Friday, July 3, 2026
Home Blog Page 498

🌞 “रविवार का पंचांग: जानें आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और यात्रा दिशा”

🌞 आज का पंचांग: 09 नवंबर 2025, रविवार

“भाग्य उदय का दिन – शुभ आरंभ के साथ करें रविवार की शुरुआत”

🪔 आज का विस्तृत हिन्दू पंचांग (09 November 2025 दिन -रविवार)
तिथि: मार्गशीर्ष माह, कृष्ण पक्ष पंचमी
विक्रम संवत: 2082 (कालयुक्त संवत्सर)
शक संवत: 1947 (विश्वावसु संवत्सर)
चन्द्र मास: अमांत – कार्तिक | पूर्णिमांत – मार्गशीर्ष
वार: रविवार
ऋतु: हेमंत ऋतु (द्रिक) | शरद ऋतु (वैदिक)
अयन: दक्षिणायन

ये भी पढ़ें – गुजरात में गूंजा जौनपुर का नाम

🌅 सूर्य और चंद्र ग्रहणीय जानकारी
सूर्योदय: 6:40 AM
सूर्यास्त: 5:40 PM

चन्द्रोदय: 9:28 PM
चन्द्रास्त: 11:38 AM (अगले दिन)

सूर्य की राशि: तुला
चन्द्रमा की राशि: मिथुन

ये भी पढ़ें –अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, अतिक्रमण हटाने और कोर्ट परिसर की समस्याओं पर जताया रोष

🧘‍♂️ शुभ मुहूर्त (आज का भाग्य उदय काल)
अभिजीत मुहूर्त: 11:48 AM – 12:32 PM
अमृत काल: 11:02 AM – 12:30 PM
ब्रह्म मुहूर्त: 05:05 AM – 05:53 AM

इन शुभ घड़ियों में किए गए कार्यों से सफलता की संभावनाएँ बढ़ती हैं। पूजा, ध्यान, संकल्प या नया कार्य आरंभ करने के लिए ये सर्वोत्तम समय हैं।
अशुभ काल (सावधानी आवश्यक)
राहुकाल: 4:18 PM – 5:40 PM
यमगण्ड: 12:10 PM – 1:33 PM
कुलिक काल: 2:55 PM – 4:18 PM
दुर्मुहूर्त: 4:12 PM – 4:56 PM
वर्ज्यम्: 05:45 AM – 07:13 AM
इन कालों में महत्वपूर्ण कार्यों से परहेज़ करें, विशेषकर नई शुरुआत, यात्रा या सौदे से जुड़ी गतिविधियाँ।

ये भी पढ़ें – जब सत्ता के हाथ में हो सारा पावर, तो निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? — बिहार चुनाव इसका उदाहरण

🌙 तिथि, नक्षत्र, योग और करण
चतुर्थी: 10.00 AM तक पंचमी तिथि: प्रारंभ 10:01 AM (Nov 09)
नक्षत्र: आद्रा (02:26 AM तक), पुनर्वसु प्रारंभ।
योग: सिद्ध (03:02 PM तक), साध्य (उसके बाद)
करण: कौलव (03:05 PM तक), तैतिल (01:55 AM तक),

ये भी पढ़ें – थाने के बगल में 17 लाख 40 हजार की लागत से बना शौचालय महीनों से बंद जनता में रोष

🧭 आज की यात्रा दिशा और सफलता संकेत
शुभ यात्रा दिशा: उत्तर या पूर्व दिशा में यात्रा करना लाभकारी रहेगा।
अशुभ यात्रा दिशा: पश्चिम दिशा में यात्रा से बचें। यदि अत्यावश्यक हो, तो घर से निकलते समय शुभ संकेत के रूप में “दही-चीनी” या “गुड़” खाकर प्रस्थान करें।
आज क्या करें: माता-पिता या गुरु का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें — भाग्य आपका साथ देगा।
क्या न करें: बिना सोचे बोलना या विवाद में पड़ना हानि पहुंचा सकता है।

