Wednesday, July 15, 2026
Home Blog Page 696

घात लगाए बदमाशों ने दो सगे भाइयों को मारी गोलियां, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शनिवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामनगर के पास घात लगाए बदमाशों ने मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाइयों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले में दोनों भाइयों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि मृतक शाहजहां (60) और जहांगीर (48) मझगवां गांव के निवासी थे। दोनों भाई शनिवार रात मोटरसाइकिल से मुंगराबादशाहपुर आए थे और देर रात करीब 10 बजे वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे रामनगर के पास पहुँचे, मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दीं।

फायरिंग में शाहजहां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल जहांगीर ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की तलाश में टीमें गठित की गई हैं। हत्या की इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

डीआरआई ने 12 करोड़ के पाकिस्तानी सामान से भरे 28 कंटेनर जब्त किए, दो गिरफ्तार

सांकेतिक फोटो

नवी मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्हावा शेवा बंदरगाह पर लगभग 12 करोड़ रुपये मूल्य का पाकिस्तानी सामान ले जा रहे 28 कंटेनर जब्त किए हैं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

डीआरआई अधिकारियों के मुताबिक, जब्त किए गए कंटेनरों में सौंदर्य प्रसाधन और खजूर थे। इन सामानों को यूएई मूल का बताकर दुबई के जेबेल अली बंदरगाह के रास्ते भेजा गया था।

अधिकारियों ने बताया कि “ऑपरेशन दीप मैनिफेस्ट” के तहत यह कार्रवाई की गई। जब्त खेप में पाकिस्तानी मूल के 800 टन सौंदर्य प्रसाधन और खजूर शामिल हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि लगभग 12 करोड़ रुपये मूल्य की यह खेप तीन भारतीय आयातकों द्वारा खरीदी गई थी।

फिलहाल, डीआरआई ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

ट्रक में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते वह धू-धू कर जलने लगा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

बलिया शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सतनी सराय चौकी अंतर्गत कदमतर के पास बीती मध्य रात्रि बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार में आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते वह धू-धू कर जलने लगा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर फायर सर्विस की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि इस भीषण हादसे में ट्रक चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। यदि समय पर आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि डिवाइडर पर रेडियम पेंट और कासन बोर्ड न होने के कारण वाहनों को देर रात सड़क का सही आभास नहीं हो पाता और अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से डिवाइडरों पर उचित व्यवस्था कराने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाही की हकीकत उजागर करता है। प्रशासन को अब जल्द से जल्द कदम उठाने की आवश्यकता है।

ट्रक में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते वह धू-धू कर जलने लगा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सतनी सराय चौकी अंतर्गत कदमतर के पास बीती मध्य रात्रि बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार में आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते वह धू-धू कर जलने लगा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर फायर सर्विस की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि इस भीषण हादसे में ट्रक चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। यदि समय पर आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि डिवाइडर पर रेडियम पेंट और कासन बोर्ड न होने के कारण वाहनों को देर रात सड़क का सही आभास नहीं हो पाता और अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से डिवाइडरों पर उचित व्यवस्था कराने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाही की हकीकत उजागर करता है। प्रशासन को अब जल्द से जल्द कदम उठाने की आवश्यकता है।

✨📰 विस्तृत साप्ताहिक राशिफल (14 सितम्बर से 20 सितम्बर 2025 तक)


