Monday, July 13, 2026
Home Blog Page 653

एशिया कप सुपर-4: बांग्लादेश ने जीता टॉस, भारत को दिया बल्लेबाजी का न्योता; लिटन दास चोटिल होकर बाहर

0

दुबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत और बांग्लादेश के बीच आज एशिया कप 2025 के सुपर-4 का रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। वहीं, टीम को बड़ा झटका लगा है क्योंकि स्टार बल्लेबाज लिटन दास चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं।

भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

बांग्लादेश की प्लेइंग 11

सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जाकिर अली (विकेटकीपर/कप्तान), मोहम्मद सैफुद्दीन, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों के सामने बांग्लादेश की स्पिन और पेस अटैक चुनौती पेश कर सकती है। वहीं, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया जीत की लय बनाए रखने के इरादे से उतरी है।

गौरीबाजार में नाबालिग के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार और जेल भेजा गया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)को थाना गौरीबाजार क्षेत्र में एक नाबालिग युवती के साथ उसके घर में घुसकर दुष्कर्म की shocking घटना सामने आई। पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सुहेल अली पुत्र सादिक अली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की अग्रिम विधिक प्रक्रिया जारी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश और सुरक्षा के प्रति चिंता बढ़ा दी है।

पोषण और सुरक्षा दोनों ज़रूरी: जनक नंदिनी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी की अध्यक्षता में तहसील सभागार मेहदावल में पोषण पंचायत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मोटापा की समस्या, वोकल फॉर लोकल, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल, शिशु एवं बाल आहार प्रथाएं, पुरुष सहभागिता, महिलाओं, किशोरियों और बच्चों पर ध्यान केंद्रित करते हुए जागरूक किया गया। कुपोषित महिलाओं व बच्चों के लिए पुष्टाहार विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा मोटे अनाज और घरेलू खाद्य पदार्थों के अधिक उपयोग पर बल दिया गया।
विभिन्न विभागों द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
इसी क्रम में जनक नंदिनी ने ग्राम पंचायत हरदी, विकास खंड बघौली तथा विकास खंड खलीलाबाद के आंगनवाड़ी केंद्र बड़गो में आयोजित पोषण पंचायत में प्रतिभाग किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में विद्युत कनेक्शन व पंखा न होने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी को तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
श्रीमती नंदिनी ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को पोषण संबंधी जानकारी व सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिलना अत्यंत आवश्यक है। स्वस्थ महिला और बालिका ही समाज और राष्ट्र की मजबूत नींव होती हैं।
उन्होंने आगे कहा कि मिशन शक्ति अभियान महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने का बड़ा माध्यम है। इसके जरिए सरकार हर वर्ग की महिलाओं तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का काम कर रही है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मेहदावल संजीव राय, तहसीलदार अल्पिका वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी मेहदावल, बाल विकास परियोजनाधिकारी, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां समेत विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश में जीएसटी 2.0 से व्यापारियों और उपभोक्ताओं को मिलेगा बड़ा लाभ

योगी आदित्यनाथ ने किए अहम सुधारों का ऐलान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में लखनऊ में व्यापारियों और दुकानदारों के साथ जीएसटी सुधारों पर विशेष बैठक की, जिसे आमतौर पर जीएसटी 2.0 कहा जा रहा है। आगामी दिवाली और त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए यह कदम व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से उठाया गया है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान जीएसटी 2.0 के प्रमुख लाभों का विवरण देते हुए बताया कि दैनिक उपयोग की कई वस्तुओं पर कर दर को घटाकर शून्य या 5 प्रतिशत किया गया है।

इसके अलावा 33 प्रकार की जीवन रक्षक दवाओं को जीएसटी से पूरी तरह मुक्त कर दिया गया है, जिससे आम जनता और समाज के सभी वर्गों को सीधे लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन सुधारों से देश की आर्थिक प्रणाली मजबूत होगी, महंगाई पर नियंत्रण रहेगा और उत्तर प्रदेश को विशेष लाभ मिलेगा क्योंकि यह देश का सबसे बड़ा उपभोक्ता राज्य है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/a-symposium-organized-at-maharishi-valmiki-sanskrit-university-on-the-75th-birthday-of-the-prime-minister-inspired-national-service-and-leadership/

