Monday, July 13, 2026
Home Blog Page 664

मां शैलपुत्री की पूजन विधि एवं संपूर्ण जानकारी

नवरात्रि का पहला दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री को समर्पित होता है। पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के कारण इन्हें शैलपुत्री कहा जाता है। सती के पुनर्जन्म के रूप में जन्म लेने वाली यह देवी भक्तों को स्थिरता, शांति और आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करती हैं।

पूजन विधि
1. प्रातःकाल स्नान कर शुद्ध वस्त्र धारण करें।घर के पूजा स्थल को साफ करके चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं और उस पर शैलपुत्री की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
2. कलश स्थापना करें। ताम्बे या मिट्टी के कलश में जल, सुपारी, अक्षत, सिक्का, पंचरत्न डालकर आम्रपल्लव से ढकें। कलश के ऊपर नारियल रखकर लाल वस्त्र में लपेटें। यह कलश सभी देवी-देवताओं का प्रतीक माना जाता है।
3. आवाहन एवं संकल्प। हाथ में अक्षत और जल लेकर संकल्प करें कि नौ दिनों तक मां दुर्गा की विधिवत पूजा करेंगे।
4. पुष्प, अक्षत, दीप और धूप से आराधना करें। मां शैलपुत्री को गंध, पुष्प, चंदन, अक्षत, कुमकुम, वस्त्र, फल और नैवेद्य अर्पित करें।
5. मां का प्रिय भोग। मां शैलपुत्री को शुद्ध घी और सफेद रंग के पुष्प विशेष प्रिय हैं। पहले दिन घी का दीपक जलाना उत्तम माना जाता है।
मंत्र और स्तुति
बीज मंत्र:
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे॥
शैलपुत्री देवी का ध्यान मंत्र:
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।   वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥
प्रणाम मंत्र:
प्रथमं शैलपुत्री च द्वितीयं ब्रह्मचारिणीम्।   तृतीयं चन्द्रघण्टेति कूष्माण्डेति चतुर्थकम्॥
अर्घ्य मंत्र:
ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः।
इन मंत्रों के साथ श्रद्धापूर्वक देवी का आवाहन, पूजन और स्तुति करने से मां शैलपुत्री प्रसन्न होती हैं।
मां शैलपुत्री की कृपा के लाभ
मां शैलपुत्री साधक के भीतर धैर्य, संयम और स्थिरता का संचार करती हैं।
इनके पूजन से मन और आत्मा में पवित्रता आती है और साधक आध्यात्मिक मार्ग पर अग्रसर होता है।
ग्रहदोष, विशेषकर चंद्रमा से जुड़ी बाधाएँ दूर होती हैं।
परिवार में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है।
विशेष बातें
पहले दिन की पूजा में शुद्ध घी का दीपक जलाने से शरीर रोगमुक्त रहता है।
भक्त को सफेद या पीले पुष्प चढ़ाने चाहिए।
दिनभर सात्विकता का पालन कर व्रत रखना श्रेष्ठ है।
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना से साधक का जीवन पवित्र और ऊर्जावान बनता है। विधिवत पूजन, मंत्रजप और भक्ति से देवी की कृपा प्राप्त होती है और भक्त जीवन में आने वाले हर संकट से सुरक्षित रहता है।
(प्रस्तुति पंडित सुधीर मिश्र द्वारा राष्ट्र की परम्परा के पाठकों के लिए)

धर्मस्थल से करोड़ों की लूट का आरोप, तिरुपति मंदिर पर बीजेपी-वाईएसआर कांग्रेस आमने-सामने

तिरुपति (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)आंध्र प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने वाईएसआर कांग्रेस सरकार पर तिरुपति बालाजी मंदिर की परकामनी (दानपेटी) से 100 करोड़ रुपये से अधिक की चोरी का सनसनीखेज आरोप लगाया है। भाजपा नेता और तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के सदस्य भानु प्रकाश रेड्डी ने दावा किया कि यह लूट वाईएसआर कांग्रेस शासन (2019-2024) के दौरान हुई और इसे टीटीडी के इतिहास की “सबसे बड़ी लूट” बताया।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/horrific-road-accident-two-people-including-a-notorious-criminal-died-two-were-injured/

