Wednesday, July 15, 2026
Home Blog Page 698

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा का सेवा पखवाड़ा, नगर कार्यशाला में बनी रणनीति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी खलीलाबाद नगर कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला “सेवा पखवाड़ा” की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह ने की तथा संचालन नगर महामंत्री कन्हैया वर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम उपस्थित रहे।
जिला प्रभारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती का दिन है, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके अंतर्गत रक्तदान शिविर, मोदी जी की कृतियों की प्रदर्शनी, स्वच्छता अभियान और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती सहित विभिन्न आयोजन बूथों से लेकर जिला कार्यालय तक होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज विश्व नेता के रूप में उभरे हैं और उनकी जनकल्याणकारी नीतियों से देश की जनता निरंतर लाभान्वित हो रही है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भयमुक्त व अपराधमुक्त होकर ‘उत्तम प्रदेश’ से ‘सर्वोत्तम प्रदेश’ की ओर अग्रसर है।
नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह ने कहा कि सेवा पखवाड़े के दौरान नगर कमेटी द्वारा स्वच्छता अभियान से लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती तक बूथ स्तरीय कार्यक्रम और संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है और उनके प्रयासों से हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष व एमएलसी प्रतिनिधि ई सुधांशु सिंह, नगर प्रभारी अर्जुन चौधरी, ब्रह्मानंद पांडे, सचिन राय, मुकेश गौड़, मुरलीधर जायसवाल, देवी प्रसाद पांडेय, राधेश्याम जायसवाल, सोहनलाल जायसवाल, सभासद पंकज मिश्रा, राजेश वर्मा, बैजनाथ चौरसिया, मुन्ना पांडे, बब्बन पांडे, अरविंद कनौजिया, दिलीप निराला, बिंदु देवी, सर्वजीत पासवान, श्याम अग्रहरि, राजाराम, मनोज सोनी, शुभम कश्यप, श्याम बिहारी गुप्ता, राजू श्रीवास्तव, कृष्ण वर्मा, लाल बहादुर चौरसिया सहित बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने डिप्टी सीएम से 50 शैया अस्पताल की मांग कर सौंपा पत्र

0

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को बस्ती जनपद में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और उन्होंने ने भाजपा पदाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी किया। उन्होंने जिले में हो रही कमियों को लेकर जनप्रतिनिधि व अधिकारियों को शक्त निर्देश दिया। उन्होंने ने कहा हमारी सरकार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिलों में ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों में विकास कार्य कराए हैं। इस संबंध में उन्होंने ने भाजपा ब्लाकों के मंडल अध्यक्षों के साथ भी बैठक किया, जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष गौर राजेश कमलापुरी ने पत्र सौंप कर कहां कि नगर पंचायत बभनान क्षेत्र विकास कार्यों में पिछड़ा हुआ क्षेत्र हैं जो जिले का सबसे बड़ा बाजार माना जाता है जहां पर सिर्फ एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है जो मात्र दो बेड तक सीमित है। यह नगर क्षेत्र बस्ती व गोंडा जिले से जुड़ने वाला क्षेत्र है जहां पर 50 शैया अस्पताल उपलब्ध कराने का कार्य किया जाए और अच्छे अनुभवी डाक्टरों की नियुक्ति की जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को उचित इलाज के लिए इधर उधर भटकना न पड़े, जो कि जनता व सरकार के हित में होगा।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने डिप्टी सीएम से 50 शैया अस्पताल की मांग कर सौंपा पत्र

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को बस्ती जनपद में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और उन्होंने ने भाजपा पदाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी किया। उन्होंने जिले में हो रही कमियों को लेकर जनप्रतिनिधि व अधिकारियों को शक्त निर्देश दिया। उन्होंने ने कहा हमारी सरकार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिलों में ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों में विकास कार्य कराए हैं। इस संबंध में उन्होंने ने भाजपा ब्लाकों के मंडल अध्यक्षों के साथ भी बैठक किया, जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष गौर राजेश कमलापुरी ने पत्र सौंप कर कहां कि नगर पंचायत बभनान क्षेत्र विकास कार्यों में पिछड़ा हुआ क्षेत्र हैं जो जिले का सबसे बड़ा बाजार माना जाता है जहां पर सिर्फ एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है जो मात्र दो बेड तक सीमित है। यह नगर क्षेत्र बस्ती व गोंडा जिले से जुड़ने वाला क्षेत्र है जहां पर 50 शैया अस्पताल उपलब्ध कराने का कार्य किया जाए और अच्छे अनुभवी डाक्टरों की नियुक्ति की जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को उचित इलाज के लिए इधर उधर भटकना न पड़े, जो कि जनता व सरकार के हित में होगा।

