Friday, July 10, 2026
Home Blog Page 631

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण को लेकर बैठक संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा अर्हता तिथि 01 नवम्बर 2025 के आधार पर गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके क्रम में आयुक्त, गोरखपुर मण्डल के निर्देश पर जनपद स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ निर्वाचक नामावलियों एवं मतदेय स्थलों की तैयारियों पर बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/registration-of-disabled-children-for-assistive-devices-during-seva-pakhwada/

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 सितम्बर 2025 को सार्वजनिक नोटिस जारी किया जाएगा। इसके पश्चात 15 अक्टूबर 2025 को समाचार पत्रों में प्रथम पुनर्प्रकाशन तथा 25 अक्टूबर 2025 को द्वितीय पुनर्प्रकाशन होगा। 6 नवम्बर 2025 को फार्म-18 अथवा फार्म-19 में आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि निर्धारित है। 20 नवम्बर 2025 तक पांडुलिपियों की तैयारी एवं निर्वाचक नामावलियों का मुद्रण कार्य सम्पन्न किया जाएगा। 25 नवम्बर 2025 को आलेख्य निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा तथा 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2025 तक दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त की जाएंगी। 25 दिसम्बर 2025 तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण कर अनुपूरक सूची तैयार की जाएगी और 30 दिसम्बर 2025 को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

मुझे भी पढ़ें https://rkpnewsup.com/navratri-festival-was-celebrated-with-great-pomp-in-gm-academy/

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रत्येक बार नई निर्वाचक नामावली तैयार की जाती है। नाम सम्मिलित कराने के लिए फार्म-19 भरा जाएगा, जिसे जिला विद्यालय निरीक्षक से प्रतिहस्ताक्षरित कराना अनिवार्य है। केवल पूर्णकालिक शिक्षक ही पंजीकरण के पात्र होंगे। अंशकालिक शिक्षक निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नहीं किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता का विवरण सही-सही दर्ज किया जाए तथा सभी फार्म-19 जिला विद्यालय निरीक्षक के हस्ताक्षर के उपरान्त सम्बन्धित उप जिलाधिकारी अथवा खण्ड विकास अधिकारियों के कार्यालयों में जमा किए जाएं।
बैठक में मतदेय स्थलों से सम्बन्धित सुझाव मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से लिए गए। इस अवसर पर रामदरश (पूर्व प्रदेश सचिव, समाजवादी पार्टी), ब्रहमदेव सिंह सैथवार (जिला महासचिव, आम आदमी पार्टी), गौरव निषाद (जिला संयोजक, भारतीय जनता पार्टी), ज्ञानेन्द्र मिश्र (जिला उपाध्यक्ष, जिला संयोजक शिक्षक), राजीव कुमार (जिला कांग्रेस), अमित सिंह (जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि, इंडियन नेशनल कांग्रेस), मोइन अंसारी (महामंत्री, कांग्रेस), महेश राम (जिलाध्यक्ष, उ.प्र. मा. शिक्षक संघ), गिरीजानंद यादव (जिलामंत्री, मा.शि.संघ-चंदेल गुट), योगेन्द्र सिंह (जिला उपाध्यक्ष, मा.शि.संघ), हरिवक्स सिंह, अरुण कुमार (उप जिलाधिकारी, खलीलाबाद), डॉ. सुनील कुमार (उप जिलाधिकारी, धनघटा), संजीव कुमार राय (उप जिलाधिकारी, मेंहदावल), हरिश्चन्द्र नाथ (जिला विद्यालय निरीक्षक), प्रवीण कुमार मिश्रा (जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी), विवेकानन्द मिश्र (खण्ड विकास अधिकारी, सांथा), आनन्द कुमार गुप्त (खण्ड विकास अधिकारी, खलीलाबाद), धर्मेश चन्द्र पाण्डेय (खण्ड विकास अधिकारी, सेमरियावा), राजेश कुमार श्रीवास्तव (खण्ड विकास अधिकारी, मेंहदावल), कृष्ण कुमार (खण्ड विकास अधिकारी, हैसर बाजार) सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

सेवा पखवाड़ा में दिव्यांग बच्चों का सहायक उपकरणों हेतु पंजीकरण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत समग्र शिक्षा अभियान के तहत जनपद में विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर विकास क्षेत्र बधौली के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह के निर्देशन में तथा समग्र शिक्षा संत कबीर नगर और एलिम्को कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा डॉ. रजनीश बैद्यनाथ ने पंजीकरण शिविर का संचालन किया।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/home-made-incense-stick-batch-inaugurated-at-rseti/


कैम्प में एलिम्को कानपुर के आर्थोटिक एवं प्रोस्थोटिक विशेषज्ञ अमित कुमार, आनंद सिंह, ऑडियोलॉजिस्ट तथा कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया गया और उपकरणों हेतु चिन्हित किया गया। वहीं डाटा मेनेजमेंट का कार्य उमंग और मनीष कुमार शर्मा द्वारा ऑनलाइन किया गया। शिविर में अब तक 269 बच्चों का पंजीकरण तथा 185 बच्चों को उपकरण हेतु चिन्हित किया गया।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/scam-land-worth-lakhs-sold-in-the-name-of-compensation-50-thousand-rupees-bribe-also-exposed/


कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी बधौली निधि श्रीवास्तव की देखरेख में सम्पन्न हुआ। इसे सफल बनाने में स्पेशल एजुकेटर, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सुशील कुमार और ब्लॉक संसाधन केंद्र के स्टाफ सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

फिल्म चलो जीते हैं ने दिखाई सेवा और करुणा की राह, युवाओं को मिला जीवन का संदेश

भटनी, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस अवसर पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सोमवार को बहादुर यादव डिग्री कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन पर आधारित प्रेरणादायक लघु फिल्म “चलो जीते हैं” का विशेष प्रदर्शन किया गया।

इसे भी पढ़ें- https://rkpnewsup.com/mou-between-ddugu-and-icmr-rmrc/

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि ने कहा कि यह फिल्म प्रधानमंत्री मोदी के जीवन में बचपन से ही मौजूद सेवा भाव और मानवीय करुणा को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि गरीबों और वंचितों की मदद करने की उनकी प्रवृत्ति युवाओं के लिए अनुकरणीय है।

कार्यक्रम संयोजक और किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने बताया कि यह फिल्म नरेंद्र मोदी के बचपन की वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। इसमें उनकी जिज्ञासा, समाज सेवा के प्रति समर्पण और कर्तव्यपरायणता को प्रदर्शित किया गया है, जो छात्रों और युवाओं के लिए जीवन में मार्गदर्शक साबित होगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बचपन से ही स्वामी विवेकानंद के विचारों से गहराई से प्रभावित थे और यही उनके जीवन का प्रेरणास्रोत बना।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/mnrega-payments-stuck-in-gram-panchayats-workers-upset/

कार्यक्रम की शुरुआत छात्रा सानिया परवीन द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई। कॉलेज प्रबंधक अजय कुमार यादव ने अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। संचालन का दायित्व प्राचार्य डॉ. राम मनोहर यादव ने निभाया।

इस मौके पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्यजन उपस्थित रहे, जिनमें अंकुर राय, प्रभाकर तिवारी, अजय यादव, सुबोध तिवारी, शिवसरदार मिश्र, प्रभुनाथ पाण्डेय, विक्रांत सिंह राठौर, गुलाब यादव, शिवशंकर मौर्य, दुर्गेश यादव, संतोष तिवारी, व्यास मुनि और संजय कुमार शामिल रहे।

आरसेटी में होम मेड अगरबत्ती बैच का हुआ उद्घाटन


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट-आरसेटी) देवरिया में सोमवार को होम मेड अगरबत्ती बैच का शुभारंभ किया गया। इस बैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि वह संस्था के निदेशक विशाल गुप्ता द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/bjps-silence-raises-questions-from-congress/

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक विशाल गुप्ता द्वारा बताया गया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना, उनकी आय में वृद्धि करना और ग्रामीण क्षेत्र में उद्यमिता को प्रोत्साहन देना है, ताकि वे रोजगार या स्वरोजगार के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।
इस बैच में देवरिया जिले के 16 ब्लॉक से कुल 35 प्रशिक्षु शामिल हुए हैं, जिन्हें 12 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

इसे भी पढे हैं- https://rkpnewsup.com/uproar-at-pwd-office-in-deoria-engineer-abused-documents-torn-contractor-sued/


मुख्य अतिथि विशाल गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में महिलायें प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उच्च गुणवत्ता वाली विभिन्न सुगंधों की अगरबत्तियों को तैयार करेंगी। इन उत्पादों को स्थानीय बाजारों के साथ-साथ शहरों में भी उपलब्ध कराने की योजना बनाएंगी। ऐसे प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में संस्थान के बरिष्ठ संकाय सोमनाथ मिश्रा, संकाय विनय शंकर मणि त्रिपाठी एवं अभिषेक तिवारी (कार्यालय सहायक) व अन्य स्टाफ उपस्थित रहें।

सलेमपुर तहसील में बड़ा घोटाला: मुआवजे के नाम पर लाखों की जमीन बैनामा, 50 हजार की घूसखोरी भी सामने

सलेमपुर/देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर तहसील में मुआवजा दिलाने का झांसा देकर दो सगे भाइयों की लाखों रुपये की जमीन को मात्र 3 लाख रुपये में बैनामा कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ितों से न केवल जमीन हड़पी गई, बल्कि 50 हजार रुपये की घूस भी वसूली गई। मामले के तूल पकड़ने पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार को जांच सौंप दी है। आशंका है कि जांच में कई राजस्व कर्मियों और तहसील से जुड़े लोगों पर गाज गिर सकती है।

कैसे दिया गया घटना को अंजाम

पड़री पांडेय गांव के निवासी समसुद्दीन अली और अशरफ अली की जमीन से सड़क चौड़ीकरण के दौरान मिट्टी निकाली गई थी। उनकी शिकायत पर हल्का लेखपाल और नायब तहसीलदार ने दोनों भाइयों को मुआवजे का लालच देकर तहसील बुलाया। आरोप है कि उन्हें झांसा देकर एक महिला के खाते से उनके खातों में तीन लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए। इस महिला को राजस्व परिषद का अधिकारी बताया गया।
इसके बाद, 24 जनवरी को पीड़ितों को उपनिबंधक कार्यालय ले जाया गया और उनकी पाँच कट्ठा भूमि में से तीन कट्ठा का बैनामा करा लिया गया। इस जालसाजी का खुलासा तब हुआ जब 27 जनवरी को राजस्व टीम कब्जा दिलाने मौके पर पहुँची और पीड़ितों के विरोध के चलते टीम को वापस लौटना पड़ा।
45 लाख की जमीन का सौदा मात्र 3 लाख में
बताया जा रहा है कि बाजार मूल्य के अनुसार लगभग 45 लाख रुपये की जमीन का बैनामा धोखे से मात्र 3 लाख रुपये में कराया गया। इसमें से 50 हजार रुपये घूस के तौर पर तहसील गेट के पास एक दुकानदार के खाते में जमा कराए गए। एसडीएम द्वारा पूछताछ में दुकानदार ने इस लेन-देन की पुष्टि की। इससे यह भी साफ हो गया है कि तहसील से जुड़े कर्मी घूस की रकम दुकानदारों के खातों में जमा कराते हैं।

जालसाजी करने वाले पर पहले भी दर्ज है केस

सबसे गंभीर बात यह है कि इस जमीन का बैनामा कराने वाले व्यक्ति पर पहले से ही धोखाधड़ी का एक मुकदमा दर्ज है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि तहसील और रजिस्ट्री कार्यालय में इतनी बड़ी और संदिग्ध गड़बड़ी को कैसे नजरअंदाज किया गया।

एसडीएम का सख्त रुख

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सलेमपुर, दिशा श्रीवास्तव ने नायब तहसीलदार भटनी को जाँच सौंपी है। उन्होंने स्पष्ट कहा, “मामला गंभीर है। नायब तहसीलदार भटनी को जांच सौंपी गई है। अगर तहसील कर्मी दोषी पाए जाते हैं तो निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।”
जाँच रिपोर्ट आने के बाद तहसील के कई कर्मचारियों और दलालों पर बड़ी कार्रवाई होने की संभावना है।

बलरामपुर का देवीपाटन मंदिर: 51 शक्तिपीठों में से एक, जानिए इसका इतिहास और महत्व

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में स्थित देवीपाटन मंदिर का इतिहास अत्यंत प्राचीन और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसे 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि यहीं पर माता सती का बायां स्कंध कंधा और पाठ वस्त्र गिरे थे। वहीं बिहार की राजधानी पटना में स्थित पाटन देवी मंदिर भी एक प्रमुख शक्तिपीठ है, जहां देवी सती की दाहिनी जांग गिरी थी।

ऐतिहासिक महत्व

देवीपाटन मंदिर की स्थापना गुरु गोरखनाथ ने की थी। बाद में मौर्य वंश के राजा विक्रमादित्य ने इसका विकास कराया। यहां त्रेता युग से अखंड धूनी जल रही है, जो इस स्थान की दिव्यता और आस्था का प्रतीक मानी जाती है।

यह भी पढ़ें – नाव चलाने को लेकर प्रधान ने उपजिलाधिकारी को सौपा पत्रक

धार्मिक महत्व

नवरात्रि के दौरान देवीपाटन मंदिर में देशभर से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। भक्तगण मां पाटन देवी के दर्शन कर मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना करते हैं।

शक्तिपीठ की कथा

किंवदंती के अनुसार, पटना में स्थित पाटन देवी मंदिर को “पटनेश्वरी भगवती” के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि यहीं पर देवी सती की दाहिनी जांग गिरी थी।

शहर से संबंध

माना जाता है कि पाटन देवी मंदिर ने सदियों से पटना शहर की रक्षा की है। किंवदंती है कि इसी मंदिर के नाम पर बिहार की राजधानी का नाम पटना पड़ा।

डीडीयूजीयू और आईसीएमआर–आरएमआरसी के बीच एमओयू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयूजीयू) और रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर–आईसीएमआर (आरएमआरसी) के बीच सोमवार को अकादमिक एवं शोध सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। विश्वविद्यालय परिसर में हुए इस कार्यक्रम ने जैविक विज्ञान अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत की।
इस साझेदारी के तहत उभरते एवं अंतःविषय क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान परियोजनाएँ, शिक्षकों–छात्रों का आदान–प्रदान, शैक्षणिक संसाधनों का साझा उपयोग, कौशल आधारित कार्यक्रम और संयुक्त संगोष्ठी–सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि यह प्रयास शैक्षणिक पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाएगा और विद्यार्थियों को नवाचार व समाज में योगदान के व्यापक अवसर प्रदान करेगा।
एमओयू पर हस्ताक्षर प्रो. हरी शंकर जोशी (निदेशक, आईसीएमआर–आरएमआरसी) प्रो. दिनेश यादव (निदेशक, अनुसंधान एवं विकास, डीडीयूजीयू), डॉ. रामवंत गुप्ता (निदेशक, अंतर्राष्ट्रीय प्रकोष्ठ) तथा दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किए गए।

अंधेरी पूर्व में माता की चौकी का भव्य आयोजन

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि के पावन अवसर पर मुंबई में जगह जगह नवरात्रोत्सव का आयोजन किया गया है। डांडिया और माता की चौकी का भी भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में अंधेरी विधानसभा पूर्व के वार्ड ७९ में मुंबई भाजपा के सचिव व अजय चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय तिवारी की ओर से माता की चौकी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर माता की चौकी में अंधेरी पूर्व के विधायक मुरजी पटेल , सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी , उत्तर पश्चिम जिला अध्यक्ष ज्ञान मूर्ति शर्मा ,भाऊ इंद्रसेन उपाध्याय , प्रमोद पांडे , अखिलेश सिंह , साहब लाल चौबे , जय प्रकाश सिंह ,जय प्रकाश चौबे , बाबा यादव , हरिशंकर यादव , प्रभाकर मिश्रा , ओपी तिवारी ,मंडल अध्यक्ष राखी गुप्ता सहित भाजपा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी , कार्यकर्ता और भारी संख्या में भक्त गण उपस्थित थे। श्रद्धालुजनों ने भजन, गायन के माध्यम से अंबेमाता की आराधना की। मुंबई भाजपा के सचिव व अजय चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय तिवारी ने माता चौकी में आए हुए गणमान्य लोगों के साथ साथ शाखा प्रमुख अमित मांतोडकर, पूर्व मोगरा गणपति मंडल के अध्यक्ष राजेश हटवार और नवरात्रि उत्सव मंडल के सभी पदाधिकारियों का बहुत बहुत आभार जताया ।

जनकल्याण इंटर कॉलेज की छात्रा को बनाया एक दिन के लिए थाना प्रभारी

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जैतीपुर थाना गढ़िया रंगीन में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत जनकल्याण इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली दसवीं की मेधावी छात्रा दीपांशी को थाना गढ़िया रंगीन में एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया। थाना अध्यक्ष सिंह ने फूलों का गुलदस्ता देकर छात्रा का स्वागत किया। पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।इस दौरान छात्रा दीपांशी ने जनसुनवाई के दौरान आई प्राप्त शिकायतों का निस्तारण किया। थाना प्रभारी बनकर छात्रा काफी खुश नजर आई।कहा सरकार ने मिशन शक्ति अभियान चलाकर नारी सम्मान को बढ़ावा दिया है।अब बेटियां किसी से कम नहीं है।इसके बाद चौपाल लगाकर थाना प्रभारी हरकेश सिंह ने ग्रामीणों को कल्याणकारी योजनाओं सहित नशा मुक्ति भारत अभियान से अवगत कराया।महिलाओं को उनकी सुरक्षा सम्मान के प्रति जागरूक किया गया।वूमेन पावर लाइन,महिला हेल्पलाइन नंबर,पुलिस आपातकालीन सेवा,स्वास्थ्य सेवा,चाइल्ड लाइन,साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर आदि के बारे में बताया।

