मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। आज जन्मदिन मनाना एक शौक हो गया है।लोग जन्मदिन के अवसर पर पार्टियों का आयोजन करते हैं और लाखों रुपए खर्च कर देते हैं। लेकिन उन्हीं में से कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपना जन्मदिन सादगी पूर्वक अनोखे अंदाज में मनाते हैं। उन्हीं में से एक है समाजसेवक तथा टाइगर ग्रुप के घाटकोपर तालुका अध्यक्ष राहुल भाऊ पवार। जिनका जन्मदिन घाटकोपर जय संतोषी माता विकास मंडल के कार्यालय में बगैर किसी ताम झाम के सादगी पूर्वक मनाया गया। बता दें कि टाइगर ग्रुप घाटकोपर तालुका के अध्यक्ष राहुल भाऊ पवार देशहित और समाजहित को प्राथमिकता देते हुए अपनी कमाई का एक हिस्सा समाजोपयोगी कार्यों पर खर्च करते हैं। खासकर गरीब बच्चों को हरसंभव पढ़ाई में मदद करना। जन्मदिन के अवसर पर टाइगर ग्रुप के मुंबई अध्यक्ष संजय भाऊ खंडागले ने समाजसेवक राहुल पवार को हिंदवी स्वराज्य के जनक छत्रपति शिवाजी महाराज की सुंदर प्रतिमा भेंट स्वरूप प्रदान की।इस अवसर पर रोमियो राठौड़, प्रशांत शर्मा, दिनेश शर्मा, राजू खातू, बालकृष्ण शेलार, विनायक वाबळे, प्रशांत पवार उपस्थित रहे। टाइगर ग्रुप के माध्यम से राहुल भाऊ पवार विभिन्न सामाजिक उपक्रम चलाते हैं तथा हिंदू त्योहारों को भव्य रूप से मनाने में उनका विशेष योगदान रहता है।
मूर्ति विसर्जन को लेकर शिवालय,पोखरा का निरीक्षण
डीएम और एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, सुरक्षा-व्यवस्था पर विशेष फोकस
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि व दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने थाना बृजमनगंज क्षेत्र अंतर्गत शिवालय, पोखरा का निरीक्षण किया।
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना था।
दोनों अधिकारियों ने सबसे पहले पोखरे की सफाई व्यवस्था,जल स्तर और सुरक्षा बैरिकेडिंग की स्थिति देखी। जिलाधिकारी ने साफ कहा कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल की पूरी सुविधा सुनिश्चित की जाए।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण करते हुए कहा कि मूर्ति विसर्जन स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। साथ ही,भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल व प्रशासनिक अमले की टीम लगातार गश्त और निगरानी में रहेगी।
उन्होंने कहा कि विसर्जन के समय ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था रहेगी ताकि श्रद्धालुओं व राहगीरों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके लिए पहले से मार्गों की योजना बनाकर लागू किया जाएगा।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिले की जनता से अपील की है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और शांति-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।साथ ही उन्होंने कहा कि सभी विसर्जन कार्यक्रम पर्यावरण के अनुकूल तरीके से संपन्न किए जाएं, ताकि धार्मिक आस्था के साथ-साथ स्वच्छता व प्रकृति की भी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
सपाइयो ने महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री क़ी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित की
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा के सपा कैम्प कार्यालय पर २अक्टूबर गुरुवार को गांधी जयंती के अवसर पर वरिष्ठ समाजवादी नेता बेचूलाल चौधरी के साथ सपा कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर बेचूलाल चौधरी ने महात्मा गाँधी एवं लालबहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, नफ़रत कि राजनीति को समाप्त कर उनके आदर्शो को समाज मे प्रसारित कर उनके सपनो के भारत को विश्व पटल पर स्थापित करने का कार्य करे। इसी क्रम मे सपा नेता एवं पूर्व नपा अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि महात्मा गाँधी एवं लालबहादुर शास्त्री के द्वारा देश कि आजादी के लिए किये गए संघर्षो, एवं त्याग को याद कर हम सभी लोगो को समाज मे व्याप्त विषमताओं को दूर करने का कार्य करना होगा ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से बेचू लाल चौधरी, बिरेंद्र गुप्ता,हरे राम चौधरी, अब्दुल खालिक, श्रीकांत यादव, विकास विश्वकर्मा, शोभित जायसवाल, सुनील कुशवाहा, आफताब आलम, अवधेश प्रसाद, गजानंद विश्वकर्मा, आनन्द जायसवाल, पंचम जायसवाल आदि मौजूद रहे।
हवन कन्या पूजन के साथ हुआ भंडारा,भगवती जागरण का हुआ आयोजन
बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत मेंदीपट्टी एवं मलसी चौराहा पर शारदीय नवरात्रि पर्व के अंतिम दिन विधि विधान पूर्वक हवन कन्या पूजन के साथ विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।जहां मां शेरावाली क्लब पंडाल में 101 कन्याओं का सामूहिक पांव पखारा एव कन्या भोजन कराया गया। हल्की बारिश के बीच मां के भक्तों ने कुर्सी मेज़ की समुचित व्यवस्था कर कन्याओं को भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया।अबकी बार 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र शुरू हुआ था।लेकिन चतुर्थी तिथि दो दिन का होने से नवरात्र दस दिन का मनाया गया।नव दिवसीय व्रत वाले भक्त गण कन्याओं का पांव पखारा और विधि विधान पूर्वक हवन पूजन कर कन्याओं को भोजन कराकर आशीर्वाद लिया।इस दौरान कन्याओं को दान दक्षिणा देने के साथ ही आशीर्वाद लिया।इसके लिए एक दिन पूर्व ही कन्याओं को निमंत्रण देकर पूजन का व्यवस्था किया गया था।इसी क्रम में भगवती जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां भक्तों ने मां के गाने पर झूमते रहे।
मूर्ति आयोजक मिथलेश शर्मा एवं राजू राय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतिम दिन विधि विधान पूर्वक कन्याओं का पूजन कर भंडारा कराया जाता है।कन्या पूजन
कन्याओं में निहित स्त्री शक्ति को पहचानने के लिए किया जाता है।जिसे सबका कल्याण हो।
इस अवसर पर आयोजक समित के सदस्य ग्राम प्रधान उपेंद्र लाल श्रीवास्तव,विवेक राय,राजू राय,बृजेश पांडेय,अजीत मिश्रा, मिथिलेश शर्मा,राजन श्रीवास्तव,रत्नेश यादव,सुजीत यादव,दीनानाथ शर्मा,श्रीराम यादव,मुन्ना राय,गोलू शर्मा,करन यादव,संदीप ठाकुर आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रपिता एवं शास्त्री जी के सिद्धांतों को आत्मसात कर ही व्यक्त कर सकते हैं कृतज्ञता
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के तत्वावधान में दीवानी न्यायालय सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राम मिलन सिंह ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गांधीजी और शास्त्रीजी ने अपने जीवन से हमें सत्य, अहिंसा, अनुशासन और स्वच्छता का संदेश दिया। “इनके सिद्धांतों को आत्मसात कर समाज को स्वच्छ और सुंदर बनाकर ही हम इन महापुरुषों के प्रति अपनी सच्ची कृतज्ञता व्यक्त कर सकते हैं,” उन्होंने कहा।अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेंद्र सिंह ने दोनों महापुरुषों को युगपुरुष बताते हुए कहा कि उन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को स्वतंत्रता दिलाई। वे केवल नेता ही नहीं बल्कि निष्काम कर्मयोगी भी थे।सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मनोज कुमार तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि “अपने विचारों में अहिंसक होना ही व्यक्तित्व को संवारता है।” उन्होंने लोकप्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम गाकर उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री हरिराम ने कहा कि गांधी और शास्त्रीजी के आदर्शों को अपनाकर अनुशासन, परिश्रम, धैर्य और ईमानदारी से जीवन में कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार मिश्र ने गांधी और शास्त्रीजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्व के महान नेता नेल्सन मंडेला और मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने भी गांधीजी को अपना आदर्श मानकर उनके पदचिह्नों का अनुसरण किया।वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चंद्र राव, सिंहासन गिरि, दिवाकर शुक्ला, विजय शंकर चौरसिया, अमित मणि त्रिपाठी, अर्जुन कुमार यादव, दीपक कुमार त्रिपाठी (चीफ, एल0ए0डी0सी0एस0), ओम प्रकाश तिवारी (डिप्टी, एल0ए0डी0सी0एस0) सहित अन्य अधिवक्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारी, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, मंत्री अर्जुन कुमार यादव, अधिवक्तागण, कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहे।
फार्मर आईडी बनवाना हुआ अनिवार्य — नहीं तो रुक जाएगी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 21वीं किस्त केवल उन्हीं किसानों को मिलेगी जिन्होंने अपनी फार्मर आईडी (Farmer ID) बनवा रखी है। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि एग्रीस्टैक (Agristack) योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री कराना सभी कृषक बंधुओं (राजस्व खाता/खतौनी धारक) के लिए अनिवार्य है।