उर्वरक कालाबाजारी व जमाखोरी के खिलाफ एफआईआर दर्जजिला कृषि अधिकारी ने की सख्त कार्रवाई

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)
किसानों के हितों की अनदेखी कर उर्वरक की कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने जानकारी दी कि विकास खण्ड बनकटा क्षेत्र के मेसर्स पवन एंड रितेश इंटरप्राइजेज, बलियन तथा मेसर्स एग्री जंक्शन, हाटा के विरुद्ध यूरिया एवं अन्य उर्वरकों को निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बेचने और कालाबाजारी की शिकायतें प्राप्त हुई थीं।
शिकायतों की जांच 12 सितम्बर को की गई, जिसमें पाया गया कि विक्रेताओं ने किसानों से अधिक दर वसूली की। इतना ही नहीं, एम.एफ.एम.एस. पोर्टल पर एक कृषक के नाम से 07 बोरी यूरिया दिखाई गई, जबकि वास्तव में कृषक को केवल 01 बोरी ही दी गई थी। इसके अलावा किसानों को कैश मेमो भी नहीं जारी किए जा रहे थे।
कृषि अधिकारी ने बताया कि यह कार्यवाही उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के प्रावधानों का उल्लंघन है तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। जिलाधिकारी के आदेशानुसार उसी दिन थाना श्रीरामपुर में संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दी गई।
उन्होंने सभी उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी दी कि निर्धारित दर पर ही बिक्री करें और किसानों को विधिवत कैश मेमो उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि भविष्य में अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

नदी में डूबने से बच्ची की मौत

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सहतवार थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के चकविलियम मौजा में शनिवार की दोपहर गांव के सुनील यादव की सात वर्षीय पुत्री सृष्टि यादव की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सृष्टि के शव को नदी से खोजकर निकाला। सूचना पर पंहुचे एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी व तहसीलदार नितिन सिंह ने पंचायतनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। टीएस बंधा के उतरी ओर स्थित चकबिलियम नदी के पानी से चारों तरफ से घिरा हुआ है। सृष्टि अन्य बच्चों के साथ नदी में स्नान करने गयी थी अचानक गहरे पानी में चली गयी तथा डूब गयी। सृष्टि दो बहन व एक भाई थी सुनील यादव की सबसे बड़ी संतान थी। गांव के स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती थी। पिता मजदूरी करते हैं। मौके पर पहुंचे प्रधान रंजय सिंह ने परिवार को सांत्वना व सहायता दिया।

डीआईजी रेंज ने खो गए 753 मोबाइल का किए वितरण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
सीसीटीएनएस आपरेटर के मदद सात सौ तिरपन मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारकों को डीआईजी रेंज ने पुलिस लाइन में वितरण किया। गोरखपुर पुलिस द्वारा अब तक 1785 खोए हुए मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारकों को वितरित किया जा चुका है, जिसकी अनुमानित कीमत दो करोड़ पंचानबे लाख सतासी हजार छ सौ है। इस दौरान एसएसपी राज कारन नय्यर, एसपी सिटी अभिनव त्यागी, एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ गीडा अरुण कुमार, एस सीसीटीएनएस प्रभारी अजीत कुमार मौजूद रहे।

अभिषेक चौधरी को रक्षा मंत्रालय में बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय अभियंता सेवा अधिकारी बने मध्य भारत के मुख्य अभियंता

, सलेमपुर /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर क्षेत्र के गौरव और गोंडा मंडल के एरिया मैनेजर शिव शंकर प्रसाद चौधरी के बड़े बेटे अभिषेक कुमार चौधरी (भारतीय अभियंता सेवा) को रक्षा मंत्रालय ने पदोन्नत कर मध्य भारत का प्रभारी मुख्य अभियंता नियुक्त किया है।अभिषेक कुमार चौधरी ने कल लखनऊ स्थित नये कार्यालय में पदभार ग्रहण कर कार्यभार संभाल लिया। उनके इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव-जवार का मान एक बार फिर बढ़ गया है।इस पदोन्नति की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। जनप्रिय नेता कामरेड सतीश कुमार, प्रेमचंद यादव, रामनिवास यादव, हरे कृष्ण कुशवाहा, बालविन्दर मौर्या, संजय गौड़, जावेद हाशमी, परमहंस भारती, सदानंद भारती, सुशील यादव, विराट रावत, अमन मद्धेशिया, रितेश मद्धेशिया, अभिषेक मद्धेशिया, प्रदीप मद्धेशिया, अनिकेत रावत, डॉ. असलम, किताबुद्दीन अंसारी, सिकंदर कुमार, सुधाकर पासवान, मनीष पासवान, अनुराग कुमार, पियूष कुमार, अखिलेश कुमार, दिलीप पासवान, विनोद पासवान सहित सैकड़ों शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयाँ दीं।परिजनों और शुभचिंतकों ने अभिषेक कुमार चौधरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।

