Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 561

DIG हरचरण भुल्लर गिरफ्तार: घर से मिला 5 करोड़ कैश, सीबीआई की कई ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई

0

पंजाब (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई चंडीगढ़ ने एक स्क्रैप डीलर से 8 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में मोहाली से गिरफ्तार किया है। सीबीआई की आठ टीमों ने अंबाला, मोहाली, चंडीगढ़ और रोपड़ में सात ठिकानों पर छापेमारी की।

यह भी पढ़ें – गुजरात में बड़ा राजनीतिक फेरबदल: सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़ सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल होगा कैबिनेट विस्तार

जांच में डीआईजी भुल्लर के घर से 5 करोड़ रुपये से अधिक कैश बरामद हुआ, जो बैग और सूटकेस में भरा मिला। सीबीआई ने उनके बिचौलिए कृष्णू को भी पकड़ा है। भुल्लर 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और उनके पिता महल सिंह भुल्लर पंजाब के डीजीपी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें – विश्व हिन्दू महासंघ की तहसील इकाई गठित

गुजरात में बड़ा राजनीतिक फेरबदल: सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़ सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल होगा कैबिनेट विस्तार

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। गुजरात की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर राज्य के सभी मंत्रियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 11:30 बजे नए मंत्रिमंडल का कैबिनेट विस्तार किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, इस नए मंत्रिमंडल में लगभग 10 नए मंत्री शामिल किए जा सकते हैं, जबकि आधे मौजूदा मंत्रियों को बदला जा सकता है। वर्तमान में गुजरात कैबिनेट में मुख्यमंत्री पटेल समेत कुल 17 मंत्री हैं, जिनमें 8 कैबिनेट मंत्री और 8 राज्य मंत्री (MoS) शामिल हैं।

गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा की कुल सीटें 182 हैं, जिनमें से 15 प्रतिशत यानी 27 मंत्री बनाए जा सकते हैं। वहीं, हाल ही में राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें – आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय सीमा के अंदर करे निस्तारण ,डीएम

क्या “गुजरात फॉर्मूला” फिर हुआ लागू?

राज्य में यह माना जा रहा है कि भाजपा ने एक बार फिर “गुजरात फॉर्मूला” अपनाया है, जिसके तहत चुनाव से पहले मंत्रियों को बदलकर एंटी-इनकंबेंसी यानी विरोधी लहर को खत्म किया जाता है।
2021 में भी भाजपा ने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को हटाकर भूपेंद्र पटेल को सीएम बनाया था और पूरी कैबिनेट बदल दी थी।

भाजपा का रणनीतिक कदम

2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 103 नए चेहरों को टिकट दिया और 38 विधायकों के टिकट काटे थे। इस रणनीति का परिणाम पार्टी को ऐतिहासिक सफलता के रूप में मिला — भाजपा ने 156 सीटों पर जीत दर्ज की।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार भी पार्टी ने चेहरे बदलकर जन असंतोष को कम करने की रणनीति अपनाई है, ताकि अगले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सके।

यह भी पढ़ें – जनपद स्तरीय युवा उत्सव व साइंस मेला का आयोजन 17 अक्टूबर को

जनपद स्तरीय युवा उत्सव व साइंस मेला का आयोजन 17 अक्टूबर को

राष्ट्र की परम्परा

मऊ । जिला युवा कल्याण अधिकारी काशी नाथ ने बताया कि युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में एक दिवसीय जनपद स्तरीय युवा उत्सव एवं साइंस मेला का आयोजन दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को नगर पालिका कम्यूनिटी हाल में आयोजित किया जायेगा। उक्त प्रतियोगिता के आयोजन में राष्ट्रीय युवा उत्सव हेतु निर्धारित विधाओं लोकनृत्य (समूह), लोकगीत (समूह), कहानी लेखन, कविता, चित्रकारी, डिक्लेमेशन एवं साइंस मेला की विधाओं में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। प्रतियोगिता में जनपद के कलाकार जिनकी उम्र दिनांक 01 सितम्बर, 2025 को 15 वर्ष से 29 वर्ष के मध्य होगी, प्रतिभाग कर सकते है। इस हेतु उन्हे जन्म तिथि प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले इच्छुक कलाकार अपना पंजीकरण My Bharat Portal पर कराकर 17 अक्टूबर 2025 को आयोजित युवा उत्सव एवं साइंस मेला में प्रतिभाग कर सकते है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जायेगा साथ ही इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को मण्डल स्तरीय युवा उत्सव एवं साइंस मेला कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु भेजा जाएगा।

