Wednesday, July 15, 2026
Home Blog Page 700

अवैध अस्पताल सील, डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत, महिला की हालत गंभीर

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। हरैया के मझौली मोड़ के समीप अवैध रूप से संचालित श्रृष्टि चाइल्ड केयर नामक अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार दोपहर सील कर दिया। यह कार्रवाई ग्राम निजामाबाद निवासी अजमेरी नामक महिला और उसके बच्चे से जुड़े मामले के सामने आने के बाद की गई।

दरअसल, अजमेरी को डिलीवरी के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर से एक आशा कार्यकर्ता ने चंद रुपए की लालच में उक्त निजी अस्पताल भेज दिया था। अस्पताल में भर्ती होने के कुछ ही घंटों बाद ऑक्सीजन की कमी से अजमेरी के नवजात की मौत हो गई। नवजात की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने महिला को घर भेज दिया। अगले ही दिन महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजन पुनः उसी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने खून चढ़ाने की जरूरत बताई।

गंभीर रूप से बीमार अजमेरी को अस्पताल प्रशासन गुरुवार सुबह चार बजे से शाम तीन बजे तक पैसे की व्यवस्था करने के नाम पर भर्ती रखे रहा और इलाज शुरू नहीं किया। जब परिजन रुपए नहीं जुटा पाए तो अस्पताल ने महिला को बाहर का रास्ता दिखा दिया। हालत बिगड़ने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता आमिर खान की मदद से अजमेरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे देवरिया मेडिकल कॉलेज और बाद में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वर्तमान में अजमेरी की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

सूचना पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी गणेश यादव, अरुण वर्मा, सुनील श्रीवास्तव व विष्णु प्रसाद की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पाया गया कि अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहा था और कई मरीज भर्ती थे। टीम ने तत्काल अस्पताल को सील कर मरीजों को अन्यत्र शिफ्ट कराया।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि उपनगर और आसपास के वार्डों में ऐसे दर्जनों अस्पताल चल रहे हैं, जो बिना पंजीकरण के मरीजों से मोटी रकम ऐंठते हैं। वहीं, कई आशा कार्यकर्ता प्रसव मरीजों को सीएचसी के बजाय निजी अस्पतालों में भेजकर कमीशनखोरी में लिप्त हैं।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार ने कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन अस्पताल चलाना गंभीर अपराध है। इस प्रकरण में अस्पताल संचालक व संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, क्षेत्र में अवैध अस्पतालों की जांच का अभियान जारी रहेगा।

जांच शिविर में 356 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां वितरित

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पर शुक्रवार को मधुमेह और बीपी रोगियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 30 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 356 मरीजों की जांच की गई।

जांच के दौरान 53 मरीजों में शुगर स्तर बढ़ा पाया गया, जिन्हें दवाइयां दी गईं और खानपान संबंधी परामर्श दिया गया। वहीं 86 मरीजों का ब्लड प्रेशर अधिक पाया गया। उन्हें भी दवाएं दी गईं और नमक के सेवन पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई।

शिविर में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार, डॉ. राहुल, सीएचओ अमिता यादव सहित स्टाफ प्रियंका, वेद प्रकाश, ज्योति, अभीहर्ष, पूजा और गौतम मौजूद रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और दवाएं प्राप्त कीं।

🌟 दैनिक राशिफल 13 सितम्बर 2025 🌟

(पंडित सुधीर मिश्र उर्फ अंतिम बाबा )

