Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 560

पेरू में जेन-जेड आंदोलन भड़का: राष्ट्रपति जेरी के खिलाफ प्रदर्शन में 1 की मौत, 100 घायल; इस्तीफे से इनकार

लीमा/पेरू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पेरू में राष्ट्रपति जोस जेरी के खिलाफ देशभर में फैले जेन-जेड आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया है। इस दौरान हुई झड़पों में 1 प्रदर्शनकारी की मौत हो गई, जबकि करीब 100 लोग घायल हुए हैं। राष्ट्रपति जेरी ने इस्तीफे की मांग को सख्ती से ठुकरा दिया है और कहा है कि “देश की स्थिरता बनाए रखना” उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

अधिकारियों के मुताबिक, घायलों में 80 पुलिसकर्मी और 10 पत्रकार शामिल हैं। जांच एजेंसियां उस गोलीबारी की पड़ताल कर रही हैं जिसमें 32 वर्षीय हिप-हॉप गायक एडुआर्डो रुइज की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन्हें लीमा की सड़कों पर गोली लगने के बाद गिरते हुए देखा गया।

आंदोलन की शुरुआत कैसे हुई

करीब एक महीने पहले शुरू हुए इस विरोध की शुरुआत बेहतर पेंशन और युवाओं के लिए नौकरी के अवसरों की मांग से हुई थी। धीरे-धीरे यह आंदोलन भ्रष्टाचार, अपराध और सरकार की नाकामी के खिलाफ एक बड़े जनआंदोलन में बदल गया।

यह भी पढ़ें – 1800 किमी तक चली छापेमारी में 7 साइबर ठग गिरफ्तार, मलेशिया-चीन से जुड़े अंतरराष्ट्रीय ठगी गिरोह का खुलासा

राष्ट्रपति जोस जेरी, जिन्होंने 10 अक्टूबर को पद संभाला था, पिछले 10 वर्षों में पेरू के सातवें राष्ट्रपति हैं। उनके शपथ लेने के तुरंत बाद ही विरोध प्रदर्शन तेज हो गए, और युवाओं ने राष्ट्रपति तथा सांसदों से इस्तीफे की मांग शुरू कर दी।

हिंसा और पत्रकारों पर हमले

राष्ट्रीय लोकपाल कार्यालय ने बताया कि झड़पों में 24 प्रदर्शनकारी और 80 पुलिसकर्मी घायल हुए। पत्रकारों पर भी हमले हुए — छह को पैलेट्स से चोट लगी, जबकि चार अन्य पर पुलिस ने हमला किया।

विवादों में राष्ट्रपति जेरी

जेरी, जिन्होंने हाल ही में अपदस्थ राष्ट्रपति डिना बोलुआर्ते की जगह ली थी, पहले संसद के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके प्रधानमंत्री एर्नेस्टो अल्वारेज ने पहले जेन-जेड आंदोलन को “अराजकता फैलाने वाला गिरोह” बताया था।
जेरी पहले भी विवादों में रहे हैं — एक महिला ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था, हालांकि यह मामला अगस्त में खारिज कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने इस मुद्दे को भी उठाते हुए “द रेपिस्ट इज जेरी” जैसे नारे लगाए।

यह भी पढ़ें – दो दिन से लापता महिला की खेत में मिली लाश, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

जनता का गुस्सा क्यों फूटा

विशेषज्ञों का कहना है कि पेरू में जनता का आक्रोश वर्षों से जमा हो रहा है। लगातार बदलती सरकारें, भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराधों ने लोगों का विश्वास खत्म कर दिया है। समाजशास्त्री ओमार कोरोनेल का कहना है कि युवाओं में असुरक्षा और अन्याय के खिलाफ गुस्सा दशकों की विफलताओं का परिणाम है।
प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर तख्तियां उठाईं — “प्रदर्शन अधिकार है, मारना अपराध” और “हत्यारी से बलात्कारी तक, बस चेहरा बदला है।”

धनतेरस 18 अक्टुबर समृद्धि, स्वास्थ्य, आस्था और वैश्विक सांस्कृतिक एकता का प्रतीक पर्व

आधुनिक युग में धनतेरस ने अपने धार्मिक स्वरूप से आगे बढ़कर वैश्विक आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आयामों को भी अपने साथ जोड़ा है -एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं

गोंदिया – वैश्विक स्तरपर भारत की संस्कृति में दीपावली केवल एक दिन का उत्सव नहीं,बल्कि पाँच दिवसीय आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक यात्रा है। इस यात्रा की शुरुआत जिस दिन से होती है,वह दिन है धनतेरस,समृद्धि, आरोग्य और शुभारंभ का पर्व। वर्ष 2025 में धनतेरस 18 अक्टूबर, शनिवार को मनाया जा रहा है। यह दिन न केवल भारत में बल्कि विश्वभर में बसे करोड़ों भारतीयों के लिए दिवाली की शुरुआत का प्रतीक है। आधुनिक युग में धनतेरस ने अपने धार्मिक स्वरूप से आगे बढ़कर वैश्विक आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आयामों को भी अपने साथ जोड़ा है। मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र यह मानता हूं कि धनतेरस का उद्भव वैदिक परंपरा से जुड़ा हुआ है। पुराणों में उल्लेख है कि समुद्र मंथन के समय, देवताओं और असुरों के बीच जब अमृत कलश प्राप्त हुआ,उसी समय धन्वंतरि भगवान,जो आयुर्वेद के देवता माने जाते हैं,अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे।यही दिन त्रयोदशी तिथि का था, जो कार्तिक कृष्ण पक्ष की होती है। इसी कारण इसे धन्वंतरि त्रयोदशी कहा गया,जो आगे चलकर“धनतेरस”के नाम से प्रसिद्ध हुआ।धन्वंतरि देव का आगमन जीवन में स्वास्थ्य, दीर्घायु और संतुलन का प्रतीक है। भारत में प्राचीन काल से ही स्वास्थ्य को धन के समान माना गया है “आरोग्यं परमं भाग्यं, स्वास्थ्यं सर्वार्थसाधनम्।” अर्थात् आरोग्य ही सबसे बड़ा धन है। इसीलिए धनतेरस पर लोग न केवल सोना-चांदी या बर्तन खरीदते हैं,बल्कि आरोग्य, स्वच्छता और संतुलित जीवन के संकल्प भी लेते हैं।
साथियों बात अगर हम धनतेरस: शुभ क्रय और आर्थिकप्रतीकवाद को समझने की करें तो, भारत में धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएँ, वाहन और गहने खरीदने की परंपरा है। इसे शुभ मुहूर्त का प्रतीक माना जाता है। यह दिन वर्ष का वह क्षण होता है जब अर्थव्यवस्था में उपभोक्ता भावनाओं का चरमोत्कर्ष देखा जाता है। 2025 के लिए अनुमान है कि भारतीय बाजार में धनतेरस पर लगभग 65,000 करोड़ रूपए से अधिक का कारोबार होगा,जिसमें आभूषण उद्योग,वाहन,मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण,गृह सज्जा और स्टील-बर्तन उद्योग अग्रणी होंगे।इस दिन का आर्थिक महत्व केवल भारत तक सीमित नहीं है। दुबई, लंदन, न्यूयॉर्क, सिंगापुर, मेलबर्न, टोरंटो और नैरोबी जैसे महानगरों में बसे प्रवासी भारतीय समुदाय भी इस दिन ‘धनतेरस शॉपिंग फेस्टिवल’आयोजित करते हैं। यह दर्शाता है कि भारतीय परंपरा अब एक वैश्विक ब्रांड पहचान में परिवर्तित हो चुकी है।
साथियों बात अगर हम आयुर्वेद और स्वास्थ्य का दिवस:धन्वंतरि पूजा का गूढ़ अर्थ, पर्यावरणीय दृष्टिकोण व सामाजिक एकजुट को समझने की करें तो धनतेरस केवल धन-संपदा का नहीं,बल्कि स्वास्थ्य-संपदा का पर्व हैभगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद का जनक माना जाता है।इस दिन चिकित्सक,वैद्य,फार्मासिस्ट, योग प्रशिक्षक और स्वास्थ्य संस्थान विशेष पूजन-अर्चन करते हैं।2025 में विश्व स्वास्थ्य संगठन और आयुष मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से “ग्लोबल आयुर्वेदा वैलनेस डे” के रूप में धनतेरस को मान्यता देने की पहल भी चल रही है। यह एक ऐसी ऐतिहासिक दिशा होगी जिसमें भारतीय चिकित्सा ज्ञान को वैश्विक आयुर्विज्ञान के मानचित्र पर स्थान मिलेगा।धनतेरस और पर्यावरणीय दृष्टिकोण-धनतेरस का एक गहरा संदेश“संपन्नता के साथ स्थिरता”का भी है। वर्तमान समय में जब उपभोक्तावाद चरम पर है, यह पर्व हमें याद दिलाता है कि वास्तविक समृद्धि वही है जो प्रकृति के संतुलन को बनाए रखे।मिट्टी के दीपक जलाना, तांबे- पीतल के बर्तन खरीदना, और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देना पर्यावरणीय दृष्टि से भी सार्थक कदम हैं।
वर्ष 2025 में पर्यावरणविदों ने यह आह्वान किया है कि धनतेरस पर इको-फ्रेंडली खरीदारी की जाए,जैसे ऊर्जा-संवर्धन करने वाले उपकरण, सौर लैंप, या स्थायी धातु से बने उत्पाद। यह कदम “ग्रीन धनतेरस” की अवधारणा को आगे बढ़ा रहा है।धनतेरस और सामाजिक एकजुटता-धनतेरस का एक बड़ा पक्ष सामाजिक समरसता और सहानुभूति का है। परंपरागत रूप से इस दिन घर में दीप जलाए जाते हैं ताकि अंधकार, गरीबी और दुख को दूर किया जा सके। आधुनिक संदर्भ में इसका अर्थ है,समाज के वंचित वर्ग तक प्रकाश पहुँचाना।अनेक सामाजिक संगठन और एनजीओ धनतेरस के दिन गरीबों को वस्त्र, बर्तन और मिठाइयाँ वितरित करते हैं।कटनी, वाराणसी, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, दुबई और न्यूयॉर्क जैसे शहरों में प्रवासी भारतीय संगठन इस दिन “शेयर द लाइट मूवमेंट”नामक कार्यक्रम चलाते हैं,जिसमें जरूरतमंद परिवारों के घर रोशनी और मुस्कान पहुँचाई जाती है।
साथियों बात अगर हम विश्व पटल पर धनतेरस का विस्तार को समझने की करें तो, आज धनतेरस केवल भारतीयों का त्योहार नहीं रह गया है। यह एक ग्लोबल सांस्कृतिक इवेंट बन चुका है।लंदन में “दिवाली ऑन द स्क्वायर ” नाम से जो आयोजन होता है,वहाँ हर वर्ष लाखों लोग भाग लेते हैं। इस आयोजन की शुरुआत धनतेरस के दिन होती है।सिंगापुर, मलेशिया, फिजी, मॉरीशस, ट्रिनिडाड, और कनाडा जैसे देशों में धनतेरस के अवसर पर “फेस्टिवल ऑफ़ वेल्थ एंड हेल्थ”नाम से सार्वजनिक समारोह आयोजित किए जाते हैं।2025 में अमेरिका के न्यू जर्सी, डलास, और कैलिफोर्निया के भारतीय संघों ने भी धनतेरस पर “ग्लोबल धन्वन्तरि कांफ्रेंस 2025” आयोजित करने की घोषणा की है। इस सम्मेलन में स्वास्थ्य, योग, आयुर्वेद और वित्तीय जागरूकता पर चर्चा होगी,जो दिखाता है कि यह पर्व कितनी बहुआयामी प्रासंगिकता रखता है।
साथियों बात अगर हम धनतेरस और डिजिटल युग कीकांबिनेशन को समझने की करें तो ,वर्तमान डिजिटल युग में धनतेरस ने नई पहचान प्राप्त की है। ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म्स जैसे अमेज़ॉन, फ्लिपकार्ट टाटा क्लिक, और रिलायंस डिजिटल इस दिन विशेष “धनतेरस फेस्टिव सेल ” लॉन्च करते हैं।2025 में इन ऑनलाइन बिक्री से भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था में लगभग 25,000 करोड़ रूपए का अतिरिक्त प्रवाह होने का अनुमान है।डिजिटल पेमेंट्स, यूपीआई और रुपे कार्ड जैसी तकनीकें इस दिन के आर्थिक व्यवहार को पारदर्शिता और गति देती हैं।
धनतेरस अब केवल बाजारों की चमक तक सीमित नहीं, बल्कि यह डिजिटल समृद्धि का प्रतीक भी बन चुका है,जो “नए भारत” की पहचान को दर्शाता है।
साथियों बात अगर हम परिवार और परंपरा,घर की लक्ष्मी का स्वागत व धनतेरस और आधुनिक युवा पीढ़ी को समझने की करें तो,धनतेरस के दिन भारतीय घरों में सुबह से ही सजावट शुरू हो जाती है। लोग अपने घरों को साफ-सुथरा करते हैं, नए वस्त्र पहनते हैं और द्वार पर स्वस्तिक और शुभ-लाभ के चिन्ह बनाते हैं। सायंकाल के समय दीपदान किया जाता है,विशेषकर तुलसी और मुख्य द्वार पर दीप जलाने का विधान है।गृहस्थ इस दिन “यम दीपदान” भी करते हैं,मान्यता है कि इस दीपक की ज्योति से मृत्यु और भय का निवारण होता है। यह प्रतीकात्मक रूप से “प्रकाश से अंधकार पर विजय” का संदेश देता है।घर की स्त्रियाँ इस दिन “लक्ष्मी आराधना” का प्रारंभ करती हैं, जिससे दीपावली की मुख्य पूजा का मंगल आरंभ माना जाता है।धनतेरस और आधुनिक युवा पीढ़ी-नई पीढ़ी के लिए धनतेरस केवल पूजा का दिन नहीं,बल्कि स्व-विकास और वित्तीय अनुशासन की प्रेरणा भी है।भारत के शहरी युवाओं में धनतेरस पर म्यूचुअल फंड, सोने के बॉन्ड, या डिजिटल गोल्ड में निवेश करने की प्रवृत्ति बढ़ रही है।2025 में वित्त विशेषज्ञों ने इसे “फाइनेंसियल वैलनेस फेस्टिवल” का नाम दिया है,जो दर्शाता है कि आज की पीढ़ी इस परंपरा को आर्थिक साक्षरता के माध्यम से पुनःपरिभाषित कर रही है।
साथियों बात अगर हम धनतेरस और भारतीय अर्थव्यवस्था का मनोवैज्ञानिक पहलू व धनतेरस और महिला सशक्तिकरण को समझने की करें तो भारतीय अर्थव्यवस्था में त्योहारों का प्रभाव गहरा होता है।धनतेरस वह क्षण है जब करोड़ों उपभोक्ता नई खरीदारी के लिएसकारात्मक मानसिकता में होते हैं।इसउत्साह से मांग बढ़ती है,उत्पादन को गति मिलती है,और रोज़गार सृजन को बल मिलता है।अर्थशास्त्रियों का मत है कि भारत की जीडीपी में त्योहारों के सीज़न के दौरान लगभग 2पेर्सेंट तक का उछाल देखा जा सकता है।इस प्रकार धनतेरस केवल सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि आर्थिक इंजन का उत्प्रेरक भी है।धनतेरस और महिला सशक्तिकरण -धनतेरस के दिन घर की “गृहलक्ष्मी” को केंद्र में रखा जाता है। यह सांस्कृतिक रूप से नारी शक्ति का सम्मान है।आज के युग में महिलाएँ न केवल परिवार की रक्षक हैं, बल्कि वित्तीय निर्णयों में समान भागीदारी निभा रही हैं।इस दिन कई बैंक और फिनटेक संस्थान महिलाओं के लिए “स्वर्ण निवेश योजना” या “धन लक्ष्मी सेविंग प्रोग्राम” जैसी योजनाएँ लॉन्च करते हैं।यह दिखाता है कि परंपरा और आधुनिकता का संगम किस प्रकार महिला सशक्तिकरण के माध्यम से सामाजिक समृद्धि में परिवर्तित हो रहा है।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि धनतेरस समृद्धि का नया अर्थ, धनतेरस 2025 केवल तिथि नहीं, बल्कि एक विचार हैँ कि सच्चा धन वह है जो बाँटने से बढ़ता है, और सच्ची समृद्धि वह है जो सबके जीवन में प्रकाश लाए।चाहे वह आर्थिक हो, सामाजिक हो या आध्यात्मिक धनतेरस हमें यह सिखाता है कि हर उपलब्धि का अर्थ तभी है जब वह साझी खुशी में परिवर्तित हो।इसलिए जब 18 अक्टूबर 2025 की संध्या में दीपक जलें, तो वे केवल घरों में नहीं, मानवता के हृदयों में भी उजियारा करें।यह धनतेरस नई चेतना,नईजिम्मेदारी और नई वैश्विक संस्कृति का उद्घोष बने,जहाँ आरोग्य, समृद्धि और सद्भाव एक साथ दीपित हों।

