Sunday, July 12, 2026
Home Blog Page 648

रावण बाणासुर संवाद सुन रोमांचित हुए दर्शक,माता सीता ने प्रभु श्रीराम को पहनाई वरमाला

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम लीला कमेटी के तत्वावधान में शहर के बशीरगंज स्थित राम लीला मैदान में मथुरा-वृंदावन के कलाकारों ने रावण-बाणासुर संग्राम का शानदार मंचन किया। मिथिला के राजा जनक के आमंत्रण पर राम- लक्ष्मण विश्वामित्र के साथ राजा जनक के यहां सीता स्वयंवर में पहुंचते हैं। राम, लक्ष्मण के सौंदर्य को देख वहां सभी मोहित हो जाते हैं। इसी बीच लंकापति रावण बिना आमंत्रण सीता स्वयंवर में पहुंचता है। यह देखकर सभापति बाणासुर रावण का परिचय पूछते हैं।

बाणासुर के रावण से परिचय पूछते ही वह क्रोध से तमतमा उठता है और फिर यहीं से रावण और बाणासुर का संवाद शुरू होता है। लंकापति रावण सीता स्वयंवर के लिए आमंत्रण न मिलने पर राजा जनक पर क्रोधित होता है। निमंत्रण न दिए जाने का कारण पूछता है। जनक कहते हैं कि समुंदर पार लंका जाना संभव नहीं था। इसीलिए निमंत्रण नहीं भेज सके। तो रावण और क्रोधित हो जाता है और कहता है कि अगर आप ने समुद्र में एक पत्र भी डाल दिया होता तो समुंद्र में इतना साहस नहीं होता कि हम तक वह न पहुंचा देता।

उसके पश्चात सीता स्वयंवर में आये रावण सहित तमाम राजाओं ने धनुष तोड़ने की पूरी कोशिश की, पर वह हिला तक ना सके। राजा जनक की चिंता बढ़ जाती है।अंत में प्रभु श्री राम की बारी आती है और वह शिव के धनुष को उठाकर खंडित कर देते हैं। धनुष टूटते ही समूचा पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता है।तत्पश्चात माता सीता ने प्रभु श्रीराम के गले मे वरमाला डाली।

पूरा मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।इस दौरान अध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल,जय जय अग्रवाल,कमल शेखर गुप्ता,सन्तोष अग्रवाल,राकेश चन्द्र श्रीवास्तव, सुदामा मिश्रा,अशोक सैनी,राहुल रॉय,अंशुमान यज्ञसैनी,मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव,वासु साहू,हर्षित राज श्रीवास्तव, सुरेश गुप्ता,नन्हे लाल लोधी,पंकज केवट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

पुलिस और चोरों में हुई मुठभेड़ पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक के पैर में लगी गोली व दो हुए गिरफ्तार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। कतर्नियाघाट जंगल से सटे मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र की नौबना रोड पर देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जहां इस दौरान एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके दो अन्य साथियों को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। कतर्नियाघाट जंगल से सटे थाना मुर्तिहा क्षेत्र के नौबना रोड पर देर रात पुलिस और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई जिस पर गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा इस दौरान एक अपराधी के पैर में पुलिस की गोली लगी, जबकि उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

क्षेत्राधिकारी मोतीपुर हर्षिता तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरों का गिरोह चोरी का सामान लेकर मुर्तिहा क्षेत्र से गुजर रहा है।इसके बाद पुलिस ने नौबना मार्ग पर चेकिंग शुरू की।चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर आए तीन बदमाशों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी जिसपर जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और घायल बदमाश ने अपना नाम छैलू उर्फ छैलबिहारी, निवासी थाना ईशानगर (लखीमपुर) बताया पुलिस ने मौके से उसके दो साथियों अरुण और तुलसीराम को भी गिरफ्तार किया ये दोनों खैरीघाट थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

