संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में तामेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर निर्माण की प्रगति की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, स्थानीय लेखपाल और तामेश्वरनाथ क्षेत्र के काश्तकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश भी मौजूद रहे।
बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा 26 मई 2025 को तामेश्वरनाथ धाम के भ्रमण के दौरान कॉरिडोर निर्माण की घोषणा की गई थी। इसी के तहत पर्यटन विभाग ने परियोजना को वर्ष 2025–26 की योजना में शामिल करते हुए अनुमोदन दिया है। कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस जल निगम इकाई-20 द्वारा प्रस्ताव तैयार कराया गया है, जिसे छत्रछाया आर्किटेक्चरल स्टूडियो, लखनऊ द्वारा डिजाइन किया गया है।
राजस्व विभाग और वास्तुविद द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार कॉरिडोर निर्माण के लिए लगभग 21,500 वर्ग मीटर (2.346 हेक्टेयर) भूमि की आवश्यकता चिन्हित की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी स्थानीय काश्तकारों और भवन स्वामियों की सहमति के बाद ही भूमि संबंधी अगली कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यटन विकास क्षेत्र के स्थानीय निवासियों के हित में होता है, और प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावितों के अधिकारों व हितों की सुरक्षा है।
बैठक में भूमि अधिग्रहण, प्रारंभिक डिजाइन, सड़क चौड़ीकरण, आवश्यक निर्माण बिंदुओं सहित कई तकनीकी पहलुओं पर काश्तकारों, ग्राम प्रधान और राजस्व अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार, तहसीलदार आनंद ओझा, पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, अधिशासी अभियंता बैजनाथ वर्मा, राजस्व निरीक्षक रामचरन, लेखपाल राजेश कुमार, सौरभ मिश्रा, ग्राम प्रधान राम सुरेश पासवान, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित तामेश्वरनाथ धाम क्षेत्र के स्थानीय काश्तकार मौजूद रहे।
तामेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर प्रोजेक्ट: डीएम ने प्रगति की समीक्षा, काश्तकारों संग हुई विस्तृत चर्चा
माइनर के निरीक्षण के बाद बोले स्वतन्त्र देव सिंह प्रदेश में कानून का राज, अराजकता समाप्त
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कुनैना कुर्तियां माइनर का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि आज प्रदेश में कानून का राज है और अराजकता पूरी तरह खत्म हो चुकी है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले खेत से ट्रैक्टर चोरी हो जाते थे, लेकिन अब फावड़ा तक चोरी करने में लोगों को डर लगता है।
उन्होंने कहा कि पहले किसान ट्यूबवेल पर पानी देने जाता था, तो परिवार को यह चिंता रहती थी कि वह सुरक्षित लौटेगा या नहीं, मानो वह पाकिस्तान के युद्ध पर जा रहा हो। आज हालात बदल चुके हैं। अब बेटियां भी देर रात खलीलाबाद से लखनऊ स्वतंत्र रूप से जा सकती हैं और सुरक्षित वापस आ सकती हैं, क्योंकि प्रदेश में कानून का राज स्थापित हो चुका है।
श्री सिंह ने कहा कि राजनीति उनके लिए मिशन है और सत्ता में आने पर उनका लक्ष्य गरीबों की सेवा करना है। उन्होंने गरीबों के लिए पक्का मकान, निशुल्क अनाज, आयुष्मान कार्ड, मुफ्त इलाज, शिक्षा और बेटियों की शादी से जुड़ी योजनाओं का जिक्र किया। साथ ही 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत होगी, क्योंकि सरकार निरंतर गरीबों के हित में कार्य कर रही है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुना और नहरों में पानी की शिकायत पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद वे भाजपा नेता निखलेश सिंह के भतीजे के वैवाहिक समारोह से पूर्व पहुंचे और परिवार को अपनी शुभकामनाएँ दीं। मंत्री के आगमन से क्षेत्रवासियों में उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम करन सिंह, जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, निखलेश सिंह, प्रदीप सिंह सिसोदिया, संदीप सिंह, अत्रेश श्रीवास्तव, गौरव कुमार सहित अनेक भाजपा नेता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

रौजा मंडी में दलित किसान से रंगदारी व मारपीट हुई
केंद्र प्रभारी और चौकीदार पर एससी/एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
