Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 570

रामलीला में किरदार निभाने वाले ब्राह्मण कुमारों को भावभीनी विदाई, हनुमान मंदिर में हुआ पूजन व भंडारा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोपागंज रामलीला कमेटी द्वारा इस वर्ष श्रीराम सहित अन्य प्रमुख पात्रों की भूमिका निभाने वाले ब्राह्मण कुमारों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। यह आयोजन मोहल्ला दोस्तपुरा स्थित प्राचीन गौरीशंकर मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में संपन्न हुआ, जहां रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी कलाकारों का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें अंगवस्त्र भेंट किए।

यह भी पढ़ें – कोपागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पटाखों की भारी खेप बरामद, एक गिरफ्तार

कार्यक्रम की शुरुआत में पुरोहित विनोद तिवारी ने श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान की आरती कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलाकारों का अभिनंदन किया। पूरे मंदिर परिसर में “जय श्रीराम” और “माता सीता के जयकारे” गूंज उठे।

कोपागंज रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार यादव ने बताया कि मुकुट पूजन से लेकर भरत मिलाप तक दशहरा महोत्सव का आयोजन कमेटी द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। कार्यक्रम में भव्य भंडारा और प्रसाद वितरण भी किया गया। उन्होंने सभी कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि ब्राह्मण कुमारों ने अपने अभिनय से रामलीला को जीवंत बना दिया।

इस अवसर पर दुर्गेश गुप्ता, विद्यासागर गुप्ता, श्रीराम जायसवाल, संजय गुप्ता, हरिशंकर जायसवाल सहित कई पदाधिकारी व स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें – भाटपार रानी सर्किल में ताबड़तोड़ हत्याओं से मचा कोहराम, जनता में भय का माहौल

कोपागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पटाखों की भारी खेप बरामद, एक गिरफ्तार

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली से पहले कोपागंज पुलिस ने अवैध पटाखों की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हिकमा मोड़ स्थित अजय कुमार गुप्ता की दुकान पर छापा मारकर यह कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अजय कुमार गुप्ता बिना लाइसेंस के अपनी दुकान से पटाखों की बिक्री कर रहा था। गुप्त सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर दुकान की तलाशी ली। इस दौरान दुकान से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए गए।

बरामद किए गए सभी पटाखों को पुलिस ने थाने में जमा कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ राय ने बताया कि दीपावली पर्व के मद्देनज़र क्षेत्र में अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भाटपार रानी सर्किल में ताबड़तोड़ हत्याओं से मचा कोहराम, जनता में भय का माहौल

नवागत पुलिस अधीक्षक का ‘तबादला एक्सप्रेस’ बेअसर, अपराधियों के हौसले बुलंद

भाटपार रानी, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
भाटपार रानी पुलिस सर्किल क्षेत्र में बीते 24 घंटों के भीतर दो संदिग्ध मौतों और एक युवती की हत्या से सनसनी फैल गई है। नवागत पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा कानून-व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से चलाए गए “तबादला एक्सप्रेस” के बावजूद अपराधों की बाढ़ थम नहीं रही है।

कुछ ही दिन पूर्व क्षेत्राधिकारी के रूप में अंशुमान श्रीवास्तव को दोबारा से भाटपार रानी सर्किल का कार्यभार सौंपा गया था। इसी क्रम में विभिन्न थानों पर नए थाना प्रभारियों की तैनाती की गई थी। स्थानीय जनता ने इसे सकारात्मक पहल के रूप में देखा था, किंतु अचानक हुई दो हत्याओं ने पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है।

पहली घटना भटनी व खामपार थाना क्षेत्र के बीच की बताई जा रही है, जहाँ ग्राम मोतीपुर भुवाल धर्मखोर में करीब 18-19 वर्षीय युवती की हत्या कर शव फेंक दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष भटनी जितेंद्र सिंह व खामपार थाना अध्यक्ष दिग्विजय सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे। थोड़ी देर बाद क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