तलाशी के दौरान पुलिस ने बदमाशों के पास से 17,500 रुपये नकद, आभूषण, तीन मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, दो तमंचे (315 बोर और 12 बोर), जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया।पुलिस जांच में सामने आया कि घायल बदमाश छैलू उर्फ छैलबिहारी थाना ईशानगर, लखीमपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। जिसका लम्बा आपराधिक इतिहास रहा है, पुलिस उससे और उसके साथियों से पूछताछ कर रही है।

देवरिया में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा: नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल के नेतृत्व में मुख्य सड़क पर सफाई अभियान

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत गुरुवार सुबह नगर की मुख्य सड़क पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस श्रमदान कार्यक्रम का नेतृत्व नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने किया। अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नगर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

नगरपालिका अध्यक्ष ने इस अवसर पर नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और जन-जागरूकता फैलाने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है बल्कि समाज की सकारात्मक छवि भी प्रस्तुत करता है।

अभियान में स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर रामेश्वर यादव (गुरुजी), डॉ. के.के. श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम मद्धेशिया, जितेंद्र जायसवाल, पिंटू जायसवाल, धनंजय पाठक (गुरुजी), विक्की जायसवाल, गोलू जायसवाल, हरिशंकर चौरसिया सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर श्रमदान किया और स्वच्छता अभियान को सफल बनाया।

इस कार्यक्रम ने न केवल नगर में स्वच्छता का संदेश दिया बल्कि नागरिकों को यह भी प्रेरित किया कि साफ-सफाई समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

पडरौना एवं कसया में ई-रिक्शा संचालन हेतु रूट निर्धारित जाम से मिलेगी राहत

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर पडरौना एवं कसया कस्बे में जाम की समस्या से निजात दिलाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ई-रिक्शा संचालन हेतु रूट निर्धारण कर दिया गया है। जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक के उपरांत नगर पालिका, ई-रिक्शा चालक संघ, परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त रिपोर्ट पर यह निर्णय लिया गया।

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्धारित रूट एवं पार्किंग नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए।पडरौना में निर्धारित रूट एवं पार्किंगकसया-कुबेरस्थान मार्ग: बड़ी नहर से ट्रेड्स मॉल तक, रंग–सफेद, पार्किंग–ट्रेड्स मॉल, क्षमता 100।

कठकुईया मार्ग: कठकुईया मोड़ स्टैंड तक, रंग–लाल, पार्किंग–ब्लॉक कार्यालय के पास, क्षमता 200।खिरकिया मार्ग: अंबे चौक तक, रंग–हरा, पार्किंग–अंबे चौक, क्षमता 250।मंसाछापर मार्ग: दरबार रोड तक, रंग–नीला, पार्किंग–दरबार रोड के बगल में, क्षमता 400।

रामकोला-खड्डा मार्ग: बावली चौक तक, रंग–पीला, पार्किंग–बावली चौक के पास, क्षमता 400।सिटी सेवा (5 किमी परिधि में): क्षमता 50।कसया में निर्धारित रूट एवं रविन्द्रनगर मार्ग: फल मंडी कसया तक, रंग–काला, पार्किंग–फल मंडी, क्षमता 100। कुशीनगर मंदिर: बिनेट क्लब तक, रंग–गुलाबी, पार्किंग–बिनेट क्लब, क्षमता 200।स

पहा मार्ग: सपहा पेट्रोल पंप तक, रंग–भूरा, पार्किंग–सपहा पेट्रोल पंप, क्षमता 100 देवरिया मार्ग ओवरब्रिज (देवरिया रोड) तक, रंग–नारंगी, पार्किंग–ओवरब्रिज के पास, क्षमता 100।जिलाधिकारी ने कहा कि ई-रिक्शा चालकों को तय रूट से ही संचालन की अनुमति होगी। नियम उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी। इस व्यवस्था से कस्बों में यातायात सुगम होगा और जाम की समस्या में कमी आएगी।

