Monday, June 29, 2026
Home Blog Page 428

पराविधिक स्वयंसेवक (पीएलवी) साक्षात्कार परिणाम घोषित, सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया द्वारा पराविधिक स्वयंसेवक (पीएलवी) चयन प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित साक्षात्कार का परिणाम जारी कर दिया गया है। यह जानकारी प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी-II ने दी।

उन्होंने बताया कि मा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में पीएलवी चयन की प्रक्रिया संचालित की गई थी, जिसके लिए पूर्व में विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदकों का साक्षात्कार दिनांक 29 नवम्बर, 01 दिसम्बर एवं 02 दिसम्बर 2025 को प्रातः 11 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर, देवरिया में आयोजित किया गया।

सचिव ने बताया कि पीएलवी पद हेतु आयोजित साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थियों की सूची दीवानी न्यायालय, देवरिया स्थित ए.डी.आर. भवन के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।

उन्होंने सभी आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित सूची देखकर अपनी जानकारी सुनिश्चित कर लें।

विश्व दिव्यांगता दिवस पर दिव्यांग बच्चों की खेल-कूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)
विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) रामपुर कारखाना के खेल मैदान में दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए विविध खेल-कूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र भारती ने की, जबकि आयोजन में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ज्ञानेंद्र सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

प्रतियोगिताओं में दिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
श्रवण बाधित श्रेणी में आयोजित खेल प्रतियोगिता में 20 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें संविलियन विद्यालय भाटपार रानी के सत्यम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

श्रवण बाधित बालिकाओं की लंबी दौड़ में नगर क्षेत्र देवरिया की कक्षा 6 की छात्रा खुशबू ने प्रथम स्थान हासिल किया।

दृष्टिबाधित श्रेणी की बालकों की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में 25 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें प्राथमिक विद्यालय पथरदेवा के कक्षा 5 के छात्र सोनू यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

चलन क्रिया एवं दृष्टिबाधित श्रेणी की बालिकाओं की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में संविलियन विद्यालय देसही देवरिया के कक्षा 8 के छात्र सुधीर ने पहला स्थान प्राप्त किया।

कला प्रतियोगिता में श्रवण बाधित श्रेणी से प्राथमिक विद्यालय बैतालपुर की कक्षा 8 की छात्रा कुमारी नंदिनी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में विशेष प्रशिक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव, विजय कुमार पांडे और प्रतिमा यादव शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन गिरीश कुशवाहा ने किया।

इस अवसर पर बृजेश कुमार पांडे, मनीष कुमार मौर्य, मनोज श्रीवास्तव, परमात्मा सिंह, अभय शर्मा, संदीप सिंह, राम प्रसाद पाठक, देव प्रकाश शर्मा, नीलम भारती, प्रदीप सिंह, रीना सिंह, संगीता दीक्षित, अंशिका, नंदिनी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्रो. दिव्या रानी सिंह को खाद्य प्रसंस्करण विभाग का प्रशस्ति पत्र