उप निदेशक कृषि सुभाष मौर्य ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर किसानों की सुविधा के लिए 29 सितंबर से 10 अक्टूबर 2025 तक जिले के सभी विकासखंड और तहसील मुख्यालयों पर विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इन कैंपों में सहज जनसेवा केंद्र प्रभारी (VLE), राजस्व लेखपाल और कृषि विभाग के कर्मचारी मिलकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी करेंगे।
यह भी पढ़ें – संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय मासूम को लगी गोली, गोरखपुर रेफर
किसान चाहे तो ऑनलाइन माध्यम से भी फार्मर आईडी बनवा सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल उपलब्ध है:
https://upfr.agristack.gov.in/farmer-registry-up/#/
फार्मर आईडी बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज:
आधार कार्ड
खसरा-खतौनी की छायाप्रति
आधार से लिंक मोबाइल नंबर
कृषि विभाग ने चेतावनी दी है: जिन किसानों के पास फार्मर आईडी नहीं होगी, वे कई महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाएंगे, जैसे:
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में मुआवजा, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसल बिक्री, विभिन्न कृषि अनुदान, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), मिट्टी एवं फसल परामर्श सेवाएँ, भविष्य की अन्य जनकल्याणकारी योजनाएँ
अपील: उप निदेशक कृषि ने सभी कृषक बंधुओं से अपील की है कि वे अपने नजदीकी विशेष कैंप या सहज जनसेवा केंद्र पर जाकर शीघ्र अपनी फार्मर आईडी बनवाएँ, ताकि वे किसी भी योजना के लाभ से वंचित न रहें।
आरएसएस नें धूमधाम से मनाया 100 वां स्थापना वर्ष
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जैतीपुर विजयदशमी के पावन पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जैतीपुर इकाई द्वारा सौ वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। श्री राम जानकी महाराज मंदिर पर कार्यक्रम का आयोजन कर मुख्य वक्ता खंड चालक ओमपाल सिंह स्वयंसेवकों को संबोधित किया।कहा हम संघ शताब्दी वर्ष मना रहे है।यह हमारे लिये गर्व का क्षण है। 1925 में विजयदशमी के दिन ही संघ की स्थापना हुई थी।संघ पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज को जागृत व जागरूक कर रहा है। बताया आरएसएस बीते 100 वर्षों से लगातार देश हित में कार्य करते चली आ रही है। देश में कोई भी आपदा आने पर स्वयंसेवको नें बगैर भेदभाव किया अपना योगदान दिया हैं।कार्यक्रम के अंत में शस्त्र पूजन किया गया।इस दौरान मचकेंद्र सिंह, मदनपाल सिंह,अमित कुमार अंकित सिंह,दीपेश सिंह,मुन्ना कुशवाहा,पवन गुप्ता,गोलू आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे l
पूर्व सांसद सुरेंद्र विक्रम सिंह के आवास पर आयोजित हुआ भव्य शस्त्र पूजन समारोह
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जैतीपुर दशहरा पर्व के अवसर पर खेड़ा बझेड़ा निवासी पूर्व सांसद स्वर्गीय सुरेंद्र विक्रम सिंह के आवास पर भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद के पुत्र योगेंद्र विक्रम सिंह ने किया।
योगेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि यह शस्त्र पूजन परंपरा उनके परिवार में वर्षों से चली आ रही है। इस अवसर पर क्षेत्र के दर्जनों शस्त्रधारी अपने-अपने शस्त्र लेकर आयोजन स्थल पर आए और पूजन में शामिल हुए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिवम विक्रम सिंह, अजय बिक्रम सिंह, अरुण सिंह, पंकज सिंह, अभिनव सिंह, शैलेन्द्र सिंह, दिलशाद अहमद, ममनून खां, सत्यवीर सिंह और नारायण दत्त मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस शस्त्र पूजन कार्यक्रम ने न केवल पारंपरिक उत्सव को जीवंत किया बल्कि क्षेत्र में सांस्कृतिक और ऐतिहासिक परंपराओं को संरक्षित रखने का संदेश भी दिया।
गैंगस्टर एक्ट के तहत 02 शातिर अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई
अपराधों में शामिल गैंग के लीडर व सदस्य को किया गिरफ्तार
गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा )
संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के साथ प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
इसे भी पढे- https://rkpnewsup.com/sandigdh-paristhitiyon-mein-8-varsheey-maasoom-ko-lagee-golee-gorakhapur-rephar/
