Wednesday, July 15, 2026
Home Blog Page 694

मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया पौधारोपण

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रविवार को दिलजाक रामनगर पुवायां रोड और चिनौर क्षेत्र में वृक्षारोपण किया। इस मौके पर नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा, अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, पार्षद पति रिंकू, पार्षद पति कृष्ण कुमार बिन्नू और पार्षद पति छंगेलाल राठौर भी मौजूद रहे। वित्त मंत्री ने पौधारोपण के दौरान कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं। पेड़-पौधे न केवल हमें ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि वायु प्रदूषण कम करने, जलवायु को संतुलित रखने और भूमि का कटाव रोकने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ ही उनकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। ऐसे पौधे लगाए जाएं जो लोगों को छाया, फल और पर्यावरण के लिए लाभकारी साबित हों। नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान शहर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाएगा। इसके लिए सभी को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी। वहीं पार्षद पति छंगेलाल राठौर ने आश्वासन दिया कि लगाए गए सभी पौधों की पूरी देखभाल की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वे सुरक्षित रूप से विकसित हों।

शिक्षामित्रों ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री को सौंपा आभार पत्र, मुख्यमंत्री की घोषणा से जगी नई उम्मीद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ, महराजगंज की ओर से केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को आभार पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर संघ पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षामित्रों के मानदेय वृद्धि और कैशलेस इलाज जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा से पूरे प्रदेश के शिक्षामित्रों को नई संजीवनी मिली है। इस ऐतिहासिक निर्णय से वर्षों से जूझ रहे शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान की उम्मीद और मजबूत हुई है।इस मौके पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शिक्षामित्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शिक्षामित्र प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए मैंने पूर्व में ही उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर ध्यान आकर्षित कराया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी मांगों पर गंभीरता दिखाते हुए मानदेय वृद्धि और कैशलेस इलाज जैसी योजनाओं की घोषणा की है। इन घोषणाओं पर शीघ्र अमल होगा, जिससे शिक्षामित्रों को वास्तविक राहत मिलेगी।
संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, महामंत्री महेश सिंह, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा शिक्षामित्रों के श्रम, सम्मान और अस्तित्व को नई पहचान देने वाली है। लंबे समय से मानदेय वृद्धि और स्वास्थ्य सुविधा जैसी मांगें उठाई जा रही थीं, जिन्हें अब सकारात्मक दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह निर्णय शिक्षामित्रों के जीवन में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार कर रहा है।मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन के बाद आने वाली दीपावली शिक्षामित्रों के लिए भी सच्चे मायने में खुशियों की दीपावली साबित होगी। इस दौरान सन्तोष तिवारी,हेमलता पांडेय, निर्भय पटेल, टुनटुन मिश्रा, दिलीप श्रीवास्तव,शत्रुघ्न नायक, अरुण प्रजापति, शत्रुघ्न यादव, रामनवल यादव, सत्यानंद श्रीवास्तव, दुर्गेश, हेमंत, रामजतन समेत बड़ी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहें।

सड़क हादसे में महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल

सांकेतिक फोटो

चंदौली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जिले में रविवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के ह्रदयपुर निवासी विवेक कुमार (30) अपनी मामी ममता यादव (40) को दवा दिलाने रामनगर ले जा रहे थे। इसी दौरान सिंघीताली राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई और अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में दोनों सड़क पर गिर पड़े। इस बीच पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ममता को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए।

अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

75 वर्ष बीत गए गांव में नही पहुँची बिजली ,ढिबरी के सहारे जी रहे है ग्रामीण

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उतरौला विकास खण्ड में ग्राम फत्तेपुर के मजरा वजीर व हैदरगढ़ में आजादी से लेकर आज तक विजली रानी का दर्शन ग्रामीणों को नही हुआ ग्रामीण ढिबरी के सहारे अपना जीवन यापन कर रहे है ,शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने आज तक कोई पहल नही किए प्राप्त जानकारी के अनुसार देश को आजाद हुए 75 वर्ष बीत गए ग्रामीणों को विजली नही नसीब हुआ जिससे ग्रामीणों का जनजीवन अस्त व्यस्त है ग्रामीण जगराम का कहना है कि आजादी से लेकर आज तक कोई जनप्रतिनिधि गांव के तरफ नही ध्यान दिया जिससे आज भी ग्रामीण अंधेरे में अपना जीवन बिता रहे है । वजीरगंज निवासी पेशकार मौर्या का कहना है गांव में बिजली न होने से आए दिन चोरी की घटना होती है तथा बच्चो की पढ़ाई बाधित है । सरवर अली का कहना है कि कई बार गांव में विद्युतीकरण कराने के लिए मांग किया गया परन्तु कोई नही सुना। रामबरन मौर्या ने बताया कि जब लोक सभा व विधानसभा का चुनाव आता है तो बड़ी बड़ी बातें तथा वादा जनप्रतिनिधि करके चले जाते है पर कुछ नही होता है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शांती प्रसाद वर्मा ने बताया कि गांव में बिजली न होने से ग्रामीण गहरे संकट में है किसी तरह अपना ज8वन बिता रहे है उन्होंने कहा कि ग्रामीण मोबाइल चार्जिंग करने के लिए 35 किलोमीटर का सफर करते है। उपजिलाधिकारी उतरौला अभय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है उच्चाधिकारियो को पत्र लिखकर जल्द ही गांव में बिजली का कार्य कराया जाएगा।

हिंदी दिवस पर कहानी

एक सिंदूरी सुबह

बंगलुरु के मेरे अपार्टमेंट की छोटी सी मगर प्यारी सी बालकनी जिसे हम सब घर वाले बहुत प्यार करते हैं। हमारा हर दिन, सूर्य की पहली किरण और एक नई ऊर्जा के साथ शुरू होता है। प्रकृति से हम सब को बड़ा ही लगाव है। बचपन में मैं एक सरकारी आवास में रहती थी। मेरी माता जी विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में कार्यरत थी। हमारा आवास अंग्रेजों के समय का बड़ा ऊंचा सा मकान था। ढेरों आम के पेड़ । हमारी मालिन जी की देख-रेख में बहुत ही सुन्दर बाग-बगीचा। रंग बिरंगे फूलों में ढेर सारे पक्षी देखने को मिलते थे।
मेरा परिवार प्रकृति प्रेमी है, खास तौर पर मेरे हमसफर रामेंद्र जी। हमारी बालकनी बहुत बड़ी तो नहीं, मगर ईश्वर को धन्यवाद देने के लिए पर्याप्त है। यहां भी हमने कई पक्षियों को आते देखा है। कबूतर उनमें से प्रमुख हैं जो स्वभाव से अत्यंत उद्दंड भी हैं। सामने स्कूल की छत पर एक चील का परिवार हमेशा दिखता है। बारिश की एक सिंदूरी सुबह तो मोर भी नाचता दिखा, जो बड़ा ही आश्चर्यजनक दृश्य था। कोयल की कूक हर रोज हमारे घर के सामने के पीपल के पेड़ से आती है।
हर सुबह की तरह वो भी एक सिंदूरी सुबह थी जब हमारी बालकनी में पहली बार एक बुलबुल दिखी। फिर क्या, हमारी बालकनी का रंग एकदम दमक उठा। एक तरफ कोयल और दूसरी तरफ बुलबुल । ईश्वर ने वैसे तो हमपर बड़ी कृपा की है पर इस सुन्दर दृश्य को देख मेरा मन प्रफुल्लित हो उठा।
मुझे लगता है कि, जीवन मे हम जो भी ईश्वर से मांगते हैं वो हमारे ( मनुष्य) सीमित सोच का उदाहरण है। ईश्वर की कृपा तो आकाश के जैसी विशाल है, बस हमे उतना ही नहीं देखना चाहिए जितना हमारी बालकनी से दिखता है। क्षितिज के उस पार भी हमें एक सुंदर दुनिया ‍दिखेगी, इसी कामना के साथ समुद्र की किनारे घंटों बिताया था मैंने।

