Sunday, July 12, 2026
Home Blog Page 647

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को मिली जागरूकता की सीख

बाल विवाह, लैंगिक शोषण व असुरक्षित स्पर्श से बचाव पर अधिकारियों ने दी जानकारी

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा पखवाड़ा एवं मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन टीम ने जे.डी.एस. पब्लिक स्कूल, पडरौना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने छात्राओं को लिंगानुपात, स्कूल ड्रॉपआउट, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, संस्थागत प्रसव और महिलाओं-बच्चों के प्रति होने वाली हिंसा पर जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श (सेफ व अनसेफ टच) के बारे में जागरूक किया गया।
अधिकारियों ने महिला कल्याण विभाग की योजनाएँ—मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और 1090—की जानकारी भी विस्तार से दी।
इस अवसर पर डीएमसी प्रतिमा, जेंडर स्पेशलिस्ट शालिनी सक्सेना व अनुपम, एमटीएस प्रदीप, विद्यालय की प्रधानाचार्य सरोज यादव और शिक्षकगण उपस्थित रहे।

सीडीओ ने विकास योजनाओं की समीक्षा में जताई नाराजगी

आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण और क्रॉप सर्वे की धीमी प्रगति पर अफसरों को फटकार

कुशीनगर। (राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) गुंजन द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सामूहिक विवाह स्थल चयन, आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण, ऑपरेशन कायाकल्प, क्रॉप सर्वे और अन्य योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।

सीडीओ ने निर्देश दिया कि प्रत्येक विकास खंड से कम से कम 50 लाभार्थियों के आवेदन सुनिश्चित हों। कम आवेदन वाले खंडों का निस्तारण दो-तीन दिनों में पूरा किया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में ढिलाई पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि ग्राम प्रधान बाधा डालें तो उनका वित्तीय पावर सीज कर एफआईआर दर्ज की जाए।

ऑपरेशन कायाकल्प की समीक्षा में दिव्यांग शौचालयों का 97 प्रतिशत और स्कूलों की बाउंड्रीवाल का 96 प्रतिशत कार्य पूर्ण बताया गया। शेष कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।
क्रॉप सर्वे की धीमी प्रगति पर असंतोष जताते हुए सीडीओ ने निष्क्रिय पंचायत सहायकों व रोजगार सेवकों पर कार्रवाई करने को कहा। साथ ही ग्राम पंचायतों से 10–15 मोबाइल संचालन में दक्ष युवाओं की सूची तैयार करने का निर्देश दिया।

उन्होंने “विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश – आपका सुझाव लाएगा बदलाव” योजना के तहत जनता से फीडबैक लेने का भी आह्वान किया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

व्यवसायी की पुत्रवधू के असामयिक निधन पर शोक की लहर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस पार्टी के बरहज ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी के भतीजे साजिद अहमद की पत्नी तथा नगर के व्यवसायी मुख्तार अहमद की पुत्रवधू निकहत परवीन (30) का प्रसव के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लार में चिकित्सकों की लापरवाही से असामयिक निधन हो गया। इस घटना से नगर में शोक की लहर है। मृतका के तीन वर्ष की बेटी सनाया परवीन और नवजात बच्ची के अनाथ हो जाने से परिवार गहरे सदमे में है।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में नगर पालिका परिषद गौरा बरहज की चेयरमैन श्वेता जायसवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन, कांग्रेस नेता रामजी गिरि, सभासद रतन सोनकर, अभिषेक उर्फ बिट्टू सिंह, विजय नेता, चांद आलम, गुलाम रसूल, मौलाना अनीस अहमद, कारी वसीउल्लाह, डॉ. धर्मेन्द्र पाण्डेय, अब्दुल जब्बार, मार्कण्डेय मिश्र, ब्यास दुबे, रमाशंकर यादव, डॉ. रमेश कुशवाहा, प्रेम लाल भारती, विनोद सोनकर, दीनदयाल प्रसाद, डॉ. याहिया अंजुम, आशुतोष शाह, मोती चंद सोनकर, हरिशंकर चौरसिया, मनोज गुप्ता, नसीम अहमद, जितेन्द्र जायसवाल, सेराज अंसारी, संतोष वर्मा, मोहित राय, बबलू अंसारी, मनोज मणि, धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, अरविंद वर्मा सहित अनेक लोग शामिल रहे।

आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

सीमा सुरक्षा बल की सतर्कता से नाकाम हुआ घुसपैठ प्रयास

जम्मू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी सतर्कता जारी है। आरएसपुरा सेक्टर में बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तानी नागरिक को भारतीय सीमा में घुसने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के अनुसार, यह इस महीने सीमा सुरक्षा बल द्वारा पकड़ा गया दूसरा पाकिस्तानी घुसपैठिया है।
बीएसएफ की पैनी नजर ने उस व्यक्ति की गतिविधियों को तुरंत पकड़ लिया, और जैसे ही वह भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश करने लगा, उसे हिरासत में ले लिया गया। प्रारंभिक जांच में उसके पास कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक सामग्री नहीं पाई गई है। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल उससे पूछताछ कर रही हैं।