✍️ पंडित ध्रुव मिश्र

👇यहाँ प्रत्येक दिनवार विस्तृत भविष्यफल प्रस्तुत है 👇
मेष (Aries)
14 सितम्बर (रवि): प्रेम संबंधों के लिए शुभ। परीक्षा की तैयारी में एकाग्रता बढ़ेगी।
15 सितम्बर (सोम): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, निवेश का लाभ।
16 सितम्बर (मंगल): ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिलेगी। सहकर्मियों से सहयोग।
17 सितम्बर (बुध): परिवार में बच्चों से शुभ समाचार।
18 सितम्बर (गुरु): स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परंतु तनाव से बचें।
19 सितम्बर (शुक्र): पार्टनर संग यात्रा योग।
20 सितम्बर (शनि): सप्ताहांत परिवार संग खुशी भरे पल।
वृषभ (Taurus)
14 सितम्बर: पारिवारिक माहौल उत्सवमय।
15 सितम्बर: अचानक धनलाभ संभव।
16 सितम्बर: विद्यार्थियों को पढ़ाई में लाभ।
17 सितम्बर: पार्टनर से रिश्ते मजबूत।
18 सितम्बर: वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग।
19 सितम्बर: सामाजिक कार्यों में भागीदारी।
20 सितम्बर: आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मिथुन (Gemini)
14 सितम्बर: पार्टनर संग रोमांटिक पल।
15 सितम्बर: करियर में प्रमोशन योग।
16 सितम्बर: विद्यार्थियों को मेहनत का फल।
17 सितम्बर: पारिवारिक विवाद समाप्त होंगे।
18 सितम्बर: स्वास्थ्य उत्तम।
19 सितम्बर: आर्थिक स्थिति मजबूत।
20 सितम्बर: सप्ताहांत यात्रा योग।
कर्क (Cancer)
14 सितम्बर: रिश्तों में सुधार।
15 सितम्बर: नौकरी बदलने की संभावना।
16 सितम्बर: आर्थिक बचत में बढ़ोतरी।
17 सितम्बर: परिजनों से समर्थन मिलेगा।
18 सितम्बर: उच्च शिक्षा के लिए शुभ समय।
19 सितम्बर: सेहत में सुधार।
20 सितम्बर: परिवार संग खुशनुमा माहौल।
सिंह (Leo)
14 सितम्बर: लव लाइफ में मजबूती।
15 सितम्बर: धन व सम्मान की वृद्धि।
16 सितम्बर: प्रतियोगी परीक्षा में सफलता।
17 सितम्बर: संतान से शुभ समाचार।
18 सितम्बर: करियर में उन्नति।
19 सितम्बर: वरिष्ठों से सहयोग।
20 सितम्बर: नए कार्य की शुरुआत।
कन्या (Virgo)
14 सितम्बर: प्रेम संबंध मजबूत।
15 सितम्बर: आय के नए स्रोत मिलेंगे।
16 सितम्बर: छात्रों को सकारात्मक परिणाम।
17 सितम्बर: बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।
18 सितम्बर: करियर में प्रगति।
19 सितम्बर: स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
20 सितम्बर: आत्मअनुशासन से लाभ।
तुला (Libra)
14 सितम्बर: पार्टनर से मतभेद।
15 सितम्बर: आर्थिक खर्च अधिक।
16 सितम्बर: पढ़ाई में बाधाएं।
17 सितम्बर: कार्यस्थल पर तनाव।
18 सितम्बर: पारिवारिक वाद-विवाद से बचें।
19 सितम्बर: धैर्य व संयम रखें।
20 सितम्बर: सप्ताहांत थोड़ा राहत देगा।
वृश्चिक (Scorpio)
14 सितम्बर: रिश्तों में उतार-चढ़ाव।
15 सितम्बर: खर्च बढ़ेंगे।
16 सितम्बर: करियर में नए अवसर।
17 सितम्बर: जिम्मेदारियों का दबाव।
18 सितम्बर: अतिरिक्त परिश्रम की आवश्यकता।
19 सितम्बर: स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
20 सितम्बर: परिवार संग समय बिताएं।
धनु (Sagittarius)
14 सितम्बर: पार्टनर संग यात्रा योग।
15 सितम्बर: निवेश से लाभ।
16 सितम्बर: विद्यार्थियों को सफलता।
17 सितम्बर: करियर में तरक्की।
18 सितम्बर: परिवार में हंसी-खुशी।
19 सितम्बर: सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।
20 सितम्बर: आत्मविश्वास से कामयाबी।
मकर (Capricorn)
14 सितम्बर: प्रेम जीवन में खुशियां।
15 सितम्बर: नौकरी या प्रमोशन योग।
16 सितम्बर: आय में वृद्धि।
17 सितम्बर: शिक्षा में सफलता।
18 सितम्बर: परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण।
19 सितम्बर: नए अवसर मिलेंगे।
20 सितम्बर: सप्ताह शुभ कार्य में व्यतीत होगा।
कुंभ (Aquarius)
14 सितम्बर: रिश्तों में सामंजस्य।
15 सितम्बर: आय स्थिर।
16 सितम्बर: पढ़ाई में प्रगति।
17 सितम्बर: नए अवसर मिलेंगे।
18 सितम्बर: परिवार से सहयोग।
19 सितम्बर: सेहत का ध्यान रखें।
20 सितम्बर: सोच-समझकर निर्णय लें।
मीन (Pisces)
14 सितम्बर: रिश्तों में मिठास।
15 सितम्बर: धन संबंधी कार्य सिद्ध होंगे।
16 सितम्बर: करियर में तरक्की।
17 सितम्बर: शिक्षा में सफलता।
18 सितम्बर: परिवार में शुभ कार्य का आयोजन।
19 सितम्बर: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
20 सितम्बर: सकारात्मक दृष्टिकोण से लाभ।
👉 साप्ताहिक सारांश
⭐ शुभ राशियाँ: मेष, सिंह, कन्या, मकर, मीन
⚠️ सावधानी रखने वाली राशियाँ: तुला, वृश्चिक