रेड्डी ने आरोपों को मजबूती देने के लिए सीसीटीवी फुटेज जारी किया। इसमें मंदिर का एक कर्मचारी रविकुमार दानपेटी से नकदी निकालते हुए नजर आ रहा है। रेड्डी ने आरोप लगाया कि इस चोरी का पैसा रियल एस्टेट में निवेश किया गया और एक हिस्सा सीधे पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी के ताडेपल्ली पैलेस भेजा गया।

भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि इस घोटाले में वाईएसआर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, शीर्ष अधिकारी और यहां तक कि एक पुलिस अधिकारी भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि मंदिर की संपत्ति को लूटने की इस साजिश को बाद में लोक अदालत के माध्यम से दबाने की कोशिश की गई और कई अहम सबूत नष्ट कर दिए गए।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/horrific-road-accident-two-people-including-a-notorious-criminal-died-two-were-injured/

मामले पर हाई कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए सीआईडी (CID) को जांच सौंपी है। कोर्ट ने सीआईडी को एक महीने के भीतर जांच पूरी कर सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया है। साथ ही, बोर्ड के फैसलों और संबंधित दस्तावेजों को भी जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

भानु प्रकाश रेड्डी ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के तत्कालीन अध्यक्ष भुमना करुणाकर रेड्डी से भी आरोपों पर जवाब देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल मंदिर की आस्था से जुड़ा नहीं है, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं से भी गहराई से जुड़ा है।

इस विवाद ने आंध्र प्रदेश की राजनीति में नए सिरे से हलचल मचा दी है और अब सभी की निगाहें सीआईडी की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।

भीषण सड़क हादसा: कुख्यात अपराधी समेत दो की मौत, दो घायल

शाजापुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर आगर-दुपाड़ा रोड पर कटवरिया गांव के पास हुई।

दुपाड़ा चौकी प्रभारी अंकित इतवाडिया ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब मांगीलाल शर्मा (35) सब्जी लेकर अपनी कार से बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रहे वाहिद खान (28) की गाड़ी से उनकी कार की आमने-सामने टक्कर हो गई।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/minister-in-charge-flagged-off-the-nari-shakti-bike-rally-participated-in-the-health-camp-and-cleanliness-programme/

टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही मांगीलाल शर्मा और वाहिद खान की मौत हो गई। वहीं, खान के साथ यात्रा कर रहे दो अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें https://rkpnewsup.com/provoked-by-her-husband-woman-commits-suicide-children-scream-in-video/

अधिकारियों ने बताया कि मृतक वाहिद खान शाजापुर का कुख्यात अपराधी था। उसके खिलाफ हत्या, लूट और अवैध हथियारों सहित 10 से अधिक गंभीर प्रकरण दर्ज थे। इतना ही नहीं, प्रशासन ने उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) भी लगाया था। वह हाल ही में 16 सितंबर को जेल से जमानत पर रिहा हुआ था।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

एशिया कप 2025: पाकिस्तान ने भारत को 172 रनों का लक्ष्य दिया, शिवम दुबे ने चटकाए 2 विकेट

0

​दुबई- एशिया कप 2025 (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 172 रनों का लक्ष्य रखा है। भारतीय टीम के लिए सबसे सफल गेंदबाज शिवम दुबे रहे, जिन्होंने 2 विकेट हासिल किए।

​पाकिस्तान की पारी का हाल

​पाकिस्तान की ओर से ओपनिंग करने आए फखर जमां और साहिबजादा फरहान ने धीमी शुरुआत की। तीसरे ही ओवर में हार्दिक पंड्या ने फखर जमां (15 रन) को संजू सैमसन के शानदार कैच पर आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद, सैम अयूब और फरहान के बीच 72 रनों की अहम साझेदारी हुई। फरहान ने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। शिवम दुबे ने सैम अयूब (21 रन) को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा।

​कुलदीप यादव ने हुसैन तलत को 10 रनों पर चलता किया, और फिर शिवम दुबे ने अर्धशतक बना चुके फरहान (58 रन) का विकेट लिया। आखिरी ओवरों में सलमान आगा और मोहम्मद नवाज ने कुछ तेज रन बनाए। नवाज 19वें ओवर में रन आउट हो गए। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए।

