Tuesday, July 14, 2026
Home Blog Page 690

लोकतंत्र अपनी भाषा में पुष्पित, पल्लवित एवं समृद्धि होती है– प्रो. चित्तरंजन मिश्र

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती अपनी भाषा में ही सम्भव है, भारत में संविधान के अनुच्छेद 343 से 351 तक राजभाषा एवं राजभाषा अधिनियम के बारे में वर्णित है। हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने का पहला प्रस्ताव दक्षिण भारत से आयंगर के माध्यम से आया। यह कहना है दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. चितरंजन मिश्र का।
उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पी.जी. कालेज आनन्द नगर, में हिंदी विभाग और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रभाषा हिंदी : चुनौतियां एवं संभावनाएं विषय पर आयोजित वैचारिक संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित कर रहें थे। उन्होंने कहा कि हिंदी ही भारतीय मानस को स्वाधीन चेतना दें सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट ने कहा कि हिंदुस्तान में हिंदी दिवस व हिंदी पखवाड़ा मनाया जाना अपने आप में विडंबना है, क्योंकि हम अपनी भाषा को छोड़ कर विदेशी भाषा को सिखने में ऊर्जा लगा रहें है। इससे युवा न तो ढंग से हिंदी बोल पा रहें है और न ही अन्य भाषा।अपनी भाषा ही सृजनात्मकता को लाती है और उसी से देश का विकास होता है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राम पाण्डेय ने अतिथियों का परिचय कराते हुए कहा कि उधार की भाषा से कोई भी राष्ट्र समृद्ध नहीं हो सकता। अतः हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा देने से देश की एकता-अखंडता तथा लोकतंत्र मजबूत होगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।अनुष्का व निशु ने सरस्वती वंदना एवं विशाल व अनुष्का ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. मनोज कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रीति यादव ने किया।
इस अवसर पर डॉ तृप्ति त्रिपाठी, डॉ. शिव प्रताप सिंह, बृजेश कुमार वर्मा, अजीत सिंह, डॉ. प्रवीण कुमार मिश्र, डॉ. सोनी भट्ट, डॉ. बाल गोविन्द मौर्य, डॉ. चन्द्र प्रकाश, डॉ. जितेंद्र प्रसाद, डॉ. वैभव मणि त्रिपाठी, डॉ.डी.के.चौबे, डॉ. बी.के. मालवीय, डॉ. अनिल मिश्र, डॉ. अखिलेश मिश्र, डॉ. अर्चना दीक्षित, भागीरथी भट्ट, सौरभ भट्ट, दिनेश भट्ट, धर्मेंद्र सिंह सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

अवैध धर्मांतरण के आरोपी उस्मान गनी गिरफ्तार, पत्नी तरन्नुम जहां फरार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)एसओजी और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध धर्मांतरण, आईटी एक्ट और छेड़छाड़ से जुड़े मामले में वांछित आरोपी उस्मान गनी पुत्र इस्माइल अंसारी निवासी वार्ड नंबर 5, रामनाथ, थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित कमता ओवरब्रिज के नीचे से दबोचा।पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि 07 सितंबर को पीड़िता की तहरीर पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में गौहर अली पहले से ही जेल में बंद है, जबकि आरोपी की पत्नी तरन्नुम जहां अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।आरोपी का आपराधिक इतिहास: उस्मान गनी पर वर्ष 2022 में भी थाना खुखुन्दू में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो चुका है।गिरफ्तारी टीम: थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रिद्दवन सिंह, उ.नि. गोपाल प्रसाद राजभर, हेड कांस्टेबल धनंजय श्रीवास्तव (एसओजी), कांस्टेबल विजय खरवार व शैलेन्द्र कुमार।