रौजा मंडी में धान तौल के दौरान दलित किसान से रंगदारी मांगने, जातिसूचक गालियाँ देने और मारपीट करने का मामला सामने आते ही क्षेत्र में रोष फैल गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने क्रय केंद्र प्रभारी रवि मोहन सक्सेना और चौकीदार रामू के खिलाफ गंभीर धाराओं सहित एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है। तिलहर थाना क्षेत्र के ग्राम हथगांव निवासी शिवेश पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, जो अनुसूचित जाति (धोबी) समुदाय से हैं, मंगलवार को अपना धान बेचने रौजा मंडी पहुंचे थे, किसान का टोकन पीसीएफ पर कटा था और गुरुवार को 169 बोरे धान की तुलाई पहले ही हो चुकी थी। आरोप है कि इसके बाद केंद्र प्रभारी रवि मोहन सक्सेना व उसके साथी चौकीदार रामू ने रंगदारी के रूप में अवैध रकम की मांग करते हुए शेष तुलाई रोक दी।पीड़ित किसान के अनुसार जब तुलाई पूरी कराने की बात कही तो दोनों आरोपियों ने जातिसूचक अपमानजनक गालियाँ देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर धक्का-मुक्की और मारपीट की गई, जिससे किसान के सिर में गंभीर चोट लगी। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। किसान की तहरीर पर थाना रोजा पुलिस ने केंद्र प्रभारी रवि मोहन सक्सेना और चौकीदार रामू के खिलाफ धारा 15(2), 352 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(द) और 3(1)(न) में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
थाना रोजा के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि दलित किसान की शिकायत पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं।
लोकतंत्र की रक्षा के लिए एसआईआर को गंभीरता से लें — कार्यकर्ताओं की बैठक में बोले सपा प्रभारी ओपी यादव
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के प्रभारी ओपी यादव ने सपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र पर मंडरा रहे संकट की कीमत आने वाली पीढ़ियों को चुकानी पड़ सकती है, इसलिए समय रहते सजग होना जरूरी है।
श्री यादव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि एसआईआर प्रक्रिया को अत्यंत गंभीरता से लिया जाए, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी एसआईआर में हेरफेर कर आगामी विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि हम सतर्क नहीं हुए तो भाजपा नागरिकता को प्रभावित करने जैसे कुचक्र में सफल हो सकती है।

बैठक के दौरान विधान सभा अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, ब्लॉक प्रभारी कमलेश पांडेय, सूरज यादव, प्रज्ञानंद चौधरी, माली प्रसाद, निर्मल, हरे राम आर्य, प्रभा भारती, प्रमोद गौतम, प्रमोद यादव, वासुदेव यादव, अवधेश यादव, विजय बहादुर यादव, सुनील कुमार, सत्यदेव यादव, पंकज श्रीवास्तव, शिवानंद यादव, चंद्रपाल यादव, जटाशंकर यादव, मानसिंह यादव, आलोक यादव, मिथिलेश यादव,प्रदीप कुमार यादव सभासद सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव ने की तथा संचालन महासचिव जामवंत विश्वकर्मा ने किया।
केंद्रीय पुस्तकालय हादसा — BHU में आग पर काबू, हताहतों की रिपोर्ट नहीं
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) शुक्रवार को Banaras Hindu University (BHU) के Central Library, BHU में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी अनुसार, लाइब्रेरी के ऊपरी हिस्से में पहले धुआँ दिखाई दिया, जिसके कुछ ही देर बाद आग ने तांडव मचाना शुरू कर दिया। छात्र-कर्मचारी समेत जमकर भगदड़ मची।
ये भी पढ़ें –किसान सभा द्वारा ग्रामीणों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने की तीखी निंदा
फायर ब्रिगेड को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। दमकल गाड़ियों की तत्परता और मशक्कत के बीच आग पर कई प्रयासों के बाद करीब 45 मिनट में नियंत्रण पाया गया। सौभाग्य रहा कि आग लगने के समय लाइब्रेरी में कम लोग मौजूद थे, इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
ये भी पढ़ें –विधानसभा शीतकालीन सत्र को लेकर रांची के कई इलाकों में निषेधाज्ञा
प्रारंभिक अंदेशा है कि आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट-सर्किट रहा होगा। वहीं, लाइब्रेरी के अधिकारियों और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बताया कि धुआँ दिखाई देने के कुछ ही पलों बाद आग भड़क गई थी।
ये भी पढ़ें –सिकंदरपुर में बोलेरो–कंबाइन की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौत तीन गंभीर रूप से घायल
