Friday, June 26, 2026
Home Blog Page 365

झारखंड आंदोलनकारियों का अपमान बर्दाश्त नहीं, उपायुक्तों पर कार्रवाई की मांग – पुष्कर महतो

0

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने झारखंड सरकार से कई जिलों के उपायुक्तों पर विभागीय कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान से जुड़ा कोई भी अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


पुष्कर महतो ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि गुमला, बोकारो, रामगढ़, लातेहार, चतरा, गोड्डा, पूर्वी सिंहभूम, जामताड़ा, पलामू और खूंटी जिले के उपायुक्तों ने गृह विभाग के आदेश का पालन नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गृह विभाग के पत्र संख्या 14/विविध-19/2024-3108, दिनांक 30 जुलाई 2025 के निर्देशों के बावजूद झारखंड अलग राज्य के लिए संघर्ष, त्याग और बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र एवं सम्मान पत्र वितरित नहीं किए गए।


आदेश की अवहेलना का आरोप


महतो ने कहा कि जिन जिलों में प्रमाण पत्र वितरण हुआ भी है, वहां प्रक्रिया खंडित, अपुष्ट और अत्यंत सीमित रही। कई स्थानों पर अधिसूचना संख्या तक का उल्लेख नहीं किया गया, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने इसे सरकार विरोधी षड्यंत्र बताते हुए कहा कि यह संघीय व्यवस्था के मूल्यों और मर्यादाओं का भी उल्लंघन है।


विभागीय कार्रवाई की मांग


पुष्कर महतो ने सरकार से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित सभी उपायुक्तों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में गृह विभाग के आदेशों की अवहेलना और सरकार विरोधी कृत्य दोहराए न जाएं।

ये भी पढ़ें – अमेरिका की बड़ी एयरस्ट्राइक, ISIS के 70 से ज्यादा ठिकाने तबाह, 3 अमेरिकी नागरिकों की मौत के बाद एक्शन


3 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री आभार यात्रा


उन्होंने घोषणा की कि 3 जनवरी 2026 को मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती के अवसर पर हजारों की संख्या में झारखंड आंदोलनकारी मुख्यमंत्री आभार यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान उपायुक्तों की कथित कृतियों का सार्वजनिक रूप से उद्वेदन भी किया जाएगा।
महतो ने दो टूक कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – 20 दिसंबर: देश के लिए समर्पित जीवनों की स्मृति

ग्रहों की चाल से जानें आज का संपूर्ण राशिफल

20 दिसंबर 2025 का विस्तृत राशिफल | आज का भविष्यफल सभी 12 राशियों के लिए

(पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय द्वारा)

ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार 20 दिसंबर का दिन कुछ राशियों के लिए उन्नति और सफलता के संकेत दे रहा है, तो कुछ के लिए सावधानी और संयम आवश्यक रहेगा। गुरु मिथुन में, सूर्य-मंगल-चंद्रमा धनु में, शनि मीन में और राहु-केतु अपने-अपने प्रभाव में हैं। इन्हीं ग्रह योगों के आधार पर प्रस्तुत है आज का आकर्षक और विस्तृत राशिफल।

मेष राशि (Aries ♈ | अक्षर: चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आत्मसम्मान की रक्षा जरूरी है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से टकराव से बचें। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं।
करियर/व्यवसाय: नई डील फायदेमंद
शिक्षा: प्रतियोगी छात्रों को सफलता
कला/संगीत: रचनात्मकता बढ़ेगी
राजनीति/प्रशासन: छवि पर ध्यान दें
आर्थिक स्थिति: आय अच्छी, खर्च नियंत्रित
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 1
पूज्य देव: सूर्यदेव

वृषभ राशि (Taurus ♉ | अक्षर: ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

दिन थोड़ा सावधानी भरा है। चोट या मानसिक तनाव संभव।
करियर: धैर्य रखें
व्यवसाय: स्थिर लाभ
शिक्षा: ध्यान भंग हो सकता है
आर्थिक: सामान्य
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 6
देव पूजन: भगवान विष्णु

मिथुन राशि (Gemini ♊ | अक्षर: का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा)

ऊर्जा में कमी महसूस होगी। जीवनसाथी से संवाद जरूरी।
करियर: नौकरी में मध्यम स्थिति
व्यवसाय: लाभ
शिक्षा: मेहनत का फल मिलेगा
आर्थिक: संतुलित
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 5
देव पूजन: गणेश जी

कर्क राशि (Cancer ♋ | अक्षर: ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

शत्रुओं पर विजय, पर मन अशांत रह सकता है।
करियर: जिम्मेदारी बढ़ेगी
व्यवसाय: अच्छा
शिक्षा: प्रगति
आर्थिक: स्थिर
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
देव पूजन: शिव जी

ये भी पढ़ें –आज का पंचाग हेमंत ऋतु की सुबह: साधना, संकल्प और संतुलन का दिन

सिंह राशि (Leo ♌ | अक्षर: मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

मानसिक तनाव संभव। बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
करियर: प्रतिष्ठा बनी रहेगी
व्यवसाय: ठीक
कला/मीडिया: नए अवसर
आर्थिक: सामान्य
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
देव पूजन: सूर्यदेव

कन्या राशि (Virgo ♍ | अक्षर: टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

घर में तनाव संभव, लेकिन कामकाज में सफलता।
करियर: प्रशंसा
व्यवसाय: लाभ
शिक्षा: अच्छा प्रदर्शन
आर्थिक: मजबूत
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 5
देव पूजन: शनिदेव

तुला राशि (Libra ♎ | अक्षर: रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

स्वास्थ्य को लेकर चिंता। व्यापार में उतार-चढ़ाव।
करियर: धैर्य रखें
व्यवसाय: मिश्रित परिणाम
आर्थिक: सामान्य
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6
देव पूजन: माता लक्ष्मी

ये भी पढ़ें –जानिए आज आपका मूलांक क्या कहता है

वृश्चिक राशि (Scorpio ♏ | अक्षर: तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धन लाभ होगा, पर निवेश टालें। वाणी पर संयम रखें।
करियर: उन्नति
व्यवसाय: अच्छा
राजनीति: प्रभाव बढ़ेगा
आर्थिक: मजबूत
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
देव पूजन: हनुमान जी

धनु राशि (Sagittarius ♐ | अक्षर: ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

ऊर्जा में उतार-चढ़ाव। बेचैनी रहेगी।
करियर: अवसर मिलेंगे
शिक्षा: सफलता
आर्थिक: ठीक
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 3
देव पूजन: विष्णु भगवान

