपुर द्वारा भारत–नेपाल सोनौली सीमा का भ्रमण कर हालात का जायजा लिया।
दोनों अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की जानकारी ली गई। साथ ही सीमा पर सुरक्षा इंतजामों के बारे में भी पूछ-ताछ की गई।
मंडलायुक्त ने भारत–नेपाल सीमा पर सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्थितियों को देखते हुए पुलिस, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीमों 24×7 अलर्ट मोड पर रखने के लिए कहा। साथ ही नेपाल से आने वाले भारतीय नागरिकों को सुरक्षित परिवहन के इंतजाम हेतु भी निर्देशित किया। उन्होंने एसडीएम और सीओ को लागतार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने हेतु निर्देशित किया।
डीआईजी रेंज गोरखपुर ने भी पुलिस और एसएसबी को लगातार सीमा की निगरानी हेतु पेट्रोलिंग करने और ड्रोन द्वारा सीमा क्षेत्रों पर नजर रखने के लिए कहा। कहा कि आसूचना तंत्र को हाइ अलर्ट मोड पर रखें।
जिलाधिकारी द्वारा जनपद में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगने वाले क्षेत्रों की निगरानी और सुरक्षा इंतजामों से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में हालात शांतिपूर्ण व नियंत्रण में हैं और जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा एसएसबी के साथ मिलकर सीमा क्षेत्रों की निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। इससे पूर्व मंडलायुक्त और डीआईजी रेंज गोरखपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सीमा का निरीक्षण भी किया गया।
इस दौरान बैठक में एसएसबी, जिला और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।

स्वामित्व में अनियमितता को लेकर डीएम सख्त,राजस्व निरीक्षक को आरोप पत्र जारी

राजस्व निरीक्षक द्वारा निचलौल लेखपाल के तौर पर घरौनी वितरण में अनियमितता के आरोप पर कार्यवाही

कार्यवाही से विभाग में मचा हड़कंप

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा स्वामित्व योजना के तहत घरौनी वितरण में अनियमितता को लेकर राजस्व निरीक्षक के विरुद्ध आरोप पत्र जारी किया है।
वर्ष 2023 में ड्रोन सर्वे के दौरान तत्कालीन लेखपाल फेकू प्रसाद द्वारा ग्राम भेड़िहारी में स्थित गाटा संख्या 59/0.061 हे० आवादी श्रेणी 6-2 पर कवलपाती पत्नी शम्मू का नाम प्रारूप-5 में त्रुटिपूर्ण रूप से अंकित करा दिया गया। प्रारूप-10 घरौनी प्रमाण पत्र वितरण के पश्चात आवेदिका द्वारा उक्त भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद की जांच में पाया गया कि उक्त भूमि ड्रोन सर्वे के पूर्व वर्ष 2022 में ही भोजई पुत्र त्रिवेनी व लालबहादुर पुत्र कुमार द्वारा विनोद पुत्र रामचन्दर प्रसाद से उक्त भूमि को क्रय किया गया था। जांच में यह भी पाया गया कि उक्त भूमि विनोद उर्फ रामचंदर की पुश्तैनी जमीन थी।
एक अन्य प्रकरण में गोसाईपुर ग्राम में फेकू प्रसाद द्वारा लेखपाल के रूप गाटा संख्या 23 नि0/0.045 हे० आवादी श्रेणी 6-2 को बिना कब्जे के ही लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से वर्ष 2023 में ड्रोन सर्वे के दौरान राधेश्याम पुत्र शारदा व इन्दू पत्नी रामलाल का नाम प्रारूप-5 में त्रुटिपूर्ण रूप से अंकित करा दिया गया। जबकि भूमि पर कभी किसी का कब्जा नहीं था और उक्त भूमि का उपयोग पूजा–पाठ व सार्वजनिक कार्यों के लिए किया जाता था। जांच में पाया गया कि राजस्व निरीक्षक तत्कालीन लेखपाल की उक्त कार्यवाही से गांव में विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई और शांति व्यवस्था को गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ
उपजिलाधिकारी की आख्या में राजस्व निरीक्षक की कार्यवाही को पदीय दायित्वों के विपरीत पाया गया। जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि राजस्व निरीक्षक द्वारा भारत एवं उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना में आबादी की भूमि पर बिना कब्जा के अपात्र ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया।
राजस्व निरीक्षक की कार्यवाही को गंभीर अनियमितता मानते हुए जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक को आरोप पत्र जारी करते हुए 15 कार्य दिवस के भीतर उप जिलाधिकारी सदर जांच अधिकारी को अपना पक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। यदि समयसीमा में जवाब नहीं दिया गया तो एकतरफा अंतिम आदेश पारित कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी की इस कार्रवाई से विभागीय स्तर पर हड़कंप मच गयी है।

समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर बनाने के लिए प्रबुद्धजनों का लगा जमावड़ा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा )
प्रधानमंत्री की एक दूरदर्शी पहल विकसित भारत-2047 के द्वारा भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से समावेशी विकास, तकनीकी नवागार और सतत प्रगति के मिशन को आधारित किया गया है।उपरोक्त के क्रम में विकसित भारत-2047 की अवधारणा को साकार करने हेतु उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। इस मिशन में नागरिकों की सक्रिय भागीदार सुनिश्चित करते हुए एक समृद्ध, समान और वैश्विक स्तर पर राज्य विजन डॉक्युमेंट निर्माण की दिशा में समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047 तक बनाने के लिए
चयनित प्रभुद्धजनों की एक दिवसीय ओरिएंटेशन / उन्मुखीकरण कार्यशाला कर
समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर बनाने के लिए एनेक्सी सभागार में प्रबुद्धजनों का लगा जमावड़ा।

हुसैनाबाद में घटित प्रेम प्रसंग से जुड़ी यह वारदात पूरे इलाके को दहला गई है।

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) कोतवाली क्षेत्र में बीते गुरुवार शाम हुए तेजाब हमले में घायल युवक राजकुमार तिवारी ने मंगलवार रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना में शामिल मृतक की प्रेमिका संगीता, उसका भाई दुर्गेश पांडे, तथा उनके दो साथी दुर्गेश उपाध्याय निवासी विशुनपुरा और संतोष यादव निवासी सुल्तानपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी दुर्गेश पांडे ने कबूल किया कि राजकुमार उसकी बहन संगीता से शादी का दबाव बना रहा था। बार-बार मना करने के बाद भी परेशान किए जाने से नाराज़ होकर उसने साथियों के साथ मिलकर यह हमला रचा। दुर्गेश ने सफाई दी कि उनका इरादा जान लेना नहीं बल्कि डराने का था, मगर तेजाब का असर इतना घातक साबित हुआ कि राजकुमार की जान चली गई।
पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक टीम मृतक के कपड़ों की जांच करेगी ताकि घटना में इस्तेमाल ज्वलनशील पदार्थ की पुष्टि की जा सके। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय भेजा जा रहा है। यह घटना न सिर्फ एक परिवार बल्कि पूरे समाज को हिला देने वाली है। प्रेम, प्रतिशोध और क्रूरता के इस संगम ने एक युवक की जिंदगी निगल ली, और चार युवाओं का भविष्य सलाखों के पीछे कैद कर दिया।

16 वर्षीय किशोर की मौत

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

विद्युत विभाग की लापरवाही और डिफाल्ट सिस्टम के कारण बुधवार की रात एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत से घर-परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, सूचना पर पहुंची हल्दी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुधवार की देर रात हल्दी थाना क्षेत्र के मुड़ाडीह निवासी 16 वर्षिय आशीष पासवान पुत्र स्व. दिनेश पासवान खेत में शौच करने जा रहा था, तभी रास्ते में पहले से टूट कर गिरे विद्युत प्रवाहित तार की जद में आने से अचेत हो गया। ग्रामीणों की मदद से आशीष को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।आशीष तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई व पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। आशीष की मौत से मां चांदमुनी देवी और भाई का रोते रोते बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन विभाग की लापरवाही से लोगों की मौत हो रही है। बावजूद इसके विभाग अपनी कार्यपद्धति नहीं सुधार रहा है।