मिशन शक्ति के तहत दो घंटे की सीओ नानपारा बनी पहल श्रीवास्तव

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। बालिकाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, मिशन शक्ति केन्द्र व कानूनी प्रावधानों की जानकारी के क्रम में नानपारा में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत एक अनूठी पहल की गई। रूपईडीहा रोड स्थिति एक स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा पहल श्रीवास्तव को दो घंटे के लिये सर्किल नानपारा का पुलिस क्षेत्राधिकारी बनाया गया।पहल श्रीवास्तव ने सीओ के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। मैना नेवरिया की एक पीड़ित साज़रून ने ससुराल वालों द्वारा परेशान किये जाने की शिकायत की। पहल ने महिला थाना अध्यक्ष को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये। उन्होंने अन्य पीड़ितों की समस्याएं भी सुनीं। सभी कर्मचारियों को महिला सम्बन्धी अपराधों पर प्रभावी कार्य-योजना बनाने का निर्देश दिया। क्षेत्राधिकारी प्रधुम्न सिंह ने बताया कि यह पहल महिलाओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के लिए की गई है। इससे उन्हें जनसुनवाई का अनुभव मिलेगा। पहल ने कहा कि क्षेत्राधिकारी की भूमिका निभाकर वह गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।कार्यक्रम में विद्यालय की अन्य छात्राएं, मिशन शक्ति 5.0 की उप निरीक्षक काजल वर्मा, ममता सिंह और सीओ कार्यालय के पेशकार दिग्विजय सिंह उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने की दिशा में किया गया एक प्रयास है। इससे युवा पीढ़ी को पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली समझने का अवसर मिल रहा है।

गोवा में डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग का दूसरा दिन

0

सुरक्षा, तकनीक, आर्थिक विकास, स्त्री शक्ति और विश्वबन्धुत्व पर गहन चर्चा

पणजी/गोवा (राष्ट्र की परम्परा)। गोवा की राजधानी में चल रहे डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग के दूसरे दिन लगभग आधा दर्जन विशिष्ट सत्रों में अलग अलग विषयों पर अत्यंत गम्भीर चर्चा के साथ विद्वानों और विशेषज्ञों ने वैश्विक भारत के नए स्वरूप को सामने रखा। इन चर्चाओं में भारत की सुरक्षा, तकनीकी विकास, आर्थिक विकास, नवनिर्माण, स्त्री शक्ति और भारत की नई वैश्विक भूमिका पर विशेषज्ञों ने अपने अपने ढंग से बहुत सलीके से अपने शोध और प्रस्तुतियों को सामने रखा।
विदित है कि तीन दिनों के लिए आयोजित इस विशेष समागम और वैचारिक मंथन का आयोजन राम भाऊ म्हालगी प्रबोधिनी ने किया है। पूर्व राज्य सभा सदस्य डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे के संयोजन में यह भारत विमर्श का आयोजन किया गया है।

अरुणाचल प्रदेश में सेला टनल और कश्मीर में चिनाब ब्रिज के निर्माण की चुनौतियों पर आधारित विशेष चर्चा अद्भुत रही। सीमा सड़क सुरक्षा संगठन के निदेशक लेफ़्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन और भारतीय विज्ञान संस्थान की विशेषज्ञ डॉ माधवी लता ने इन दोनों दुरूह निर्माणों की एक एक चुनौती की गंभीर वैज्ञानिक व्याख्या की।
अर्थ ग्लोबल के निदेशक प्रो निरंजन राजाध्यक्ष और आशीष चौहान, एम डी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने भारत के आर्थिक विकास को क्रमबद्ध तरीके से सामने रखा।