मकर राशि (Capricorn ♑ | अक्षर: भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

अनावश्यक खर्च से बचें। सिर व आंखों में पीड़ा संभव।
करियर: स्थिर
व्यवसाय: अच्छा
आर्थिक: खर्च बढ़ेगा
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 8
देव पूजन: काली माता

ये भी पढ़ें –अमेरिका की बड़ी एयरस्ट्राइक, ISIS के 70 से ज्यादा ठिकाने तबाह, 3 अमेरिकी नागरिकों की मौत के बाद एक्शन

कुंभ राशि (Aquarius ♒ | अक्षर: गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

यात्रा में बाधा, भ्रम की स्थिति।
करियर: धैर्य जरूरी
व्यवसाय: धीरे-धीरे सुधार
आर्थिक: मध्यम
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 4
देव पूजन: शिव जी

मीन राशि (Pisces ♓ | अक्षर: दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

कानूनी मामलों से दूरी रखें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान।
करियर: सावधानी
व्यवसाय: उतार-चढ़ाव
आर्थिक: सामान्य
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 7
देव पूजन: भगवान विष्णु

नोट: यह राशिफल भारतीय ज्योतिषीय परंपराओं पर आधारित सामान्य गणना है। इसे किसी भी प्रकार का अंतिम प्रमाण न मानें। अपनी जन्मकुंडली का विश्लेषण किसी योग्य ज्योतिष विशेषज्ञ से अवश्य कराएं।

अमेरिका की बड़ी एयरस्ट्राइक, ISIS के 70 से ज्यादा ठिकाने तबाह, 3 अमेरिकी नागरिकों की मौत के बाद एक्शन


सीरिया/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका ने एक बार फिर इस्लामिक स्टेट (ISIS) के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान छेड़ दिया है। मध्य सीरिया के पल्मायरा क्षेत्र में हुए घातक हमले में तीन अमेरिकी नागरिकों की मौत के बाद पेंटागन ने कड़ा जवाब देते हुए व्यापक एयरस्ट्राइक की है। इस अभियान को ‘ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक’ नाम दिया गया है, जिसका उद्देश्य ISIS के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना बताया जा रहा है।


अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हमले के बाद कार्रवाई


पेंटागन प्रमुख पीट हेगसेथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि 13 दिसंबर को सीरिया में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हुए हमले में दो अमेरिकी सैनिक और एक नागरिक की मौत हो गई थी, जबकि तीन सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसी हमले के जवाब में यह सैन्य कार्रवाई शुरू की गई।
उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने नागरिकों और सैनिकों पर हमले को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा और हमलावरों को दुनिया के किसी भी कोने में ढूंढकर खत्म किया जाएगा।


70 से ज्यादा आतंकी ठिकानों पर हमला


अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन के तहत मध्य सीरिया में ISIS से जुड़े करीब 70 ठिकानों को निशाना बनाया गया। इनमें आतंकियों के छिपने के अड्डे, हथियार भंडारण केंद्र और ट्रेनिंग कैंप शामिल थे। पेंटागन ने संकेत दिए हैं कि हालात के अनुसार आने वाले दिनों में और भी सैन्य कार्रवाई की जा सकती है।


इन घातक हथियारों का हुआ इस्तेमाल


इस अभियान में अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने अत्याधुनिक सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया।
एयरस्ट्राइक में F-15 ईगल फाइटर जेट, A-10 थंडरबोल्ट अटैक एयरक्राफ्ट, AH-64 अपाचे हेलीकॉप्टर और HIMARS रॉकेट सिस्टम का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा जॉर्डन के F-16 लड़ाकू विमानों ने भी ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई।


ट्रंप की आतंकियों को सख्त चेतावनी


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये हमले ISIS के मजबूत गढ़ों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी आतंकी संगठन अमेरिका पर हमला करने या धमकी देने की कोशिश करेगा, उसे पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक जवाब दिया जाएगा।
ट्रंप ने सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शारा के प्रति समर्थन भी दोहराया।


असद के बाद बदले अमेरिका-सीरिया संबंध


बशर अल-असद के सत्ता से हटने के बाद अमेरिका और सीरिया के रिश्तों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। हाल ही में अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शारा ने वॉशिंगटन का दौरा किया और अमेरिकी नेतृत्व से मुलाकात की। यह 1946 के बाद पहली बार हुआ है जब किसी सीरियाई राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस का दौरा किया।

20 दिसंबर: देश के लिए समर्पित जीवनों की स्मृति

20 दिसंबर: जब देश ने खोए अपने अमिट हस्ताक्षर, इतिहास के पन्नों में दर्ज हुए ये महान निधन

20 दिसंबर का दिन भारतीय इतिहास में केवल एक तारीख नहीं, बल्कि उन महान व्यक्तित्वों की स्मृति का प्रतीक है, जिनके जाने से राजनीति, सिनेमा, समाज सेवा और स्वतंत्रता संग्राम में अपूरणीय रिक्तता आई। आइए, 20 दिसंबर को हुए इन महत्वपूर्ण निधनों पर विस्तार से नज़र डालते हैं।

ये भी पढ़ें –राजनीति से कला तक: 20 दिसंबर के महान व्यक्तित्व

ओम प्रकाश चौटाला (निधन: 20 दिसंबर 2024)

ओम प्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935 को हरियाणा के सिरसा जिले में हुआ था। वे भारत के उपप्रधानमंत्री रहे चौधरी देवीलाल के पुत्र थे। चौटाला हरियाणा के मुख्यमंत्री पद पर कई बार आसीन रहे और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने क्षेत्रीय राजनीति को राष्ट्रीय पहचान दिलाई। ग्रामीण विकास, किसान हित और हरियाणा की क्षेत्रीय अस्मिता को मजबूती देना उनके राजनीतिक जीवन का केंद्र रहा। 20 दिसंबर 2024 को हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ। उनका जीवन भारतीय राजनीति में संघर्ष, विवाद और जनाधार की त्रिवेणी के रूप में याद किया जाता है।

ये भी पढ़ें-20 दिसंबर: राजनीति से विज्ञान तक बदलावों का दिन

नलिनी जयवंत (निधन: 20 दिसंबर 2010)