इससे पहले 8 सितंबर को भी आरएसपुरा सेक्टर के ऑक्ट्रॉय क्षेत्र में सरगोधा (पाकिस्तान) निवासी सिराज खान नामक घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया था। उस समय जवानों ने चेतावनी देने के बाद कुछ गोलियां भी चलाईं। उसके कब्जे से कुछ पाकिस्तानी नोट बरामद किए गए थे।
यह घटनाक्रम सीमा सुरक्षा की चुनौती और बीएसएफ की सतर्कता को उजागर करता है, जो हर रोज़ भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रही है।

एनडीआरएफ और रेडक्रॉस की संयुक्त कार्यशाला, बलिया की छात्राओं को मिला सुरक्षा का सबक

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।
आपदा के समय सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया से बड़ी से बड़ी त्रासदी को टाला जा सकता है। इसी उद्देश्य से गुलाब देवी इंटरमीडिएट कॉलेज, बलिया में एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) और रेडक्रॉस सोसायटी की टीम ने छात्राओं को आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्राधिकरण के निर्देश और जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

11वीं बटालियन एनडीआरएफ वाराणसी से आए निरीक्षक इंद्रदेव कुमार ने छात्राओं को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के व्यावहारिक तरीके बताए। उन्होंने समझाया कि कैसे स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर खुद और दूसरों को सुरक्षित रखा जा सकता है। लाइफबॉय, लाइफ रिंग, लाइफ जैकेट और अस्थायी स्ट्रेचर बनाने की तकनीक का प्रदर्शन किया गया। साथ ही भूकंप, वज्रपात और आकाशीय बिजली से बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई।

नर्सिंग सहायक अमित कुमार ने सीपीआर (CPR) की लाइव डेमो दी, जबकि जिला समन्वयक शैलेन्द्र पाण्डेय ने सर्पदंश की स्थिति में प्राथमिक उपचार और सावधानियों की जानकारी दी।

विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अंजू पाण्डेय ने कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया और छात्राओं को सीखी हुई तकनीकों को व्यवहारिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। इस प्रशिक्षण से छात्राओं में आपदा से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।


सरकारी अस्पताल की 10वीं मंज़िल से छलांग… आखिर क्यों दी युवक ने जान?

0

पुणे (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुणे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मानसिक रूप से अस्थिर एक व्यक्ति ने राज्य सरकार के संचालित ससून अस्पताल की दसवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। बुंदगार्डन पुलिस के अनुसार, मृतक विजय ने इससे कुछ दिन पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसे उस समय रेलवे पुलिस ने रोका था और उसे इलाज के लिए अस्पताल के मनोरोग वार्ड में भर्ती कराया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, आज सुबह लगभग साढ़े पांच बजे उसने फिर से जान देने की कोशिश की और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस फिलहाल मृतक के परिवार का पता लगा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अखिलेश यादव का BJP पर आरोप: केंद्र को करनी चाहिए संवेदनशील प्रदेश की सुरक्षा और खुशहाली की चिंता

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लद्दाख में हालिया हिंसक प्रदर्शन को केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वादाखिलाफी का परिणाम बताया है। यादव ने कहा कि चीन सीमा से सटे इस सीमावर्ती प्रदेश की सुरक्षा और विकास के लिए सरकार को वहां की जनता की मांगों पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने लेह-लद्दाख में BJP कार्यालय में आग लगने की घटना पर टिप्पणी करते हुए स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी हिंसा के समर्थन में नहीं है, लेकिन BJP को भी हिंसा को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।
अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि भाजपा ने स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों को राज्य का दर्जा और अधिकार वापस देने का वादा किया था, जिसे पूरा नहीं किया गया।

उनका कहना था कि “वादाखिलाफी भी भ्रष्टाचार है”, और यही कारण है कि प्रदर्शनकारियों ने विरोध स्वरूप कार्यालय में आग लगाई। यादव ने सरकार से अपील की कि सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा और वहां की जनता की खुशहाली के लिए अधिक बजट और समर्थन प्रदान किया जाए।

प्रियंका गांधी वाड्रा का बिहार दौरा: महिलाओं के साथ संवाद और मोतिहारी में भव्य जनसभा


पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को बिहार के दौरे पर होंगी, जहां वह महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों से सीधे बातचीत करेंगी और उनके मुद्दों को सुनेगी। इसके बाद वह मोतिहारी में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगी। यह उनके लिए लगभग एक महीने में राज्य का दूसरा दौरा होगा। इससे पहले अगस्त में प्रियंका गांधी वाड्रा वोटर अधिकार यात्रा के तहत राज्य के 25 जिलों में 1,300 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुकी हैं। बिहार दौरे में कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता जैसे सैयद नसीर हुसैन और प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार भी उनके साथ उपस्थित रहेंगे।