क्या आपने चखी है तोरई की तीखी चटनी? पढ़िए आसान रेसिपी

0

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सब्जी-रोटी हो या गरमागरम पराठे—अगर साथ में चटनी मिल जाए तो स्वाद दोगुना हो जाता है। आमतौर पर घरों में धनिया, टमाटर और हरी मिर्च की चटनी जल्दी-जल्दी बना ली जाती है। लेकिन कभी-कभी मन करता है कि कुछ अलग स्वाद वाली चटनी खाई जाए। ऐसे में क्यों न आप तोरई की चटनी ट्राई करें? जी हां, वही तोरई जिसे देखकर अक्सर बच्चे ही नहीं, बड़े भी नाक-भौं चढ़ा देते हैं। लेकिन यकीन मानिए, तोरई की चटनी का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इसे खाने वाले पहचान ही नहीं पाएंगे कि यह तोरई से बनी है। सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय और सामग्री की जरूरत भी नहीं होती।

तोरई की चटनी बनाने की विधि

  1. सबसे पहले तोरई को अच्छे से धोकर बीच से दो टुकड़ों में काट लें।
  2. अब इन टुकड़ों पर तेल लगाकर छोटे-छोटे छेद करें और उनमें छिली हुई लहसुन की कलियां डाल दें।
  3. लो फ्लेम पर गैस पर रखकर तोरई को अच्छे से भून लें।
  4. भूनने के बाद इसका छिलका पानी में डालकर आसानी से उतार लें।
  5. अब छिली हुई तोरई को सिलबट्टे या ग्राइंडर पर डालें। इसमें अदरक, हींग, हरी-लाल मिर्च और लहसुन डालकर पीस लें।
  6. पिस जाने के बाद प्लेट में निकालें और स्वादानुसार नमक मिलाएं।

आपकी स्वादिष्ट तोरई की चटनी तैयार है। इसे आप पूरी, पराठा या पकौड़े के साथ परोस सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

बहुत पतली तोरई की बजाय ताजी और मोटी तोरई का ही इस्तेमाल करें।

तोरई को भूनते समय बीच-बीच में पलटते रहें ताकि यह अच्छे से पक जाए।

ड्राई स्कैल्प से हैं परेशान? अपनाइए ये 3 घरेलू उपाय, एक हफ्ते में मिलेगी राहत

0

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा न्यूज़ | हेल्थ डेस्क)। क्या आपको भी बार-बार सिर में खुजली होती है और स्कैल्प रूखा महसूस होता है? अगर हां, तो यह ड्राई स्कैल्प की समस्या हो सकती है। ड्राई स्कैल्प न केवल खुजली का कारण बनता है, बल्कि इससे बाल कमजोर होकर टूटने भी लगते हैं। ज्यादातर लोग इस परेशानी से जूझते हैं, और समय रहते ध्यान न देने पर बाल झड़ने की समस्या गंभीर हो सकती है।