नलिनी जयवंत का जन्म 18 फरवरी 1926 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। वे भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम युग की चर्चित और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। 1940 और 1950 के दशक में उन्होंने सामाजिक और गंभीर भूमिकाओं से दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। ‘काला पानी’, ‘हुमसफ़र’ और ‘मुनीमजी’ जैसी फिल्मों में उनका अभिनय आज भी सराहा जाता है। ग्लैमर से दूर सादगी भरा जीवन जीने वाली नलिनी जयवंत ने अभिनय को गरिमा दी। 20 दिसंबर 2010 को उनका निधन हुआ, लेकिन उनकी कलात्मक विरासत भारतीय सिनेमा में जीवित है।

अमलप्रवा दास (निधन: 20 दिसंबर 1994)

अमलप्रवा दास का जन्म असम राज्य में हुआ था। वे एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता थीं, जिन्होंने महिलाओं के अधिकार, शिक्षा और सामाजिक समानता के लिए आजीवन संघर्ष किया। ग्रामीण और वंचित समुदायों के उत्थान के लिए उन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया और सामाजिक चेतना जगाने में अहम भूमिका निभाई। उनका जीवन सादगी, सेवा और संघर्ष का प्रतीक रहा। 20 दिसंबर 1994 को उनके निधन से समाज सेवा के क्षेत्र में एक संवेदनशील आवाज़ हमेशा के लिए शांत हो गई, लेकिन उनका योगदान आज भी प्रेरणा देता है।

सोहन सिंह भकना (निधन: 20 दिसंबर 1968)

सोहन सिंह भकना का जन्म 1870 में अमृतसर जिले, पंजाब (भारत) में हुआ था। वे ग़दर आंदोलन के संस्थापक सदस्यों में से एक और भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्षरत क्रांतिकारी थे। विदेशों में रहकर भी उन्होंने भारत की आज़ादी के लिए आंदोलन को दिशा दी। ब्रिटिश शासन के विरुद्ध उनका संघर्ष अदम्य साहस और बलिदान का प्रतीक था। स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान ऐतिहासिक महत्व रखता है। 20 दिसंबर 1968 को उनका निधन हुआ, लेकिन उनका नाम भारतीय क्रांतिकारी इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है।

राजनीति से कला तक: 20 दिसंबर के महान व्यक्तित्व

20 दिसंबर: वे जन्म जिन्होंने भारत के इतिहास, संस्कृति और राजनीति को दी नई दिशा

20 दिसंबर भारतीय इतिहास के पन्नों में एक विशेष महत्व रखता है। इस दिन राजनीति, साहित्य, खेल, कला और संस्कृति के क्षेत्र में देश को दिशा देने वाले कई महान व्यक्तित्वों का जन्म हुआ। इन व्यक्तियों ने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर न केवल भारत बल्कि विश्व स्तर पर भी पहचान बनाई। आइए, 20 दिसंबर को जन्मे इन महान लोगों के जीवन, जन्म स्थान और देशहित में योगदान पर विस्तार से नजर डालते हैं।

ये भी पढ़ें –ठंड व शीतलहर में राहत: डीएम ने रैन बसेरा व अलाव का किया निरीक्षण, जरूरतमंदों में कंबल वितरण

मोहित ग्रेवाल (जन्म: 20 दिसंबर 1999)
मोहित ग्रेवाल भारत के उभरते हुए पहलवान हैं। हरियाणा राज्य के रोहतक जिले में जन्मे मोहित ने कम उम्र में ही कुश्ती के क्षेत्र में अपनी पहचान बना ली। ग्रीको-रोमन शैली में विशेषज्ञ मोहित ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उनका योगदान युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करता है और भारतीय कुश्ती को वैश्विक मंच पर मजबूती प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें –आज का पंचाग हेमंत ऋतु की सुबह: साधना, संकल्प और संतुलन का दिन

के. एम. बीनू (जन्म: 20 दिसंबर 1980)
केरल के कन्नूर जिले में जन्मे के. एम. बीनू भारत के जाने-माने ट्रैक और फील्ड एथलीट हैं। उन्होंने लंबी दूरी की दौड़ में देश के लिए कई पदक जीते। एशियाई खेलों और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उनका प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स के स्वर्णिम अध्याय का हिस्सा रहा है।

ये भी पढ़ें –जानिए आज आपका मूलांक क्या कहता है

त्रिवेंद्र सिंह रावत (जन्म: 20 दिसंबर 1960)
उत्तर प्रदेश के पौड़ी गढ़वाल (वर्तमान उत्तराखंड) में जन्मे त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड के आठवें मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने राज्य में आधारभूत ढांचे, शिक्षा और प्रशासनिक सुधारों पर विशेष ध्यान दिया। उनका योगदान उत्तराखंड की राजनीतिक स्थिरता और विकास से जुड़ा रहा है।

राजकुमार सिंह (जन्म: 20 दिसंबर 1952)
बिहार में जन्मे राजकुमार सिंह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती और जनसेवा के माध्यम से पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त किया। उनका राजनीतिक योगदान क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़ा रहा है।

कैलाश शर्मा (जन्म: 20 दिसंबर 1949)
राजस्थान में जन्मे कैलाश शर्मा एक विशिष्ट हिंदी ब्लॉगर हैं, जिनकी रचनाओं का केंद्र “बच्चों का संसार” है। उन्होंने बाल साहित्य को नई दिशा दी और डिजिटल माध्यम से बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक सामग्री उपलब्ध कराई। उनका योगदान हिंदी ब्लॉगिंग और बाल साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय है।

ये भी पढ़ें –20 दिसंबर: राजनीति से विज्ञान तक बदलावों का दिन

मदनलाल वर्मा ‘क्रान्त’ (जन्म: 20 दिसंबर 1947)
उत्तर प्रदेश में जन्मे मदनलाल वर्मा ‘क्रान्त’ हिंदी के सशक्त कवि और लेखक रहे। उनकी रचनाओं में सामाजिक चेतना, जनसंघर्ष और मानवीय संवेदनाएं प्रमुख रहीं। उन्होंने साहित्य के माध्यम से समाज को जागरूक करने का कार्य किया।

यामिनी कृष्णमूर्ति (जन्म: 20 दिसंबर 1940)
तमिलनाडु में जन्मी यामिनी कृष्णमूर्ति विश्वप्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना थीं। भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी में उनकी अद्वितीय प्रस्तुति ने भारतीय नृत्य को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। उन्हें पद्म विभूषण सहित कई राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए।