धार्मिक आस्था और परंपरा का संगम: ददरी मेला-2025 की तैयारी तेज, बलिया प्रशासन ने कसी कमर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।
पूर्वांचल का प्रसिद्ध ऐतिहासिक ददरी मेला इस वर्ष 5 नवंबर से 20 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर होने वाला यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है। मेले के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय ददरी मेला आयोजन समिति का गठन किया गया है।

इस समिति में जिलाधिकारी को अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक को उपाध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी को कोषाध्यक्ष तथा मुख्य राजस्व अधिकारी को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सह संयोजक होंगे। इसके अलावा 51 विभागों के अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं। नगर पालिका परिषद बलिया के अध्यक्ष और दुबहड़ ब्लॉक प्रमुख को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

मेले में अवसंरचना निर्माण, नीलामी और सामग्री आपूर्ति को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए 9 सदस्यीय विशेष समिति गठित की गई है। इसमें मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी और अन्य अधिकारी शामिल हैं, जो पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

मेला प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने के लिए विभिन्न कार्यों का जिम्मा अलग-अलग नोडल अधिकारियों को सौंपा गया है।

  • स्थल आवंटन: अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) और नगर मजिस्ट्रेट
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम: मुख्य राजस्व अधिकारी व अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे)
  • कानून-व्यवस्था: अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक
  • वीआईपी/वीवीआईपी प्रोटोकॉल: नगर मजिस्ट्रेट
  • अवसंरचना विकास: अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
  • स्वच्छता: जिला पंचायत राज अधिकारी व नगर पालिका परिषद
  • पेयजल आपूर्ति: जल निगम
  • विद्युत व्यवस्था: अधीक्षण अभियंता विद्युत
  • चिकित्सा सेवा: मुख्य चिकित्साधिकारी
  • तट सुरक्षा: उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी
  • यातायात व पार्किंग: परिवहन निगम सहायक प्रबंधक व रेलवे एडीआरएम
  • अग्निशमन: मुख्य अग्निशमन अधिकारी
  • खाद्य सुरक्षा: अभिहित अधिकारी
  • मनोरंजन क्षेत्र/झूला: उप जिलाधिकारी/एआरओ
  • मीना बाजार क्षेत्र: एसडीओ न्यायिक
  • मीडिया प्रबंधन: सहायक सूचना अधिकारी

इस प्रकार प्रशासन ने ददरी मेला-2025 को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की तैयारियां तेज कर दी है।

नई एबीवीपी कार्यकारिणी से गूंजा श्रुतिकीर्ति महाविद्यालय, छात्राओं में दिखा जोश और जुनून

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने गुरुवार को गोरक्ष प्रांत, देवनगर जिले की बरहज नगर इकाई के अंतर्गत श्रुतिकीर्ति बौद्ध कन्या महाविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए नई कॉलेज कार्यकारिणी का गठन किया। आयोजन के दौरान छात्राओं में जबरदस्त उत्साह और संगठन के प्रति गहरा समर्पण देखने को मिला।

कार्यक्रम का संचालन चुनाव अधिकारी और एबीवीपी की प्रांत सह मंत्री सोनाली सोनकर ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन ही नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक और वैचारिक परिवार है, जो युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित कर राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करता है।

गठन प्रक्रिया में नेहा उपाध्याय को कॉलेज अध्यक्ष तथा अंजली गौड़ को कॉलेज मंत्री चुना गया। इसके अलावा रोमा साहनी (उपाध्यक्ष), अन्नु उपाध्याय (सह मंत्री), अंजली गिरी (SFD संयोजक), मुस्कान सिंह (SFS संयोजक) और आशिता गुप्ता (RKM संयोजक) सहित अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। शपथ ग्रहण के बाद सभी से संगठन और छात्र हित में निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर नगर इकाई की कार्यकर्ता राजनंदिनी कश्यप, साक्षी विश्वकर्मा, खुशबू सोनकर समेत बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नेहा उपाध्याय ने कहा कि वह छात्राओं की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगी और संगठन को और मजबूत बनाएंगी। वहीं मंत्री अंजली गौड़ ने आश्वासन दिया कि एबीवीपी छात्राओं के शैक्षिक और सांस्कृतिक विकास के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभाएगा।

प्रांत सह मंत्री सोनाली सोनकर ने कार्यकारिणी से अपेक्षा जताई कि वे परिसर के शैक्षिक वातावरण को और मजबूत करेंगी तथा संगठन को छात्राओं की आवाज़ का सशक्त मंच बनाएंगी।