गिरफ्तार अपराधी गैंग लीडर अमन कुमार भारती पुत्र सीताराम, निवासी बिछिया जंगल तुलसीराम खुदी टोला, थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर तथा गैंग के एक अन्य सदस्य तरुण राय पुत्र दयानन्द राय, निवासी म०नं० 849 सी जगदंबा गली मोहद्दीपुर, थाना कैंट जनपद गोरखपुर हैं। दोनों अपराधियों ने एक संगठित गिरोह बनाकर लूट जैसे जघन्य अपराध किए हैं। इनके कारण इलाके में भय और आतंक का माहौल व्याप्त था।
इस संबंध में श जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट के तहत अमन कुमार भारती व तरुण राय के विरुद्ध थाना गोरखनाथ पर मुकदमा नं. 423/25 धारा 2(ख),(XI),(XVII)/3(1) गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के अंतर्गत दर्ज किया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई प्रगति पर है।
अमन कुमार भारती (गैंग लीडर) — इस पर कई गंभीर मामलों का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है, जिनमें हत्या, चोट, चोरी, डकैती, एनडीपीएस एक्ट उल्लंघन और गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मामले शामिल हैं।
तरुण राय — इस पर भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या, चोट, डकैती, चोरी और गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराध शामिल हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य जनमानस में भय एवं अपराध नियंत्रण को समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर उन्हें खुला घेराबंदी करने में लगी है।
प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस कार्यरत है।
यह कार्रवाई पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि वह संगठित अपराध और समाज विरोधी तत्वों पर लगातार नियंत्रण बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा )
मंडल पर 02 अक्टूबर ,2025 को महात्मा गाँधी की 156 वीं जयंती के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने लहरतारा स्थित पूर्वोत्तर रेलवे अधिकारी क्लब में आयोजित एक समारोह में महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वैच्छिक रूप से सफाई ,निवास एवं कार्यस्थल को स्वच्छ रखने एवं एकल उपयोगी प्लास्टिक वस्तुओं का उपयोग बंद करने की शपथ दिलाई ।
इसी क्रम में वाराणसी मंडल के अधिकारी क्लब में पर्यावरण और हाउसकीपिंग प्रबंधन के तत्वावधान में ” “स्वच्छोत्सव” की थीम पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर,2025 तक मंडल पर आयोजित “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े के समापन समारोह एवं स्वच्छता पखवाड़ा-2025 की शुरुआत के उपलक्ष्य में समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन, अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं मंडल महिला कल्याण संगठन कार्यकारिणी की सदस्याओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । इस कार्यक्रम में भारत स्काउट एण्ड गाइड जिला संघ वाराणसी के सदस्यों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया ।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (आपरेशन) राजेश कुमार सिंह,अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अजय सिंह,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा आर.जे.चौधुरी,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) विकास कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस रामकृष्णन, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (Enhm) अभिषेक राय,वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) आर.एन.सिंह, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर-1 रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर-2 यशवीर सिंह,वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी बलेंद्र पाल समेत अन्य मंडलीय अधिकारियों ने भी महात्मा गाँधी एवं एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजली समर्पित कर स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ ली ।
इस अवसर मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा -2025 पखवाड़े का समापन समारोह एवं स्वच्छता पखवाड़ा-2025 की शुरुआत के उपलक्ष्य में 02 अक्टूबर,2025 को हमलोग महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत दिवस मना रहे हैं।
