Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 572

दत्तोपंत ठेंगड़ी : राष्ट्रनिष्ठ विचार और संगठन शक्ति के युगपुरुष

भारत के राष्ट्रीय जीवन में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं जिनका कार्य और चिंतन समय की सीमाओं को लांघकर आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बन जाता है। ऐसे ही विलक्षण व्यक्तित्व थे श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी, जिनके जीवन का हर क्षण राष्ट्र के पुनर्निर्माण, श्रम के सम्मान और स्वदेशी चिंतन के विस्तार को समर्पित था। वे संगठन, साधना और स्वाभिमान के अद्वितीय प्रतीक थे।
दत्तोपंत ठेंगड़ी जी का जन्म 10 नवम्बर 1920 को महाराष्ट्र के वार्धा जिले में हुआ था। प्रारम्भिक शिक्षा के बाद उन्होंने कानून की पढ़ाई की, परंतु उनका झुकाव राजनीति और समाजसेवा की ओर था। विद्यार्थी जीवन में ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और जीवनपर्यंत संघ के आदर्शों को जीते रहे। उनके भीतर गहरी राष्ट्रभक्ति, संगठन कौशल और समाज के हर वर्ग को जोड़ने की क्षमता थी।
देश के स्वतंत्र होने के बाद ठेंगड़ी जी ने अनुभव किया कि राजनीतिक स्वतंत्रता तब तक सार्थक नहीं जब तक आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक स्वावलंबन स्थापित न हो। इसी विचार से उन्होंने क्रमशः भारतीय मजदूर संघ (BMS), भारतीय किसान संघ (BKS) और स्वदेशी जागरण मंच (SJM) जैसे संगठनों की स्थापना की। यह तीनों संगठन आज भी उनके विचारों के अनुरूप राष्ट्र के श्रमिक, कृषक और उद्यमी वर्ग को संगठित कर रहे हैं।
भारतीय मजदूर संघ की स्थापना 23 जुलाई 1955 को की गई। उनका उद्देश्य था कि श्रमिक वर्ग केवल अपने अधिकारों के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास के लिए भी योगदान दे। उनका नारा थाl “देश का हित ही श्रमिक का हित है।” उन्होंने श्रम को पूजा और श्रमिक को राष्ट्रनिर्माता की संज्ञा दी।
इसके बाद उन्होंने भारतीय किसान संघ की स्थापना की, ताकि किसान केवल उत्पादनकर्ता न रहे, बल्कि नीति-निर्माण में अपनी भूमिका निभा सके। उनका स्पष्ट मत था कि कृषि केवल अर्थव्यवस्था का नहीं, बल्कि संस्कृति और आत्मनिर्भरता का आधार है। उन्होंने किसानों में आत्मविश्वास और संगठित शक्ति का संचार किया।
स्वदेशी जागरण मंच के माध्यम से उन्होंने आर्थिक क्षेत्र में स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत का विचार पुनर्जीवित किया। उनका मानना था कि भारत का विकास पश्चिमी पूंजीवाद की नकल से नहीं, बल्कि अपने सांस्कृतिक मूल्यों और स्थानीय संसाधनों पर आधारित अर्थनीति से संभव है। यह विचार आज ‘आत्मनिर्भर भारत’ के रूप में राष्ट्रीय नीति का आधार बन चुका है।
दत्तोपंत ठेंगड़ी न केवल एक संगठनकर्ता थे, बल्कि एक गहन चिंतक और लेखक भी थे। उनके लेखों और भाषणों में भारतीय अर्थनीति, ग्राम स्वराज, श्रम-संस्कृति और राष्ट्रवाद की गहरी समझ झलकती है। वे कहते थेl “विकास का अर्थ केवल धन की वृद्धि नहीं, बल्कि व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की आत्मा का उत्थान है।”
उनका जीवन पूर्णतः अनुशासित, सादगीपूर्ण और देश के प्रति समर्पित था। सत्ता, पद और प्रसिद्धि से वे सदा दूर रहे। 14 अक्टूबर 2004 को इस महान तपस्वी का देहांत हुआ, परंतु उनकी विचारधारा आज भी देश की आर्थिक और सामाजिक चेतना को दिशा दे रही है।
दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की पुण्यतिथि पर हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यही संकल्प लें कि,

“हम स्वदेशी, श्रम और स्वावलंबन के पथ पर चलकर भारत को वैभवशाली, आत्मनिर्भर और नैतिक रूप से समृद्ध राष्ट्र बनाएं।”

