Monday, July 13, 2026
Home Blog Page 666

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा विभाग द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन

0

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग द्वारा रविवार को सलेमपुर नगर क्षेत्र के नजीर पिपरा में एक दिवसीय निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। यह मेडिकल कैंप स्व. डॉक्टर कृष्ण कांत तिवारी की स्मृति दिवस पर आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों व नगरवासियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया।

कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। इस दौरान रक्तचाप, शुगर, हड्डी, आंख और सामान्य बीमारियों की जांच की गई। मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गईं।

इस मेडिकल कैंप में डॉक्टर ए.के. तिवारी, डॉक्टर राजेश शर्मा, डॉक्टर अभिनव, डॉक्टर एम.एम. तिवारी तथा सिटी पथॉलॉजी की टीम ने मरीजों की जांच की।

कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से विरेंद्र जी, कोमल जी, काशीनाथ जी, उमाशंकर जी, ओमप्रकाश जी, छेदी जयसवाल जी और मधुरेश जी मौजूद रहे।

सेवा विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार के कैंप आयोजित किए जाएंगे।

पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा बड़ा हादसा टला :अग्निशमन एवं स्थानीय पुलिस के लोग मौके पर मौजूद

भाटपार रानी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर वाया फुलवरिया मैरवा मुख्य मार्ग स्थित सोहनपुर बजार पश्चिम किनारे पर जहां से नव निर्माणाधीन बाईपास सड़क के अलग हो रहा है वहीं से पुरानी सड़क जो कि सोहनपुर बजार के तरफ अन्दर से हो कर जाती है वहीं एक पेट्रोल से भरे टैंकर के पलट जाने से बाल बाल एक बड़ा हादसा टल गया ।
बताते चलें कि सोहनपुर बजार से पश्चिम में जहां से बजार के उत्तर तरफ से बाईपास सड़क का नव निर्माण एवं निकासी हुआ है वहीं से सोहनपुर बीच बजार से हो कर जाने वाले पुराने मुख्य मार्ग के दक्षिण पटरी पर एक बड़ा पेट्रोल से भरा टैंकर अचानक पलट जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। वहीं प्रत्यक्ष दर्शी एवं स्थानीय जनता इस घटना को लेकर काफी चिंतित दिखे किंतु समय रहते अग्नि–समन कर्मी एवं स्थानीय बनकटा पुलिस ने बाईपास सड़क के समीप सोहनपुर बाजार के निकट घटित टैंकर पलटी होने के घटना स्थल पर पहुंच कर आवश्यक राहत बचाव एवं अन्य उपाय एहतियात के तौर पर किए। यह घटना सोहनपुर के टांडी टोला के पास की है।

लापता मासूम बच्ची का गन्ने के खेत में मिला शव

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 सितंबर की शाम को खेलने के दौरान 6 वर्षीय एक मासूम बच्ची अचानक गायब हो गई थी।परिजनों ने काफी खोजबीन करने के बाद पुलिस को मामले में तहरीर दी।पुलिस मामले में अज्ञात विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर खोजबीन कर रही थी।
रविवार को रविवार को गन्ने के खेत में बच्ची की शव मिली।शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।वही घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवा सेमरा निवासी राजू यादव की 6 वर्षीय बच्ची प्रिया अपने सहेलियों के साथ 19 सितंबर की शाम गांव स्थित शिव मंदिर पर लुका छुपी का खेल खेल रही थी।उसी दौरान वह अचानक गायब हो गई।परिजन देर रात तक खोजबीन किए लेकिन पता नहीं चल सका था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर खोजबीन में कर रही थी।रविवार को गन्ने के खेत से दुर्गंध आने पर जब ग्रामीण पहुंचकर देखा तो बच्ची का शव मिला।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।वही क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच कर जायजा लिया।बच्ची के मौत से मां सुनीता देवी का रो रो कर बुरा हाल है।वही घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ में पीएम मोदी की दिवंगत मां का अपमान, भाजपा ने जताई कड़ी आपत्ति

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ के दौरान आरजेडी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां हीराबेन मोदी के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/come-riding-on-the-elephant-sherawaaliye-sherawaaliye-maa-jyotaawaaliye/

भाजपा ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और इसे प्रधानमंत्री की दिवंगत मां का दूसरा सार्वजनिक अपमान बताया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह न केवल राजनीति की गिरती हुई भाषा को दर्शाता है बल्कि पूरे समाज के लिए शर्मनाक है।