ईवीएम वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की कड़ी नजर, कलेक्ट्रेट में किया स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण

24 घंटे निगरानी और सख्त व्यवस्था के निर्देश, सुरक्षा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। आगामी चुनावों की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम व वीवीपैट स्ट्रांग रूम के वेयरहाउस/गोदाम का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, विद्युत सुरक्षा, गार्डों की तैनाती, कंट्रोल रूम संचालन व स्ट्रांग रूम में रखी मशीनों के रख-रखाव की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस सबसे बड़े उत्सव में सुरक्षा और पारदर्शिता सर्वोपरि है। ईवीएम व वीवीपैट की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम में प्रवेश केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही अनुमति दी जाए तथा सभी गतिविधियां सीसीटीवी की 24×7 निगरानी में रहें। उन्होंने यह भी कहा कि रिकॉर्डिंग के सुरक्षित भंडारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और रोस्टरवार गार्डों की ड्यूटी तय कर निगरानी को और सख्त किया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा मानको के शत-प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी नन्द प्रकाश मौर्या, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, रामकेर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।

आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय सीमा के अंदर करे निस्तारण ,डीएम

खराब प्रगति वाले विभागों को अगली समीक्षा बैठक में लगनतापूर्वक कार्य करते हुए रैंकिंग को सुधारने के दिए निर्देश

राष्ट्र की परम्परा

मऊ । जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कर करेत्तर राजस्व वसूली तथा मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर आधारित राजस्व कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। कर करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान माह हेतु निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष व्यापार कर में 59.85 प्रतिशत, स्टैंप रजिस्ट्रेशन में 102.31 प्रतिशत, परिवहन कर में 76.24 प्रतिशत,आबकारी में 92.62 प्रतिशत,वन में 166.50 प्रतिशत, खनन में 67.33 प्रतिशत, भू राजस्व में 13.51%, विद्युत देय में 63.19 प्रतिशत वसूली पाई गई। जिलाधिकारी ने ऐसे समस्त विभागों को जिनके माह के सापेक्ष वसूली कम है, इस माह में शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर वसूली में तेजी लाने को कहा। सीएम डैशबोर्ड पर आधारित राजस्व संबंधित कार्यों की समीक्षा के दौरान एम ओ यू मॉनिटरिंग में ग्रेडिंग खराब होने पर जिलाधिकारी ने इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा आबकारी विभाग बी ग्रेड में होने पर जिला आबकारी अधिकारी को माह अक्टूबर में विशेष प्रयास करते हुए ए ग्रेड में लाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान अभिलेख त्रुटि सुधार में बी, आरसीसीएमएस में सी तथा धारा 116 सी ग्रेड पाई गई। इसके अलावा धारा 34 में बी एवं भू आवंटन पट्टा में बी ग्रेड पाई गई। जिलाधिकारी ने धारा 24 में कुल विचाराधीन वादों को समस्त तहसीलदारों को लगनतापूर्वक लगकर निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने 45 दिन से अधिक एवं 3 माह से कम अवधि के लंबित वादों को भी पूरे मनोयोग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की समीक्षा के दौरान तहसील सदर एवं मोहम्दाबाद गोहना में प्रकरण का अधिक दिन से लंबित होने पर उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को इसमें साप्ताहिक समीक्षा करते हुए निस्तारण करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। आईजीआरएस की समीक्षा में जनपद की रैंकिंग खराब होने पर जिलाधिकारी द्वारा जिन विभागों द्वारा आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय से नहीं किया जा रहा है उनको प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा के अंदर करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश है कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण अधिकारियों द्वारा स्वयं मौके पर जाकर किया जाए। इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें अन्यथा की स्थिति में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पैमाइश धारा 24 तथा धारा 116 की समीक्षा में ग्रेडिंग खराब पाए जाने पर जिला अधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारी को कानूनगो एवं लेखपालों द्वारा प्रेषित आख्याओं की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा समय से आख्या प्राप्त कर वादों के निस्तारण के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश मिश्र, आबकारी अधिकारी मोहम्मद असलम, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, समस्त नायब तहसीलदार,एआईजी स्टांप राकेश सिंह, समस्त अधिशासी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