लाला हरदयाल : स्वतंत्रता की मशाल जलाने वाले अद्वितीय क्रांतिकारी

  • नवनीत मिश्र
  • भारत के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास केवल तलवार और रणभूमि की कहानियों से नहीं, बल्कि उन महान विचारों से भी भरा है जिन्होंने गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने की चेतना जगाई। ऐसे ही एक विराट व्यक्तित्व थे — लाला हरदयाल जी, जिनका जीवन त्याग, तपस्या और क्रांतिकारी विचारधारा का अद्भुत उदाहरण है। आज उनकी जयंती पर हम उस महापुरुष को नमन करते हैं जिन्होंने ग़ुलाम भारत के युवाओं में स्वतंत्रता की ज्वाला प्रज्वलित की।लाला हरदयाल जी का जन्म 14 अक्टूबर 1884 को दिल्ली में हुआ था। पिता गौरीदत्त जी ब्रिटिश सरकार में उच्च पद पर कार्यरत थे, किन्तु हरदयाल जी ने प्रारम्भ से ही औपनिवेशिक शासन की अन्यायपूर्ण नीतियों के विरुद्ध मन में तीव्र असंतोष पाल लिया था। वे अत्यंत मेधावी छात्र थे— सेंट स्टीफन कॉलेज से प्रथम श्रेणी में स्नातक हुए और आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से छात्रवृत्ति मिली। परन्तु वहां जाकर भी उन्होंने अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ आवाज उठाई और छात्रवृत्ति छोड़ दी। यह उनका पहला सार्वजनिक ‘विद्रोह’ था।लाला हरदयाल जी के जीवन का सबसे गौरवशाली अध्याय गदर आंदोलन से जुड़ा है। 1913 में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में उन्होंने प्रवासी भारतीयों को संगठित कर ‘गदर पार्टी’ की स्थापना की। इसका उद्देश्य था — भारत में सशस्त्र क्रांति के माध्यम से अंग्रेजी शासन का अंत करना। उनके विचारों से प्रेरित होकर हजारों भारतीय मजदूर, किसान और छात्र ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ संगठित हुए। ‘गदर’ अख़बार उनकी क्रांतिकारी सोच का माध्यम बना, जो विदेशों में भी भारतीय स्वतंत्रता का घोष बन गया।लाला हरदयाल केवल राजनीतिक क्रांतिकारी नहीं थे, बल्कि एक गहरे चिंतक और दार्शनिक भी थे। उनका मानना था कि स्वतंत्रता केवल शासन परिवर्तन से नहीं, बल्कि विचारों की शुद्धता और आत्मबल से प्राप्त होती है। वे पश्चिमी भौतिकवाद के आलोचक और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के समर्थक थे। उनका ग्रंथ “Hints for Self Culture” आज भी आत्मनिर्माण और राष्ट्रनिर्माण का प्रेरक ग्रंथ है।लाला हरदयाल जी ने अपने जीवन में सुख-सुविधाओं का पूर्ण त्याग किया। उन्होंने परिवार, पद, प्रतिष्ठा, सब कुछ देश के लिए अर्पित कर दिया। इंग्लैंड और अमेरिका में रहते हुए भी उनका हृदय भारत माता के लिए धड़कता रहा। वे मानते थे कि “राष्ट्र की सेवा ही सच्चा धर्म है।”लाला हरदयाल जी का निधन 4 मार्च 1939 को फिलाडेल्फिया में हुआ, परंतु उनकी विचारधारा आज भी स्वतंत्रता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र गौरव की प्रेरणा देती है। गदर पार्टी के नारे, उनके लेख, और उनका तपस्वी जीवन इस बात का प्रमाण हैं कि स्वतंत्रता केवल युद्धभूमि में नहीं, बल्कि विचारों की गहराई और आत्मबल में भी लड़ी जाती है।लाला हरदयाल जैसे महापुरुषों ने हमें यह सिखाया कि स्वतंत्रता का मूल्य त्याग और अनुशासन से चुकाना पड़ता है। उन्होंने जिस ज्योति को जलाया, वह आज भी हर देशभक्त हृदय में प्रज्वलित है।उनकी जयंती पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि—

“देश के हित में सोचें, बोलें और कर्म करें, क्योंकि सच्चा सम्मान स्वतंत्रता सेनानियों का तभी है जब हम उनके सपनों का भारत बनाएँ।”

आयकर विभाग की सबसे बड़ी रेड: 70 गाड़ियों में पहुंची टीम, मीट कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी

उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। संभल जिले में सोमवार सुबह आयकर विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी रेड (छापेमारी) को अंजाम दिया।
करीब 70 गाड़ियों में सवार 100 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी मीट कारोबारियों इमरान और इरफान के घर, फैक्टरी और अन्य ठिकानों पर पहुंचे।
छापेमारी सुबह 4 बजे से शुरू हुई और देर रात तक टीमों ने दस्तावेजों की गहन जांच जारी रखी।

20 साल पुराने कारोबार पर जांच की आंच

सूत्रों के अनुसार, इमरान और इरफान ने करीब 20 वर्ष पहले मीट फैक्टरी शुरू की थी। इससे पहले वे हड्डी के कारोबार में थे।
वर्तमान में उनके स्वामित्व वाली इंडिया फ्रोजन फूड कंपनी संभल के साथ-साथ हापुड़, बरेली और कैराना में भी संचालित है।
इन दोनों भाइयों का कारोबार कई सौ करोड़ रुपये तक फैला हुआ बताया जा रहा है।

100 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी रेड में शामिल

रेड में दिल्ली, लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद के अधिकारियों को शामिल किया गया था।
पहली टीम ने मीट फैक्टरी, जबकि दूसरी टीम ने कारोबारियों के घरों पर दस्तावेजों की जांच शुरू की।
इसके बाद टीमें रिश्तेदारों, कर्मचारियों और मैनेजरों के घरों पर भी पहुंचीं।

सैकड़ों दस्तावेजों और डायरी की जांच जारी

छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज और लेनदेन से जुड़ी डायरी मिलने की चर्चा सोशल मीडिया पर तेज हो गई।
लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “इस बार आयकर विभाग के पास ठोस सबूत हैं।”
हालांकि, विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

फैक्टरी में मौजूद 100 से ज्यादा कर्मचारी रोके गए अंदर

छापेमारी के दौरान फैक्टरी में 100 से अधिक कर्मचारी और मजदूर मौजूद थे।
टीम ने सभी को जांच पूरी होने तक अंदर ही रहने के निर्देश दिए।
फैक्टरी में ही खाने-पीने की व्यवस्था की गई, ताकि जांच बिना रुकावट जारी रह सके।

मीट सप्लाई से जुड़े ठेकेदारों पर भी कार्रवाई

आयकर विभाग ने फैक्टरी से मीट की सप्लाई करने वाले ठेकेदारों को भी जांच के दायरे में लिया है।
इन ठेकेदारों से सप्लाई बिल, भुगतान रसीदें और टैक्स रिकॉर्ड मांगे गए हैं, ताकि आय के स्रोत की पुष्टि की जा सके।

दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और बुलंदशहर में भी छापे

छापेमारी सिर्फ संभल तक सीमित नहीं रही।
आयकर विभाग ने दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, बरेली और बुलंदशहर में भी 30 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापे मारे।
सूत्रों का कहना है कि यह जांच कई दिनों तक जारी रह सकती है।

संभल की अब तक की सबसे बड़ी रेड

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, यह अब तक की सबसे बड़ी आयकर रेड मानी जा रही है।
अधिकारियों को उम्मीद है कि इस कार्रवाई से कई करोड़ रुपये के टैक्स घोटाले का खुलासा हो सकता है।

पीठ दर्द से परेशान महिला का अजीब इलाज — निगल लिए आठ जिंदा मेंढक

चीन (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झेजियांग प्रांत के हांग्जो शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला ने पीठ दर्द से राहत पाने के लिए ऐसा कदम उठाया, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने यह सोचकर आठ जिंदा मेंढक निगल लिए कि इससे उसका पीठ दर्द ठीक हो जाएगा। लेकिन ऐसा करने से उसकी सेहत गंभीर रूप से बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

अफवाह पर यकीन कर बैठी महिला

स्थानीय मीडिया के अनुसार, महिला का नाम झांग (Zhang) बताया गया है। जब उसे पीठ में असहनीय दर्द हुआ, तो किसी ने उसे सलाह दी कि “जिंदा मेंढक खाने से दर्द गायब हो जाता है।”
महिला ने बिना सोचे-समझे इस अफवाह पर विश्वास कर लिया और रिश्तेदारों से मेंढक पकड़कर लाने को कहा। रिश्तेदारों को यह नहीं पता था कि वह इन मेंढकों का क्या करने वाली है।
झांग ने एक ही दिन में पांच जिंदा मेंढक और अगले दिन तीन और मेंढक निगल लिए।

तबीयत बिगड़ने पर खुला राज

कुछ दिनों बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी — उसे तेज पेट दर्द, उल्टियां और कमजोरी महसूस होने लगी।
जब हालत गंभीर हो गई, तब उसने अपने परिवार को सच्चाई बताई कि उसने “आठ जिंदा मेंढक निगले हैं।” परिवार तुरंत उसे अस्पताल ले गया।
डॉक्टरों ने बताया कि झांग का पाचन तंत्र गंभीर रूप से प्रभावित हुआ था, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।

सोशल मीडिया पर मामला वायरल

जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर फैली, लोग हैरान रह गए। कई यूजर्स ने महिला की हरकत पर मज़ाक उड़ाते हुए लिखा —

“इस दुनिया में कैसे-कैसे लोग हैं, अब तो मेंढक भी खतरे में हैं।”
दूसरे ने टिप्पणी की —
“चीन के लोग कुछ भी खा सकते हैं, लेकिन ये वाकई चौंकाने वाला है।”

डॉक्टरों की सलाह: ऐसे घरेलू उपायों से बचें

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अंधविश्वास या अफवाहों पर आधारित घरेलू नुस्खे अपनाना बेहद खतरनाक हो सकता है।
ऐसे मामलों में तुरंत डॉक्टर की सलाह लेना ही सही उपाय है।

जानें 1 से 9 अंक के अनुसार आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

🌞 अंक राशिफल 14 अक्टूबर 2025

(पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय द्वारा निर्मित)

आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए नए अवसरों और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आइए जानते हैं — आपका व्यवसाय, शिक्षा, दांपत्य, राजनीति और आर्थिक जीवन कैसा रहेगा।
🔹 मूलांक – 1 (1, 10, 19, 28)
शासक ग्रह: सूर्य देव
आज का दिन: सकारात्मकता से भरपूर दिन रहेगा। आप अपनी ऊर्जा और आत्मविश्वास से हर स्थिति को अपने पक्ष में कर पाएंगे।
व्यवसाय: जिन कार्यों में पहले हानि हो रही थी, वे अब लाभ में बदलेंगे।
विद्यार्थी: पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी और सफलता की राह साफ़ होगी।
कला/संगीत: रचनात्मक ऊर्जा उच्च स्तर पर रहेगी।
राजनीति: नेतृत्व क्षमता से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
दांपत्य जीवन: जीवनसाथी के सहयोग से मानसिक शांति मिलेगी।
आर्थिक पक्ष: नई आय स्रोत खुल सकते हैं।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
सुझाव: सुबह आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
🔹 मूलांक – 2 (2, 11, 20, 29)
शासक ग्रह: चंद्र देव
आज का दिन: संवेदनशीलता और रचनात्मकता दोनों में संतुलन बनाने का दिन।
व्यवसाय: नए अनुबंध पर विचार करें लेकिन जल्दबाज़ी न करें।
विद्यार्थी: उच्च शिक्षा से जुड़ी योजनाओं के लिए शुभ समय।
कला/संगीत: मन में प्रेरणा और कल्पना शक्ति प्रबल रहेगी।
राजनीति: भावनाओं से अधिक व्यावहारिक बनें।
दांपत्य जीवन: साथी के साथ मधुर संवाद से प्रेम गहराएगा।
आर्थिक पक्ष: खर्चों में संतुलन आवश्यक है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
सुझाव: रात्रि में दूध का सेवन न करें।
🔹 मूलांक – 3 (3, 12, 21, 30)
शासक ग्रह: बृहस्पति देव
आज का दिन: निर्णयों में स्थिरता लाने का समय है।
व्यवसाय: साझेदारी से लाभ होगा और पुराना विवाद सुलझेगा।
विद्यार्थी: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में सफलता मिलेगी।
कला/संगीत: धार्मिक संगीत या भक्ति से जुड़ा कार्य शुभ।
राजनीति: आपके विचारों को सराहा जाएगा।
दांपत्य जीवन: जीवनसाथी के सहयोग से समस्याएं दूर होंगी।
आर्थिक पक्ष: धन लाभ के संकेत।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
सुझाव: पीपल वृक्ष की सेवा करें।
🔹 मूलांक – 4 (4, 13, 22, 31)
शासक ग्रह: राहु देव
आज का दिन: सावधानी से निर्णय लेने की आवश्यकता है।
व्यवसाय: निवेश को लेकर सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।
विद्यार्थी: ध्यान भटक सकता है, फोकस बनाए रखें।
कला/संगीत: प्रयोगात्मक कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं।
राजनीति: विरोधियों की चाल से सतर्क रहें।
दांपत्य जीवन: संवाद में संयम रखें।
आर्थिक पक्ष: जोखिम भरे सौदे से बचें।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 4
सुझाव: खोटे सिक्के घर में न रखें।
🔹 मूलांक – 5 (5, 14, 23)
शासक ग्रह: बुध देव
आज का दिन: संचार कौशल से सफलता प्राप्त होगी।
व्यवसाय: कार्यक्षेत्र में निर्णय शक्ति से लाभ मिलेगा।
विद्यार्थी: नई तकनीकी शिक्षा में रुचि बढ़ेगी।
कला/संगीत: अभिव्यक्ति का नया रूप मिलेगा।
राजनीति: जनसंपर्क बढ़ेगा और सम्मान मिलेगा।
दांपत्य जीवन: हंसी-मज़ाक से रिश्तों में मधुरता आएगी।
आर्थिक पक्ष: धन आगमन के शुभ योग।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
सुझाव: गाय को पालक खिलाएं।
🔹 मूलांक – 6 (6, 15, 24)
शासक ग्रह: शुक्र देव
आज का दिन: आत्मविश्वास और आकर्षण से सफलता प्राप्त करेंगे।
व्यवसाय: नए सौदे से लाभ संभव।
विद्यार्थी: कला या फैशन क्षेत्र के विद्यार्थियों को लाभ।
कला/संगीत: प्रेरणा और रचनात्मकता चरम पर।
राजनीति: जनसमर्थन मिलेगा।
दांपत्य जीवन: प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा।
आर्थिक पक्ष: निवेश से दीर्घकालीन लाभ।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
सुझाव: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
🔹 मूलांक – 7 (7, 16, 25)
शासक ग्रह: केतु देव
आज का दिन: आध्यात्मिक उन्नति और आत्म-चिंतन का समय।
व्यवसाय: स्थिरता बनी रहेगी, जल्दबाज़ी से बचें।
विद्यार्थी: गहराई से अध्ययन का लाभ मिलेगा।
कला/संगीत: भावनात्मक रचनाएँ सफल होंगी।
राजनीति: परिवार और जनता के साथ तालमेल बढ़ेगा।
दांपत्य जीवन: धार्मिक यात्रा से संबंध मजबूत होंगे।
आर्थिक पक्ष: बचत पर ध्यान दें।
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 7
सुझाव: बच्चों को खट्टी-मिट्ठी टॉफ़ी खिलाएं।
🔹 मूलांक – 8 (8, 17, 26)
शासक ग्रह: शनि देव
आज का दिन: कर्म प्रधान रहेगा, मेहनत रंग लाएगी।
व्यवसाय: पदोन्नति या सम्मान के योग।
विद्यार्थी: परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा।
कला/संगीत: अनुशासन और गहराई से निखार आएगा।
राजनीति: विरोधियों से सावधान रहें।
दांपत्य जीवन: समझदारी से रिश्तों में मजबूती आएगी।
आर्थिक पक्ष: स्थिर आय बनी रहेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
सुझाव: उड़द की दाल जल में प्रवाहित करें।
🔹 मूलांक – 9 (9, 18, 27)
शासक ग्रह: मंगल देव
आज का दिन: ऊर्जावान रहेंगे पर जल्दबाज़ी से बचें।
व्यवसाय: नई योजनाओं को लागू करने में सावधानी बरतें।
विद्यार्थी: प्रतिस्पर्धा में सफलता की संभावना।
कला/संगीत: नई दिशा में प्रयास करें।
राजनीति: संयम और रणनीति अपनाएं।
दांपत्य जीवन: मनमुटाव से बचें।
आर्थिक पक्ष: धन निवेश से पहले विचार करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
सुझाव: मसूर की दाल मंदिर में दान करें।