सुनील कोठारी (जन्म: 20 दिसंबर 1933)
राजस्थान में जन्मे सुनील कोठारी भारतीय नृत्य इतिहासकार, विद्वान और आलोचक थे। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय नृत्य पर गहन शोध किया और अनेक पुस्तकों के माध्यम से इस कला को दस्तावेज़ी रूप दिया। उनका योगदान नृत्य संस्कृति के संरक्षण में अमूल्य है।

रॉबिन शॉ (जन्म: 20 दिसंबर 1936)
रॉबिन शॉ एक प्रसिद्ध साहित्यकार थे, जिनकी रचनाओं में मानवीय भावनाएं और सामाजिक यथार्थ झलकता है। उन्होंने साहित्य के माध्यम से समाज को नई दृष्टि दी।

मोतीलाल वोरा (जन्म: 20 दिसंबर 1928)
राजस्थान के निंबाहेड़ा में जन्मे मोतीलाल वोरा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। वे मुख्यमंत्री, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उनका राजनीतिक जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों और संगठनात्मक नेतृत्व का उदाहरण रहा।

धनराज भगत (जन्म: 20 दिसंबर 1917)
पंजाब में जन्मे धनराज भगत एक प्रतिष्ठित मूर्तिकार और चित्रकार थे। उनकी कलाकृतियों में आधुनिकता और भारतीय परंपरा का सुंदर समन्वय दिखाई देता है। उन्होंने भारतीय आधुनिक कला को वैश्विक पहचान दिलाने में योगदान दिया।

गोकरननाथ मिश्र (जन्म: 20 दिसंबर 1871)
उत्तर प्रदेश में जन्मे गोकरननाथ मिश्र प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, नेता और न्यायविद थे। स्वतंत्रता आंदोलन और विधि क्षेत्र में उनका योगदान ऐतिहासिक महत्व रखता है।

20 दिसंबर: राजनीति से विज्ञान तक बदलावों का दिन

इतिहास के पन्नों में 20 दिसंबर: फैसलों, संघर्षों और बदलावों से भरा एक अविस्मरणीय दिन

20 दिसंबर इतिहास का ऐसा दिन है, जिसने राजनीति, विज्ञान, अंतरराष्ट्रीय संबंधों, समाज सुधार और खेल जगत में कई बड़े बदलावों की नींव रखी। इस दिन लिए गए निर्णयों और घटित घटनाओं ने न केवल तत्कालीन समय को प्रभावित किया, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी दिशा तय की। आइए जानते हैं 20 दिसंबर की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाओं का विस्तृत विवरण।

ये भी पढ़ें –घरेलू विवाद के बाद युवक ने खुद को मारी गोली, इलाज के लिए ले जाते समय मौत

1757 में ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रभाव को मजबूत करते हुए लॉर्ड क्लाइव को बंगाल का गवर्नर नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति भारत में ब्रिटिश शासन की जड़ें और गहरी करने वाला कदम साबित हुई, जिसने आगे चलकर भारतीय इतिहास की धारा ही बदल दी।

1780 में ब्रिटेन ने हालैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। यह संघर्ष यूरोप की शक्ति राजनीति का हिस्सा था, जहां उपनिवेशों और व्यापारिक हितों के लिए राष्ट्र आमने-सामने थे।

ये भी पढ़ें –सिटी मजिस्ट्रेट ने वृद्धा आश्रम गड़वार में किया औचक निरीक्षण, शीतकालीन राहत सामग्री वितरित

1830 में ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रिया और रूस ने बेल्जियम को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दी। इससे यूरोप के राजनीतिक मानचित्र में स्थायी बदलाव आया और बेल्जियम की संप्रभु पहचान स्थापित हुई।

1919 में अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा ने आव्रजन पर रोक लगाने का निर्णय लिया। यह फैसला अमेरिका की आप्रवासन नीति में सख्ती का संकेत था, जिसका असर वैश्विक प्रवासन पर पड़ा।

ये भी पढ़ें –गुरु जी आप को लूट लिया हुस्न वालों ने गोरे-गोरे

1924 में जर्मनी में एडोल्फ हिटलर जेल से रिहा हुआ। यह घटना बाद में यूरोप और पूरी दुनिया के लिए विनाशकारी साबित हुई, क्योंकि यहीं से नाजी विचारधारा को नई गति मिली।

1946 में महात्मा गांधी श्रीरामपुर में एक महीने तक रुके। इस दौरान उन्होंने सामाजिक समरसता, शांति और स्वतंत्रता के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।

ये भी पढ़ें –12 घंटे का विशेष सघन अभियान 217 अभियुक्त गिरफ्तार

1951 में ओमान ब्रिटेन के साथ समझौते के बाद स्वतंत्र राष्ट्र बना। इसी वर्ष अमेरिका में पहली बार न्यूक्लियर पावर रिएक्टर से बिजली का उत्पादन हुआ, जिसने ऊर्जा क्षेत्र में क्रांति की शुरुआत की।

1955 में भारतीय गोल्फ संघ का गठन हुआ, जिसने भारत में गोल्फ खेल को संगठित स्वरूप प्रदान किया।

ये भी पढ़ें –जनपद में किसानों एवं कृषि छात्रों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जारी

1956 में अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने बसों में नस्लीय भेदभाव को असंवैधानिक घोषित किया। यह फैसला नागरिक अधिकार आंदोलन के लिए मील का पत्थर बना।

1959 में भारतीय गेंदबाज जसु पटेल ने कानपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 69 रन देकर 9 विकेट लेकर क्रिकेट इतिहास में अमिट छाप छोड़ी।

ये भी पढ़ें –किसान सम्मान योजना से उन्नत खेती को मिलेगा प्रोत्साहन

1963 में बर्लिन की दीवार पहली बार पश्चिमी बर्लिनवासियों के लिए खोली गई, जो शीत युद्ध के तनाव में एक मानवीय राहत का क्षण था।

1971 में जनरल याह्या खान ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया और जुल्फिकार अली भुट्टो राष्ट्रपति बने। यह दक्षिण एशियाई राजनीति का निर्णायक मोड़ था।

1973 में स्पेन के प्रधानमंत्री एडमिरल लुईस करेरो ब्लांको की मैड्रिड में कार बम हमले में मौत हो गई, जिसने देश को राजनीतिक अस्थिरता की ओर धकेल दिया।

ये भी पढ़ें –देवरिया में लगेगा आरसेटी उत्पाद प्रदर्शनी मेला, महिलाओं को मिलेगा लाभ

1976 में इजरायल के प्रधानमंत्री यित्जाक राबिन ने इस्तीफा दिया, जो मध्य-पूर्व की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम माना गया।