निबंध, भाषण और वाद-विवाद में झलकी प्रतिभा की चमक

युवा ऊर्जा से सजा प्रभा सांस्कृतिक सप्ताह का चौथा दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में चल रहे सांस्कृतिक सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को “आत्मनिर्भर भारत” विषय पर निबंध प्रतियोगिता, “संचार क्रांति और विकसित भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता तथा “एक देश एक चुनाव” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक पुष्पा चतुर्वेदी ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व पटल पर उभरते नए भारत की संकल्पना युवाओं के सशक्त कंधों और बुलंद हौसलों पर टिकी है। देश आत्मनिर्भरता, डिजिटलीकरण और संचार सशक्तिकरण की दिशा में युवाशक्ति के माध्यम से निरंतर अग्रसर है।
अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सांस्कृतिक एवं बौद्धिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त करती हैं। ऐसे आयोजन छात्रों को नेतृत्व और रचनात्मक सोच के लिए प्रेरित करते हैं।
निबंध प्रतियोगिता में मानव, सुरुचि, विजयलक्ष्मी, रागिनी, महिमा, श्रेया, अमन और प्रिया ने प्रतिभाग किया।
भाषण प्रतियोगिता में गरिमा, ध्रुव अग्रवाल, रागिनी चौरसिया, रोशनी प्रजापति, निधि और अस्मिता ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
“एक देश एक चुनाव” विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में रागिनी चौरसिया, निधि, विष्णु गुप्ता और श्रेया यादव ने पक्ष में जबकि विष्णु मौर्या, रवि, सुरुचि और विजयलक्ष्मी ने विपक्ष में अपने तर्क रखे।
कार्यक्रम का संयोजन व संचालन श्रीकृष्ण पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर सीमा पाण्डेय, सुनीता गौतम, ममता शुक्ल, माया, पूनम उपाध्याय, विशाल सिंह, शालिनी मिश्रा, शाहिदा खातून, अमन राय, प्रिया श्रीवास्तव और जिज्ञासा पाण्डेय सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अमरनाथ पाण्डेय ने बताया कि सांस्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को अपराह्न 12:30 बजे से क्विज प्रतियोगिता और दोपहर 2:00 बजे से नाट्य मंचन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

नशा समाज और परिवार के लिए सामाजिक अभिशाप है-महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगरौर चितौरा स्थित वृद्धा आश्रम परिसर में आज नशा उन्मूलन चौपाल एवं महिला शक्ति मिशन विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव बिष्ट मुख्य अतिथि रहीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “नशा समाज और परिवार दोनों के लिए एक सामाजिक अभिशाप है।” उन्होंने अवैध नशा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जनसंवाद और जनसहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।

अपर्णा यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री द्वारा महिला सशक्तीकरण हेतु अनेक प्रभावी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

कार्यक्रम के आयोजक रूल ऑफ लॉ सोसायटी के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि बहराइच समेत तराई क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, जिसे रोकने के लिए प्रशासन और समाज के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता तिवारी ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा अवैध नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वहीं उपजिलाधिकारी पूजा चौधरी, समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पांडेय, और जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय ने महिलाओं, वृद्धों और बच्चों के कल्याण हेतु संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की ज्योति बंसल, महिला थाना प्रभारी मंजू यादव, और अन्य वक्ताओं ने भी नशा उन्मूलन व महिला सशक्तीकरण पर अपने विचार रखे। अंत में उपस्थित लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम का संचालन सुलह अधिकारी अनिल मिश्र ने किया और धन्यवाद ज्ञापन वृद्धा आश्रम प्रबंधक दिलीप द्विवेदी ने दिया। समापन अवसर पर मालवीय मिशन अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अपर्णा यादव को ज्ञापन देकर जनपद में स्थायी नशा उपचार केंद्र स्थापित करने और जनजागरूकता अभियान चलाने की मांग की।