ईश्वर की कृपा की इसी श्रृंखला में थी वो एक और सिंदूरी सुबह, जब मेरी बालकनी में बुलबुल बोल रही थी। फिर क्या, रोज-रोज हमे लुफ्त मिलने लगा। इतना ही नहीं अब तो मीटिंग मीटिंग भी शुरू हो गई थी। ठीक समझे, अब तो बुलबुल दंपत्ति आकर घंटों बात करते थे। मैं और मेरे पतिदेव यही विचार करते थे कि ये लोग बातें क्या करते होंगे। फिर क्या, एक दिन चाय पर चर्चा के दौरान हमारे पतिदेव ने बताया कि ये लोग पेड़ के झुरमुट में बैठे रहते हैं । पास जा कर देखा तो एक खूबसूरत घोंसला तैयार था। हमारी आंखें वैसे ही चमक उठीं जैसे पहली बार मेरे मां बनने की खबर सुन कर हम दोनों की आँखें चमकी थीं। ऐसा लगा जैसे अब घर के बड़े होने के नाते हमें क्या क्या करना चाहिए। हमने अपने बच्चों से कहा उधर मत जाना। हम उस पेड़ में पानी भी बहुत चुपके से डालते थे जिससे कोई आहट न हो। काम वाली को भी उस तरफ जाने से मना कर दिया।
इसी श्रृंखला में फिर एक दिन दो अंडे दिखे उस छोटे से घोंसले में। जब हमने देखा तो आंखों को बड़ा सुकून मिला और फिर कुछ दिन बाद उनमें से दो छोटे छोटे बच्चे निकले। मादा चिड़िया बच्चों के पास बैठी रहती और पिता जी चौकीदारी करते। कई बार जब हम लोग ताक झाक करते तो पिता जी पंख फैलाकर आक्रमण भी करते और नाराज़गी जताते।
ये दृश्य बिलकुल वैसा ही था जैसे जब घर के बड़े हमें और हमारे बच्चों को निहारते हैं तो हमें लगता है कि क्या कर रहे हैं। जब भी हम किसी के भी बच्चों को देखते हैं तो मानो हमारी आंखों में आशा की किरण जाग जाती है, मन प्रफुल्लित हो उठता है और ऐसा लगता है जैसे हमें अपना और अपने बच्चों का बचपन दोनों याद आ गया हो।
छुप छुप कर हम सब चिड़िया के बच्चों को देखते जब उनकी मां उन्हें दाना खिलाती। कभी कभी बच्चे ऐसे शोर मचाते, मानो पूछ रहे हों कि मां कहां गई, हमें भूख लगी है।
फिर एक दिन आई एक और सिंदूरी सुबह, हमने देखा कि बच्चे अब अपने पंख फैलाने लगे थे। जब वो अपना घोंसला छोड़ कर बाहर निकले तो दोनों माता पिता बच्चों को उड़ना सीखते। इतना सुन्दर दृश्य, डाली डाली , पेड़ पेड़, बिल्कुल वैसे ही लग रहा था जैसे हमारी मां हम सब को पहले चलना सिखाती, फिर खाना, क ख ग घ लिखना पढ़ना और जब थोड़े बड़े हुए तो गोल रोटी बेलना। मैं अपने घर की सबसे छोटी थी, जी हां लाडली भी। मां मुझे हमेशा अपने पास सुलाती थी। जब पहली बार घर से बाहर निकले तो बड़ा डर लगा, मैं एन सी सी कैम्प में दस दिन के लिए गई थी । मैं बहुत रोती थी, मेरी बड़ी बहन भी मेरे साथ गई थी, उसे बड़ी हंसी आती थी मगर मुझे और रोना आता था। खैर जीवन इसी का नाम है, अब अपने बच्चों के दूर जाने पे रोना आता है।
मगर पैंतालीस दिन के बाद, जब फिर एक सिंदूरी सुबह आई तो सब कुछ जैसे का तैसा था। बुलबुल भी आई और दिनचर्या भी रोज की तरह ही थी। पर एक चीज नई थी, जो दिल में अनचाहा सा दुःख दे रही थी, वो था पेड़ों के झुरमुट में खाली घोंसला। दिल बड़ा उदास हो गया और फिर याद आए हमारे मां बाप , जो रोज हमारी चीजें देख कर हमें ऐसे ही याद करते हैं । हम भी अपना घोंसला छोड़ कर आ गए आकाश की ऊंचाई नापने। अपने नए परिवार के लिए, एक नया वृक्ष, एक नई बालकनी तलाशने, जहां हम भी अपना घोंसला बना सकें और अपने प्यारे बच्चों को पाल पोस कर बड़ा करें और उन्हें भी अपना घोंसला खुद से बनाने के लिए तैयार कर सकें।