हालाँकि शारीरिक चोट का कोई मामला नहीं आया, लेकिन आग की चपेट में कुछ फर्नीचर, कंप्यूटर व अन्य कीमती दस्तावेज हो सकते हैं — जिनकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हुई है। लाइब्रेरी प्रशासन ने पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
आगरा में उर्वरक पर सख्ती, कागरौल के तीन खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित
आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)रबी सीजन के दौरान किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए आगरा जनपद में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अधिक मूल्य वसूली और अनियमितताओं की शिकायतों के बाद कागरौल क्षेत्र के तीन उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार के निर्देश पर की गई, जिससे जिले के अन्य विक्रेताओं में भी हड़कंप मच गया है।
ये भी पढ़ें –नेल्सन मंडेला: साहस, समता और शांति के वैश्विक पुरोधा
जानकारी के अनुसार, कृषि विभाग को कंट्रोल रूम में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ दुकानदार सरकार द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद बेच रहे हैं और बिना नियमों का पालन किए उर्वरक का वितरण कर रहे हैं। शिकायतों की पुष्टि के बाद विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और दोषी पाए जाने पर कागरौल क्षेत्र के निम्न तीन प्रतिष्ठानों का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया —
मै० श्रीराम खाद बीज भंडार, मै० गोयल खाद बीज भंडार और मै० देव खाद बीज भंडार।
ये भी पढ़ें –अपनी ही मौत का नाटक रचने वाला हिस्ट्रीशीटर पूर्व फौजी गिरफ्तार, हत्या कर जलाया था शव
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इस समय जनपद में 14,306 मीट्रिक टन यूरिया का भंडार उपलब्ध है, जिसे 81 सहकारी समितियों और 698 निजी विक्रेताओं के माध्यम से किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। विभाग ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को अपनी POS मशीन को 3.3 वर्जन में अपडेट करने और जियो-फेंसिंग पूरी करने के निर्देश दिए हैं। अब उर्वरक की बिक्री केवल आधार कार्ड और खतौनी के सत्यापन के बाद ही होगी और हर बिक्री की रसीद देना अनिवार्य होगा।
ये भी पढ़ें –भारत में संगठित अपराध का खतरनाक नेटवर्क: पंजाब से अन्य राज्यों तक फैलती आपराधिक श्रृंखला
कृषि विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर कोई भी विक्रेता जमाखोरी, कालाबाजारी या ओवररेटिंग में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किसानों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दें।
आगरा में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी
(सीडीओ) आगरा की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित शिक्षा सम्बन्धी योजनाओं, निर्माण कार्यों तथा निपुण भारत मिशन की प्रगति पर विस्तार से समीक्षा की गई।
सीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि के०जी०बी०वी (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय) तथा पी०एम० विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी भविष्य की कार्यवाही को आमंत्रित कर सकती है, इसलिए सभी एजेंसियां तेजी से कार्य करें।
ये भी पढ़ें –प्रसिद्ध जन्मतिथि और उनका ऐतिहासिक महत्व
बैठक में निपुण परीक्षा की प्रस्तावित तिथि पर भी विशेष चर्चा की गई। सीडीओ ने निर्देशित किया कि परीक्षा तिथि घोषित होने से पूर्व सभी विद्यालयों में शिक्षण-सामग्री, मूल्यांकन, अभिलेखों तथा अभ्यास कार्यों की तैयारी पूरी कर ली जाए, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण परिणाम प्रदान किया जा सके।
ये भी पढ़ें –संघर्ष, सत्ता और साहस की तारीख
इसके अतिरिक्त सेवा प्रदाता के माध्यम से डीपीओ/बीआरसी स्तर पर रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया को दिसंबर माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कार्मिकों की उपलब्धता सुचारू शैक्षणिक संचालन के लिए अत्यंत आवश्यक है, इसलिए नियुक्तियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
ये भी पढ़ें –जानिए आज का दिन आपके लिए क्या संदेश लेकर आया है
बैठक के अंत में सीडीओ ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि निपुण भारत मिशन को गति देने, विद्यालय प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने और निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करने के साथ—साथ जिले को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम दिलाने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएं।