भाजपा प्रवक्ताओं ने याद दिलाया कि इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान दरभंगा में मंच से भी पीएम मोदी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। उस वक्त भी इस बयानबाजी को लेकर जमकर विवाद खड़ा हुआ था और भाजपा ने कांग्रेस को घेरा था।

बीजेपी नेताओं का कहना है कि विपक्ष लगातार प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां का अपमान करके जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहा है। पार्टी ने तेजस्वी यादव और आरजेडी से इस पूरे मामले पर सार्वजनिक माफी की मांग की है।

बिहार की बदलती सियासी तस्वीर में यह घटना आने वाले दिनों में एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन सकती है।

गज पर सवार होके आजा शेरांवांलिएं – शेरावांलिएं मां ज्योतावांलिए

गोंदिया-वैश्विक स्तरपर आदि अनादि काल से भारत आध्यात्मिक, आस्था का प्रतीक रहा है, जो हजारों वर्षों पूर्व के इतिहास में दर्ज है,जिसे हम कहानियों मान्यताओं के रूप में अपने पूर्वजों, पूर्वज पीडियों और वर्तमान में बड़े बुजुर्गों से सुनते आ रहे हैं।भारत एक सर्वधर्म धर्मनिरपेक्ष देश है जहां हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सहित अनेकों जातियों प्रजातियों उपजातियों द्वारा अपने-अपने स्तर व मान्यताओं के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। किसी को कोई पाबंदी नहीं है, यही भारतीय संविधान की खूबसूरती है,यह हम आज इसलिए कह रहे हैं,क्योंकि 22 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 तक शुभ नवरात्रा दिवस हैं जो प्रतिवर्ष सितंबर-अक्टूबर महीने की भिन्न-भिन्न तिथियों में मनाए जाते हैं। ज्योतिषीय गणना में कभी- कभी तिथियों की वृद्धि या क्षय होता है। 2025 में चतुर्थी तिथि दो बार आ रही है,जिसके कारण यहनवरात्रि 10 दिन की मानी जाएगी। शास्त्रों के अनुसार इस स्थिति में पूजा-विधान में किसी प्रकार की कमी नहीं होती,बल्कि इसे और अधिक शुभ और मंगलकारी माना जाता है। भक्तों के लिए यह अतिरिक्त दिन साधना और देवी उपासना का अवसर है। मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र यह मानता हुँ कि भारतीय संस्कृति में नवरात्रि केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि आध्यात्मिक साधना, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का विराट पर्व है।शारदीय नवरात्रि वर्ष में आने वाली चार नवरात्रियों में सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस बार 2025 की शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर, सोमवार से प्रारंभ हो रही है और 1 अक्टूबर तक चलेगी।सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इस बार नवरात्रि 9 नहीं बल्कि 10 दिनों की होगी, क्योंकि चतुर्थी तिथि की वृद्धि (अधिमास) के कारण एक अतिरिक्त दिन जुड़ रहा है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस वर्ष मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर पृथ्वी पर आ रही हैं, जो समृद्धि, शांति और प्रगति का प्रतीक माना जाता है। भारतीय ज्योतिष शास्त्र में देवी का हाथी पर आगमन कृषि समृद्धि, वर्षा की प्रचुरता और सामाजिक संतुलन का द्योतक है।यह किसी एक राज्य में नहीं बल्कि अनेक राज्यों में गहरी आस्था के साथ मनाया जाता है। इस अवधि में कठोर व्रत रखा जाता है अपनी- अपनी मान्यता सार्थकता के अनुसार- चप्पल नहीं पहनना, बाल शेविंग नहीं बनाना, नीचे धरती पर सोना, ब्रह्मचर्य रहना मौन धारण करना सहित अपनी शक्ति के अनुसार अनेक प्रकारों की के बातों से दूर रहने का पालन अपनी मनोकामना पूरा करने, फल की चाहना के लिए मां दुर्गा काली से कामना करते हैं। एक महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बार मां दुर्गा गज यानें हाथी पर विराजमान होकर आ रही है।कुछ वर्षा साथ सुख शांतिसमृद्धि लेकर व विसर्जन के दौरान भी वर्षा का योग है। चूंकि इस वर्ष 9 के स्थान पर 10 दिन की नवरात्त्रा विशेष महत्वपूर्ण योग लेकर आई है, इसलिए आज हम मीडिया में उपलब्ध जानकारी के सहयोग से इस आर्टिकल के माध्यम से चर्चा करेंगे, शारदीय नवरात्रि 2025-गज पर सवार होके आजा शेरांवांलिएं- शेरावांलिएं मां ज्योतावांलि एं नवरात्रि अब केवल भारत का त्योहार नहीं रहा, बल्कि वैश्विक सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन गया है। शारदीय नवरात्रि पर्व याद दिलाता है कि महिला केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज की रक्षक और ऊर्जा का स्रोत भी है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/up-government-is-starting-gst-reform-awareness-campaign-swadeshi-posters-will-be-put-up-in-the-markets/