आशा है कि हम अपने बच्चों को इतना प्यार दे सकें कि वो जहां भी जाएं उन्हें हमारे बनाए हुए घोंसले भी याद आएं और ये सिंदूरी सुबह भी।

डॉ प्रियंका सिंह

घास काट रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, घायल मीरा की हुई मौत

प्रतीकात्मक

बिजनौर(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जिले के नजीबाबाद थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। इस्सोपुर गांव की रहने वाली 35 वर्षीय मीरा अपने पति महेन्द्र के साथ गांव के पास जंगल में घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

ग्रामीणों के मुताबिक, मीरा की चीख-पुकार सुनकर उसका पति और आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को देखकर तेंदुआ भाग गया, लेकिन तब तक मीरा गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी।

परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से गांव में मातम पसर गया है।

पुलिस और वन विभाग को घटना की जानकारी दी गई है। ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत फैल गई है और लोग वन विभाग से सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

मार्ग दुर्दंघटना में पति की मौत, तीन परिजन घायल

मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जिले के पुरकाजी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक दंपति की मौत हो गई, जबकि उनके परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, हादसा दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर फलौदा कट के पास हुआ। कार में सवार तुलसीराम गौड़ (60) और उनकी पत्नी संतोष (58) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, परिवार के अन्य तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुरकाजी थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जयवीर सिंह ने बताया कि हादसे का कारण कार का पिछला पहिया जाम होना और एक्सल टूटना रहा, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

👉 यह हादसा उस वक्त हुआ जब परिवार दिल्ली से हरिद्वार जा रहा था।

प्रेमी संग पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की निचलौल पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या काण्ड का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामला मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की याद दिलाता है, जिसमें पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार मृतक नागेश्वर रौनियार निवासी राजाबारी, थाना ठूठीबारी की हत्या उसकी पत्नी नेहा रौनियार और प्रेमी जितेन्द्र पुत्र रामदरस उर्फ बिहारी ने की। इस संबंध में वादी केशव राज रौनियार की तहरीर पर थाना निचलौल में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी जितेंद्र ने खुलासा किया कि नागेश्वर पहले उसकी दुकान पर काम करता था। एक दिन उसने एक लड़की का नंबर दिया, जिससे बातचीत के दौरान प्रेम संबंध बन गए। बाद में पता चला कि वह लड़की असल में नागेश्वर की पत्नी नेहा है। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन नागेश्वर बीच की बाधा था।इसी वजह से दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई। नागेश्वर को बहाने से महराजगंज सिविल लाइन स्थित किराए के कमरे पर बुलाया गया।उसे शराब पिलाकर सुला दिया गया।नेहा और जितेंद्र ने मिलकर उसके पैर बांध दिए और गला दबाकर हत्या कर दी।बाद में एक्सीडेंट का रूप देने के लिए शव को मोटरसाईकिल प्लेटिना, UP56 BA 6435 पर बीच में बैठाकर दमकी गैस एजेंसी के पास सड़क पर गिरा दिया।
इसके बाद दोनों वहां से फरार होकर अपने कमरे पर लौट गए।अभियुक्ता नेहा रौनियार ने भी पुलिस के समक्ष इस बयान की पुष्टि की है। घटना 12/13 सितंबर की रात 3:10 बजे सामने आई, जब दमकी गैस एजेंसी के पास अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय महराजगंज भेज दिया गया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे सांदीपनि मॉडल स्कूल चितरंगी के छात्र

चितरंगी/ मध्य प्रदेश(राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न में आयोजित जिला स्तरीय मोगली बाल महोत्सव प्रतियोगिता में सांदीपनि मॉडल स्कूल चितरंगी के कनिष्ठ वर्ग की नैना सिंह और रवि कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्र अब 27 से 29 अक्टूबर को सिवनी जिले के पेंच अभ्यारण्य में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिंगरौली का प्रतिनिधित्व करेंगे। सफलता पर विद्यालय परिवार व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शुभकामनाएँ दीं।
ज्ञात हो मोगली बाल उत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जाती है। इसका उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण एवं जैव विविधता संरक्षण की समझ विकसित करना है। इसमें ट्रैकिंग, क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और निबंध जैसी प्रतियोगिताएँ होती हैं। जिला स्तर पर चयनित छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हैं।