भारत की वैश्विक भूमिका को विश्वबंधु भारत के सत्र में प्रस्तुत किया गया। मनोहर परिक्कर रक्षा संस्थान के महानिदेशक डॉ सुजान चिनॉय और आई आईएम, रायपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक विजय चौथीवाले ने इस विषय पर बहुत बारीकी से बातें भी रखी और यह प्रमाणित किया कि भारत ही वास्तव में विश्व के कल्याण की सोच रखता है और अपनी इस भूमिका को निभाता भी है। इस सत्र का प्रस्तुतीकरण डॉ रश्मिणी, नई दिल्ली ने किया।
महिला सशक्तिकरण, समाज के निर्माण में भूमिका और नारी शक्ति को लेकर आयोजित सत्र में नागालैंड से भारत की संसद में राज्यसभा सदस्य फंगनन कोन्याक, जग्गी मंगत पांडा, एमडी ओडिशा टीवी और नयना एस, उपाध्यक्ष, भारतीय स्त्री शक्ति ने अपने विचारों से मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों से परिचित कराया। इस आयोजन के कल्पनाकार डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे के साथ नैतिक मुले, मृगांक त्रिपाठी, रुचा लिमए, अनिरुद्ध, हेरंब, जाह्नवी, प्रत्यूष फ़नीश, स्वामी शायते, उत्कर्ष बंसल, विभोर पांडे, प्रणय कुलकर्णी और इनकी प्रबुद्ध टीम ने इस आयोजन को साकार करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत की सोच को साकार करने के लिए जिन विविध आयामों पर ध्यान देना है, उन सभी पर यहां गंभीर विमर्श चल रहा है।

थाना परिसर की जर्जर दीवार गिरी दो बच्चे घायल

बाकी की दीवाल भी खतरे में किसी भी समय हो सकता है दूसरा हादसा

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जैतीपुर जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते गुरुवार सुबह कस्बे में हादसा हो गया। स्कूल जा रहे बच्चों के ऊपर थाना परिसर की जर्जर दीवार गिर गई।ईंटो के नीचे दबने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।एक बच्चे को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया।वहीं दूसरे बच्चे के सिर व शरीर में अन्य जगह गंभीर चोटें आने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।थाना परिसर की दीवार काफी समय से जर्जर अवस्था में थी जिसकी कई वर्षों से मरम्मत नहीं हुई थी। घटना गुरुवार सुबह 7:30 की है ग्रामीण कार्यों में व्यस्त थे बच्चे स्कूल जा रहे थे।

तभी गांव के ही संदीप का 6 वर्षीय बेटा अंश, राजनाथ का 10 वर्षीय बेटा गौरव स्कूल जाने को घर से निकले।जैसे ही वह घर से कुछ दूर सीएचसी जाने बाले मार्ग पहुंचे तभी थाना परिसर की जर्जर दीवार दोनों बच्चों के ऊपर गिर गई, जिससे वह दीवार के नीचे दब गए।मौके पर चीख-पुकार मच गई। पीछे से आ रहे बच्चों ने शोर मचाया, तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत जुटकर मलबा हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया । राजनाथ के बेटे गौरव को मामूली चोटें आईं, प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। वहीं संदीप के बेटे अंश के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट हैं। हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।ग्रामीणों ने बताया कि थाना परिसर की यह दीवार लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी इसकी मरम्मत वर्षों से नहीं हुई थी दीवार का काफी हिस्सा अब भी टूटा और कमजोर पड़ा है, जिससे फिर से हादसे का खतरा बना हुआ है। कस्बे के पूरन लाल मिश्रा ने कहा कि चार साल पहले इसी दीवार का हिस्सा उनके मकान की ओर गिरा था, उस समय वह बाल-बाल बचे थे।
इस संबंध में थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने बताया कि दीवार के किनारे नाली बह रही है। लगातार नमी पहुंचने से मिट्टी कट गई और दीवार कमजोर होकर गिर गई। उन्होंने कहा कि बचा हुआ हिस्सा भी खतरनाक स्थिति में है, इसे जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।

धूमधाम से मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जैतीपुर विकासखंड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई।भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पण किया।गांव वाहनपुर के बूथ संख्या 132 पर पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं ब्लॉक प्रमुख पति राजीव कश्यप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये।उन्होंने बताया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद और अंत्योदय का सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने 60-70 वर्ष पहले विचारों के माध्यम से भारतीय राजनीति को जो जीवनदृष्टि दी, उनका चिंतन-मनन आज भी न केवल भारतीय लोकतंत्र, बल्कि राजनीतिक दलों द्वारा प्रारंभ किए गए विभिन्न कार्यक्रमों में देखने को मिलता है। कार्यक्रम में प्रधान ऋषिपाल कश्यप,अजय प्रताप सिंह,संजीव कुमार सैनी,रामकिशोर,अनिल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