भाजपा सरकार में बेतहाशा बढ़ रही महंगाई : सपा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) । समाजवादी पार्टी के युवा संगठनों — युवजन सभा, लोहिया वाहिनी, यूथ ब्रिगेड एवं छात्र सभा की संयुक्त बैठक गुरुवार को यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में भाजपा सरकार में लगातार बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सरकार की जनविरोधी नीतियों की तीखी आलोचना की गई।

समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। प्रदेश का पढ़ा-लिखा नौजवान बेरोजगारी से त्रस्त है और आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकारी विभागों में जवाबदेही खत्म हो गई है। पुलिस-प्रशासन का इकबाल समाप्त हो गया है और अपराधी खुलेआम वारदातें कर रहे हैं।

लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। जनता भाजपा सरकार के अत्याचारों से परेशान है और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देगी।

बैठक का संचालन छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने किया। इस दौरान पंकज वर्मा, देवेंद्र यादव, लारेब रहमान, जावेद अंसारी, सोनू प्रकाश, विजय यादव, काका चौधरी, आजम अहमद, अशोक मद्धेशिया, अमरनाथ प्रजापति, हैदर अली, दुर्गेश यादव, सुमित जायसवाल सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में गूंजे देशभक्ति के स्वर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत रत्न प्राप्त पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर नगर के पानी टंकी चौराहा स्थित शंकर मार्बल्स मैदान में भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में हुआ, जिसमें देशभर के प्रख्यात कवियों ने शिरकत की।

कार्यक्रम की शुरुआत शशि श्रेया ने मां सरस्वती की वंदना से की। इसके बाद कवि लोकेश त्रिपाठी ने अपनी कविताओं से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कवि सम्मेलन में डॉ. शुभम त्यागी (मेरठ), अल्का त्रिपाठी (बहराइच), डॉ. राकेश तूफान, डॉ. सर्वेश त्रिपाठी, विकास बौखल (बाराबंकी), धर्मराज उपाध्याय (श्रावस्ती), अनुज अर्ब (लखनऊ), नवल सुधांशु (लखीमपुर), कुलदीप कलश (उन्नाव) और अमर सिंह विशन (गोंडा) जैसे कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह भी पढ़ें – हादसे के बाद भी नहीं जागा विद्युत विभाग फिर से सात जगह टूटे तार

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे योगेन्द्र मिश्रा योगी (बहराइच), जिन्होंने अपनी देशभक्ति कविताओं से युवाओं में जोश भर दिया। कवि सम्मेलन में पुलिस विभाग के कई कवियों ने भी हिस्सा लिया। धर्मराज उपाध्याय, अल्का त्रिपाठी और डॉ. राकेश तूफान की रचनाओं को सुनने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस कवि सम्मेलन ने न केवल कवियों की सृजनात्मकता को मंच दिया, बल्कि डॉ. कलाम के आदर्शों और विचारों को भी जन-जन तक पहुँचाया।

यह भी पढ़ें – दीपावली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई रिहायशी क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

दीपावली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई रिहायशी क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

नौतनवां पुलिस की सतर्कता से टली संभावित दुर्घटना, 03 बड़ा गत्ता, 04 बोरे आतिशबाज़ी सामग्री जब्त

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली पर्व के मद्देनज़र चलाए जा रहे अवैध पटाखा भंडारण विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने नौतनवा कस्बे के रिहायशी क्षेत्र से भारी मात्रा में आतिशबाज़ी सामग्री बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
थाना नौतनवां पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर वार्ड नंबर 11, मौलाना आजाद नगर स्थित एक घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को वहां से 3 बड़े गत्ते और 4 बोरे आतिशबाजी सामग्री पटाखे, छुरछुरी व प्रकाशयुक्त विस्फोटक पदार्थ बरामद हुए।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमित कुमार गुप्ता पुत्र दिलीप कुमार गुप्ता उम्र लगभग 27 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 11, मौलाना आजाद नगर, थाना नौतनवा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 187/2025, धारा 5/9 (B)(1)(B) विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1884 व 288 BNS के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने कहा कि दीपावली के दौरान अवैध पटाखों का भंडारण व बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। ऐसे कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस की यह कार्यवाही संभावित दुर्घटना और जनहानि को रोकने में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक छोटे लाल, कॉन्स्टेबल लक्ष्मी शंकर यादव, अनुज कुमार सिंह, तथा महिला कॉन्स्टेबल अनुराधा चौहान शामिल रहें।