ड्राई स्कैल्प होने के पीछे कई कारण होते हैं—

शुष्क हवा, हार्मोनल परिवर्तन, तनाव, बालों की सही देखभाल न करना। अगर आप भी इस समस्या से छुटकारा चाहते हैं, तो यहां बताए गए 3 घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। इनका असर आपको हफ्ते भर में दिखने लगेगा।

नारियल का तेल

नारियल तेल हर घर में आसानी से उपलब्ध होता है। यह बालों को पोषण देने के साथ-साथ ड्राई स्कैल्प को भी कम करता है। हल्का गुनगुना नारियल तेल लें और रात को सोने से पहले स्कैल्प पर मालिश करें। अगले दिन हेयरवॉश कर लें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा स्किन और हेयर दोनों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद मॉइस्चराइजिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण ड्राई स्कैल्प और खुजली को दूर करते हैं। ताजा एलोवेरा जेल को सीधे स्कैल्प पर लगाएं। 20 मिनट तक छोड़ दें और फिर नॉर्मल पानी से धो लें। हफ्ते में 2 बार यह उपाय करें। इससे स्कैल्प हेल्दी और बाल मजबूत बनेंगे।

दही का हेयर मास्क

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प को साफ करता है और नमी बनाए रखता है। एक कटोरी दही में थोड़ा-सा शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इस मास्क को स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद बाल धो लें। यह मास्क स्कैल्प को हाइड्रेट रखेगा और बालों को भी सॉफ्ट बनाएगा।

ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए खुशखबरी: जीमेल में आया नया ‘Purchases’ टैब फीचर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा न्यूज़ | टेक डेस्क)। त्योहारी सीजन से पहले गूगल ने अपने सबसे पॉपुलर ईमेल सर्विस जीमेल में एक बेहद खास फीचर जोड़ दिया है। यह नया फीचर खासकर उन लोगों के लिए है जो अक्सर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं और पार्सल को बार-बार ट्रैक करने में परेशान हो जाते हैं।

क्या है नया फीचर?

गूगल ने जीमेल में ‘Purchases’ टैब लॉन्च किया है। इस टैब में आपके सारे परचेज और डिलीवरी अपडेट्स एक ही जगह मिलेंगे। आपको आने वाले पैकेज डिलीवरी का सिंपल और ऑर्गनाइज्ड लिस्ट व्यू दिखाई देगा। यह फीचर आपके नए और पुराने दोनों ऑर्डर्स दिखाएगा।

फायदे क्या हैं?

अब अलग-अलग ऑर्डर्स को ट्रैक करने के लिए बार-बार मेल्स खंगालने की जरूरत नहीं। जीमेल अपने आप शॉपिंग और शिपमेंट अपडेट्स को एक जगह इकट्ठा कर देगा। ऑफिस में हों या घर पर, शॉपिंग डिलीवरी को ट्रैक करना अब और आसान होगा।

गूगल का बयान

गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा—
“जीमेल का नया ‘Purchases’ टैब आपके सारे परचेज और डिलीवरी अपडेट्स को एक जगह लाता है। इससे उपयोगकर्ताओं को पैकेज डिलीवरी का सिंपल और ऑर्गनाइज्ड लिस्ट व्यू मिलेगा।”

त्योहारी सीजन में जब ऑनलाइन शॉपिंग की डिमांड तेजी से बढ़ जाती है, ऐसे समय में यह नया फीचर लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

भारत-पाकिस्तान भिड़ंत: एशिया कप 2025 का महामुकाबला आज दुबई में

दुबई (राष्ट्र की परम्परा न्यूज़ | खेल डेस्क)एशिया कप 2025 के सबसे बड़े मुकाबले का रोमांच आज यानी रविवार, 14 सितम्बर को देखने को मिलेगा। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ा जंग है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (T20 फॉर्मेट)