योगी आदित्यनाथ ने यह भी बताया कि 2017 में लागू हुए वन नेशन, वन टैक्स के तहत जीएसटी देश में कर संग्रह में क्रांति लेकर आया है। जीएसटी लागू होने के बाद देश में कर संग्रह 7 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 22 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि उत्तर प्रदेश में यह आंकड़ा 1.15 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। जीएसटी 2.0 सुधारों से न सिर्फ प्रदेश बल्कि देश की आर्थिक क्षमता और मजबूत होगी, जिससे व्यापार और निवेश को नया प्रोत्साहन मिलेगा।

प्रधानमंत्री के 75वें पर महर्षिवाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी ने दी राष्ट्र सेवा और नेतृत्व की प्रेरणा

कैथल (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के टीक परिसर में एक विशेष एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के जीवन और उनके दृष्टिकोण को समझने और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न इस संगोष्ठी में मोदी जी के जीवन के हर पहलू — उनके सरल बचपन से लेकर दूरदर्शी नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमता तक — पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम ने उपस्थित छात्रों, शिक्षकों और शोधार्थियों को न केवल राजनीतिक दृष्टिकोण से, बल्कि आध्यात्मिक और नैतिक दृष्टि से भी प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/fast-steps-towards-caste-free-india-in-up-after-historic-order/

दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुए इस आयोजन में परीक्षा नियंत्रक प्रो. भाग सिंह बोदला ने प्रधानमंत्री के जीवन में राष्ट्र सेवा, समर्पण और नेतृत्व की महत्वपूर्ण सीखों को उजागर किया। वहीं, शैक्षणिक अधिष्ठाता एवं कुलसचिव प्रो. संजय गोयल ने कहा कि मोदी जी के विचार और उनके आदर्श आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का सर्वोत्तम स्रोत हैं और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ केवल नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का मार्गदर्शन हैं।

संगोष्ठी का सफल संचालन ज्योतिष विभाग के सहायक आचार्य डॉ. नवीन शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी प्रमुख विभागों के वरिष्ठ प्राध्यापक, शोधार्थी और विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर ने सभी को प्रधानमंत्री मोदी के जीवन और उनके आदर्शों से जुड़ने का एक यादगार अनुभव प्रदान किया।

राष्ट्रीय सेवा योजन द्वारा मनाया गया स्थापना दिवस

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय उपनगर के मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज भाटपार रानी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई मदन मोहन मालवीय द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया।

इसे भी पड़े हैंhttps://rkpnewsup.com/integral-humanism-the-relevance-of-pandit-deendayal-upadhyays-thoughts/


वहीं इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों/ स्वयंसेविकाओ द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
गीत की प्रस्तुति दीप्ति, आरुषि एवं अराधना कुमारी द्वारा की गई। इस अवसर पर भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ अजय सिंह डॉ अभिमन्यू पांडेय डॉ रवि सिंह उपस्थित रहे ।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/government-doctors-in-private-practice-accused-cmo-accused-of-cover-up/


कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य और कार्यान्वयन विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दीप्ति, दीपक, प्रियांशु, आरुषि, मधु, आदि ने प्रतिभाग कर अपने विचार रखे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ अजय सिंह ने कहा कि युवाओं में चरित्र, संयम, व्यक्तित्व विकास एवं सेवा भाव विकसित करने का इससे बड़ा कोई दूसरा प्लेटफार्म नहीं है। साथ ही आह्वान किया कि इसके महत्व को समझ कर आप सभी को इसका लाभ उठाना चाहिए। डॉ अभिमन्यु पांडेय ने कहा की सेवा से समाज को किस प्रकार लाभान्वित करना है स्वयंसेवकों को इसका मूल मंत्र राष्ट्रीय सेवा योजना में ही प्राप्त होता है।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ रणजीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य निरक्षर को साक्षर, अस्वस्थ को सेवा एवं अभावग्रस्त की मदद करना है। और यही इसकी पहचान है।
डॉ रवि सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्भव और विकास पर प्रकाश डालकर स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम को संपन्न कराने में स्टेनो बाबू प्रवीण शाही,कार्यालय अधीक्षक बाबू शिव प्रसाद एवं सत्येंद्र की विशेष भूमिका रही।