राजस्थान में बिजली और स्वदेशी उद्योग को नई ऊंचाई- पीएम

0


जयपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में कई बड़े विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज राजस्थान की धरती पर बिजली क्षेत्र में भारत के सामर्थ्य का नया इतिहास लिखा जा रहा है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 90 हजार करोड़ रुपये से अधिक के महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ हुआ है, जो देश की बिजली व्यवस्था और आर्थिक विकास को गति देगा। पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में देश के दूर-दराज़ के गांवों में बिजली की पहुंच बेहद सीमित थी, लेकिन आज हर राज्य को प्राथमिकता देते हुए हर गांव तक रोशनी पहुंचाई जा रही है। उन्होंने विशेष रूप से 2.5 करोड़ घरों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने और स्वच्छ ऊर्जा के महत्व पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस सरकार पर बिजली, जल जीवन मिशन और कानून-व्यवस्था के मामलों में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने इन क्षेत्रों में सुधार कर राजस्थान को तेज़ विकास की राह पर आगे बढ़ाया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश देते हुए देशवासियों से आग्रह किया कि जो भी खरीदें और बेचें, वह स्वदेशी ही हो।

पुरानी रंजिश बनी खूनी संघर्ष का कारण, लाठी-डंडों की भिड़ंत में तीन लोग घायल

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
थाना क्षेत्र के पुराना बरहज गांव में आपसी रंजिश ने हिंसक रूप धारण कर लिया। मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चलने लगे। संघर्ष में एक पक्ष से युवती सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति चोटिल हुआ। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।

जानकारी के अनुसार, पुराना बरहज निवासी सुनैना (19 वर्ष) और उसका भाई अच्छेलाल घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और पुरानी दुश्मनी को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। झड़प में सुनैना के सिर पर गंभीर चोट आई।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

छात्राओं और महिलाओं को मिली सुरक्षा संबंधी जानकारी

कोपागंज/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेस-5 के तहत एंटी रोमियो स्क्वॉड की टीम ने इकबाल निस्वा जूनियर हाई स्कूल, जुम्मनपुरा में पहुंचकर छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 समेत अन्य जरूरी नंबरों की जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और उन्हें निडर होकर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया गया।

इसी क्रम में ग्राम सभा शहरोज में आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं के साथ चौपाल लगाकर सुरक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों से जुड़ी जानकारियां साझा की गईं। महिलाओं ने इसे जागरूकता बढ़ाने वाला कदम बताया।

इस अभियान में उप निरीक्षक प्रियंका सिंह, उप निरीक्षक राजकमल, उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह, उप निरीक्षक अशोक सिंह, दीवान रामलवट यादव, महिला हेड कांस्टेबल पूनम देवी, महिला हेड कांस्टेबल निरमा, महिला कांस्टेबल स्वाति मौर्या और महिला कांस्टेबल अर्चना यादव सक्रिय रूप से शामिल रहीं।

कोपागंज में बैंक और सीएससी कर्मचारियों की सुरक्षा पर बैठक

कोपागंज/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। थाने में सीएससी और बैंक कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी रविंद्र नाथ राय ने की।बैठक में थाना प्रभारी ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अपने कार्यालयों में कैमरे जरूर लगवाएं, ताकि किसी भी घटना की रिकॉर्डिंग के जरिए अपराधियों को शीघ्र पकड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि काम के लिए अकेले न जाएं, हमेशा किसी साथी के साथ रहें और पैसा ले जाते समय सतर्क रहें।

थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि जब सीएससी बंद करके घर लौटें, तो समय और रास्ता बदलकर जाएं, जिससे सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सभी से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने पर जोर दिया।

देवरिया पुलिस ने चलाया ‘मिशन शक्ति फेज-05’ और ‘शक्ति दीदी अभियान’, महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा मिशन शक्ति फेज-05’* एवं ‘शक्ति दीदी अभियान’* चलाया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण संबंधी जानकारियां दी गईं तथा हेल्पलाइन नम्बरों से अवगत कराया गया।अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार शुक्ल तथा क्षेत्राधिकारी श्रीमती विनी सिंह ने अंबेडकर इंटरनेशनल स्कूल, लार में छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक किया।

अधिकारियों ने डॉयल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि नम्बरों की जानकारी देकर छात्राओं को सजग रहने की अपील की।इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी बरहज श्री अंशुमन श्रीवास्तव ने थाना भलुअनी की मिशन शक्ति टीम के साथ अभयानन्द शिक्षण संस्थान इंटरमीडिएट कॉलेज, भलुअनी में छात्राओं को जागरूक किया।

वहीं, क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री आदित्य कुमार गौतम ने थाना भाटपाररानी की मिशन शक्ति टीम के साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, भाटपाररानी में बालिकाओं को जानकारी दी।जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस की एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों ने सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों, कस्बों और बाजारों में महिलाओं-बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी और उन्हें आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया।