Sunday, July 5, 2026
Home Blog Page 542

मछली पकड़ने गए व्यक्ति का शव पोखरे में मिला, परिजनों में कोहराम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l मछली पकड़ने गए व्यक्ति का शव गुरुवार की दोपहर पोखरे में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बघौचघाट थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बाजार निवासी अवधेश राजभर (49वर्ष )पुत्र रामानंद राजभर गुरुवार की दोपहर में अपने गांव से पिपरा भुआल गांव के समीप स्थित पोखरे पर मछली पकड़ने गया था। दोपहर बाद जब कुछ ग्रामीण पोखरे की तरफ गए तो उसका शव पानी में देखा। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आनन फानन में इलाज के लिए उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।उधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों के अनुसार अवधेश राजभर मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था।अवधेश के परिवार में पत्नी इसरावती देवी के अलावा नौ बेटियां और एक बेटा 16 वर्षीय विष्णु राजभर है। पिता की अचानक मौत से बच्चे बेसहारा हो गए हैं। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

चतुर्भुजनाथ मंदिर घाट पर हिंसक झड़प, दोनों पक्षों के डेढ़ दर्जन लोग घायल

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर के डोमनपुरा कस्बा स्थित चतुर्भुजनाथ मंदिर घाट पर गुरुवार को सफाई के दौरान हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से हुए हमले में दोनों पक्षों के करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें मंदिर के पुजारी सहित कई सफाईकर्मी भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर भेजवाया, साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। प्रथम पक्ष के 25 वर्षीय अरुण पुत्र हरेराम निवासी डोमनपुरा ने बताया कि वह अपने साथियों 22 वर्षीय विरेंद्र राम, 25 वर्षीय जयप्रकाश राम और 28 वर्षीय राजू राम के साथ चतुर्भुजनाथ पोखरे के पास मौजूद था। तभी दूसरे पक्ष के 50 वर्षीय राजू तुरहा, 45 वर्षीय शंकर तुरहा, 35 वर्षीय सुनील तुरहा, 32 वर्षीय राजन तुरहा सहित आठ-दस लोग लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
वहीं दूसरे पक्ष के प्रार्थी राजू तुरहा निवासी बड्डा ने सिकंदरपुर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने साथियों के साथ मंदिर घाट की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग तालाब में कूड़ा डालकर गंदगी फैला रहे थे। जब सफाईकर्मियों ने रोका तो विपक्षीगण 32 वर्षीय मुन्ना, 26 वर्षीय राजू, 45 वर्षीय आकाश उर्फ योगी, 34 वर्षीय दिलावर राम, 22 वर्षीय विपुल, 45 वर्षीय रामअतार, 32 वर्षीय नरसिंह, 30 वर्षीय शिवबचन, 32 वर्षीय राजन और 34 वर्षीय मिरान समेत कई लोग एकजुट होकर लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर से हमला कर दिए। इस हमले में मंदिर के पुजारी महेंद्र दास के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि अन्य सफाईकर्मी भी घायल हो गए। स्थिति तब और बिगड़ गई जब घायल पक्ष इलाज के लिए सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचा, जहां दोनों पक्षों में पुनः भिड़ंत हो गई और अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घुड़दौड़ में तूफान’ के आगे सब बेदम, जीता प्रथम स्थान दूसरे स्थान पर रहा लिटिल फ्लावर मऊ का घोड़ा

पूर्वांचल स्तरीय घुड़दौड़ प्रतियोगिता में लिलारी भरौली का घोड़ा रहा विजेता,

राष्ट्र की परम्परा

मऊ । जनपद के कोपागंज विकासखंड के सरवां सगड़ा धवरियासाथ स्थित सूर्यदेव मंदिर परिसर का मैदान मंगलवार को घोड़ों की टापों से गूंज उठा। पूर्व सैनिक स्वर्गीय कालेंदर यादव की स्मृति में आयोजित पूर्वांचल स्तरीय घुड़दौड़ प्रतियोगिता में पूरे क्षेत्र का जोश चरम पर था।

प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा चर्चा का केंद्र रहा लिलारी भरौली निवासी श्रीकांत पांडेय का घोड़ा ‘तूफान’, जिसने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान हासिल किया।
दूसरे स्थान पर मऊ जिले के पूर्व मंत्री दयाराम पाल का घोड़ा ‘लिटिल फ्लावर’ और तीसरे स्थान पर चंदौली जिले के समारू यादव पहलवान का घोड़ा रहा।
जूनियर वर्ग में कुशीनगर की रूबी किन्नर के घोड़े ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आजमगढ़ के पारस यादव के घोड़े ने दूसरा स्थान पाया।
पूर्वांचल और बिहार के कुल 82 घुड़सवारों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता चार चरणों में हुई—हर ग्रुप में छह प्रतिभागी उतरे। अंतिम राउंड में 12 घुड़सवारों ने जोरदार मुकाबला किया, जिसमें ‘तूफान’ ने सभी को पछाड़ते हुए बाजी मार ली।
प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुजीत सिंह और आयोजक बाबा महेंद्र दास ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। हरी झंडी दिखाकर घोड़ों की रेस का रोमांचक आगाज हुआ।
विजेता और उपविजेता घुड़सवारों को सम्मानित करते हुए घोसी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुजीत सिंह और बिलरियागंज (आजमगढ़) के ब्लॉक प्रमुख रमेश यादव ने उन्हें शील्ड, कप और एक-एक रेंजर साइकिल भेंट की।इस दौरान मंच पर जिला पंचायत सदस्य सुभाष यदुवंशी, सपा पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र उर्फ साधु यादव, व्यवस्थापक सुदामा यादव, एसओ घोसी , ग्राम प्रधान सुनील भारती, राजकुमार यादव, श्रीकांत पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे

टियर–3 जिलों की उड़ान: तमकुहीराज से उठेगा ‘विकसित भारत 2047’ का रॉकेट

देवरिया लोकसभा क्षेत्र का इन-स्पेस मॉडल रॉकेट्री आयोजन बनेगा ग्रामीण भारत की नई प्रेरणा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर भारत की धरती पहली बार उस ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है जब देवरिया लोकसभा क्षेत्र के तमकुहीराज में आयोजित इन-स्पेस मॉडल रॉकेट्री/कैनसैट इंडिया स्टूडेंट कंप्टीशन-2025 देश के युवा वैज्ञानिकों को एक मंच पर ला रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ मिशन के तहत यह आयोजन भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को नई गति देने वाला प्रयास साबित होगा।

केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में भारत की स्पेस इकॉनमी पाँच गुना बढ़कर 44 बिलियन डॉलर तक पहुँचे। इस दिशा में सांसद शशांक मणि की ‘अमृत प्रयास’ पहल देवरिया समेत पूरे पूर्वांचल को देश के वैज्ञानिक नक्शे पर स्थापित करने जा रही है।

🚀 600 युवा वैज्ञानिक, 120 वरिष्ठ वैज्ञानिक — एक ही मंच पर

27 से 30 अक्टूबर तक चलने वाला यह चार दिवसीय आयोजन पूरे देश से 600 युवा वैज्ञानिकों और 120 वरिष्ठ वैज्ञानिकों को एक साथ जोड़ेगा।
यह प्रतियोगिता इसरो (ISRO), इन-स्पेस (IN-SPACe) और एएसआई (ASI) जैसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थानों के सहयोग से हो रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार भी सक्रिय भूमिका निभा रही है।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पूर्वांचल के युवाओं में विज्ञान और तकनीक की चेतना जगाना और स्थानीय कॉलेजों में STEM (Science, Technology, Engineering, Mathematics) शिक्षा को सशक्त बनाना है।
यह कार्यक्रम युवाओं को स्पेस टेक, इलेक्ट्रॉनिक्स, डाटा एनालिटिक्स, इंजीनियरिंग और डिज़ाइन जैसे उभरते क्षेत्रों में स्किल डेवलपमेंट का प्रत्यक्ष अवसर प्रदान करेगा।
🌾 कृषि और अंतरिक्ष का संगम: ग्रामीण भारत की नई दिशा
इस आयोजन के माध्यम से कृषि और पर्यावरण में अंतरिक्ष तकनीक के उपयोग को लेकर किसानों में नई जागरूकता आएगी।
उपग्रह आधारित तकनीक की मदद से मौसम पूर्वानुमान, जल प्रबंधन और फसल निगरानी में सुधार होगा।
यह आयोजन “स्थानीय से वैश्विक” सोच को मजबूत करेगा और ग्रामीण युवाओं को नवाचार, रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर प्रदान करेगा।
🗣️ सांसद शशांक मणि का बयान
“देवरिया लोकसभा क्षेत्र में इस प्रकार का आयोजन टियर-3 जिलों की प्रतिभाओं को अंतरिक्ष मिशन के प्रति प्रोत्साहित करेगा और आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी जी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने में मददगार सिद्ध होगा।”
— शशांक मणि, सांसद देवरिया लोकसभा क्षेत्र