1985 में तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को 5.2 करोड़ रुपये मूल्य का हीरे जड़ा मुकुट अर्पित किया गया, जो आस्था और भक्ति का ऐतिहासिक उदाहरण है।

ये भी पढ़ें –नगर पंचायत के खिलाफ पूर्व अध्यक्ष सुधाकर गुप्ता का धरना, मुख्यमंत्री को भेजा गया मांग पत्र

1988 में भारतीय संसद ने 62वें संविधान संशोधन के जरिए मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष कर दी, जिससे युवाओं को लोकतंत्र में सशक्त भागीदारी मिली।

1990 में भारत और पाकिस्तान परमाणु हमले न करने पर सहमत हुए। यह फैसला क्षेत्रीय शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।

1991 में पॉल कीटिंग ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने।

1993 में भारत और यूरोपीय संघ के बीच ब्रसेल्स में सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर हुए, जिससे भारत-यूरोप संबंधों को नई मजबूती मिली।

ये भी पढ़ें –सिकंदरपुर कस्बे में अतिक्रमण बना बड़ी समस्या, रोजाना जाम से लोग बेहाल

1998 में 13वें एशियाई खेलों का भव्य समापन हुआ। इसी वर्ष बिल क्लिंटन और कैनेथ स्टार को टाइम मैगजीन ने ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ घोषित किया, जबकि चीन ने इरीडियम आधारित संचार उपग्रह प्रक्षेपित किए।

1999 में अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ हबल टेलीस्कोप की मरम्मत के लिए रवाना हुआ और चीन-पुर्तगाल समझौते के तहत मकाऊ चीन का हिस्सा बना।

2002 में दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के मुद्दे पर अमेरिका से सहयोग मांगा।

ये भी पढ़ें –इसरो के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर में गोरखपुर विश्वविद्यालय की छात्राओं के शोध-पत्रों का चयन

2007 में पाकिस्तान की संघीय शरीयत अदालत ने नागरिकता कानून को महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण बताया, जो लैंगिक समानता की दिशा में अहम कदम था।

2008 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ब्याज दरों में कटौती की। इसी वर्ष भारत को विश्व स्कूल खेलों की मेजबानी मिली, जो खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि थी।

आज का पंचाग हेमंत ऋतु की सुबह: साधना, संकल्प और संतुलन का दिन

🕉️ पंचांग विवरण
तिथि- कृष्ण पक्ष अमावस्या: 19 दिसंबर 04:59 AM से 20 दिसंबर 07:13 AM तक
शुक्ल पक्ष प्रतिपदा: 20 दिसंबर 07:13 AM से 21 दिसंबर 09:11 AM तक
नक्षत्र – मूल: 19 दिसंबर 10:51 PM से 21 दिसंबर 01:21 AM तक
उपरांत: पूर्वाषाढ़ा
योग- गण्ड योग: 20 दिसंबर 04:17 PM तक
उपरांत: वृद्धि योग
करण- नाग: 07:13 AM तक
किस्तुघन: 08:14 PM तक
उपरांत: बव
वार – शनिवार

ये भी पढ़ें – ई-चालान सिस्टम पर सवाल: वाहन खड़ा रहा, चालान दौड़ता रहा

🗓️ संवत एवं मास
विक्रम संवत: 2082 (कालयुक्त)
शक संवत: 1947 (विश्वावसु)
चन्द्र मास:
अमांत – मार्गशीर्ष
पूर्णिमांत – पौष
ऋतु: हेमंत
अयन: दक्षिणायन

ये भी पढ़ें – दशमोत्तर छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसम्बर

🌞 सूर्य और 🌙 चंद्रमा का समय
सूर्योदय: 07:07 AM
सूर्यास्त: 05:41 PM
चन्द्रोदय: 07:17 AM
चन्द्रास्त: 05:53 PM
राशि स्थिति
सूर्य राशि: धनु
चंद्र राशि: धनु (पूरा दिन-रात)

ये भी पढ़ें – दशमोत्तर छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसम्बर

⚠️ अशुभ काल
राहुकाल: 09:45 AM – 11:05 AM
यमगण्ड: 01:43 PM – 03:02 PM
कुलिक: 07:07 AM – 08:26 AM
दुर्मुहूर्त: 08:31 AM – 09:14 AM
वर्ज्यम्:07:41 AM – 09:27 AM
11:35 PM – 01:21 AM

ये भी पढ़ें – राष्ट्र की परम्परा खबर का हुआ असर जागा बिजली विभाग रामपुर गांव से हटाया गया जानलेवा पोल

शुभ काल
ब्रह्म मुहूर्त: 05:31 AM – 06:19 AM
अभिजीत मुहूर्त: 12:03 PM – 12:45 PM
अमृत काल: 06:22 PM – 08:08 PM
👉 सर्वार्थसिद्धि योग: आज नहीं है, परंतु वृद्धि योग संध्या बाद शुभ कार्यों के लिए अनुकूल है।

ये भी पढ़ें – नगर क्षेत्र में नेपाली फेरीवालों की बढ़ती संख्या, अतिक्रमण व सुरक्षा पर सवाल

🧭 यात्रा मुहूर्त एवं दिशा विचार
शनिवार को यात्रा वर्जित दिशा: पूर्व दिशा
यदि पूर्व दिशा में जाना अनिवार्य हो तो तिल या काली मिर्च खाकर यात्रा करें।
लाभकारी दिशा: पश्चिम एवं दक्षिण दिशा – धन और कार्यसिद्धि के लिए शुभ।
🌙 चंद्रबल (21/12/25 सुबह 07:07 तक)
शुभ राशियाँ: मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुंभ, मीन

ये भी पढ़ें – लूट-छिनैती गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई4 शातिर अपराधियों पर गैंगेस्टर एक्ट, सरगना सहित सभी पर दर्ज हुआ मुकदमा

ताराबल (नक्षत्र)
21 दिसंबर 01:21 AM तक और उपरांत अलग-अलग नक्षत्रों के लिए अनुकूलता दी गई है, जिससे ज्योतिषीय निर्णयों में सहायता मिलती है।
📝 विशेष नोट- इस पंचांग में किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए ‘राष्ट्र की परम्परा’ जिम्मेदार नहीं है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पूर्व योग्य ज्योतिषाचार्य से परामर्श अवश्य लें।

जानिए आज आपका मूलांक क्या कहता है

न्यूमेरेलॉजी यानी अंक ज्योतिष में व्यक्ति के मूलांक (Birth Date का योग) के आधार पर उसके स्वभाव, भविष्य और दैनिक जीवन के प्रभावों का आकलन किया जाता है। 20 दिसंबर का दिन किन मूलांक वालों के लिए शुभ रहेगा, किन्हें सावधानी रखनी चाहिए—आइए आसान, प्रभावी और विस्तृत शब्दों में जानते हैं।

🔢 मूलांक 1 (1, 10, 19, 28)
आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा।
कार्य/व्यवसाय: नेतृत्व क्षमता निखरेगी, नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
शिक्षा: प्रतियोगी छात्रों को सफलता।
कला-संगीत: मंच या प्रस्तुति का अवसर।
राजनीति/प्रशासन: प्रभाव बढ़ेगा, उच्च अधिकारियों से संपर्क।
आर्थिक: आय स्थिर, बड़ा खर्च सोच-समझकर।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
पूज्य देवता: भगवान सूर्य

🔢 मूलांक 2 (2, 11, 20, 29)
भावनाओं पर नियंत्रण जरूरी है।
कार्य/व्यवसाय: साझेदारी में लाभ, लेकिन निर्णय सोचकर लें।
शिक्षा: एकाग्रता की कमी हो सकती है।
कला-संगीत: रचनात्मकता बढ़ेगी।
राजनीति: संवाद से लाभ।
आर्थिक: संतुलन बना रहेगा, उधार न दें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
पूज्य देवता: मां दुर्गा

ये भी पढ़ें –खलीलाबाद में विधायक खेल स्पर्धा-2025 का भव्य शुभारंभ

🔢 मूलांक 3 (3, 12, 21, 30)
आज भविष्य से जुड़े अहम फैसले हो सकते हैं।
कार्य/व्यवसाय: सीनियर से मार्गदर्शन मिलेगा।
शिक्षा: छात्रों के लिए दिन श्रेष्ठ।
कला-संगीत: लेखन, भाषण में सफलता।
राजनीति/प्रशासन: मान-सम्मान बढ़ेगा।
आर्थिक: लाभ के संकेत।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
पूज्य देवता: भगवान बृहस्पति

🔢 मूलांक 4 (4, 13, 22, 31)
धैर्य से काम लें।
कार्य/व्यवसाय: देरी संभव, नियमों का पालन करें।
शिक्षा: तकनीकी छात्रों को लाभ।
कला-संगीत: सीमित प्रगति।
प्रशासन: फाइल व दस्तावेज़ संभालें।
आर्थिक: निवेश से पहले जांच जरूरी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
पूज्य देवता: भगवान गणेश

ये भी पढ़ें –ठंड व शीतलहर में राहत: डीएम ने रैन बसेरा व अलाव का किया निरीक्षण, जरूरतमंदों में कंबल वितरण

🔢 मूलांक 5 (5, 14, 23)
दिनभर ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।
कार्य/व्यवसाय: डील और ट्रैवल के योग।
शिक्षा: नई स्किल सीखने का मौका।
कला-संगीत: मीडिया, कम्युनिकेशन में लाभ।
राजनीति: संपर्क मजबूत होंगे।
आर्थिक: धन लाभ संभव, सही निवेश करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
पूज्य देवता: भगवान विष्णु

🔢 मूलांक 6 (6, 15, 24)
पर्सनल लाइफ पर फोकस करें।
कार्य/व्यवसाय: संतुलित कार्यशैली जरूरी।
शिक्षा: कला, डिजाइन छात्रों को लाभ।
कला-संगीत: फैशन, क्रिएटिव क्षेत्र चमकेगा।
राजनीति: जनसंपर्क बढ़ेगा।
आर्थिक: सामान्य स्थिति।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
पूज्य देवता: मां लक्ष्मी

🔢 मूलांक 7 (7, 16, 25)
आत्मचिंतन का दिन।
कार्य/व्यवसाय: बड़े निर्णय टालें।
शिक्षा: रिसर्च, आध्यात्मिक अध्ययन में रुचि।
कला-संगीत: साधना से लाभ।
राजनीति: गोपनीयता रखें।
आर्थिक: निवेश सोचकर।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7
पूज्य देवता: भगवान शिव

🔢 मूलांक 8 (8, 17, 26)
मेहनत का फल मिलने वाला है।
कार्य/व्यवसाय: दबाव रहेगा, पर परिणाम सकारात्मक।
शिक्षा: अनुशासन जरूरी।
कला-संगीत: धीमी लेकिन स्थिर प्रगति।
प्रशासन: जिम्मेदारी बढ़ेगी।
आर्थिक: स्थिति में सुधार।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 8
पूज्य देवता: शनि देव

🔢 मूलांक 9 (9, 18, 27)
ऊर्जा और उत्साह से भरा दिन।
कार्य/व्यवसाय: नया काम शुरू करने के लिए शुभ।
शिक्षा: स्पोर्ट्स, डिफेंस छात्रों को लाभ।
कला-संगीत: मंच पर पहचान।
राजनीति: विवाद सुलझेंगे।
आर्थिक: सामान्य से बेहतर।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
पूज्य देवता: हनुमान जी

⚠️ महत्वपूर्ण सूचना- यह अंक राशिफल पंडित सुधीर तिवारी (अंतिम बाबा) द्वारा सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। राष्ट्र की परम्परा इस अंक ज्योतिष की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करती। कृपया किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले अपनी जन्मकुंडली किसी योग्य विशेषज्ञ से अवश्य दिखाएं।

ठंड व शीतलहर में राहत: डीएम ने रैन बसेरा व अलाव का किया निरीक्षण, जरूरतमंदों में कंबल वितरण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शीतलहर से बचाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने विगत रात्रि खलीलाबाद कस्बा व शहरी क्षेत्र में भ्रमण कर बंजरिया रोड, मेहदावल बायपास और रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर रैन बसेरा व अलाव की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने खलीलाबाद रेलवे स्टेशन स्थित रैन बसेरा में ठहरे यात्रियों से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने केयर टेकर से रजिस्टर की जांच कराते हुए निर्देश दिया कि रैन बसेरा में रहने वाले सभी प्रवासियों का विवरण सत्यापन के साथ अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए।
रात्रि भ्रमण के क्रम में जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन परिसर में पैदल भ्रमण कर जरूरतमंदों व यात्रियों को कंबल वितरित किए। इसके पश्चात बंजरिया रोड स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण किया गया तथा मेहदावल बायपास पर जल रहे अलाव का जायजा लेते हुए वहां ठहरे यात्रियों से हाल-चाल जाना और ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरित किए।
जिलाधिकारी ने नगर पालिका खलीलाबाद के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि पर्याप्त मात्रा में अलाव जलाए जाएं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि देर रात्रि खुले आसमान के नीचे कोई भी व्यक्ति न रहे।
भ्रमण के दौरान उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार, ईओ खलीलाबाद अवधेश भारती एवं ओएसडी राकेश कुमार उपस्थित रहे।