-संकलनकर्ता लेखक – कर विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतर्राष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि सीए(एटीसी) संगीत माध्यमा एडवोकेट किशन सनमुखदास भावानानी गोंदिया महाराष्ट्र

अंक ज्योतिष भविष्यफल 17 अक्टूबर 2025: मंगल का प्रभाव, आज का दिन लाएगा निर्णय शक्ति और ऊर्जा

🔮पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय


आज का अंकफल:
आज 17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार है। इस दिन की कुल अंक गणना (1+7+1+0+2+0+2+5=18 → 1+8=9) मूलांक 9 बनाती है। इस अंक का स्वामी मंगल ग्रह है, जो ऊर्जा, साहस और निर्णय क्षमता के प्रतीक हैं। आज का दिन एक्शन, आत्मविश्वास और कर्म प्रधान रहेगा। आइए जानते हैं—मूलांक 1 से 9 तक के जातकों का अंक ज्योतिष राशिफल 👇
🌞 मूलांक 1 (Number 1)
नेतृत्व और आत्मविश्वास की परीक्षा का दिन है। सहकर्मी आपकी राय पर निर्भर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में निर्णय सोच-समझकर लें। अहंकार त्यागना सफलता की कुंजी बनेगा।
शुभ सुझाव: टीमवर्क को महत्व दें।
सावधानी: एकतरफा फैसले से बचें।
🌙 मूलांक 2 (Number 2)
भावनाएँ आज आपके निर्णयों को प्रभावित करेंगी। किसी पुराने रिश्ते से जुड़ी खबर मन को छू सकती है। भावनाओं में बहने के बजाय व्यवहारिक बनें।
शुभ सुझाव: संवाद को सहज बनाएं।
सावधानी: अत्यधिक संवेदनशील न बनें।
🔱 मूलांक 3 (Number 3)
आपकी बुद्धिमत्ता और विचारों का सम्मान होगा। अध्यापन, सलाह या धार्मिक कार्यों से जुड़ाव शुभ रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन लाभकारी।
शुभ सुझाव: अपनी योजनाओं को साझा करें।
सावधानी: दूसरों की राय को अनदेखा न करें।
⚙️ मूलांक 4 (Number 4)
कठिनाइयों के बावजूद आज आप स्थिर रहेंगे। योजनाओं में थोड़ी देरी संभव है। तकनीकी कार्यों में ध्यान की आवश्यकता होगी।
शुभ सुझाव: शांत और संयमित रहें।
सावधानी: नई शुरुआत से पहले पुनः विचार करें।

💬 मूलांक 5 (Number 5)
संचार, यात्रा और बातचीत से नए अवसर मिलेंगे। वाणी में प्रभाव रहेगा, जिससे लाभ संभव है। व्यापारिक वार्ताएं सफल होंगी।
शुभ सुझाव: संपर्कों का विस्तार करें।
सावधानी: जल्दबाजी में निर्णय न लें।
💖 मूलांक 6 (Number 6)
प्रेम और सौंदर्य का दिन है। पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें।
शुभ सुझाव: रिश्तों में स्नेह बढ़ाएं।
सावधानी: फिजूलखर्ची से बचें।
🕉️ मूलांक 7 (Number 7)
आपका अंतर्ज्ञान आज मार्गदर्शन करेगा। आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। किसी रहस्य का समाधान मिल सकता है।
शुभ सुझाव: आत्मचिंतन करें।
सावधानी: अपनी सोच दूसरों पर न थोपें।
⚖️ मूलांक 8 (Number 8)
कर्मफल का समय है। न्याय और अनुशासन से प्रगति संभव है। कार्यस्थल पर मेहनत रंग लाएगी। धैर्य रखें, सफलता निश्चित है।
शुभ सुझाव: नियमों का पालन करें।
सावधानी: परिणाम की जल्दी न करें।
🔥 मूलांक 9 (Number 9)
आज का दिन आपके लिए विशेष है। आत्मबल और जोश में वृद्धि होगी। लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होने के संकेत हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
शुभ सुझाव: जोश के साथ विवेक अपनाएं।
सावधानी: विवादों से दूर रहें।
📿 विशेष संकेत:
आज मंगल की ऊर्जा आपके कार्यों में नई गति लाएगी। परंतु संयम और धैर्य ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

ये भी पढ़ें –आज का इतिहास — 17 अक्टूबर

ये भी पढ़ें –इतिहास के आईने में “लॉर्ड कार्नवालिस

ये भी पढ़ें –🗓️ विकास, विनाश और नवाचार की ऐतिहासिक गाथा

ये भी पढ़ें –🌺 धनतेरस से भाई दूज तक: पंचदिवसीय महापर्व —समृद्धि, पवित्रता, भक्ति और प्रेम की सांस्कृतिक सरगम