न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद मे बच्चो ने हुनर दिखाकर किया अचंभित

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )
बुधवार को न्याय पंचायत लवरछी का बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता कंपोजिट विद्यालय नवापारा के प्रांगण में आयोजित हुआ,प्रतियोगिता का उद्घघाटन ग्राम प्रधान नवापारा द्वारा फीता काटकर किया गया।

इसे भी पढे- https://rkpnewsup.com/encourage-sugarcane-farmers-to-sow-sugarcane-in-autumn-sow-sugarcane-in-autumn-executive-vice-president-ravindra-singh/

प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्राथमिक बालिका 50 मीटर की दौड़ से हुआ जिसमें सलोनी चौहान प्रथम, प्रिया द्वितीय स्थान रही। 100 मीटर और 200 मीटर की दौड़ में अंजली यादव प्रथम रही। वहीं जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर में अनामिका प्रथम, सुंदरी द्वितीय रही। 200 मीटर की दौड़ में पायल प्रथम, मुस्कान दितीय स्थान प्राप्त की वही 400 और 600 मीटर में सलोनी प्रथम तथा रंजू द्वितीय स्थान रही। प्राथमिक बालक वर्ग 50 मीटर 100 मीटर दौड़ में सनी देओल प्रथम अफजल द्वितीय स्थान पर रहे ।200 मीटर में अफजल 400 मीटर में सनी देओल प्रथम रहे। सभी प्रतिभागियों को ग्राम प्रधान द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सुगंती देवी, शशि भूषण पाठक, निजामुद्दीन अंसारी, रश्मि उपाध्याय, शैलेश सिंह, राजनाथ यादव, दीपक जायसवाल, सूर्य प्रकाश मिश्रा, आदित्य नारायण गुप्ता, हेमंत शुक्ला, विजयलक्ष्मी, अशोक सिंह, दुर्गेश उपाध्याय, मुकेश गुप्ता, हरेंद्र सिंह, संजय प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।

एकात्म मानववाद: पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों की प्रासंगिकता

जयन्ती पर विशेष✒️डॉ. मोनिका अवस्थी-डॉ. विजय श्रीवास्तव

पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक विकेंद्रित समाज-रचना के हिमायती थे, जिसमें राष्ट्र और व्यक्ति के बीच सामंजस्य स्थापित हो सके। उनका मानना था कि व्यक्ति को विकास की पूर्ण स्वतंत्रता मिलनी चाहिए, और साथ ही राष्ट्र भी समर्थ और समृद्ध बने।
उनके अनुसार, राष्ट्र केवल एक भूभाग नहीं, बल्कि एक जीवित इकाई है। इसके सांस्कृतिक पक्ष को समझे बिना राष्ट्रवाद की कल्पना अधूरी है। यही कारण था कि वे पश्चिमी राष्ट्रवाद की अवधारणा को स्वीकार नहीं कर सके। उन्होंने मार्क्सवादी चिंतन के आधार पर विकास की संकल्पना को भी अस्वीकार किया। इसके स्थान पर वे भारत के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों पर आधारित विकास को प्राथमिकता देते थे। यही कारण है कि उन्होंने भारत के सांस्कृतिक एकीकरण के लिए जगद्गुरु शंकराचार्य और राजनीतिक एकीकरण के लिए चंद्रगुप्त जैसे महापुरुषों के जीवन दर्शन को अपने विचारों में स्थान दिया।
आज जब भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, दीनदयाल जी के विचार और भी प्रासंगिक हो उठे हैं। उनका ‘एकात्म मानववाद’ और ‘कोटि-कोटि जनों की एकता’ का संदेश आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति का मार्गदर्शन करता है। उनके सिद्धांत पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की ओर भी संकेत करते हैं, जो वर्तमान वैश्विक चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करते हैं।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन समर्पण, सेवा और नैतिकता का उदाहरण था। आज की युवा पीढ़ी के लिए यह आवश्यक है कि वे उनके विचारों को आत्मसात करें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। सरकार, शैक्षणिक संस्थानों और समाज—सभी को मिलकर इस दिशा में कार्य करना होगा।
उनका दर्शन केवल एक विचार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का दिशानिर्देश है। उनकी जयंती (25 सितंबर) पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि उनके आदर्शों को पुनर्जीवित कर भारत को 2047 तक एक प्रगतिशील, समृद्ध और न्यायसंगत राष्ट्र के रूप में स्थापित करेंगे। निस्संदेह, दीनदयाल जी के विचार न केवल भारत, बल्कि सम्पूर्ण विश्व के लिए भी मार्गदर्शक सिद्ध होंगे।