आज का दिन कई राशियों के लिए रोमांटिक और शुभ रहने वाला है। वहीं कुछ जातकों को संभलकर चलना होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।
मेष (Aries)
लव लाइफ: आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए बेहद अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा।
शिक्षा: पढ़ाई में ध्यान केंद्रित रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल।
आर्थिक पक्ष: धन लाभ के संकेत हैं। निवेश से फायदा मिलेगा।
नौकरी/ट्रांसफर: नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। स्थानांतरण की संभावना।
परिवार/बच्चे: बच्चों की पढ़ाई व करियर में प्रगति होगी।
खेल: खिलाड़ियों के लिए प्रदर्शन सुधारने का समय।
वृषभ (Taurus)
लव लाइफ: पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। रिश्तों में मजबूती बनेगी।
शिक्षा: स्टूडेंट्स के लिए समय बेहतर रहेगा।
आर्थिक पक्ष: अचानक धन लाभ संभव।
नौकरी/ट्रांसफर: कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनेंगी।
परिवार/बच्चे: परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
खेल: खेलकूद से जुड़े लोग नई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
मिथुन (Gemini)
लव लाइफ: पार्टनर के साथ यात्रा का योग बन रहा है। रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे।
शिक्षा: छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा।
आर्थिक पक्ष: पैसों से जुड़े मामलों में लाभ होगा।
नौकरी/ट्रांसफर: नौकरी में प्रमोशन के योग।
परिवार/बच्चे: परिवार में शांति बनी रहेगी।
खेल: मानसिक व शारीरिक ऊर्जा से खेलों में सफलता।
कर्क (Cancer)
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
शिक्षा: उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों के लिए लाभकारी समय।
आर्थिक पक्ष: बचत बढ़ेगी।
नौकरी/ट्रांसफर: नौकरी में बदलाव की संभावना।
परिवार/बच्चे: परिवार संग आनंददायी समय।
खेल: खेलों में रुचि बढ़ेगी।
सिंह (Leo)
लव लाइफ: पार्टनर के साथ शानदार समय बीतेगा। रोमांस का सुख मिलेगा।
शिक्षा: प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना।
आर्थिक पक्ष: धन लाभ व सम्मान में वृद्धि।
नौकरी/ट्रांसफर: उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
परिवार/बच्चे: संतान पक्ष से शुभ समाचार।
खेल: खिलाड़ियों को नई उपलब्धियां मिलेंगी।
कन्या (Virgo)
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा।
शिक्षा: छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
आर्थिक पक्ष: आमदनी में वृद्धि होगी।
नौकरी/ट्रांसफर: करियर में उन्नति के अवसर।
परिवार/बच्चे: बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।
खेल: खिलाड़ियों को मेहनत का फल मिलेगा।
तुला (Libra)
लव लाइफ: पार्टनर से अनबन की संभावना। धैर्य रखें।
शिक्षा: पढ़ाई में थोड़ी बाधा आ सकती है।
आर्थिक पक्ष: खर्चों में बढ़ोतरी होगी।
नौकरी/ट्रांसफर: स्थानांतरण से तनाव हो सकता है।
परिवार/बच्चे: परिवार में बहस से बचें।
खेल: खिलाड़ियों को मेहनत से ही सफलता मिलेगी।
वृश्चिक (Scorpio)
लव लाइफ: प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। धैर्य रखें।
शिक्षा: स्टूडेंट्स को परिश्रम बढ़ाना होगा।
आर्थिक पक्ष: अचानक खर्च बढ़ सकते हैं।
नौकरी/ट्रांसफर: कार्यक्षेत्र में नए अवसर।
परिवार/बच्चे: किसी नई जिम्मेदारी से दबाव बढ़ेगा।
खेल: फिटनेस पर ध्यान दें।
धनु (Sagittarius)
लव लाइफ: पार्टनर के साथ घूमने का योग है। रोमांटिक समय बिताएंगे।
शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा।
आर्थिक पक्ष: निवेश से लाभ।
नौकरी/ट्रांसफर: कामकाज में उन्नति।
परिवार/बच्चे: परिवार में हंसी-खुशी का माहौल।
खेल: ऊर्जा और उत्साह से जीत के योग।
मकर (Capricorn)
लव लाइफ: प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे।
शिक्षा: शिक्षा में सफलता।
आर्थिक पक्ष: धन लाभ और नई योजनाओं पर काम।
नौकरी/ट्रांसफर: नौकरी बदलने या प्रमोशन की संभावना।
परिवार/बच्चे: परिवार में सौहार्द।
खेल: खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन।
कुंभ (Aquarius)
लव लाइफ: पार्टनर संग सामंजस्य बना रहेगा। सोच-समझकर फैसले लें।
शिक्षा: छात्रों के लिए अच्छा समय।
आर्थिक पक्ष: आय में स्थिरता।
नौकरी/ट्रांसफर: नए अवसर मिलेंगे।
परिवार/बच्चे: परिवार का सहयोग मिलेगा।
खेल: खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन।
मीन (Pisces)
लव लाइफ: प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। रिश्तों में मिठास आएगी।
शिक्षा: छात्रों को सफलता के नए अवसर मिलेंगे।
आर्थिक पक्ष: धन संबंधी कार्य सफल होंगे।
नौकरी/ट्रांसफर: पदोन्नति के योग।
परिवार/बच्चे: परिवार में शुभ अवसर।
खेल: खेल-कूद में प्रगति।
👉 कुल मिलाकर 13 सितम्बर 2025 का दिन मेष, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि वालों के लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। तुला और वृश्चिक राशि को आज संयम बरतने की जरूरत है।