मयूर विहार में क्रिकेट सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

प्रतीकात्मक

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) दिल्ली पुलिस ने मयूर विहार इलाके में क्रिकेट सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को जानकारी दी कि यह कार्रवाई पीसीआर को मिली एक गुप्त सूचना के बाद की गई।

छापा और गिरफ्तारी

12 और 13 सितंबर की रात चिल्ला गांव स्थित एक फ्लैट पर पुलिस टीम ने छापा मारा। इस दौरान आरोपी इंग्लैंड-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच पर अवैध सट्टा लगाते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है: लाल बाबू साहनी (43),जितेंद्र शर्मा (26),राजू शाह (34),दिलीप साहनी (40),हिमांशु रवि (24),मोहित (27)

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में सट्टेबाजी से जुड़ा सामान जब्त किया है। इसमें शामिल हैं: 3 लैपटॉप,32 मोबाइल फोन,एक जीएसएम डिवाइस,रजिस्टर व कैलकुलेटर,एक प्रिंटर,एक एलईडी टीवी,₹2,720 नकद

अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि गिरोह के तार कहां-कहां जुड़े हुए हैं।

सेवा, समर्पण व राष्ट्र निर्माण भाजपा का संकल्प-भूपेंद्र सिंह

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी। इसके निमित्त रविवार को नगर मंडल की बैठक गरुलपार कार्यालय पर बैठक हुई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सेवा पखवाड़ा एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हम सब को अगले 15 दिन इसमें तन-मन-धन से जुट कर इसे जन-आंदोलन बनाना है। सेवा पखवाड़ा हमें समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का बोध कराता है। यह हमें याद दिलाता है कि राजनीति का असली उद्देश्य केवल सत्ता पाना नहीं है, बल्कि समाज सेवा के माध्यम से जनता के जीवन को सशक्त और बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन है। इस शुभ अवसर से लेकर आगामी दो अक्टूबर तक, हम सभी सेवा परमो धर्म के सिद्धांत को चरितार्थ करते हुए सेवा पखवाड़ा मनाएंगे। पंचायत चुनावों की चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और जो निष्ठावान कार्यकर्ता मेहनत करके संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएगा, चुनाव में उसे प्राथमिकता दी जाएगी। जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी के सभी सातों मोर्चों को अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है जिसमें स्वच्छता, रक्तदान, प्रबुद्ध संवाद, वृक्षारोपण, खेल प्रतियोगिताएं, और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होगा। अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए पार्टी सदैव खड़ी रहेगी तथा नगर मंडल के सभी पदाधिकारी इस अभियान में पूरे मनोयोग से लग जाएं। इस दौरान जिलाध्यक्ष की संस्तुति पर नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा ने अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा को नगर मंत्री, छोटे चौहान को सह मीडिया प्रभारी, गगनदीप सिंह को नगर कार्यसमिति सदस्य, बलराम वर्मा को शक्तिकेंद्र संयोजक का दायित्व सौंपा। बैठक का संचालन नगर महामंत्री सुधीर मद्धेशिया ने किया। बैठक में नगर मंडल प्रभारी रमेश सिंह, हरेंद्र जायसवाल, प्रेम अग्रवाल, डा. हेमंत मिश्रा, प्रभाकर तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय पांडे, सुशील सिंह, सुभाष तिवारी, अजय सिंह, मारकंडे गिरी, संजू सोनी, पवन जायसवाल, मिथिलेश मिश्र आदि उपस्थित रहे।

स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीआईओएस सख्त, अनुपालन न करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में विद्यालयी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि वाहन संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गैर जिम्मेदारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जारी पत्र में डीआईओएस ने कहा है कि विद्यालयों में परिवहन सुरक्षा समिति का तत्काल गठन कर नियमित बैठकें की जाएं। सभी वाहनों में सुरक्षा उपकरण उपलब्ध हों। वाहनों का फिटनेस प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से अपडेट हो। निर्धारित संख्या से अधिक छात्रों का बैठाना वर्जित होगा। सीट बेल्ट, हैंडरेल सहित अन्य सुरक्षा मानकों का पालन हो। हेलमेटलाइट,शीशे सही हालत में हों। विद्यालयों में छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए गतिविधियां नियमित आयोजित हों। पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विद्यालयी बच्चों की सुरक्षा जीवन से जुड़ा गंभीर विषय है। किसी भी विद्यालय द्वारा लापरवाही बरतने पर दुर्घटना अथवा अप्रिय घटना की स्थिति में प्रधानाचार्य एवं प्रबंधन को सीधी जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि आदेश शासन स्तर से मिले दिशा- निर्देशों के क्रम में जारी किया है और सभी विद्यालयों से तत्काल अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं।