भारतीय गेंदबाजी और फील्डिंग

​भारत की ओर से शिवम दुबे ने 2 विकेट लिए। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों को रन रोकने में मुश्किल हुई। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 45 रन दिए। भारतीय टीम की फील्डिंग भी निराशाजनक रही, जहां 4 आसान कैच छोड़े गए, जिसमें अभिषेक शर्मा द्वारा छोड़ा गया एक कैच भी शामिल है।

​दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमां, सलमान अली आगा (कप्तान), फहीम अशरफ, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह आफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

​अब भारतीय टीम 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है, जिसमें अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। क्या भारतीय बल्लेबाज इस बड़े मुकाबले में लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे?

पति के उकसावे पर महिला ने दी जान, वीडियो में बच्चों की चीख-पुकार

भागलपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जिले के काहलगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली चांदनी देवी (31) ने दिल्ली में अपने पति विद्यानंद राय के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि चांदनी देवी एक छोटे टेबल पर खड़ी होकर फंदा तैयार करती है। पास ही उसके मासूम बच्चों की रुलाई सुनाई देती है। बच्चे मां को रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन पिता विद्यानंद उन्हें डांट देता है और खुद मोबाइल से पूरी घटना रिकॉर्ड करता रहता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वह पत्नी को रोकने की बजाय ताने मारता है और कहता है—“केवल फंदा ही बांधोगी या लटकोगी भी?”

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/next-generation-gst-reforms-pm-modi-calls-it-a-big-step-towards-self-reliant-india/

पति के लगातार उकसावे और अपमानजनक रवैये से आहत चांदनी देवी कुछ देर उसके चेहरे को देखती रही। उसकी आंखों से आंसू बहते रहे, लेकिन निराशा और मानसिक दबाव के आगे वह टूट गई। आखिरकार उसने फंदे से लटककर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली।

घटना के समय बच्चे जोर-जोर से रो रहे थे और मां को बचाने की गुहार लगा रहे थे। लेकिन उनके पिता ने उन्हें चुप कराया और वीडियो बनाता रहा। इस हृदयविदारक दृश्य को जिसने भी देखा, वह भावुक और आक्रोशित हो उठा।

जानकारी के अनुसार, चांदनी देवी मूल रूप से बिहार के भागलपुर जिले की निवासी थी। शादी के बाद वह पति के साथ दिल्ली में रहती थी। परिजनों का कहना है कि दोनों के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। फिलहाल पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है और पति की भूमिका को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

यह घटना न केवल पारिवारिक कलह की भयावह तस्वीर पेश करती है, बल्कि समाज के लिए गहरी चेतावनी भी है कि मानसिक प्रताड़ना और उपेक्षा किस हद तक किसी को मौत की ओर धकेल सकती है।

क्षेत्रीय पत्रकार एसोसिएशन ने धर्मेंद्र शाह को भाटपार रानी तहसील अध्यक्ष किया मनोनीत

भाटपाररानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय उपनगर में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण कार्य के लिए ख्याति प्राप्त एवं क्षेत्र में चर्चित आई सी सी कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर सभागार में क्षेत्रीय पत्रकार एसोसिएशन भाटपार रानी की मासिक बैठक संपन्न किया । वहीं इस बैठक में मुख्य अतिथि रहे अपना दल एस के नेता ब्रह्मा सिंह पटेल जो कि अपने समाज के लिए निरंतर संघर्ष रत रहते हैं।
वहीं इस बैठक की अध्यक्षता महिला जिलाध्यक्ष देवरिया आरती देवी ने किया । बैठक में उपस्थित अन्य सभी पत्रकार साथियों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल पटेल को फूल माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र से सम्मानित किया , कार्यक्रम आयोजनकर्ता रहे आईसीसी कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के निदेशक पी के गुप्ता जिनके देखरेख में इस शानदार कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।
मुख्य अतिथि ब्रह्मा सिंह पटेल ने उपस्थित सभी पत्रकार जन को फूल माला एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया । कार्यक्रम के आखिर में सभी पत्रकार साथियों ने धर्मेंद्र कुमार शाह को भाटपार रानी के तहसील अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। तत्पश्चात उन्हें फूल माला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया वहीं तहसील अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर धर्मेंद्र शाह ने उपस्थित अपने संगठन के समस्त पत्रकार एवं वरिष्ठ पदाधिकारी जन का आभार प्रकट कर विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में हम निरंतर अपने दायित्व निर्वहन में खरे उतरने का प्रयत्न करेंगे एवं संगठन ही नहीं यदि किसी अन्य संगठन के पत्रकार साथी का भी उत्पीड़न सामने आएगा तो मजबूत तरीके से पीड़ित साथी का आवाज बन कर सामने खड़े होने का काम करेंगे। साथ ही कहा जो जिम्मेदारियां मिली पूरी जिम्मेदारी सहित निभाऊंगा। उक्त अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश प्रसाद ,आरती देवी , चंदन वर्मा प्रमोद गुप्ता सुग्रीम प्रसाद , अर्जुन कुमार रुस्तम अली पुनीत पांडे सलेमपुर तहसील अध्यक्ष श्रवण शर्मा डॉक्टर शैलेंद्र कुशवाहा अवधेश कुशवाहा वरिष्ठ पत्रकार सूरजन शाह अख्तर अली अशोक मद्धेशिया अभिषेक श्रीवास्तव सतीश पटेल रजनीश पटेल रविंद्र प्रसाद गंगासागर सिंह विजय सिंह धर्मेंद्र शाह आरती देवी आदि अनेकों पत्रकार साथी उपस्थित थे ।

देवरिया: कवि रामेश्वर प्रसाद यादव की काव्य पुस्तक ‘हरि दर्शन’ का विमोचन, लोक परंपराओं पर आधारित है यह रचना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में नागरी प्रचारिणी सभा में रविवार, 21 सितंबर को एक महत्वपूर्ण साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कवि रामेश्वर प्रसाद यादव द्वारा रचित काव्य पुस्तक “हरि दर्शन” का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य बातें

कार्यक्रम का शुभारंभ कवि रमेश तिवारी ‘अनजान’ की वाणी वंदना और सरोज पाण्डेय के अतिथि स्वागत भाषण से हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बरहज गौरा नगर पालिका अध्यक्षा श्वेता जायसवाल ने पुस्तक से आवरण हटाकर इसका विमोचन और लोकार्पण किया।

कवि रामेश्वर प्रसाद यादव ने इस अवसर पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने देवरिया की धरती पर जन्मे महान कवि मोती बी.ए. से प्रेरणा लेकर यह काव्य संग्रह लिखा है, जिसे वह इसी धरती को समर्पित करते हैं। उन्होंने यह पुस्तक अपनी पत्नी को समर्पित करते हुए एक भावुक कविता भी सुनाई।

‘हरि दर्शन’ की सराहना

मुख्य अतिथि श्वेता जायसवाल ने कवि रामेश्वर प्रसाद यादव की सराहना करते हुए कहा कि साहित्य समाज की सबसे बड़ी पूँजी है और रामेश्वर जैसे लोग इसके सच्चे रक्षक हैं। उन्होंने कहा कि “हरि दर्शन” में लोक परंपरा और जनहित से जुड़ी रचनाएं हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मार्गदर्शक का काम करेंगी।

नागरी प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष इंद्र कुमार दीक्षित ने बताया कि “हरि दर्शन” समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ लोक संस्कृति के घटकों का एक सुंदर संग्रह है। सभा के मंत्री डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संज्ञा यादव ने किया।

इस मौके पर जितेंद्र प्रसाद तिवारी, सरोज पाण्डेय, आर. पुलस्तेय, सौदागर सिंह, विक्की तिवारी, संतोष यादव, के.डी. यादव, नित्यानंद यादव सहित कई साहित्य प्रेमी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