दूसरी घटना में कोटिलवां निवासी मनु यादव (उम्र 18 वर्ष) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिसके शरीर पर चाकुओं के कई निशान पाए गए। बताया जा रहा है कि मनु घर का इकलौता चिराग था।
यह घटना बनकटा थाना क्षेत्र की है, जहाँ अपराधियों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है।

लोगों में यह चर्चा आम है कि “तबादला एक्सप्रेस” केवल दिखावा साबित हो रहा है, क्योंकि दागी और पत्रकारों के फोन न उठाने वाले थाना प्रभारियों की पुनः तैनाती से जनता में आक्रोश और भय दोनों है।

स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के बीच इस बात की चर्चा जोरों पर है कि आखिर इतनी त्वरित तबादलों के बावजूद अपराध क्यों नहीं रुक पा रहे हैं।

जनता के मन में सवाल —
क्या तबादले से ही अपराध रुकेंगे या अब ज़रूरत है सख़्त निगरानी और जवाबदेही की?

त्योहारो में खलल पैदा करने वाले कतई बख्से नही जायेगे ,थानाध्यक्ष

दीपावली के दिन काफी सजगता से जलाये पटाख़े,तेज ध्वनि में न बजाए डीजे

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली व छठ के त्यौहार को लेकर जनपद के कोपागंज थाने के प्रांगण में थानाध्यक्ष रविंद्र नाथ राय की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान दीपावली व छठ के अवसर पर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में शांति व सौहार्द कायम करने के साथ ही पटाखे काफी सजगता से जलाने की अपील किया । प्रशासन ने चेताया की अगर कोई शराव के नशे में माहौल को खराव करने की कोशिश किया तो उसे कतई बख्सा नही जायेगा । वही नगर व ग्रामीण क्षेत्रो में स्थापित प्रतिमाओ विसर्जन शांति पूर्वक करने का निर्देश देने के साथ ही डीजे संचालकों व पटाखा विक्रेताओं को भी चेताया।

यह भी पढ़ें – बंद पड़े स्कूलों ने जगाई चिंता, बीएसए की सख्ती से हड़कंप!

वैठक को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि इस समय उक्त त्योहारों को लेकर जिला प्रशासन काफी चौकन्ना है हर छोटी बड़ी घटनाओं पर प्रशासन की पैनी नजर है ।उन्होंने आमजन से भी त्योहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का सहयोग करने की अपील किया ।कहां की नगर क्षेत्र के अलावा कुर्थीजाफरपुर , अदरी या ग्रामीण क्षेत्रो में खलल डालने वाले शरारती व उपद्रवी तत्वों के मंसूबे कामयाब नहीं होने दिए जाएंगे। कहा कि यह त्योहार काफी पवित्र है इसे खुशनुम्मा माहौल में शासन द्वारा जारी गाईड लाईन के तहत ही मनाये । अगर त्यौहार पर किसी भी शरारती तत्वों द्वारा कोई गड़बड़ी फैलाई गई तो प्रशासन किसी कीमत पर नहीं बख्शेगी ।

इस दौरान नगर के दोनों समुदायो के अलावा सभी पूजा कमेटीयो , सभासद, पटाखे वाले , बर्तन दुकानदारों ने आपसी सौहार्द बनाकर रहने के लिए पुलिस प्रशासन को आश्वस्त किया । पीस कमेटी के बैठक के थानाध्यक्ष रविंद्र नाथ राय एसआई अनिकेत सिह , के अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरसद रेयाज, डॉ अजय यादव ,दुर्गेश गुप्ता सहित सैकड़ो लोग रहे।

यह भी पढ़ें – मिशन शक्ति 5.0 के तहत शिवालिक पब्लिक स्कूल में छात्राओं को नारी सशक्तिकरण का संदेश

बंद पड़े स्कूलों ने जगाई चिंता, बीएसए की सख्ती से हड़कंप!


मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन बनाए रखने की दिशा में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने सोमवार को रानीपुर शिक्षा क्षेत्र के कई प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय खुरहट सुबह 8:50 पर और प्राथमिक विद्यालय रामपुर खरिया 9:05 बजे तक बंद पाए गए। वहीं, प्राथमिक विद्यालय उमटी में भी 9:20 बजे तक सभी अध्यापक अनुपस्थित मिले। इसके विपरीत, उच्च प्राथमिक विद्यालय भूसुवा की स्थिति संतोषजनक पाई गई, जहाँ 171 नामांकित बच्चों में से 146 विद्यार्थी उपस्थित थे और बच्चों का शैक्षिक स्तर भी अपेक्षाकृत बेहतर मिला। बीएसए उपाध्याय ने खुरहट, रामपुर खरिया और उमटी विद्यालयों के समस्त शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि पुनः ऐसी लापरवाही मिलने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिले के सभी शिक्षकों से विद्यालय समय पर पहुँचकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य सुनिश्चित करने की अपील की और कहा कि शिक्षा का स्तर बच्चों के भविष्य से सीधे जुड़ा है, इसमें लापरवाही किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मिशन शक्ति 5.0 के तहत शिवालिक पब्लिक स्कूल में छात्राओं को नारी सशक्तिकरण का संदेश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत शिवालिक पब्लिक स्कूल, बिचपुरी में नारी सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, और कैरियर काउंसलिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

यह भी पढ़ें – अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक सम्पन्न

वक्ताओं ने कहा कि बेटियों को आत्मनिर्भर और सजग बनाना ही मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य है। विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ समाज में लैंगिक समानता को भी प्रोत्साहित करते हैं।

यह भी पढ़ें – महिला प्रधानों को सशक्त बनाएं, गांवों को उत्कृष्ट बनाएं : डीपीआरओ

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक सम्पन्न

पूर्व सैनिकों एवं आश्रितों के कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव मिश्रा की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई।बैठक के आरम्भ में एडीएम वैभव मिश्रा एवं जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर (अ.प्रा.) आलोक सक्सेना ने उपस्थित अधिकारियों और पूर्व सैनिकों का स्वागत किया। इसके बाद पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई तथा 23 सितम्बर 2025 को लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की गई।बैठक में बताया गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक 31 पूर्व सैनिकों, विधवाओं एवं आश्रितों को पेंशन, सहायता व अन्य लाभ प्रदान किए जा चुके हैं। शेष पात्र लाभार्थियों के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।अपर जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र व्यक्तियों के आवेदन समयबद्ध रूप से निस्तारित हों।बैठक में डीपीटीओ नितेश सिंह, 50 यूपी बटालियन एनसीसी के अधिकारी कप्तान श्यामसुंदर अस्थाना, कप्तान लाल बहादुर, कप्तान दयाशंकर पाठक, अनिल सिंह, अमित त्रिपाठी सहित अनेक पूर्व सैनिक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन प्रमाकर नाथ तिवारी, सहायक, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय ने किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में राजेश कुमार गुप्ता, श्रीमती धर्मशीला देवी एवं जालेंद्र प्रसाद सहित कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय रहा।

महिला प्रधानों को सशक्त बनाएं, गांवों को उत्कृष्ट बनाएं : डीपीआरओ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के तहत सदर ब्लॉक सभागार में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को जिलेभर की महिला प्रधानों को ग्राम पंचायतों को उत्कृष्ट बनाने और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत राज अधिकारी रतन कुमार की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने कहा कि “सशक्त महिला ही सशक्त ग्राम पंचायत की नींव है।” जब परिवार की महिलाएं आत्मनिर्भर और जागरूक होंगी, तभी गांव और देश दोनों प्रगति करेंगे। उन्होंने महिला प्रधानों से कहा कि प्रशिक्षण से मिली जानकारी को जमीनी स्तर पर लागू करें और अपने गांव को आदर्श पंचायत बनाने में जुटें।

डीपीआरसी सह प्रबंधक ब्रजेश नाथ तिवारी ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य महिला प्रतिनिधियों की नेतृत्व क्षमता को निखारना और उन्हें ग्राम स्तर पर सुशासन के लिए तैयार करना है। उन्होंने बताया कि महिलाओं की भागीदारी से पंचायती व्यवस्था में पारदर्शिता और विकास की गति दोनों बढ़ेंगी।