ये भी पढ़ें – जर्जर पड़ी ट्यूबवेल मे मिला युवक का शव क्षेत्र मे सनसनी

🌼 आज का शुभ उपाय
👉 भगवान विष्णु की पूजा कर “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें।
👉 तुलसी पत्र अर्पित करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी।
👉 रविवार को सूर्योदय के समय जल में लाल फूल या सिंदूर मिलाकर अर्घ्य देना अति शुभ माना गया है।
🌻 आज का संदेश
“सूर्य की पहली किरण के साथ उठे आपका आत्मविश्वास,
रविवार का ये दिन लाए जीवन में उज्जवल प्रकाश।” 🌞

बीएसएस परशुराम सेना में नई नियुक्तियाँ, संगठन को मजबूत करने की पहल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण उत्थान और संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से बीएसएस परशुराम सेना (ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ) ने मण्डल में दो महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियाँ की हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. श्रीनाथ पाण्डेय तथा प्रदेश अध्यक्ष पं. अजीत कुमार पाण्डेय के निर्देश पर मण्डल उपाध्यक्ष और ब्लॉक महासचिव के पदों पर जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

पहली नियुक्ति के तहत विनोद कुमार पाण्डेय, पुत्र हरिशंकर पाण्डेय, निवासी बलथी मोड़, मऊ को मण्डल उपाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन ने विश्वास जताया है कि वे ब्राह्मण समाज को संगठित करने और परशुराम सेना के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

दूसरी नियुक्ति में जीवन कुमार चतुर्वेदी, पुत्र अनिल कुमार चतुर्वेदी, निवासी कमलसारा, मधुबन, मऊ को फुलटपुर मण्डल ब्लॉक महासचिव नियुक्त किया गया है। संगठन को उम्मीद है कि वे अपने क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देंगे।

प्रदेश अध्यक्ष पं. अजीत कुमार पाण्डेय द्वारा जारी पत्र में दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए अपील की गई कि वे मेहनत और समर्पण से संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएँ। नियुक्तियों पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

महिला आयोग की सदस्या जनक नंदिनी 10 नवंबर को करेंगी जनसुनवाई

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या जनक नंदिनी 10 नवंबर 2025 को जनपद में महिला जनसुनवाई और ग्राम चौपाल कार्यक्रमों की अध्यक्षता करेंगी।
उन्होंने बताया कि 10 नवंबर को पूर्वान्ह 11:00 बजे से तहसील सभागार, धनघटा में महिला उत्पीड़न संबंधी शिकायतों की समीक्षा एवं महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें पीड़ित महिलाएं अपनी समस्याएं रखकर समाधान प्राप्त कर सकती हैं।
इसीक्रम में सदस्या जनक नंदिनी की अध्यक्षता में तहसील धनघटा के उमरिया बाजार में ग्राम चौपाल का भी आयोजन किया जाएगा। ग्राम चौपाल में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों के आच्छादन की स्थिति की समीक्षा की जाएगी और लोगों से फीडबैक लिया जाएगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन कार्यक्रमों में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं और सुझाव रख सकें।

थाना समाधान दिवस मे सुनी गयी फरियाद

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज थाना परिसर मे थाना समाधान दिवस का आयोजन बरहज तहसीलदार की अध्यक्षता सम्पन्न हुई।
मिली जानकारी के अनुसार तहसीलदार अरुण कुमार की अध्यक्षता मे थाना परिसर मे शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमे फरियादियों की सुनी गई फरियाद। समाधान दिवस मे राजस्व के 6मामले और पुलिस के 3 मामले देखे गए। जिसमे पुलिस के 2 मामलो का त्वरित निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार अरुण कुमार ने संबन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि, आये हुए सभी मामलो का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करे ताकि किसी भी फरियादी को न्याय के लिए भटकना न पड़े। इस दौरान थानाध्यक्ष दिनेश मौर्या, एवं लेखपाल व कानूनगो तथा पुलिस कर्मी आदि मौजूद रहे।

दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित, एलिम्को के सहयोग से 182 बच्चों का हुआ परीक्षण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव के निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय पुरैना, सलेमपुर में दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया। समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक ज्ञानेन्द्र सिंह के नेतृत्व में चले इस शिविर में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम लिमिटेड (एलिम्को), कानपुर का सहयोग प्राप्त हुआ।

शिविर में कुल 182 दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय आवश्यकता के आधार पर 228 उपकरण चिन्हित किए गए, जिनमें ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैशाखी, रोलेटर, एमआर किट, ब्रेल किट, स्मार्ट केन, सीपी चेयर, हियरिंग एड और कैलीपर शामिल हैं। उपकरणों के लिए एलिम्को प्रतिनिधि फैजल, आनन्द सिंह, अभिषेक, नरेन्द्र कुमार और गजेन्द्र कुमार ने बच्चों को टोकन जारी किए।

जिला समन्वयक ज्ञानेन्द्र सिंह के अनुसार जनपद में वर्तमान में 4057 दिव्यांग बच्चे चिन्हित हैं, जिनमें 4056 बच्चे परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत हैं। दिव्यांग बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए जिले में 50 स्पेशल एजुकेटर और एक फिजियोथेरेपिस्ट तैनात हैं, जो नियमित रूप से शैक्षिक सहयोग प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि सहायक उपकरण वितरण शिविर का उद्देश्य ऐसे बच्चों को सहायता उपलब्ध कराना है जिन्हें विद्यालय आने-जाने, देखने या सुनने में समस्या होती है। एलिम्को के सहयोग से इन बच्चों के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वे नियमित रूप से विद्यालय आकर शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े रह सकें।

कार्यक्रम में स्पेशल एजुकेटर राजा राम दूबे, देव नीलम त्रिपाठी, दुर्गावती, वेद प्रकाश दूबे, बृजेन्द्र तिवारी, रजनी शुक्ला, कर्मचन्द्र, परमात्मा सिंह, राम प्रसाद पाठक, मणिन्द सिंह, संतोष पाण्डेय, ओंकार पाण्डेय और विनोद समेत कई शिक्षकों ने सहभागिता की और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।

सर सीवी रमन जयंती सप्ताह में क्विज़ प्रतियोगिता और प्रेरक व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में चल रहे सर सीवी रमन जयंती सप्ताह के अंतर्गत क्विज़ प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विज्ञान के प्रति अपनी समझ, ज्ञान और रुचि का प्रभावी प्रदर्शन किया। निर्धारित अंक आधारित मूल्यांकन के बाद परिणाम घोषित किए गए। जिसमें प्रथम स्थान शिवांशु मिश्रा (बी.एससी. पंचम सेमेस्टर) और अमृता सिंह (एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर) ने हासिल किया। द्वितीय स्थान पर अंकिता (बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर), ईशा अवस्थी और दीपू कुमार (एम.एससी. प्रथम सेमेस्टर) रहे। जबकि तृतीय स्थान पर आयुष मणि त्रिपाठी (डी.ए.वी. पी.जी. कॉलेज), सुमित कुमार गुप्ता (बी.एससी. पंचम सेमेस्टर), तनिष्का पांडेय, मैमूना खान और आयुषी वर्मा (एम.एससी. प्रथम सेमेस्टर) रहे। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में संयुक्त सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार, अर्जुन देव भारती ने छात्रों को संबोधित करते हुए सकारात्मक सोच, अनुशासन और निरंतर प्रयास को जीवन की सफलता का मूल मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य स्पष्ट हो और उसके प्रति समर्पण हो तो सफलता निश्चित है। इसके बाद इंजीनियर एवं विभाग के पूर्व छात्र अजय घोष ने आधुनिक विज्ञान की दिशा में हो रहे बदलावों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को भौतिकी के साथ-साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग का ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और छात्रों को बताया कि ऐसे आयोजनों से उनकी वैज्ञानिक सोच और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में वृद्धि होती है। कार्यक्रम का संयोजन अपरा त्रिपाठी और डॉ. सिंटू कुमार द्वारा किया गया।

जिलाधिकारी ने की प्रेसवार्ता, ददरी मेले की तैयारियों की दी जानकारी

0

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता कर ऐतिहासिक ददरी मेले की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेला का शुभारंभ 6 नवंबर को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा भूमि पूजन के साथ किया गया।

डीएम ने कहा कि ददरी मेला बलिया की पहचान है, जिसे इस वर्ष और अधिक भव्यता व पारंपरिक स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। मेला क्षेत्र को 6 सेक्टर और 2 जोन में बांटा गया है। लगभग 89 एकड़ भूमि में फैले इस मेले में धार्मिक, सांस्कृतिक और खेलकूद कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी।