मां दुर्गा प्रतिमा के कपाट खुले,जयकारे से गूंजे पांडाल


बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड क्षेत्र पथरदेवा समेत बघौचघाट में शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न पांडाल में रखी गई दुर्गा प्रतिमा का कपाट विधि विधान पूजन अर्चन व वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच खुला।इस दौरान मां के जयकारों से समूचा वातावरण गूंज उठा।वही सुरक्षा को लेकर पुलिस महकने ने पुख्ता इंतजाम किया है।इसी क्रम में मेंदीपट्टी गांव में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा का भव्य पांडाल आकर्षण का केंद्र बना है।जहा कार्यकर्ताओं द्वारा विविध कार्यक्रम का आयोजन विसर्जन के पूर्व तक चलेगा।इसी क्रम में क्षेत्र के कस्बा बघौचघाट में दर्जनों मां दुर्गा प्रतिमा भव्य पंडालों में स्थापित हुई है।जहा मूर्ति आयोजकों के साथ श्रद्धालु आस्था भाव से मां दुर्गा की विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन में जुटे हैं।कपाट खोलने के उपरांत विसर्जन के पूर्व तक भव्य मेले का आयोजन होता है।जहां पड़ोसी जनपद कुशीनगर एवं बिहार के श्रद्धालु पूजन अर्चन एवं मेले के आनंद उठाने के लिए पहुंचते हैं।इसी क्रम में पथरदेवा,बघौचघाट, मलसी चौराहा,जैदपट्टी,पचरुखिया चौराहा,केडी चौराहा,विशुनपुरा बाजार,बिंदही चौराहा,श्याम पट्टी,रामनगर,शाहपुर मेदीपट्टी ,तुर्क पट्टी,सखनी, कोटवा मिश्र आदि चौक चौराहा एवं ग्राम पंचायत में मां दुर्गा की प्रतिमा भव्य पंडाल सजाकर स्थापित किया गया है।जहां वैदिक विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रों के बीच मां दुर्गा प्रतिमा की कपाट खोला गया।जहां पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है।वही सुरक्षा को लेकर पुलिस महकने ने पुख्ता इंतजाम किया है। पंडित बृजेश पांडेय ने बताया कि सप्तमी तिथि मां कालरात्रि का दिन है।इस तिथि का विशेष महत्व है।महिषासुर वध हेतु नव दिन तक युद्ध की।इसी रात्रि महिषासुर का वध की,तभी से यह नवरात्रि पर्व मनाया जाता है।

ग्राम पंचायतों में मनरेगा भुगतान अटका मजदूर परेशान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत कराए गए निर्माण कार्यों का भुगतान लंबे समय से लंबित है। इस वजह से मजदूरों और आपूर्तिकर्ताओं को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायतों में मनरेगा से इंटरलॉकिंग सड़क, आंगनबाड़ी भवन, सामुदायिक भवन, शौचालय और स्कूल भवन जैसी परियोजनाएं कराई गई हैं, लेकिन इन कार्यों का भुगतान कई माह से अटका हुआ है। नतीजतन, मजदूरों को उनकी मेहनताना राशि समय पर नहीं मिल पा रही है। ग्राम प्रधानों और स्थानीय प्रतिनिधियों का कहना है कि शासन-प्रशासन की उदासीनता से यह स्थिति बनी है। यदि जल्द ही भुगतान नहीं हुआ तो आगे के विकास कार्य प्रभावित होंगे और मनरेगा की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें – 26 स्थानों पर हुई चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर सख्त निगरानी


ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि— ग्राम प्रधानों के खिलाफ शिकायत शपथपत्र के आधार पर ही स्वीकार की जाए।
मनरेगा से जुड़े सभी भुगतान सर्वोच्च प्राथमिकता से किए जाएं।
उत्तर प्रदेश के सभी ग्राम प्रधानों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
ग्राम प्रधानों के खिलाफ एफ.आई.आर. दोष और साक्ष्य के आधार पर ही दर्ज हो। ग्राम प्रधान विवेकाधीन कोष की स्थापना की जाए।
केंद्र सरकार की वित्तीय किस्त शीघ्र भेजी जाए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत खुदी सड़कें, रास्ते और नालियां तत्काल ठीक कराई जाएं।
संगठन मंत्री के राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संघ के डॉ. जनार्दन कुशवाहा ने बताया कि इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सभी जिलाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें – बरहज में सरयू नदी में नहाने गए तीन युवक डूबे, परिजनों में पसरा मातम

जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि पर्व

पुत्र कुपुत्र भले हों पर माता कुमाता नहीं होती- मोहन द्विवेदी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। नगर के ख्यातिप्राप्त विद्यालय जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नवरात्रि का पर्व बड़े धूम-धाम से मनाया गया। नवरात्रि पर प्रतिदिन मां के अलग-अलग रूपों की झांकी के दर्शन हुए। इस क्रम में यूकेजी की नन्हीं मुन्नी छात्राओं ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर सबको स्वाभाविक रूप से आकर्षित कर लिया तो एलकेजी की छात्राओं ने गरबा नृत्य पर सबको झूमने पर बाध्य किया। स्तुति कुशवाहा के भाषण ने कार्यक्रम की गंभीरता में चार चांद लगा दिया तो श्रद्धा गुप्ता का नृत्य भी तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रह गया।
नर्सरी और एलकेजी की छात्राएं प्रज्ञा, अनन्या, माध्वी, विंध्यवासिनी, अंशी, इशिका आदि ने नन्हें हाथों से मां के कदमों के निशान बनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया तो प्रियांशी, रोशनी, जान्हवी, स्वर्णिमा, अविका, मानसी, समृद्धि, नाव्या, सौभाग्या, हैपी,अमित,अंकित और उज्जवल ने क्रमशः सिद्धिदात्री, काली, शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, महागौरी, महिषासुर, असुर और ब्रह्मदेव का रोल कर महिषासुर मर्दन का मंचन कर सबको भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम मातारानी के जयकारों से गूंज उठा। विद्यालय के ऐसे भक्तिमय माहौल को सबने खूब सराहा।

यह भी पढ़ें – रेलवे ट्रैक पार करते समय युवक की मौत


विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने कहा कि आदिशक्ति जगदम्बा सबका कल्याण करने वाली हैं, समस्त जीव मां की कृपा के पात्र हैं। पुत्र कुपुत्र भले हों, पर माता कुमाता नहीं होती। इन नन्हें मुन्ने छात्र छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों से हम सबको भावविभोर कर दिया।
इस मौके पर विद्यालय के समस्त अध्यापक, अध्यापिकाएं एवं नन्हें मुन्ने छात्र, छात्राएं थे।

यह भी पढ़ें – देवरिया में PWD कार्यालय में हंगामा: अभियंता से अभद्रता दस्तावेज फाड़े – ठेकेदार पर मुकदमा

नवदुर्गा के आठवें स्वरूप की पूजा से पूर्व संचित पाप नष्ट हो जाते है- शिव भक्त

0

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड क्षेत्र पथरदेवा मे शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा के अवसर पर भक्त जनों ने नव दुर्गा के आठवें स्वरूप की विधि-विधान से मां दुर्गा के आठवें रूप की पूजा-उपासना की । शास्त्र के अनुसार माता का आठवां स्वरूप महागौरी की है।इस स्वरुप की पूजा आराधना करने से मनुष्य का कल्याण होता है। यह अमोघ फलदायिनी हैं और भक्तों के तमाम कल्मष धुल जाते हैं। पूर्वसंचित पाप भी नष्ट हो जाते हैं। महागौरी का पूजन-अर्चन, उपासना-आराधना कल्याणकारी है। इनकी कृपा से मनुष्यों को अलौकिक सिद्धियां भी प्राप्त होती हैं। शारदीय नवरात्रि में आठवें दिन महागौरी शक्ति की पूजा की गई। माता के नाम से प्रकट है कि इनका रूप पूर्णतः गौर वर्ण है। इनकी उपमा शंख, चंद्र और कुंद के फूल से दी गई है। अष्टवर्षा भवेद् गौरी यानी इनकी आयु आठ साल की मानी गई है। इनके सभी आभूषण और वस्त्र सफेद हैं। इसीलिए उन्हें श्वेताम्बरधरा कहा गया है। 4 भुजाएं हैं और वाहन वृषभ है इसीलिए वृषारूढ़ा भी कहा गया है इनको।
इनके ऊपर वाला दाहिना हाथ अभय मुद्रा है तथा नीचे वाला हाथ त्रिशूल धारण किया हुआ है। ऊपर वाले बांए हाथ में डमरू धारण कर रखा है और नीचे वाले हाथ में वर मुद्रा है। इनकी पूरी मुद्रा बहुत शांत है। पति रूप में शिव को प्राप्त करने के लिए महागौरी ने कठोर तपस्या की थी। इसी वजह से इनका शरीर काला पड़ गया लेकिन तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने इनके शरीर को गंगा के पवित्र जल से धोकर कांतिमय बना दिया। उनका रूप गौर वर्ण का हो गया। इसीलिए यह महागौरी कहलाईं। माता इन स्वरुप में अमोघ फलदायिनी हैं और इनकी पूजा से भक्तों के तमाम कल्मष धुल जाते हैं। शिव भक्त राजू प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि माता के आराधना से ही पूर्वसंचित पाप भी नष्ट हो जाते हैं। महागौरी का पूजन-अर्चन, उपासना-आराधना मानव जीवन मे कल्याणकारी है। इनकी कृपा से भक्तजनो को अलौकिक सिद्धियां भी प्राप्त होती हैं।