अखिल भारतीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पांच आतंकी गिरफ्तार

सांकेतिक फोटो

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान समर्थित अखिल भारतीय आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से आईईडी बनाने के उपकरण, हथियार, कारतूस और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आतंकी 20 से 26 साल की उम्र के युवा हैं। इनमें से एक झारखंड, दो दिल्ली (मूल रूप से मुंबई निवासी), एक तेलंगाना और एक मध्य प्रदेश के राजगढ़ से है।

बड़ी बरामदगी गिरफ्तार आतंकियों के पास से पुलिस ने सल्फर पाउडर, सल्फ्यूरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सोडियम बाइकार्बोनेट, पीएच वेइंग चेकर, बॉल बेयरिंग, तार, मदरबोर्ड, लैपटॉप, मोबाइल फोन, हथियार और कारतूस जब्त किए हैं। ये सभी सामग्री आईईडी और कारतूस बनाने में इस्तेमाल की जानी थी।

पाकिस्तान हैंडलर से संपर्क एडिशनल सीपी ने बताया कि इन आतंकियों को पाकिस्तान स्थित हैंडलर निर्देश दे रहा था। उन्हें “खिलाफत मॉडल” पर काम करने को कहा गया था। इसके लिए “गज़वा लीडर” नामक आईडी का इस्तेमाल किया जा रहा था और ग्रुप के लीडर ने खुद को “सीईओ” नाम दिया था।

गिरफ्तार मुख्य आरोपी दानिश झारखंड का रहने वाला है। वही पाकिस्तान के हैंडलर के सीधे संपर्क में था और उसने ही पूरे ग्रुप को तैयार किया था। दानिश को “सीईओ” कहा जाता था। उसके साथ आफ़ताब अंसारी नामक आरोपी भी सक्रिय था, जो ठाणे जिले का निवासी है और लक्षित हत्या की साजिश में शामिल था।

गिरफ्तारी की कड़ी दिल्ली पुलिस ने आफ़ताब अंसारी और उसके साथी सूफियान अबुबकर को तब गिरफ्तार किया जब वे हथियार हासिल करके दिल्ली से लौट रहे थे। वहीं, कामरान कुरैशी को मध्य प्रदेश के राजगढ़ से और पाँचवें आरोपी हुसैफ़ा को तेलंगाना के निज़ामाबाद से पकड़ा गया।

घरेलू ऑपरेशन पुलिस के मुताबिक, यह एक घरेलू आतंकी ऑपरेशन था। हथियार हासिल करने, आईईडी और कारतूस तैयार करने की जिम्मेदारी इन्हीं युवाओं को दी गई थी। इनके पास से आपत्तिजनक चित्र और अन्य डिजिटल सबूत भी बरामद हुए हैं।

स्पेशल सेल ने कहा कि समय रहते इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर लिया गया, वरना ये आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते थे।

अब बायोमेट्रिक मशीन से ही दर्ज होगी सभी कर्मचारियों की हाजिरी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जनपद के सभी सरकारी विभागों में कर्मचारियों की उपस्थिति अब बायोमेट्रिक मशीन से ही दर्ज होगी। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना बायोमेट्रिक हाजिरी के किसी भी कर्मचारी का वेतन जारी नहीं किया जाएगा। डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों व कार्यालयाध्यक्षों को पत्र जारी कर तत्काल प्रभाव से बायोमेट्रिक अटेंडेंस मशीन को सक्रिय करने और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को कार्यालय में आने और जाने दोनों समय बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी दर्ज करनी अनिवार्य होगी। यदि कोई कर्मचारी इसका पालन नहीं करता है तो उसका वेतन रोक दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस व्यवस्था से कार्यालयों में अनुशासन और पारदर्शिता दोनों को मजबूती मिलेगी तथा समय पर कामकाज सुनिश्चित होगा।