फूफा संग आधार संसोधन कराने आयी किशोरी राह भटकी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )
सोमवार को एक किशोरी बरहज डाकघर में अपने फूफा सत्यनारायण सिंह के साथ आधार संसोधन कराने के लिए नगर के डाक घर पर आई हुई थी, जहाँ से वह राह भटक कर अपने घर चली गयी, फूफा ने थाने पर तहरीर देकर किशोरी की तलाश के लिए गुहार लगाई।
थाना क्षेत्र के ग्राम नौका टोला निवासी रूबी सिंह 7 पुत्री दुर्गा सिंह अपने फूफा के साथ आधार संशोधन कराने हेतु नगर के डाक घर पर दोपहर को आयी हुई थी, फूफा ने डाक घर पर बैठाकर ऑफिस मे एक कर्मचारी से मिलने के लिए चले गए तभी किशोरी वहाँ राह भटक कर अपने घर चली गयी काफ़ी खोजबिन के बाद ज़ब किशोरी का पता नहीं चला तो स्वजन ने तहरीर के माध्यम से इसकी सूचना थाने पर दी, तभी थाने को सुचना प्राप्त हुई मिली की किशोरी अपने घर पहुंच गयी।

तेज आंधी-बारिश से पेड़ और बिजली के पोल गिरे, जन-जीवन प्रभावित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां ब्लाक क्षेत्र में बीते रविवार की रात तेज आंधी, गरज और बारिश ने कहर बरपाया। इस दौरान कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल गिरने की घटनाएं सामने आईं, जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। ग्राम पंचायत चकदह टोला जवहवां में कमरुद्दीन पुत्र मुस्तकीम के घर के बगल में लगा बिजली का पोल टूटकर उनके कटरैन के मकान पर गिर गया। घटना में उनके मकान को नुकसान हुआ। पीड़ित ने तत्काल ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय लेखपाल व विद्युत विभाग के जिम्मेदारों को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मचारी टूटे पोल व तारों को दुरुस्त करने में जुट गये। वहीं, ब्लाक क्षेत्र के रेहरा टोला मनकौरा स्थित नौतनवां–ठूठीबारी मुख्य मार्ग के किनारे लगा सागौन का पेड़ तेज आंधी में गिरकर सड़क पर आ गया। पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए और आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ को हटवा कर यातायात सुचारु कराया।

भाषा का मतभेद जाति और धर्म से बड़ा है – प्रो. संतोष कुमार यादव

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। संत विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरिया के हिंदी विभाग की ओर से “वर्तमान संदर्भ में हिंदी भाषा के समक्ष चुनौतियां” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के सेमिनार हाल में हिंदी पखवाड़ा सप्ताह के प्रथम दिन संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए रामजी सहाय पीजी कॉलेज, रुद्रपुर के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. संतोष कुमार यादव ने कहा कि “भाषा का मतभेद जाति और धर्म से बड़ा है। भाषायी विवाद समाप्त करने के लिए हिंदी भाषी लोगों को अहिंदी भाषी क्षेत्रों की भाषाएं सीखनी होंगी, अन्यथा हिंदी विकास का मामला केवल रोने-धोने तक सीमित रह जाएगा।” उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी अभिव्यक्ति, संपर्क, संवेदनाओं और भारत के पड़ोसी देशों तक जुड़ाव की भाषा है। यह विश्व के लिए भारत के बाजार की भाषा है और इसका विकास होकर रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो. अर्जुन मिश्र ने कहा कि आम बोलचाल की भाषा सीखकर ही हिंदी का वास्तविक विकास संभव है। उन्होंने नौकरशाही को हिंदी के विकास में सबसे बड़ी बाधा बताया और कहा कि अंग्रेजी भाषा का प्रयोग अधिकांशत: अपनी गलती छुपाने के लिए होता है। उन्होंने कहा कि हिंदी का वास्तविक विकास घर से ही शुरू करना होगा। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। अंजली सिंह ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंटकर किया गया। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. भूपेश मणि त्रिपाठी को प्रोफेसर बनने पर सम्मानित किया गया। एम.ए. हिंदी की छात्रा अलकनंदा गुप्ता ने हिंदी भाषा पर कविता प्रस्तुत की। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. वाचस्पति द्विवेदी और भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. अरविंद कुमार ने भी काव्य पाठ किया। स्वागत भाषण एवं विषय प्रवर्तन हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र कुमार राव ने किया। संचालन डॉ. राजेश कुमार मिश्रा और आभार ज्ञापन डॉ. सुधांशु शुक्ल ने किया। कार्यक्रम को डॉ. अवनीश राव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, डॉ. उमेश दुबे, डॉ. मंतोष मौर्य, डॉ. चंद्रेश बारी, डॉ. राजेश झुनझुनवाला, प्रियंका राय, निखिल कुमार गौतम सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अनिल यादव, विजय चौधरी, मुख्तार, अंबुज चौधरी एवं मनोज दुबे का सहयोग सराहनीय रहा।

