Monday, July 13, 2026
Home Blog Page 662

बिना अप्रोच मार्ग के बने पुलिया, करोड़ों का खेल उजागर

इस खबर को पढ़े –https://rkpnewsup.com/pakistani-armys-air-strike-in-khyber-pakhtunkhwa-kills-over-30-civilians/

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। वर्ष 2018-19 से 2021-22 तक विभाग द्वारा 2 से 2.5 किलोमीटर की परिधि में लगभग आठ से नौ करोड़ रुपये की लागत से छह पुलिया बनाए गए। लेकिन इनमें से किसी भी पुलिया का अप्रोच मार्ग ही नहीं बनाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत से केवल पुलिया खड़ी कर सरकारी धन का आहरण कर लिया गया। जिन पुलियों का निर्माण हुआ, उनमें मासूमपुर चौहान बस्ती से भूड़ाडीह–बहेरा नाला, मासूमपुर से बहेरा नाला, सोनपुरवा से बालूपुर छपरा सिसोटार नाला, सोनपुरवा से हथौज सिसोटार नाला, आराजी करियापार हरदिया सिसोटार नाला तथा आराजी करियापार से बालूपुर सिसोटार नाला शामिल हैं।

इस खबर को पढ़े –https://rkpnewsup.com/cm-yogi-listened-to-the-problems-of-the-complainants-in-the-public-court/

इनमें से कुछ पुलिया तो ऐसे स्थानों पर बनाई गईं जहां से आने-जाने का रास्ता कागजों पर भी नहीं है। इस मामले में तत्कालीन सांसद रविंद्र कुशवाहा ने दिसंबर 2024 में प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर जांच कराने और अप्रोच मार्ग निर्माण की मांग की थी। उन्होंने विभागीय एई पन्नालाल और जेई इमरान पर लापरवाही बरतने व औचित्यहीन पुलिया बनवाकर सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व भाजपा नेता अखिलेश सिंह गुड्डू ने भी इस मामले में धांधली और बड़े पैमाने पर सरकारी धन की बर्बादी का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। अब सवाल यह उठ रहा है कि विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ-साथ किन सफेदपोश नेताओं ने इस खेल से अपनी जेबें भरीं।

सिकन्दरपुर-बेल्थरारोड मार्ग पर गति अवरोधक की मांग तेज

0

इस खबर को पढ़े –https://rkpnewsup.com/thieves-committed-the-crime-and-made-away-with-valuables/

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सिकन्दरपुर कस्बे के व्यस्ततम मार्ग सिकन्दरपुर-बेल्थरारोड पर स्थित हॉस्पिटल मोड़ के समीप सड़क सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों व राहगीरों के बीच इन दिनों गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) बनाने की मांग जोर पकड़ रही है। बताया जा रहा है कि इस स्थान पर प्रतिदिन भारी संख्या में मरीज, तीमारदार और आम लोग सड़क पार करते हैं। वहीं तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय दुकानदारों और मोहल्लेवासियों का कहना है कि अब तक कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोग घायल हो चुके हैं।

इस खबर को पढ़े – https://rkpnewsup.com/operation-sindoor-shell-remains-found-in-dal-lake-sparking-commotion-in-srinagar/

इस कारण आमजन में भय का वातावरण व्याप्त है। लोगों का कहना है कि अस्पताल के पास दिनभर मरीजों की भीड़ लगी रहती है, ऐसे में वाहनों की तेज गति से सड़क पार करना बेहद जोखिम भरा साबित होता है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि हॉस्पिटल मोड़ के दोनों तरफ स्थायी गति अवरोधक बनाए जाएं, ताकि वाहन चालक अपनी रफ्तार नियंत्रित रखें और दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने भी इस मांग का समर्थन किया है। उनका कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे। प्रशासन से अपेक्षा है कि जनहित को देखते हुए जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाएं।

चीन ने शुरू किया ‘K वीज़ा’, STEM क्षेत्रों की विदेशी प्रतिभाओं को आकर्षित करने की तैयारी