खलीलाबाद में विधायक खेल स्पर्धा-2025 का भव्य शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद में दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा-2025 का शुभारंभ कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम, खलीलाबाद में उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। खेल स्पर्धा के अंतर्गत एथलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, जूडो, वेटलिफ्टिंग और फुटबॉल की प्रतियोगिताएं पुरुष एवं महिला वर्ग में आयोजित की जा रही हैं।
खेल स्पर्धा का शुभारंभ जिला युवा कल्याण अधिकारी राम प्रताप सिंह ने सब-जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। पहले दिन सभी खेल विधाओं की प्रतियोगिताएं प्रारंभ हुईं, जबकि कुछ इवेंट 20 दिसंबर 2025 को संपन्न कराए जाएंगे।
जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि 20 दिसंबर को विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी द्वारा विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, मेडल और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। खेल स्पर्धा में विकासखंड खलीलाबाद, बघौली और सेमरियावां के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में उपक्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय उपस्थित रहे। संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आराधना द्विवेदी ने किया। आयोजन में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों रितेश कुमार वर्मा (बघौली), मुकेश गुप्ता (सेमरियावां) और राघवेंद्र बहादुर पाल (नाथनगर) का विशेष सहयोग रहा।
प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में रमेश प्रसाद, इंद्रमणि पटेल, योगेंद्र यादव, संजय यादव, लाल बिहारी, प्रदीप चौरसिया और गणेश कुमार गुप्ता ने भूमिका निभाई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रांतीय रक्षक दल के जवान गोरखपुर प्रसाद, प्रदीप यादव, रमाकांत यादव, शिवशंकर तिवारी सहित अन्य जवान उपस्थित रहे।

इसरो के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर में गोरखपुर विश्वविद्यालय की छात्राओं के शोध-पत्रों का चयन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग की बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर की छात्राएँ दिव्या शैलजा पांडेय और अनुप्रिया मिश्रा ने विश्वविद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। दोनों छात्राओं के शोध-लेख भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के यू आर राव सैटेलाइट सेंटर, अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार द्वारा प्रस्तुतीकरण के लिए चयनित किए गए हैं।
दिव्या शैलजा पांडेय का शोध-विषय “एस्ट्रोफिजिकल डेटा के विश्लेषण में आधुनिक सांख्यिकीय तकनीकों का उपयोग” (क्रम संख्या 11) है, जबकि अनुप्रिया मिश्रा का शोध-विषय “उपग्रह प्रेक्षणों के आधार पर अंतरिक्षीय पर्यावरण का मॉडलन” (क्रम संख्या 34) है। दोनों शोध-विषय अंतरिक्ष विज्ञान और आधुनिक डेटा विश्लेषण से जुड़े हुए हैं, जो वर्तमान समय में वैज्ञानिक अनुसंधान के महत्वपूर्ण क्षेत्र माने जाते हैं।
भौतिकी विभाग के अनुसार यह शोध-कार्य विभाग के सहायक आचार्य डॉ. निखिल कुमार के निर्देशन में सम्पन्न हुआ है। छात्राओं की गंभीर अकादमिक रुचि, अनुशासित परिश्रम और अनुसंधान के प्रति समर्पण के कारण यह उल्लेखनीय उपलब्धि संभव हो सकी। विभाग का मानना है कि राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान में शोध-पत्र प्रस्तुत करने का अवसर छात्राओं के लिए प्रेरणादायी होने के साथ-साथ विश्वविद्यालय के लिए भी गर्व का विषय है।
इस अवसर पर भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश तिवारी ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उनके शोध-कार्य से विभाग की अकादमिक पहचान और अधिक सुदृढ़ हुई है तथा इससे अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च-स्तरीय शोध के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विभाग के विद्यार्थी अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े शोध-प्रोजेक्ट्स में सक्रिय भागीदारी निभाते रहेंगे।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने भी दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यू आर राव सैटेलाइट सेंटर जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में शोध-पत्र प्रस्तुतीकरण के लिए चयन विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम और विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण की गुणवत्ता को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों छात्राएँ आगे भी शोध और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ अर्जित करेंगी।
विशेष रूप से भौतिकी विभाग की ओर से डॉ. निखिल कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने विषय चयन से लेकर डेटा विश्लेषण, परिणामों की व्याख्या और शोध-लेख की तैयारी तक हर चरण में मार्गदर्शन प्रदान किया। विभाग ने कहा कि उनके प्रयासों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मौलिक सोच और अनुसंधान के प्रति रुचि लगातार मजबूत हो रही है।

सिकंदरपुर कस्बे में अतिक्रमण बना बड़ी समस्या, रोजाना जाम से लोग बेहाल

सिकंदरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

कस्बा सिकंदरपुर में जलपा तिराहा से इंदिरा मार्केट तक अतिक्रमण, अवैध ठेला-खुमची एवं बेतरतीब ई-रिक्शा संचालन के कारण लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र के बस स्टेशन चौराहा, जलपा स्थान, जालालीपुरा एवं हॉस्पिटल रोड जैसे प्रमुख मार्गों पर दिनभर जाम लगा रहना आम बात हो गई है। इससे आम नागरिकों, दुकानदारों, राहगीरों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि मुख्य सड़कों पर अवैध रूप से ठेला-खुमची लगाकर व्यापार किया जा रहा है, वहीं ई-रिक्शा चालक मनमाने ढंग से सड़क पर वाहन खड़े कर देते हैं। संकरी सड़कों पर अतिक्रमण के चलते वाहनों का आवागमन बाधित हो जाता है, जिससे कई बार लंबा जाम लग जाता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और अस्पताल जाने वाले मरीजों को होती है। एंबुलेंस व अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी जाम में फंसना पड़ता है, जो बेहद चिंताजनक है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन एवं पुलिस को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस और स्थायी कार्रवाई नहीं हो सकी है। कभी-कभार अभियान चलाकर औपचारिकता निभा दी जाती है, लेकिन कुछ ही समय बाद फिर से अतिक्रमण जस का तस हो जाता है। नगरवासियों ने मांग की है कि सिकंदरपुर पुलिस एवं तहसील प्रशासन संयुक्त रूप से सख्त अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाए, अवैध ठेला-खुमची को निर्धारित स्थानों पर व्यवस्थित करे तथा ई-रिक्शा संचालन के लिए नियम तय किए जाएं, ताकि कस्बे को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