उद्यान विभाग के स्वर्णिम 50 वर्ष समारोह में की सहभागिता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं महिला अध्ययन केंद्र की निदेशक प्रो. दिव्या रानी सिंह को उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति–2023 के अंतर्गत डेयरी उद्यमियों की इकाइयों की स्थापना, मार्गदर्शन तथा योजना अनुमोदन में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। प्रशस्ति पत्र विभाग के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रदान किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव बी.एल. मीणा सहित मंडल के कई विधायकों की उपस्थिति रही।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने प्रो. दिव्या रानी सिंह को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय को अपने शिक्षकों के श्रेष्ठ प्रदर्शन पर गर्व है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रो. सिंह के समन्वय से अनेक महिला उद्यमियों को खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं का लाभ मिला तथा स्वयं–रोजगार के नए अवसर विकसित हुए। उनके प्रयासों ने प्रदेश में महिला उद्यमिता को नई दिशा प्रदान की है।
इसी क्रम में उन्होंने उद्यान विभाग, उत्तर प्रदेश के स्वर्णिम 50 वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित मंडलीय औद्योगिक उन्नयन गोष्ठी में भी सहभागिता की। यह कार्यक्रम 3 दिसंबर को बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह, गोरखपुर में आयोजित किया गया। गोष्ठी में बस्ती एवं गोरखपुर मंडल के उद्यान विकास, आधुनिक कृषि तकनीक, फल–सब्ज़ी उत्पादन बढ़ाने, बाज़ार विस्तार तथा प्रसंस्करण इकाइयों को सशक्त करने संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्यान, कृषि–विपणन, कृषि एवं निर्यात प्रोत्साहन तथा डेयरी विकास विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने की। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, उद्यमियों और महिला स्व–सहायता समूहों को उद्यान एवं प्रसंस्करण क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए निरंतर काम कर रही है।
यह उपलब्धियाँ प्रो. दिव्या रानी सिंह की महिला सशक्तिकरण, खाद्य प्रसंस्करण और उद्यमिता विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती हैं।

सरयू नदी में किशोरी डूबी: घूमने गई मासूम की मौत से गांव में मचा कोहराम

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
सरयू नदी में किशोरी डूबी—इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजपुर नौकाटोला निवासी रामप्रीत सैनी की 13 वर्षीय बेटी गोली सैनी सोमवार की शाम घर के पास स्थित सरयू नदी के तटबंध पर अपने साथियों के साथ घूमने गई थी। रोज की तरह बच्चों का समूह बंधे पर मौज-मस्ती कर रहा था, लेकिन अचानक गोली का पैर फिसल गया और वह सीधे नदी में जा गिरी।

नदी का बहाव तेज और गहराई अधिक होने के कारण किशोरी कुछ ही क्षणों में डूब गई। साथ गए बच्चों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुँचे और रो-रोकर बेहाल हो गए। माँ-बाप की चीख-पुकार ने मौके पर मौजूद लोगों का दिल दहला दिया।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दिनेश मौर्य पुलिस बल के साथ नदी तट पर पहुँचे। उन्होंने बताया कि “सरयू नदी में किशोरी डूबी होने की सूचना के बाद जाल डलवाकर लगातार तलाश कराई जा रही है। बचाव दल नदी की धारा और गहराई को देखते हुए सावधानी के साथ खोज अभियान चला रहा है।”

घटना के बाद पूरे ग्राम पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग नदी पट्टी के इलाकों में सुरक्षा उपाय और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग कर रहे हैं, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

नदी तट पर घूमने गयी किशोरी नदी मे डूबी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपुर नौकाटोला निवासी रामप्रीत सैनी की 13 वर्षीय पुत्री गोली सरयू नदी के तट स्थित बंधे पर घुमने के लिए गये थी, कि अचानक पैर फिसल गया जिससे गोली सैनी नदी में गिर गई । नदी की गहरी होने के कारण गोली डूब गई । साथ गये बच्चों ने शोर मचाया । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस तलाश मे जुट गयी। बेटी के डूबने की सुचना मिलते ही परिजन रोने लगे। इस संबंध मे थानाध्यक्ष दिनेश मौर्य ने बताया कि
जाल डलवाकर शव की तलाश कि जा रही है।