इसे भी पढ़ें –पाम पैराडाइज आवासीय योजना की लॉटरी निकली किसी को खुशी तो किसी को गम

रेलवे ट्रैक पार करते समय युवक की मौत

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भटनी-वाराणसी रेलमार्ग पर धनौती गांव के पास सोमवार की सुबह एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धानोता निवासी पिंटू कनौजिया (19 वर्ष), पुत्र संजय कनौजिया के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक पिंटू सुबह अपने खेत देखने गए थे। लौटते समय वे रेलवे ट्रैक से होकर घर जा रहे थे, तभी सलेमपुर से वाराणसी की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें – पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना पर सलेमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें – पोखरे में उतराता मिला युवक का शव, तीन दिनों से था लापता

पाम पैराडाइज आवासीय योजना की लॉटरी निकली किसी को खुशी तो किसी को गम

0

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा पाम पैराडाइज आवासीय योजना में ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) और एलआईजी (निम्न आय वर्ग) के लिए निकाली गई लॉटरी का परिणाम घोषित कर दिया गया। इस लॉटरी में जिन fortunate आवेदकों का चयन हुआ, उनके लिए यह दिन खुशियों से भरा रहा, वहीं जिनका नाम सूची में शामिल नहीं हो सका, उन्हें मायूसी हाथ लगी।
लॉटरी की घोषणा जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन की मौजूदगी में की गई। मौके पर ओएसडी ने लॉटरी में चयनित धारकों के नाम पुकारकर सुनाए। इस दौरान जीडीए सचिव पुष्प राज सिंह भी उपस्थित रहे।
जीडीए अधिकारियों के मुताबिक, जिन आवेदकों का नाम लॉटरी में नहीं आया है, उन्हें किसी भी प्रकार से परेशान होने की जरूरत नहीं है। उनकी जमा धनराशि पूरी तरह सुरक्षित है और एक हफ्ते के भीतर उनके बैंक खातों में वापस ट्रांसफर कर दी जाएगी। अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि आवेदकों को रिफंड प्रक्रिया के लिए किसी प्रकार की दौड़भाग या अतिरिक्त औपचारिकता पूरी करने की आवश्यकता नहीं है।
लॉटरी के परिणाम घोषित होते ही आवासीय योजना के प्रति लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई। विजेताओं में जहां घर पाने का सपना साकार होने की खुशी है, वहीं वंचित आवेदक अगले अवसर की उम्मीद में जीडीए की नई योजनाओं पर नजर बनाए हुए हैं।
गौरतलब है कि पाम पैराडाइज योजना को लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किया था। योजना में सीमित संख्या में आवास उपलब्ध होने के कारण हर कोई लाभ नहीं उठा सका। जीडीए ने आश्वस्त किया है कि भविष्य में भी आमजन के लिए ऐसी योजनाएं लाई जाती रहेंगी, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।
फिलहाल, पाम पैराडाइज योजना में चयनित आवेदक अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की तैयारी में जुट गए हैं, जबकि चयन से वंचित लोगों के लिए धनराशि वापसी की प्रक्रिया जल्द पूरी होने जा रही है।

इसे पढ़ें – सीएम योगी ने महापौरों और नगर पालिका अध्यक्षों से जानी विकास की स्थिति