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। भारत ने जीते: 9 मुकाबले, पाकिस्तान ने जीते: 3 मुकाबले, बेनतीजा: 1 मैच पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आखिरी बार साल 2022 में एशिया कप में जीत दर्ज की थी, जब उसने भारत को 5 विकेट से हराया था। इसके बाद हुए दोनों मुकाबलों में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को मात दी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (वनडे फॉर्मेट – एशिया कप)

खेले गए मुकाबले: 15, भारत की जीत: 8, पाकिस्तान की जीत: 5, बेनतीजा: 2 मैच वनडे फॉर्मेट में एशिया कप में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ आखिरी जीत साल 2014 में मिली थी।

टीम इंडिया की ताकत

वर्तमान में भारत की टीम पाकिस्तान पर काफी भारी नजर आ रही है। भारत दुनिया की नंबर-1 टी20 टीम है। बल्लेबाजी में टीम के पास अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या जैसे धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं। गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव शानदार फॉर्म में हैं।

नजरें रहेंगी इन खिलाड़ियों पर

भारत: अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान: बाबर आज़म, मोहम्मद रिज़वान, शाहीन अफरीदी

आज का मुकाबला सिर्फ अंक तालिका का नहीं, बल्कि एशियाई क्रिकेट के गौरव और वर्चस्व की जंग है। दुनिया भर की निगाहें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर टिकी रहेंगी।

📰🌟 दैनिक राशिफल – रविवार, 14 सितम्बर 2025 🌟

✍️ पंडित ध्रुव मिश्र
🔮 आज का विशेष
👉 आज का दिन मेष, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा।
👉 तुला और वृश्चिक राशि के जातकों को धैर्य और संयम से काम लेना चाहिए।
मेष
❤️ प्रेम: रोमांटिक समय का आनंद।
📚 शिक्षा: प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के संकेत।
💰 आर्थिक: निवेश से लाभ।
👨‍👩‍👧 परिवार: बच्चों की प्रगति।
🏆 खेल: प्रदर्शन में सुधार।
वृषभ
❤️ प्रेम: रिश्तों में मजबूती।
📚 शिक्षा: पढ़ाई में सकारात्मक परिणाम।
💰 आर्थिक: अचानक धन लाभ।
👨‍👩‍👧 परिवार: घर में उत्सव जैसा माहौल।
🏆 खेल: नई उपलब्धियां।
मिथुन
❤️ प्रेम: पार्टनर संग यात्रा व रोमांस।
📚 शिक्षा: मेहनत का फल मिलेगा।
💰 आर्थिक: पैसों से लाभ।
👨‍👩‍👧 परिवार: शांति और सामंजस्य।
🏆 खेल: ऊर्जा से सफलता।
कर्क
❤️ प्रेम: रिश्तों में सुधार।
📚 शिक्षा: उच्च शिक्षा से लाभ।
💰 आर्थिक: बचत बढ़ेगी।
👨‍👩‍👧 परिवार: परिजनों संग आनंद।
🏆 खेल: रुचि बढ़ेगी।
सिंह
❤️ प्रेम: शानदार रोमांस।
📚 शिक्षा: प्रतियोगिताओं में सफलता।
💰 आर्थिक: मान-सम्मान व धन लाभ।
👨‍👩‍👧 परिवार: संतान से शुभ समाचार।
🏆 खेल: उपलब्धियां।
कन्या
❤️ प्रेम: रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा।
📚 शिक्षा: सफलता के संकेत।
💰 आर्थिक: आमदनी में वृद्धि।
👨‍👩‍👧 परिवार: बड़ों का सहयोग।
🏆 खेल: मेहनत का फल।
तुला
⚠️ प्रेम: पार्टनर से अनबन संभव।
📚 शिक्षा: पढ़ाई में बाधाएं।
💰 आर्थिक: खर्च बढ़ेंगे।
👨‍👩‍👧 परिवार: बहस से बचें।
🏆 खेल: मेहनत के बाद ही सफलता।
वृश्चिक
⚠️ प्रेम: रिश्तों में उतार-चढ़ाव।
📚 शिक्षा: ज्यादा मेहनत जरूरी।
💰 आर्थिक: अचानक खर्च बढ़ सकते हैं।
👨‍👩‍👧 परिवार: जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
🏆 खेल: फिटनेस पर ध्यान दें।
धनु
❤️ प्रेम: पार्टनर संग घूमने का योग।
📚 शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए शुभ।
💰 आर्थिक: निवेश से लाभ।
👨‍👩‍👧 परिवार: घर में हंसी-खुशी।
🏆 खेल: ऊर्जा से सफलता।
मकर
❤️ प्रेम: खुशियां व घूमने का योग।
📚 शिक्षा: सफलता निश्चित।
💰 आर्थिक: धन लाभ।
👨‍👩‍👧 परिवार: सौहार्दपूर्ण माहौल।
🏆 खेल: प्रदर्शन उत्कृष्ट।
कुंभ
❤️ प्रेम: सामंजस्य रहेगा।
📚 शिक्षा: समय अच्छा।
💰 आर्थिक: आय स्थिर।
👨‍👩‍👧 परिवार: परिजनों का सहयोग।
🏆 खेल: बेहतर प्रदर्शन।
मीन
❤️ प्रेम: रिश्तों में मिठास।
📚 शिक्षा: नए अवसर।
💰 आर्थिक: धन कार्य सफल।
👨‍👩‍👧 परिवार: शुभ अवसर।
🏆 खेल: प्रगति के संकेत।
📌 टिप ऑफ द डे