बीजिंग/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एच-1बी वीज़ा की फीस बढ़ाने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने के साथ ही चीन ने इसका विकल्प तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। चीन ने एक नई वीज़ा श्रेणी ‘K वीज़ा’ शुरू की है, जो आगामी 1 अक्टूबर से प्रभावी होगी। इसका उद्देश्य प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) के क्षेत्रों में विदेशी युवाओं और विशेषज्ञों को आकर्षित करना है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/operation-sindoor-shell-remains-found-in-dal-lake-sparking-commotion-in-srinagar/

चीनी सरकार ने इस ‘K वीज़ा’ को अगस्त में मंज़ूरी दी थी। सरकारी अख़बार ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बीजिंग का मानना है कि चीन के विकास में दुनिया भर की प्रतिभाओं की भागीदारी ज़रूरी है और देश उन्हें अवसर भी प्रदान करता है।

कौन ले सकेगा ‘K वीज़ा’

K वीज़ा’ उन विदेशी युवाओं के लिए उपलब्ध होगा, जिन्होंने चीन या विदेश के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से STEM क्षेत्रों में स्नातक किया है। इसके अलावा, ऐसे प्रोफेसर और शोधकर्ता, जो इन विषयों पर चीन के विश्वविद्यालयों या संस्थानों में पढ़ा रहे हैं या शोध कर रहे हैं, वे भी इस वीज़ा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

चीनी अधिकारियों ने कहा कि इस फैसले का उद्देश्य नए युग में चीन की कार्यबल विकास रणनीति को आगे बढ़ाना, विज्ञान-तकनीक प्रतिभाओं के लिए प्रवेश को आसान बनाना और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को प्रोत्साहित करना है।

वीज़ा नीति में लचीलापन

चीन ने अब तक 75 देशों के साथ पारस्परिक और एकतरफा वीज़ा-मुक्ति समझौते किए हैं। राष्ट्रीय आव्रजन प्रशासन के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि इस साल जून तक 38.05 मिलियन विदेशी नागरिकों ने चीन में प्रवेश या वहाँ से यात्राएँ कीं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 30.2 प्रतिशत अधिक है। इनमें से 13.64 मिलियन वीज़ा-मुक्त प्रवेश रहे।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/thieves-committed-the-crime-and-made-away-with-valuables/

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी प्रतिबंधों और वीज़ा शुल्क बढ़ोतरी के बीच चीन की यह पहल उच्चस्तरीय वैश्विक प्रतिभाओं को अपनी ओर खींचने की रणनीति का हिस्सा है, जिससे उसे तकनीकी और वैज्ञानिक विकास की गति तेज करने में मदद मिलेगी।

डल झील से मिला ऑपरेशन सिंदूर का शैल अवशेष, श्रीनगर में मची हलचल

श्री नगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जम्मू-कश्मीर की गर्मियों की राजधानी श्रीनगर का प्रमुख पर्यटन स्थल डल झील एक बार फिर सुर्खियों में है। झील संरक्षण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (LCMA) की टीम ने सफाई अभियान के दौरान झील से ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दागे गए शैल का अवशेष बरामद किया। टीम ने इस मलबे को तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सौंप दिया, जहाँ इसे सुरक्षा एजेंसियों की आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए सुरक्षित रखा गया है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/come-riding-on-the-elephant-sherawaaliye-sherawaaliye-maa-jyotaawaaliye/

जानकारी के मुताबिक, 10 मई 2025 को श्रीनगर में जोरदार धमाकों की गूंज सुनाई दी थी, जब मिसाइल जैसी एक वस्तु डल झील की गहराई में आकर गिरी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने उस वक्त झील की सतह से धुआं उठते हुए देखा था। इसके बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत झील से मलबा निकालने का अभियान चलाया था। उसी दिन श्रीनगर के बाहरी इलाके लासजान से भी एक संदिग्ध वस्तु बरामद की गई थी।