सुशीला कार्की बनेंगी नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री

काठमांडू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस रह चुकीं सुशीला कार्की देश की अंतरिम प्रधानमंत्री बनने जा रही हैं। उनका शपथ ग्रहण राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में आज रात 8:45 बजे होगा। सुशीला कार्की ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
नेपाल में हाल ही में हुए तख्तापलट के तीन दिन बाद सेना, राष्ट्रपति और युवा नेताओं (Gen-Z) की लगातार बैठकों के बाद यह फैसला लिया गया। इस मौके पर कुलमन घीसिंग, ओम प्रकाश आर्यल और बालानंद शर्मा के भी मंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है।
राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने संसद को भंग करने का निर्णय भी किया है। युवा आंदोलनकारी नेताओं की ओर से संसद भंग करने की मांग लगातार की जा रही थी।
सूत्रों की जानकारी के अनुसार, सुशीला कार्की का शपथ ग्रहण शीतल निवास में होगा। नेपाल के संविधान (2015) के अनुसार प्रधानमंत्री और मंत्रियों को राष्ट्रपति के सामने शपथ लेनी होती है। बुधवार को इसी भवन में प्रदर्शनकारियों ने आगजनी की थी।
इसके अलावा, तीन अन्य नेता—कुलमन घीसिंग, ओम प्रकाश आर्यल और बालानंद शर्मा—भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर सकते हैं।

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित

सफाई सैनिकों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए: धीरेन्द्र वाल्मीकि

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम अजय) केन्द्रीय सलाहकार समिति भारत सरकार के सदस्य धीरेन्द्र कुमार वाल्मीकि के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड खलीलाबाद सभागार में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय निगरानी समिति के सदस्य संजय कुमार गौतम भी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में श्री वाल्मीकि ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन की सफलता का श्रेय सफाई सैनिकों को जाता है। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद का कोई भी पात्र सफाई सैनिक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने स्वच्छकारों के पुनर्वास, सुरक्षा किट एवं आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता, प्रशिक्षण एवं वैकल्पिक रोजगार, छात्रवृत्ति व शिक्षा ऋण, बस्तियों में विकास कार्य तथा एम.एस. एक्ट 2013 के तहत निगरानी समिति के गठन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा टीम द्वारा सफाई सैनिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी आनंद गुप्ता, अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, जिला समन्वयक पंचायती राज विभाग प्रदीप कुमार त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में सफाई सैनिक उपस्थित रहे।

सान्दीपनि मॉडल स्कूल में उमंग हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम संपन्न

चितरंगी/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सान्दीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में शुक्रवार को उमंग हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने पुष्पगुच्छ और कलम भेंटकर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में छात्रों को स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं के सवालों का जवाब देते हुए राह चलते छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी, धमकी व ब्लैकमेलिंग जैसी समस्याओं से निपटने के उपाय बताए।
प्राचार्य अशोक सिंह ने बताया कि “उमंग है तो जिंदगी में रंग है” थीम पर आधारित यह आयोजन प्रत्येक वर्ष 12 सितम्बर को प्रदेशभर के हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में होता है। इससे 20 लाख से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। उप प्राचार्य पद्माकर मिश्र ने कहा कि इसका उद्देश्य बच्चों को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) द्वारा निर्धारित 10 जीवन कौशलों से परिचित कराना है।
कार्यक्रम समन्वयक सत्यकाम तिवारी ने बताया कि यह पहल स्कूल शिक्षा विभाग व संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के सहयोग से तैयार की गई है।
कार्यक्रम के सफल संयोजन मे विद्यालय के उपेंद्र द्विवेदी सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री की अध्यक्षता में दिशा की बैठक संपन्न