बिना हक लेने का मन…

बिना हक का जब लेने का मन होता है,
वहीँ महाभारत का सृजन होता है,
जब हक का छोड़ देने का मन होता है,
वहीँ राम की रामायण का सृजन होता है।

जो जैसा भाव रखता है,
वह वैसा ही हो जाता है,
उसके ही भाव उसका सृजन करते है,
वही अपना भाग्य-विधाता होता है।

अपने को परिस्थिति का दास न समझो,
परिस्थिति को अपनी तरफ़ मोड़ लो,
आप खुद अपने भाग्य के विधाता हो!
सारा उत्तरदायित्व अपने कन्धों पर लो।

याद रखें हम अपने भाग्य के निर्माता हैं,
क़र्म करने से भाग्य भी बदल जाता है,
हम जो कुछ बल या सहायता चाहें,
सब हमारे आपके भीतर विद्यमान है।

समय व जीवन सर्वश्रेष्ठ शिक्षक होते हैं,
जिन्दगी समय का सदुपयोग सिखाती है,
और समय जिन्दगी की कीमत सिखाता है।
जो सफर की शुरुआत करते हैं,
वे मक़सद व मंजिल पा लेते हैं,
बस एक बार चलने का
हौसला रखना जरुरी है,
क्योंकि अच्छे इंसानों का तो
रास्ते भी इन्तजार करते हैं।

  • डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र
    ‘आदित्य’

🌌 टियर–3 जिलों की उड़ान: तमकुहीराज से उठेगा ‘विकसित भारत 2047’ का रॉकेट

देवरिया लोकसभा क्षेत्र का इन-स्पेस मॉडल रॉकेट्री आयोजन बनेगा ग्रामीण भारत की नई प्रेरणा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर भारत की धरती पहली बार उस ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है जब देवरिया लोकसभा क्षेत्र के तमकुहीराज में आयोजित इन-स्पेस मॉडल रॉकेट्री/कैनसैट इंडिया स्टूडेंट कंप्टीशन-2025 देश के युवा वैज्ञानिकों को एक मंच पर ला रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ मिशन के तहत यह आयोजन भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को नई गति देने वाला प्रयास साबित होगा।

ये भी पढ़ें –मां से बिछड़ी बच्ची को पुलिस ने दिलाई मुस्कान

केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में भारत की स्पेस इकॉनमी पाँच गुना बढ़कर 44 बिलियन डॉलर तक पहुँचे। इस दिशा में सांसद शशांक मणि की ‘अमृत प्रयास’ पहल देवरिया समेत पूरे पूर्वांचल को देश के वैज्ञानिक नक्शे पर स्थापित करने जा रही है।

🚀 600 युवा वैज्ञानिक, 120 वरिष्ठ वैज्ञानिक — एक ही मंच पर

27 से 30 अक्टूबर तक चलने वाला यह चार दिवसीय आयोजन पूरे देश से 600 युवा वैज्ञानिकों और 120 वरिष्ठ वैज्ञानिकों को एक साथ जोड़ेगा।
यह प्रतियोगिता इसरो (ISRO), इन-स्पेस (IN-SPACe) और एएसआई (ASI) जैसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थानों के सहयोग से हो रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार भी सक्रिय भूमिका निभा रही है।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पूर्वांचल के युवाओं में विज्ञान और तकनीक की चेतना जगाना और स्थानीय कॉलेजों में STEM (Science, Technology, Engineering, Mathematics) शिक्षा को सशक्त बनाना है।