महिला पुलिस कर्मियों की बाइक रैली से गूँजा महिला सशक्तिकरण का संदेश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। नगर चौराहे पर जिलाधिकारी ने महिला पुलिस कर्मियों की भव्य बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल 100 से अधिक महिला पुलिस कर्मियों ने अनुशासन और उत्साह के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया। रैली शाम 5 बजे दुर्गा मंदिर परिसर से शुरू होकर गोरखपुर– महराजगंज मार्ग पर केएमसी हॉस्पिटल तक पहुँची और पुनः दुर्गा मंदिर पर आकर संपन्न हुई। इस दौरान शहर वासियों ने महिला पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन किया और महिला सुरक्षा के प्रति प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया। रैली के दौरान महिला कर्मियों ने पोस्टर और बैनर के माध्यम से विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों को प्रदर्शित किया। साथ ही राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश दिया गया।
जिलाधिका ने कहा कि रैली का मकसद केवल जागरूकता तक सीमित नहीं है, बल्कि हर नागरिक से अपेक्षा है कि वह नारी सुरक्षा में अपनी जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें, घरेलू हिंसा और महिला अपराधों की घटनाओं पर चुप न रहें और तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचित करें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन और पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता महिला सुरक्षा एवं सम्मान है। महिला अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर पूरी सख्ती से अमल कराया जाएगा। रैली में शामिल महिला पुलिस कर्मियों का आत्मविश्वास और जोश देखते ही बनता था। बाइक पर सवार महिला कर्मियों ने एकसाथ पंक्तिबद्ध होकर अनुशासन और शक्ति का परिचय दिया। यह दृश्य शहर वासियों के लिए प्रेरणादायक रहा।
शहर के विभिन्न चौराहों पर खड़े लोगों ने ताली बजाकर महिला कर्मियों का हौसला बढ़ाया। कई जगहों पर महिलाएं और छात्राएं रैली को देखकर प्रभावित हुईं और मिशन शक्ति को महिलाओं के लिए सशक्त पहल बताया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान महिला सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा एक सतत प्रयास है, और इस तरह की गतिविधियों से समाज में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है।

सेवा भारती ने लगाए 17 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

बड़ी संख्या में लोग पहुंचे जांच व दवा के लिए, महेशानंद व नित्यानंद ने बताए सेवा कार्यों के उद्देश्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा सप्ताह के अंतर्गत सेवा विभाग व सेवा भारती संत कबीर नगर की ओर से जिलेभर में कुल 17 स्थानों पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। इन शिविरों में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और वृद्धजन पहुंचे और अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर दवाएं प्राप्त कीं।
आयोजन की सराहना करते हुए स्थानीय लोगों ने इसे समाजहित में सराहनीय कदम बताया। इन शिविरों का संचालन जिला सेवा प्रमुख महेशानंद के मार्गदर्शन में हुआ।
जिला सेवा प्रमुख महेशानंद ने कहा कि सेवा विभाग, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक प्रमुख अंग है, जो वर्षों से समाज में शिक्षा, संस्कार, स्वावलंबन, स्वास्थ्य और समरसता के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे देश में इस समय दो लाख से अधिक सेवा गतिविधियां संचालित हो रही हैं।
शिविर प्रमुख और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद ने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच व उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाना सेवा भारती का निरंतर प्रयास है।
शिविर व्यवस्था संचालन में प्रमुख रूप से नित्यानन्द, कृष्णकान्त शर्मा, अनुप पाण्डेय, अरविन्द, शिवलाल, राजकपूर, कौशल प्रसाद, जयनाथ, डी एन शुक्ला, गिरीशचन्द्र पाण्डेय, सन्तोष यादव, मनीष, अवधेश कश्यप, अनिल यादव, उदयराज अमहरि, दुर्गा प्रसाद मिश्र, धीरन्द्र राय, शुभाष उपस्थित रहे।

जीएसटी सुधार से आम जनता को बड़ी राहत— प्रभारी मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा दयालु