ये भी पढ़ें –सेंट्रल मार्केट केस में 45 अफसर और 21 व्यापारी पर मुकदमा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर कार्रवाई

ये भी पढ़ें –अपार आईडी से छात्रों को हवाई यात्रा में छूट, देशभर के 31 करोड़ विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

ये भी पढ़ें –1800 किमी तक चली छापेमारी में 7 साइबर ठग गिरफ्तार, मलेशिया-चीन से जुड़े अंतरराष्ट्रीय ठगी गिरोह का खुलासा

दो दिन से लापता महिला की खेत में मिली लाश, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

भलुअनी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनौती गांव में दो दिन से लापता महिला की लाश खेत में पाई गई। जानकारी के मुताबिक, गांव की 38 वर्षीय सरिता देवी की मौत हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुई है। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने खेत की पगडंडी पर झुलसे हाल में शव देखा तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

धनौती गांव निवासी मुन्ना चौहान की पत्नी सरिता देवी 14 अक्तूबर को सोनखरिका गांव में कोटे की दुकान से राशन लेने गई थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजन दो दिनों से उनकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखकर शोर मचाया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, सरिता की साड़ी का निचला हिस्सा जला हुआ था। दो दिन पहले खेत के पास ट्यूबवेल की ओर जाने वाला हाईटेंशन तार टूटकर गिरा था। आशंका है कि सरिता उसी तार की चपेट में आ गईं। बिजली विभाग ने तार गिरने की सूचना के बाद आपूर्ति तो बहाल करा दी थी, लेकिन शव खेत में ही पड़ा रह गया।

सरिता देवी के मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पति मुन्ना चौहान, बेटों आदित्य, आयुष और बेटियों आयुषी व रितिका का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ राजेश चतुर्वेदी और थानाध्यक्ष प्रदीप पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

1800 किमी तक चली छापेमारी में 7 साइबर ठग गिरफ्तार, मलेशिया-चीन से जुड़े अंतरराष्ट्रीय ठगी गिरोह का खुलासा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। निवेश के नाम पर ठगी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। उत्तरी जिला साइबर थाना पुलिस ने 9 दिन तक चली 1800 किलोमीटर की छापेमारी के बाद दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी कंपनियां बनाकर बैंक खाते खोलता था और बाद में इन खातों को मलेशिया, चीन और दुबई में बैठे साइबर अपराधियों को सौंप देता था। आरोपी 2 से 10 फीसदी कमीशन लेकर ठगी की रकम विदेश भेजते थे।

पुलिस ने आरोपियों से 10 मोबाइल, 14 सिम कार्ड, 17 डेबिट कार्ड, एक लैपटॉप, तीन पैन कार्ड, पांच चेकबुक और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी अतुल कुमार, यूपी फर्रुखाबाद निवासी प्रशांत सिंह, बिहार के भावेश कुमार खान, राजस्थान के सुमित झाझरिया, योगेश कुमार, गौरव और विवेक कुमार सत्तावान के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें – अपार आईडी से छात्रों को हवाई यात्रा में छूट, देशभर के 31 करोड़ विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

अब तक इस गिरोह से एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज 46 शिकायतें जुड़ी हैं। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने करोड़ों रुपये की ठगी कर विदेशी खातों में भेजे हैं। पुलिस ने इनके बैंक खातों में 8.58 लाख रुपये फ्रीज किए हैं।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 22 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आने के बाद जांच शुरू हुई थी। पीड़ित मुकेश कुमार ने फेसबुक पर एक निवेश विज्ञापन देखकर पैसा लगाया था। ठगों ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर निवेश पर फर्जी मुनाफे दिखाए और 22 लाख रुपये हड़प लिए।

पुलिस ने व्हाट्सएप, ईमेल, आईपी लॉग और 200 से अधिक मोबाइल नंबरों की जांच की, जिसमें मलेशिया से ठगों का नेटवर्क सक्रिय पाया गया। 6 से 14 अक्तूबर के बीच दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद और राजस्थान में छापेमारी कर सातों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें – सेंट्रल मार्केट केस में 45 अफसर और 21 व्यापारी पर मुकदमा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर कार्रवाई

अपार आईडी से छात्रों को हवाई यात्रा में छूट, देशभर के 31 करोड़ विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। देशभर के विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने एक राष्ट्र-एक विद्यार्थी पहल के तहत अब अपार आईडी (Automated Permanent Academic Account Registry ID) रखने वाले छात्रों को हवाई टिकट पर छूट देने का फैसला किया है। इस सुविधा का लाभ देशभर के 31.56 करोड़ विद्यार्थी उठा सकेंगे जिनकी अपार आईडी पहले ही जारी की जा चुकी है।

शिक्षा मंत्रालय ने यह योजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अंतर्गत शुरू की है। इसमें स्कूल, उच्च शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। अपार आईडी धारक छात्र अब एअर इंडिया की ओर से दी जाने वाली विशेष छूट का लाभ उठा सकेंगे। मंत्रालय का उद्देश्य विद्यार्थियों की सहमति से उनकी यात्रा को और अधिक सुलभ व किफायती बनाना है।

अपार आईडी 12 अंकों की एक विशिष्ट डिजिटल पहचान संख्या है जो प्रत्येक विद्यार्थी को दी जाती है। यह आईडी डिजिलॉकर से जुड़ी होती है और इसमें विद्यार्थियों के मार्कशीट, प्रमाणपत्र, छात्रवृत्ति और अन्य शैक्षणिक उपलब्धियां डिजिटल रूप से संग्रहीत रहती हैं। इससे विद्यार्थी कभी भी अपने रिकॉर्ड को सुरक्षित रूप में एक्सेस कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – सेंट्रल मार्केट केस में 45 अफसर और 21 व्यापारी पर मुकदमा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर कार्रवाई

सेंट्रल मार्केट केस में 45 अफसर और 21 व्यापारी पर मुकदमा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर कार्रवाई

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। नौचंदी थाना पुलिस ने आवास विकास परिषद के 45 वर्तमान और सेवानिवृत्त अधिकारियों तथा 21 व्यापारियों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने आवासीय भूखंड पर बने व्यावसायिक कांप्लेक्स को खाली कराने और ध्वस्त करने का आदेश दिया था। आदेश का पालन न करने पर कोर्ट ने गृह सचिव, आवास आयुक्त, एसएसपी मेरठ, नौचंदी थानाध्यक्ष और 13 व्यापारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 27 अक्तूबर तक जवाब मांगा है।

यह भी पढ़ें – 🌺 धनतेरस से भाई दूज तक: पंचदिवसीय महापर्व —समृद्धि, पवित्रता, भक्ति और प्रेम की सांस्कृतिक सरगम

आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता आफताब अहमद ने पहले मुकदमे में 45 अधिकारियों के खिलाफ सरकारी आदेश की अवहेलना और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे मुकदमे में अवर अभियंता अजब सिंह ने 21 व्यापारियों पर कोर्ट आदेश की अवमानना का आरोप लगाया है। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के 17 दिसंबर 2024 के आदेश के तहत की गई है, जिसमें भूखंड संख्या 661/6 पर बने व्यावसायिक कांप्लेक्स को तीन महीने में खाली कर ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए थे।

