Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 569

जिलाधिकारी ने किया नानपारा चीनी मिल का निरीक्षण, गन्ना आपूर्ति में किसानों को न हो असुविधा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड, नानपारा का जिलाधिकारी व मिल अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। डीएम ने मिल परिसर में आगामी पेराई सत्र 2025-26 की तैयारियों का जायजा लेते हुए मशीनरी, उपकरणों के डिस्मेंटलिंग, टेस्टिंग, चेकिंग और साफ-सफाई कार्यों की स्थिति देखी। उन्होंने मिल प्रबंधन को निर्देश दिया कि सभी मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं ताकि पेराई सत्र समय पर प्रारंभ हो सके।

यह भी पढ़ें – अज्ञात वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत

डीएम अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि किसानों को गन्ना आपूर्ति में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मिल कर्मियों से कहा कि संचालन के दौरान गन्ना किसानों और मिल दोनों के हित सर्वोपरि रहें। साथ ही, पिछले पेराई सत्र 2024-25 के तकनीकी परिणामों की समीक्षा करते हुए उन्होंने आगामी सत्र 2025-26 के लिए स्वीकृत वार्षिक बजट में मितव्ययता और वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी, मिल की प्रधान प्रबंधक ज्योति मौर्या, मुख्य अभियंता वीरेन्द्र कुमार, मुख्य रसायनविद गजेन्द्र सिंह, मुख्य लेखाकार गीतेन्द्र कुमार, मुख्य गन्ना अधिकारी गौरव द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें – बच्चों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित कर दिए विशेष दिशा-निर्देश

“आज का दिन आपके लिए शुभ या चुनौतीपूर्ण? 12 राशियों का विस्तृत पूर्वानुमान”

🪔 15 अक्टूबर 2025 राशिफल: पंडित बृज नारायण मिश्र के अनुसार विस्तृत भविष्यवाणी

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की चाल से प्रत्येक राशि के लिए दिन का प्रभाव अलग-अलग रहेगा। जानें मेष से लेकर मीन राशि तक आपके आज का राशिफल