साथियों बात अगर हम इस बार 22 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 तक माता की सवारी और उसके महत्व की करें तो,इसबारशारदीय नवरात्रि की शुरुआत सोमवार से हो रही है और जब सोमवार के दिन से नवरात्रि शुरू होती है तो माता का वाहन हाथी होता है। हाथी पर सवार होकर माता का आगमन अधिक वर्षा उत्सव कष्टों से मुक्ति,सुख समृद्धि का संकेत देता है। वैसे तो अलग- अलग वार याने दिन के अनुसार नवरात्रि में मां दुर्गा के वाहन डोली, नाव, घोड़ा, भैंसा, मनुष्य व हाथी होते हैं, मान्यता के अनुसार यदि नवरात्रि सोमवार या रविवार से शुरू हो रही है तो मां दुर्गा का वाहन हाथी होता है, जो अधिक वर्षा के संकेत देता है। वहीं यदि नवरात्रि मंगलवार और शनिवार शुरू होती है, तो मां का वाहन घोड़ा होता है, जो सत्ता परिवर्तन का संकेत देता है। इसके अलावा गुरुवार याशुक्रवार से शुरू होने पर मां दुर्गा डोली में बैठकर आती हैं जो रक्तपात, तांडव, जन-धन हानि का संकेत बताता है। वहीं बुधवार के दिन से नवरात्रि की शुरुआत होती है, तो मां नाव पर सवार होकर आती हैं। नाव पर सवार माता का आगमन शुभ होता है। अगर नवरात्रि का समापन रविवार और सोमवार के दिन हो रहा है, तो मां दुर्गा भैंसे पर सवार होकर जाती हैं, जिसे शुभ नहीं माना जाता है। इसका मतलब होता है कि देश में शोक और रोग बढ़ेंगे।वहीं शनिवार और मंगलवार को नवरात्रि का समापन हो तो मां जगदंबे मुर्गे पर सवार होकर जाती हैं। मुर्गे की सवारी दुख और कष्ट की वृद्धि को ओर इशारा करता है। बुधवार और शुक्रवार को नवरात्रि समाप्त होती है, तो मां की वापसी हाथी पर होती है,जो अधिक वर्षा को ओर संकेत करता है। इसके अलावा यदि नवरात्रि का समापन गुरुवार को हो रहा है तो मां दुर्गा मनुष्य के ऊपर सवार होकर जाती हैं, जो सुख और शांति की वृद्धि की ओर इशारा करता है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/animal-smuggler-carrying-a-reward-of-25-thousand-rupees-injured-in-firing-arrested/

साथियों बात अगर हम नवरात्रि के प्रत्येक दिन की देवी और पूजा को समझने की करें तो (1)प्रथम दिन-शैलपुत्री,पर्वतराज हिमालय की पुत्री, शक्ति और दृढ़ता का प्रतीक।(2)द्वितीय दिन- ब्रह्मचारिणी – तप, संयम और भक्ति की देवी। (3) तृतीय दिन-चंद्रघंटा-शौर्य और साहस का स्वरूप (4) चतुर्थी- कूष्मांडा- सृष्टि की अधिष्ठात्री, उर्जा की देवी।(5) पंचमी- स्कंदमाता- मातृत्व और करुणा का प्रतीक।(6) षष्ठी-कात्यायनी-युद्ध और साहस की अधिष्ठात्री।(7)सप्तमी – कालरात्रि-भय को नष्ट करने वाली शक्ति।(8)अष्टमी- महागौरी – शुद्धता और मोक्ष की देवी।(9) नवमी- सिद्धिदात्री-सिद्धियों की अधिष्ठात्री।10)दशमी-विशेष पूजन (विजयादशमी)-दुर्गा विसर्जन, शक्ति की विजय और जीवन में संतुलन।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/yogi-flags-off-namo-yuva-run-urges-youth-to-stay-away-from-drugs/