जीएम एकेडमी में हिंदी दिवस पर हुआ सांस्कृतिक आयोजन

प्राचार्य मोहन द्विवेदी ने कहा– हिंदी हमारे अंतर्मन की
आवाज।

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर नगर के प्रतिष्ठित संस्थान जीएम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया।छात्र-छात्राओं ने हिंदी पर निबंध, भाषण और कविता पाठ प्रस्तुत कर अपनी मातृभाषा के महत्व को उजागर किया। श्रेया सिंह ने हिंदी से परहेज़, प्रतिष्ठा ने कविता, अरिदमन ने हिंदी का व्यापक महत्व, प्रियांशी ने काव्य प्रस्तुति और क्षमता ने हिंदी के विकास पर अपने विचार रखे। रितेश यादव ने हिंदी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को भाव-विभोर कर दिया।कक्षा 11 की छात्रा जया शुक्ला ने अपनी रचना करते हैं तन-मन से बंदन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं कक्षा 9 की संजना चौधरी ने हिंदी है हमारी मातृभाषा शीर्षक कविता के माध्यम से सबको हिंदी गौरव का संदेश दिया।विद्यालय के शिक्षक धर्मेंद्र मिश्र, ज्ञानेंद्र मिश्र और सीमा पांडेय ने हिंदी की क्रमिक विकास यात्रा पर विचार रखे और छात्रों को शुद्ध वर्तनी सुधार हेतु प्रेरित किया।प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारे अंतर्मन की आवाज है। यह भारतीय संस्कृति और सभ्यता की पहचान है, जिस पर हम सबको गर्व होना चाहिए।कार्यक्रम का संचालन आशुतोष तिवारी और सुनील गुप्ता ने किया। इस मौके पर दिलीप कुमार सिंह, श्वेता राज, विकास सोनी, भारती सिंह, काजू तिवारी सहित समस्त अध्यापक- अध्यापिकाएँ मौजूद रहीं। छात्रों की उपस्थिति और उत्साह से हिंदी दिवस का महत्व और भी प्रखर रूप में दिखा।

प्रेम संबंध विवाद में दो किशोरों ने दी जान

गुमला(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले के बिशुनपुर प्रखंड में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां दो किशोरों ने अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शनिवार को इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की पहचान 14 वर्षीय नाबालिग लड़की और उसके 16 वर्षीय मित्र के रूप में की गई है।

गुमला के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सुरेश प्रसाद यादव ने जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम संबंध से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों किशोरों के बीच फोन नंबर साझा करने को लेकर विवाद हुआ था। इसी तनाव के बीच लड़की ने पहले अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की खबर जब लड़के तक पहुँची तो वह गहरे सदमे में चला गया। भावनात्मक आघात इतना गहरा था कि उसने भी कुछ देर बाद अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर गुमला सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिशुनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच की जा रही है।

इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। परिजनों और ग्रामीणों के बीच गम का माहौल है। पुलिस प्रेम संबंध और विवाद के पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके।

👉 यह घटना समाज के लिए एक चेतावनी भी है कि किशोरावस्था में उत्पन्न तनाव और मानसिक दबाव को समझने और संभालने के लिए परिवार और समाज को संवेदनशील भूमिका निभानी होगी।

आने वाली पीढ़ियों से मत छीनिए उनका हरित भविष्य”

डा. विजय श्रीवास्तव

संस्कृत का एक प्रसिद्ध वाक्य है— “अन्य क्षेत्रे कृतं पापं, तीर्थ क्षेत्रे विनश्यति; तीर्थ क्षेत्रे कृतं पापं, व्रजालेपो भविष्यति।” इसका अर्थ है कि अन्यत्र किए गए पाप तीर्थ में जाकर धुल सकते हैं, किंतु यदि तीर्थक्षेत्र में ही पाप करोगे तो उसका प्रायश्चित कहाँ संभव है? यही कथन दादा धर्माधिकारी की पुस्तक ‘गांधी विचार और पर्यावरण’ में उद्धृत है। दादा धर्माधिकारी का मूल लेखन मराठी में है, किंतु उनके विचार गहन और सारगर्भित हैं। वे भोगवादी जीवनशैली और प्रकृति के शोषण के विरुद्ध एक अहिंसक क्रांति की नींव रखते हैं।