ये भी पढ़ें – कोटेदार पर राशन घोटाले का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत
यह कार्यक्रम युवाओं को स्पेस टेक, इलेक्ट्रॉनिक्स, डाटा एनालिटिक्स, इंजीनियरिंग और डिज़ाइन जैसे उभरते क्षेत्रों में स्किल डेवलपमेंट का प्रत्यक्ष अवसर प्रदान करेगा।
🌾 कृषि और अंतरिक्ष का संगम: ग्रामीण भारत की नई दिशा
इस आयोजन के माध्यम से कृषि और पर्यावरण में अंतरिक्ष तकनीक के उपयोग को लेकर किसानों में नई जागरूकता आएगी।
उपग्रह आधारित तकनीक की मदद से मौसम पूर्वानुमान, जल प्रबंधन और फसल निगरानी में सुधार होगा।
यह आयोजन “स्थानीय से वैश्विक” सोच को मजबूत करेगा और ग्रामीण युवाओं को नवाचार, रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर प्रदान करेगा।

ये भी पढ़ें – छठ महापर्व की तैयारी तेज, पकहाँ घाट समेत विभिन्न छठ घाटों पर सफाई व प्रकाश व्यवस्था शुरू
🗣️ सांसद शशांक मणि का बयान
“देवरिया लोकसभा क्षेत्र में इस प्रकार का आयोजन टियर-3 जिलों की प्रतिभाओं को अंतरिक्ष मिशन के प्रति प्रोत्साहित करेगा और आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी जी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने में मददगार सिद्ध होगा।”
— शशांक मणि, सांसद देवरिया लोकसभा क्षेत्र

एडिलेड में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से हराया, शुभमन गिल की कप्तानी में पहली सीरीज हार, कोनोली और शॉर्ट बने हीरो

खेल (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2 विकेट से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 264 रन बनाए थे, लेकिन कंगारू टीम ने 22 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। यह 17 साल बाद एडिलेड में भारत की पहली वनडे हार है।

ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो रहे मैथ्यू शॉर्ट (74 रन) और कूपर कोनोली (नाबाद 61 रन)। दोनों ने मिलकर मुश्किल हालात में शानदार बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाई। 132 रनों पर 4 विकेट गिरने के बाद कोनोली ने धैर्यपूर्वक पारी खेलते हुए मैच को कंगारुओं के पक्ष में मोड़ दिया।

भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा (73 रन) और श्रेयस अय्यर (61 रन) ने अर्धशतक लगाए, जबकि अक्षर पटेल ने तेजतर्रार 44 रन जोड़े। मगर गेंदबाज 264 रन का स्कोर बचाने में नाकाम रहे। कप्तान शुभमन गिल के लिए यह वनडे सीरीज निराशाजनक रही — कप्तान के तौर पर उनकी पहली सीरीज हार।

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों में एडम जम्पा ने 60 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि जेवियर बार्टलेट ने 3 अहम विकेट झटके, जिनमें विराट कोहली का शून्य पर आउट होना भी शामिल रहा।

इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज अपने नाम कर ली, जबकि भारत अब तीसरे वनडे में प्रतिष्ठा बचाने उतरेगा।

दुबई कमाने गए युवक की हृदयाघात से मौत, दो सप्ताह बाद घर पहुंचा शव, परिवार में मचा कोहराम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर गांव में उस समय मातम छा गया जब दुबई में काम करने गए रामसरीखन कन्नौजिया का शव दो सप्ताह बाद गांव पहुंचा। जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर की रात भोजन करने के बाद रामसरीखन की हृदयाघात से मौके पर ही मौत हो गई थी।

शव के आने का परिजन बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बुधवार को उनका शव हवाई जहाज से लखनऊ और फिर एम्बुलेंस से गांव पहुंचा। दरवाजे पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था, जबकि पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।

यह भी पढ़ें – कुर्ला एल विभाग की फेक फोटो जारी!