इस अवसर पर प्रशिक्षक आलोक तिवारी, प्रदीप मणि, अर्पिता द्विवेदी, एडीओ पंचायत विंध्याचल सिंह और हरिपाल यादव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें –🎇 तीनों राज्यों की सौगात: दिवाली से पहले कर्मचारियों पर बरसा बोनस की बौछार

ये भी पढ़ें –‘मेरा पसंदीदा फील्ड मार्शल’ ट्रंप की टिप्पणी पर बिफरी कांग्रेस, मोदी की चुप्पी पर खड़ा हुआ सवाल

ये भी पढ़ें –19 वर्षीय युवक शव बराईठा पोखरे के पास मिला, हत्या का मुकदमा दर्ज

ये भी पढ़ें –आईपीएस पूरन प्रसाद प्रकरण में कार्रवाई की मांग, खेत मजदूर यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

आईपीएस पूरन प्रसाद प्रकरण में कार्रवाई की मांग, खेत मजदूर यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन सलेमपुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के आईपीएस अधिकारी पूरन प्रसाद को आत्महत्या के लिए उकसाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी सलेमपुर को सौंपा।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड सतीश कुमार ने कहा कि देश और प्रदेश में कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। हरियाणा में दलित आईपीएस अधिकारी पूरन प्रसाद की संदिग्ध आत्महत्या इसका ज्वलंत उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरन प्रसाद की लाश कई दिनों से पोस्टमार्टम हाउस में पड़ी है, लेकिन अब तक पोस्टमार्टम नहीं किया गया। उनकी पत्नी एक आईएएस अधिकारी हैं, बावजूद इसके मनुवादी सोच रखने वाले अधिकारियों द्वारा पूरन प्रसाद का उत्पीड़न किया गया।

कॉमरेड सतीश कुमार ने कहा कि आज देश में न्याय व्यवस्था और लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है। सर्वोच्च न्यायालय के जज वी.आर. गवई पर अधिवक्ता द्वारा जूता फेंकने की घटना और बरेली में वाल्मीकि समाज के युवक की पीट-पीटकर हत्या जैसी घटनाएँ इसकी मिसाल हैं।

कॉमरेड रामनिवास यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार में गरीब और कमजोर तबके के लोग सुरक्षित नहीं हैं। वहीं कॉमरेड प्रेमचंद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है।

सभा में कॉमरेड परमहंस भारती, कॉमरेड गंगा देवी, कॉमरेड उर्मिला देवी, कॉमरेड शुभावती देवी, कॉमरेड गोविंद, कॉमरेड बलविंद मौर्य गोंड, कॉमरेड संजय गोंड, कॉमरेड सोनू शर्मा, कॉमरेड प्रदीप प्रसाद, कॉमरेड अनिल यादव, कॉमरेड लाल बचन, कॉमरेड दुर्गेश और सिकंदर सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

इस खबर को भी पढ़े – 19 वर्षीय युवक शव बराईठा पोखरे के पास मिला, हत्या का मुकदमा दर्ज

इस खबर को भी पढ़े – युवती की हत्या प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत, जल्द होगा खुलासा

19 वर्षीय युवक शव बराईठा पोखरे के पास मिला, हत्या का मुकदमा दर्ज

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने दी जानकारी

देवरिया (भाटपाररानी) – जनपद देवरिया के थाना भाटपाररानी क्षेत्र में आज 14 अक्टूबर 2025 को ग्राम प्रधान द्वारा सूचना मिलने पर एक व्यक्ति का शव बराईठा पोखरे के पास मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त की, जिसे मृतक के चाचा द्वारा मन्नू यादव, पुत्र उमेश यादव, उम्र लगभग 19 वर्ष, ग्राम कोठीलवा, थाना बनकटा के रूप में की गई।