नगर पंचायत के खिलाफ पूर्व अध्यक्ष सुधाकर गुप्ता का धरना, मुख्यमंत्री को भेजा गया मांग पत्र

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सलेमपुर सुधाकर गुप्ता ने शुक्रवार को नगर स्थित गांधी चौक पर नगर पंचायत सलेमपुर के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र उपजिलाधिकारी सलेमपुर को सौंपते हुए नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।

धरने को संबोधित करते हुए सुधाकर गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत सलेमपुर के अगल-बगल स्थित गांवों को शामिल कर नगर पालिका सलेमपुर का गठन किया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र का समुचित विकास हो सके। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पंचायत में लूट-खसोट और भ्रष्टाचार व्याप्त है, जिसकी निष्पक्ष जांच के लिए एक स्वतंत्र जांच कमेटी गठित की जाए।

उन्होंने नगर पंचायत में नियुक्त आउटसोर्सिंग कर्मियों की भी जांच की मांग करते हुए कहा कि कई ऐसे लोग नियुक्त हैं जो नगर पंचायत का कार्य करने के बजाय अध्यक्ष के निजी कार्यों में लगे रहते हैं। साथ ही नगर पंचायत सलेमपुर में अब तक हुए सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और लागत की जांच कराने की मांग भी की गई।

धरने के दौरान फल विक्रेता सुरेश गौड को ओवरब्रिज के नीचे दुकान लगाने की अनुमति देने की मांग उठाई गई। इसके अलावा पशु से बोलेरो टकराने की घटना में मझौलीराज निकासी दो ब्राह्मण परिवारों के युवकों की हुई हत्या के मामले में हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की गई।

भीषण ठंड को देखते हुए धरनास्थल से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण की मांग भी प्रशासन के समक्ष रखी गई। अंत में सुधाकर गुप्ता ने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो सभी लोग बड़े आंदोलन के लिए विवश होंगे।

धरना प्रदर्शन के दौरान शिवशंकर जायसवाल, सौरभ, भुलन चौहान, बहादुर प्रसाद, नितेश कुमार, राजेश रावत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

देवरिया में लगेगा आरसेटी उत्पाद प्रदर्शनी मेला, महिलाओं को मिलेगा लाभ

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)
ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा एक दिवसीय उत्पाद प्रदर्शनी एवं बिक्री मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला 21 दिसंबर 2025 को प्रातः 9:30 बजे से आरसेटी पुरुषोतमपुर, डुमरी चौराहा से लगभग एक किलोमीटर पूर्व आयोजित होगा।

अग्रणी जिला प्रबंधक आर.एस. प्रेम ने बताया कि आरसेटी एसएचजी उत्पाद प्रदर्शनी मेला देवरिया का मुख्य उद्देश्य आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों और पंजीकृत स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के विपणन का अवसर प्रदान करना है। इससे न केवल उन्हें सीधे उपभोक्ताओं से जुड़ने का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा, बल्कि उनके उत्पादों को पहचान और बाजार भी मिलेगा।

मेले में हस्तशिल्प और हस्तनिर्मित वस्तुएं, घरेलू उपयोग के उत्पाद, पैक्ड खाद्य सामग्री, सिलाई-कढ़ाई से बने वस्त्र, रेडीमेड गारमेंट्स तथा कृषि आधारित उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय किया जाएगा। यह मेला स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम माना जा रहा है।

आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि मेले में केवल वही अभ्यर्थी और स्वयं सहायता समूह भाग ले सकेंगे, जिन्होंने आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त किया हो अथवा जो विधिवत पंजीकृत एसएचजी से जुड़े हों। प्रतिभागियों के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है और प्रदर्शित किए जाने वाले उत्पादों में स्वच्छता, गुणवत्ता और पैकेजिंग मानकों का पालन करना आवश्यक होगा।

पंजीकरण एवं विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी विशाल गुप्ता, निदेशक आरसेटी देवरिया से मोबाइल नंबर 9451330003 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे मेले में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करें और ग्रामीण उद्यमियों का मनोबल बढ़ाएं।

किसान सम्मान योजना से उन्नत खेती को मिलेगा प्रोत्साहन

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में रबी फसल के उत्पादन और उत्पादकता को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए किसान सम्मान योजना रबी फसल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उप निदेशक कृषि सुभाष मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित कर उन्नत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना इस योजना का मुख्य लक्ष्य है।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले किसानों को खेती के दौरान प्रमाणित एवं गुणवत्ता युक्त बीजों का प्रयोग, जैविक खाद का उपयोग, समय से लाइन में बुवाई, बीज एवं भूमि शोधन तथा मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों के संतुलित प्रयोग पर विशेष ध्यान देना होगा। इसके साथ ही खरपतवार, कीट और रोग नियंत्रण समय से करना अनिवार्य होगा। फसल बीमा कराने वाले किसानों को प्रतियोगिता में प्राथमिकता दी जाएगी।

किसान सम्मान दिवस आयोजन के लिए कम से कम 25 प्रतिशत पंजीकरण अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के किसानों का होना अनिवार्य किया गया है। वहीं लघु, सीमांत एवं महिला कृषकों की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि सभी वर्गों के किसानों को योजना का लाभ मिल सके।

इच्छुक किसान ₹10 पंजीकरण शुल्क के साथ आवेदन पत्र जमा कर 31 दिसंबर 2025 तक उप कृषि निदेशक, देवरिया कार्यालय में पंजीकरण करा सकते हैं। प्रतियोगिता में चयनित किसानों की फसल का क्रॉप कटिंग माननीय पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर सक्षम अधिकारियों की मौजूदगी में किया जाएगा। प्राप्त परिणामों को गोपनीय रूप से जिला स्तर पर जमा किया जाएगा।

परिणाम के आधार पर सर्वाधिक उत्पादन करने वाले दो किसानों को प्रथम और द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कृषि विभाग ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कर इस प्रतियोगिता में भाग लें और उन्नत खेती के माध्यम से आय एवं उत्पादन दोनों बढ़ाएं।