साथियों बात कर हम कन्याओं और देवी के शास्त्रों की पूजा को समझनें की करें तो,अष्टमी को विविध प्रकार से मां शक्ति की पूजा करें, इस दिन देवी के शस्त्रों की पूजा करनी चाहिए, इस तिथि पर विविध प्रकार से पूजा करनी चाहिए और विशेष आहुतियों के साथ देवी की प्रसन्नता के लिए हवन करवाना चाहिए. इसके साथ ही 9 कन्याओं को देवी का स्वरूप मानते हुए भोजन करवाना चाहिए, दुर्गाष्टमी पर मां दुर्गा को विशेष प्रसाद चढ़ाना चाहिए। पूजा के बाद रात्रि को जागरण करते हुए भजन, कीर्तन, नृत्यादि उत्सव मनाना चाहिए, 2 साल की कन्या को कुमारी कहा जाता है,इनकी पूजा से दुख और दरिद्रता खत्म होती है। 3 साल की कन्या त्रिमूर्ति मानी जाती है, त्रिमूर्ति के पूजन से धन- धान्य का आगमन और परिवार का कल्याण होता है।4 साल की कन्या कल्याणी मानी जाती है, इनकी पूजा से सुख-समृद्धि मिलती है। 5 साल की कन्या रोहिणी माना गया है. इनकी पूजन से रोग-मुक्ति मिलती है। 6 साल की कन्या कालिका होती है. इनकी पूजा से विद्या और राजयोग की प्राप्ति होती है। 7 साल की कन्या को चंडिका माना जाता है. इनकी पूजा से ऐश्वर्य मिलता है। 8 साल की कन्या शांभवी होती है. इनकी पूजा से लोकप्रियता प्राप्त होती है। 9 साल की कन्या दुर्गा को दुर्गा कहा गया है. इनकी पूजा से शत्रु विजय और असाध्य कार्य सिद्ध होते हैं। 10 साल की कन्या सुभद्रा होती है। सुभद्रा के पूजन से मनोरथ पूर्ण होते हैं और सुख मिलता है। पूरे वर्ष में,चार नवरात्रि मनाई जाती है। यह नवरात्रि शारदीय होगी, जो आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक मनाई जा रही है। इस दौरान, भक्त मां दुर्गा और उनके नौ अवतारों – नवदुर्गाओं की पूजा करते हैं। यह त्यौहार नौ दिनों तक मनाया जाता है, इसलिए सही तिथियों और कलश स्थापना के सही मुहूर्त को जानना आवश्यक है। नवरात्रि के पहले दिन ही कलश स्थापना की जाती है। मान्यता है कि कलश स्थापना मुहूर्त में ही करनी चाहिए, क्योंकि नौ दिनों यह देवी के स्वरूप में आपके निवास स्थान में विराजमान रहता है।
साथियों बात अगर हम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर परनवरात्रि उत्सव 22 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 की करें तो,गुजरात-गरबा और डांडिया का वैश्विक प्रसिद्ध आयोजन।पश्चिम बंगाल-दुर्गा पूजा, पंडाल और कला का अद्भुत संगम।उत्तर भारत- रामलीला और दशहरा उत्सव।
दक्षिण भारत-गोलु प्रदर्शनी, भक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ। दुनिया में नवरात्रि- आज प्रवासी भारतीय समुदाय पूरी दुनिया में नवरात्रि को मनाता है।अमेरिका और कनाडा-गरबा नाइट्स और दुर्गा पूजा के विशाल आयोजन।ब्रिटेन-लंदन में दुर्गा पूजा पंडाल अंतरराष्ट्रीय आकर्षण।ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड-भारतीय प्रवासी समुदाय का सांस्कृतिक उत्सव।खाड़ी देश-दुबई,अबू धाबी और दोहा में विशाल गरबा महोत्सव मनाया जा रहा है।नवरात्रि अब केवल भारत का त्योहार नहीं रहा,बल्कि वैश्विक सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन गया है।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि 2025 की शारदीय नवरात्रि अपनी 10 दिवसीय विशेषता, हाथी पर माता दुर्गा के आगमन और वैश्विक स्तर पर उत्सव के आयोजन के कारण ऐतिहासिक महत्व रखती है।यह पर्व हमें सिखाता है कि सच्ची शक्ति केवल बाहरी नहीं, बल्कि आंतरिक साधना और आत्मबल में निहित है।आज की दुनिया में नवरात्रि केवल धार्मिक पर्व न होकर सांस्कृतिक एकता, स्त्री सम्मान, पर्यावरणीय जागरूकता और वैश्विक भारतीयता का प्रतीक बन चुकी है।