साईबर फ्रॉड के संदर्भ में कोठीभार थानाध्यक्ष ने छात्रों को किया जागरूक

विद्यालयों में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, अफवाहों से बचने की अपील

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कस्बे के हॉस्पिटल रोड पर बच्चा अपहरण की अफवाहें तेजी से फैली थी। जिसमे रिश्तेदार से मिलने आये तीन युवकों को पकड़ स्थानीय लोगों ने जम के पिटाई कर दी थी। पुलिस के जांच में मामला गलत निकला, तब से लोगों मे भय का माहौल है, जिसको लेकर पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।
​ प्रशासन ने अफवाह से बचने के के लिये स्थानीय आरपी आईसी स्कूल सहित क्षेत्र के अन्य विद्यालयों मे जाकर विद्यार्थियों को जागरूक किया।कोठीभार थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह व सिसवां नगर चौकी प्रभारी उमाकांत सरोज ने बच्चों को समझाया कि सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर फैल रही अफवाहों पर वे ध्यान न दें। उन्हें किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ बातचीत व मेल-जोल बढ़ाने से बचे और किसी भी संदिग्ध परिस्थितियों के विषय मे अभिभावक, विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों या डायल 1930 पर सूचना जरूर दर्ज कराये ताकि समय रहते अपराध को रोका जा सके।वही छात्राओं को आगाह किया कि सोशल मीडिया पर अपनी फोटो सोच समझ कर अपलोड करें एवम अपने सोशल मीडिया एकाउंट को लॉक रखें।
इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक पंकज तिवारी ने भी बच्चों से अफवाहों से बचने की अपील की ।

मनपा चुनाव की तैयारी के लिए राकांपा व्यवस्थापन समिति की बैठक सम्पन्न

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी मुंबई मनपा की तैयारी में प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए राकांपा की व्यवस्थापन समिति की बैठक पूर्व विधायक नवाब मलिक की अध्यक्षता में दक्षिण मुंबई में सम्पन्न हुई। बैठक में मनपा चुनाव की अग्रिम तैयारी को लेकर योजना बनाई गई। व्यवस्थापन समिति की बैठक में प्रमुख रूप से समिति के सदस्य व मुंबई के कार्याध्यक्ष सिद्धार्थ टी. कांबले, कार्यकारी अध्यक्ष शिवाजीराव नलावडे, प्रदेश प्रवक्ता संजय तटकरे, भास्करभाई विचारे, जिला अध्यक्ष महेंद्र पानसरे, नरेन्द्र राणे, बापू भुजबल बप्पा सावंत, नंदकुमार काटकर , शैलेश पेडणेकर, सुनीताताई शिंदे, सुरेखताई पेडणेकर शामिल थी। समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए नवाब मलिक ने कहा कि आगामी मुंबई मनपा चुनाव में हरसंभव सफलता हासिल करने की तैयारियों में नेता और कार्यकर्ता जुट जाएं।

दीक्षांत समारोह से पूर्व विद्यालयों में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता आयोजित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में प्रस्तावित दीक्षांत समारोह (7 अक्टूबर 2025) से पूर्व समाजकार्य विभाग द्वारा गोद लिए गए पंचायतों के प्राथमिक, माध्यमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन निदेशक शैक्षणिक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा मिश्रा के निर्देशन में हुआ। प्रतियोगिता में जीरा बस्ती, देवकली, बसंतपुर, भरतपुरा एवं धरहरा पंचायतों के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने नृत्य के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता, सामाजिक सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण तथा सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित गीत प्रस्तुत किए, जिनसे उपस्थित जनभावना अभिभूत हो उठी। कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक संवेदनशीलता एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम में डॉ. रूबी, डॉ. स्मिता तिवारी तथा समाजकार्य विभाग के विद्यार्थियों की सक्रिय भूमिका रही। विजेता प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