हादसे के बाद भी नहीं जागा विद्युत विभाग फिर से सात जगह टूटे तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर क्षेत्र के गांव अवा में विद्युत विभाग की लापरवाही से कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।बुधवार रात फिर से गांव में सात जगह हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार टूट कर गिर गए।जिस घर के बाहर बंधे पशु बाल-बाल बच गए।रात होने के कारण बड़ा खतरा टल गया।ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर फोन कर लाइन को बंद कराया,तीन माह पूर्व भी जर्जर तार टूटने से दरवाजे के बाहर खड़ी सरला व उसका दामाद सतेंद्र गंभीर रूप से झुलस गए थे। एक माह से ज्यादा चलें उपचार के बाद सरला की 20 अगस्त को जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। फिर भी बिजली विभाग सचेत नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया बुधवार की रात 10से 11बजे के करीब सभी अपने घरों में थे।तभी गांव के दोदराम,सुरेश,जीतराम,राम रोशन, सोनपाल, मुकेश, विनोद के घर के सामने से निकली 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार टूट कर गिर गए।जिससे घर के बाहर बंधे पशु बाल बाल बच गए।पावर हाउस पर फोन कर विद्युत सप्लाई को बंद कराया। लापरवाही का आलम है यह कि गुरुवार दोपहर तक टूटे हुए विद्युत तार ग्रामीणों के घर के आगे पड़े थे। सूचना पाकर भी विद्युत विभाग का कोई अधिकारी कर्मचारी गांव में नहीं पहुंचा था।ग्रामीणों ने बताया बताया कई बार शिकायत करने के बाद भी विद्युत विभाग द्वारा जर्जर लाइन को ठीक नहीं करवाया जा रहा है।बार तार टूटने के बाद भी बिजली विभाग समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है।

पूर्व विधायक के भाई अखिलेश पाण्डेय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। घोसी तहसील क्षेत्र स्थित पिड़वल मोड़ पर गुरुवार को पूर्व विधायक उमेश चंद्र पाण्डेय के भाई एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख अखिलेश पाण्डेय सहित तीन दिवंगत व्यक्तियों की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक उमेश चंद्र पाण्डेय, बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत कुमार पाण्डेय, भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्माओं की स्मृति में उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा।

वर्ष 2005 में घोसी ब्लॉक परिसर में तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख अखिलेश पाण्डेय की कार्यालय में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। इस घटना में उनके साथ दो अन्य लोगों की भी निर्मम हत्या हुई थी, जिसने पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश फैला दिया था।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने अखिलेश पाण्डेय के व्यक्तित्व, संघर्ष और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्माओं के बताए मार्ग पर चलकर समाज सेवा करने का संकल्प लिया।

बिजली बाधित होने पर भाकपा एवं सपा ने सौपा पत्रक

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) विद्युत उपखण्ड बरहज पहुंचकर अपनी मांग को लेकर पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव की अध्यक्षता में, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं सपा कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को विद्युत सप्लाई ठीक करने की मांग को लेकर सौंपा पत्रक
इस दौरान भाकपा के जिला सचिव अरविंद कुशवाहा ने बताया कि बिना कोई नोटिस दिए बजली विभाग द्वारा सड़क चौड़ीकरण के नाम पर, राम बच्चन, विनोद, श्याम सुंदर गुप्त, राजेंद्र पाल, श्याम सुंदर गुप्त, अरविंद कुशवाहा, साहित्य 11 लोगों के घरों का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया है। जिसके कारण एक सप्ताह से लोग अंधेरे में रहने पर मजबूर हैं।लोगों का कहना है कि हम लोगों पर विभाग का कोई अधिभार बकाया नहीं है उसके बाद भी हम लोगो को अंधेरे में क्यों रखा जा रहा है?
कामरेड राजेंद्र पाल ने बताया कि स्मार्ट मीटर के चलते लोगों का विद्युत बिल तीन गुना अधिक आ रहा है, विभाग के लोगों से शिकायत करने के लिए अधिशासी अभियंता से लेकर सहायक अभियंता को फोन लगाते है तो कोई भी फोन रिसीव नहीं करता हैं। वही अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार सिंह गौतम कहते हैं कि मुझे छोटे काम करने के लिए यहां नहीं भेजा गया है।
स्वामीनाथ यादव ने बताया कि यदि विद्युत व्यवस्था ठीक नहीं की जाती है तो हम यहां के लोगों के साथ अनशन करने के लिए बाध्य होंगे।