यह भी पढ़ें – फर्जी IAS बनकर 150 लोगों से 80 करोड़ की ठगी, वकील की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

🌺 धनतेरस से भाई दूज तक: पंचदिवसीय महापर्व —समृद्धि, पवित्रता, भक्ति और प्रेम की सांस्कृतिक सरगम

✍️ सोमनाथ मिश्र की प्रस्तुति

भारत की संस्कृति में दीपावली केवल एक दिन का नहीं बल्कि पाँच दिनों तक चलने वाला एक महापर्व है — जो धनतेरस से आरंभ होकर भाई दूज पर पूर्ण होता है। यह पर्व समृद्धि, पवित्रता, भक्ति, स्नेह और पारिवारिक प्रेम का प्रतीक है। दुनियाभर में बसे भारतवंशी इन दिनों में भारतीय परंपराओं की ज्योति प्रज्वलित करते हैं।

🌟 पहला दिन: धनतेरस — आरोग्य और समृद्धि का आरंभ

धनतेरस को भगवान धन्वंतरि का जन्मदिन माना जाता है। इस दिन सोना-चाँदी, बर्तन या अन्य धातु की वस्तु खरीदना शुभ माना जाता है। यह दिन स्वास्थ्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

🪔 दूसरा दिन: नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली)

इस दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर का वध किया था। यह अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक दिन है। घरों में दीप सजाए जाते हैं और लोग नकारात्मकता से मुक्ति के लिए स्नान और पूजा करते हैं।

🎇 तीसरा दिन: दीपावली — लक्ष्मी पूजन और उजियारा पर्व

दीपावली की रात्रि में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस दिन घर-आँगन दीपों से जगमगा उठता है, और वातावरण में भक्ति, प्रसन्नता तथा एकता की भावना व्याप्त रहती है।

🪶 चौथा दिन: गोवर्धन पूजा — प्रकृति और कर्तव्य का सम्मान

गोवर्धन पूजा का संबंध भगवान कृष्ण द्वारा इंद्र के अहंकार भंजन से है। यह पर्व प्रकृति, पर्यावरण और सामूहिक सहयोग का संदेश देता है। इस दिन अन्नकूट का आयोजन कर भगवान को अर्पण किया जाता है।

👩‍❤️‍👨 पाँचवाँ दिन: भाई दूज — प्रेम और स्नेह का प्रतीक

भाई दूज पर बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना करती हैं। यह दिन भाई-बहन के शुद्ध प्रेम और पारस्परिक संरक्षण का प्रतीक है।

विश्वभर में बसे भारतवंशी धनतेरस से भाई दूज तक अपने घरों में भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और परिवारिक एकता का दीप जलाते हैं। इन पाँचों दिनों का संदेश है —


“प्रकाश फैलाओ, प्रेम बाँटो, और संस्कृति को अपनाओ।”

ये भी पढ़ें –सज गई रामनगरी अयोध्या: आज से शुरू होगा दीपोत्सव, 28 लाख दीपों से जगमगाएगी राम की पैड़ी, 5 देशों के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन

ये भी पढ़ें –🌞 17 अक्टूबर 2025 का दिव्य पंचांग: एकादशी के पुण्य में स्नान, दान और भक्ति का श्रेष्ठ योग

ये भी पढ़ें –फर्जी IAS बनकर 150 लोगों से 80 करोड़ की ठगी, वकील की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

आज का इतिहास — 17 अक्टूबर

17 अक्टूबर के प्रमुख ऐतिहासिक घटनाक्रम

1777 – अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ब्रिटिश जनरल बर्गोयने ने सराटोगा में अमेरिकी जनरल गेट्स के सामने आत्मसमर्पण किया।
1814 – लंदन में बियर की एक फैक्ट्री के टैंक फटने से बाढ़ जैसी स्थिति बनी, जिसमें कई लोगों की मृत्यु हुई — इसे “London Beer Flood” कहा गया।
1912 – बुल्गारिया, सर्बिया और ग्रीस ने ओटोमन साम्राज्य पर युद्ध की घोषणा की — प्रथम बाल्कन युद्ध का आरंभ।
1933 – अल्बर्ट आइंस्टीन ने नाजी शासन के कारण जर्मनी छोड़कर अमेरिका में स्थायी निवास ग्रहण किया।
1949 – चीन के कम्युनिस्ट नेता माओत्से तुंग ने बीजिंग में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना की औपचारिक घोषणा की।
1979 – मदर टेरेसा को मानवता की सेवा के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1989 – कैलिफोर्निया (अमेरिका) में भीषण भूकंप से भारी तबाही हुई, 60 से अधिक लोगों की मौत हुई।
2015 – अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप आया जिसमें कई लोगों की जान गई।

जन्म

1817 – सर सय्यद अहमद ख़ान – प्रसिद्ध समाज सुधारक और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक।
1882 – सतीश चंद्र मुखर्जी – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद।
1900 – शरदचंद्र बोस – नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई, समाजसेवी और वकील।
1931 – स्मिता पाटिल – हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री, अपने यथार्थवादी अभिनय के लिए प्रसिद्ध।

निधन

1849 – फ्रेडरिक शोपां – पोलैंड के प्रसिद्ध संगीतकार और पियानो वादक।
1991 – सर रिचर्ड बकिंघम – ब्रिटिश भौतिकशास्त्री।
2013 – सी. नायडू – भारतीय क्रिकेट टीम के पहले कप्तान।

फर्जी IAS बनकर 150 लोगों से 80 करोड़ की ठगी, वकील की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। खुद को गुजरात कैडर का IAS अधिकारी बताकर 150 लोगों से लगभग 80 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले जालसाज डॉ. विवेक मिश्र को चिनहट पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी झारखंड के बोकारो का निवासी है और लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी और उसकी दो बहनों — निधि मिश्र व विधि मिश्र — के खिलाफ वर्ष 2019 में धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच फिलहाल CB-CID कर रही है।

वकील ने कराया मुकदमा दर्ज

गोमतीनगर विकल्पखंड निवासी सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता डॉ. आशुतोष मिश्र ने 24 जुलाई 2019 को चिनहट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि विवेक मिश्र ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये ऐंठे थे।

यह भी पढ़ें – 🌞 17 अक्टूबर 2025 का दिव्य पंचांग: एकादशी के पुण्य में स्नान, दान और भक्ति का श्रेष्ठ योग

2014 बैच का फर्जी IAS बन ठगता था

पुलिस जांच में सामने आया कि विवेक खुद को 2014 बैच का IAS अधिकारी और गुजरात सरकार में सचिव के पद पर तैनात बताता था। इतना ही नहीं, वह अपनी बहनों को IPS अधिकारी बताकर लोगों को भ्रमित करता था।
वह सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर सीधी-सादी युवतियों से शादी का प्रस्ताव देता था, फिर उनके परिवारों से सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर रकम वसूलता था।

150 लोगों से 80 करोड़ की ठगी

विवेक मिश्र ने कथित तौर पर करीब 150 लोगों को नौकरी का लालच देकर 80 करोड़ रुपये ठगे। शिकायतकर्ता आशुतोष मिश्र ने बताया कि आरोपी ने उनके चार जूनियरों से 4.5 लाख रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र दिए थे, जिनमें किसी को जनसंपर्क अधिकारी तो किसी को खेल कोटे से डिप्टी एसीपी नियुक्त करने का झांसा दिया गया था।