“आपकी पूँजी, आपका अधिकार” शिविर में 40 लाख रुपये की अनक्लेम्ड धनराशि का निस्तारण
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की पहल पर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत देवरिया में “आपकी पूँजी, आपका अधिकार” शिविर का आयोजन किया गया। सेण्ट ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और अपने तथा परिजनों के निष्क्रिय/अनक्लेम्ड खातों की जानकारी प्राप्त की।
शिविर में भारतीय रिज़र्व बैंक से अंकुश श्रीवास्तव, अग्रणी बैंक कार्यालय देवरिया से आशीष मीणा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय से वरिष्ठ प्रबंधक राकेश कुमार, पंजाब नेशनल बैंक से कुलदीप कुमार शाह तथा भारतीय स्टेट बैंक, राघवनगर शाखा से मनीष कुमार सहित कई वित्तीय संस्थानों के अधिकारी उपस्थित रहे।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक सहित अन्य बैंकों ने पात्र उपभोक्ताओं को अनक्लेम्ड धनराशि के प्रमाण-पत्र वितरित किए। शिविर के दौरान लगभग 40 लाख रुपये की अनक्लेम्ड राशि का निस्तारण किया गया, जिससे लाभार्थियों में उत्साह देखा गया।
अधिकारियों ने लोगों को अभियान के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इस पहल से जोड़ें, ताकि सभी अपनी निष्क्रिय धनराशि का लाभ प्राप्त कर सकें।
हरदी डाली में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की गूंज, स्कूल परिसर में बच्चों ने लिया कुप्रथा के खिलाफ संकल्प
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जिले के नौतनवां ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदी डाली में शुक्रवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एक प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में सेवा भारती के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के दुष्परिणामों, इसके कानूनी पहलुओं और समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण और ग्रामीण उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें –संघर्ष, सत्ता और साहस की तारीख
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवां नगर पंचायत के चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास में सबसे बड़ी बाधा है। कम उम्र में विवाह उनके सपनों को कुचल देता है और भविष्य को अंधकारमय बना देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे शिक्षा को प्राथमिकता दें और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करें।
ये भी पढ़ें –अपनी ही मौत का नाटक रचने वाला हिस्ट्रीशीटर पूर्व फौजी गिरफ्तार, हत्या कर जलाया था शव
विशिष्ट अतिथि किशोर मद्धेशिया ने बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभ में शारदा अधिनियम 1929 के तहत विवाह की आयु तय की गई थी, जिसे बाद में संशोधित करते हुए लड़कियों के लिए 18 वर्ष और लड़कों के लिए 21 वर्ष निर्धारित किया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 में बाल विवाह को पूर्ण रूप से दंडनीय अपराध घोषित किया गया, जिसमें दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान है।
ये भी पढ़ें –विधानसभा सत्र से पहले सुरक्षा कड़ी, SSP ने जवानों को दिया बड़ा ब्रीफिंग
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान गोपाल चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि केवल कानून नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता ही इस कुप्रथा को समाप्त कर सकती है। अंत में बच्चों और ग्रामीणों ने बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ समाज से इसे जड़ से मिटाने की शपथ ली।
घर-घर स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत मुफ्त डस्टबिन का वितरण
मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
स्वच्छता ही सभ्यता का अलंकरण है। इस सुविचार को ध्यान में रखते हुए अंधेरी विधानसभा वार्ड ७९ में मुंबई भाजपा सचिव अजय तिवारी और अजय चेरिटेबल ट्रस्ट की सचिव बीनू अजय तिवारी द्वारा ” घर घर स्वक्षता अभियान” के अंतर्गत मुफ्त डस्टबिन वितरण कार्यक्रम किया गया। इस आयोजन में वार्ड ७९ के सभी बूथ प्रमुख अजय चेरिटेबल ट्रस्ट के सभी सदस्य , कोर टीम के सदस्य मौजूद उपस्थित थे। बता दें कि इस आयोजन का मकसद लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था । वहींं बीनू अजय तिवारी का कहना था कि एक महिला ही साफ सफाई के महत्व को समझ सकती है। इस परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते मैने यह आयोजन किया है।