👉 आज का दिन संयम व सकारात्मक सोच अपनाने का है।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी में मनाई डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती, जारी किया स्मारक सिक्का और डाक टिकट

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अपने संबोधन में मोदी ने कहा

“आज का दिन अद्भुत है और ये पल अनमोल हैं। जो दृश्य यहां मैंने देखा, जो उत्साह और तालमेल मुझे दिखा, भूपेन संगीत की जो लय दिखी, अगर मैं भूपेन दा के शब्दों में कहूं तो मन में बार-बार आ रहा था – ‘समय ओ धीरे चलो, समय ओ धीरे चलो।’”

भूपेन दा की याद में

मोदी ने कहा कि 8 सितंबर को ही भूपेन हजारिका का जन्मदिवस बीता है और उस दिन उन्होंने अपने एक लेख के माध्यम से भूपेन दा के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की थीं। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें जन्मशताब्दी वर्ष के इस विशेष आयोजन में भाग लेने का अवसर मिला।प्रधानमंत्री ने कहा कि भूपेन दा की रचनाएं अमर हैं, जो अपने स्वरों से भारत को जोड़ती रहीं और पीढ़ियों को झकझोरती रहीं। उन्होंने कहा कि सरकार गर्व के साथ उनके जन्मशताब्दी वर्ष का उत्सव मना रही है और उनके गीतों, संदेशों और जीवन यात्रा को घर-घर तक पहुंचा रही है।

मोदी ने कहा— “भूपेन हजारिका जी ने जीवन पर्यंत संगीत की सेवा की। संगीत जब साधना बनता है तो आत्मा को छूता है और जब संकल्प बनता है तो समाज को नई दिशा दिखाता है।” उन्होंने कहा कि भूपेन दा का संगीत विशेष था क्योंकि उन्होंने अपने आदर्शों और अनुभवों को गीतों में पिरोया। उनके गीतों में मां भारती के लिए असीम प्रेम झलकता है और यही वजह है कि उनका संगीत ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की अवधारणा को जीवंत करता है।

नॉर्थ ईस्ट और सांस्कृतिक कनेक्टिविटी

प्रधानमंत्री ने भूपेन हजारिका को भारत की एकता और अखंडता का महान नायक बताया। उन्होंने याद दिलाया कि दशकों पहले जब नॉर्थ ईस्ट उपेक्षा और हिंसा का शिकार था, तब भी भूपेन दा भारत की एकता को आवाज देते रहे।