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद प्रभारी मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने रविवार को धनेवा स्थित लोक निर्माण विभाग के अतिथि भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में जीएसटी सुधारों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय महंगाई पर नियंत्रण और जनता की जेब को राहत देने वाला ऐतिहासिक कदम है।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि पहले जीएसटी की चार दरें – 5%, 12%, 18% और 28% लागू थीं। अब केवल दो ही दरें बची हैं, 5% और 18%। 12% और 28% की श्रेणियों को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। यह कदम न केवल महंगाई पर अंकुश लगाएगा, बल्कि कर प्रणाली को और सरल एवं पारदर्शी बनाएगा। प्रभारी मंत्री ने बताया कि दूध, पनीर, रोटी और 33 जीवन रक्षक दवाओं पर से जीएसटी पूरी तरह हटा दिया गया है। इसका सीधा लाभ गरीब और मध्यम वर्गीय उपभोक्ताओं को मिलेगा। वहीं आटा, दाल, चावल, गुड़ और सब्ज़ियों जैसी खाद्य सामग्री पहले से ही करमुक्त हैं। वहीं साबुन, शैंपू, टूथपेस्ट, टूथब्रश, साईकिल, नमकीन, कॉफी और पास्ता जैसे रोज़मर्रा के उत्पादों को 5% स्लैब में लाया गया है। पहले इन पर 12 से 18 प्रतिशत तक जीएसटी देना पड़ता था। इसी तरह मोबाइल फोन, टीवी (32 इंच तक), फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर भी टैक्स दर घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सामान्य जांच, ब्लड टेस्ट, एमआरआई और एक्स-रे जैसी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं पर जीएसटी समाप्त कर दिया गया है। शिक्षा क्षेत्र में भी बड़ी राहत देते हुए किताबों, कॉपियों और पेन-पेंसिल पर से कर पूरी तरह हटा लिया गया है। इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को सीधा लाभ मिलेगा। इस प्रकार होटल और छोटे रेस्टोरेंट में भोजन करने पर जीएसटी दर घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई है। मंत्री ने कहा कि इससे आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ पर्यटन और रोजगार क्षेत्र को भी सीधा फायदा पहुंचेगा। किसानों और छोटे व्यापारियों को विशेष राहत दी गई है। खाद, कीटनाशक और कृषि उपकरणों पर जीएसटी दर घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई है। इससे खेती की लागत कम होगी और किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। जहां आम जनता की आवश्यक वस्तुएं सस्ती की गई हैं, वहीं गुटखा, पान मसाला, तंबाकू उत्पाद, बड़ी गाड़ियां और 350 सीसी से ऊपर की मोटर साइकिलों पर कर दर बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दी गई है। मंत्री ने कहा कि यह सरकार की संवेदनशील और जनहितकारी नीति को दर्शाता है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि ये जीएसटी सुधार 2047 तक विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। उन्होंने इसे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने वाला क्रांतिकारी कदम बताया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय पांडेय,पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, प्रमुख विवेक गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला महामंत्री बबलू यादव, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. सूरज सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहें।

दुर्गा पूजा महासमिति की मैराथन बैठक: ब्लॉक, तहसील और थाना प्रमुखों को सौंपे गए अहम दायित्व

0

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। बहराइच में श्री मां दुर्गा हिन्दू पूजन महासमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक शहर के बशीरगंज स्थित मौनी बाबा आश्रम में हुई। इस बैठक में 14 ब्लॉक प्रमुखों, छह तहसील के प्रमुखों और 22 थानों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया।

बैठक में क्या हुआ?

महासमिति के अध्यक्ष सुदामा मिश्रा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि इस वर्ष भी दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा।

उन्होंने प्रशासन से कुछ महत्वपूर्ण अपीलें कीं:

बिजली आपूर्ति: ग्रामीण इलाकों में शाम के समय बिजली कटौती न की जाए, ताकि पूजा पंडालों में रोशनी बनी रहे।

सुरक्षा व्यवस्था: सभी पूजा पंडालों में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।

विसर्जन मार्ग: विसर्जन स्थलों तक जाने वाले उबड़-खाबड़ मार्गों की मरम्मत जल्द से जल्द कराई जाए।

दायित्व और कार्ययोजना

बैठक में छह तहसील प्रमुखों और 22 थाना प्रमुखों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्हें बुकलेट, बैज, पटका और महासमिति के दिशा-निर्देश वाले पैम्फलेट दिए गए, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पूजा महोत्सव का सुचारु संचालन सुनिश्चित कर सकें।

इस दौरान दुर्गा पूजा विसर्जन के लिए भी एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक को संरक्षक सुभाष त्रिपाठी, परशुराम कुशवाहा, चंद्रभान सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।

महासमिति के महामंत्री कन्हैया सोनी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे, जिनमें राम जी शुक्ला, विपिन यज्ञसैनी, पवन जायसवाल और मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव भी शामिल थे। यह बैठक आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