🔯आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए आत्मविश्वास, संयम और आध्यात्मिकता के संतुलन का संदेश दे रहा है। जो व्यक्ति अपने कर्म पर भरोसा रखेंगे, उन्हें निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी।

ये भी पढ़ें –🌞 14 अक्तूबर 2025 का पंचांग: जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चंद्रमा की स्थिति

ये भी पढ़ें –ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बताएगी आज का भाग्य, किस राशि पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा और कौन रखे संयम

ये भी पढ़ें –हत्या के प्रयास के आरोप में पांच गिरफ्तार, एक नाबालिक अभिरक्षा में

ये भी पढ़ें –“सीमा पर फिर सुलगा बारूद: पाकिस्तान–अफगानिस्तान संघर्ष में बढ़ा तनाव, बंद हुईं प्रमुख चौकियां”

ये भी पढ़ें –NDA में सीट बंटवारा तय, BJP-JDU बराबर लड़ेगी 101-101 सीटों पर

ये भी पढ़ें –📰 देवरिया में ‘तबादला एक्सप्रेस’ दौड़ा – 25 थानों में बड़ा फेरबदल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

ये भी पढ़ें –देशभर में शरद ऋतु की दस्तक, तापमान में गिरावट के साथ सुहाना मौसम

ये भी पढ़ें –मेदक जिले में दर्दनाक घटना, महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या

ये भी पढ़ें –कोडिंग में प्रतिभा का लोहा मनवाया शिवानी ने, उत्कृष्टता प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार से हुई सम्मानित

ये भी पढ़ें –डीएम ऑफिस के सामने समाजसेवी ने आत्मदाह का किया प्रयास, निजी अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप

छात्रा के हिजाब पहनने पर विवाद, स्कूल प्रशासन ने दो दिन का अवकाश घोषित किया

केरल (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कोच्चि में स्थित सेंट रीटा पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा की एक छात्रा द्वारा हिजाब पहनने को लेकर विवाद गहराने के बाद सोमवार (13 अक्टूबर 2025) को स्कूल प्रबंधन ने दो दिन के अवकाश (13 और 14 अक्टूबर) की घोषणा की।
इस विवाद ने शिक्षा संस्थानों में ड्रेस कोड बनाम धार्मिक पहचान की बहस को एक बार फिर जीवंत कर दिया है।

प्रधानाचार्य का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल

स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर हेलेना आर.सी. ने अवकाश की घोषणा करते हुए एक पत्र जारी किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
पत्र में लिखा गया कि —

“बिना निर्धारित वर्दी पहने आई एक छात्रा, उसके माता-पिता और कुछ बाहरी लोगों द्वारा किए गए दबाव और विवाद के कारण स्कूल में तनाव का माहौल बन गया है। मानसिक शांति बहाल करने के लिए दो दिन की छुट्टी घोषित की जाती है।”

स्कूल का 30 साल पुराना ड्रेस कोड

सेंट रीटा स्कूल में पिछले तीन दशकों से एक समान ड्रेस कोड लागू है, जिसे सभी धर्मों के छात्र-छात्राएं पालन करते आ रहे हैं।
पीटीए सदस्य जोशी कैथावलप्पिल ने बताया कि “स्कूल हमेशा सभी समुदायों के छात्रों के लिए समान नियम रखता आया है। हाल ही में, एक छात्रा के माता-पिता ने हिजाब पहनने पर जोर दिया, जिसके चलते विवाद बढ़ गया।”

माता-पिता का हंगामा और SDPI से जुड़ाव के आरोप

स्कूल प्रबंधन के अनुसार, छात्रा के माता-पिता ने अपनी बेटी को हिजाब पहनने की अनुमति देने की मांग की। जब स्कूल ने नियमों का हवाला देते हुए इनकार किया, तो माता-पिता कुछ बाहरी लोगों के साथ स्कूल पहुंचे और हंगामा किया।
पीटीए अधिकारियों का आरोप है कि यह विरोध सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) से जुड़े लोगों का था, जिन्होंने स्कूल स्टाफ — जिनमें ज्यादातर नन हैं — से दुर्व्यवहार किया।

हालांकि, SDPI ने अभी तक इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग

स्थानीय शिक्षाविदों और अभिभावकों ने राज्य सरकार से शिक्षण संस्थानों में ड्रेस कोड को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।
वहीं, कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने इस विवाद पर अलग-अलग मत रखे हैं — कुछ ने स्कूल की नीति का समर्थन किया है, तो कुछ ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर रोक बताया है।