यह भी पढ़ें – सज गई रामनगरी अयोध्या: आज से शुरू होगा दीपोत्सव, 28 लाख दीपों से जगमगाएगी राम की पैड़ी, 5 देशों के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन

गिरफ्तारी और आगे की जांच

पुलिस ने आरोपी को कमता क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। फिलहाल CB-CID उसकी दोनों बहनों की भूमिका की जांच कर रही है। विवेक के सोशल मीडिया अकाउंट्स और बैंक ट्रांजैक्शन की भी पड़ताल चल रही है।

🌞 17 अक्टूबर 2025 का दिव्य पंचांग: एकादशी के पुण्य में स्नान, दान और भक्ति का श्रेष्ठ योग

पंडित बृज नारायण मिश्र (हनुमान भक्त) के अनुसार


शुक्रवार, कार्तिक कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का दिन है — जो पवित्रता, साधना और मोक्षदायिनी ऊर्जा से परिपूर्ण है।
आज का दिन सिंह राशि के चंद्रमा और तुला में प्रवेश करते सूर्य के संयोग से नये आरंभ का संकेत दे रहा है।
🕉 आज का विस्तृत पंचांग • October 17, 2025 (शुक्रवार)
तिथि: कार्तिक कृष्ण पक्ष एकादशी
🕓 प्रारंभ – 16 अक्टूबर, सुबह 10:35 बजे से
🕓 समाप्ति – 17 अक्टूबर, सुबह 11:12 बजे तक
उपरांत द्वादशी तिथि आरंभ।
✨ नक्षत्र:मघा – दोपहर 1:57 बजे तक
उपरांत पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र प्रारंभ
🪔 योग:शुक्ल योग – 18 अक्टूबर, 1:48 AM तक उसके बाद ब्रह्म योग प्रारंभ
🌗 करण:बालव – 11:12 AM तक
यूकौलव – 11:42 PM तक
उपरांत तैतिल करणम
☀️ सूर्य, चंद्र और ग्रह स्थिति
🌅 सूर्योदय: 6:28 AM
🌇 सूर्यास्त: 5:55 PM
🌕 चंद्रोदय: 2:39 AM
🌘 चंद्रास्त: 3:39 PM
🌞 सूर्य राशि:
कन्या राशि में प्रातः, तत्पश्चात तुला राशि में प्रवेश दोपहर 1:45 बजे
🌙 चंद्र राशि:
पूरे दिन सिंह राशि पर गोचर
🪔 अयन: दक्षिणायन
🌾 ऋतु: शरद ऋतु
📜 संवत्सर: विक्रम संवत 2082 (कालयुक्त), शक संवत 1947 (विश्वावसु)
🔱 शुभ और अशुभ काल
🪶 शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: 11:49 AM – 12:35 PM
अमृत काल: 11:25 AM – 1:06 PM
ब्रह्म मुहूर्त: 4:52 AM – 5:40 AM
☠️ अशुभ काल
राहुकाल: 10:46 AM – 12:12 PM
यमगंड: 3:04 PM – 4:29 PM
कुलिक काल: 7:54 AM – 9:20 AM
दुर्मुहूर्त: 8:46 AM – 9:31 AM, पुनः 12:35 PM – 1:20 PM
वर्ज्य काल: 10:32 PM – 12:15 AM
🌿 आज का धार्मिक महत्व
आज की एकादशी तिथि को पापांकुशा एकादशी कहा गया है।
विष्णु उपासना, व्रत, दान और हरि स्मरण से पापों का क्षय होता है।
भगवान श्रीहरि विष्णु के चरणों में उपवास, तुलसी अर्चन, और दान-पुण्य से मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।
इस दिन व्रती को जल, फल और हरिनाम के साथ रात्रि जागरण करने की परंपरा है।
धर्मशास्त्रों के अनुसार – “एकादशी व्रत से लाखों अश्वमेध यज्ञों का फल मिलता है।”
🌕 चन्द्रशास्त्र और गण्डमूल नक्षत्र
गण्डमूल नक्षत्र: मघा (16 अक्टूबर 12:42 PM – 17 अक्टूबर 1:57 PM)
इस काल में जन्म लेने वाले शिशुओं हेतु गण्डमूल शांति अनिवार्य मानी जाती है।
चन्द्राष्टम: उत्तराषाढ़ा (अंतm
मम
🌸 दिन का संदेश आज
“एकादशी का व्रत केवल उपवास नहीं, आत्मशुद्धि की साधना है।
इस दिन हृदय में शांति और हरि स्मरण का दीप जलाएं — यही दिव्य आराधना है।”

ये भी पढ़ें –🌞 17 अक्टूबर 2025 का दिव्य राशिफल: शुक्रवार का दिन लाएगा नई संभावनाएँ और ईश कृपा

ये भी पढ़ें –सज गई रामनगरी अयोध्या: आज से शुरू होगा दीपोत्सव, 28 लाख दीपों से जगमगाएगी राम की पैड़ी, 5 देशों के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन

ये भी पढ़ें –जेलेंस्की के दौरे से पहले ट्रंप ने पुतिन से की बात, यूक्रेन को मिल सकती है टॉमहॉक्स मिसाइल

सज गई रामनगरी अयोध्या: आज से शुरू होगा दीपोत्सव, 28 लाख दीपों से जगमगाएगी राम की पैड़ी, 5 देशों के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। तीन दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत आज से हो रही है, जिसमें सरयू तट पर 28 लाख दीपों की जगमग रोशनी पूरे विश्व को राममय करने वाली है। इस बार का दीपोत्सव परंपरा और तकनीक का संगम लेकर आया है — लेजर शो, ड्रोन शो और प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिये रामकथा के प्रसंगों को जीवंत रूप में दिखाया जाएगा।

अयोध्या का भव्य दीपोत्सव 2025

रामनगरी की सड़कों से लेकर घाटों तक दीपों की पंक्तियां सज चुकी हैं। मंदिरों में गूंज रहे मंगल गीत और गलियों में झिलमिलाती रोशनी ने शहर को स्वर्गिक रूप दे दिया है। श्रद्धालु और पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें – जेलेंस्की के दौरे से पहले ट्रंप ने पुतिन से की बात, यूक्रेन को मिल सकती है टॉमहॉक्स मिसाइल

5 देशों के कलाकारों की रामलीला

इस वर्ष दीपोत्सव में रूस, थाईलैंड, इंडोनेशिया, नेपाल और श्रीलंका के कलाकार भगवान श्रीराम की लीला का मंचन करेंगे। कुल 90 विदेशी कलाकार अपनी-अपनी भाषाओं में “जय श्रीराम” का उद्घोष करेंगे।

रूस के कलाकार: सीता स्वयंवर का मंचन

थाईलैंड के कलाकार: तीन प्रमुख युद्धों का दृश्य

इंडोनेशिया के कलाकार: लंका दहन और अयोध्या वापसी

नेपाल के कलाकार: लक्ष्मण शक्ति प्रदर्शन

श्रीलंका के कलाकार: रावणेश्वरा प्रसंग का मंचन

11 मंचों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

अयोध्या में इस बार 11 मंच बनाए गए हैं — जिन पर देशभर से आए 2000 से अधिक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इनमें अवधी और भोजपुरी भजन, लोक संगीत और पारंपरिक नृत्य शामिल हैं।
रामकथा पार्क, तुलसी उद्यान, बड़ी देवकाली और गुप्तार घाट जैसे प्रमुख स्थलों पर विशेष मंच तैयार किए गए हैं।

यह भी पढ़ें – सलेमपुर के रामपुर मोड़ पर मोबाइल लौटाने की बात पर हुआ विवाद, फिर लौटी भीड़ ने सागर ढाबे में की जबरदस्त तोड़फोड़

दीपों से रचेंगे नया इतिहास

छोटी दीपावली (19 अक्टूबर) को राम की पैड़ी पर 28 लाख दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है।

वर्षजले दीप
2017 1.71 लाख
20183.01 लाख
20194.04 लाख
20206.06 लाख
20219.41 लाख
202215.76 लाख
202322.23 लाख
202425.12 लाख
202528 लाख (अनुमानित)

अयोध्या का यह आयोजन न केवल भक्ति का पर्व है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि राम की नगरी केवल इतिहास नहीं, बल्कि जीवंत अध्यात्म की प्रतीक है।

जेलेंस्की के दौरे से पहले ट्रंप ने पुतिन से की बात, यूक्रेन को मिल सकती है टॉमहॉक्स मिसाइल

वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (16 अक्टूबर 2025) को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की। यह वार्ता उस समय हुई जब ट्रंप शुक्रवार (17 अक्टूबर) को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से व्हाइट हाउस में मुलाकात करने वाले हैं।

ट्रंप ने इस बातचीत की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर साझा करते हुए लिखा, “मैं अभी राष्ट्रपति पुतिन से बात कर रहा हूं। यह लंबी बातचीत जारी है, और मैं इसके बाद सभी मुद्दों पर रिपोर्ट दूंगा।”

टॉमहॉक्स मिसाइल को लेकर बढ़ी हलचल

अमेरिकी राष्ट्रपति और यूक्रेनी राष्ट्रपति की यह बैठक टॉमहॉक्स मिसाइलों की संभावित डील को लेकर अहम मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, जेलेंस्की चाहते हैं कि अमेरिका इन मिसाइलों को यूक्रेन को सौंपे ताकि वह रूस के खिलाफ अपने अभियान को और मजबूत कर सके।

जेलेंस्की ने तर्क दिया कि अगर अमेरिका यूक्रेन को टॉमहॉक्स मिसाइलें देता है, तो इससे पुतिन पर युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत का दबाव बढ़ेगा।

ट्रंप का इजरायल दौरे के दौरान बयान

इससे पहले, ट्रंप ने 12 अक्टूबर 2025 को इजरायल यात्रा के दौरान कहा था कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए पुतिन से “टॉमहॉक्स डील” पर चर्चा कर सकते हैं। उन्होंने कहा था — “मुझे नहीं लगता कि रूस इन मिसाइलों को देखना चाहता है, लेकिन मैं इस पर पुतिन से बात कर सकता हूं।”

भू-राजनीतिक महत्व

विशेषज्ञों का मानना है कि यह वार्ता रूस-यूक्रेन युद्ध की दिशा बदल सकती है। अगर टॉमहॉक्स मिसाइलें यूक्रेन को मिलती हैं, तो यह संघर्ष और भी गंभीर मोड़ ले सकता है।

🌞 17 अक्टूबर 2025 का दिव्य राशिफल: शुक्रवार का दिन लाएगा नई संभावनाएँ और ईश कृपा

जानें, किस राशि पर बरसेगा भाग्य का आशीर्वाद!