दीपावली पर मिलावटखोरों पर प्रशासन की सख्त नजर

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली त्योहार को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर जिले में खाद्य सुरक्षा एवं अभिहित विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मिठाइयों, नमकीन और बेकरी उत्पादों की जांच में मिलावट पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है।
सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-II ने बताया कि 8 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 तक अभियान के दौरान 35 निरीक्षण और 17 छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस अवधि में 26 नमूने जांच हेतु संकलित किए गए तथा 537 किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त की गई, जिसकी अनुमानित लागत ₹60,440 है। वहीं, 236 किलोग्राम अतिरिक्त सामग्री ₹22,680 मूल्य की भी कब्जे में ली गई।
आज की कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में सिविल लाइंस और चिउरहा रोड स्थित बेकरी इकाइयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान रस्क का नमूना संग्रहीत कर 250 किलोग्राम रस्क सीज किया गया क्योंकि पैकेट पर आवश्यक जानकारी अंकित नहीं थी। साथ ही, लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही उत्पादन शुरू करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी निचलौल के नेतृत्व में टीम ने नमकीन फैक्ट्री का निरीक्षण कर नमूने लिए और 204 किलोग्राम नमकीन सीज किया। एक अन्य मिष्ठान भंडार से रसगुल्ला और खोया के नमूने लिए गए। आज कुल 5 नमूने संकलित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी का स्पष्ट निर्देश है कि दीपावली के दौरान मिलावट पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। उपभोक्ताओं को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिलावट पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
खाद्य विभाग की टीमें आगे भी जिले भर में निरीक्षण और छापेमारी की कार्यवाही जारी रखेंगी।

जिलाधिकारी ने परतावल उपमंडी निर्माण स्थल का निरीक्षण किया

गुणवत्ता पर सख्त डीएम,दिसंबर तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने गुरुवार को मंडी समिति परतावल के नवीन उपमंडी स्थल महराजगंज का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने शेड, दुकानों, सड़क निर्माण सहित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य दिसंबर माह तक हर हाल में पूर्ण हों।
उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कार्यदाई संस्था तय समय सीमा और मानक गुणवत्ता का कड़ाई से पालन करे। उन्होंने थर्ड पार्टी से जांच कराकर निर्माण गुणवत्ता की पुष्टि कराने के निर्देश दिए, रोड की ओर वैकल्पिक प्रवेश द्वार बनाने का भी निर्देश दिया तथा उपमंडी परिसर में अतिथि गृह और मंडी सचिव आवास के निर्माण हेतु प्रस्ताव शासन को भेजने के लिए कहा।
उपनिदेशक मंडी परिषद,गोरखपुर सरोज कुमार ने बताया कि उपमंडी स्थल का कुल क्षेत्रफल 29.099 एकड़, जबकि निर्माण क्षेत्रफल 12 एकड़ है। निर्माण लागत 13.40 करोड़ रुपये निर्धारित है। अब तक 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और शासन से 786.15 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हो चुकी है।
परियोजना के तहत 10-10 श्रेणी ‘बी’ और ‘सी’ की दुकानें, फल व सब्जी मंडी के लिए दुकानें, 12×60 मी. और 12×78 मी.के नीलामी चबूतरे, बैंक भवन, सचिव कार्यालय, शौचालय, वाटर स्टैंड पोस्ट, तथा आंतरिक सड़क और नाली निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि उपमंडी का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर किसानों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त मंडी परिसर उपलब्ध होगा, जिससे किसानों को व्यापार की नई गति मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग करन सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।