कोच्चि का यह मामला दिखाता है कि शिक्षा संस्थानों में एकरूपता और धार्मिक पहचान के बीच संतुलन बनाना कितना संवेदनशील विषय है। फिलहाल, सेंट रीटा स्कूल 15 अक्टूबर से फिर से सामान्य रूप से खुलने की संभावना है।

मेदक जिले में दर्दनाक घटना, महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या

तेलंगाना (राष्ट्र की परम्परा)। मेदक जिले से एक भयावह घटना सामने आई है, जिसने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। एक 33 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसे अमानवीय रूप से पीट-पीटकर मार डाला गया। पीड़िता ने इलाज के दौरान हैदराबाद के गांधी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

यह घटना कोलचारम मंडल के अपाजी पल्ली जंगल क्षेत्र में शुक्रवार को हुई। पुलिस ने इस घटना को लेकर हत्या और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है।

नौकरी के बहाने दिया धोखा, जंगल में किया गया दुष्कर्म

पुलिस जांच में पता चला है कि पीड़िता मेदक मंडल की एक आदिवासी बस्ती की रहने वाली थी। शुक्रवार सुबह वह मजदूरी के लिए मेदक शहर गई थी। कुछ अज्ञात लोगों ने नौकरी का लालच देकर उसे भरोसे में लिया और करीब 7 किलोमीटर दूर जंगल क्षेत्र में ले गए।

वहां आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और लोहे के रॉड से बेरहमी से हमला किया। उसके हाथ साड़ी से बांध दिए गए थे। गंभीर चोटों के कारण वह वहीं बेहोश हालत में पड़ी रही।

यह भी पढ़ें – देवरिया में ‘तबादला एक्सप्रेस’ दौड़ा – 25 थानों में बड़ा फेरबदल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

स्थानीय लोगों ने दी सूचना, पुलिस ने शुरू की जांच

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने महिला को एक पेड़ के नीचे बंधी हुई अवस्था में पाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। डीएसपी प्रसन्ना कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को मेदक सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे हैदराबाद के गांधी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

IPC की धारा 376 और 302 के तहत केस दर्ज

मेदक पुलिस ने पहले बलात्कार का केस दर्ज किया था, लेकिन महिला की मौत के बाद इसे IPC की धारा 376 (बलात्कार) और 302 (हत्या) के तहत दर्ज कर लिया गया।

SP डी.वी. श्रीनिवास राव ने बताया कि “संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है और कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है।” उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है।

परिवार में मातम, दो बच्चों की मां थी पीड़िता

पीड़िता विवाहित थी और दो बच्चों की मां थी। उसके पति ने बताया, “वह रोज की तरह सुबह मजदूरी के लिए गई थी, हमें नहीं पता था कि यह आखिरी बार होगा।” पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया और अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराई।

यह भी पढ़ें – वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन का झांसा देकर युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार

राज्य में बढ़ा आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद तेलंगाना में जनाक्रोश फैल गया है। महिला संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सरकार से तेज जांच और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

देशभर में शरद ऋतु की दस्तक, तापमान में गिरावट के साथ सुहाना मौसम

(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मौसम साफ से लेकर आंशिक रूप से बादली बना हुआ है। देश के अधिकतर हिस्सों में सुबह हल्की ठंडक महसूस की जा रही है, जबकि दोपहर तक तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज देश का औसत अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

उत्तर भारत में मानसून की विदाई

उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और पंजाब में मानसून की औपचारिक विदाई हो चुकी है। इन राज्यों में अब शुष्क और ठंडे मौसम की शुरुआत हो रही है। राजधानी लखनऊ और वाराणसी में तापमान में गिरावट के साथ हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं।

दक्षिण भारत में हल्की बारिश की संभावना

तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। हैदराबाद, विजयवाड़ा और चेन्नई में शाम के समय बूंदाबांदी के आसार हैं।

बिहार में वर्षा की कमी से चिंता

मॉनसून सीजन के दौरान बिहार में 31% वर्षा की कमी दर्ज की गई है। इससे धान की फसल और जलस्तर पर असर पड़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

वायु प्रदूषण से सूर्यप्रकाश पर असर

वैज्ञानिकों की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत में हर साल सूर्यप्रकाश की अवधि घट रही है। प्रदूषण इसका प्रमुख कारण बताया गया है। इसका असर न केवल मौसम बल्कि कृषि उत्पादन पर भी पड़ रहा है।

आज का मौसम सारांश

क्षेत्रमौसमअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
उत्तर भारतसाफ से आंशिक बादल28°C19°C
दक्षिण भारतहल्की बारिश संभव30°C22°C
पूर्वी भारत शुष्क मौसम29°C20°C
पश्चिम भारतगर्म और धूप32°C22°C

भारत में मौसम अब धीरे-धीरे ठंड की ओर बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में सुबह-शाम हल्की सर्दी और दिन में सुहाना मौसम बना रहेगा। यह समय यात्राओं और आउटडोर गतिविधियों के लिए उपयुक्त माना जा रहा है।

📰 देवरिया में ‘तबादला एक्सप्रेस’ दौड़ा – 25 थानों में बड़ा फेरबदल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

विनोद कोतवाली संतोष लार दिनेश खुखुन्दू महेंद्र चतुर्वेदी सलेमपुर कोतवाल बनाए गए

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले में पुलिस महकमे में सोमवार को तबादलों की बड़ी लहर दौड़ गई। एसपी संजीव सुमन ने एक साथ 25 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव कर पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा फूंक दी है। इस तबादला एक्सप्रेस के चलते देवरिया पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।

तबादले की सूची के अनुसार, उपनिरीक्षक दिनेश मिश्रा को खुखुंदू थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं, खुखुंदू के पूर्व थानाध्यक्ष निरीक्षक कल्याण सिंह सागर को रुद्रपुर कोतवाल बनाया गया है।

निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, जो अब तक मीडिया सेल प्रभारी के पद पर थे, उन्हें थानाध्यक्ष लार के रूप में नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर चौकी प्रभारी गरुड़ पार उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह को SP PRO (जनसंपर्क अधिकारी) की नई जिम्मेदारी दी गई है।

थानाध्यक्ष लार रहे महेंद्र चतुर्वेदी को अब सलेमपुर कोतवाली की कमान सौंपी गई है। बरहज थाना प्रभारी राहुल सिंह को गौरी बाजार थाना सौंपा गया है, जबकि वहां तैनात रंजीत भदौरिया को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

इसी क्रम में निरीक्षक गोरखनाथ सरोज को बनकटा थाना की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि SP PRO डॉ. महेंद्र कुमार को श्रीरामपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है।