भव्य 90 फिट ऊची पंडाल में होंगें तिरुपति बालाजी के दर्शन

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सिसवा स्थित राम-जानकी मंदिर परिसर में बन रहे पंडाल में इस वर्ष भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन होंगे।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज केशरी व महामंत्री जितेंद्र वर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राम जानकी मंदिर परिसर में भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है, जिसकी ऊंचाई लगभग 90 फिट होगी इसकी भव्यता तिरुपति बालाजी मंदिर की तरह होगी। जहां साक्षात भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन श्रद्धालुओ को होगी मेले में श्रद्धालुओ के लिए मनपसंद की खरीदारी हेतु विभिन्न सामानों के स्टाल लगाए जा रहे है एवं सुविधाओ का विशेष इंतजाम किए गए है मंदिर कमेटी के सभी सदस्य पदाधिकारी पूरे मनोयोग से मेले की भव्यता हेतु निरन्तर प्रयासरत है ।

सड़क जाम करने पर 12 नामजद समेत 50 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज

0

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा कस्बे में सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 12 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई चौकी प्रभारी फरेंदा गंगाराम यादव की तहरीर पर की गई।
फरेंदा कोतवाली के प्रभारी प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि 17 सितंबर को फरेंदा कस्बे के निवासी करन विश्वकर्मा की करंट लगने से मौत हो गई थी। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमार्टम के पश्चात रात्रि आठ बजे शव को सड़क पर रखकर लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था। जाम के चलते एम्बुलेंस सहित कई वाहन और राहगीर घंटों तक फंसे रहे। जाम की इस घटना में 12 लोगो नामजद है। अविनाश, गंगा वरुण, भोलू विश्वकर्मा, कन्हैया, बच्चन, मन्ना, राजेश, अमरनाथ चौरसिया, जितेंद्र चौरसिया, राजेश चौरसिया, संदीप चौरसिया और गंगा वरुण की पत्नी शामिल हैं। इसके अलावा 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। उन्होंने ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महराजगंज: फरेंदा में सड़क जाम करने पर 12 नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के फरेंदा कस्बे में सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। 12 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई चौकी प्रभारी गंगाराम यादव की तहरीर पर की गई।

क्या था पूरा मामला?

​फरेंदा कोतवाली के प्रभारी प्रशांत कुमार पाठक के अनुसार, यह घटना 17 सितंबर को हुई थी। फरेंदा निवासी करन विश्वकर्मा की करंट लगने से दुखद मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद रात 8 बजे मृतक के शव को मुख्य सड़क पर रखकर लोगों ने जाम लगा दिया।

​इस अवैध जाम के कारण एम्बुलेंस और कई अन्य वाहन घंटों तक फंसे रहे, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन लोगों पर हुई कार्रवाई

​पुलिस ने जिन लोगों को नामजद किया है, उनमें अविनाश, गंगा वरुण, भोलू विश्वकर्मा, कन्हैया, बच्चन, मन्ना, राजेश, अमरनाथ चौरसिया, जितेंद्र चौरसिया, राजेश चौरसिया, संदीप चौरसिया और गंगा वरुण की पत्नी शामिल हैं। इसके अलावा, 50 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

​पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक कड़ी चेतावनी मानी जा रही है।

दशहरा व आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने रविवार को किया मॉक ड्रिल व फ्लैग मार्च

कोपागंज(राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक इलामरन के आदेश के अनुपालन में रविवार 21 सितंबर 2025 को थाना कोपागंज पर नियुक्त समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण की उपस्थिति में दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ मॉक ड्रिल एवं रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए जवानों को प्रशिक्षण दिया गया तथा तत्परता का प्रदर्शन किया गया।
आने वाले त्योहारों और विशेष रूप से दशहरा को ध्यान में रखते हुए मॉक ड्रिल के उपरांत पुलिस बल ने थाना क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग करते हुए फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च उड़ियांना रामलीला मैदान, कस्बा चौक और भरत मिलाप चौराहा स्थित पूजा पंडालों तक पहुँचा, जहाँ अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया।
थाना प्रभारी रविंद्र नाथ राय ने बताया कि दशहरा सहित आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। नियमित गश्त, निगरानी और सुरक्षा उपायों के जरिए किसी भी स्थिति पर तुरंत नियंत्रण सुनिश्चित किया जाएगा।