ग्राम पंचायतों को उत्कृष्ट बनाने का कार्य करें महिला प्रधान-डीपीआरओ

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)।राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत महिला हितैषी विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को सदर के विकास खण्ड सभागार में किया गया।जिला पंचायत राज अधिकारी रतन कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत को महिला हितैषी बनाया जाना है। ग्राम सभा में इस उद्देश्य को ध्यान में रखकर योजना तैयार कर कार्य कराया जाना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ बात कर के ग्राम सभा में उत्कृष्ट कार्य कराकर पुरस्कार के लिए आवेदन भी करना है। एलएसडीजी के 9 लक्ष्य के अनुसार संचालित योजनाओं को ग्राम पंचायत विकास योजना में सम्मिलित कर पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाया जाए।डीपीआरसी सहप्रबंधक ब्रजेश नाथ तिवारी ने गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, जल संरक्षण महिला हितैषी योजनाओं को लेकर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षक विभा पाण्डेय ने खेल के माध्यम से नेतृत्व क्षमता के विकास को समझाया। प्रशिक्षक अर्पिता द्विवेदी ने जेंडर और संचार के बारे में महिला प्रधानों को जानकारी दी।प्रशिक्षक आलोक तिवारी ने कहा कि महिला प्रधानों के स्वयं नेतृत्व करने से मनरेगा, आवास योजना और ग्राम स्वराज योजना जैसी विभिन्न योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन होगा। बीडीओ पन्नालाल यादव ने प्रशिक्षण में पंचायती राज व्यवस्था, ग्राम सभा, ग्राम पंचायत का गठन और प्रधान की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।एडीओ पंचायत विंध्याचल सिंह ने बताया कि महिला प्रधानों को अपने अधिकारों और दायित्वों की बेहतर समझ विकसित हुई। अजय दूबे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान अंजली देवी, स्नेहलता सिंह, नीलू सिंह, अलका खरवार, शोभा चौरसिया, तेतरी देवी, सरिता देवी, हरिपाल यादव, विनय पाण्डेय, राजनंदनी सिंह, आनन्द स्वरूप तिवारी आदि मौजूद रहे।

श्रीराम मंदिर को एक साल में 327 करोड़ की आय

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर भव्यता और श्रद्धा का अद्भुत केंद्र बन गया है। मंदिर उद्घाटन के बाद से बीते एक वर्ष में यहां 327 करोड़ रुपये की आय हुई है। इसमें से 153 करोड़ रुपये केवल श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान से प्राप्त हुए हैं।

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार प्रतिदिन औसतन 70 से 80 हजार श्रद्धालु श्रीरामलला के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इनमें न केवल देशभर के लोग शामिल हैं बल्कि विदेशों से आने वाले भक्त भी बड़ी संख्या में दर्शन और दान कर रहे हैं।

ट्रस्ट अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बढ़ रही है। मंदिर परिसर में दान पेटियों, ऑनलाइन माध्यम और विशेष योगदान योजनाओं के जरिए भक्त सहयोग कर रहे हैं। दान की राशि का उपयोग मंदिर के रखरखाव, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और धार्मिक गतिविधियों में किया जा रहा है।

अयोध्या का श्रीराम मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बन चुका है बल्कि यह आर्थिक दृष्टि से भी क्षेत्र के विकास में योगदान दे रहा है। अनुमान है कि आने वाले समय में श्रद्धालुओं की संख्या और दान राशि दोनों में और वृद्धि होगी।

श्रीराम मंदिर को एक साल में 327 करोड़ की आय

0

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर भव्यता और श्रद्धा का अद्भुत केंद्र बन गया है। मंदिर उद्घाटन के बाद से बीते एक वर्ष में यहां 327 करोड़ रुपये की आय हुई है। इसमें से 153 करोड़ रुपये केवल श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान से प्राप्त हुए हैं।

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार प्रतिदिन औसतन 70 से 80 हजार श्रद्धालु श्रीरामलला के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इनमें न केवल देशभर के लोग शामिल हैं बल्कि विदेशों से आने वाले भक्त भी बड़ी संख्या में दर्शन और दान कर रहे हैं।