मोदी ने कहा— “जब हम कनेक्टिविटी की बात करते हैं, तो लोग रेल, रोड और एयर कनेक्टिविटी को याद करते हैं। लेकिन देश की एकता के लिए सबसे जरूरी है कल्चरल कनेक्टिविटी। बीते 11 वर्षों में नॉर्थ ईस्ट के विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक कनेक्टिविटी को भी प्राथमिकता दी गई है और यह अभियान अनवरत जारी है।”

वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025: सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनाएगा आदेश

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। सुप्रीम कोर्ट सोमवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अंतरिम राहत से जुड़ा आदेश सुनाएगा।भारत के मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने 22 मई को याचिकाओं पर सुनवाई पूरी कर आदेश सुरक्षित रख लिया था। सुप्रीम कोर्ट की कार्यसूची के अनुसार, 15 सितंबर, सोमवार सुबह 10:30 बजे यह आदेश सुनाया जाएगा। तीन दिन चली सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने तर्क दिया कि संसद द्वारा पारित किसी कानून पर रोक लगाने के लिए केवल कानूनी प्रस्ताव या काल्पनिक आधार पर्याप्त नहीं हैं। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत में दावा किया कि वक्फ प्रबंधन ने कई बार स्मारकों का दुरुपयोग किया है, दुकानों के लिए कमरे बनाए हैं और अनधिकृत परिवर्तन किए हैं।

केंद्र ने यह भी स्पष्ट किया कि:

किसी भी वक्फ संपत्ति को गैर-अधिसूचित नहीं किया जाएगा, चाहे वह उपयोगकर्ता द्वारा स्थापित क्यों न हो। केंद्रीय वक्फ परिषद या राज्य वक्फ बोर्डों में गैर-मुस्लिमों की नियुक्ति नहीं होगी।

अदालत की टिप्पणियाँ

25 अप्रैल को केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने संशोधित अधिनियम का बचाव करते हुए हलफनामा दाखिल किया था और कहा था कि संसद द्वारा पारित कानून पर पूर्ण रोक लगाना उचित नहीं है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले में केवल 5 याचिकाओं को ही मुख्य याचिका माना जाएगा, जबकि अन्य 100 से अधिक याचिकाओं को हस्तक्षेप याचिका की श्रेणी में रखा जाएगा।

अगली सुनवाई

अब सभी की निगाहें सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर टिकी हैं, जो तय करेगा कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के क्रियान्वयन पर कोई अंतरिम रोक लगेगी या नहीं।

बिहार सरकार का बड़ा फैसला: पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग पर टैक्स में छूट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार सरकार ने पुराने और अनुपयोगी वाहनों की स्क्रैपिंग को बढ़ावा देने के लिए अहम कदम उठाया है। परिवहन विभाग ने घोषणा की है कि 15 साल से अधिक पुराने निजी वाहनों के मालिकों को टैक्स में 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इसके साथ ही वाणिज्यिक वाहनों पर भी 50 प्रतिशत टैक्स छूट का लाभ दिया जाएगा। राज्य सरकार पहले से ही स्क्रैपिंग कराने वाले वाहन स्वामियों को कई रियायतें दे रही है। स्क्रैपिंग के बाद प्राप्त प्रमाण पत्र (COD) के आधार पर नए वाहनों के पंजीकरण और बकाया टैक्स में छूट दी जा रही है। साथ ही, पुराने वाहनों पर पूर्व से लंबित देनदारियों और अर्थदंड में भी एकमुश्त छूट का प्रावधान है। गैर-परिवहन और परिवहन वाहनों के देनदारियों में 90 प्रतिशत और अर्थदंड में 100 प्रतिशत छूट प्रदान की जा रही है।

आवेदन प्रक्रिया

निजी वाहनों के स्वामी, स्क्रैपिंग के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन स्वीकार होने के बाद आरवीएसएफ सेंटर वाहन को खरीदकर स्क्रैप करेगा।