लेप्टोस्पायरोसिस से बचाव हेतु साफ सफाई है जरूरी- निशाकान्त तिवारी

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l विकास खंड बैतालपुर के पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने पशुपालकों को जागरूक किया कि लेप्टोस्पायरोसिस पैदा करने वाले बैक्टीरिया मवेशियों, सूअरों, घोड़ों, कुत्तों व चूहों आदि में पाए जाते हैं। लेप्टोस्पायरोसिस जानवरों से मनुष्यों में फैलने वाला एक महत्वपूर्ण रोग है। मनुष्यों में इस बीमारी का प्रकोप आमतौर पर संक्रमित जानवरों के मूत्र से दूषित मिट्टी व पानी के संपर्क में आने से होता है।
अनुमान है कि दुनिया भर में हर साल 10 लाख से ज़्यादा लोग लेप्टोस्पायरोसिस से पीड़ित होते हैं। इनमें से लगभग 60,000 लोग इससे मर जाते हैं।लेप्टोस्पायरोसिस के लक्षण हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकते हैं और इसमें आमतौर पर बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी और दस्त शामिल होते हैं। कुछ मामलों में पीलिया (त्वचा और आँखों का पीला पड़ना), चकत्ते और लाल आँखें भी दिख सकती हैं। गंभीर मामलों में गुर्दे, यकृत या फेफड़ों की विफलता और मेनिन्जाइटिस जैसी जटिलताएँ हो सकती हैं।
इस बीमारी से बचाव हेतु साफ सफाई जरूरी है। पशु बाड़ा निवास स्थान से दूर बनवाएं। पशुओं के मल मूत्र आस पास एकत्र न होने दें। जानवरों के आसपास हैं तो साबुन और पानी साथ धोएं ।अगर साबुन पानी उपलब्ध न हो तो सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। अगर जानवरों के आसपास रहना होता है तो कोई भी घाव होने पर तुरंत इलाज करवाएं। घाव होने और त्वचा के काटने पर ठीक होने तक जानवर से दूर रहें। किसी जानवर के यूरिन के संपर्क में आए हैं तो तुरंत साबुन पानी से अच्छी तरह से नहा लें।

सेवानिवृत्त विशेष शिक्षक रवींद्रनाथ शर्मा को भावपूर्ण विदाई

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)
बेसिक शिक्षा विभाग अंतर्गत कार्यरत विशेष शिक्षक रवींद्रनाथ शर्मा के सेवानिवृत्ति अवसर पर विकासखंड रुद्रपुर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं अधिकारियों ने शर्मा के दीर्घकालीन योगदान को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण विदाई दी।

इस अवसर पर बोलते हुए जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि रवींद्रनाथ शर्मा की सेवाएँ प्रशंसनीय रही हैं। वर्ष 2010 से अब तक वे विशेष बच्चों के साथ कार्य करते रहे और दिव्यांग श्रेणी के बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जिला समन्वयक ने कहा कि शर्मा ने अपने दायित्वों का निष्ठा, समर्पण और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन किया। संस्था और शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

दिवंगत लेखपाल आशीष कुमार के नाम पर बनेगा लेखपाल संघ भवन, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने दिया निर्देश

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। दिवंगत लेखपाल आशीष कुमार की स्मृति को चिरस्थायी बनाने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने मुख्य विकास अधिकारी देवरिया को विशेष निर्देश जारी किए हैं। मंत्री ने पत्र लिखकर कहा है कि सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र में लेखपालों के बैठकों एवं मीटिंग के लिए कोई संघ भवन उपलब्ध नहीं है, जबकि इसकी आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है।

मंत्री को लेखपाल संघ द्वारा अवगत कराया गया कि 29 नवंबर 2025 को सलेमपुर तहसील में तैनात लेखपाल आशीष कुमार की गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। लेखपाल संघ ने दिवंगत आशीष कुमार की स्मृति में उनके नाम पर संघ भवन बनाने की मांग की थी, जिससे उनके परिवार को सांत्वना मिले और उनकी सेवाओं को सम्मान भी।

इसी के मद्देनज़र मंत्री ने निर्देश दिया है कि आशीष कुमार लेखपाल संघ भवन के निर्माण हेतु विधायक निधि (वित्तीय वर्ष 2025-26) से धनराशि उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए।

मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने स्पष्ट किया है कि लेखपाल संघ भवन न होने से कई प्रशासनिक बैठकों और कार्यों में कठिनाई होती है, ऐसे में भवन निर्माण होने से न केवल कार्यप्रणाली में सुधार होगा बल्कि दिवंगत लेखपाल आशीष कुमार के प्रति श्रद्धांजलि भी होगी।