गांधीजी की अहिंसा केवल मानव तक सीमित नहीं थी, बल्कि वे इसे प्रकृति पर भी लागू करते थे। उनके लिए शुद्ध पर्यावरण स्वयं एक तीर्थ था, जिसकी रक्षा करना प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य है। लेकिन यह कर्तव्य-बोध आर्थिक लालसा से ग्रस्त आधुनिक मनुष्य के भीतर क्षीण होता जा रहा है। गांधी का मानना था कि यदि आप आत्मनिर्भर जीवन जिएं और दूसरों को जीने में मदद करें, तो यही सच्ची अहिंसा है। यही सनातन धर्म का भी संदेश है, जो धरती को पाँच तत्वों से निर्मित माँ मानकर उसका सम्मान करने की शिक्षा देता है।

आज की उत्तर-आधुनिक सभ्यता गांधी की इस अहिंसा को नहीं समझ पाई है। ‘सतत विकास’ का नारा देकर हम पल्ला झाड़ लेते हैं, जबकि दार्शनिक दृष्टि से ‘सतत’ और ‘विकास’ परस्पर विरोधी शब्द हैं। विकास, जो नदियों, पहाड़ों, जंगलों और भूमि का अंधाधुंध शोषण करता है, कभी भी सतत नहीं हो सकता। हमने ‘वसुंधरा’ को ‘वसु’ यानी संपत्ति मानकर उसका दोहन शुरू किया, जबकि अथर्ववेद भूमि को ‘जगततारिणी’ कहता है।

दादा धर्माधिकारी और गांधी का विचार यह नहीं था कि यंत्र या तकनीक का विरोध किया जाए। वे मानते थे कि यदि यंत्र पर्यावरण को क्षति पहुँचाए तो वह मानव-द्रोही है। विज्ञान और विकास तभी सार्थक हैं जब वे आध्यात्मिकता और आत्मसंयम के साथ हों। गांधी के अनुसार पर्यावरण के प्रति मनुष्य का वही दायित्व है जो राज्य के प्रति होता है।

गांधी की अहिंसा त्रिस्तरीय थी— वह केवल हिंसा-निवारण नहीं बल्कि सत्य, प्रेम और आत्मसंयम पर आधारित थी। आने वाली पीढ़ियों के लिए संसाधनों को बचाना भी अहिंसा का ही स्वरूप है। यही कारण है कि गांधी लघु तकनीकों और स्वदेशी जीवनशैली पर बल देते थे। पूंजीवादी उच्च-स्तरीय तकनीकें पर्यावरण की रक्षा का दावा तो कर सकती हैं, किंतु सतत भविष्य का निर्माण नहीं कर सकतीं।

आज जंगल, जल और जमीन का अवमूल्यन तीव्र गति से हो रहा है। अधिकांश पहाड़ नंगे हो चुके हैं, प्राकृतिक वन समाप्त हो रहे हैं, भूमिगत जलस्तर नीचे जा रहा है और भूमि की उर्वरा शक्ति घट रही है। कारखानों से निकलने वाले जहरीले तत्व नदियों, तालाबों और मिट्टी को प्रदूषित कर रहे हैं। यह दोषपूर्ण औद्योगिक नीति का प्रत्यक्ष परिणाम है।

सच यह है कि 2006 के बाद से हमारे पास कोई ठोस पर्यावरण नीति नहीं रही। मौजूदा नीतियाँ केवल सतही और खानापूरी वाली बातें करती हैं। यदि हमने विकास के अपने दोषपूर्ण मॉडल को नहीं बदला, तो आने वाली पीढ़ी केवल किताबों में पढ़ेगी—“एक जंगल हुआ करता था, एक नदी बहा करती थी, एक पोखर हुआ करता था।” क्या हम अपनी प्राकृतिक धरोहर को संग्रहालय की वस्तु बना देंगे?