  1. मेष राशि (Aries)
    आज का दिन: मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन बातचीत में संतुलन बनाएं।
    व्यवसाय: व्यवसाय में नई योजनाओं में सफलता मिलेगी, पर खर्च बढ़ सकता है।
    विद्यार्थी: शैक्षिक कार्यों में चुनौतियाँ रहेंगी।
    कला/संगीत: रचनात्मक प्रयास सफल होंगे।
    राजनीतिक: किसी योजना में सहयोग मिलेगा।
    दांपत्य जीवन: साझेदार से मधुर संबंध बने रहेंगे।
    आर्थिक दृष्टि: खर्च में वृद्धि, बजट का ध्यान रखें।
    शुभ रंग/अंक: लाल, 9
    पूजा/देवी-देवता: भगवान हनुमान
  2. वृषभ राशि (Taurus)
    आज का दिन: मानसिक उतार-चढ़ाव रहेंगे, पर लाभ के अवसर मिलेंगे।
    व्यवसाय: कारोबार में वृद्धि, यात्राओं की संभावना।
    विद्यार्थी: परीक्षा व प्रतियोगी तैयारी के लिए उत्तम दिन।
    कला/संगीत: कला में सुधार के अवसर।
    राजनीतिक: नेतृत्व में सहयोग मिलेगा।
    दांपत्य जीवन: सामंजस्य बना रहेगा।
    आर्थिक दृष्टि: निवेश लाभदायक।
    शुभ रंग/अंक: हरा, 6
    पूजा/देवी-देवता: माँ लक्ष्मी
  3. मिथुन राशि (Gemini)
    आज का दिन: आत्मविश्वास में कमी, मन अशांत रहेगा।
    व्यवसाय: नौकरी में अफसरों से तालमेल बनाएँ।
    विद्यार्थी: ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता।
    कला/संगीत: नए प्रयोग करने का दिन।
    राजनीतिक: स्थान परिवर्तन की संभावना।
    दांपत्य जीवन: समझदारी से निर्णय लें।
    आर्थिक दृष्टि: खर्च नियंत्रित करें।
    शुभ रंग/अंक: पीला, 5
    पूजा/देवी-देवता: भगवान गणेश
  4. कर्क राशि (Cancer)
    आज का दिन: मन थोड़ा परेशान रह सकता है।
    व्यवसाय: कारोबार में लाभ और भागदौड़ अधिक।
    विद्यार्थी: शिक्षा में सुधार।
    कला/संगीत: रचनात्मक गतिविधियों में सफलता।
    राजनीतिक: सहयोगी निर्णय लाभकारी।
    दांपत्य जीवन: जीवनसाथी का ध्यान रखें।
    आर्थिक दृष्टि: आय बढ़ने के योग, बजट बनाकर चलें।
    शुभ रंग/अंक: सफेद, 2
    पूजा/देवी-देवता: भगवान शिव
  5. सिंह राशि (Leo)
    आज का दिन: उतार-चढ़ाव, खर्च चिंता बढ़ा सकता है।
    व्यवसाय: व्यापारिक सहयोग मिलेगा।
    विद्यार्थी: मेहनत से परिणाम मिलेगा।
    कला/संगीत: रचनात्मकता में वृद्धि।
    राजनीतिक: नेतृत्व में सुधार।
    दांपत्य जीवन: परिवार का सहयोग मिलेगा।
    आर्थिक दृष्टि: खर्च नियंत्रित करें।
    शुभ रंग/अंक: सुनहरा, 1
    पूजा/देवी-देवता: भगवान सूर्य
    • कन्या राशि (Virgo)
      आज का दिन: वाद-विवाद से दूर रहें।
      व्यवसाय: भाई-बहन और मित्रों से सहयोग मिलेगा।
      विद्यार्थी: अध्ययन में सफलता।
      कला/संगीत: कला में सफलता की संभावना।
      राजनीतिक: कार्यों में संतुलन।
      दांपत्य जीवन: परिवार के साथ धार्मिक यात्रा संभव।
      आर्थिक दृष्टि: लाभ होगा।
      शुभ रंग/अंक: नीला, 8
      पूजा/देवी-देवता: माता सरस्वती
    • तुला राशि (Libra)
      आज का दिन: वाणी मधुर रखें।
      व्यवसाय: कठिनाइयों के बावजूद सफलता।
      विद्यार्थी: अधिक मेहनत करना आवश्यक।
      कला/संगीत: कला व साहित्य में रुचि बढ़ेगी।
      राजनीतिक: संतुलन बनाएँ।
      दांपत्य जीवन: मधुर संबंध।
      आर्थिक दृष्टि: खर्च में संयम।
      शुभ रंग/अंक: गुलाबी, 7
      पूजा/देवी-देवता: भगवान विष्णु
    • वृश्चिक राशि (Scorpio)
      आज का दिन: गुस्से से बचें।
      व्यवसाय: नौकरी में तरक्की संभव, पर परिवार से दूर यात्रा।
      विद्यार्थी: शिक्षा में सुधार।
      कला/संगीत: रचनात्मक अवसर।
      राजनीतिक: सहयोग मिलेगा।
      दांपत्य जीवन: जीवनसाथी का ध्यान रखें।
      आर्थिक दृष्टि: आय बढ़ेगी।
      शुभ रंग/अंक: लाल, 3
      पूजा/देवी-देवता: देवी काली
    • धनु राशि (Sagittarius)
      आज का दिन: मन में शांति, वाणी में सावधानी।
      व्यवसाय: धन से जुड़ी समस्याएँ आ सकती हैं।
      विद्यार्थी: शिक्षा पर ध्यान दें।
      कला/संगीत: कला में सुधार।
      राजनीतिक: निर्णय सोच-समझकर लें।
      दांपत्य जीवन: मधुर संबंध।
      आर्थिक दृष्टि: आय में संतुलन आवश्यक।
      शुभ रंग/अंक: नारंगी, 4
      पूजा/देवी-देवता: भगवान हनुमान
    • मकर राशि (Capricorn)
      आज का दिन: धैर्य और पराक्रम सफल होंगे।
      व्यवसाय: तालमेल बनाएँ, खर्च बढ़ सकता है।
      विद्यार्थी: अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।
      कला/संगीत: कला गतिविधियों में सफलता।
      राजनीतिक: सहयोगी निर्णय लाभकारी।
      दांपत्य जीवन: परिवार में धार्मिक कार्य संभव।
      आर्थिक दृष्टि: आर्थिक लाभ होगा।
      शुभ रंग/अंक: काला, 8
      पूजा/देवी-देवता: भगवान शिव
    • कुंभ राशि (Aquarius)
      आज का दिन: भूमि, भवन और वाहन में लाभ।
      व्यवसाय: ऑफिस में चुनौतियाँ आ सकती हैं।
      विद्यार्थी: अध्ययन व लेखन के लिए अच्छा समय।
      कला/संगीत: लेखन और कला में सफलता।
      राजनीतिक: सहयोगी निर्णय लाभकारी।
      दांपत्य जीवन: परिवार का सहयोग मिलेगा।
      आर्थिक दृष्टि: आर्थिक लाभ, मन प्रसन्न।
      शुभ रंग/अंक: हरा, 2
      पूजा/देवी-देवता: माता लक्ष्मी
  6. मीन राशि (Pisces)
    आज का दिन: दांपत्य सुख में वृद्धि।
    व्यवसाय: बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता।
    विद्यार्थी: शिक्षा में सफलता।
    कला/संगीत: कला व संगीत में रचनात्मकता।
    राजनीतिक: सहयोग मिलेगा।
    दांपत्य जीवन: सुखमय।
    आर्थिक दृष्टि: स्थिरता व लाभ।
    शुभ रंग/अंक: नीला, 7
    पूजा/देवी-देवता: भगवान विष्णु
    • पंडित बृज नारायण मिश्र संपर्कसूत्र-7800338635
  7. ये भी पढ़ें –कोपागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पटाखों की भारी खेप बरामद, एक गिरफ्तार
  8. ये भी पढ़ें –लोकगीतों की सुर लहरियों और कविताओं की अभिव्यक्ति से महका प्रभा परिसर
  9. ये भी पढ़ें –व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु बैठक, डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
  10. ये भी पढ़ें –अश्लील गाने बजाकर लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
  11. ये भी पढ़ें –संघ शताब्दी वर्ष पर निकला भव्य पथ संचलन
  12. ये भी पढ़ें –भाटपार रानी सर्किल में ताबड़तोड़ हत्याओं से मचा कोहराम, जनता में भय का माहौल
  13. ये भी पढ़ें –गोरख पथ के सातवें संस्करण का कुलपति ने किया विमोचन
  14. ये भी पढ़ें –जूडो (पुरुष) टीम का चयन 17 अक्टूबर को
  15. ये भी पढ़ें –ध्रुव और प्रह्लाद की अटल भक्ति से गूंजा कथा पंडाल, बाल योगी पंचौरी जी महाराज ने सुनाई नरसिंह अवतार की अद्भुत कथा
  16. ये भी पढ़ें –देवरिया में ग्राम प्रधान पर सरकारी भूमि कब्जे का आरोप, ग्रामीण ने लगाई गुहार

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत

सीतापुर (राष्ट्र की परम्परा)l बिसवां मार्ग पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मानपुर क्षेत्र के बखरिया गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

घटना के बाद दोनों गांवों में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, हरिओम मौर्य (20) निवासी सलेमपुर और दयाराम (21) निवासी शीतल पुरवा, सोमवार रात बाइक से बिसवां के पास स्थित एक ढाबे पर खाना पैक कराने गए थे। रात करीब साढ़े 11 बजे लौटते समय जैसे ही वे सीतापुर–बिसवां मार्ग पर बखरिया गांव के सामने पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद सड़क पर खाना बिखरा पड़ा था। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक घर से यह कहकर निकले थे कि वे मानपुर में आयोजित जागरण देखने जा रहे हैं।

सीओ प्रभारी मानपुर अभिषेक कुमार ने बताया कि दयाराम की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि हरिओम को सीएचसी बिसवां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

बच्चों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित कर दिए विशेष दिशा-निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के तत्वावधान में सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार तिवारी ने राजकीय बाल गृह देवरिया का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धनेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में किया गया।

निरीक्षण के दौरान सचिव तिवारी ने बाल गृह में रह रहे बच्चों से आत्मीय संवाद स्थापित किया और उनकी दिनचर्या, भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष देखभाल तथा सभी बच्चों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं प्रेमपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सचिव ने बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और शारीरिक व्यायाम को अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही बाल गृह परिसर व भंडार कक्ष की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के भी विशेष दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान संस्थान से संबंधित अभिलेखों और प्रपत्रों का भी अवलोकन किया गया। सचिव ने स्पष्ट किया कि बच्चों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी बच्चों के सर्वोत्तम हित को प्राथमिकता देते हुए कार्य करें।

सर्पदंश से महिला की हालत खराब अस्पताल मे कराया गया भर्ती

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )l सोमवार की देर रात एक महिला के पैर में सर्प के काटने से उसकी हालत खराब होने लगी, हालत खराब होता देख परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया जहां पर उसका इलाज हुआ।
मईल थाना क्षेत्र के तेलिया काला निवासिनी, सवारी देवी 72 पत्नी स्वर्गीय दयानंद अपने दरवाजे पर कुछ काम कर रही थीं कि रात में उनके पैर में सर्प ने डस लिया जिससे उसकी तबियत खराब होने लगी तबियत खराब होता देख परिवार के लोगो ने उन्हें सी एच सी बरहज मे भर्ती कराया जहां पर इलाज हुआ। अब उनकी तबियत ठीक है।

“बुधवार का शुभ और अशुभ समय–15 अक्टूबर 2025 पंचांग”

📜 15 अक्टूबर 2025 पंचांग – कार्तिक कृष्ण पक्ष नवमी (बुधवार)

विशेष विवरण – पंडित बृज नारायण मिश्र के अनुसार

मिशन शक्ति 5.0 के तहत शिवालिक पब्लिक स्कूल में छात्राओं को नारी सशक्तिकरण का संदेश15 अक्टूबर 2025, बुधवार को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष नवमी तिथि है। यह तिथि 10:34 AM तक प्रभावी रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ होगी।
संवत्सर: विक्रम संवत 2082 (कालयुक्त), शक संवत 1947 (विश्वावसु)
नक्षत्र: पुष्य 12:00 PM तक, उसके बाद आश्लेषा
योग: साध्य 02:56 AM तक, उसके बाद शुभ योग
करण: गर 10:34 AM तक, बाद में वणिज 10:30 PM तक, फिर विष्टि
वार: बुधवार
सूर्योदय: 6:27 AM | सूर्यास्त: 5:57 PM
चन्द्रमा: कर्क राशि में संचार करेंगे
चन्द्रोदय: 12:43 AM | चन्द्रास्त: 2:28 PM
🌟 शुभ और अशुभ समय
अशुभ काल:
राहु: 12:12 PM – 01:38 PM
यम गण्ड: 7:53 AM – 9:20 AM
कुलिक: 10:46 AM – 12:12 PM
दुर्मुहूर्त: 11:49 AM – 12:35 PM
वर्ज्यम्: 01:10 AM – 02:49 AM
शुभ काल:
अभिजीत मुहूर्त: N/A
अमृत काल: 06:05 AM – 07:41 AM
ब्रह्म मुहूर्त: 04:51 AM – 05:39 AM
आनन्दादि योग:
मातंग: 12:00 PM तक
राक्षस: शेष समय
🪐 ग्रह स्थिति
सूर्य राशि: कन्या
चन्द्रमा राशि: कर्क (पूरा दिन)
🔹 पंचांग सारांश
घटक समय/स्थिति
तिथि कृष्ण पक्ष नवमी 10:34 AM तक, उसके बाद दशमी
नक्षत्र पुष्य – आश्लेषा 12:00 PM से अगले दिन 12:42 PM तक
करण गर – वणिज – विष्टि
योग साध्य – शुभ
सूर्य कन्या राशि
चन्द्रमा कर्क राशि
सूर्योदय/सूर्यास्त 6:27 AM / 5:57 PM
चन्द्र उदय/अस्त 12:43 AM / 2:28 PM
📌 पंचांग विशेष टिप्स
इस दिन दशमी तिथि प्रारंभ होने के बाद शुभ कार्य प्रारंभ करें।
राहु काल में किसी भी महत्वपूर्ण कार्य से बचें।
अमृत काल में पूजा, हवन या शुभ कार्य करना उत्तम माना जाता है।
चन्द्रमा कर्क राशि में होने से भावनात्मक और पारिवारिक निर्णय में लाभ होगा।

ये भी पढ़ें –🎇 तीनों राज्यों की सौगात: दिवाली से पहले कर्मचारियों पर बरसा बोनस की बौछार

ये भी पढ़ें –मेरा पसंदीदा फील्ड मार्शल’ ट्रंप की टिप्पणी पर बिफरी कांग्रेस, मोदी की चुप्पी पर खड़ा हुआ सवाल

ये भी पढ़ें –19 वर्षीय युवक शव बराईठा पोखरे के पास मिला, हत्या का मुकदमा दर्ज

ये भी पढ़ें –आईपीएस पूरन प्रसाद प्रकरण में कार्रवाई की मांग, खेत मजदूर यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

ये भी पढ़ें –महिला प्रधानों को सशक्त बनाएं, गांवों को उत्कृष्ट बनाएं : डीपीआरओ

ये भी पढ़ें –मिशन शक्ति 5.0 के तहत शिवालिक पब्लिक स्कूल में छात्राओं को नारी सशक्तिकरण का संदेश

ये भी पढ़ें –अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक सम्पन्न

ये भी पढ़ें –बंद पड़े स्कूलों ने जगाई चिंता, बीएसए की सख्ती से हड़कंप!

ये भा पढ़ें –त्योहारो में खलल पैदा करने वाले कतई बख्से नही जायेगे ,थानाध्यक्ष

नवागत थाना प्रभारी ने बनकटा थाने का कार्यभार संभाला

देवरिया/भाटपार रानी (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय तहसील क्षेत्र के बनकटा थाने में नवागत थाना प्रभारी ने सोमवार अपराह्न लगभग 1:00 बजे अपना कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि बनकटा थाना बॉर्डर एरिया में स्थित है, ऐसे में तस्करी जैसी किसी भी अवैध गतिविधि को संचालित नहीं होने दिया जाएगा। यदि कोई तथ्य सामने आते हैं तो ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सर्वप्रथम थाने के समस्त स्टाफ से परिचय प्राप्त किया और अभिलेखों की जांच-पड़ताल की। उन्होंने संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इससे पूर्व, बीती रात थाना क्षेत्र के कोठिलवा गांव के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने क्षेत्र के अपराधियों में पुलिस की सख्ती की आवश्यकता को फिर से उजागर कर दिया है। नवागत थाना प्रभारी के सामने यह पहली बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।