स्वच्छता के लिए वाराणसी मंडल पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक “स्वच्छोत्सव” थीम के साथ स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर यात्रियों, रेल कर्मियों और आम जनता को जागरूक किया गया। इस दौरान कुल 786 (CTU) स्थानों को चिन्हित कर स्वच्छ लक्षित इकाइयों के अंतर्गत साफ-सफाई के लक्ष्य को पूरा किया है । आज हम उन महान व्यक्तित्व को याद कर रहे हैं, जिन्होंने सिखाया कि सरलता,आत्म-सुधार और निस्वार्थ सेवा से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। आप सभी भारतीय रेलवे के गौरव हैं, जो देश की जीवनरेखा को चला रहे हैं। गांधी के सिद्धांतों को अपने काम में उतारकर, हम एक बेहतर राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। रेलवे कर्मचारी के रूप में, आप लाखों लोगों के जीवन को सुगम बनाते हैं। आपकी सेवा, चाहे वह किसी यात्री को सही जानकारी देना हो या ट्रेन को सुरक्षित चलाना, देश की प्रगति में सीधा योगदान देती है। आप अपनी सेवा को एक कर्तव्य से बढ़कर, एक सच्ची सेवा के रूप में देखें और स्वच्छता के लिये अपना योगदान करें ।
इसके पूर्व सभी का स्वागत करते हुए अपर मंडल रेल प्रबंधक (आप) राजेश कुमार ने बताया की स्वच्छता के लिए वाराणसी मंडल पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक “स्वच्छोत्सव” थीम के साथ स्वच्छता ही सेवा अभियान का सफल आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत क्रमशः प्लेज , वॉकाथान, श्रमदान, वेस्ट टू आर्ट, सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार, लिनेन के बैग का वितरण, स्क्रैप शाला का आयोजन, प्लांटेशन, ‘स्वच्छता की भागीदारी’, ‘सम्पूर्ण स्वच्छता एवं स्वच्छता लक्षित इकाई’ एवं ‘सफाई मित्र सुरक्षा शिविर’ इत्यादि पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर यात्रियों, रेल कर्मियों और आम जनता को जागरूक किया गया। इसके साथ ही उन्होंने 01 अक्टूबर,2025 से 15 अक्टूबर,2025 तक आयोजित होने वाले स्वच्छता पखवाड़ा-2025 को भी सफल बनाने हेतु सभी को योगदान करने की अपील की ।
इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ भारत खेल प्रतियोगिता में प्रतिभागी अधिकारियों एवं विभिन्न स्कूलों एवं विद्यालयों में स्वच्छता संबंधित निबंध,चित्रकला तथा वाक् प्रतियोगिता के विजेता छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कृत किया । इस समारोह का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(पर्यावरण और हाउसकीपिंग प्रबंधन) अभिषेक राय ने किया ।
इसके साथ –साथ गाँधी जयन्ती के अवसर पर 02 अक्टूबर ,2025 को वाराणसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर भारत स्काउट एण्ड गाइड जिला संघ वाराणसी के सदस्यों की मदद से स्वच्छता जागरूकता हेतु प्रभात फेरी निकाली गई इस साथ ही यात्रियों को नुक्कड़ नाटकों के मंचन के जरिये भी स्वच्छता बरतने हेतु जागरूक किया गया तथा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया गया ।इसी क्रम में महात्मा गाँधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वाराणसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं यूनिटों में स्वच्छता शपथ दिलाई गई और इन पर कार्यरत्त कर्मचारियों को प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने एवं स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्ध रहने की शपथ दिलाई गई तथा स्टेशनों तथा रेलवे के विभिन्न यूनिटों में श्रमदान कर साफ-सफाई की गई।
दिव्यांग निधि अरुणा के साथ हुई धोखाधड़ी
7 माह से नहीं किया गया समाधान जिम्मेदारों पर कार्रवाई की माँग
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)
समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र (सी.आर.सी), मोहान रोड, लखनऊ से फरवरी माह में दिव्यांग निधि अरुणा के पिता ने ₹22,000 की एक व्हीलचेयर खरीदी थी। लेकिन मात्र एक माह में ही उसकी बैटरी खराब हो गई। जब इसकी शिकायत की गई, तो विभाग ने केवल आश्वासन दिए और तारीख पर तारीख दी गई। अब तक 7 महीने बीत चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।
पीड़ित परिवार ने जब बार-बार अधिकारियों से संपर्क किया, तो उन्हें अनसुना किया गया। इससे नाराज होकर निधि अरुणा के पिता ने हिंदू समाज पार्टी के उत्तर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोस्वामी से संपर्क किया, जिन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।
दिनांक 2 अक्टूबर 2025 को निधि अरुणा के पिता के साथ हिंदू समाज पार्टी द्वारा थाना नाका, लखनऊ में एक प्रार्थना पत्र दिया जायेगा, जिसमें यह स्पष्ट किया जायेगा कि यदि 48 घंटे के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वह निधि अरुणा को साथ लेकर लखनऊ ज़िलाधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।