-संकलनकर्ता लेखक – क़र विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यमा सीए(एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र 9226229318

योगी ने “नमो युवा रन” को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से किया नशे से दूर रहने का आह्वान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को “नमो युवा रन” (नमो मैराथन) का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/stf-probe-into-149-lda-plots-big-names-could-be-in-the-crosshairs/

अपने संबोधन में सीएम योगी ने युवाओं से नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए युवाओं को नशामुक्त रहना होगा। सीएम ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा युवाओं के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/new-applicants-will-have-to-pay-a-fee-of-100000-the-white-house-announced/

प्रदेश के विभिन्न जिलों में “नमो मैराथन” का आयोजन किया गया। आगरा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दौड़ का शुभारंभ किया, वहीं बरेली में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शिरकत की। गोरखपुर में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, शाहजहांपुर में मंत्री सुरेश खन्ना, झांसी में मंत्री बेबी रानी मौर्य और सहारनपुर में मंत्री दयाशंकर सिंह ने मैराथन का शुभारंभ किया।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर दौरे पर रहेंगे। वे महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में “विजन 2047” विषयक कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यशाला “विकसित भारत – विकसित उत्तर प्रदेश” की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

बलिया गोलीकांड: चार पुलिसकर्मी निलंबित

0

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)

हल्दी थाना क्षेत्र के निरुपुर ढाला पर दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में राहगीर की मौत के बाद पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबितों में दो उप निरीक्षक, एक मुख्य आरक्षी और एक आरक्षी शामिल हैं। मामला लक्ष्मीनारायण चौबे निवासी चैनछपरा और पंकज राय निवासी रैपुरा के बीच चले लंबे विवाद से जुड़ा है। दोनों पक्षों के बीच फरवरी माह में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। बावजूद इसके पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार की निरोधात्मक कार्रवाई नहीं की गई। इसी लापरवाही का परिणाम 20 सितंबर 2025 को सामने आया, जब दोनों पक्षों के बीच पुनः विवाद हुआ और गोली चल गई। इस घटना में सुनील यादव पुत्र शिवशंकर यादव, निवासी निरुपुर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। आरोप है कि थाने में पंजीकृत मुकदमों के बावजूद पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई और शांति-व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रही। इस कर्तव्यहीनता, अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता को गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक बलिया ने उपनिरीक्षक रवि वर्मा, उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी अरविंद यादव और आरक्षी अजय यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई को संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, मृतक युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।

25 हजार का इनामी पशु तस्कर गोली लगने से घायल, गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 25 हजार रुपए का इनामी पशु तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से उसे दबोच लिया और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।जानकारी के अनुसार, बेलघाट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में सक्रिय पशु तस्कर पशुओं की तस्करी की योजना बना रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी।

इस खबर को भी पढ़ें – ।https://rkpnewsup.com/up-government-is-starting-gst-reform-awareness-campaign-swadeshi-posters-will-be-put-up-in-the-markets/

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली तस्कर के पैर में लगी, जिसके बाद वह घायल होकर गिर पड़ा।पकड़े गए तस्कर की पहचान पुलिस ने की है और बताया कि उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। मौके से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक ने मुठभेड़ में शामिल टीम को बधाई दी और कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं फरार अन्य तस्करों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

यूपी सरकार शुरू कर रही “GST सुधार जागरूकता अभियान”, बाजारों में लगेंगे स्वदेशी पोस्टर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश सरकार आज से “GST सुधार जागरूकता अभियान” की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जीएसटी सुधारों का लाभ आम जनता तक पहुंचाना और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है।

यह अभियान 22 सितंबर से 29 सितंबर 2025 तक चलाया जाएगा। इस दौरान मंत्री, सांसद, विधायक और पार्षद प्रतिदिन 1 से 2 घंटे बाजारों में मौजूद रहेंगे और लोगों को जीएसटी सुधारों के बारे में जानकारी देंगे। सरकार का मानना है कि जमीन पर उतरकर ही इन सुधारों का वास्तविक असर देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/the-way-is-clear-for-recruitment-in-junior-high-schools-the-recruitment-process-has-started-for-1500-posts/