मृतक के भतीजे और कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनीष रजक ने बताया कि दो महीने पहले ही रामसरीखन की मां का निधन हुआ था और अब परिवार पूरी तरह टूट गया है। देर शाम भागलपुर में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

दुख की इस घड़ी में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय, मार्कण्डेय मिश्र, भागीरथी प्रसाद, प्रियंबद कांक्षी, सत्यम पांडेय, और हरेराम यादव सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

यह भी पढ़ें – थानाध्यक्ष व कस्बा इंचार्ज की सख्त कार्यशैली से अवैध कार्य में लिप्त कारोबारियों में मचा हड़कंप

कुर्ला एल विभाग की फेक फोटो जारी!

समाजसेवक अकिल खाटिक बोले एल विभाग मनपा के अधिकारियों की लापरवाही उजागर,

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। कुर्ला पश्चिम के वार्ड क्र. १६८, एम.आई.जी. कॉलोनी, भारतीय नगर के पास स्थित बालासाहब ठाकरे दवाखाने को जाने वाले रास्ते पर फैले कचरे की शिकायत स्थानिक समाजसेवक अकिल खाटिक ने 15 सितंबर को कुर्ला एल विभाग को ‘एक्स’ (ट्विटर) के माध्यम से की थी। लेकिन शिकायत दर्ज करने के पूरे एक महीने बाद, 16 अक्टूबर को विभाग की ओर से जो जवाब दिया गया और उसमें फेक फोटो जारी की गई!शिकायत में उल्लेखित स्थान एम.आई.जी. कॉलोनी, भारतीय नगर के पास का था, जबकि फोटो किसी और जगह की लगाई गई।

यह भी पढ़ें – थानाध्यक्ष व कस्बा इंचार्ज की सख्त कार्यशैली से अवैध कार्य में लिप्त कारोबारियों में मचा हड़कंप

इससे साफ होता है कि कुर्ला एल विभाग ने सिर्फ औपचारिकता निभाने के लिए शिकायत को निपटाने का प्रयास किया है।
समाजसेवक अकिल खाटिक ने सवाल उठाया है कि क्या कुर्ला एल विभाग मनपा के अधिकारी इसी तरह जनता को गुमराह करेंगे? और क्या सहायक आयुक्त धनजी हेर्लेकर इस लापरवाही पर कोई कार्यवाही करेंगे?एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत अभियानको आगे बढ़ा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एल विभाग मनपा के कुछ अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बचने का काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – छठ महापर्व की तैयारी तेज, पकहाँ घाट समेत विभिन्न छठ घाटों पर सफाई व प्रकाश व्यवस्था शुरू

अब देखना यह होगा कि सहायक आयुक्त धनाजी हेर्लेकर इस प्रकरण पर क्या कदम उठाते हैं क्या वह जिम्मेदार अधिकारियो पर कार्रवाई करेंगे या फिर यह मामला भी फाइलों में दब जाएगा?

थानाध्यक्ष व कस्बा इंचार्ज की सख्त कार्यशैली से अवैध कार्य में लिप्त कारोबारियों में मचा हड़कंप

क्षेत्रवासी दोनों अधिकारियों की कर रहे प्रशंसा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जनपद के कोपागंज थाना जैसे अतिसंवेदनशील क्षेत्र में थानाध्यक्ष रविन्द्रनाथ राय और कस्बा इंचार्ज अनिकेत सिंह की सख्त कार्यशैली व जुगलबंदी ने अवैध कार्य में लिप्त कारोबारियों पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया हैं । दोनों अधिकारियों ने अपनी टीम के साथ मिलकर जिस प्रकार से लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी, अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की है, उससे क्षेत्र के अपराधियों में भय और हड़कंप मच गया है।

थाना क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों में दर्जनों वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उनके सक्रिय प्रयासों से अपराधियों के हौसले पस्त हो चुके हैं। अब अपराधी या तो कोपागंज क्षेत्र छोड़कर अन्य जिलों में पलायन कर गए हैं या पुलिस की सख्ती के डर से छिपकर रहने को मजबूर हैं।

यह भी पढ़ें – छठ महापर्व की तैयारी तेज, पकहाँ घाट समेत विभिन्न छठ घाटों पर सफाई व प्रकाश व्यवस्था शुरू