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में दिशा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलिया, नहर किनारे झाड़ियों, जल-जमाव, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, बिजली बिल, ट्रांसफार्मर व स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे मुद्दे उठाए।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जर्जर सड़कों और पुलिया की तत्काल मरम्मत कराई जाए, हर तहसील में फसल बीमा योजना का कार्यालय स्थापित किया जाए, स्वास्थ्य व शिक्षा विभागों में लंबित समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो तथा कौशल विकास योजनाओं से अधिक से अधिक युवाओं को लाभान्वित किया जाए।
उन्होंने कहा कि समिति के निर्देशों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिले के विधायकगण, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

सार्वजनिक कुएं पर शौचालय गेट का अवैध निर्माण कर धार्मिक अनुष्ठान किया बाधित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रांतर्गत मगहर कस्बे में सार्वजनिक कुएं एवं गली की भूमि पर अवैध कब्जा कर शौचालय एवं गेट निर्माण का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में स्थानीय निवासी जागदीश प्रसाद गुप्ता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में उल्लेख किया गया है कि मोहल्ले के अनवर आलम, जावेद हसन, परवेज हसन, मुसर्रत हसन, अनवारूल, नजीर, अतीकुर्रहमान, अब्दुल कय्यूम सहित अन्य व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जा कर शौचालय की टंकी का निर्माण करा दिया गया है। साथ ही गली में गेट लगाकर आवागमन में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है।
शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त अवैध निर्माण से स्थानीय निवासियों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा हिंदू धर्मावलंबियों के धार्मिक अनुष्ठानों में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि यदि समय रहते कार्रवाई न हुई तो क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
पीड़ित ने प्रशासन से अविलंब अवैध कब्जा हटवाने एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ताकि क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द का वातावरण बनाए रखा जा सके।

सी.पी. राधाकृष्णन ने 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और एनडीए प्रत्याशी श्री चंद्रपुरम पोन्नुसामी (सी.पी.) राधाकृष्णन ने शुक्रवार को देश के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई।

संविधान के प्रावधानों के अनुसार, उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति भी होते हैं। इस प्रकार सी.पी. राधाकृष्णन अब राज्यसभा के सभापति का दायित्व भी संभालेंगे।
🗳️ चुनाव प्रक्रिया एवं परिणाम
उपराष्ट्रपति चुनाव में सी.पी. राधाकृष्णन एनडीए की ओर से उम्मीदवार थे, जबकि विपक्षी गठबंधन आईएनए/इंडिया ब्लॉक ने पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को मैदान में उतारा था।
कुल सांसद: 781
मतदान: 767
मान्य वोट: 752 (15 वोट अमान्य घोषित)
राधाकृष्णन को 452 वोट
सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट
👉 152 वोटों के अंतर से राधाकृष्णन विजयी रहे।
👤 पृष्ठभूमि एवं व्यक्तित्व
जन्म: 4 मई 1957, तिरुप्पुर (तमिलनाडु)
शिक्षा एवं व्यवसाय: परिधान (Garment) निर्यात व्यवसाय से जुड़े
राजनीति की शुरुआत: आरएसएस व जनसंघ से; तमिलनाडु भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाई
सांसद: कोयंबटूर से लोकसभा सदस्य रहे
पद: तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष, विभिन्न संसदीय समितियों में योगदान
राज्यपाल के रूप में सेवा: महाराष्ट्र, झारखंड, अतिरिक्त प्रभार में तेलंगाना और पुदुचेरी के उपराज्यपाल भी रहे

शपथ ग्रहण के बाद उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके अलावा उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भी नमन किया।