इस व्यापक फेरबदल से जहां कुछ पुलिसकर्मी उत्साहित दिखे, वहीं कई थानों में नई तैनाती को लेकर मंथन जारी है। सूत्रों के अनुसार, यह तबादला अभियान कानून व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रशासनिक कुशलता को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। देवरिया में एसपी संजीव सुमन का ‘तबादला एक्सप्रेस’ दौड़ा – 25 थानों में बड़ा फेरबदल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप।

ये भी पढ़ें –AI शिक्षा और प्रशासन में ला रहा क्रांति : डॉ. सायमा नाटेकर

ये भी पढ़ें –“सीमा पर फिर सुलगा बारूद: पाकिस्तान–अफगानिस्तान संघर्ष में बढ़ा तनाव, बंद हुईं प्रमुख चौकियां”

ये भी पढ़ें –NDA में सीट बंटवारा तय, BJP-JDU बराबर लड़ेगी 101-101 सीटों पर

NDA में सीट बंटवारा तय, BJP-JDU बराबर लड़ेगी 101-101 सीटों पर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: लोजपा के खाते में 29 तो अन्य को 6-6 सीटे मिली

नई दिल्ली/पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया है। इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल (यूनाइटेड) [JDU] बराबर-बराबर 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) को 29 सीटें, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को 6-6 सीटें दी गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, सीट शेयरिंग को लेकर दिल्ली और पटना में NDA नेताओं की कई दौर की बैठकें हुईं। इन बैठकों में BJP के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, विनोद तावड़े, और नित्यानंद राय शामिल थे। वहीं, LJP (राम विलास), HAM और RLM के वरिष्ठ नेताओं ने भी इसमें भाग लिया।

पहले चिराग पासवान 40 सीटों की मांग पर अड़े थे, लेकिन आपसी सहमति के बाद उन्हें 29 सीटों से संतोष करना पड़ा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह समझौता NDA के अंदर एकता और तालमेल का संकेत देता है।

BJP-JDU की बराबरी से सीटें बांटने का संकेत

2005 के बाद यह पहला मौका है जब BJP और JDU बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। पिछली बार 2020 के विधानसभा चुनाव में JDU ने 115 और BJP ने 110 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। इस बार बराबरी से सीटें बांटने का फैसला दोनों दलों के बीच तालमेल को दर्शाता है और यह संदेश देता है कि गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है।

छोटे दलों की भूमिका अहम

जानकारों के अनुसार, चिराग पासवान इस सीट बंटवारे के “सबसे बड़े लाभार्थी” हैं, क्योंकि पहले उन्हें 26 सीटें मिलनी थीं, लेकिन अंतिम समझौते में यह संख्या बढ़कर 29 हो गई। वहीं, जितन राम मांझी ने कहा कि “हाईकमान का जो भी फैसला है, वही सबके हित में है।”

विपक्षी खेमे में भी हलचल

उधर, विपक्षी महागठबंधन (RJD, कांग्रेस और अन्य दल) में भी सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत चल रही है। कांग्रेस इस बार 50 से 100 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। 2020 में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 19 सीटें जीतने में सफल रही थी। RJD ने तब 144 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 75 सीटें जीती थीं।

इसी बीच, AIMIM ने 32 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर तीसरे मोर्चे के संकेत दिए हैं।

बिहार की राजनीति में गर्मी तेज

NDA की सीट घोषणा के साथ ही बिहार का सियासी माहौल गरम हो गया है। सभी दल अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार का चुनाव बिहार की सत्ता की दिशा तय करने वाला साबित होगा।

ये भी पढ़ें –🌍 14 अक्टूबर: विश्व इतिहास के स्वर्णिम क्षण

ये भी पढ़ें –🌞 14 अक्तूबर 2025 का पंचांग: जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चंद्रमा की स्थिति

ये भी पढ़ें –ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बताएगी आज का भाग्य, किस राशि पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा और कौन रखे संयम

ये भी पढ़ें – 🗓️ भारत से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाएँ जिन्होंने देश की दिशा और दशा बदली

ये भी पढ़ें –हत्या के प्रयास के आरोप में पांच गिरफ्तार, एक नाबालिक अभिरक्षा में

ये भी पढ़ें-“सीमा पर फिर सुलगा बारूद: पाकिस्तान–अफगानिस्तान संघर्ष में बढ़ा तनाव, बंद हुईं प्रमुख चौकियां”

ये भी पढ़ें –कोडिंग में प्रतिभा का लोहा मनवाया शिवानी ने, उत्कृष्टता प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार से हुई सम्मानित

“सीमा पर फिर सुलगा बारूद: पाकिस्तान–अफगानिस्तान संघर्ष में बढ़ा तनाव, बंद हुईं प्रमुख चौकियां”

इस्लामाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सेनाओं के बीच सीमा पर फिर तनाव भड़क उठा है। शनिवार रात से शुरू हुई गोलीबारी अभी तक जारी रही, जिसके बाद पाकिस्तान ने अफगान सीमा से लगी अपनी प्रमुख चौकियों को बंद कर दिया है। दोनों देशों के बीच हुई इस झड़प ने एक बार फिर क्षेत्रीय स्थिरता पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

अफगान रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस मुठभेड़ में 58 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई, जबकि 20 अफगानी सैनिक घायल बताए जा रहे हैं। अफगानिस्तान ने इस हमले को पाकिस्तानी वायु हमलों का जवाब बताया, जो पिछले सप्ताह अफगानिस्तान की भूमि पर किए गए थे।

उधर, पाकिस्तान की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अफगान सैनिकों ने शनिवार देर रात सीमा चौकियों पर अचानक हमला किया, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली और तोपों से पलटवार किया। पाकिस्तानी अधिकारियों ने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें उनके अनुसार अफगान चौकियों को निशाना बनाते हुए दिखाया गया है।

हालांकि रविवार सुबह तक भारी गोलीबारी रुक गई, लेकिन कुर्रम क्षेत्र में छोटे स्तर पर गोलियों की आवाजें देर दोपहर तक सुनाई देती रहीं। अफगान प्रशासन ने बयान जारी करते हुए कहा कि कतार और सऊदी अरब के अनुरोध पर संघर्ष को रोका गया है।
अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने दावा किया कि अफगानिस्तान की भूमि पूरी तरह सुरक्षित है और देश की सेना अपनी भूमि की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।