अभियान के तहत प्रदेश भर के बाजारों और दुकानों में पोस्टर लगाए जाएंगे। इनमें से प्रमुख स्लोगन होगा – “गर्व से कहो, यह स्वदेशी है।” इसके जरिए न केवल जीएसटी सुधारों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा बल्कि देशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/pakistan-fires-at-kupwara-border-shelling-lasts-for-40-minutes/

वित्त मंत्रालय और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है ताकि व्यापारी वर्ग और आम उपभोक्ता दोनों को जीएसटी में हुए बदलाव की जानकारी मिल सके। सरकार का दावा है कि नए जीएसटी सुधार व्यापार को आसान और पारदर्शी बनाएंगे।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह अभियान प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा और उपभोक्ताओं का विश्वास मजबूत करेगा।

नए आवेदकों को चुकानी होगी 1 लाख डॉलर की फीस, व्हाइट हाउस ने किया ऐलान

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा डेस्क), USA – अमेरिका ने H-1B वीज़ा को लेकर बड़ा नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार अब नए H-1B वीज़ा आवेदकों को एकमुश्त 1,00,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 88 लाख रुपये) फीस चुकानी होगी। व्हाइट हाउस की ओर से साफ किया गया है कि यह सालाना शुल्क नहीं बल्कि वन-टाइम फीस होगी।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/ram-katha-will-resonate-for-12-days-in-patna-gandhi-maidan/

व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लेविट ने कहा कि यह नियम सिर्फ नए आवेदन करने वालों पर लागू होगा। जिनके पास पहले से H-1B वीज़ा है, उन्हें किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। मौजूदा वीज़ा धारक और पहले से अमेरिका में कार्यरत पेशेवर इस नियम से प्रभावित नहीं होंगे।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/city-co-transferred-in-connection-with-protest-against-rahul-gandhis-convoy/

USCIS (United States Citizenship and Immigration Services) और व्हाइट हाउस ने इस फैसले को स्पष्ट करते हुए कहा कि H-1B वीज़ा प्रणाली को और पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

H-1B वीज़ा भारतीय पेशेवरों के लिए बेहद अहम माना जाता है, खासकर आईटी और टेक सेक्टर में। नए नियम के बाद आवेदन प्रक्रिया महंगी जरूर होगी, लेकिन व्हाइट हाउस का दावा है कि इससे आवेदन की गुणवत्ता और वैधता में सुधार होगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव भारतीय आवेदकों को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा, क्योंकि हर साल हजारों भारतीय पेशेवर अमेरिका में नौकरी पाने के लिए H-1B वीज़ा के लिए आवेदन करते हैं।

STF जांच में LDA के 149 भूखंडों की गुत्थी: बड़े नाम हो सकते हैं घेरों में

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)शासन के निर्देश पर Special Task Force (STF) ने Lucknow Development Authority (LDA) के 149 भूखंडों की जांच पूरी कर ली है। यह मामला गोमती नगर क्षेत्र के भूखंडों के समायोजन से जुड़ा है, जिसमें छोटे भूखंडों को जोड़कर बड़े भूखंड बनाए जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/mobile-phones-banned-in-puri-jagannath-temple-sjtas-big-decision/

STF को कुल 149 फाइलों में से 139 फाइलें मिलीं, जबकि 10 फाइलें अब भी जांच के लिए बाकी हैं। अधिकारियों के अनुसार, रिपोर्ट आने के बाद कई बड़े नामों पर जांच की कार्रवाई संभव है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/ram-katha-will-resonate-for-12-days-in-patna-gandhi-maidan/

यह जांच मुख्य रूप से उन मामलों की पड़ताल कर रही है, जिनमें भूमि का अनुचित समायोजन किया गया और नियमों का उल्लंघन हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि यह जांच केवल प्रशासनिक हद तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जिन बड़े नामों की संलिप्तता सामने आएगी, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है।
अधिकारियों का कहना है:

“जांच प्रक्रिया अभी चल रही है। जैसे ही STF की रिपोर्ट शासन के पास पहुंचेगी, आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।”
इस पूरे मामले ने स्थानीय प्रशासन और जनता दोनों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है। गोमती नगर क्षेत्र में भूखंड समायोजन के इस प्रकार के मामले पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़े हैं और अब यह STF की जांच के दायरे में आ गए हैं।
जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट सार्वजनिक होने की संभावना है, जिससे जमीन के कारोबार और LDA के प्रबंधन पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है।


कुपवाड़ा बॉर्डर पर पाकिस्तान की फायरिंग, 40 मिनट तक गोलाबारी

कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर) पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। शनिवार रात कुपवाड़ा बॉर्डर पर पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी। शुरू में भारतीय जवानों ने संयम बरता, लेकिन जब फायरिंग तेज हो गई तो जवाबी कार्रवाई की गई।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/navratri-2025-from-shopping-to-devotion-and-food-know-everything/

करीब 40 मिनट तक दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई। हालांकि इस घटना में किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया और उनकी कई चौकियों को नुकसान पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/offer-special-food-to-the-mother-goddess-during-the-nine-days-of-navratri/

सीजफायर उल्लंघन की यह घटना एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक हरकतों को उजागर करती है। सीमा पर तैनात भारतीय सैनिक हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं।

जूनियर हाईस्कूलों में भर्ती का रास्ता साफ, 1500 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

0

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)लंबे इंतजार के बाद प्रदेश के एडेड जूनियर हाईस्कूलों में भर्ती का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। हाईकोर्ट से मामला निस्तारित होने के बाद शासन ने भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/the-daily-dilemma-is-over-boiled-kidney-beans-can-be-used-to-make-two-delicious-and-healthy-dishes-chaat-and-cutlets/

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1500 पदों को भरा जाएगा। इसमें 260 प्रधानाचार्य और 1250 सहायक अध्यापक के पद शामिल हैं। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि 2021 की परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है।

शासन ने भर्ती की पूरी जिम्मेदारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा को सौंपी है और जल्द ही विज्ञप्ति जारी करने की तैयारी की जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग अब पूरी पारदर्शिता के साथ चयन प्रक्रिया पूरी करेगा।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/navratri-2025-from-shopping-to-devotion-and-food-know-everything/

उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत

जिन अभ्यर्थियों ने 2021 में आयोजित परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी, वे लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे। हाईकोर्ट का मामला निस्तारित होने के बाद अब भर्ती पर कोई अड़चन नहीं बची है। शासन का कहना है कि यह भर्ती बेसिक शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी और स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करेगी।

शिक्षा विभाग में उत्साह

शासन के निर्देशों के बाद विभाग में तेजी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि अक्टूबर से भर्ती प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो सकती है।

राहुल गांधी के काफिले के सामने विरोध मामले में, CO सिटी का तबादला

रायबरेली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के काफिले के सामने हुए विरोध प्रदर्शन के बाद रायबरेली पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और उनके समर्थकों द्वारा किए गए विरोध और पुलिस पर लगे अभद्रता व मारपीट के आरोपों के बाद पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया।

एसपी यशवीर सिंह ने आदेश जारी करते हुए सीओ सिटी अमित को हटाकर लालगंज सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं अरुण कुमार नौवहार को नया सीओ सिटी बनाया गया है। इसके अलावा सीओ गिरिजाशंकर त्रिपाठी को डलमऊ भेजा गया है। प्रशासनिक स्तर पर हुए इस फेरबदल को सीधे तौर पर काफिले के विरोध प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/the-daily-dilemma-is-over-boiled-kidney-beans-can-be-used-to-make-two-delicious-and-healthy-dishes-chaat-and-cutlets/

गौरतलब है कि हाल ही में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और उनके समर्थकों ने राहुल गांधी के काफिले को घेरते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस पर अभद्रता और मारपीट के आरोप लगे थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

पटना गांधी मैदान में 12 दिन तक गूंजेगी रामकथा

साउथ इंडियन स्टाइल रावण और हेलिकॉप्टर से होंगे श्रीराम के दर्शन

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी इस साल दशहरे पर इतिहास रचने जा रही है। गांधी मैदान केवल रावण दहन का गवाह नहीं बनेगा, बल्कि यहां 12 दिनों तक चलने वाला रामलीला महोत्सव भी दर्शकों को धर्म, संस्कृति और आधुनिकता का अद्भुत संगम दिखाएगा। आगरा और वृंदावन से आए कलाकार, मिथिला की धार्मिक परंपरा और तकनीक का मेल इस आयोजन को खास बना रहा है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/now-rent-agreements-for-houses-and-shops-can-be-made-through-mobile-in-minutes-learn-the-easy-process/