ये घटनाएं ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा थीं, जिसे 7 मई को पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया था। उस आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान स्थित आतंकी ढांचों और हवाई अड्डों पर लक्षित हमले किए। इसके बाद पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल हमलों से जवाब देने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने उन्हें विफल कर दिया। इस बीच, सीमा पार से भारी गोलाबारी भी हुई, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/jairam-ramesh-attacks-modi-opposed-gst-as-cm-became-messiah-as-pm/

डल झील से मिला यह शैल अवशेष न सिर्फ ऑपरेशन सिंदूर की तीव्रता का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि श्रीनगर और इसके आसपास सुरक्षा बल लगातार चौकसी बरत रहे हैं। इस बरामदगी के बाद स्थानीय प्रशासन ने झील क्षेत्र में सुरक्षा और सख्त कर दी है।

मोदी पर जयराम रमेश का हमला: “सीएम रहते जीएसटी का विरोध, पीएम बनकर बने मसीहा”

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का विरोध किया था, लेकिन 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद 2017 में अचानक यू-टर्न लेते हुए जीएसटी के सबसे बड़े समर्थक और मसीहा के रूप में सामने आए।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/pakistani-armys-air-strike-in-khyber-pakhtunkhwa-kills-over-30-civilians/

कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव रमेश ने एएनआई से बातचीत में कहा, “2006 से 2014 तक, पूरे आठ सालों तक केवल एक मुख्यमंत्री ने जीएसटी का विरोध किया, और वह मुख्यमंत्री आज के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे। लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्होंने अपनी ही बातों से पलटी मार ली।”

रमेश ने हाल में घोषित जीएसटी सुधारों को सीमित बताते हुए कहा कि इनमें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र की प्रक्रियात्मक जटिलताओं को हल करने का कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राज्य सरकारों द्वारा पाँच साल का मुआवज़ा पैकेज देने की मांग पर भी कोई स्पष्टता नहीं दी।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/next-generation-gst-reforms-pm-modi-calls-it-a-big-step-towards-self-reliant-india/

उन्होंने आगे कहा, “जीएसटी में कई मुद्दे ऐसे हैं जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी लगातार आठ सालों से सुधारों की मांग करती आ रही है, लेकिन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने इन मांगों पर तब तक ध्यान नहीं दिया जब तक कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त टैरिफ़ नहीं लगा दिए।”

कांग्रेस नेता ने सरकार पर आरोप लगाया कि उसके फैसले प्रतिक्रियात्मक होते हैं और दूरगामी सोच का अभाव है। उन्होंने दोहराया कि एमएसएमई क्षेत्र की सुविधा और राज्य सरकारों के राजस्व अधिकारों की रक्षा के लिए जीएसटी ढांचे में व्यापक सुधार जरूरी हैं।

चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, कीमती सामान पर हाथ साफ

(राहुल कुमार की रिपोर्ट)

इटावा (राष्ट्र की परम्परा)। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव जैनपुर नागर में रविवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

पीड़ित रवि पुत्र जयपाल ने बताया कि घटना के समय उनके पिता घर के बाहर सो रहे थे और छोटे भाई की बहू कीर्ति कमरे में विश्राम कर रही थीं। सुबह करीब 7 बजे जब वह उठीं तो देखा कि कमरे का गेट खुला हुआ था और भीतर के बक्सों का सामान बिखरा पड़ा था।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/pakistani-armys-air-strike-in-khyber-pakhtunkhwa-kills-over-30-civilians/

रवि का कहना है कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे होंगे। घटना की जानकारी मिलते ही वह इटावा से घर पहुंचे और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।

रवि ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि अज्ञात चोर घर से लगभग 10 हजार रुपये नकद, दो सोने के मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमकी और दो जोड़ी चांदी की पायल ले गए।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/sp-workers-remembered-mohan-singh-on-his-12th-death-anniversary/

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहले भी कई बार चोरी की घटनाएँ हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस ज्यादातर मामलों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाती।