ट्रस्ट अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बढ़ रही है। मंदिर परिसर में दान पेटियों, ऑनलाइन माध्यम और विशेष योगदान योजनाओं के जरिए भक्त सहयोग कर रहे हैं। दान की राशि का उपयोग मंदिर के रखरखाव, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और धार्मिक गतिविधियों में किया जा रहा है।

अयोध्या का श्रीराम मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बन चुका है बल्कि यह आर्थिक दृष्टि से भी क्षेत्र के विकास में योगदान दे रहा है। अनुमान है कि आने वाले समय में श्रद्धालुओं की संख्या और दान राशि दोनों में और वृद्धि होगी।

लखनऊ में इमरजेंसी कॉल बॉक्स से बढ़ेगी सुरक्षा, रविवार से 10 चौराहों पर होगी शुरुआत

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत आमजन की सुरक्षा को और मज़बूत बनाने के लिए नई पहल की जा रही है। रविवार से शहर के 10 प्रमुख चौराहों पर इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाए जा रहे हैं।

इन कॉल बॉक्स का मकसद है कि किसी भी आपात स्थिति में पीड़ित या जरूरतमंद व्यक्ति सिर्फ एक बटन दबाकर पुलिस की तुरंत मदद पा सके। जैसे ही बटन दबाया जाएगा, नजदीकी पुलिस टीम को अलर्ट भेजा जाएगा और तुरंत मौके पर सहायता पहुंचाई जाएगी।

कहां लगेंगे कॉल बॉक्स
सेफ सिटी प्रोजेक्ट के प्रथम चरण में जिन चौराहों पर इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाए जा रहे हैं, उनमें हजरतगंज, 1090 चौराहा और पॉलिटेक्निक चौराहा शामिल हैं। इसके अलावा अन्य सात प्रमुख चौराहों पर भी ये व्यवस्था की जाएगी।

महिलाओं और आम नागरिकों के लिए मददगार
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कदम खासकर महिलाओं की सुरक्षा और आपात स्थितियों में मदद के लिए उठाया गया है। कॉल बॉक्स का उपयोग आसान और सुरक्षित है, जिससे तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क स्थापित हो जाएगा।

सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत आगे भी शहर के अन्य हिस्सों में इस तरह की हाई-टेक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर-विजय रावत विकास के नाम पर बरहज को मिला धोखा-विजय रावत

अब बरहज-सोनूघाट सड़क बनवाना ही लक्ष्य-विजय रावत

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

गुरुवार को समाजवादी पार्टी के नेता विजय रावत के नेतृत्व में बरहज-देवरिया बाईपास पर दुसरे दिन बरहज-सोनूघाट मार्ग बनाने हेतु ग्रामीणों व राहगीरों के साथ सांकेतिक प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारेबाज़ी की। इस दौरान सपा नेता विजय रावत भाजपा की सरकार में बरहज की जनता को सिर्फ धोखा मिला है और जनता को गुमराह किया गया है, जिसकी देन पिछले दो बार बरहज में बीजेपी के विधायक व सरकार होने के बाद भी बरहज विधानसभा सभा विकास से कोशो दूर है। मैं बरहज विधानसभा व बरहज सोनुघाट मार्ग पर चलने वाली जनता से अपील करता हूँ की बरहज के विकास के लिये व बरहज-सोनूघाट बनवाने के लिए मेरा सहयोग करें। क्योंकि हमारी सरकार नही है और हम आप सब के सहयोग के माध्यम से ही इस लड़ाई को लड़कर भाजपा सरकार की आँख खोल सकते हैं। यह भाजपा सरकार विकास के नाम पर बरहज विधानसभा को धोखा देने का काम की है इसलिए अब हमारा लक्ष्य है कि जब तक बरहज -सोनूघाट बन नहीं जाएगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान मुख्य रूप से राजेश प्रजापति राहुल सिंह संतोष यादव विरेंद्र कुमार अनिल कुमार सज्जन यादव सुशील सिंह रामनरेश प्रसाद सेराज अहम अनिश शर्मा सुरेन्द्र यादव राजाराम जी इत्यादि लोग उपस्थित थे।