देवरिया में ग्राम प्रधान पर सरकारी भूमि कब्जे का आरोप, ग्रामीण ने लगाई गुहार

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।
देवरिया जिले की सलेमपुर तहसील के ग्राम तकिया धरहरा में ग्राम प्रधान और उनके परिजनों पर सरकारी जमीन व धार्मिक स्थल की भूमि पर कब्जा करने का गंभीर आरोप लगा है। गांव के निवासी संजय यादव ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी सलेमपुर को एक प्रार्थना पत्र देकर जांच व कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, गांव के वर्तमान प्रधान प्रभु साहनी व उनके छोटे भाई नित्यानंद साहनी, पुत्रगण रामचंदर साहनी, मुख्य मार्ग स्थित आराजी नंबर 635 पर “कूड़ा दान (आरएसी) सेंटर” के नाम से निर्माण कार्य करवा रहे हैं। इस भूमि पर बाउंड्रीवाल निर्माण कराया गया है और एक सरकारी हैंडपंप भी लगवाया गया है।

संजय यादव ने आरोप लगाया कि इसके अतिरिक्त आराजी नंबर 634, जो पौहारी ऋषि रामदास कुटी के नाम दर्ज है, उस पर भी कब्जा कर निर्माण कार्य जारी है।

जब ग्रामीण ने इस अवैध निर्माण का विरोध किया, तो प्रधान और उनके भाई ने कथित रूप से धमकी दी कि वे इस जमीन का “पट्टा” करवा लेंगे क्योंकि उनके “तहसील और जिला प्रशासन में अच्छे संबंध” हैं।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि प्रधान अपने पद का दुरुपयोग कर फर्जी प्रस्ताव बनवाकर ग्राम सभा की भूमि पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि ग्राम सभा से इस संबंध में कोई प्रस्ताव पारित नहीं हुआ है।

ग्रामीण संजय यादव ने प्रशासन से मांग की है कि शिकायत की निष्पक्ष जांच कर अवैध कब्जे को तत्काल हटाया जाए और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने शासन द्वारा जारी निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी व्यक्ति को कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

ध्रुव और प्रह्लाद की अटल भक्ति से गूंजा कथा पंडाल, बाल योगी पंचौरी जी महाराज ने सुनाई नरसिंह अवतार की अद्भुत कथा

श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय के औद्योगिक क्षेत्र स्थित हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारत तिब्बत समन्वय संघ के आवास पर आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिवस का आयोजन बड़े उल्लास और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वृंदावन धाम से पधारे राष्ट्रीय संत बाल योगी पंचौरी जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद चरित्र और नरसिंह अवतार की पावन कथाओं से अभिभूत कर दिया।
कथा में महाराज ने कहा कि जीवन में भक्ति और श्रद्धा ही सबसे बड़ा साधन है। उन्होंने बताया कि ध्रुव की अटल साधना और प्रह्लाद की अडिग भक्ति ने यह सिद्ध कर दिया कि भगवान अपने भक्तों की परीक्षा लेते हैं, लेकिन अंततः उनकी रक्षा और मार्गदर्शन स्वयं करते हैं। उन्होंने कहा कि नरसिंह अवतार सत्य की विजय और भक्ति की पराकाष्ठा का प्रतीक है। महाराज ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वर्तमान युग में भी यदि मनुष्य सच्चे मन और अटल विश्वास से भक्ति करता है तो भगवान उसकी हर परिस्थिति में सहायता करते हैं।
कथा पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु प्रभु के जयकारों के साथ भाव-विभोर होते रहे। महाराज के प्रवचन के दौरान भक्तजन ध्यान, भजन और आरती में लीन हो गए। कथा सुनकर श्रद्धालुओं के मन में आध्यात्मिक ऊर्जा और जीवन में नैतिक मूल्य बढ़ने की भावना जागृत हुई।
इस अवसर पर कथा परीक्षित उर्मिला सिंह, रामकुमार सिंह के अतिरिक्त डॉ. के. के. सिंह, रमाशंकर सिंह, मुन्नी देवी, डॉ. श्याम कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य संतोष कुमार सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि इंजीनियर सुधांशु सिंह, प्रदीप सिंह सिसोदिया, अयांश सहित अनेक गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