दीक्षोत्सव कार्यक्रम में पारंपरिक खेलों का आयोजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के सप्तम दीक्षांत समारोह के अवसर पर कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में दीक्षोत्सव सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय में विभिन्न पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रस्साकशी प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग की टीमें आपस में भिड़ीं।

यह भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/government-doctors-in-private-practice-accused-cmo-accused-of-cover-up/

बालक वर्ग का नेतृत्व धनजी ने किया, जबकि बालिका वर्ग की कप्तानी वर्षा ने की। बालिका वर्ग की टीम विजयी रही। गृह विज्ञान और समाजशास्त्र की छात्राओं के बीच प्रतियोगिता में नीना यादव की टीम सफल रही। बालक वर्ग में कला एवं वाणिज्य संकाय और कृषि एवं विधि संकाय की टीमें मुकाबला करती दिखीं, जिसमें वाणिज्य और विधि संकाय की टीम जीत दर्ज की। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की टीम ने जीत हासिल की। बालक वर्ग में एग्रीकल्चर और कॉमर्स टीम का मुकाबला बराबरी पर रहा। शतरंज प्रतियोगिता में 12 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मिश्रित वर्ग में प्रथम दिलशाद अंसारी, द्वितीय नूतन और तृतीय अनिकेत रहे, जबकि एकल में नूतन ने पहला स्थान प्राप्त किया।
इस आयोजन का सफल संचालन डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डॉ. प्रेमभूषण यादव और डॉ. विवेक कुमार यादव ने किया। विश्वविद्यालय के सभी प्राध्यापक इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय रहे। इस प्रकार, दीक्षोत्सव के तहत आयोजित खेल प्रतियोगिताओं ने छात्रों में उत्साह और पारंपरिक खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें – https://ce123steelsurvey.blogspot.com

प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे सरकारी डॉक्टरों पर आरोप, सीएमओ पर लीपापोती का आरोप

भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने मुख्यमंत्री से की शिकायत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महराजगंज में सरकारी चिकित्सकों की प्राइवेट प्रैक्टिस और फेवर वाले पैथालॉजी सेंटर पर मरीजों को भेजने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने सीएमओ महराजगंज पर लीपापोती और मामले को ठंडे बस्ते में डालने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अपने प्रभाव वाले पैथालॉजी सेंटर पर मरीजों को जांच कराने के लिए भेजते हैं और मरीजों को उसी का पर्चा थमाकर नाम-पता लिखाने तक का दबाव डालते हैं।

यह भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/encourage-sugarcane-farmers-to-sow-sugarcane-in-autumn-sow-sugarcane-in-autumn-executive-vice-president-ravindra-singh/

इससे न केवल मरीजों का आर्थिक शोषण हो रहा है बल्कि सरकारी धन और जनता के टैक्स के पैसों की भी सीधी बंदरबांट हो रही है। शिकायत के बाद सीएमओ महराजगंज ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था, लेकिन भाजपा नेता के मुताबिक शिकायत दर्ज हुए 25 दिन बीत जाने के बाद भी जांच शुरू नहीं हो सकी। शिकायतकर्ता जितेंद्र जायसवाल ने आरोप लगाया है कि सीएमओ खुद के द्वारा गठित जांच को जान-बूझकर ठंडे बस्ते में डालकर भ्रष्ट आचरण करने वाले डॉक्टरों को बचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी चिकित्सकों और संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें – https://ce123steelsurvey.blogspot.com

