पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को बिहार के दौरे पर होंगी, जहां वह महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों से सीधे बातचीत करेंगी और उनके मुद्दों को सुनेगी। इसके बाद वह मोतिहारी में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगी। यह उनके लिए लगभग एक महीने में राज्य का दूसरा दौरा होगा। इससे पहले अगस्त में प्रियंका गांधी वाड्रा वोटर अधिकार यात्रा के तहत राज्य के 25 जिलों में 1,300 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुकी हैं। बिहार दौरे में कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता जैसे सैयद नसीर हुसैन और प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार भी उनके साथ उपस्थित रहेंगे।