यही नहीं क्षेत्र में रातों दिन हो रहे अवैध मिट्टी खनन माफियाओं पर भी पुलिस और प्रशासन ने अपना शिकंजा कस दिया है। क्षेत्र में गलत तरीके से हो रही अवैध मिट्टी खुदाई पर प्रशासन ने जिस सख्ती से कार्रवाई की है, उससे खनन माफियाओं में भारी हड़कंप मचा हुआ है।
साथ ही, चोरी छिपे अवैध तरीके से शराब बेचने वाले अपराधियों पर भी प्रशासन और पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों को पकड़कर जेल भेजा है और उनके कब्जे से बरामद शराब को नाली में बहाकर नष्ट कर दिया गया। इससे ब्लैक मार्केट में शराब बेचने वालों में भय का माहौल व्याप्त है।
कस्बा इंचार्ज अनिकेत सिंह और थानाध्यक्ष रविन्द्रनाथ राय की सख्त, कार्यशैली को क्षेत्र के लोग खूब सराह रहे हैं। दोनों अधिकारी न केवल अपराधियों की धरपकड़ में अग्रसर हैं, बल्कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, जनता से संवाद स्थापित करने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में भी पूरी तत्परता दिखा रहे हैं।

यह भी पढ़ें – छठ कार्यक्रम की तैयारियां तेज, बिहार की मशहूर गायिका मनीषा श्रीवास्तव करेंगी भक्ति प्रस्तुति

उनकी नेतृत्व क्षमता और सतत निगरानी के चलते कोपागंज क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों में कमी आई है। आम जनता खुद को पहले से अधिक सुरक्षित और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस कर रही है, जबकि अपराधियों, माफियाओं और अवैध शराब विक्रेताओं में खौफ और दहशत का माहौल बना हुआ है।

छठ महापर्व की तैयारी तेज, पकहाँ घाट समेत विभिन्न छठ घाटों पर सफाई व प्रकाश व्यवस्था शुरू

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र के पकहाँ यूपी-बिहार बॉर्डर स्थित खनुआ नदी के पकहाँ घाट पर आगामी छठ महापर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। गुरुवार की सुबह प्रधान संघ अध्यक्ष मुरारी मोहन शाही, मण्डल अध्यक्ष हरीश उर्फ जिप्पू शाही तथा बघौचघाट थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में घाट की सफाई कार्य शुरू कर दिया गया है।
प्रधान संघ अध्यक्ष मुरारी मोहन शाही ने बताया कि छठ महापर्व आस्था और पवित्रता का पर्व है, इसलिए घाटों की स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर है। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे सहयोग करते हुए घाटों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखें। इसी क्रम में ग्राम पंचायत पकहाँ के ऊसरा, गजही, जयनगर और नौगांवा गांवों में स्थित छठ घाटों तथा आने-जाने वाले मार्गों की भी साफ-सफाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – छठ कार्यक्रम की तैयारियां तेज, बिहार की मशहूर गायिका मनीषा श्रीवास्तव करेंगी भक्ति प्रस्तुति


वहीं आदर्श नगर पंचायत पथरदेवा की चेयरमैन क्रांति सिंह ने नगर क्षेत्र के सभी छठ घाटों और मार्गों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई एवं प्रकाश व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने नगर कर्मियों को निर्देश दिया कि किसी भी घाट पर गंदगी या अंधेरा न रहे ताकि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में कोई असुविधा न हो।
नगर पंचायत वार्ड नंबर 10 भेलीपट्टी के सभासद सुशील पांडे द्वारा भी लगातार जेसीबी मशीनों और सफाई कर्मियों को लगाकर घाट की सफाई, मिट्टी समतलीकरण और लाइट की समुचित व्यवस्था कराई जा रही है।
आगामी सूर्य उपासना के इस महापर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल है। लोग घाटों की तैयारी में जुटे हैं और हर कोई छठी मइया की आराधना की तैयारी में मग्न दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें – कोटेदार पर राशन घोटाले का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत

छठ कार्यक्रम की तैयारियां तेज, बिहार की मशहूर गायिका मनीषा श्रीवास्तव करेंगी भक्ति प्रस्तुति

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पथरदेवा विकासखंड के ग्रामसभा मेंदीपट्टी में इस बार छठ महापर्व का आयोजन विशेष भव्यता के साथ किया जा रहा है। लोक आस्था का चार दिवसीय पर्व 25 अक्टूबर से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा और 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा।