साउथ इंडियन स्टाइल में बनेगा रावण

गांधी मैदान में इस बार रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले उत्तर भारतीय परंपरा से अलग, साउथ इंडियन स्टाइल में बनाए जा रहे हैं। आगरा के कलाकारों द्वारा तैयार किया जा रहा रावण का पुतला 80 फीट ऊंचा होगा, जबकि मेघनाद 75 और कुंभकरण 70 फीट ऊंचे होंगे। बारिश से सुरक्षा के लिए इन पुतलों पर क्लियर वार्निश की परत चढ़ाई जा रही है। पुतलों का अंतिम काम पटना में पूरा किया जाएगा।

इको-फ्रेंडली पटाखों से होगा रावण दहन

इस बार पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा गया है। करीब पांच लाख रुपये के इको-फ्रेंडली पटाखों का इस्तेमाल होगा। जब रावण, मेघनाद और कुंभकरण जलेंगे, तो भव्य दृश्य के साथ यह संदेश भी जाएगा कि परंपरा और पर्यावरण एकसाथ चल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/uppsc-lt-grade-prelims-exam-2025-schedule-released-for-6-subjects-exam-starts-from-december-6/

रामलीला मंचन और खास व्यवस्थाएं

वृंदावन से आई 35 कलाकारों की टीम हर शाम छह बजे से नौ बजे तक रामलीला का मंचन करेगी। श्रीराम की लंका विजय से लेकर भरत मिलाप तक की कथाएं जीवंत होंगी। दशहरा कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि गांधी मैदान में 100/200 वर्गफीट का जर्मन पंडाल और खुले आसमान के नीचे बैठने की व्यवस्था होगी ताकि अधिक से अधिक लोग इसका आनंद ले सकें।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/social-media-addiction-in-children-dangerous-effects-on-mental-health-and-preventive-measures/#google_vignette

रामायण पात्रों पर होंगे गेटों के नाम

गांधी मैदान के सभी 12 गेट इस बार रामायण के पात्रों के नाम पर होंगे। मुख्य द्वार गेट नंबर-1 को ‘अयोध्या’ नाम दिया जाएगा। वहीं, अन्य गेटों के नाम होंगे – राम द्वार, सबरी द्वार, केवट द्वार, भरत द्वार आदि। यह अनोखा नामकरण दर्शकों को कथा से सीधे जोड़ देगा।

हेलिकॉप्टर से आएंगे श्रीराम

रामलीला का सबसे बड़ा आकर्षण होगा भरत मिलाप प्रसंग। जब भगवान राम लंका विजय के बाद अयोध्या लौटेंगे, तो वे पुष्पक विमान के बजाय हेलिकॉप्टर से गांधी मैदान पहुंचेंगे। हजारों दर्शक इस पल को देखेंगे और यह भव्यता तथा आधुनिकता का अद्भुत संगम बनेगा।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/navratri-2025-from-shopping-to-devotion-and-food-know-everything/

सीता मंदिर का मॉडल और पूजा

संयोजक मुकेश कुमार नंदन ने बताया कि सीतामढ़ी के पुनौराधाम जानकी मंदिर का 10/12 फीट का मॉडल गांधी मैदान में तैयार किया जा रहा है। यहां मिथिला से आए पुजारी पूरे विधि-विधान से माता सीता की पूजा करेंगे। मंदिर परिसर में दानपेटी रखी जाएगी और प्राप्त राशि पुनौराधाम मंदिर के निर्माण कार्य में दी जाएगी।

सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस

दशहरा देखने वालों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षा और बैठने की सुविधा पर खास ध्यान दिया गया है। पंडाल के साथ-साथ मैदान में कुर्सियां लगाई जाएंगी। शाम से रात तक महोत्सव का आनंद उठाने के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।

संस्कृति और आधुनिकता का संगम

पटना का यह आयोजन केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा और आधुनिकता का मिलन है। दक्षिण भारतीय शैली में रावण का पुतला, मिथिला की धार्मिक धरोहर, हेलिकॉप्टर से राम का आगमन और इको-फ्रेंडली पटाखे—ये सभी इस दशहरे को यादगार बनाएंगे।