स्व० हरिकेवल प्रसाद की 13वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब

डा० रामापति राम त्रिपाठी बोले- उनका जीवन सेवा और तपस्या का आदर्श उदाहरण

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया के सलेमपुर संसदीय क्षेत्र से चार बार सांसद और दो बार विधायक रहे स्व. हरिकेवल प्रसाद की 13वीं पुण्यतिथि महदहा स्थित उत्सव मैरेज हॉल में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में देवरिया और बलिया जिले से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और शुभचिंतक उपस्थित होकर अपने जनप्रिय नेता को नमन करने पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत लोकगायक सुनील यादव स्नेही के सांस्कृतिक गीत से हुई। मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रामापति राम त्रिपाठी ने कहा कि स्व. हरिकेवल प्रसाद गरीबों और वंचितों के लिए संघर्षरत रहने वाले नेता थे। उन्होंने अन्याय और शोषण के विरुद्ध हमेशा आवाज उठाई। उनका संपूर्ण जीवन सेवा और तपस्या का आदर्श उदाहरण है।राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि हरिकेवल प्रसाद जमीन से जुड़े नेता थे और आज जरूरत है कि समाज उनके आदर्शों पर चले। भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने उन्हें गरीबों के अधिकारों के लिए संघर्ष का प्रतीक बताया। विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने उनके जीवन को संघर्ष और प्रेरणा का स्रोत कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पं. गिरीशचंद्र तिवारी ने की और पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि उनका सपना गरीबों को पक्का मकान, अच्छी सड़कें और बेहतर इलाज उपलब्ध कराना था, जिसे आज सरकार साकार कर रही है। इस अवसर पर भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा ने कहा कि स्व. हरिकेवल प्रसाद ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। कार्यक्रम में आए अतिथियों को रवीन्द्र कुशवाहा और जयनाथ कुशवाहा ने स्मृति चिह्न भेंट किया। संचालन संतोष पटेल ने किया कार्यक्रम को पूर्व विधायक काली प्रसाद, बलबीर सिंह दादा, अमरेश सिंह बबलू, अंगद तिवारी, अश्वनी सिंह सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। वहीं गंगा सिंह कुशवाहा, अरुण सिंह, अजय दूबे वत्स, अनूप उपाध्याय, सीमा कुशवाहा और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं सम्मानितजन मौजूद रहे।

स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान : 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक कार्यक्रम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई, जिसमें 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, आईसीडीएस और नगर विकास विभाग सहित सभी विभागों को अभियान को भव्य बनाने के निर्देश दिए। यह अभियान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के पोषण माह के साथ समन्वयित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इंदौर से शुभारंभ किए जाने वाले इस अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों व स्वास्थ्य इकाइयों पर प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर लगेंगे। महिलाओं की सामान्य जांच, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर, एनीमिया, टीबी एवं सिकल सेल रोग की जांच की जाएगी। जागरूकता रैली, स्कूलों में स्वास्थ्य सत्र, पोषण व स्वच्छता पर परामर्श, वेलनेस सेशन तथा रक्तदान शिविर जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी। 01 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल में मेगा शिविर भी होगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्व राज, मुख्य चिकित्साधिकारी, शिक्षा अधिकारी, पंचायती राज अधिकारी समेत समस्त ब्लॉकों के अधिकारी मौजूद रहे।

सांसद खेल प्रतियोगिता हेतु खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में सांसद खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न खेलों के आयोजन हेतु खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जिला, मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि खेल आयोजन समिति ने खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराने की अपील की है। प्रतियोगिता में कुश्ती, कबड्डी, हॉकी, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल और वॉलीबॉल को शामिल किया गया है।इच्छुक खिलाड़ी 20 सितंबर 2025 तक अपना पंजीकरण sansadkhelmahotsav.in पर कर सकते हैं। क्रीड़ा अधिकारी ने अभिभावकों, विद्यालयों और प्रशिक्षकों से भी अधिक से अधिक खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से जोड़ने का आग्रह किया है, ताकि कुशीनगर की प्रतिभा बड़े मंच पर अपनी पहचान बना सके।