जूडो (पुरुष) टीम का चयन 17 अक्टूबर को

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जूडो (पुरुष) टीम का चयन अंतर विश्वविद्यालय जूडो (पुरुष) प्रतियोगिता 2025-26 हेतु आगामी 17 अक्टूबर 2025 को अपराह्न 3:00 बजे से विश्वविद्यालय क्रीड़ांगन में किया जाएगा।
यह जानकारी विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. राजवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि चयन/ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक छात्र अपने हाई स्कूल से अब तक के समस्त मूल अंकपत्र, शुल्क रसीद, आधार कार्ड, एक फोटो, परिचय पत्र तथा महाविद्यालय के प्रतिभागी अपने प्राचार्य से प्राप्त लिखित अनुमति पत्र के साथ निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित हों।

गोरख पथ के सातवें संस्करण का कुलपति ने किया विमोचन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थित महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ की त्रैमासिक ई-पत्रिका गोरख पथ के तृतीय वर्ष के प्रथम एवं द्वितीय अंक का विमोचन कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया। कुलपति ने पिछले दो वर्षों से नियमित रूप से प्रकाशित हो रही इस पत्रिका की सराहना करते हुए कहा कि गोरख पथ शोधपीठ की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं शोध गतिविधियों का महत्वपूर्ण संकलन बन चुकी है।
शोधपीठ के उपनिदेशक डॉ. कुशलनाथ मिश्र ने बताया कि दोनों अंकों में जनवरी से जून 2025 तक हुए विविध कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण समाहित है। यह पत्रिका विश्वविद्यालय एवं शोधपीठ की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है।
विमोचन अवसर पर ई-पत्रिका के सम्पादक डॉ. कुशलनाथ मिश्र, सह-सम्पादक डॉ. सोनल सिंह, सहायक ग्रंथालयी डॉ. मनोज कुमार द्विवेदी, रिसर्च एसोसिएट डॉ. सुनील कुमार तथा शोध अध्येता डॉ. हर्षवर्धन सिंह उपस्थित रहे।
अन्य समाचार के अनुसार विश्वविद्यालय के महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ को ‘संस्कृत अध्ययन केन्द्र’ संचालित करने की स्वीकृति केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्ली के कुलपति द्वारा प्रदान की गई है।
शोधपीठ के उपनिदेशक डॉ. कुशलनाथ मिश्र ने बताया कि इस केंद्र में अध्यापन हेतु सुश्री निपा चौधुरी को शिक्षक के रूप में 15 मई 2026 तक नियुक्त किया गया है, जिन्होंने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। विद्यार्थी यहाँ पंजीकरण कराकर निःशुल्क संस्कृत स्पीकिंग प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने शोधपीठ को संस्कृत अध्ययन केन्द्र की स्थापना पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “इस केंद्र से संस्कृत भाषा के अध्ययन-अध्यापन के साथ-साथ उसका प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित होगा।”

संघ शताब्दी वर्ष पर निकला भव्य पथ संचलन

भागलपुर /देवरिया( राष्ट्र की परम्परा )l भागलपुर के मेला मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विजयदशमी उत्सव हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संघ की स्थापना से लेकर अब तक के कार्यों, उपलब्धियों एवं राष्ट्रनिर्माण में योगदान पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन, उनके आदर्शों और संगठनात्मक विचारों को जनमानस तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि सतीश जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि “संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र के उत्थान का जीवंत भाव है, जो पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में देखता है।” उन्होंने कहा कि संघ भारत माता की सेवा और समाज के प्रति समर्पण के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश देता है।
इस अवसर पर भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। अनुशासित पंक्तियों में स्वयंसेवकों ने नगर भ्रमण किया। मार्ग में जगह-जगह नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया, जिससे वातावरण राष्ट्रभक्ति के नारों से गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम में भागलपुर खंड के प्रमुख देवेश, शिवम, इंद्रदेव, अरविंद, शिव शंकर, मन्नू, जीउत, प्रमोद सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जयघोष के साथ हुआ।