इस संबंध में उप निरीक्षक उमेश पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और चोरों का जल्द ही पता लगाया जाएगा।

सीएम योगी ने जनता दरबार मे फरियादियों की सुनी समस्याएं

ये खबर भी पढ़ें –https://rkpnewsup.com/jaishankar-marco-rubio-hold-crucial-meeting-in-new-york-amid-trump-tariffs-and-h-1b-visa-fee-row/

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे का आज दूसरा दिन है। सीएम सुबह पूजा अर्चना करने के बाद महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने आयोजित जनता दरबार में पहुंचे, एक-एक फरियादियों के पास वह खुद जाकर उनके प्रार्थना पत्र को लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निस्तारण करने का निर्देश दिया सैकड़ो की संख्या में पहुंचे फरियादीयों ने अपनी समस्या को सीएम के सामने रखा तो उन्होंने सभी को स्पष्ट किया कि आपकी समस्याओं का समाधान होगा।

ये खबर भी पढ़ें –https://rkpnewsup.com/rajnath-singhs-strong-message-to-pakistan-indias-decisive-action-is-based-on-deeds-not-religion/

बहुत से लोगों ने इलाज के लिए धन की मांग की, सीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि इनका एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाए जिससे जल्द से जल्द स्वीकृति मिले, कुछ लोगों ने जमीन से संबंधित शिकायत भी सीएम के सामने रखी। उन्होंने कहा कि कोई भी दबंग या भू माफिया किसी गरीब को परेशान न करने पाए,ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी आर्मी की हवाई बमबारी, 30 से ज्यादा नागरिकों की मौत

इस्लामाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। तिराह घाटी के मत्रे दारा गांव पर पाकिस्तानी आर्मी के लड़ाकू विमानों ने भारी बमबारी की, जिसमें कम से कम 30 निर्दोष लोगों की मौत हो गई। मृतकों में औरतें और मासूम बच्चे भी शामिल हैं, जबकि 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/pm-modi-laid-the-foundation-stone-of-two-major-hydropower-projects-in-arunachal-pradesh-saying-citizens-are-gods-this-is-our-mantra/

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने JF-17 फाइटर जेट से 8 LS-6 बम दागे, जिनका निशाना सीधे नागरिकों के घर बने। धमाकों के बाद गांव के कई घर मलबे में तब्दील हो गए और सोते हुए लोग मलबे के नीचे दब गए। राहत और बचाव अभियान सोमवार दोपहर तक जारी रहा और आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत लंबे समय से पाकिस्तानी सरकार और सेना से नाराज हैं। यहां के लोगों का आरोप है कि उन्हें अधिकार और संसाधनों से वंचित किया जाता है। इन इलाकों में सक्रिय कई स्थानीय गुट खुद को आंदोलनकारी बताते हैं, जबकि पाकिस्तान सरकार उन्हें आतंकवादी करार देती है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/serving-the-exploited-and-deprived-communities-is-the-true-religion-ramkishore-chauhan/

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हमला पाकिस्तानी सेना का “क्रूर नरसंहार” है। तिराह घाटी का मत्रे दारा गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ, जहां आज भी लोग सदमे और दहशत में हैं। पाकिस्तान आर्मी का दावा है कि वह विद्रोही गुटों को खत्म करने के लिए अभियान चला रही है, लेकिन स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि सेना असल में आम जनता को निशाना बना रही है।

पाकिस्तान की सेना पर पहले भी गंभीर आरोप लगते रहे हैं, जिनमें लोगों को गायब करना, बिना सबूत हत्याएं करना और नागरिक इलाकों को तबाह करना शामिल है। रविवार रात का यह हवाई हमला उन आरोपों को और मजबूत करता है कि पाकिस्तानी सेना अपने ही देश के नागरिकों पर जुल्म ढा रही है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/yogi-flags-off-namo-yuva-run-urges-youth-to-stay-away-from-drugs/

यह घटना न सिर्फ खैबर पख्तूनख्वा के लोगों के गुस्से को बढ़ाएगी बल्कि पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ अविश्वास की खाई को और गहरा कर देगी।