घटनास्थल का निरीक्षण उच्च अधिकारियों द्वारा किया गया। मृतक की बहन की तहरीर के आधार पर थाना भाटपाररानी में मु0अ0सं0 175/25 धारा 103 (1) बीएनएस बनाम अश्वनी गुप्ता पुत्र विरेन्द्र गुप्ता के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है और नियमानुसार विधिक कार्यवाही जारी है।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

‘मेरा पसंदीदा फील्ड मार्शल’ ट्रंप की टिप्पणी पर बिफरी कांग्रेस, मोदी की चुप्पी पर खड़ा हुआ सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) ।कांग्रेस ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर की खुली प्रशंसा पर केंद्र सरकार को घेरा। पार्टी ने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बार-बार की “ट्रंप-मोदी दोस्ती” की बातें आखिर कितनी सार्थक हैं, जब वही ट्रंप पाकिस्तान के सैन्य नेतृत्व को सराह रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को ‘अपना अच्छा दोस्त’ बताते नहीं थकते, मगर ट्रंप की बयानबाज़ी भारत के लिए चिंताजनक संकेत दे रही है। उन्होंने कहा, “यह कैसी दोस्ती है? राष्ट्रपति ट्रंप ने 18 जून 2025 को व्हाइट हाउस में फील्ड मार्शल असीम मुनीर के सम्मान में विशेष लंच दिया था — वही असीम मुनीर जिनकी सांप्रदायिक टिप्पणियां पहलगाम आतंकी हमले की पृष्ठभूमि बनीं।”

रमेश ने आगे बताया कि 1 अक्टूबर 2025 को ट्रंप और मुनीर की दूसरी मुलाकात हुई, जहां पाकिस्तानी फील्ड मार्शल ने उन्हें ‘रेयर अर्थ मटेरियल्स’ (दुर्लभ मृदा तत्वों) से भरा उपहार बॉक्स भेंट किया।

कांग्रेस नेता ने कहा, “मिस्र में हाल ही में हुए विश्व नेताओं के सम्मेलन में राष्ट्रपति ट्रंप ने असीम मुनीर को ‘मेरा पसंदीदा फील्ड मार्शल’ कहकर संबोधित किया और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को मंच पर विशेष महत्व दिया। मोदी जी चाहे जितनी कोशिश कर लें, ट्रंप का झुकाव साफ तौर पर पाकिस्तान की ओर दिख रहा है।”

विशेषज्ञों का मानना है कि इस बयानबाज़ी का असर भारत-अमेरिका कूटनीतिक रिश्तों पर पड़ सकता है, खासकर तब जब मोदी सरकार वाशिंगटन के साथ रणनीतिक सहयोग बढ़ाने की दिशा में सक्रिय है।

ये भी पढ़ें –🎇 तीनों राज्यों की सौगात: दिवाली से पहले कर्मचारियों पर बरसा बोनस की बौछार

🎇 तीनों राज्यों की सौगात: दिवाली से पहले कर्मचारियों पर बरसा बोनस की बौछार

लखनऊ/जयपुर/गांधीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दीपावली से पूर्व देश के कई राज्यों की सरकारों ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात सरकारों ने लाखों कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की है, जिससे त्योहारी सीजन की रौनक और बढ़ गई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14.82 लाख राज्यकर्मियों के लिए बोनस का ऐलान किया है। राज्य सरकार इस पर लगभग 1,022 करोड़ रुपये खर्च करेगी। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रत्येक कर्मचारी को 30 दिन के वेतन के आधार पर 6,908 रुपये तक का बोनस दिया जाएगा।

वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी राज्य कर्मचारियों को दिवाली पर अधिकतम ₹6,774 का तदर्थ बोनस देने की घोषणा की है। यह लाभ वेतन स्तर L-12 या ग्रेड पे ₹4,800 और उससे कम वाले कर्मचारियों को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “दिवाली के अवसर पर राज्य कर्मचारियों के लिए विशेष उपहार — सुशासन और समर्पण के प्रतीक हमारे कर्मठ कर्मचारियों को बोनस की सौगात।”

इस निर्णय का लाभ पंचायत समिति, जिला परिषद और अन्य स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को भी मिलेगा।