16 सिम्बर को शिक्षक देंगे ज्ञापन

टी०ई०टी० की अनिवार्यता को 2011 से पूर्व के शिक्षकों पर न थोपी जाय-

बघौचघाट,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड पथरदेवा के बीआरसी पथरदेवा प्राथमिक शिक्षक संघ पथरदेवा की बैठक सोमवार को प्राथमिक शिक्षक संघ पथरदेवा के ब्लॉक अध्यक्ष शफीक अहमद खाँ की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय अध्यक्ष दिनेश चन्द शर्मा,जनपदीय अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह व जिला मन्त्री के निर्देश के क्रम में 16 दिसम्बर को समय दो बजे से प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी देवरिया कार्यालय पर प्रधानमंत्री व शिक्षा मन्त्री भारत सरकार को ज्ञापन भेजने हेतु शिक्षक एकत्र होकर ज्ञापन देगें। सभी शिक्षक दो बजे तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय देवरिया पर एकत्रित हो जाएं। बैठक में ब्लॉक मंत्री रविंद्र यादव, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सुमन,मु०शफीक खान, संजय सिंह, मुअज्जम अली,कृष्ण प्रताप सिह, हरिवंशनाथ तिवारी,रामाशीष भारती, रामानन्द्र यादव,मोहम्मद यूनुस,ओमप्रकाश यादव, सुमन मिश्रा,साफिया खातून,आनंद विहारी गुप्ता,आफताब आलम ,सरवर आलम ,मोहम्मद ताहा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

किसानों के लिए लॉन्च हुआ एनपीएसएस ऐप

फसल रोग-कीट की पहचान व समाधान अब मोबाइल पर

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित नेशनल प्लांट सर्विलांस सिस्टम (एनपीएसएस)ऐप तैयार किया गया है। इस ऐप की मदद से किसान अब अपनी फसल में लगने वाले रोग और कीटों की पहचान कर उनके समाधान की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।जिला कृषि रक्षा अधिकारी मेनका सिंह ने बताया कि किसान भाई फसल में कीट या रोग से प्रभावित हिस्से की फोटो लेकर इस ऐप पर अपलोड करें। ऐप तुरंत समस्या की पहचान कर उपयुक्त प्रबंधन का सुझाव देगा।उन्होंने कहा कि किसान इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से या दिए गए क्यूआर कोड के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके जरिए वे फसलों से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निदान स्वयं कर सकेंगे।

शिक्षिका कविता ने बढ़ाया जनपद का मान

सादुल्लनगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। कहानी सुनाओ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले की दो शिक्षिकाओं का चयन हुआ है।जिसमें कंपोजिट विद्यालय बभनपुरवा की सहायक अध्यापक कविता ने मेरी माटी मेरा देश थीम पर कहानी सुनाकर जिले का मान बढ़ाया है।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा 22 से 24 जुलाई तक प्राथमिक विद्यालय खुर्रमनगर लखनऊ में कहानी सुनाओ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें प्रत्येक जिले से दो-दो शिक्षकों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने पर खुशी जताते हुए सहायक अध्यापक रिंकू प्रमाणिक ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश एवं भारत की सांस्कृतिक धरोहर विषय पर कहानी सुनानी थी।
कंपोजिट विद्यालय बभनपुरवा की सहायक अध्यापक कविता ने बताया कि निर्धारित थीम पर तीन से पांच मिनट के अंदर कहानी सुनानी थी। विलक्षण महामना नामक कहानी के जरिये मैंने शिक्षा के क्षेत्र में मदन मोहन मालवीय जी के योगदान पर प्रकाश डाला।
भाषा शैली, विषयवस्तु एवं कहानी के जरिए बच्चों से जुड़ाव के आधार पर मेरी कहानी का चयन किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले की सहायक अध्यापक रिंकू प्रमाणिक एवं कविता का चयन होने पर बीएसए शुभम शुक्ल ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।

क्षेत्र के दो ग्राम सभाओं में अलग–अलग घटनाओं में एक महिला सहित दो लोगों की मौत

सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।
स्थानीय थाना क्षेत्र के दो ग्राम सभाओं में अलग–अलग घटनाओं में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अचलपुर चौधरी की है, जहाँ पन्नी लाल (45 वर्ष) पुत्र जल्लाहे ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर की खिड़की में मफलर का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने दूरभाष से पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी घटना निवासी देवेंद्र तिवारी की पत्नी गुड़िया (43 वर्ष) ने बीते रविवार को पारिवारिक कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए गोंडा ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय रवाना किया।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनाओं के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई है, जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।