दुकानों का आवंटन और दर निर्धारण

जिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2024 में 557 दुकानें आवंटित की गई थीं, जबकि इस बार लगभग 1250 दुकानें लगाई जा रही हैं। बड़े दुकानों का शुल्क ₹8000 और छोटे दुकानों का ₹6000 निर्धारित किया गया है। अब तक लगभग 80 प्रतिशत दुकानें स्थापित हो चुकी हैं और श्रद्धालुओं का आगमन लगातार बढ़ रहा है।

सांस्कृतिक व खेलकूद कार्यक्रम

मेले में दंगल, वॉलीबॉल, हॉकी, फुटबॉल जैसी प्रतियोगिताओं के साथ-साथ भोजपुरी मनोरंजन, लोकगायन, धार्मिक आयोजन और बॉलीवुड कलाकारों के कार्यक्रम होंगे। कलाकारों के लिए विशेष भारतेंदु मंच तैयार किया गया है और उनके लिए अलग मार्ग व सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

सुविधाएं और व्यवस्थाएं

डीएम ने बताया कि मेले में जर्मन हैंगर, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, अस्पताल, पीए सिस्टम और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। मेला क्षेत्र में 150 शौचालय बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 50 तैयार हो चुके हैं। यातायात सुचारू रहे इसके लिए सड़कों की चौड़ाई 80 और 60 फीट रखी गई है। साथ ही तीन बड़े पार्किंग स्थल बनाए गए हैं — दोपहिया के लिए 250 और चारपहिया वाहनों के लिए 500 से अधिक वाहनों की क्षमता है।

खरीदारी के लिए जोनवार व्यवस्था

आगंतुकों की सुविधा हेतु मेले को अलग-अलग जोन में विभाजित किया गया है, जिससे वे अपनी पसंद के सामान आसानी से खरीद सकें। सभी तैयारियों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी की जा रही है। पारदर्शिता और मीडिया सहयोग
डीएम सिंह ने बताया कि मेले में पत्रकारों के लिए मीडिया सेंटर स्थापित किया जा रहा है। मेले में खर्च की गई धनराशि की ऑडिट कराई जाएगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह सहित जिले के सभी पत्रकार उपस्थित रहे।
ददरी मेला 7 दिसंबर 2025 तक बढ़ाया गया है।

इसे भी पढ़ें –केजी डे समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

केजी डे समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट एंथनी कॉन्वेंट स्कूल में सोमवार को केजी डे बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। नर्सरी, एल.के.जी. और यूकेजी के नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। भारी संख्या में पहुंचे अभिभावकों ने बच्चों के प्रदर्शन का भरपूर आनंद उठाया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर एलिज़ाबेथ ने अतिथियों सर्वेश दुबे (पूर्व ऑल इंडिया रेडियो जॉकी), चंद्रशेखर (स्थानीय पार्षद) और कुंदन उपाध्याय (पूर्व उपाध्यक्ष, प्रेस क्लब) के स्वागत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। उनके गर्मजोशी भरे स्वागत ने पूरे आयोजन को सौहार्दपूर्ण माहौल प्रदान किया।

इसे भी पढ़ें – भारतीय रिजर्व बैंक के प्रबंधक आयुष कुमार सिंह का गांव में हुआ भव्य स्वागत
बच्चों ने समूह नृत्य, स्वागत गीत और लघु नाटिकाओं की प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें उनका आत्मविश्वास और रचनात्मकता साफ झलकी। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “सेव अर्थ” थीम पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रही। छोटे-छोटे बच्चों ने पृथ्वी, पेड़, जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और रीसाइक्लिंग के रूप में सजकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। मासूमियत भरे इन संदेशों ने उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया।
मुख्य अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा और विद्यालय की पहल की सराहना की। सर्वेश दुबे ने बचपन से पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने पर बल दिया। चंद्रशेखर ने बच्चों के उत्साह को प्रेरणादायक बताया, वहीं श्री कुंदन उपाध्याय ने विद्यालय की प्रगति की सराहना करते हुए बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
अंत में सिस्टर एलिज़ाबेथ ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और छात्रों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौत, एक घायल

फतेहपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के किशनपुर कस्बे में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से चल रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे की खबर लगते ही ग्रामीणों की बड़ी संख्या मौके पर जुट गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विवाह शगुन योजना का स्थलीय निरीक्षण हुआ

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
संस्था फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम की महत्वाकांक्षी योजना बेटी विवाह शगुन योजना के अंतर्गत रामध्यान कुशवाहा ग्राम इसरौली विकास खण्ड भलुअनी जनपद देवरिया की बेटी की शादी में आगामी 10 नवंबर से सहयोग के लिए प्रदेश व जिला टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।जिला अध्यक्ष शुभम् शर्मा,प्रदेश मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश कुशवाहा, प्रदेश आईटी सेल प्रभारी सचिन कुमार ,ब्लॉक महामंत्री भलुअनी लक्ष्मण प्रजापति,ब्लाक अध्यक्ष जितेन्द्र कुशवाहा,ब्लॉक उपाध्यक्ष महेश प्रजापति, ब्लाक आईटी सेल प्रभारी शैलेन्द्र कुमार कुशवाहा के साथ में लाभार्थी और उनके परिवार के सदस्यगण और ग्रामवासी गोपाल कुशवाहा, रामजतन आदि मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि संस्था की स्थापना 31 अक्टूबर 2024 को सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन व राष्ट्रीय एकता व अखंडता दिवस के अवसर पर महराजगंज में महेंद्र कुमार वर्मा व उनके चार अन्य साथियों द्वारा की गई थी।इस संस्था में अब तक उत्तर प्रदेश में 53 हजार से अधिक सदस्य जुड़ चुके हैं।जो अपने सदस्यों के दिवंगत होने व सदस्यों की बेटी के विवाह में सभी सदस्य सहयोग करते हैं। अब तक संस्था के सदस्यों द्वारा अपने दो सदस्यों के दिवंगत होने पर 27 लाख रुपए तथा 42 बेटियों की शादी में 34 लाख रुपए का सहयोग किया जा चुका है। आगामी 10 नवंबर से शुरू हो रहे सहयोग में सात बेटियों की शादी में प्रति परिवार ढाई लाख रुपए देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जर्जर पड़ी ट्यूबवेल मे मिला युवक का शव क्षेत्र मे सनसनी

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )
थाना मईल क्षेत्र के अंतर्गत भागलपुर गांव में शनिवार को एक खंडहर पड़े ट्यूबवेल के भीतर बने कुएं से एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हाल ही में लापता हुए युवक के रूप में की गई है। परिजन स्थल पर पहुंचते ही दहाड़ें मारकर रोने लगे।
जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने कुएं से आ रही तेज दुर्गंध महसूस की, जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला। दुर्गंध इतनी अधिक थी कि सुरक्षाकर्मियों को निकालने में घंटों लग गए।

इसे भी पढ़ें – बीएसएसएसएस परशुराम सेना ने मण्डल स्तर पर की नई नियुक्तियाँ
परिजनों ने बताया कि युवक कुछ दिन पहले रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुआ था और इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। इस लापता मामले को स्थानीय अख़बार राष्ट्र की परंपरा ने भी प्रमुखता से प्रकाशित किया था।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मर्करी हाउस भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा, क्योंकि कुएं में शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है जबकि परिवार के लोग पत्नी, बच्चे और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

भारतीय रिजर्व बैंक के प्रबंधक आयुष कुमार सिंह का गांव में हुआ भव्य स्वागत

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बभनौली क्षत्रिय निवासी एन.के. सिंह एवं माता श्रीमती उर्मिला सिंह के पुत्र आयुष कुमार सिंह, जो हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में प्रबंधक पद पर चयनित हुए हैं, का अपने गांव प्रथम आगमन पर ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों ने गाजे-बाजे और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

गांव में आयुष के पहुंचते ही क्षेत्र में हर्ष का माहौल छा गया। परिजनों व ग्रामीणों ने उनकी इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।