उधर, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी अपने कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस देने का निर्णय लिया है। राज्य के लगभग 16,921 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ₹7,000 तक का तदर्थ बोनस मिलेगा। इसमें राज्य के विभिन्न विभागों, विधानसभा सचिवालय, पंचायतों, विश्वविद्यालयों, अनुदानित स्कूलों और कॉलेजों के कर्मचारी शामिल हैं।

तीनों राज्यों की इस पहल से सरकारी कर्मचारियों में उल्लास का माहौल है और बाजारों में त्योहारी खरीदारी को नई गति मिली है।

ये भी पढ़ें –युवती की हत्या प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत, जल्द होगा खुलासा

ये भा पढ़ें –जनहित में कुशीनगर के तहसीलदारों का तबादला, डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने जारी किया आदेश

ये भी पढ़ें –नगर पंचायत फाजिलनगर को मिला नया प्रशासक, DM महेंद्र सिंह तंवर ने दिए आदेश

ये भी पढ़ें –चीफ जस्टिस वीआर गवई का अपमान भारतीय संविधान व दलित वर्ग का है अपमान – दीनदयाल प्रसाद

ये भी पढ़ें –गोपाल मंडल बोले— टिकट मिला तो रहूंगा, नहीं तो लड़ूंगा! नीतीश आवास पर डटे विधायक

गोपाल मंडल बोले— टिकट मिला तो रहूंगा, नहीं तो लड़ूंगा! नीतीश आवास पर डटे विधायक

पटना (राष्ट्र की परम्परा)।बिहार की सियासत में मंगलवार का दिन जेडीयू (JDU) के लिए उथल-पुथल भरा साबित हुआ। भागलपुर से पार्टी सांसद अजय कुमार मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर अपने सांसदीय पद से इस्तीफा देने की अनुमति मांगी है। उन्होंने पार्टी में टिकट वितरण को लेकर गहरी नाराजगी जताई और संगठन पर स्थानीय नेतृत्व की उपेक्षा का आरोप लगाया।

अजय मंडल ने लिखा कि वे बीते दो दशकों से अधिक समय से जनता और संगठन की सेवा कर रहे हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव 2025 में उनके क्षेत्र से उम्मीदवार तय करने में उनकी राय को पूरी तरह नज़रअंदाज किया गया। उन्होंने कहा, “कुछ नेता बिना किसी परामर्श के मेरे संसदीय क्षेत्र में टिकट बांट रहे हैं, जबकि समर्पित कार्यकर्ताओं को किनारे किया जा रहा है।”

यह भी पढ़ें – नगर पंचायत फाजिलनगर को मिला नया प्रशासक, DM महेंद्र सिंह तंवर ने दिए आदेश

इसी बीच, जेडीयू के विवादित विधायक गोपाल मंडल ने भी पटना में नीतीश कुमार के 1, अणे मार्ग स्थित आवास के बाहर धरना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके विधानसभा टिकट को काटने की साजिश रची जा रही है। विधायक ने कहा, “मैं मुख्यमंत्री से मिलने आया हूँ, जब तक मुलाकात कर टिकट का भरोसा नहीं मिलता, तब तक यहीं बैठा रहूंगा।”

एनडीए (NDA) में सीट बंटवारे को लेकर तनाव और बढ़ गया है। जेडीयू नेताओं का कहना है कि पार्टी के परंपरागत गढ़ गठबंधन सहयोगियों को सौंप दिए गए हैं।
सबसे बड़ा विवाद सहरसा जिले की सोनबरसा सीट को लेकर है, जहां मौजूदा जेडीयू मंत्री रत्नेश सदा की सीट चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खाते में चली गई है। जेडीयू ने सदा को पहले ही उम्मीदवार घोषित कर दिया था, लेकिन अब यह निर्णय पार्टी में असंतोष की लहर पैदा कर रहा है।

यह भी पढ़ें – पांच दिन की प्यास के बाद मीरपुर में बहा राहत का जल — दुरुस्त हुई मोटर, फिर शुरू हुई सप्लाई