पीड़ित परिवार का कहना है कि यह न सिर्फ उनके साथ अन्याय है, बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं और दिव्यांग कल्याण की नीति को भी बदनाम करने की कोशिश है।
गौरव गोस्वामी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी अपील की है कि वे इस मामले में संज्ञान लें और जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई करें।
धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती
बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पथरदेवा क्षेत्र के बघौचघाट में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बघौचघाट थाना एवं जूनियर हाई स्कूल,एम डी बी पब्लिक स्कूल कोइलसवा खुर्द,किंग्स पब्लिक स्कूल बघौचघाट,देवता देवी महिला महाविद्यालय अहिरौली,स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय कोटवा मिश्र,एमपी आईसी कुर्मीपट्टी,शारदा देवी महिला महाविद्यालय एवं राजेश्वरी देवी महाविद्यालय कुर्मी पट्टी समेत स्कूल कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने गांधी जी के बताए सत्य, प्रेम और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। गुरुवार को कार्यक्रम का आगाज गांधी और शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गांधी एवं शास्त्री से जुड़े नारे लगाए और इसके साथ ही विद्यालय एवं थाना परिसर में राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया गया। जहां शिक्षक ऑन एवं पुलिस कर्मियों ने दोनों महापुरुषों के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला। साथ ही छात्र-छात्राओं अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान एमडीबी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मुकेश कुशवाहा ने कहा कि गांधी जी का स्वच्छ भारत का सपना तभी सरकार होगा जब प्रत्येक नागरिक इसे अपने जीवन में अपना आएगा।देवता देवी महिला महाविद्यालय के प्रबंधक नीलेश्वर राय ने सभी से सत्य, अहिंसा और अनुशासन का पालन करने का आह्वान किया। किंग्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक जमशेद आलम ने गांधी और शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला।
एमपी आईसी कुर्मीपट्टी के खेल शिक्षक जय कुमार राव ने कहा कि महात्मा गांधी के दिखाए सत्य,अहिंसा और प्रेम के मार्ग पर चलकर आज देश उन्नति कर रहा है। हमें महापुरुषों के आचरण को जीवन में उतारना चाहिए। इस दौरान बच्चों द्वारा विभिन्न संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर प्रबंधक मुकेश कुशवाहा,प्रबंधक नीलेश्वर राय,प्रधानाचार्य हंसराज वर्मा,जमशेद आलम,आशुतोष कुमार,ब्यास ठाकुर,अजीत कुमार,बिपिन कुमार सिंह, गोविंद कुमार, सत्यप्रकाश यादव,सुनील कुमार सिंह,जितेन्द्र कुशवाहा,ओम कुशवाहा, सुबास यादव उमेश प्रसाद, कमलेश कुमार, राजेश, मुन्ना कुमार सिंह आदि लोगों रहे।
महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर जिले भर में ध्वजारोहण, माल्यार्पण व विचार गोष्ठियों का आयोजन
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती कलेक्ट्रेट परिसर में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों व छात्र-छात्राओं के साथ राष्ट्रगान गाया और एकता, अखंडता व अहिंसा की शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने विजयदशमी पर्व पर भी जनपदवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जय प्रकाश, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चन्द्रेश कुमार सिंह, अपर उप जिलाधिकारी (न्यायिक मेंहदावल) रविकान्त चौबे, अपर उप जिलाधिकारी (न्यायिक धनघटा) हृदयराम तिवारी, जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, जिला समन्वयक पंचायती राज विभाग प्रदीप त्रिपाठी, जिला होमगार्ड कमांडेंट शैलेंद्र मिश्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश कुमार, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट बद्री प्रसाद श्रीवास्तव, योगेश कुमार चौधरी, ओएसडी राकेश कुमार, ईडीएम राकेश कुमार सिंह सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन दर्शन, सादगी, अहिंसात्मक दृढ़ता और उनके विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी की सादगी, सत्यनिष्ठा, अहिंसात्मक नेतृत्व और आत्मबल आज भी प्रेरणा देते हैं। उन्होंने असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके विचार हमें हर परिस्थिति में समाधान खोजने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान को गांधी जी की सोच से जोड़ते हुए सभी से स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की योजनाओं के माध्यम से गांधी जी व शास्त्री जी के सपनों का भारत साकार किया जा रहा है। कार्यक्रम में जीजीआईसी एवं पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। छात्राओं को जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