आयुष कुमार सिंह की प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, मुगलसराय में हुई, जहां उन्होंने वर्ष 2012 में कक्षा 10वीं की परीक्षा 10 सीजीपीए के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने 2014 में इंटरमीडिएट की परीक्षा कानपुर के एक निजी विद्यालय से पास की। वर्ष 2020 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री प्राप्त की।

इसे भी पढ़ें – http://हिन्दू महासभा पदाधिकारिओ का दल बैठक में शामिल होने के लिए वाराणसी रवाना – बी एन तिवारी

इसी वर्ष भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से प्रबंधक पद की भर्ती निकली थी। परीक्षा 2021 में हुई, जिसमें आयुष ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की और उनका चयन आरबीआई में प्रबंधक के पद पर हुआ।

आयुष कुमार सिंह ने कहा कि, “सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। हर परीक्षा को गंभीरता से लेकर मेहनत और लगन के साथ तैयारी की जाए, तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है। सभी विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए।”

उनके बड़े पिता जितेंद्र कुमार सिंह (पुत्र स्व. राम सुमेर सिंह) ने कहा कि, “आयुष ने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हमें उस पर गर्व है और हमारा आशीर्वाद सदैव उसके साथ रहेगा।”

आयुष के छोटे भाई उत्कर्ष कुमार सिंह ने भी कहा कि भाई की इस सफलता से पूरा परिवार गौरवान्वित है, और यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर पप्पू सिंह, मदन सिंह, विवेक सिंह, अरुण कुमार सिंह, उमा सिंह, रजनी सिंह, विकास कुमार सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, वेद सर्वन सिंह, बृजेश सिंह, बलराम सिंह, अजीत सिंह तथा ग्राम प्रधान प्रमोद सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने फूल मालाएं पहनाकर आयुष का स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

हिन्दू महासभा पदाधिकारिओ का दल बैठक में शामिल होने के लिए वाराणसी रवाना – बी एन तिवारी

 नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा )वाराणसी में होने जा रहे एक पत्रकार संगठन पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन 2025 में शामिल होने के लिए अखिल भारत हिन्दू महासभा के पदाधिकारी रेल मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता और हिन्दू महिला सभा की वरिष्ठ नेता सीमा गुप्ता नई दिल्ली से ट्रेन पकड़ी। यह जानकारी जारी बयान में राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने दी। वार्षिक सम्मेलन नौ और दस नवंबर को हो रहा है।

बी एन तिवारी ने बताया कि जहां जोधपुर से हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री और पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू पत्रकार रत्न से सम्मानित कलम के सिपाही महामंडलेश्वर ललितादित्य महाराज और हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय मंत्री तो दूसरी तरफ मैनपुरी से हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने ट्रेन से वाराणसी के लिए प्रस्थान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार गोरखपुर से वाराणसी पहुंच रहे हैं। पत्रकार संगठन ने हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी को पत्रकार अधिवेशन में विशेष अतिथि पद पर आमंत्रित किया है। जारी बयान के अनुसार हिन्दू महासभा अपने व्याख्यान में पत्रकार जगत और वर्तमान चुनौतियों, पत्रकारों की सुरक्षा और उनका आर्थिक सशक्तीकरण के साथ हिन्दू राष्ट्र निर्माण, वाराणसी का काशी विश्वनाथ मंदिर, मथुरा का श्री कृष्ण जन्मभूमि, आगरा का तेजो महालय जैसे राष्ट्रवादी विषयों पर भी पत्रकारों के अब तक दिए योगदान का स्मरण करते हुए वर्तमान में भी पत्रकारों की निष्पक्ष भूमिका का आह्वान करेगी। बी एन तिवारी ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। पत्रकारों की समस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें – बीएसएसएसएस परशुराम सेना ने मण्डल स्तर पर की नई नियुक्तियाँ
बी एन तिवारी ने बताया कि हिन्दू महासभा पदाधिकारी पत्रकार अधिवेशन संपन्न होने के बाद गंगा स्नान कर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करते हुए विदेशी आक्रांताओं के प्रतीकों से संपूर्ण काशी को मुक्त करवाने और भव्य मंदिर का निर्माण करने का संकल्प लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी और राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक 13 नवंबर की बैठक में व्यस्त होने के कारण नौ नवंबर की रात्रि ही रेलमार्ग से वापस दिल्ली लौट आयेंगे।