वहीं पाकिस्तान ने टोरखम और चमन जैसी दो बड़ी सीमा चौकियों को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया है। इसके साथ ही खारलाची, अंगूर अड्डा और गुलाम खान जैसी तीन छोटी चौकियां भी बंद की गई हैं। पाकिस्तान ने यह भी कहा कि उसके हालिया वायु हमलों का लक्ष्य तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के एक शीर्ष कमांडर को खत्म करना था, हालांकि उसकी मौत की पुष्टि नहीं हो सकी।
अफगानिस्तान ने इस दावे का खंडन करते हुए कहा कि TTP के लड़ाके उनकी जमीन से हमले नहीं करते।

लगभग 2,600 किलोमीटर लंबी पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा लंबे समय से विवादों का केंद्र रही है। सीमा पार आतंकवाद, घुसपैठ और राजनीतिक अविश्वास ने दोनों देशों के रिश्तों को अक्सर तनावपूर्ण बना दिया है। इस बार की झड़प ने एक बार फिर सीमा सुरक्षा और कूटनीतिक संबंधों पर संकट खड़ा कर दिया है।

फिलहाल दोनों देशों ने संवाद की संभावनाओं पर सहमति जताई है और संघर्ष को आगे बढ़ने से रोकने की बात कही है।
हालांकि जमीनी हालात अब भी तनावपूर्ण हैं और सीमा इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें –हत्या के प्रयास के आरोप में पांच गिरफ्तार, एक नाबालिक अभिरक्षा में

ये भी पढ़ें –AI शिक्षा और प्रशासन में ला रहा क्रांति : डॉ. सायमा नाटेकर

कोडिंग में प्रतिभा का लोहा मनवाया शिवानी ने, उत्कृष्टता प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार से हुई सम्मानित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद की छात्रा शिवानी रावत ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।

कार्यक्रम लीडकॉन-2के25 के तहत आयोजित कोड क्वेस्ट प्रतियोगिता में शिवानी रावत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्टता प्रमाण पत्र एवं ₹400.0 का नकद पुरस्कार प्राप्त किया। बीसीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा शिवानी ने अपने कोडिंग कौशल और तकनीकी समझ से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।

प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें शिवानी का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ में से एक रहा। निर्णायकों ने शिवानी की तार्किक क्षमता और रचनात्मक दृष्टिकोण की सराहना की।

शिवानी की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्रबन्ध समिति, प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी, प्राध्यापकों और परिजनों और साथियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय प्रशासन का कहना है कि शिवानी जैसी प्रतिभाशाली छात्राएँ संस्थान और जनपद दोनों के लिए गौरव हैं। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा देती है।

AI शिक्षा और प्रशासन में ला रहा क्रांति : डॉ. सायमा नाटेकर

नवीन शिक्षण पद्धति और डिजिटल शिक्षा विषय पर एकदिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार संपन्न

बिछुआ/ मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)l वीर अमर शहीद स्वर्गीय कबीर दास उईके शासकीय महाविद्यालय, बिछुआ में सोमवार को “नवीन शिक्षण पद्धति और डिजिटल शिक्षा” विषयक एकदिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.पी. यादव के मार्गदर्शन में हुआl जिसमें देशभर के शिक्षाविदों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रथम सत्र की मुख्य वक्ता डॉ. सायमा नाटेकर, प्राचार्य, आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज नवी मुंबई ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के विविध उपयोगों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि AI आज शिक्षा, प्रशासन और सामाजिक क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रहा है। वहीं द्वितीय मुख्य वक्ता डॉ. रितिका शर्मा, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला ने शोध एवं शिक्षण में AI टूल्स के व्यावहारिक उपयोग पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक रिसर्च सॉफ्टवेयर के माध्यम से डेटा विश्लेषण और शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावशाली बनाया जा सकता है।
वेबीनार का संचालन संयोजक डॉ. फरहत मंसूरी ने किया। प्रथम सत्र में आभार प्रदर्शन डॉ. अजीत डेहरिया द्वारा किया गया। द्वितीय सत्र में शोध-पत्र प्रस्तुति का संचालन डॉ. नसरीन अंजुम खान ने तथा आभार प्रदर्शन डॉ. मनीषा आमटे ने किया।
वेबीनार में तकनीकी सहयोग डॉ. मनीता कौर विरदी का रहा। देश के 15 राज्यों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने वेबीनार में सहभागिता की, जिनमें 65 शोधार्थियों ने अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के सफल संचालन में ग्रंथपाल मनीष पटेल, प्राध्यापक अजीत सिंह गौतम, डॉ. नवीन कुमार चौरसिया, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. नोखेलाल साहू, डॉ. शिवानी सोनी, डॉ. कीर्ति डेहरिया एवं डॉ. शाहिदा बेगम मंसूरी का विशेष योगदान रहा। सभी के सहयोग से वेबीनार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

हत्या के प्रयास के आरोप में पांच गिरफ्तार, एक नाबालिक अभिरक्षा में

सहजनवां/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जिले की सहजनवां पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिक को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया है आरोपियों के पास से बांस और लकड़ी के डंडे तथा लोहे की रॉड बरामद हुई।
11 अक्टूबर को आरोपियों ने वादी पक्ष पर हमला किया था, जिसमें कई लोग घायल हुए। बीच-बचाव करने आए लोग भी चोटिल हुए। गिरफ्तार अभियुक्तों में इन्द्रेश विश्वकर्मा, कार्तिक विश्वकर्मा, जितेन्द्र और विपिन विश्वकर्मा शामिल हैं।
मुकदमा धारा 191(2), 109, 117(2), 131 और 351(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है। कार्रवाई थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे के नेतृत्व में हुई।

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बताएगी आज का भाग्य, किस राशि पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा और कौन रखे संयम