फिलहाल बिहार में दो अधिकृत स्क्रैपिंग सेंटर उपलब्ध हैं:

पटना में निलियम स्क्रैपिंग सेंटर

वैशाली में एसके इंटरप्राइजेज

सरकार का मानना है कि इस निर्णय से न केवल प्रदूषण पर नियंत्रण मिलेगा, बल्कि लोगों को नए वाहन खरीदने के लिए भी प्रोत्साहन मिलेगा।

जीएसटी की दबिश से मोबाइल बाजार में हड़कंप

0

दिनभर बंद रहीं 50 से ज्यादा दुकानें

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को जीएसटी गोरखपुर की विशेष टीम ने उपनगर के सोहनाग मोड़ स्थित एक मोबाइल की दुकान पर छापेमारी कर जांच की। टीम को दुकान से कोई अनियमितता नहीं मिली, लेकिन कार्रवाई की भनक लगते ही पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। नतीजतन रेलवे स्टेशन तक फैली मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स की करीब पचास से अधिक दुकानें दिनभर बंद रहीं।

टीम में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन गोरखपुर की मुख्य अधिकारी ममता राठौर, सीपीओ अतुल यादव, उपनिरीक्षक उदय राज जैन और चालक जितेंद्र शामिल थे। जांच के दौरान दुकानदार से मोबाइल उपकरणों के बिल, दस्तावेज और खातों का सत्यापन किया गया।

मुख्य अधिकारी ममता राठौर ने बताया कि टीम को शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर यह वेरिफिकेशन किया गया। जांच में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई और इस कारण कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं हुई।

हालांकि, अचानक हुई कार्रवाई से अन्य दुकानदारों ने एहतियातन अपने शटर गिरा दिए और पूरे दिन बाजार सन्नाटे में डूबा रहा।

मझौली में शराब की दुकान पर बवाल, नाराज स्थानीयों ने किया विरोध प्रदर्शन

समय से पहले शराब बिक्री का वीडियो हुआ वायरल

नशे में धुत लोगों की हरकतों से परेशान महिलाएं और बच्चे

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। मझौली कस्बे में संचालित शराब की दुकान स्थानीय निवासियों के लिए सिरदर्द बन गई है। आरोप है कि दुकान का संचालन निर्धारित समय से हटकर हो रहा है और चोरी-छिपे भी शराब बेची जा रही है। इस अव्यवस्था के चलते शुक्रवार देर शाम पचास से अधिक लोगों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और दुकान को बंद कराने की मांग उठाई।

भाजपा मंडल महामंत्री हिमांशु मिश्र उर्फ चंचल ने कहा कि पटेल नगर वार्ड नंबर 3 में चल रही दुकान सुबह चार बजे से रात 12 बजे तक खुली रहती है। शटर बंद होने के बाद भी दीवार के कोने से चोरी-चुपके शराब बेची जाती है। इसी वार्ड के निवासी सिद्धार्थ मिश्र ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उल्टा विरोध करने वालों को धमकियां दी जाती हैं।

भूतपूर्व सैनिक वशिष्ठ मिश्र ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शराबियों की वजह से आए दिन विवाद की स्थिति बन जाती है। नशे में धुत लोग घर के बाहर गिर जाते हैं, गंदी-गंदी बातें करते हैं, जिससे महिलाओं और बच्चियों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। कई बार चोरी-छिपे घरों से सामान भी गायब हो जाता है।

वार्ड निवासी नूरुद्दीन पुत्र फरीदन ने बताया कि सुबह चार बजे से ही शराब बिकनी शुरू हो जाती है और शराबी मस्जिद के बाहर चबूतरे पर बैठकर धार्मिक स्थल को अपवित्र करते हैं। साथ ही लोगों के दरवाजे के बाहर खड़े होकर असामाजिक हरकतें करते हैं। इससे महिलाओं और बच्चों में भय का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शराबियों के आतंक से त्रस्त लोग अब क्रमिक अनशन शुरू करने का ऐलान कर चुके हैं।