बी.एस.एस परशुराम सेना ने मण्डल स्तर पर की नई नियुक्तियाँ

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
ब्राह्मण उत्थान और संगठन को मज़बूती देने के उद्देश्य से बी.एस.एस परशुराम सेना (ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ) ने मण्डल में दो महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियाँ की हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. श्रीनाथ पाण्डेय एवं प्रदेश अध्यक्ष पं. अजीत कुमार पाण्डेय के निर्देश पर मण्डल में उपाध्यक्ष तथा ब्लॉक महासचिव के पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पहली नियुक्ति में विनोद कुमार पाण्डेय, पिता हरिशंकर पाण्डेय, निवासी– बलथी मोड़, मऊ को मण्डल उपाध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया है। संगठन ने आशा व्यक्त की है कि पाण्डेय ब्राह्मण समाज को संगठित करने, मजबूती से जोड़ने तथा परशुराम सेना के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाएँगे।
दूसरी नियुक्ति में जीवन कुमार चतुर्वेदी, पिता अनिल कुमार चतुर्वेदी, निवासी– कमलसारा, मधुबन, मऊ को फुलटपुर मण्डल ब्लॉक महासचिव नियुक्त किया गया है। संगठन ने विश्वास जताया है कि वे अपने क्षेत्र में संगठनात्मक कार्यों को गति देंगे और समाज के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें – डीएम ने विकासखंड रतनपुरा के ग्राम पंचायत मानिकपुर में लगाई ग्राम चौपाल
प्रदेश अध्यक्ष पं. अजीत कुमार पाण्डेय द्वारा जारी पत्र में दोनों पदाधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं तथा अपील की गई कि वे दिन-रात मेहनत कर संगठन को नई ऊँचाइयों पर ले जाएँ।
संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दोनों नई नियुक्तियों पर हर्ष व्यक्त किया है।