बीआरसी पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण में अध्यापक सीख रहे नई शिक्षण विधियाँ एफएलएन

प्रशिक्षण के चौथे दिन खंड शिक्षा अधिकारी ने स्वयं दिया प्रशिक्षण

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खंड शिक्षा अधिकारी सलेमपुर राम प्यारे राम के नेतृत्व में बीआरसी कैंपस में चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा बैच उत्साह के साथ प्रशिक्षण ले रहा है। यह प्रशिक्षण एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी) के तहत दिया जा रहा है, जिसका उद्देश्य 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों में पढ़ने, लिखने और बुनियादी गणितीय कौशल विकसित करना है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और निपुण भारत मिशन के अनुरूप आयोजित इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को न सिर्फ नई-नई शिक्षण विधियों से अवगत कराया जा रहा है, बल्कि बच्चों को रोचक तरीके से पढ़ाने के लिए गीत, खेल, नृत्य और गतिविधियों के माध्यम से सीखाने की तकनीक भी बताई जा रही है।

प्रशिक्षण की प्रमुख बातें:

शिक्षकों को एनसीईआरटी द्वारा निर्मित नई पाठ्यपुस्तकों, संदर्शिकाओं और प्रिंट-रिच सामग्री के उपयोग की जानकारी दी जा रही है।

बच्चों में सीखने की रुचि जगाने के लिए नवाचारी तरीकों पर जोर दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण में अध्यापकों को प्रभावी कक्षा प्रबंधन, गतिविधि आधारित अधिगम और अनुभवात्मक शिक्षा के बारे में विस्तार से सिखाया जा रहा है।

चौथे दिन स्वयं खंड शिक्षा अधिकारी राम प्यारे राम ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया और कहा कि “प्राथमिक स्तर पर बच्चों में बुनियादी दक्षता विकसित करना ही आगे की शिक्षा की मजबूत नींव है। शिक्षक अगर रचनात्मक तरीकों से पढ़ाएँ तो बच्चे न सिर्फ सीखेंगे बल्कि सीखने का आनंद भी लेंगे।”

प्रशिक्षण सत्र में विपिन दुबे, उग्रसेन सिंह, चंदन सहित अन्य प्रशिक्षक भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और शिक्षकों को व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से सिखा रहे हैं।

अपर आयुक्त नोएडा के खिलाफ लामबंद अफसरों का तबादला, 14 अधिकारी इधर से उधर

लखनऊ।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) राज्य कर विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए कुल 14 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें वे अफसर भी शामिल हैं जिन्होंने हाल ही में नोएडा के अपर आयुक्त (आईएएस) संदीप भागिया के खिलाफ शिकायतें उठाई थीं। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई उसी विवाद से जुड़ी है।

बुधवार को विशेष सचिव राज्य कर श्याम नारायण ने तबादले का आदेश जारी किया। आदेश के मुताबिक, जिन अधिकारियों ने संदीप भागिया के खिलाफ मोर्चा खोला था, उनमें से अधिकांश को कम महत्व वाले पदों पर भेज दिया गया है।

सूत्रों का कहना है कि संदीप भागिया के कामकाज को लेकर विभागीय स्तर पर कई शिकायतें दर्ज की गई थीं। इसको लेकर कुछ अधिकारियों ने खुलकर नाराजगी जताई थी। अब उन्हीं में से अधिकतर को नोएडा और महत्वपूर्ण स्थानों से हटाकर अन्यत्र तैनात कर दिया गया है।

सूची के मुताबिक, तबादला किए गए अधिकारियों को विभिन्न जोन और डिवीज़न में भेजा गया है। विभागीय हलकों में इस कदम को “शिकायतकर्ताओं पर कार्रवाई” के रूप में देखा जा रहा है।

अभी यह साफ नहीं है कि स्थानांतरण की वजह सीधे तौर पर संदीप भागिया प्रकरण से जुड़ी है या विभागीय प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा है, लेकिन अचानक हुई इस कार्रवाई ने राज्य कर विभाग में नई हलचल मचा दी है।