पूर्वोत्तर में 5.8 तीव्रता का भूकंप, असम के उदलगुरी में था केंद्र

प्रतीकात्मक

गौहाटी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में रविवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम सरकार के अधिकारियों ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 रही। भूकंप का केंद्र असम के उदलगुरी जिले में था और यह जमीन से करीब 5 किलोमीटर की गहराई में आया।

भूकंप शाम 4:41 बजे आया और झटके कई जिलों में महसूस किए गए। हालांकि, अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और स्थानीय प्रशासन सतर्क है।

घर में घुसकर चोरों ने सारा सामान चुराया, जांच में जुटी पुलिस

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बघौचघाट थाना क्षेत्र के पकहां गांव में शनिवार देर रात चोरों ने बाउंड्री फांद कर घर में घुसकर घर में रखा सारा सामान चुरा लें गए।परिजनों ने बताया की चोरी गई सामान की कीमत करीब 4 लाख रुपए होगी। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। बघौचघाट थाना क्षेत्र के पकहां गांव के रहने वाले संदीप गिरी पुत्र ओमप्रकाश गिरी शनिवार रात खाना खाने के उपरांत परिजनों के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। देर रात देर रात चोरों ने बाउंड्री को फांद कर घर में घुस गए।और कमरों का ताला तोड़ कर घर में रखा ट्रक का ताला तोड़ समान निकल लिए एवं बॉक्स,अटैची समेत सारा सामना उठा ले गए।जब सुबह परिजनों की नीद खुली तो वे नजारा देख दंग रह गए। चोरों ने बॉक्स और अटैची से सारा सामान निकालने बाद उसे गांव के बाहर खेत में फेंक दिया था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।परिजनों ने चोरी गई सामान की कीमत करीब चार लाख बता रहे हैं।परिजन का कहना है कि दो माह बाद संदीप की शादी तय है जिसकी घर में तैयारी चल रही थी।शादी को लेकर परिजन। काफी सामान की खरीदारी कर ली थी।अब शादी के लिए पैसे कहां से लाएंगे।थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

पानी से भरे अंडरपास में गिरी कार, दो बच्चों समेत दो परिवार के सात लोगों की मौत

प्रतीकात्मक

जयपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )जयपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर रिंग रोड से लगभग 16 फुट नीचे पानी से भरे अंडरपास में जा गिरी। हादसे में कार में सवार दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में प्रह्लादपुरा के पास हुई। आशंका है कि तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद असंतुलित होकर नीचे अंडरपास में जा गिरी। उस वक्त अंडरपास में पानी भरा हुआ था।

स्थानीय लोगों ने रविवार दोपहर कार को पानी में उलटी हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला।

शिवदासपुरा थाना प्रभारी सुरेंद्र सैनी ने बताया कि कार में सवार सभी सात लोग मृत पाए गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—

रामराज वैष्णव (वाटिका सांगानेर निवासी, टैक्सी चालक)उनकी पत्नी मधु ,उनका बेटा रुद्र,रिश्तेदार कालूराम (अजमेर के केकड़ी निवासी),उनकी पत्नी सीमा,बेटा रोहित,गजराज,हरिद्वार से लौट रहे थे परिवार पुलिस के अनुसार रामराज वैष्णव और कालूराम अपने परिवार के साथ हरिद्वार अस्थि विसर्जन के लिए गए थे। शनिवार देर रात वे जयपुर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

पुलिस ने बताया कि हादसे का सही समय अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना का खुलासा रविवार दोपहर तब हुआ जब लोगों ने पानी से भरे अंडरपास में दुर्घटनाग्रस्त कार को देखा और सूचना दी।