पत्र 3 दिसंबर 2025 को मुख्य विकास अधिकारी को भेजा गया है और जल्द ही प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजे जाने की संभावना है।

दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना का उठाएँ लाभ, पात्र दिव्यांग दंपत्तियों से आवेदन आमंत्रित

आगरा,(राष्ट्र की परम्परा)
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत पात्र दिव्यांग दंपत्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्रीमती ज्ञान देवी ने दी।

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गगत

युवक के दिव्यांग होने पर : रु. 15,000

युवती के दिव्यांग होने पर : रु. 20,000

युवक एवं युवती दोनों के दिव्यांग होने पर : रु. 35,000
पुरस्कार स्वरूप दंपत्ति को प्रदान किए जाते हैं।

पात्रता मानदंड

विवाह के समय युवक की आयु 21 से 45 वर्ष के मध्य हो।

युवती की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य हो।

दंपत्ति में कोई भी आयकर दाता न हो।

मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जारी 40% या अधिक दिव्यांगता प्रमाण पत्र अनिवार्य।

विवाह गत वित्तीय वर्ष या वर्तमान वित्तीय वर्ष में संपन्न हुआ हो।

आवश्यक दस्तावेज

दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला संयुक्त नवीनतम फोटो

विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र/शादी का कार्ड

युवक एवं युवती का आयु प्रमाण पत्र

मुख्य चिकित्साधिकारी से निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र

राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित संयुक्त खाता

निवास प्रमाण पत्र

दंपत्ति के आधार कार्ड

ज्ञान देवी ने बताया कि इच्छुक दंपत्ति योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन विभाग की वेबसाइट पर कर सकते हैं।
www.divyanjanupsdc.gov.in पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन की प्रति तथा सभी आवश्यक अभिलेखों की प्रतियाँ दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, विकास भवन, संजय पैलेस, आगरा में जमा करानी होंगी, ताकि नियमानुसार कार्यवाही की जा सके।

अधिक से अधिक पात्र दिव्यांग दंपत्तियों से अपील की गई है कि वे योजना का लाभ अवश्य उठाएँ।

आगरा में SIR-2026 की सुस्ती पर जिलाधिकारी सख्त, बूथवार अधिकारियों की तैनाती से बढ़ेगी रफ्तार

आगरा (राष्ट्र की परम्परा) आगरा में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR-2026) कार्यक्रम की धीमी प्रगति को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि शहरी विधानसभा क्षेत्रों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें –ठंड बढ़ने पर पशुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, डीएम दिव्या मित्तल ने जारी की जरूरी सलाह

उन्होंने कम प्रगति वाले सभी बूथों की सूची तलब करते हुए प्रत्येक पर जिला स्तरीय अधिकारियों को बूथवार जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को चिन्हित बूथों पर तत्काल पहुंचकर घर-घर संपर्क करने और मतदाता गणना पत्र भरवाने के आदेश दिए गए हैं। यह अभियान अब “कॉम्बिंग ऑपरेशन” की तर्ज पर पूरी गंभीरता से संचालित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें –निचलौल में बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी रोडवेज बस गड्ढे में गिरी, चीख–पुकार से दहला इलाका

जिलाधिकारी ने कहा कि बहुमंजिला आवासीय सोसायटी, गेट बंद कॉलोनियों और रिहायशी क्षेत्रों में एक भी घर बिना संपर्क के न छूटे। नोडल अधिकारी डोर-टू-डोर जाकर “वोटर एन्यूमेरेशन फॉर्म” भरवाएंगे और बीएलओ व सुपरवाइजर के माध्यम से डेटा का डिजिटाइजेशन कराया जाएगा। प्रगति की दैनिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत करनी होगी।

ये भी पढ़ें –डीएम ने किया परतावल मंडी का औचक निरीक्षण, धान खरीद में तेजी लाने के दिए निर्देश