मोहन सिंह की 12वी पुण्यतिथि पर सपाइयों ने किया याद

ये खबर भी पढ़ें –https://rkpnewsup.com/pm-modi-laid-the-foundation-stone-of-two-major-hydropower-projects-in-arunachal-pradesh-saying-citizens-are-gods-this-is-our-mantra/

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
समाजवादी चिंतक तथा विचारक मोहन सिंह की 12 वी पुण्यतिथि बरहज में मोहन सिंह पार्क में उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजन भुर्जी ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
राजन भुर्जी ने कहा कि मोहन सिंह का पूरा जीवन गरीबों, शोषितो, वंचितों, मजदूरों तथा किसानों के लिए समर्पित रहा। वह समाज के गैर बराबरी के विरुद्ध आजीवन संघर्ष करते रहे। बेरोजगारों नौजवानों छात्रों की आवाज को हमेशा बुलंद करते रहे। उनका पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित रहा। आज वह हमारे बीच में नहीं हैं। लेकिन उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। वह अपने विचारों सिद्धांतों संघर्षों संवेदनशीलता तथा बेबाक वक्ता के रूप में सदैव अमर रहेंगे।
अब्दुल खालिक ने कहा समाजवादी चितक मोहन सिंह का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। हर एक समाजवादी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।लोहिया से लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव तक के समाजवादी आंदोलनों में मोहन सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये खबर भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/deoria-breaking-sister-in-law-and-nephew-brutally-beat-brother-in-law-video-goes-viral/
नगर अध्यक्ष गजानंद विश्वकर्मा ने कहा कि वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने छात्रों एवं युवा आंदोलनों का भी नेतृत्व किया तथा आपातकाल के खिलाफ आवाज उठाने के कारण जेल भी गए।
व्यापार सभा के प्रदेश सचिव शोभित जायसवाल एवं वीरेंद्र सोनकर ने कहा मोहन सिंह समाजवादी चिंतक, विचारक, लेखक एवं समाजवादी पार्टी के प्रख्यात नेता थे, बरहज की धरती से निकलकर पूरे देश विदेश में बरहज का नाम रौशन किए थे। उनका संपूर्ण जीवन समाजवाद, जनसेवा और सिद्धांतों की अमर प्रेरणा देता रहेगा।
इस दौरान राजन भुर्जी, वीरेन्द्र सोनकर, जावेद अख्तर, आनन्द जायसवाल, रमाशंकर भुर्जी, रामाश्रय यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

काम दिखाओ – वोट पाओ” जनता की नई पुकार

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा ) समस्याओं से जूझ रही जनता के बदल रहे हैं सुर,लोकतंत्र की असली शक्ति जनता के हाथों में है।
जनता जो नेताओं को गद्दी पर बैठाती है और जनता उन्हें एक झटके मे नीचे उतार देती है। अब दौर बदल चुका है। जनता केवल वादों और भाषणों से प्रभावित नहीं होती, बल्कि वह ठोस काम और जमीनी विकास देखना चाहती है।

आज जनता का सबसे बड़ा सवाल

“किसने कितनी सड़कें बनवाईं? किसने गाँव-गाँव तक विकास पहुँचाया? किसने शिक्षा और स्वास्थ्य की दिशा में कार्य किया? किसने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए?”
यही वजह है कि अब समय आ गया है कि भूतपूर्व जिला पंचायत सदस्य हों या वर्तमान जिला पंचायत सदस्य, दोनों अपने-अपने कामों का ईमानदारी से लेखा-जोखा जनता के सामने रखें। चुनाव केवल दिखावे या नारों से नहीं जीते जाएंगे। यह दौर है विकास की सच्चाई को दिखाने का।