अश्लील गाने बजाकर लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। कोपागंज पुलिस ने महिला सुरक्षा के प्रति सख्ती दिखाते हुए अश्लील गाने बजाकर राह चलती लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, नगर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से अरुण कुमार पुत्र शिवकुमार निवासी विभौली, थाना हलधरपुर द्वारा तेज आवाज में अश्लील गाने बजाकर राहगीर महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार करने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर थाना प्रभारी रविन्द्र नाथ राय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें – लोकगीतों की सुर लहरियों और कविताओं की अभिव्यक्ति से महका प्रभा परिसर

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से अश्लील गानों से भरा मोबाइल फोन बरामद किया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी रविन्द्र नाथ राय ने कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार की हरकतों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं से अभद्रता या अश्लीलता फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

लोकगीतों की सुर लहरियों और कविताओं की अभिव्यक्ति से महका प्रभा परिसर

प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए लोकगीत और स्वरचित कविताएँ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में चल रहे प्रभा सांस्कृतिक सप्ताह के द्वितीय दिवस पर मंगलवार को लोकगीत एवं स्वरचित काव्यपाठ प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव/प्रबंधक पुष्पा चतुर्वेदी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।
बीएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्र अमन ने महिषासुरमर्दिनी स्तोत्र से कार्यक्रम की शुरुआत की, वहीं रागिनी (बीए तृतीय वर्ष) ने शिव तांडव स्तोत्र प्रस्तुत कर वातावरण को भक्ति रस से भर दिया।
लोकगीत गायन प्रतियोगिता में छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। अन्नू वर्मा और प्रिया ने “पिया मेंहदी मंगा द मोतीझील से ना”, सुप्रिया और हर्षिता ने “बन्नो तेरी अंखियां सुरमेदानी”, सुमन और ज्योति ने “आज मिथिला नगरिया निहाल सखियां”, सुधा और सपना ने “कौन दिशा में ले के चला रे बटोहिया” और अमीषा ने “जगत में कोई न परमानेंट” गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में आयोजित काव्यपाठ प्रतियोगिता में अस्मिता चतुर्वेदी, प्रेरणा मणि, अंशिका, गरिमा पाण्डेय, सुप्रिया, प्रीति गुप्ता, मुस्कान और मेनिका ने अपनी स्वरचित कविताओं का भावपूर्ण पाठ किया।

यह भी पढ़ें – रामलीला में किरदार निभाने वाले ब्राह्मण कुमारों को भावभीनी विदाई, हनुमान मंदिर में हुआ पूजन व भंडारा

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा और सृजनशीलता को नए आयाम देते हैं।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक सीमा पाण्डेय ने किया, जबकि सह संयोजक माया, ममता और संतोष गौंड ने सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर पूनम उपाध्याय, सुनीता गौतम, शाहिदा खातून, विशाल सिंह, शालिनी मिश्रा, अमन राय, प्रिया श्रीवास्तव, जिज्ञासा पाण्डेय समेत अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अमरनाथ पाण्डेय ने बताया कि सांस्कृतिक सप्ताह के तृतीय दिवस पारंपरिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – युवती की हत्या प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत, जल्द होगा खुलासा

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु बैठक, डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापार बंधु समिति एवं रोटरी क्लब के साथ व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश तथा मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में व्यापारियों के हित में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि व्यापारियों की प्रत्येक समस्या का हर संभव और त्वरित समाधान किया जाएगा।

बैठक में व्यापारियों ने बाट-माप, मंडी समिति, जिला पंचायत, श्रम विभाग एवं जीएसटी से संबंधित शुल्क, कर और विभागीय नियमों की जानकारी प्रदान किए जाने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि संबंधित विभाग अलग से व्यापारियों को नियमों व प्रक्रियाओं से अवगत कराएं ताकि समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके।

बैठक का संचालन उपायुक्त राज्यकर राजेश कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण, रोटरी क्लब के प्रतिनिधि तथा व्यापारी बंधु श्रवण कुमार अग्रहरि, अमित जैन, विनीत चड्ढा, सर्वदानंद पांडेय, विकास कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।