गन्ना किसानों को शरदकालीन बुवाई के प्रति प्रोत्साहित करे: शरदकालीन गन्ना की करें बुवाई- अधिशासी उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पथरदेवा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के जेपी चौराहा पर बुधवार को गन्ना किसानों को शरदकालीन बुवाई के प्रति प्रोत्साहित करने और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड, यूनिट न्यू इंडिया शुगर मिल, हाटा कुशीनगर के द्वारा बैठक आयोजित हुई।बैठक में अधिशासी उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और गन्ना उत्पादन में गुणवत्ता के साथ वृद्धि करना है। इसके लिए शरदकालीन गन्ना बुवाई अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकती है। अतः सभी किसान भाई अधिक से अधिक क्षेत्रफल में शरदकालीन गन्ने की बुवाई करें। उन्होंने आगे बताया कि फैक्ट्री किसानों को निम्नलिखित सुविधाएं अनुदान के रूप में उपलब्ध करा रही है। गन्ना के साथ सरसों की सह फसल बोने पर सरसों के बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान, गन्ना के साथ गेहूं की फसल बोने पर गेहूं के बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान, भूमि उपचार के लिए ट्राइकोडर्मा पर 50 प्रतिशत की छूट, बीज उपचार हेतु हेक्जास्टाफ फफूंदनाशक पोटाश एवं सिंगल सुपर फास्फेट खाद, नीम केक, एमीडाक्लोरोपिड, हमला, नेटजेन तथा नीलगायों से परेशान किसानों के लिए सब्सिडी पर झटका मशीन आदि कीटनाशकों डिस्क प्लाऊ, गन्ना बुवाई मशीन, गन्ना कटाई मशीन, छिलाई मशीन, छोटा ट्रैक्टर आदि कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री का उद्देश्य किसानों की लागत घटाना और उत्पादकता बढ़ाना है। इन सभी सुविधाओं का लाभ उठाकर किसान अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। पूर्व प्रधान वाचस्पति तिवारी,दीपक मिश्रा, कृष्णामोहन राय , विक्की राय, कोटवा मिश्र ग्राम प्रधान मुन्ना यादव , जेपी बाबा, अवधलाल, सुग्रीव सिंह,करुणेश राय, सुरेंद्र राय, दयानंद तिवारी, कौशलेश राय, नकुल कुशवाहा, उदयभान कुशवाहा, राजकुमार, रमाशंकर कुशवाहा, प्रभुनाथ राय, , अतुल राय,ATSP कमलेश, प्रद्युम्न कुशवाहा, सुभाष सिंह, हरिकिशुन, मैनेजर, विकास सिंह, जितेन्द्र मिश्रा, प्रदीप, आनंद पटेल, राजा बाबू, झुनझुन तिवारी,मुकेश यादव,रामायन, महेंद्र, दिलीप, मुनीब, लल्लन कुशवाहा मुनीब,श्रीकांत समेत अनेक सम्मानित किसान व जोनल इंचार्ज अमरजीत वर्मा व क्षेत्रीय इंचार्ज अरविन्द कुशवाहा उपस्थित रहे। किसानों ने भी सुझाव साझा किए और फैक्ट्री प्रशासन से गन्ना उठान, सप्लाई मोड,पर्ची वितरण एवं समय से पेराई शुरू करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/trailer-truck-caught-fire-owner-suffered-burn-injuries-driver-and-helper-saved-their-lives-by-jumping-out/