उन्होंने कई सोसायटी प्रबंधन पर गंभीर आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि पार्श्वनाथ पंचवटी, एडीए हाइट्स, ताजनगरी फेस-1 व फेस-2 जैसे क्षेत्रों में बीएलओ को घर-घर सर्वे से रोका गया है। ऐसे प्रबंधनों को सख्त चेतावनी दी गई है कि यदि पुनरीक्षण कार्य में बाधा डाली गई तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें –थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा लूट की घटना का सफल

जिलाधिकारी ने मतदाताओं से अपील की कि जिन लोगों ने अब तक अपना गणना पत्र नहीं दिया है, वे तुरंत बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि उनका नाम आगामी ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।

तेज रफ़्तार का तांडव! गोरखपुर–सोनौली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, नेपाली युवक की मौत से उबाल, परिजनों ने कार पर उतारा गुस्सा

गोरखपुर–सोनौली हाईवे फिर हुआ खून से लाल

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां थाना क्षेत्र के बाबू पैसिया के पास मंगलवार दोपहर एक ऐसा दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। गोरखपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े युवक को इतनी भीषण टक्कर मारी कि उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक करीब 50 मीटर दूर जाकर गिरा। हादसे की आवाज सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो वहां चीख-पुकार और कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने कार को घेर लिया और उसके शीशे तोड़कर अपना आक्रोश उतारा
जानकारी के अनुसार मृतक युवक अभिषेक यादव पुत्र कन्हैया यादव, नेपाल निवासी था, जो बाबू पैसिंया चौराहे पर किसी के यहां काम करता था। घटना के समय वह अपने घर के आगे पाइप से पानी डाल रहा था। अचानक तेज गति से आई कार ने उसे बेरहमी से रौंद डाला।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर लगातार बढ़ रही तेज रफ़्तार वाहनों की समस्या के कारण यह इलाका हादसों का हॉट-स्पॉट बनता जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर संपतिंहा चौकी पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी बीच नेपाली परिजन और स्थानीय लोग भारी संख्या में जुटने लगे।
कुछआक्रोशित परिजनों ने कार को तोड़-फोड़ कर अपना गुस्सा निकाला। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो दोनों पक्षों में तीखी बहसबाजी और नोंक- झोंक की स्थिति पैदा हो गई। तनाव बढ़ता देख अन्य लोग बीच-बचाव में उतरे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह स्थिति को काबू किया। परिजनों को समझाया–बुझाया गया और उन्हें घर भेजा गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है, और घटना की पूरी जांच स्थानीय लोगों से पूछ-ताछ के आधार पर शुरू कर दी है।घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि हाईवे पर रफ्तार का आतंक बढ़ता जा रहा है। कई बार शिकायतों के बावजूद स्पीड कंट्रोल, रंबल स्ट्रिप और पुलिस गश्त जैसी व्यवस्थाएं ठप पड़ी हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जाएं ताकि ऐसी दर्दनाक घटनाओं पर रोक लग सके।

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR-2026) में धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी सख्त, शहरी विधानसभाओं में अधिकारियों को बूथवार जिम्मेदारी

आगरा, (राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में शहरी विधानसभाओं में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR)-2026 की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में शहरी क्षेत्रों में कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बैठक में कम प्रगति वाले बूथों की सूची तलब की और ऐसे सभी बूथों पर जिला स्तरीय अधिकारियों की बूथवार ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल संबंधित बूथों पर पहुँचकर कार्य में तेजी लाने का आदेश दिया।

उन्होंने कहा कि चिन्हित बूथों पर नियुक्त नोडल अधिकारी घर-घर संपर्क (डोर-टू-डोर नॉकिंग) करते हुए “वोटर एन्यूमेरेशन फॉर्म” भरवाएँगे और गणना पत्रों का संकलन कराकर बीएलओ व सुपरवाइजर के माध्यम से डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करेंगे। प्रगति की रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध करानी होगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि यह कार्य कॉम्बिंग ऑपरेशन की तर्ज पर किया जाए। सभी बहुमंजिली आवासीय सोसायटी, गेट बंद कॉलोनियों और रिहायशी इलाकों में एक-एक घर पर जाकर गणना पत्र भरवाने, संकलन करने और घरों को मार्क करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “कोई भी घर बिना संपर्क के न छूटे”।

सोसायिटी प्रबंधन को सख्त चेतावनी

जिलाधिकारी ने बताया कि आगरा कैंट की पार्श्वनाथ पंचवटी, शंकर ग्रीन, एडीए हाइट्स, पार्श्वनाथ प्रेरणा, ताजनगरी फेस-1 एवं फेस-2 सहित कई सोसायटियों में शिकायत मिली है कि बीएलओ और सुपरवाइजर को डोर-टू-डोर सर्वे नहीं करने दिया जा रहा। प्रबंधन द्वारा उन्हें क्लब हाउस पर बैठने का निर्देश दिया जाता है। इसी प्रकार आगरा नॉर्थ और आगरा साउथ विधानसभा क्षेत्रों में भी ऐसी शिकायतें मिली हैं।

जिलाधिकारी ने ऐसे सभी सोसायिटी प्रबंधनों को कड़े निर्देश दिए कि वे बीएलओ और सुपरवाइजर को डोर-टू-डोर संपर्क करने दें। एसआईआर-2026 अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए बाधा डालने वालों पर कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

मतदाताओं से की अपील

जिलाधिकारी ने कहा कि कई मतदाताओं ने अभी तक अपने गणना पत्र बीएलओ को नहीं दिए हैं, जबकि यह अंतिम अवसर है। सभी मतदाता तुरंत गणना पत्र भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराएँ। जिनका गणना पत्र बीएलओ को प्राप्त हो जाएगा, उनका नाम ड्राफ्ट सूची में शामिल किया जाएगा।

जिलाधिकारी बंगारी ने सभी नागरिकों से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में पूरा सहयोग करने की अपील की।

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, 12 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सिकंदरपुर नगर पंचायत के मानापुर मोहल्ले में 20 वर्षीय सुमित वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। घटना को 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुँच सकी है। इससे स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर गहरा आक्रोश है। सुमित उर्फ सुमन्त इंदौर में बिल्डर का काम करता था और घटना वाले दिन सुबह इंदौर लौटने वाला था। स्वजन के अनुसार, गुरुवार देर रात वह मोहल्ले के ही पाँच लोगों के साथ पार्टी कर रहा था। स्वजन का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते उन्हीं लोगों ने सुमित की हत्या कर दी और मामले को संदिग्ध रूप देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट और कोमा में जाने का उल्लेख है, जिससे स्पष्ट है कि सुमित की मौत किसी सामान्य घटना का परिणाम नहीं बल्कि हिंसक वारदात का संकेत देती है। इसी आधार पर स्वजन ने पाँच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर भी दी है। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। युवक की अंतिम कॉल डिटेल में एक युवती से बातचीत की पुष्टि हुई है, जिसके चलते प्रेम-प्रसंग की संभावना को भी जांच में जोड़ा गया है। वहीं जिन पाँच लोगों पर हत्या का आरोप है, उन्हें पुलिस कई दिनों से थाने में बैठाए हुए है, लेकिन न तो गिरफ्तारी हो रही है और न चालान। इससे पुलिस की कार्यवाही पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं और लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक सिकंदरपुर मूलचंद चौरसिया ने बताया कि पुलिस तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल और घटनास्थल के विश्लेषण के आधार पर हर एंगल से गंभीरता के साथ जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

मूक-बधिर और दृष्टिबाधित छात्रों ने प्रतियोगिताओं में दिखाया दम

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)विश्व दिव्यांग दिवस 2025 के अवसर पर आगरा स्थित पीएम राजकीय इंटर कॉलेज, शाहगंज में माध्यमिक विद्यालयों के दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए विशेष खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाना, उनकी प्रतिभा को उजागर करना और समाज को यह संदेश देना था कि वे किसी से कम नहीं हैं।