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह घटनाक्रम आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए की आंतरिक एकजुटता पर सवाल खड़े कर रहा है और जेडीयू के भीतर “संगठन बनाम नेतृत्व” की खाई और चौड़ी होती दिख रही है।

नगर पंचायत फाजिलनगर को मिला नया प्रशासक, DM महेंद्र सिंह तंवर ने दिए आदेश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत फाजिलनगर के अध्यक्ष शत्रुघ्न शाही के निधन (दिनांक 23 सितंबर 2025) के बाद प्रशासनिक कार्य बाधित हो गए थे। इस स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने नगर पंचायत के प्रशासनिक संचालन की निरंतरता बनाए रखने के लिए आवश्यक आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, नगर पंचायत अधिनियम 1916 की धारा-10(क) के पैरा-4 और उत्तर प्रदेश नगर पालिका (अल्पकालिक व्यवस्था) अधिनियम 1994 की धारा-342 के तहत, जब किसी नगर पंचायत का समुचित गठन नहीं हो पाता है, तो संबंधित अधिकारी को प्रशासक नामित किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें – जनहित में कुशीनगर के तहसीलदारों का तबादला, डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने जारी किया आदेश

इसी क्रम में जिलाधिकारी ने आयुष द्विवेदी, उप जिलाधिकारी / उप जिला मजिस्ट्रेट, कुशीनगर को नगर पंचायत फाजिलनगर का प्रशासक नामित किया है। आदेश में कहा गया है कि प्रशासक नगर पंचायत के प्रशासन, शासकीय कार्यों, योजनाओं और विकास कार्यों की निरंतरता सुनिश्चित करेंगे।

आदेश के अनुसार, प्रशासक को अध्यक्ष की सभी शक्तियाँ, कार्य और दायित्व प्रदान किए गए हैं, ताकि नगर पंचायत के सभी कार्य बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से संपन्न हो सकें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

यह भी पढ़ें – http://“मौज और खुशियों में फोड़े फटाके, धर्म-परंपरा से न जोड़ें”

चीफ जस्टिस वीआर गवई का अपमान भारतीय संविधान व दलित वर्ग का है अपमान – दीनदयाल प्रसाद

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ताओं ने घटना पर जताया विरोध

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति वीआर गवई पर कुछ दिन पूर्व न्यायालय में अधिवक्ता राकेश किशोर द्वारा जूता फेंकने की घटना के विरोध में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश सचिव दीनदयाल प्रसाद के नेतृत्व में सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के कुंडावल हरि में डॉ आंबेडकर के प्रतिमा के समीप विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान सम्बोधित करते हुए दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि यह घटना भारतीय संविधान सामाजिक न्याय और दलित अस्मिता पर सीधा प्रहार है।आज अगर दलित समाज का कोई व्यक्ति डॉ आंबेडकर द्वारा दिए गए कलम के ताकत से देश के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के पद पर पहुंचा है तो यह कामयाबी भाजपा व आरएसएस के लोंगो को रास नहीं आ रहा है।इस घटना को लेकर आज जो चुप्पी साधे हुए लोग बैठे हैं उन्हें दलित समाज केवल वोट बैंक के रूप में दिखाई दे रहा है। कांग्रेस नेता मिठाई लाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता दलित समाज का अपमान बर्दाश्त नही करेगा। इसका लोकतांत्रिक तरीके के साथ विरोध करेगा। कार्यक्रम में पारस प्रसाद,मार्कण्डेय कुमार, संजीव कुमार, बालेश्वर प्रसाद,सतेन्द्र कुमार, अन्नू प्रसाद,राजकुमार, कैलाश ,अशोक कुमार, दीपक कुमार, इंदु देवी,गुड़िया देवी,लालमती, आफती देवी,भागमनी देवी,उमाशंकर प्रसाद,मुन्नू कुमार, विपिन कुमार, सतीश कुमार, उमेश प्रसाद,निरंजन,

इसे भी पढ़ें –युवती की हत्या प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत, जल्द होगा खुलासा