शिक्षक-छात्र मैत्री क्रिकेट मैच आज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग की ओर से शुक्रवार, 26 सितम्बर को शिक्षक-छात्र मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा। यह मुकाबला मजीठिया भवन मैदान पर शाम 4 बजे से खेला जाएगा।
मैच का उद्घाटन कुलपति प्रो. पूनम टंडन करेंगी। छात्रों की टीम की कमान ऋषिकेश प्रजापति संभालेंगे, जबकि शिक्षकों की कप्तानी डॉ. मदन सिंह करेंगे।
विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य शिक्षक-विद्यार्थी संबंधों को और मजबूत करना तथा खेल भावना को बढ़ावा देना है।

भक्ति, सेवा और संगीत का संगम: गोरखपुर में एनएसएस सेवा पखवाड़ा में गूंजे भजन और संतों के प्रेरक संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) सेवा पखवाड़ा ने इस बार भक्ति, सेवा और संगीत की अनोखी त्रिवेणी को जीवंत कर दिया। दिग्विजय नाथ स्मृति सभागार में हुए भजन-संवाद कार्यक्रम ने न सिर्फ युवाओं को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा से जोड़ने का प्रयास किया बल्कि समाज सेवा की नई प्रेरणा भी दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ संत-महात्माओं और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पण से हुआ। इसके बाद स्वयंसेवकों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संतों ने अपने प्रवचनों में कहा कि सेवा केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह आत्मा की साधना और सच्ची पूजा है। उन्होंने युवाओं से आधुनिकता के साथ-साथ भारतीय संस्कारों और परंपराओं को संजोने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि और प्रख्यात संगीत विद्वान आशुतोष विश्वकर्मा ने कहा कि भजन और संगीत आत्मा और परमात्मा के बीच जोड़ने वाला सेतु है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सेवा से समाज मजबूत होता है और संगीत से मन को शांति मिलती है। दोनों का संगम जीवन को सार्थक बनाता है। उनकी भजन प्रस्तुति ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

छात्रा पूजा प्रजापति की मधुर आवाज़ ने भी कार्यक्रम को और अधिक सुरम्य बना दिया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निधि राय ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पीयूष सिंह ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार पाण्डेय समेत सभी इकाइयों के स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाएं मौजूद रहे।

कुकिंग एवं बेकिंग प्रशिक्षण का सफल समापन

0

बिछुआ/मध्य प्रदेश(राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन सेंटर के तत्वावधान में एक माह का कुकिंग एवं बेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 25 अगस्त से 25 सितंबर तक चला, जिसमें छात्र-छात्राओं को सीमित संसाधनों में विविध व्यंजन बनाने का अभ्यास कराया गया।
समापन समारोह की अध्यक्षता डॉ. पूजा तिवारी ने की। प्राध्यापक लीना निगम (उत्कृष्ट विद्यालय बिछुआ) मुख्य अतिथि तथा श्यामल राव विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत व्यंजन प्रतियोगिता से हुई, जिसका संयोजन डॉ. मनीषा आमटे ने किया। निर्णायक मंडल में लीना निगम, डॉ. नवीन कुमार चौरसिया और डॉ. कीर्ति डहरिया शामिल रहे।

इसे पढ़ें – https://rkpnewsup.com/fake-inspector-and-constable-arrested/
नोडल अधिकारी डॉ. फरहत मंसूरी ने प्रशिक्षण का परिचय प्रस्तुत किया जबकि डॉ. अजीत डेहरिया ने स्वागत भाषण दिया। प्रशिक्षिका कुमारी पलक साहू ने प्रतिभागियों को केक, पेस्ट्री और फास्ट फूड बनाने का प्रशिक्षण दिया।
प्रतियोगिता में राजेश्वरी पंदराम प्रथम, फिजा शेख द्वितीय और खुशी देशमुख तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को सम्मानित करने के साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
अंत में डॉ. ज्योति राजोरिया ने आभार व्यक्त किया। प्राचार्य डॉ. आर. पी. यादव के मार्गदर्शन और महाविद्यालय परिवार के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