सनातन संस्कृति हमें याद दिलाती है कि प्रकृति स्वयं ईश्वर का रूप है। प्रश्न यह है कि क्या हम अपनी आने वाली पीढ़ियों के सामने पर्यावरण न बचा पाने का कलंक छोड़ेंगे? अब समय है चेतने का— स्वदेशी का प्रयोग कीजिए, पॉलिथीन का बहिष्कार कीजिए, उपभोग को नियंत्रित कीजिए और आवश्यकता आधारित जीवन अपनाइए। विकल्प आपके सामने है— एक हरित भविष्य या प्रदूषण से ग्रस्त समाज।

एशिया कप 2025 भारत-पाकिस्तान मैच पर सियासत और विरोध

प्रतीकात्मक

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)आगामी एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर देश में राजनीति और भावनाओं का माहौल गरमा गया है।

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने “देशभक्ति को राजनीति और व्यापार के साथ मिला दिया है।” ठाकरे ने पत्रकारों से कहा –

“प्रधानमंत्री ने कहा था कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते, तो खून और क्रिकेट एक साथ कैसे बह सकते हैं? युद्ध और क्रिकेट साथ-साथ कैसे हो सकते हैं? उन्होंने देशभक्ति का धंधा किया है और यह सब सिर्फ पैसे के लिए है।”

ठाकरे ने आगे घोषणा की कि शिवसेना (यूबीटी) की महिला कार्यकर्ता रविवार को महाराष्ट्र की सड़कों पर उतरकर प्रधानमंत्री मोदी को हर घर से सिंदूर भेजने का प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन करेंगी।

इस बीच, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने सफाई देते हुए कहा कि भारत ने वर्षों से यह नीति अपनाई है कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगा, लेकिन एसीसी या आईसीसी द्वारा आयोजित बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भाग लेना बाध्यकारी होता है। ठाकुर ने कहा –

“अगर कोई देश भाग नहीं लेता तो उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाएगा और अंक विरोधी टीम को मिलेंगे। इसलिए मजबूरी है, लेकिन जब तक पाकिस्तान भारत पर आतंकी हमले बंद नहीं करता, द्विपक्षीय टूर्नामेंट नहीं खेले जाएँगे।”

वहीं, पहलगाम आतंकी हमले में शहीद शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी ने भी भारत-पाकिस्तान मैच का कड़ा विरोध किया। उन्होंने एएनआई से कहा –

“मैं समझ नहीं पा रही हूँ कि यह मैच क्यों खेला जा रहा है। मैं लोगों से अपील करती हूँ कि इसका बहिष्कार करें। टीवी भी न चलाएँ। बीसीसीआई उन 26 परिवारों के प्रति संवेदनशील नहीं है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है।”

ऐशान्या द्विवेदी ने बीसीसीआई पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बोर्ड शहीद परिवारों और ऑपरेशन सिंदूर में सर्वोच्च बलिदान देने वालों के प्रति संवेदनशील नहीं है।

👉 भारत और पाकिस्तान का यह मुकाबला एशिया कप 2025 का सबसे हाई-प्रोफाइल मैच माना जा रहा है, लेकिन इससे पहले ही देश में राजनीतिक संग्राम और विरोध तेज़ हो गया है।

मुजफ्फरपुर में पिंक बस सेवा का विस्तार, नए रूट पर चलाने पर विचार

मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) पिंक बस सेवा का विस्तार करने की तैयारी कर रहा है। जानकारी के अनुसार, इमलीचट्टी बस स्टैंड से एसकेएमसीएच के बीच एक-दो पिंक बसें चलाने पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। हालांकि, इस पर मुजफ्फरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक ने अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया है। संभावना है कि अगले सप्ताह इस पर निर्णय लिया जाएगा।

बीते दिन निगम मुख्यालय ने मुजफ्फरपुर डिपो को 16 नई पिंक बसें उपलब्ध कराई हैं। इसके साथ ही अब डिपो इन बसों का संचालन जिला मुख्यालय से विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों तक करने की योजना बना रहा है।

फिलहाल मुजफ्फरपुर से केसरिया, चकिया, शिवहर और पूसा रूट पर चार पिंक बसें पहले से ही चल रही हैं। हालांकि, इन रूटों पर यात्रियों की संख्या बहुत कम है। ऐसे में डिपो यह आकलन कर रहा है कि किन रूटों पर महिला यात्रियों की संख्या अधिक होगी, ताकि वहां पिंक बसों का संचालन किया जा सके।

गौरतलब है कि महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने पिंक बस सेवा की शुरुआत की है। वर्तमान में यह सेवा पटना, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में चलाई जा रही है।

👉 अगले सप्ताह तक तय होगा कि इमलीचट्टी से एसकेएमसीएच रूट पर पिंक बसें कब से चलाई जाएंगी।