जनता ने साफ संदेश दे दिया है

सिर्फ़ वादे नहीं, काम चाहिए।
भाषण नहीं, विकास चाहिए।
प्रचार नहीं, परिणाम चाहिए।
हर जनप्रतिनिधि को यह समझना होगा कि जनता का विश्वास तभी मिलेगा, जब वे अपने कार्यों का ठोस सबूत देंगे। यदि किसी ने सड़कों, स्कूलों, अस्पतालों और रोजगार के क्षेत्र में सुधार किया है, तो जनता उसे सम्मान देगी, लेकिन अगर कोई केवल चुनावी मौसम में वादों का पिटारा खोलकर सामने आता है, तो जनता उसके दरवाज़े बंद कर देगी।
आज की राजनीति का नया मंत्र है –
“काम दिखाओ, वोट पाओ… नहीं तो वोट माँगने मत आओ।”

शोषित वँचित समुदायों की सेवा ही सच्चा धर्म है-रामकिशोर चौहान

सरकार की योजनाओं के प्रति लोगो को जागरूक कर लाभ दिलाना सामाजिक कार्य-चौहान

बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सामाजिक कार्य क्षेत्रों के बदौलत अपना पहचान बनाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता रामकिशोर चौहान का एक अलग पहचान है। बताते चले कि मजदूर अधिकार मंच के संयोजक रामकिशोर चौहान ब्लाक भलूअनी के ग्राम पंचायत कुइयां निवासी जनपद देवरिया के, विभिन्न विकास खण्डों में असंगठित क्षेत्र के हजारों मनरेगा मजदूरों को उन्होंने उनके सामाजिक न्याय, सुरक्षा, सम्मान, श्रमिकों के अधिकारों को लेकर जागरूक करने का कार्य किया, जिससे मनरेगा एक्ट के तहत अधिक से अधिक लोगों में काम करने का मौका मिला। इसके पूर्व में जानकारी के अभाव में मजदूर दो जून की रोटी के लिए मोहताज रहते थे। मजदूर अधिकार मंच के जागरूकता अभियान कार्यक्रम से इतना प्रभाव और बदलाव क्षेत्र में पड़ा है कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत जनपद देवरिया में अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड से समाज के मुख्य धारा से वंचित समुदायों को हजारों की संख्या में राशन कार्ड बनवाने के साथ -साथ राशन कार्ड से कटे व छुट गए नामों को जुड़वाने का कार्य किया है। जिससे वह अपने परिवारों का भरण पोषण कर पा रहे हैं। चौहान ने समाज के शोषित, वँचित, दिव्यांगों महिलाओ को वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, आदि योजनाओं लाभ दिलाने का कार्य किया,जिससे उन परिवारों को जीने का सहारा मिला है। इनके द्वारा समाज को बेहतर बनाने के लिए भारतीय संविधान के मौलिक अधिकारों को आम जन तक पहुंचाने का सकारात्मक प्रयास जारी है। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए चलाई जा रही लाभकारी योजनाएं मातृत्य, एवं शिशु बालिका मदद योजना, सन्त रविदास शिक्षा प्रोत्साहन, कन्या विवाह सहायता योजना, अटल आवासीय विद्यालय योजना, गम्भीर बीमारी सहायता योजना, निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना, ई श्रम कार्ड बनवाने सहित, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकारों के योजनाओं का लाभ मूलभूत सुविधाओं से वंचित लोगों को लाभान्वित कर उनके अथक प्रयास से सभी के जीवन में अच्छा बदलाव होने लगा हैं। इस प्रकार मजदूर एकता मंच समाज को एक सूत्र मे पिरोने का कार्य कर रहा है।

अरुणाचल में पीएम मोदी ने रखी 2 बड़ी जलविद्युत परियोजनाओं की नींव, कहा- ‘नागरिक देवो भवः हमारा मंत्र’

0

ईटानगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के सियोम उप-बेसिन में दो बड़ी जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इनमें हीओ जलविद्युत परियोजना (240 मेगावाट) और तातो-I जलविद्युत परियोजना (186 मेगावाट) शामिल हैं। इन परियोजनाओं से न केवल अरुणाचल बल्कि पूरे पूर्वोत्तर को बिजली आपूर्ति में मजबूती मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नया आयाम मिलेगा।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/navratri-2025-cm-yogi-adityanath-and-deputy-cms-extend-greetings-pray-to-goddess-shailputri-for-world-peace/

इसके साथ ही पीएम मोदी ने तवांग में अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर और 1,290 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें सड़क कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, अग्नि सुरक्षा उपायों और कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकारों ने अरुणाचल प्रदेश और पूरे पूर्वोत्तर की दशकों तक उपेक्षा की। उन्होंने कहा, “कांग्रेस की सोच ने अरुणाचल और पूर्वोत्तर को बहुत नुकसान पहुंचाया। उन्हें लगता था कि यहां लोकसभा की सिर्फ दो सीटें हैं, तो क्यों ध्यान दिया जाए। लेकिन हमारे लिए वोट नहीं, राष्ट्र प्रथम का विचार सर्वोपरि है। हमारा मंत्र है – ‘नागरिक देवो भवः’।”

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/jaishankar-marco-rubio-hold-crucial-meeting-in-new-york-amid-trump-tariffs-and-h-1b-visa-fee-row/

नवरात्रि के पहले दिन अरुणाचल की खूबसूरत वादियों में पहुंचकर पीएम मोदी ने कहा कि यह यात्रा उनके लिए खास बन गई है। उन्होंने बताया कि आज से अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार लागू हो गए हैं और “जीएसटी बचत उत्सव” शुरू हुआ है, जिससे देशभर के व्यापारियों और उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।

इटानगर में पीएम मोदी ने स्थानीय उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों से भी मुलाकात की। उन्होंने प्रदर्शनी में स्थानीय उत्पादों का अवलोकन किया और व्यापारियों से जीएसटी सुधारों के फायदे के बारे में जानकारी ली। मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान पर जोर देते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मोदी सरकार की ये नई परियोजनाएं अरुणाचल प्रदेश को ऊर्जा, पर्यटन, स्वास्थ्य और उद्यमिता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प हैं।

देवरिया ब्रेकिंग: भाभी और भतीजे ने देवर को बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल

देवरिया/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया ज़िले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के गौर कोठी बाबू टोला गांव में एक महिला और उसके बेटे ने अपने ही देवर को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।

​क्या है पूरा मामला?

​वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीड़ित युवक जमीन पर गिरा हुआ है और उसकी भाभी और भतीजा मिलकर उसे लाठी-डंडों से मार रहे हैं। पिटाई इतनी क्रूर थी कि युवक बुरी तरह घायल हो गया।

​ग्रामीणों ने बचाया, पुलिस ने भेजा अस्पताल

​घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह युवक को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

​पुलिस ने शुरू की जांच

​पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बरियारपुर थाने के अधिकारी मामले की तह तक जा रहे हैं ताकि इस घटना के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा सके और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। यह घटना परिवारिक रिश्तों में बढ़ती हिंसा को दर्शाती है, जिसकी वजह से इलाके में तनाव का माहौल है।

नवरात्रि 2025: CM योगी आदित्यनाथ और डिप्टी CMs ने दी शुभकामनाएं, मां शैलपुत्री से की विश्व शांति की प्रार्थना

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)शारदीय नवरात्रि 2025 का शुभारंभ पूरे देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। इस पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने प्रदेशवासियों और देशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने आधिकारिक “एक्स” (X) खाते पर एक संस्कृत श्लोक साझा करते हुए विश्व शांति, सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/jaishankar-marco-rubio-hold-crucial-meeting-in-new-york-amid-trump-tariffs-and-h-1b-visa-fee-row/

योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “जगद्धात्री मां भगवती की उपासना के पावन पर्व शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर मां शैलपुत्री से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में संयम, साहस और संकल्प का बीज अंकुरित हो। मां की कृपा से अखिल विश्व सुख, शांति और समृद्धि की किरणों से आलोकित हो। जय मां शैलपुत्री!”

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में संयम, साहस और संकल्प जैसे गुणों के महत्व पर जोर दिया और सभी को सकारात्मकता और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/in-view-of-dussehra-and-upcoming-festivals-the-police-conducted-a-mock-drill-and-flag-march-on-sunday/

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने भी अपने संदेश में कहा, “आस्था, शक्ति और भक्ति के पर्व शारदीय नवरात्र की समस्त देश व प्रदेश वासियों को मंगलमय शुभकामनाएं। जगतजननी मां दुर्गा से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।”

वहीं, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने लिखा, “शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आदि शक्ति मां भगवती की प्रथम स्वरूपा मां शैलपुत्री जी के चरणों में नमन करता हूं।”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी (Bhupendra Singh Chaudhary) ने भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन अनंत शक्ति वाली माता भगवती जी की प्रथम स्वरूपा मां शैलपुत्री जी के पूजन दिवस के सुअवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां शैलपुत्री आप सभी का कल्याण करें, यही प्रार्थना करता हूं। जय माता दी।”

नवरात्रि का यह पर्व पूरे उत्तर प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। श्रद्धालु मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिरों और घरों में भक्तिमय माहौल है। इस पर्व को शक्ति, भक्ति और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।

ट्रंप के टैरिफ और H-1B वीज़ा शुल्क विवाद के बीच न्यूयॉर्क में जयशंकर-मार्को रुबियो की अहम मुलाकात

न्यूयॉर्क, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के उच्च स्तरीय 80वें सत्र की शुरुआत के साथ ही भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो सोमवार को न्यूयॉर्क में आमने-सामने मुलाकात करेंगे। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब भारत-अमेरिका संबंध व्यापार और वीज़ा नीति को लेकर नए तनाव के दौर से गुजर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/rajnath-singhs-strong-message-to-pakistan-indias-decisive-action-is-based-on-deeds-not-religion/

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इससे भारत पर कुल शुल्क दर 50% तक पहुंच गई है। इसके साथ ही, ट्रंप ने एच-1बी वीज़ा श्रेणी पर 1,00,000 डॉलर का शुल्क लगाने का व्यापक आदेश भी दिया है। इन दोनों फैसलों ने भारत की आईटी और ऊर्जा क्षेत्र पर सीधा असर डाला है और यही कारण है कि जयशंकर और रुबियो की मुलाकात को बेहद रणनीतिक और संवेदनशील माना जा रहा है।

अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, यह बैठक सोमवार सुबह न्यूयॉर्क शहर में होगी। माना जा रहा है कि इसमें व्यापारिक टकराव, रणनीतिक साझेदारी, रक्षा सहयोग, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा चुनौतियां और वीज़ा नीति पर खुलकर चर्चा होगी। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह वार्ता दोनों देशों के बीच बढ़ती खाई को पाटने में अहम भूमिका निभा सकती है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/tirupati-balaji-will-be-seen-in-a-grand-90-feet-high-pandal/

इससे पहले अगस्त में फिलीपींस के राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस की भारत यात्रा के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर और उनके समकक्ष एनरिक मैनालो के बीच हुई बातचीत को “सफल और सकारात्मक” बताया गया था। उस बैठक में समुद्री सहयोग, रक्षा और राजनीतिक साझेदारी पर विशेष जोर दिया गया था।

जयशंकर इस सप्ताह न्यूयॉर्क में कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगे। साथ ही, 27 सितंबर को वे संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रतिष्ठित मंच से भारत का राष्ट्रीय वक्तव्य देंगे। माना जा रहा है कि अपने संबोधन में जयशंकर वैश्विक दक्षिण (Global South), ऊर्जा सुरक्षा, आतंकवाद और बहुपक्षीय सुधारों जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।

भारत-अमेरिका संबंधों की दिशा तय करने वाली यह मुलाकात आने वाले दिनों में वैश्विक राजनीति और आर्थिक समीकरणों पर गहरा असर डाल सकती है।