फर्जी दरोगा और सिपाही गिरफ्तार

0

नशे की तस्करी का बड़ा खुलासा 30 लाख का माल बरामद

बरेली(राष्ट्र की परम्परा)
बरेली पुलिस ने नशे की कारोबार में लिप्त दो ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार किया है जो पुलिस की वर्दी पहन कर खुद को दरोगा सिपाही बताते थे और नशे की तस्करी करते थे। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
थाना अलीगंज क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से 100 ग्राम स्मैक और 700 ग्राम अफीम बरामद हुई है। बरामद माल के अंतरराष्ट्रीय कीमत की करीब 30 लाख रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुनीश और हजारीलाल के रूप में हुई यह दोनों पुलिस की वर्दी पहनकर न केवल लोगों को गुमराह करते थे। बल्कि नशे की खेप को सुरक्षित ढंग से ले जाने के लिए भी इसी हथकंडे का इस्तेमाल करते थे, पुलिस की वर्दी पहनने के कारण न तो चेकिंग में उन पर आसानी से शक होता था और न ही लोग उनसे सवाल करने की हिम्मत जुटा पाते थे।

30 लाख का माल बरामद

अलीगंज पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब नियमित वाहन चेकिंग के दौरान दोनों को रोका गया तलाशी पर उनके पास से 100 ग्राम इसमें को 700 ग्राम अफीम मिली पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई गई। पकड़े गए आरोपी बड़े नेटवर्क का हिस्सा होने की ओर इशारा करती है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी नेपाल झारखंड और मणिपुर से अफीम और स्मैक की खेप मांगते थे. इसके बाद पंजाब हरियाणा और उत्तराखंड जैसे राज्यों में सप्लाई करते थे इस तरह नशे का यह धंधा कई राज्यों को फैला हुआ था बरेली पुलिस की कार्रवाई ने इस नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है।

एसडीएम सदर ने सड़क चौड़ीकरण व रजिस्ट्री कार्यों की प्रगति की समीक्षा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
शहर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्यों और रजिस्ट्री संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा एसडीएम सदर दीपक गुप्ता ने की। बैठक में संबंधित कानूनगो लेखपाल को निर्देशित किया गया कि सड़क चौड़ीकरण कार्य समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं, ताकि आमजन को यातायात में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
एसडीएम दीपक गुप्ता ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण कार्य शहर के विकास की प्राथमिकता में शामिल है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से स्थल निरीक्षण करने और निर्माण कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में रजिस्ट्री कार्यों की भी प्रगति पर चर्चा हुई। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि रजिस्ट्री से जुड़े मामलों में पारदर्शिता व त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आम नागरिकों को अनावश्यक देरी या परेशानियों का सामना न करना पड़े।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/advocates-neglect-their-duties-under-the-pretext-of-meetings-clients-are-getting-harassed/
कानूनगो व लेखपालों से कहा गया कि दोनों कार्यों की प्रगति की नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करें। एसडीएम ने भरोसा जताया कि तय समयसीमा में सड़क चौड़ीकरण और रजिस्ट्री कार्यों को पूर्ण कर शहरवासियों को राहत प्रदान की जाएगी। बैठक में डिप्टी कलेक्टर/तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान, नायब तहसीलदार राकेश कुमार शुक्ला सहित अन्य अधिकारी सम्बंधित कानूनगो लेखापाल मौजूद रहे।