छठ घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश और सुरक्षा की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। रविवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में व्रती महिलाओं के लिए जलपान की व्यवस्था होगी।

यह भी पढ़ें – कोटेदार पर राशन घोटाले का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत

छठ पर्व के समापन अवसर पर 28 अक्टूबर की शाम 7 बजे मंदिर परिसर में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पटना की प्रसिद्ध भक्ति गायिका मनीषा श्रीवास्तव अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो देंगी।

मंदिर अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव ने कहा कि छठ पूजा भगवान सूर्यदेव की उपासना का पर्व है, जो सुख, समृद्धि और शांति का प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से पर्व को शांति और सामूहिक सहयोग के साथ मनाने की अपील की।

यह भी पढ़ें – ई-रिक्शा पर पकड़ा गया सरकारी राशन: गरीबों का अनाज चोरी, ग्रामीणों में उबाल — निष्पक्ष जांच की मांग तेज

कोटेदार पर राशन घोटाले का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत

फिंगर लगने के बाद भी नहीं मिलता अनाज, कई कार्डों से नाम गायब जांच की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मिठौरा के ग्राम पंचायत नक्शा बक्शा में सरकारी राशन वितरण में अनियमितता और गड़बड़ी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कोटेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत में तैनात कोटेदार रामकिशोर पुत्र नन्दलाल राशन वितरण के समय मनमानी करते हैं। आरोप है कि वे कई पात्र कार्डधारकों को राशन नहीं देते, और जिनको देते हैं उनके तौल में कटौती कर देते हैं। यही नहीं तौल करते समय ईट का प्रयोग करते हैं। कई बार ग्रामीणों द्वारा आपत्ति करने पर कोटेदार राशन कार्ड भी फाड़ देता है।ग्रामीणों ने बताया कि फिंगरप्रिंट लगने के बावजूद कुछ लोगों को अनाज नहीं मिलता। इससे गांव के गरीब और पात्र परिवारों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इतना ही नहीं, गांव के लगभग 30 प्रतिशत कार्डधारकों के नाम सूची से गायब कर दिए गए हैं, जिनको महीनों से राशन नहीं मिल रहा है।शिकायतकर्ताओं ने कहा कि कोटेदार की इस मनमानी के कारण गरीब जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कोटेदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र पर ग्राम पंचायत नक्शा बक्शा के ग्रामीण कृपाल गुप्ता, भगीरथ,मनोरमा, शिवलाल गुप्ता, बृजमोहन, दरी लाल सहित अन्य ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किए हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे सामूहिक रूप से धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

मां से बिछड़ी बच्ची को पुलिस ने दिलाई मुस्कान

जनविश्वास का प्रतीक बनी महराजगंज पुलिस की यह पहल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीयता की मिसाल पेश करते हुए मिशन शक्ति टीम ने उस समय सबका दिल जीत लिया, जब महराजगंज बाजार से लापता हुई 8 वर्षीय साक्षी उर्फ खुशी गुप्ता को कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बेटी को गोद में पाकर मां सुनैना की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने जहां जनविश्वास को और मजबूत किया, वहीं मिशन शक्ति के उद्देश्यों को भी सार्थक किया।

ये भी पढ़ें – सऊदी अरब का ऐतिहासिक फैसला: खत्म हुआ कफाला सिस्टम, 25 लाख भारतीयों को मिलेगी राहत — जानें क्या बदला और कैसे होगा फायदा
थाना कोतवाली क्षेत्र के बिस्मिल नगर वार्ड नं. 22 निवासी श्री गणेश गुप्ता की 8 वर्षीय पुत्री साक्षी उर्फ खुशी गुप्ता अपनी मां सुनैना के साथ महराजगंज बाजार खरीदारी के लिए आई थी। बाजार की भीड़ में अचानक बच्ची अपनी मां से बिछड़ गई। मां ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। घबराई हुई मां ने तुरंत थाना कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें –गौ रक्षक को गोली मारने का मामला: पुलिस ने 12 घंटे में 3 आरोपी किए गिरफ्तार, एक अब भी फरार

सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम की महिला उपनिरीक्षक ज्योति राय और आरक्षी प्रदीप प्रजापति हरकत में आ गए। टीम ने बिना समय गंवाए बाजार क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सघन सर्च अभियान शुरू किया। सूझबूझ और संवेदनशीलता दिखाते हुए पुलिस टीम ने कुछ ही देर में बच्ची को बलिया नाला के पास से सुरक्षित बरामद कर लिया।

बच्ची को थाना लाकर उसकी विधिवत पहचान सुनिश्चित करने के बाद मां को सुपुर्द किया गया। अपनी लाडली को देखकर मां की आंखें खुशी से भर आईं और भावुक होकर उन्होंने पुलिस का आभार जताया।

ये भी पढ़ें –🔥 मुखबिर की सूचना पर कोपागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई — अवैध चाकू के साथ एक युवक गिरफ्तार

परिजनों ने कहा कि “पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई ने विश्वास को और मजबूत किया है। मिशन शक्ति टीम ने साबित किया कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं, बल्कि हर जरूरतमंद की मददगार भी है।”

पुलिस विभाग के अनुसार, मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बालिकाओं, महिलाओं और कमजोर वर्गों की सुरक्षा के लिए टीम लगातार सक्रिय है। इस अभियान का उद्देश्य न केवल अपराध पर नियंत्रण रखना है, बल्कि हर नागरिक के मन में सुरक्षा का भरोसा जगाना भी है।

इस घटनाक्रम ने यह साबित कर दिया कि जब पुलिस मानवीय दृष्टिकोण के साथ काम करे तो हर साक्षी मुस्कान बनकर लौटती है।

ई-रिक्शा पर पकड़ा गया सरकारी राशन: गरीबों का अनाज चोरी, ग्रामीणों में उबाल — निष्पक्ष जांच की मांग तेज

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।धरमौली ग्राम पंचायत में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने ई-रिक्शा पर लदा सरकारी राशन चोरी-छिपे ले जाते हुए पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दावा किया कि ये अनाज अन्नपूर्णा भवन से निकलकर शेख पुरवां की ओर ले जाया जा रहा था। घटना ने पूरे गांव में गरीबों के हक के अनाज की चोरी को लेकर गुस्सा भड़का दिया और लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

ये भी पढ़ें –अतीक अहमद के बेटे उमर को बड़ा झटका: उमेश पाल हत्याकांड में कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

ग्रामीणों ने खुद किया खुलासा

ग्राम पंचायत के सोनू, निराला समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई महीनों से उन्हें राशन वितरण में गड़बड़ी का संदेह था। गुरुवार को जब उन्होंने संदिग्ध ई-रिक्शा को अन्नपूर्णा भवन से निकलते देखा, तो वाहन को रोक लिया। जांच में छह बोरियां सरकारी अनाज की पाई गईं। चालक से पूछताछ में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने तत्काल ग्राम प्रधान नरसिंह को सूचना दी।

ये भी पढ़ें –अतीक अहमद के बेटे उमर को बड़ा झटका: उमेश पाल हत्याकांड में कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

गांव में मचा हड़कंप, प्रशासन पर सवाल

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और कम्हरिया कला चौराहे पर प्रदर्शन करने लगे। लोगों का आरोप है कि गरीबों के हिस्से का अनाज चोरी कर खुलेआम बेचा जा रहा है, जबकि अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन और पूर्ति विभाग की मिलीभगत के बिना इस तरह की हेराफेरी संभव नहीं।

ग्राम प्रधान और विभाग की प्रतिक्रिया

ग्राम प्रधान नरसिंह ने कहा कि उन्होंने पूरी घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन और पूर्ति विभाग को दे दी है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।
वहीं, जिला पूर्ति अधिकारी से संपर्क करने पर उनका मोबाइल बंद मिला। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र जांच नहीं हुई, तो वे जिलास्तर पर आंदोलन करेंगे।

संदेह की जड़ में अनियमित वितरण

सूत्र बताते हैं कि बीते कुछ महीनों से जिले की कई ग्राम सभाओं में राशन वितरण में अनियमितता की शिकायतें सामने आ रही हैं। धरमौली की यह घटना उन आशंकाओं को और मजबूत करती है कि सरकारी अनाज की हेरा-फेरी बड़े स्तर पर चल रही है।