ट्रेलर ट्रक में लगी आग, मालिक झुलसा, चालक और खलासी कूदकर बचाए अपनी जान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना अंतर्गत पिपरा खादर गांव के समीप एक ट्रेलर ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
प्राप्त समाचार के अनुसार घटना में ट्रक मालिक झुलस गया, जबकि चालक और खलासी ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। झुलसे ट्रक मालिक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर ट्रक गोपाला घुघली थाना क्षेत्र से गोरखपुर के सोनबरसा बाजार स्थित एक एजेंसी की ओर जा रहा था। ट्रक मालिक ने बताया कि वाहन में हीटिंग की समस्या थी, जिसे ठीक कराने के लिए वह सोनबरसा ले जा रहे थे। जैसे ही ट्रक पिपरा खादर गांव के पास पहुंचा,अचानक आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।
आग की लापटो को देखते ही ट्रक मालिक, चालक और खलासी कूदकर बाहर निकल आए और तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। सूचना पर भिटौली व घुघली थाने की पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। यह स्थान पकड़ी बिशनपुर के समीप है, जो घुघली थाना क्षेत्र से सटा हुआ है, इसलिए दोनों थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। भीषण आगजनी की इस घटना को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

यातायात पुलिस देवरिया ने चलाया चेकिंग अभियान, नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान में 96 वाहनों पर कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में यातायात प्रभारी श्री गुलाब सिंह एवं यातायात पुलिस टीम ने आज शहर में दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
यू कॉलोनी नो पार्किंग एरिया, कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड और बस स्टैंड पर सवारी भरने वाले ऑटो और ई-रिक्शा वाहनों के खिलाफ एम.वी. एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान के तहत शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर भी सघन चेकिंग की गई।
अभियान के दौरान कुल 96 वाहनों का ई-चालान किया गया और 2 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने आम जनता को जागरूक करते हुए पेट्रोल पंप संचालकों को भी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।यातायात पुलिस ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई से दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलती है और वाहन चालकों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई का संदेश मिलता है।

मिशन शक्ति फेज-05 व ‘शक्ति दीदी’ अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की एण्टी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीमों द्वारा बुधवार को मिशन शक्ति फेज-05 और शक्ति दीदी अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई तथा पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया।क्षेत्राधिकारी श्रीमती विनी सिंह ने पी.एम.सी. कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवरिया में छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को सरकार द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बरों— डॉयल-112, महिला हेल्पलाइन-181, विमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102 तथा एंबुलेंस सेवा-108 के बारे में जानकारी दी।इसी क्रम में थाना मईल की महिला आरक्षी अनीता सिंह, थाना लार की टीम के उपनिरीक्षक राममूरत राम, मुख्य आरक्षी चंद्रमोलेश्वर, महिला आरक्षी वर्षा शर्मा व गीता पासवान तथा थाना बरहज के उपनिरीक्षक अंकित यादव व महिला आरक्षी पूनम यादव ने कस्बों व बाजारों में महिलाओं/बालिकाओं को उपरोक्त हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देकर जागरूक किया।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी थानों की एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों ने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थलों व धार्मिक स्थलों पर भी अभियान चलाकर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा व सहायता के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया।

पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना : सोलर लगायें, बिजली बिल से राहत पायें

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जिले में सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित कराने पर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।यूपी नेडा के परियोजना प्रभारी ने बताया कि बाजार में अलग-अलग कंपनियों के पैनल उपलब्ध हैं, जिनकी अनुमानित दर प्रति किलोवाट 60 से 65 हजार रुपये तक है।अनुदान का विवरण1 किलोवाट संयंत्र: लागत 60-65 हजार, केंद्र से 30 हजार व राज्य से 15 हजार, कुल 45 हजार अनुदान।2 किलोवाट संयंत्र: लागत 1.20-1.30 लाख, केंद्र से 60 हजार व राज्य से 30 हजार, कुल 90 हजार अनुदान।3 किलोवाट संयंत्र: लागत 1.80-1.95 लाख, केंद्र से 78 हजार व राज्य से 30 हजार, कुल 1.08 लाख अनुदान। परियोजना प्रभारी ने बताया कि लाभार्थी स्वयं अथवा किसी भी पंजीकृत वेण्डर की मदद से राष्ट्रीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। केवल यूपी नेडा से इम्पैनल्ड वेण्डर के माध्यम से स्थापना कराने पर ही अनुदान का लाभ मिलेगा।इच्छुक लाभार्थी पोर्टल पर आवेदन कर अधिक जानकारी के लिए यूपी नेडा, कुशीनगर कार्यालय के मोबाइल नंबर 9415609048 या 7905194147 पर संपर्क कर सकते हैं।