अधिवक्ता बैठक के बहाने कर्तव्यों से उदासीन, मुवक्किल हो रहे परेशान

0

आवश्यक कार्यों के नाम पर बैठक का हवाला देकर अधिवक्ता नहीं कर रहे समय पर पेशी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
कमिश्नरी अधिवक्ताओं की कार्यप्रणाली को लेकर मुवक्किलों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार अधिवक्ता अक्सर आवश्यक कार्य या बैठक का हवाला देकर अपने कर्तव्यों से बचते नजर आते हैं। समय पर अदालत में पेशी न होने से मुवक्किलों को लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ती है। कई मामलों में तारीख पर तारीख मिलना आम बात हो गई है, जिससे न्याय की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
मुवक्किलों का कहना है कि वे समय और धन खर्च कर अधिवक्ताओं को नियुक्त करते हैं, लेकिन निर्धारित तिथि पर अधिवक्ता अदालत में उपस्थित नहीं रहते। इसका सीधा असर उनके मामलों की सुनवाई पर पड़ता है। अधिवक्ता बैठक का बहाना बनाकर अपने दायित्वों की अनदेखी कर रहे हैं, जबकि मुवक्किल न्याय पाने की उम्मीद में परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

इसे पढ़ें – https://rkpnewsup.com/divisional-commissioners-high-level-meeting-on-womens-safety-and-law-and-order/
एक मुवक्किल ने कहा, “हम अदालत में सुबह से इंतजार करते हैं, लेकिन हमारे अधिवक्ता बैठक का हवाला देकर कह रहे की हम लोगों की महत्वपूर्ण बैठक है आज कोर्ट नहीं करेंगे फीस दे दीजिए अगले तारीख पर आयेगा यही हाल अधिकत्तर तारीख पर देखने को मिलता है इसकी वजह से हमें फिर से तारीख मिल जाती है और हमारा समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है।”
दूसरे मुवक्किल ने आक्रोश जताते हुए कहा, “अगर अधिवक्ता अपने कर्तव्य का सही तरह से पालन नहीं करेंगे तो आम आदमी न्याय कैसे पाएगा अधिवक्ता चाहते है कि किसी केस का निस्तारण ना हो केस का निस्तारण हो जायेगा तो हमारा एक मुवक्किल कम हो जायेगा जिससे हमारी फीस कम हो जाएगी जिसके वजह से हमको बार-बार अदालत का चक्कर लगाना पड़ता है।”
अधिवक्ताओं को अपने दायित्वों का निर्वहन प्राथमिकता से करना चाहिए ताकि न्याय की प्रक्रिया सुचारू ढंग से चल सके। अधिवक्ताओं की उदासीनता से न्यायालय की कार्यवाही प्रभावित होना मुवक्किलों के साथ अन्याय है।

महिला सुरक्षा व कानून-व्यवस्था को लेकर मंडलायुक्त की उच्च स्तरीय बैठक

0

अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाना ही प्राथमिकता – एडीजी रेंज

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गोरखपुर मंडल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं मिशन शक्ति को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए गुरुवार को मंडलायुक्त सभागार में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडीजी रेंज एवं मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में महिला अपराधों से संबंधित न्यायालयों में लंबित मुकदमों की त्वरित सुनवाई एवं अपराधियों को शीघ्र दंडित कराने पर विशेष जोर दिया गया, साथ ही क्षेत्र की समग्र कानून-व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्त की जाए और अपराधों की रोकथाम के लिए खुफिया तंत्र को और मजबूत किया जाए।

इसे पढ़ें – https://nz.vayambharat.com/Lnk/SRWR202509251524541614989958
एडीजी रेंज एस चनप्पा ने स्पष्ट कहा “महिला अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर पीड़िता को न्याय दिलाना हमारी जिम्मेदारी है और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस व अभियोजन पक्ष पूरी तत्परता से कार्य करें। कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी पहली जिम्मेदारी है, इसमें कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।”
मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कहा— “मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य केवल अपराधियों को दंडित करना ही नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की मजबूत भावना स्थापित करना भी है। इसके लिए सभी विभागों को समन्वय बनाकर प्रभावी कार्यवाही करनी होगी। कानून-व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए और समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।”
बैठक में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने अब तक की प्रगति की समीक्षा प्रस्तुत की। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि महिला उत्पीड़न व अपराधों के मामलों की लगातार निगरानी की जाए तथा पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाया जाए।
मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, डीआईजी रेंज एस चनप्पा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी राज करन नय्यर, सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक राज पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।