आज का राशिफल 17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार


जाने-माने ज्योतिषाचार्य पंडित बृज नारायण मिश्र (हनुमान भक्त) के अनुसार आज का दिन चंद्र गोचर और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ऊर्जा, अवसर और निर्णय का दिन रहेगा।
शुक्रवार का यह पवित्र दिन माँ लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए उत्तम है। आज के राशिफल में जानें – मेष से मीन तक 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा, कौन-सा उपाय देगा सफलता और किस दिशा में बढ़े भाग्य का सितारा।
मेष राशि (Aries)
आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा दोनों प्रबल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता का लोहा सब मानेंगे। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं, पर जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन संवादशील और प्रभावशाली रहेगा।
दांपत्य जीवन: प्रेम में मधुरता रहेगी, पर क्रोध पर नियंत्रण जरूरी।
आर्थिक स्थिति: धन प्राप्ति के योग हैं, पर खर्च भी अधिक रहेगा।
कला-संगीत: रचनात्मकता चरम पर।
शुभ रंग: लाल  शुभ अंक: 9
देवी-देवता पूजन: हनुमान जी को गुड़ व चने का भोग लगाएं।
उपाय: “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का जाप करें।
वृषभ राशि (Taurus)
भावनात्मक रूप से स्थिर रहना आज आपके लिए आवश्यक है। दांपत्य जीवन में हल्की नोकझोंक संभव, पर प्रेम की डोर मजबूत रहेगी। व्यवसाय में सामान्य लाभ मिलेगा। विद्यार्थी अपनी एकाग्रता से लक्ष्य साधेंगे। राजनैतिक वर्ग के लिए सम्मान वृद्धि का दिन।
आर्थिक स्थिति: निवेश सोच-समझकर करें।
कला-संगीत: मन प्रसन्न रहेगा, सृजनात्मक कार्यों में सफलता।
शुभ रंग: सफेद  शुभ अंक: 6
देवी-देवता पूजन: माँ लक्ष्मी को सफेद पुष्प चढ़ाएं।
उपाय: शुक्रवार को गरीब कन्याओं को मिठाई दान करें।
मिथुन राशि (Gemini)
वाणी और तर्क से आज आप सबका दिल जीत लेंगे। जो लोग मीडिया, अध्यापन या मार्केटिंग से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ। विद्यार्थियों के लिए यह दिन नए अवसर लेकर आएगा। व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा।
राजनीतिक दृष्टि से: वाणी से प्रभाव बढ़ेगा।
दांपत्य जीवन: साथी की भावनाओं को समझें।
आर्थिक पक्ष: आय के नए स्रोत खुलेंगे।
शुभ रंग: हरा  शुभ अंक: 5
देवी-देवता पूजन: तुलसी माता को जल अर्पित करें।
उपाय: शाम को तुलसी दीप जलाएं।
कर्क राशि (Cancer)
घर-परिवार में जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भूमि या संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना मामला सुलझ सकता है। विद्यार्थी वर्ग को मन एकाग्र करने की जरूरत।
व्यवसाय: पारिवारिक सहयोग से उन्नति।
दांपत्य जीवन: मनमुटाव को बातचीत से सुलझाएं।
आर्थिक दृष्टि: धन प्राप्ति के शुभ संकेत।
शुभ रंग: सफेद  शुभ अंक: 2
देवी-देवता पूजन: चंद्रमा को कच्चे दूध से अर्घ्य दें।
उपाय: जरूरतमंद को चावल व दूध का दान करें।
सिंह राशि (Leo)
आपका आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल चरम पर रहेगा। अधिकारी वर्ग आपके कार्य की सराहना करेगा। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगिता में सफलता। राजनैतिक क्षेत्र में आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी।
दांपत्य जीवन: प्रेम और सहयोग बढ़ेगा।
आर्थिक दृष्टि: लाभ और मान-सम्मान दोनों मिलेंगे।
कला-संगीत: प्रसिद्धि बढ़ेगी।
शुभ रंग: सुनहरा  शुभ अंक: 1
देवी-देवता पूजन: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
उपाय: “ॐ सूर्याय नमः” का जाप करें।
कन्या राशि (Virgo)
विवेक और योजना के साथ कार्य करें। अधिक सोचने से अवसर न खोएं। व्यापार में नए प्रस्ताव आएंगे। विद्यार्थी वर्ग मेहनत से सफलता पाएगा।
राजनीति में: आपकी नीतियाँ प्रशंसनीय होंगी।
दांपत्य जीवन: मधुरता बनी रहेगी।
आर्थिक पक्ष: सामान्य पर स्थिर रहेगा।
शुभ रंग: हरा  शुभ अंक: 5
देवी-देवता पूजन: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
उपाय: “ॐ गं गणपतये नमः” का जाप करें।
तुला राशि (Libra)
संबंधों और साझेदारी में सुधार के संकेत हैं। किसी पुराने विवाद का हल मिलेगा। विद्यार्थियों को अध्ययन में लाभ। कला-संगीत से जुड़े लोग सफलता पाएंगे।
व्यवसाय: पार्टनरशिप में सावधानी रखें।
दांपत्य जीवन: सामंजस्यपूर्ण रहेगा।
आर्थिक स्थिति: धन लाभ संभव।
शुभ रंग: गुलाबी  शुभ अंक: 6
देवी-देवता पूजन: माँ लक्ष्मी को गुलाब अर्पित करें।
उपाय: “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” 11 बार जाप करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
कार्यस्थल पर मतभेद से बचें। मानसिक तनाव रह सकता है परन्तु बुद्धिमानी से स्थिति सँभाल लेंगे। राजनैतिक लोगों के लिए संयम आवश्यक।
विद्यार्थी वर्ग: ध्यान की कमी से परेशानी।
दांपत्य जीवन: मौन शांति का मार्ग बनेगा।
आर्थिक पक्ष: भविष्य के लिए बचत करें।
शुभ रंग: काला  शुभ अंक: 8
देवी-देवता पूजन: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
उपाय: “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।
धनु राशि (Sagittarius)
यात्रा और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता। विद्यार्थियों को विदेश या उच्च शिक्षा का अवसर। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। राजनीति में प्रतिष्ठा मिलेगी।
दांपत्य जीवन: आपसी समझ बढ़ेगी।
आर्थिक स्थिति: लाभकारी दिन।
शुभ रंग: पीला  शुभ अंक: 3
देवी-देवता पूजन: पीपल देव की पूजा करें।
उपाय: सायंकाल पीपल के नीचे दीपक जलाएं।
मकर राशि (Capricorn)
कार्यक्षेत्र में नया अवसर या पदोन्नति संभव। बुजुर्गों की सलाह उपयोगी रहेगी। व्यापार में सतर्क रहें।
विद्यार्थी वर्ग: आत्मविश्वास बनाए रखें।
दांपत्य जीवन: मतभेद मिटेंगे।
आर्थिक स्थिति: स्थिर रहेगी।
शुभ रंग: नीला  शुभ अंक: 8
देवी-देवता पूजन: शनि देव की उपासना करें।
उपाय: काले तिल व तेल का दान करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
मित्रों और समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। तकनीकी, मीडिया और रचनात्मक क्षेत्र के लिए शुभ दिन। विद्यार्थी अपनी मेहनत से पहचान बनाएंगे।
दांपत्य जीवन: संबंधों में सुकून।
आर्थिक पक्ष: आय स्थिर रहेगी।
शुभ रंग: नीला  शुभ अंक: 7
देवी-देवता पूजन: जलस्रोत में नीले पुष्प अर्पित करें।
उपाय: “ॐ वायुते नमः” मंत्र का जप करें।
मीन राशि (Pisces)
भावनात्मक दृष्टि से गहरा दिन। आत्ममंथन का समय है। करियर में थोड़ी बाधा लेकिन दीर्घकाल में लाभ। विद्यार्थी ध्यान केंद्रित करें।
दांपत्य जीवन: प्रेम और अपनापन बढ़ेगा।
राजनीति में: संयम और धैर्य रखें।
आर्थिक स्थिति: संतुलित रहेगी।
शुभ रंग: पीला  शुभ अंक: 3
देवी-देवता पूजन: भगवान विष्णु या केले के वृक्ष की पूजा करें।
उपाय: पीली मिठाई दान करें।
🪔 आज का सारांश
आज शुक्रवार का दिन माँ लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का है। संयम, नम्रता और सच्चाई से किया गया कार्य शुभ फल देगा। विशेषकर सिंह, धनु, तुला और मकर राशि वालों के लिए दिन सफलता देने वाला रहेगा।

ये भी पढ़ें –DIG हरचरण भुल्लर गिरफ्तार: घर से मिला 5 करोड़ कैश, सीबीआई की कई ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई

ये भी पढ़ें –गुजरात में बड़ा राजनीतिक फेरबदल: सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़ सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल होगा कैबिनेट विस्तार

सलेमपुर के रामपुर मोड़ पर मोबाइल लौटाने की बात पर हुआ विवाद, फिर लौटी भीड़ ने सागर ढाबे में की जबरदस्त तोड़फोड़

दारू के नशे में हुई बहस के बाद ढाबे पर हमला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।नगर से सटे रामपुर मोड़ पर स्थित सागर ढाबे पर बीती रात उपद्रवियों ने जमकर तोड़फोड़ की और कीमती सामान उठा ले गए। बताया जा रहा है कि पूरा विवाद एक मोबाइल फोन को लेकर शुरू हुआ था।ढाबा संचालक वीरेंद्र यादव पुत्र स्वामिनाथ यादव निवासी सरैया, थाना खुखुन्दू के अनुसार, देर रात उन्हें रास्ते में एक मोबाइल फोन मिला, जिसे उन्होंने अपने ढाबे पर रख लिया। थोड़ी देर बाद उस मोबाइल पर कॉल आई। संचालक ने कॉल रिसीव कर बताया कि मोबाइल उनके ढाबे पर सुरक्षित है और मालिक आकर ले जा सकता है।इसके बाद ढाबा संचालक के अनुसार दो युवक, जो नशे की हालत में थे, मोबाइल लेने ढाबे पर पहुंचे और कर्मियों से बहस करने लगे। विवाद बढ़ने पर वे वहां से चले गए। कुछ समय बाद वही लोग करीब एक दर्जन युवकों के साथ लौटे और ढाबे पर हमला बोल दिया।हमलावरों ने कुर्सियाँ, मेज, गैस सिलेंडर, इन्वर्टर और बैटरी सहित कई वस्तुएँ तोड़ दीं और कीमती सामान उठा ले गए। अचानक हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ढाबा संचालक ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर स्थित इस व्यस्त इलाके में इस तरह की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है ।इस तरीके की घटना को अंजाम देने वालो के खिलाफ यदि उचित कार्यवाही नहीं होती है तो आगे ऐसी और घटनाएं हो सकती है ।