अंत में जिलाधिकारी आलोक कुमार व एडीएम जय प्रकाश ने वृक्षारोपण कर जनपदवासियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।
महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर रोटरी क्लब ने किया माल्यार्पण, गूंजा रघुपति राघव राजा राम
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156 वीं जयंती पर गुरुवार को जिला परिषद मार्केट स्थित गांधी की प्रतिमा स्थल पर रोटरी क्लब महराजगंज द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भजन रघुपति राघव राजा राम,पतित पावन सीताराम से हुई। तदोपरांत गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
रोटरी क्लब के चार्टर्ड प्रेसिडेंट विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चल कर उन्होंने यह सिद्ध किया कि बिना हथियार उठाए भी बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है।
इसे भी पढे- https://rkpnewsup.com/no-handshakes-at-icc-events-womens-teams-big-decision-ahead-of-ind-vs-pak-match/
क्लब के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी ने अपने प्राणों की चिंता किए बिना देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। वहीं, पूर्व सचिव हमीदुल्लाह खान ने उनके जीवन का संक्षिप्त परिचय देते हुए कहा कि 02 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर (गुजरात) में जन्मे गांधी ने चंपारण सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, दांडी यात्रा और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे ऐतिहासिक आंदोलनों से देश को स्वतंत्रता दिलाने में अहम भूमिका निभाई।पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण महात्मा गांधी
के विचारों और भजनों से गूंजायमान रहा। जिससे लोगों को सत्य, अहिंसा और एकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के कोषाध्यक्ष मोहित मदन मद्धेशिया, पूर्व कोषाध्यक्ष आत्माराम गुप्ता,डॉ.राजीव मद्धेशिया, अशोक चौरसिया,डॉ. अमित हालदार, डॉ. ठाकुर भरत श्रीवास्तव,पूर्व सचिव हमीदुल्लाह खान, अजय अग्रहरी, श्याम बिहारी गुप्ता, वरुण बंसल, निखिल टीवड़ेवाल, सुरेश कश्यप, पंकज मौर्या, पूर्व कोषाध्यक्ष डॉ. साजिद हरारी, डॉ.जैनुल आबेदीन समेत कई सम्मानित रोटेरियन सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।
गांधी-शास्त्री जयंती पर जिलाधिकारी ने फहराया तिरंगा, कहा – “सत्य और सादगी ही मजबूत राष्ट्र की नींव”
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गुरुवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा ने पर्यटन भवन कलेक्ट कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने गांधीजी और शास्त्रीजी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डाला।
जिलाधिकारी का संदेश
डीएम दीपक मीणा ने कहा कि गांधीजी और शास्त्रीजी ने अपने आदर्शों और कार्यों से देश को नई दिशा दी।
उन्होंने कहा –
“सत्य, अहिंसा, सेवा और सादगी ही एक सशक्त राष्ट्र की नींव हैं। इन मूल्यों को अपनाकर ही हम समाज और देश को मजबूत बना सकते हैं।”
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने कार्यों में गांधी और शास्त्री के आदर्शों को आत्मसात करें।
सफाई कर्मचारियों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने सफाई कर्मचारियों को गिफ्ट वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन सहदेव मिश्र, एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी हिमांशु वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसीएम प्रथम प्रशांत वर्मा, एसीएम द्वितीय राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी ने गांधी और शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम की खासियत
पर्यटन भवन कलेक्ट कार्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम केवल श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने गांधी और शास्त्री के आदर्शों को अपनाने का संदेश भी दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह दिन हमें केवल स्मरण करने का नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देता है।