डीएम ने विकासखंड रतनपुरा के ग्राम पंचायत मानिकपुर में लगाई ग्राम चौपाल

ग्रामीणों की शिकायत पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री की सेवा समाप्ति,मुख्य सेविका एवं एएनएम को कारण बताओं नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकासखंड रतनपुरा के ग्राम पंचायत मानिकपुर में ग्राम चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्राम वासियों से सीधा संवाद किया तथा पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही साथ ग्रामीण स्तर पर ग्राम पंचायत एवं मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का सत्यापन भी किया।ग्राम चौपाल के शुरुआत में उन्होंने ग्राम पंचायत में तैनात दो बूथ लेवल अधिकारियों से मतदाता सूची प्रगाढ़ पुनरीक्षण हेतु फार्म वितरण की अद्यतन जानकारी ली। साथ ही समस्त ग्राम वासियों को फॉर्म लेकर भरने के पश्चात हस्ताक्षर कर बीएलओ को उपलब्ध कराने को भी कहा, जिससे उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज रहे।बूथ लेवल अधिकारियों ने बताया कि एक बूथ पर बूथ मैपिंग का कार्य लगभग 70% से ज्यादा पूर्ण हो चुका है एक अन्य बूथ पर कार्य अभी 50% पूर्ण हुआ है। उन्होंने दोनों बूथ लेवल अधिकारियों को कार्य योजना तैयार कर फार्म वितरण एवं कलेक्शन की कार्यवाही यथाशीघ्र पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम वासियों से भी अपील की कि फॉर्म लेकर भरने के उपरांत उसे बूथ लेवल अधिकारी को अवश्य उपलब्ध कराएं,अन्यथा की स्थिति में मतदाता सूची से नाम कट जाएगा। ग्राम पंचायत में किसानों के फार्मर रजिस्ट्री की अद्यतन स्थिति की जानकारी के दौरान संबंधित ग्राम सचिव ने बताया कि कुल 311 किसानों में से 229 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री के उपरांत सत्यापन कार्य भी पूर्ण हो चुका है जो कुल किसानों का लगभग 73% है। जिलाधिकारी ने शेष किसानों का भी फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इसके अलावा उन्होंने किसानों से भी अपील की कि सभी किसान फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें अन्यथा की स्थिति में पीएम किसान सम्मन निधि के साथ-साथ अन्य सरकारी योजनाओं से भी वंचित हो जाएंगे। अंत्योदय राशन कार्ड के संबंध में चर्चा के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र बचने न पाए।साथ ही अपात्र लोगों की जांच कर उनका नाम सूची से भी बाहर करें। कुछ महिलाओं द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाने की मांग करने पर उन्होंने स्वास्थ्य अधीक्षक को नियमानुसार कार्रवाई कर सभी पात्रों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए।
राजस्व संहिता के विभिन्न धाराओं यथा धारा 24, धारा 116, धारा 138 तथा वरासत के मामलों के संबंध में जानकारी लेने के दौरान कोई भी मामला लंबित नहीं पाए जाने पर उन्होंने संबंधित लेखपाल एवं कानूनगो को शाबाशी भी दी। ग्राम पंचायत में स्थित विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की चर्चा के दौरान ग्रामीणों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्री की शिकायत करने तथा कभी भी केंद्र पर ना आने एवं आहार वितरण की कार्रवाई न करने पर उन्होंने तत्काल आंगनबाड़ी कार्यकत्रि मीना सिंह की सेवा समाप्ति एवं मुख्य सेविका लाल मुनी को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा एएनएम की भी शिकायत पर उन्होंने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन के संबंध में भी ग्रामीणों से पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सर्वे कर समस्त पात्र लोगों को इसका लाभ दिलाने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत एवं मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों की सत्यापन हेतु उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से इस संबंध में पूछताछ की तथा कार्यों की चर्चा करते हुए उसके सत्यापन की पुष्टि भी की। ग्राम पंचायत स्थित हैंडपंप्स की स्थिति की बारे में भी जानकारी लेते हुए एक खराब हैंड पंप को तत्काल ठीक कराए जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए। उन्होंने ग्राम सचिव को ऐसे दिव्यांग जो 80% से ऊपर दिव्यांगता की श्रेणी में आते हैं उन्हें चिन्हित करने के निर्देश दिए जिससे मोटराइज्ड ट्राई साइकिल की सुविधा उन्हें प्रदान की जा सके। इसके अलावा मूक बधिर बच्चों का भी चिन्हांकन करने को कहा जिससे उनका इलाज कराया जा सके।
ग्राम चौपाल के दौरान पुलिस अधीक्षक इलामारन ने भी ग्रामीणों से चर्चा की।इस दौरान उन्होंने साइबर क्राइम के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा उसके प्रति जागरूक रहने को कहा। नवंबर माह में चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान की चर्चा करते हुए उन्होंने महिलाओं से अपील किया कि घर के पुरुषों को यातायात के नियमों के बारे में सजग करें तथा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करने को कहा। उन्होंने आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत मारपीट, लड़ाई झगड़े से दूर रहने की भी अपील की जिससे बाद में कानूनी पचड़े में ना फंसना पड़े। ग्राम चौपाल के दौरान थाना हलधरपुर में तैनात महिला आरक्षी प्रिया मिश्रा ने महिला सशक्तिकरण के प्रति वहां पर उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया।उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 तथा 112 के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा समस्त महिलाओं से कहा कि कोई भी दिक्कत हो आप तत्काल संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हर थानों पर महिला हेल्प डेस्क है। किसी भी महिला को कोई समस्या हो तो तत्काल अवगत कराएं।उनका निदान किया जाएगा।इसके अलावा उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जैसे, कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना आदि के बारे में भी वहां पर उपस्थित महिलाओं को विस्तृत जानकारी दी। महिला आरक्षित द्वारा बेहतर ढंग से महिलाओं को संबोधित करने एवं जागरूक करने के प्रयास को देखते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें शाबाशी भी दी। ज्ञातव्य है कि गत सप्ताह ही जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त ग्राम पंचायत में ग्राम चौपाल लगाने हेतु रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए थे, जिससे ग्राम वासियों की समस्याओं का ग्राम स्तर पर ही निस्तारण किया जा सके।
ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के अलावा जिला विकास अधिकारी उमेश तिवारी, उप जिलाधिकारी सदर अवधेश चौहान, क्षेत्राधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार, तहसीलदार शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित संबंधित ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।