आंगनबाड़ी केन्द्र में पोषाहार वितरण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। ब्लाक नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत सहजनवा के निबिया आंगनबाड़ी केन्द्र पर पोषाहार वितरण में गड़बड़ी को लेकर रातरानी पति रमेश कुमार, जरीना , शना पति इस्माइल खां सहित ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि जो पोषाहार वितरण किया जा रहा था वो सही नहीं था चने की दाल घूनी हुईं है और शिशुओं का पोषाहार भी सही नहीं था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि आंगनबाड़ी केन्द्र पर गर्भवती महिलाओं और शिशुओं और किशोरियों के लिये मिलने वाले पोषाहार में अनियमितता बरती जा रही है। ग्रामीणों ने विरोध करते हुए बताया कि बच्चों तीन वर्ष से 6 वर्ष तक और गर्भवती महिलाओं को दिये जाने वाले पोषाहार सही तरीके से उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इस संबन्ध में वारिस अली, शाना परवीन सहित अन्य ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर कर शिकायत भी दर्ज कराया है। ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये।

ग्रीन वास्केट कम्पनी पर छापा, अवैध उर्वरक बनाने का भंडाफोड़

शाहजहाँपुर(राष्ट्र की परम्परा )
रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के बाड़ीगांव में ग्रीन वास्केट कम्पनी द्वारा अवैध तरीके से खाद और उर्वरक बनाए जाने का मामला सामने आया है। कम्पनी के गोदाम में एनपीके, डीएपी और मैग्नीशियम सल्फेट उर्वरक की रिफिलिंग की जा रही थी। सूचना पर जिला कृषि अधिकारी ने पुलिस टीम के साथ छापामार कार्रवाई की। मौके से भारी मात्रा में उर्वरक बरामद कर गोदाम को सील कर दिया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बरामद उर्वरकों के नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि कम्पनी लंबे समय से नकली खाद बनाकर किसानों को ऊँचे दामों पर बेच रही थी। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था। कार्रवाई होते ही किसानों ने राहत की सांस ली है। जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर ने बताया कि संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मानकों के विपरीत और अवैध तरीके से खाद-उर्वरक बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर नकदी और लाखों की ज्वेलरी पार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के कसया रोड स्थित जियो पेट्रोल टंकी के सामने बने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। यह मकान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष का बताया जा रहा है। चोरों ने बीती रात लगभग 8 बजे घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, चोर फर्स्ट फ्लोर पर बने कमरे में घुसे और अलमारी तोड़कर लाखों की कीमत की ज्वेलरी तथा करीब दो लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए। वारदात के दौरान चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए चालाकी दिखाते हुए पहले उसके तार काट दिए, जिससे पूरी घटना कैमरे में कैद नहीं हो सकी।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस टीम ने घर का मुआयना किया और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश तेज कर दी है।

स्थानीय लोगों में इस वारदात को लेकर दहशत का माहौल है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में सुरक्षा

स्पाइसजेट विमान हादसा टला, सुरक्षित उतरे 75 यात्री

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)गुजरात के कांडला हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्पाइसजेट के क्यू-400 विमान का एक पहिया उड़ान भरते समय रनवे पर गिर गया, जिसके बाद विमान को मुंबई हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में सुरक्षित उतारना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (12 सितंबर) दोपहर को कांडला से मुंबई के लिए स्पाइसजेट की उड़ान संख्या Q-400 ने उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान का एक बाहरी पहिया रनवे पर पाया गया। इसके बावजूद विमान ने निर्धारित यात्रा जारी रखी और मुंबई पहुंचकर सुरक्षित लैंडिंग की।

विमान में कुल 75 यात्री सवार थे। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और लैंडिंग के बाद सामान्य रूप से विमान से उतर गए। विमान अपनी शक्ति से टर्मिनल तक पहुंचा।

स्पाइसजेट प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए कहा, “कांडला से मुंबई की उड़ान भरने वाले विमान का एक बाहरी पहिया उड़ान के बाद रनवे पर मिला। विमान ने सुरक्षित रूप से मुंबई में लैंडिंग की है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।”

सूत्रों के अनुसार, क्यू-400 विमान में छह टायर होते हैं और एक टायर के निकलने के बावजूद पायलट ने कुशलता से विमान को नियंत्रित किया। विमानन सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने घटना की

श्री बांके बिहारी मंदिर: अब नहीं मिलेगा वीआईपी पास, सभी भक्तों को समान रूप से करना होगा दर्शन