ये भी पढ़ें –सिकंदरपुर: SIR कार्यक्रम की समीक्षा बैठक, राजनीतिक दलों से मतदाता सूची शुद्धिकरण में सहयोग की अपील

कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल और जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) चंद्रशेखर द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि आज के दिव्यांग छात्र विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं और पैरालंपिक में भारत का उत्कृष्ट प्रदर्शन इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

ये भी पढ़ें –सेंट जेवियर्स सलेमपुर के स्काउट–गाइड्स ने राष्ट्रीय जमूरी में बढ़ाया मान, सम्मान समारोह में गूँजा गर्व

मूक-बधिर श्रेणी के छात्रों के लिए 50 मीटर दौड़, खो-खो और रस्साकशी जैसी रोमांचक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिसमें छात्रों ने अद्भुत ऊर्जा और उत्साह का प्रदर्शन किया। वहीं दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए “छूकर पहचानो” और म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिसमें बच्चों की कुशलता और आत्मनिर्भरता देखने को मिली।

ये भी पढ़ें –ठंड बढ़ने पर पशुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, डीएम दिव्या मित्तल ने जारी की जरूरी सलाह

कला और निबंध प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने अपनी रचनात्मक सोच और अभिव्यक्ति का बेहतरीन प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता बी.डी. पाराशर ने किया।

ये भी पढ़ें –ठंड बढ़ने पर पशुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, डीएम दिव्या मित्तल ने जारी की जरूरी सलाह

यह आयोजन दिव्यांग बच्चों के लिए न केवल एक प्रतियोगिता था, बल्कि उनके लिए प्रेरणा और सम्मान का मंच भी साबित हुआ। इस तरह के आयोजन समाज में समावेशी शिक्षा और समान अवसर की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं।

बिना दस्तावेज मिली 32.78 लाख की नकदी, आयकर विभाग करेगा जांच

देवरिया में मार्निंग वॉकर चेकिंग के दौरान बोलेरो से 32.78 लाख नकद बरामद, आयकर विभाग को सौंपी गई रकम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चल रहे मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार, 3 दिसंबर 2025 की सुबह थाना रामपुर कारखाना पुलिस टीम रामपुर तिराहे पर नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बोलेरो वाहन (UP 57 AJ 8732) को रोका गया।

ये भी पढ़ें –सीएम योगी की सख्ती: यूपी में बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठियों पर कार्रवाई तेज, हर मंडल में बनेगा डिटेंशन सेंटर

गाड़ी चला रहे व्यक्ति की पहचान दीपक वर्मा पुत्र हरिलाल वर्मा, निवासी ग्राम नरहवा, थाना पटेहरवा, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई। जब पुलिस टीम ने वाहन की गहन तलाशी ली, तो उसमें 32,78,500 रुपये नगद बरामद हुए। पूछताछ के दौरान चालक नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका।

ये भी पढ़ें –मसूरी में 600 प्रशिक्षु आईएएस और एक सवाल

परिस्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने तुरंत आयकर विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे आयकर विभाग के अधिकारियों ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर नकदी को थाना परिसर स्थित मालगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। अब इस पूरे मामले की आगे की जांच और वैधानिक प्रक्रिया आयकर विभाग द्वारा की जा रही है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि इतनी बड़ी रकम का स्रोत क्या है।

ये भी पढ़ें –अमरोहा: जमीन विवाद में भाई ने की नर्स बहन की हत्या, आरोपी हिरासत में; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोटें सामने आईं

इस सफल अभियान में थाना रामपुर कारखाना के थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार राय के साथ उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार यादव, कांस्टेबल पंकज यादव और कांस्टेबल विश्वजीत चौधरी शामिल रहे। पुलिस की इस सतर्कता भरी कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने का सख्त संदेश गया है।