पंडित बृज नारायण मिश्र

मेष राशि (Aries)
आज का दिन: आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा।
व्यवसाय: रुके हुए काम पूरे होंगे। नई साझेदारी के संकेत हैं।
विद्यार्थी: परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है।
कला/संगीत: रचनात्मकता में वृद्धि, नया प्रोजेक्ट शुरू करने के योग।
राजनीतिक: आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी, नए संपर्क लाभ देंगे।
दांपत्य जीवन: मनमुटाव दूर होंगे, प्रेम बढ़ेगा।
आर्थिक पक्ष: लाभ के योग, धन आगमन के संकेत।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
पूजा सुझाव: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन: मेहनत रंग लाएगी, कार्यक्षेत्र में स्थिरता मिलेगी।
व्यवसाय: निवेश में लाभ, कार्य विस्तार के योग।
विद्यार्थी: पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी, सफलता सुनिश्चित।
कला/संगीत: नए अवसर प्राप्त होंगे।
राजनीतिक: विरोधी निष्क्रिय रहेंगे।
दांपत्य जीवन: समझदारी से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
आर्थिक पक्ष: धन वृद्धि, अचानक लाभ।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
पूजा सुझाव: मां लक्ष्मी की आराधना करें।
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन: कार्यक्षेत्र में प्रगति और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
व्यवसाय: नए संपर्क लाभदायक रहेंगे।
विद्यार्थी: अध्ययन में मन लगेगा।
कला/संगीत: सृजनात्मक विचारों से सफलता।
राजनीतिक: नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
दांपत्य जीवन: साथी के साथ रोमांचक पल।
आर्थिक पक्ष: उन्नति और आय में वृद्धि।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
पूजा सुझाव: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन: परिवारिक सौहार्द का दिन, पुराने विवाद खत्म होंगे।
व्यवसाय: साझेदारी में लाभ।
विद्यार्थी: लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें।
कला/संगीत: नई पहचान बन सकती है।
राजनीतिक: कार्यकर्ताओं का सहयोग मिलेगा।
दांपत्य जीवन: प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
आर्थिक पक्ष: खर्च पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: चांदी
शुभ अंक: 2
पूजा सुझाव: भगवान शिव को जल अर्पित करें।
सिंह राशि (Leo)
आज का दिन: आत्मविश्वास में वृद्धि, मान-सम्मान मिलेगा।
व्यवसाय: पदोन्नति या बोनस के योग।
विद्यार्थी: प्रतियोगिता में सफलता संभव।
कला/संगीत: प्रदर्शन से प्रशंसा मिलेगी।
राजनीतिक: नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा।
दांपत्य जीवन: रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।
आर्थिक पक्ष: लाभ और धन प्राप्ति के संकेत।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
पूजा सुझाव: सूर्य देव को अर्घ्य दें।
कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन: धैर्य रखें, परिस्थितियाँ धीरे-धीरे आपके पक्ष में होंगी।
व्यवसाय: नए अवसर पर विचार करें।
विद्यार्थी: पुरानी मेहनत रंग लाएगी।
कला/संगीत: धैर्य से कार्य करें।
राजनीतिक: विरोधियों से सावधान रहें।
दांपत्य जीवन: छोटी बातों में बहस से बचें।
आर्थिक पक्ष: बचत बढ़ेगी।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 3
पूजा सुझाव: विष्णु जी को तुलसी पत्र अर्पित करें।
तुला राशि (Libra)
आज का दिन: संतुलन बनाए रखना आवश्यक।
व्यवसाय: आय में बढ़ोतरी के संकेत।
विद्यार्थी: परिश्रम का फल मिलेगा।
कला/संगीत: प्रतिष्ठा में वृद्धि।
राजनीतिक: नई रणनीति लाभ देगी।
दांपत्य जीवन: आपसी समझ बेहतर होगी।
आर्थिक पक्ष: खर्च और आय में संतुलन रखें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7
पूजा सुझाव: मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन: ऊर्जावान महसूस करेंगे, नई योजनाएँ सफल होंगी।
व्यवसाय: धन वृद्धि और व्यापार विस्तार।
विद्यार्थी: आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कला/संगीत: रचनात्मक कार्यों से पहचान।
राजनीतिक: प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि।
दांपत्य जीवन: साथी का सहयोग मिलेगा।
आर्थिक पक्ष: पुराने निवेश से लाभ।
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 8
पूजा सुझाव: भैरव बाबा की आराधना करें।
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन: पारिवारिक सौहार्द का दिन।
व्यवसाय: रुके पैसे मिलेंगे।
विद्यार्थी: पढ़ाई में ध्यान दें।
कला/संगीत: प्रेरणादायक उपलब्धि।
राजनीतिक: सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
दांपत्य जीवन: प्रेम और स्नेह में वृद्धि।
आर्थिक पक्ष: आय में स्थिरता।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
पूजा सुझाव: विष्णु जी की पूजा करें।
मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन: योजनाओं के सफल होने के संकेत।
व्यवसाय: प्रमोशन या नए अवसर।
विद्यार्थी: मेहनत का परिणाम सकारात्मक।
कला/संगीत: नई दिशा में सफलता।
राजनीतिक: प्रतिष्ठा में वृद्धि।
दांपत्य जीवन: रिश्तों में मजबूती।
आर्थिक पक्ष: धन लाभ, निवेश लाभकारी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5
पूजा सुझाव: भगवान शनिदेव की आराधना करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन: भाग्य प्रबल रहेगा।
व्यवसाय: अधूरे काम पूरे होंगे।
विद्यार्थी: सफलता के नए आयाम छुएंगे।
कला/संगीत: पुरस्कार मिलने के योग।
राजनीतिक: वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
दांपत्य जीवन: सुखद अनुभव।
आर्थिक पक्ष: धन लाभ के योग।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7
पूजा सुझाव: शनि देव को तिल का तेल चढ़ाएं।
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन: संयम और धैर्य से काम लें।
व्यवसाय: धीरे-धीरे सुधार होगा।
विद्यार्थी: आत्मविश्वास बनाए रखें।
कला/संगीत: भावनात्मक रचनाओं से पहचान।
राजनीतिक: संयम रखें, जल्द लाभ होगा।
दांपत्य जीवन: साथी की सलाह उपयोगी साबित होगी।
आर्थिक पक्ष: खर्च नियंत्रित रखें।
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 2
पूजा सुझाव: भगवान विष्णु के ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें।
🔮 आज का सारांश:
14 अक्टूबर 2025 का दिन ज्यादातर राशियों के लिए सकारात्मक है। कार्य में प्रगति, धन लाभ और रिश्तों में सामंजस्य बने रहने के योग हैं। कुछ राशियों को मानसिक शांति और निर्णय में सतर्कता की आवश्यकता रहेगी।

ये भी पढ़ें –🌍 14 अक्टूबर: विश्व इतिहास के स्वर्णिम क्षण

ये भी पढ़ें –🌞 14 अक्तूबर 2025 का पंचांग: जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चंद्रमा की स्थिति

ये भी पढ़ें –🗓️ भारत से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाएँ जिन्होंने देश की दिशा और दशा बदली

ये भी पढ़ें –संदिग्ध परिस्थितियों मे महिला की मौत

ये भी पढ़ें –महिला जज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ये भी पढ़ें –देवरिया में ‘विकसित भारत बिल्डथॉन 2025’ का हुआ आयोजनछात्रों ने प्रस्तुत किए नवाचारों के अनोखे विचार