मथुरा।(राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर की उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति ने शुक्रवार को कई बड़े और ऐतिहासिक फैसले लिए। अब मंदिर में किसी भी अति विशिष्ट व्यक्ति (वीआईपी) को विशेष पास के जरिए दर्शन की सुविधा नहीं मिलेगी। समिति ने स्पष्ट कर दिया है कि अब हर श्रद्धालु को आम भक्तों की तरह लाइन में लगकर ही ठाकुर जी के दर्शन करने होंगे।

जिला सूचना अधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मंदिर परिसर में लगे वीआईपी कटघरे को तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाएगा। इसका उद्देश्य दर्शन व्यवस्था में समानता लाना और मंदिर प्रशासन पर लगने वाले पक्षपात एवं व्यापारीकरण के आरोपों को खत्म करना है।

भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा पर विशेष जोर

समिति की बैठक में तय किया गया कि भीड़ प्रबंधन को और सहज बनाने के लिए मंदिर में प्रवेश और निकास द्वार की व्यवस्था अगले तीन दिनों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तय करेंगे। वहीं, अब मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस या सामान्य निजी गार्डों की जगह पूर्व सैनिकों और प्रोफेशनल सुरक्षा एजेंसियों को सौंपी जाएगी।

दर्शन का समय बढ़ेगा, ऑनलाइन सुविधा भी मिलेगी

प्रबंधन समिति ने भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर के खुलने का समय भी पहले से अधिक करने का निर्णय लिया है। इतना ही नहीं, जल्द ही दुनिया के किसी भी कोने से लाइव प्रसारण (सीधा दर्शन) की व्यवस्था की जाएगी, ताकि श्रद्धालु डिजिटल माध्यम से भी ठाकुर जी के दर्शन कर सकें।

समानता और सांस्कृतिक संदेश

इस फैसले से मंदिर प्रशासन को उम्मीद है कि अनावश्यक धक्का-मुक्की, अव्यवस्था और असंतोष की स्थिति पर नियंत्रण होगा। सबसे महत्वपूर्ण, भक्तों को यह अनुभव होगा कि ईश्वर के सामने सब समान हैं। समिति का मानना है कि जब सब भक्त एक ही पंक्ति में खड़े होकर दर्शन करेंगे, तभी आस्था और भक्ति का सच्चा आनंद प्राप्त होगा।

श्री बांके बिहारी मंदिर की यह पहल न केवल एक धार्मिक स्थल की व्यवस्थाओं में सुधार लाने का प्रयास है, बल्कि समाज को भी यह सांस्कृतिक संदेश देती है कि भक्ति और आस्था में कोई ऊँच-नीच, छोटा-बड़ा नहीं होता।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी के मणिपुर दौरे का किया स्वागत, लेकिन उठाया “वोट चोरी” का मुद्दा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर दौरे का स्वागत किया। गुजरात के जूनागढ़ में संवाददाताओं से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर में लंबे समय से अशांति चल रही है और यह अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री अब वहां जा रहे हैं।

हालांकि, उन्होंने एक बार फिर “वोट चोरी” का आरोप दोहराते हुए कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनावी जनादेश चुरा लिया गया। राहुल ने कहा, “देश का सबसे बड़ा मुद्दा वोट चोर का है। हर जगह लोग कह रहे हैं कि जनादेश चुरा लिया गया है।”

इसी बीच, विपक्षी दलों ने भी प्रधानमंत्री के इस दौरे पर सवाल उठाए हैं। आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि प्रधानमंत्री को मणिपुर आने में बहुत देर हो गई और अब जब वह जाएंगे, तो यह राज्य के लोगों के लिए मरहम जैसा होगा। वहीं, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी की यात्रा को औपचारिकता बताते हुए कहा कि उन्हें पहले जाना चाहिए था।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी पीएम मोदी की मणिपुर यात्रा की आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री केवल तीन घंटे मणिपुर में रहेंगे, जो राज्य के लोगों के लिए अपमानजनक है। रमेश ने सवाल किया कि इतनी जल्दबाज़ी में की गई इस यात्रा से आखिर क्या हासिल होगा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को मणिपुर पहुंचेंगे और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी मुलाकात करेंगे।