घर से बूथ तक सजग हो गए हैं कांग्रेसी नही होंने देगे वोट चोरी – केशवचन्द यादव

वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को और तेज करेंगे कांग्रेसी

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। भाजपा ने अब तक जहां भी सत्ता हासिल किया है उसमें वोट चोरी की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वोट चोरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता हर घर से बूथ तक सजग हो गए हैं। उक्त बातें नगर के टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष केशवचन्द यादव ने कहा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में अंतिम एक घण्टे में हर विधानसभा क्षेत्र में 50 हजार से लेकर 1 लाख मतदाताओं ने मतदान किया। जो कि सामान्य रूप से संभव नहीं है। यही हालत हरियाणा में भी रही। चुनाव आयोग ने जो आंकड़े प्रस्तुत किया उसे एक हफ्ते बाद पुनः बदल दिया। आज तक के इतिहास में इस तरह कभी भी नहीं हुआ था। हमारे नेता राहुल गांधी इसी को लेकर पूरे देश में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान चला रहे हैं जो आगे और तेज किया जाएगा। इसी तरह के कार्यो के कारण भारत के पड़ोसी देशों में राजनीतिक उथल पुथल मचा हुआ है।प्रदेश व देश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए केशवचन्द यादव ने कहा कि आज इस जनपद में कहीं न कहीं रोज हत्या, लूट, ब्लात्कार जैसी घटना हो रही हैं। सलेमपुर में सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ता से पीड़ित हो कर एक युवती ने आत्महत्या कर लिया लेकिन उस अपराधी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया। आमजन इस बढ़ते अपराध से परेशान हो गया है। आज संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती के साथ संघर्ष कर रहा है। यहां भाजपा के निर्वाचित प्रतिनिधि जनपद का विकास कैसे हो इसकी चिंता छोड़ समाज मे नफरत फैलाने के कार्य में लगे हुए हैं । स्वास्थ्य व्यवस्था पूरे जनपद में पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। सीएचसी व पीएचसी पर जरूरत के अनुसार चिकित्सक की तैनाती नही है जिसके चलते बीमार लोग बहुत ही परेशान हैं । किसानों को खाद के बदले इस सरकार में लाठियां बरसाई जा रही है। जनता अब भाजपा के सरकार से निजात चाहती है। प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ,डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, आलोक त्रिपाठी राजन ,संजीव कुमार मिश्र, शिवशंकर सिंह, मनोजमणि, अशोक गौंड़ आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

थाना समाधान दिवस उपजिलाधिकारी ने जनता की सुनी फरियाद: थाना बनकटा

बनकटा,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के अंतर्गत बनकटा थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया वहीं इस समाधान दिवस की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी भाटपार रानी रत्नेश कुमार त्रिपाठी ने की।
बनकटा थाने में आयोजित समाधान दिवस में निस्तारण हेतु प्राप्त कुल चार आवेदन समाधान हेतु प्रस्तुत किए गए।
जिनमें प्राप्त सभी आवेदन/मामले भूमि विवाद से संबंधीत रहे। इनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
जबकि एक मामले में संबंधित को मौके का निरीक्षण कर निस्तारण हेतु। उपजिलाधिकारी भाटपार रानी रत्नेश कुमार त्रिपाठी द्वारा निर्देशित किया गया। वहीं इस अवसर पर राजस्व एवं चकबंदी सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
बंजरिया निवासी विनोद पांडेय के शिकायत पत्र पर एस एस आई जयप्रकाश दुबे को मौके की जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु उप जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया।

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2025 को लेकर बीएलओ व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण सम्पन्न

सिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)आगामी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के मद्देनज़र शनिवार 13 सितम्बर को तहसील सभागार सिकन्दरपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक पंदह और मनियर से जुड़े बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) तथा सुपरवाइजरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में उप जिलाधिकारी ने पुनरीक्षण की समयसीमा, मतदाता सूची में त्रुटियों के निराकरण, नए मतदाताओं के नामांकन, मृतक व स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार पारदर्शिता और सटीकता से कार्य करना सभी की पहली जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) व बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े तकनीकी व क्षेत्रीय पहलुओं पर बीएलओ और सुपरवाइजरों को आवश्यक जानकारी दी तथा कार्य में पूरी जिम्मेदारी व निष्पक्षता बरतने का आह्वान किया। प्रशिक्षण में मौजूद अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं बीएलओ और सुपरवाइजरों को यह आश्वासन दिया गया कि पुनरीक्षण कार्य में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा