Thursday, June 25, 2026
Home Blog Page 342

आज के पंचाग अनुसार धार्मिक अनुष्ठान, व्यापारिक सौदे, शिक्षा से जुड़े निर्णय और सौंदर्य-संबंधी कार्य अत्यंत शुभ रहेंगे

पंचांग 26 दिसंबर 2025 | शुक्रवार का विस्तृत हिन्दू पंचांग (Panchang 26/12/2025)

📜 आज का पंचांग : 26 दिसंबर 2025 (शुक्रवार)आज का दिन धार्मिक, ज्योतिषीय और व्यावहारिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। नीचे प्रस्तुत है 26 दिसंबर 2025 का पूर्ण व विस्तृत पंचांग।

ये भी पढ़ें – यूरिया के नाम पर शोषण! परतावल में तड़के से लाइन, खाद के साथ जबरन दवा थमाने का आरोप

🔱 तिथि, वार एवं संवत विवरण
वार – शुक्रवार
तिथि –
शुक्ल पक्ष षष्ठी : 25 दिसंबर 01:43 PM से 26 दिसंबर 01:43 PM तक
शुक्ल पक्ष सप्तमी : 26 दिसंबर 01:43 PM से 27 दिसंबर 01:10 PM तक
विक्रम संवत – 2082 (कालयुक्त)
शक संवत – 1947 (विश्वावसु संवत्सर)
चन्द्र मास – पौष (अमांत एवं पूर्णिमांत)
राष्ट्रीय तिथि – पौष 5, शक 1947
अयन – दक्षिणायन
वैदिक ऋतु – हेमंत
द्रिक ऋतु – शिशिर

ये भी पढ़ें –तप की चेतना और समाज परिवर्तन की अनिवार्यता- जब व्यक्ति बदलेगा, तभी समाज बदलेगा

🌙 नक्षत्र, योग एवं करण
नक्षत्र –शतभिषा : 26 दिसंबर सुबह 09:00 बजे तक
पूर्वभाद्रपदा : 26 दिसंबर 09:00 AM से 27 दिसंबर 09:09 AM तक
योग –
सिद्धि योग : 26 दिसंबर 02:00 PM तक
व्यातीपात योग : 26 दिसंबर 02:00 PM से 27 दिसंबर 12:21 PM तक
करण –
तैतिल : 01:47 AM से 01:44 PM तक
गर : 01:44 PM से 27 दिसंबर 01:31 AM तक
वणिज : 27 दिसंबर 01:31 AM से 01:10 PM तक

ये भी पढ़ें – नारी शक्ति: संस्कार से सत्ता तक सामाजिक परिवर्तन की असली ताकत

☀️ सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय – 07:10 AM
सूर्यास्त – 05:44 PM
चन्द्रोदय – 11:22 AM
चन्द्रास्त – 11:30 PM
सूर्य राशि – धनु
चंद्र राशि –
27 दिसंबर 03:10 AM तक कुंभ
इसके बाद मीन राशि में प्रवेश

ये भी पढ़ें – सड़क सुरक्षा: प्रशासनिक आदेश से सामाजिक जिम्मेदारी तक

⚠️ अशुभ काल (आज इन समयों से बचें)
राहु काल – 11:08 AM से 12:27 PM
यमगण्ड – 03:06 PM से 04:25 PM
कुलिक काल – 08:29 AM से 09:48 AM
दुर्मुहूर्त –09:17 AM – 09:59 AM
12:48 PM – 01:30 PM
वर्ज्यम् – 03:26 PM – 05:03 PM

ये भी पढ़ें – लक्ष्य प्राप्ति की राह
🌼 शुभ काल एवं मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त – 05:34 AM – 06:22 AM
अभिजीत मुहूर्त – 12:06 PM – 12:48 PM
अमृत काल – 01:01 AM – 02:38 AM
👉 आज सर्वार्थसिद्धि योग नहीं बन रहा है।
(त्रिपुष्कर योग 27 दिसंबर को प्रातः बनेगा)

ये भी पढ़ें – तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा: बस का टायर फटने से 9 लोगों की मौत, सीएम स्टालिन ने जताया शोक

🧭 दिशा शूल व यात्रा विचार
आज की वर्जित दिशा – पश्चिम दिशा
यदि पश्चिम दिशा की यात्रा अत्यंत आवश्यक हो तो
👉 दही या गुड़ का सेवन करके यात्रा करें।
लाभकारी दिशा –
उत्तर दिशा : धन व कार्य लाभ
पूर्व दिशा : शिक्षा, मान-सम्मान व शुभ समाचार
🕉️ आज का चौघड़िया
दिन का चौघड़िया
चर – 07:10 AM – 08:29 AM
लाभ – 08:29 AM – 09:48 AM
अमृत – 09:48 AM – 11:08 AM
काल – 11:08 AM – 12:27 PM
शुभ – 12:27 PM – 01:46 PM
रोग – 01:46 PM – 03:06 PM
उद्बेग – 03:06 PM – 04:25 PM
चर – 04:25 PM – 05:44 PM

ये भी पढ़ें – त्रिपुरा में तीन बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार, बिना दस्तावेज बढ़ई का काम कर रहे थे

रात का चौघड़िया
रोग – 05:44 PM – 07:25 PM
काल – 07:25 PM – 09:06 PM
लाभ – 09:06 PM – 10:46 PM
उद्बेग – 10:46 PM – 12:27 AM
शुभ – 12:27 AM – 02:08 AM
अमृत – 02:08 AM – 03:49 AM
चर – 03:49 AM – 05:29 AM
रोग – 05:29 AM – 07:10 AM

ये भी पढ़ें – पुरी जगन्नाथ मंदिर में 46 साल बाद रत्न भंडार के आभूषणों की होगी गिनती, जनवरी से शुरू होने की संभावना

🌟 चंद्रबल व ताराबल
चंद्रबल (03:10 AM तक) –
मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुंभ
इसके बाद –
वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन
ताराबल (09:00 AM तक) –
अश्विनी से पूर्वभाद्रपदा तक कई नक्षत्र शुभ

ये भी पढ़ें – बहराइच में हिंसक जंगली जानवर का हमला, बचाने गया दूसरा ग्रामीण भी घायल, जिला अस्पताल रेफर

📝 नोट– इस पंचांग में किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए ‘राष्ट्र की परम्परा’ उत्तरदायी नहीं है। कृपया किसी भी शुभ अथवा महत्वपूर्ण कार्य से पूर्व योग्य ज्योतिषाचार्य से परामर्श अवश्य लें।

संघ की शताब्दी वर्ष पर हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

हिंदू समाज जगेगा तो देगा विश्व को देगा दिशाहिंदू समाज जगेगा तो देगा विश्व को देगा दिशा

हिंदू समाज जगेगा तो देगा विश्व को देगा दिशा

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
हिंदू समाज का लक्ष्य केवल अपना उत्थान नहीं, बल्कि पूरी दुनिया का मित्र बनना और विश्व को सही दिशा देना है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोरक्ष प्रांत के सरकार्यवाह रामविलास ने यह कहते हुए आह्वान किया कि इसके लिए सबसे पहले अपने घर, समाज और आचरण को ठीक करना होगा । उन्होंने कहा कि जब हम जाति -भेद और छुआछूत छोड़ कर स्वयं खड़े होंगे, तभी दुनिया को संभाल सकेंगे । इसलिए जो स्वयं खड़ा नहीं होगा, वह गिरे हुए को उठाने की क्षमता भी नहीं रखेगा । सरकार्यवाह गुरूवार को संघ के शताब्दी वर्ष में आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में भलुअनी के मां भगवती पैलेस में हिंदू सम्म्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया अनैतिकता, अधर्म, अन्याय, युद्ध, जल और पर्यावरण संकट से जूझ रही है । ऐसी स्थिति में हिंदू समाज का दायित्व बनता है कि वह धर्म को आधार बनाकर मानवता के रक्षक के रूप में खड़ा हो।
इतिहास का स्मरण कराते हुए उन्होने कहा कि दुनिया के कई देशों ने शक्ति के बल पर शोषण, दमन और गुलामी का रास्ता अपनाया, जबकि भारत ने कभी ऐसा नहीं किया। भारत के राजाओं, संतों, ऋषियों और महापुरुषों ने मानवता, करुणा व समरसता का मार्ग दिखाया। यही कारण है कि आज भारत का कर्तव्य है कि वह विश्व गुरु बने, लेकिन शोषणकारी नहीं बल्कि मार्गदर्शक के रूप में ।
इसका अर्थ सत्ता या प्रभुत्व नहीं, बल्कि हिंदू धर्म, हिंदुत्व और भारतीय संस्कृति के श्रेष्ठ मूल्यों को जीवन में उतारना है । यदि हिंदू भाव को भूल गए, तो संकट निश्चित हैं। उन्होंने संघ गीत की पंक्तियां को उद्धृत करते हुए कहा ””हिंदू भाव को जब-जब भूले, आयी विपद महान।””
संगठित हिंदू समाज को कोई नहीं तोड़ सकता । सरकार्यवाह ने हिंदू एकता पर जोर देते हुए कि जहां एकता है, वहीं शक्ति है। ऐसे में हिंदू समाज यदि संगठित रहा तो उसे कोई तोड़ नहीं सकता। इसी क्रम में उन्होंने हिंदू सम्मेलन के आयोजन का औचित्य बताया और इसे हिंदू जागरण का महापर्व बताया।
अध्यक्षता बाबा राघव दास के पीठाधीश्वर आन्जन्ये दास महाराज, आयोजन समिति के अध्यक्ष रमाशंकर सिंह, रामबृक्ष पुजारी, सीताराम, भाष्कर, पूनम मिश्र ने भी संबोधित किया।
मंचासीन सभी अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान विनोद मद्धेशिया, डा0 योगेश गुप्ता, बृजमोहन मद्धेशिया कन्हैया, प्रणव दूबे, दिनेश गुप्ता, मंजू मिश्रा, सन्तोष मद्धेशिया वैश्य, कपूरचंद गुप्ता, सुनील जायसवाल, जितेन्द्र सागर सहित सैकड़ो की संख्या मे पुरूष व महिलाएं मौजूद रहे।

डीएम ने किया बूथों का निरीक्षण, एसआईआर की प्रगति व गुणवत्ता पर दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक कुमार ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) की प्रगति और गुणवत्ता का सघन निरीक्षण किया। इसी क्रम में खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय बघौली के बूथ संख्या 492, 493 व 494 पर बीएलओ परमात्मा प्रसाद, दुर्गावती देवी और देवेंद्र चौधरी उपस्थित पाए गए। प्राथमिक विद्यालय बालूशासन के बूथ संख्या 485 व 486 तथा प्राथमिक विद्यालय कोपमाफी के बूथ संख्या 433 व 434 का निरीक्षण किया गया, जहां बीएलओ धर्मवीर और अंजली गुप्ता उपस्थित रहे। पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदी के बूथ संख्या 440, 441 व 442 पर बीएलओ प्रदीप कुमार, प्रतिभा त्रिपाठी और सरोज त्रिपाठी मौजूद पाए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि संबंधित बीएलओ अपराह्न 2 बजे के बाद घर-घर जाकर एएसडी के सत्यापन हेतु मतदाता सूची पढ़कर सुनाएं/बताएं तथा छूटे हुए पात्र मतदाताओं से प्रपत्र-06 भरवाकर नियमानुसार बीएलओ एप पर डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करें। उन्होंने एसआईआर से जुड़ी फीडिंग सहित अन्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता और यथार्थता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

अटल जयंती पर प्रतिभाओं का सम्मान, विद्यार्थियों को मिला प्रेरणा का संदेश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाषण, निबंध एवं एकल काव्य पाठ प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी न केवल एक महान राजनेता थे, बल्कि वे एक संवेदनशील लेखक और ओजस्वी कवि भी थे। उनका संपूर्ण जीवन देश, लोकतंत्र और मानव मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। अटल का जीवन सरलता, संकल्प और सहृदयता का प्रतीक है, जो आज की पीढ़ी के लिए एक प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से अटल के जीवन से सीख लेने का आह्वान करते हुए कहा कि संघर्ष ही व्यक्ति को बेहतर बनाता है। यदि जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो परिश्रम और संघर्ष को अपनाना होगा।
प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित करते हुए निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त विशाल जायसवाल को ₹5000 का डेमो चेक, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। द्वितीय स्थान पर अमरनाथ यादव को ₹3000 तथा तृतीय स्थान पर जागृति त्रिपाठी को ₹2000 देकर सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आदर्श पाण्डेय को ₹10,000, द्वितीय स्थान प्रांजल यादव को ₹5000 तथा तृतीय स्थान अवधेश को ₹2500 का डेमो चेक, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। वहीं एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान घनश्याम पाण्डेय को ₹10,000, द्वितीय स्थान उदय गुप्ता को ₹5000 और तृतीय स्थान अनुराधा चौरसिया को ₹2500 देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, विद्यालयों के अध्यापक, अभिभावक, प्रतिभागी छात्र-छात्राएं एवं एनसीसी के कैडेट्स उपस्थित रहे।

सवामनी प्रसाद एवं हवनोत्सव को लेकर तैयारियां तेज, 27 को होगा भव्य आयोजन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद परिसर में 27 दिसंबर 2025 (शनिवार) को श्रीबाला जी कृपा ट्रस्ट (पंजीकृत) की ओर से सवामनी प्रसाद ग्रहण एवं हवनोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर ट्रस्ट द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
यह धार्मिक आयोजन पिछले तीन वर्षों से लगातार किया जा रहा है, जिसमें खलीलाबाद सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं। इस वर्ष कार्यक्रम में पंडित अनूप शर्मा जी (बंगरा वाले महाराज जी का सानिध्य प्राप्त होगा।
शनिवार सुबह छह बजे समय माता मंदिर, खलीलाबाद से ध्वज यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। रथ को आकर्षक ढंग से सजाकर बाला जी महाराज की प्रतिमा विराजमान की जाएगी। ध्वज यात्रा समय माता मंदिर से मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, बैंक चौराहा, शुगर मिल होते हुए हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंचेगी।
कार्यक्रम के अनुसार सुबह नौ बजे सुंदरकांड पाठ, 11 बजे हवन, दोपहर 12 बजे से श्रृंगार, कीर्तन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। शाम पांच बजे आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। आयोजन की सभी तैयारियां महाविद्यालय परिसर में चल रही हैं।
गुरुवार को आयोजित तैयारी बैठक में दुधनाथ विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, विकास गुप्ता, राहुल विश्वकर्मा, सत्येंद्र मिश्र, गुरुदीप सिंह, विवेक वर्मा गोलू, मनमोहन सिंह गेरेटी, सुरेंद्र पांडेय, अनूप राय, सत्यव्रत, सूरज, बंटी, सुधीर श्रीवास्तव, जसबीर सिंह काजू, राजन जायसवाल, जुग्गी लाल, विरेन गुप्ता और राहुल पाल मौजूद रहे।

बाइक रैली से होगा अनूप शर्मा का स्वागत

सवामनी एवं हवनोत्सव में शामिल होने आ रहे पंडित अनूप शर्मा जी (बंगरा वाले महाराज जी का स्वागत शुक्रवार सुबह नौ बजे खलीलाबाद सरैया बाइपास पर बाइक रैली के माध्यम से किया जाएगा। इसके साथ ही खलीलाबाद शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत की व्यवस्था की गई है। इस दौरान अनूप शर्मा द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया जाएगा।

सांसद खेल स्पर्धा का भव्य समापन, खिलाड़ियों का जोश और सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम बने आकर्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा का समापन गुरुवार को भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। खेल, अनुशासन और भाई-चारे की भावना से ओत-प्रोत इस आयोजन में खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे स्टेडियम पूरी तरह खचाखच भरा रहा। समापन समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ यादगार बन गया।
समारोह के मुख्य अतिथि संतकबीर नगर के पूर्व सांसद श्री अष्टभुजा शुक्ला रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया तथा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय पांडेय उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि शुक्ला अपने उद्बोधन में कहा कि सांसद खेल स्पर्धा केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ग्रामीण व शहरी प्रतिभाओं को आगे लाने का सशक्त मंच है। खेलों से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का विकास होता है।
पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए निरंतर योजनाएं चला रही हैं, जिनका सकारात्मक असर अब गांव-गांव तक दिख रहा है। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि खेल आज युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बन चुका है। खेलो इंडिया और सांसद खेल स्पर्धा जैसी योजनाओं ने युवाओं की सोच को नई दिशा दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन मैदान में उतरना ही सबसे बड़ी जीत है।
जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि यह स्पर्धा दूर-दराज के क्षेत्रों की प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी के सुपुत्र वरिष्ठ नेता रोहन चौधरी ने भी आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि खेल समाज को जोड़ने का कार्य करता है और भाजपा सरकार खेलों को करियर से जोड़ने की दिशा में ठोस प्रयास कर रही है।
समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान लखनऊ से राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन का सीधा प्रसारण भी उपस्थित लोगों ने देखा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, वरिष्ठ नेता अजय कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहें।

सोख्ता की जमीन कब्जाने के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा काछीकला में गंदे पानी की निकासी की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही एक दबंग व्यक्ति ने ग्राम समाज की सोख्ता (पानी सोखने वाले गड्ढे) की जमीन पर कब्जा कर लिया है, जिसके कारण घरों का गंदा पानी अब किसानों के खेतों में फैल रहा है। इससे फसलें खराब हो रही हैं और खेती योग्य भूमि बर्बाद हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि पहले ग्राम समाज की सोख्ता में गांव का गंदा पानी जाता था और इसके लिए वहां तक नाली भी बनी हुई थी। लेकिन आरोपित व्यक्ति ने सोख्ता के गड्ढे को पाटकर उस पर गोबर आदि डालकर कब्जा कर लिया। शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने तहसील दिवस, डीएम कार्यालय और मुख्यमंत्री पोर्टल तक शिकायत दर्ज कराई, फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ समय पहले दबंग ने सोख्ता की जमीन पर दीवार बनाकर पूरी तरह कब्जा करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के बाद वह प्रयास विफल हो गया। बावजूद इसके, लगातार धमकियां मिलती रहती हैं, जिससे लोग खुलकर आवाज नहीं उठा पा रहे।
विरोध प्रदर्शन के दौरान गांव के आनंद राय ने कहा कि जमीन कब्जाने के बाद आरोपित ने नाली को मोड़कर सीधे किसानों के खेतों की ओर कर दिया, ताकि सोख्ता की जमीन खाली दिखाई दे। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि ग्राम समाज की चिन्हित सोख्ता की जमीन को कब्जे से मुक्त कराकर गंदे पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए। प्रदर्शन में आनंद राय, मालती देवी, अमेरिका चौहान, रामलखन मौर्य, कृष्ण मौर्य सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
इस बारे में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार का कहना है कि जमीन ग्राम समाज की है या आबादी की—यह बात लेखपाल द्वारा सीमांकन के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
वहीं, आरोपी पक्ष संजय राय ने आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि संबंधित भूमि आबादी की है और उन्होंने तहसीलदार के आदेश पर ही उस पर कब्जा किया है।

कोपागंज पुलिस ने 12 वारंटियों को किया गिरफ्तार

पुलिस की इस अभियान से क्षेत्र में खलबली

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देश पर वांछित व वारंटी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोपागंज पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 12 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोपागंज रविन्द्रनाथ राय के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, कास्टेबल धन्नजय पाण्डेय आदि की टीम ने माननीय न्यायालय जेएम/एफटीसी/सीएडब्ल्यू मऊ से जारी गैर जमानती वारंट मुकदमा संख्या 2386/2018 (धारा 323, 498ए, 504, 506 भादवि व दहेज प्रतिषेध अधिनियम) से संबंधित नौ वारंटियों को ग्राम इंदारा अहिरपुरा व इंदारा अवधपुरा से गिरफ्तार किया।
इसके अलावा थाना घोसी के परिवाद संख्या 5360/12 से संबंधित वारंटी सुरेन्द्र राजभर को ग्राम लीलारी भरौली से, वहीं थाना दक्षिण टोला के मुकदमा संख्या 267/06 धारा 279, 304-ए भादवि से संबंधित संतोष कुमार यादव को ग्राम भदसा से तथा थाना कोपागंज के मुकदमा संख्या 0033/2021 धारा 498ए, 323, 504, 506 भादवि व दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित सुरेश गोड़ को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार वारंटियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया । वहीं थानाध्यक्ष रविंद्रनाथ राय ने कहा कि अभियान के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

बाल स्वास्थ्य पोषण माह: टीकाकरण और विटामिन ए पर विशेष जोर

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)
बाल स्वास्थ्य और पोषण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जनपद देवरिया में बाल स्वास्थ्य पोषण माह के तहत विटामिन ए खुराक देवरिया अभियान का शुभारंभ 29 दिसंबर से किया जा रहा है, जो 28 जनवरी तक चलेगा। इस अभियान के अंतर्गत 09 माह से 05 वर्ष तक के कुल 4.91 लाख लक्षित बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। यह खुराक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को आयोजित छाया वीएचएनडी (Village Health and Nutrition Day) सत्रों के माध्यम से दी जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने जूम मीटिंग के जरिए सभी अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि विटामिन ए खुराक बच्चों को संक्रमण, कुपोषण और आंखों से जुड़ी बीमारियों से बचाने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने अभियान को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।
सीएमओ ने बताया कि अभियान के दौरान नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों की पहचान कर उन्हें लंबित टीके भी लगाए जाएंगे। इस व्यापक कार्यक्रम में आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अन्य स्वास्थ्यकर्मी और एनजीओ सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही माताओं को स्तनपान के लाभ, संतुलित आहार और बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपायों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस.के. सिन्हा ने जानकारी दी कि यह कार्यक्रम पहले 27 दिसंबर से प्रस्तावित था, लेकिन सार्वजनिक अवकाश के कारण अब 29 दिसंबर से शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण और विटामिन ए खुराक बच्चों के संपूर्ण विकास की नींव है। शत-प्रतिशत टीकाकरण से ही वैक्सीन प्रिवेंटेबल डिजीज (VPD) पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
उन्होंने यूनिवर्सल इम्युनाइजेशन प्रोग्राम (UIP), मिस्ड व ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान, समुदाय में फैली भ्रांतियों को दूर करने और रिपोर्टिंग सिस्टम को मजबूत करने पर भी विशेष बल दिया। एक माह तक चलने वाले इस अभियान में एएनएम के माध्यम से सभी सत्र स्थलों पर विटामिन ए की खुराक सुनिश्चित की जाएगी।

अवकाश के दौरान शिक्षकों को प्रशिक्षण हेतु भेजना अनुचित- मृत्युंजय ठाकुर

पटना(राष्ट्र की परम्परा)
शिक्षा विभाग द्वारा जारी अवकाश तालिका के अनुसार वर्तमान में राज्य में 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश घोषित है। ऐसे समय में शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाना पूरी तरह से अनुचित एवं अव्यवहारिक है।यह बातें परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ, बिहार के प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर ने कही।
उन्होंने कहा कि अवकाश का उद्देश्य शिक्षकों को शारीरिक-मानसिक विश्राम प्रदान करना होता है, ताकि वे पुनः नई ऊर्जा के साथ शैक्षणिक कार्यों में योगदान दे सकें। अवकाश के दौरान प्रशिक्षण आयोजित करना न केवल अवकाश नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे शिक्षकों में असंतोष भी उत्पन्न हो रहा है।
परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ, बिहार ने इस निर्णय पर कड़ी आपत्ति जताते हुए राज्य के माननीय शिक्षा मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग से शीतकालीन अवकाश की अवधि में प्रस्तावित सभी प्रशिक्षण कार्यक्रमों को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने की मांग की है।
मृत्युंजय ठाकुर ने कहा कि यदि प्रशिक्षण आवश्यक है तो उसे विद्यालयी कार्य दिवसों में, पूर्व सूचना एवं शिक्षकों की सहमति के साथ आयोजित किया जाना चाहिए, ताकि शिक्षण व्यवस्था एवं शिक्षक कल्याण दोनों संतुलित रह सकें।
महासंघ ने स्पष्ट किया कि वह शिक्षा की गुणवत्ता के पक्ष में है, लेकिन शिक्षकों के अधिकारों एवं नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी।

गन्ने के खेत में मिला माहभर पुराना अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप


महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पौहरिया में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गन्ने की कटाई के दौरान खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

कटाई के दौरान मिली सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 9:45 बजे कस्बा घुघली चौकी प्रभारी ने थानाध्यक्ष घुघली को फोन पर सूचना दी कि दिवाकर यादव के गन्ने के खेत में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष घुघली कुंवर गौरव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

करीब एक माह पुराना बताया जा रहा शव

पुलिस को खेत में लगभग 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जो देखने से करीब एक माह पुराना प्रतीत हो रहा था। लंबे समय से पड़े रहने के कारण शव की पहचान करना संभव नहीं हो सका। मौके पर मौजूद ग्रामीणों से पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

ये भी पढ़ें – प्रचार वाहन के जरिए गांव-शहर में पहुंचा सुशासन अभियान

फॉरेंसिक टीम ने की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। शव की पहचान के लिए आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है और गुमशुदगी के रिकॉर्ड से मिलान किया जा रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है। शव की पहचान और मृत्यु के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। मामले की गहनता से जांच जारी है।

ये भी पढ़ें – 17 साल बाद बांग्लादेश लौटे तारिक रहमान, रैली में बोले—शांति और लोकतंत्र की बहाली हमारा लक्ष्य

प्रचार वाहन के जरिए गांव-शहर में पहुंचा सुशासन अभियान

सुशासन दिवस पर मऊ में जन-जागरूकता कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुति और क्विज से दिया गया सुशासन का संदेश

मऊ/आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, आजमगढ़ द्वारा जनपद मऊ के मोहम्मदाबाद ब्लॉक स्थित आरबीसी मॉडर्न पब्लिक इंटर कॉलेज, धौरहरा में सुशासन दिवस के अवसर पर एक भव्य जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी शासन की अवधारणा को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान रूबी कन्नौजीया ने कहा कि सरकार प्रत्येक वर्ष 19 से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाती है, जिसका उद्देश्य शासन को अधिक पारदर्शी और जनहितकारी बनाना है। यह पहल जिलों से लेकर गांवों तक सुशासन की भावना को मजबूत करती है।

एडीओ पंचायत मोहम्मदाबाद गोहना आदित्य सिंह ने कहा कि सुशासन तभी सार्थक है जब सरकार और संस्थाएं जनता के प्रति जवाबदेह हों। इसके लिए सरकारी, निजी और सामाजिक संगठनों की सहभागिता आवश्यक है। वहीं कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकेश पांडेय ने बताया कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2014 में हुई।

क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी तारिक अजीज ने कहा कि सुशासन दिवस का उद्देश्य नागरिकों के कल्याण के लिए प्रभावी नीतियों को लागू करना और सरकारी कार्यप्रणाली को अधिक उत्तरदायी बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 20 प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही लोकगीतों के माध्यम से सुशासन का संदेश दिया गया तथा प्रचार वाहन के जरिए पंपलेट वितरण कर आमजन को जागरूक किया गया।

ये भी पढ़ें – 17 साल बाद बांग्लादेश लौटे तारिक रहमान, रैली में बोले—शांति और लोकतंत्र की बहाली हमारा लक्ष्य

17 साल बाद बांग्लादेश लौटे तारिक रहमान, रैली में बोले—शांति और लोकतंत्र की बहाली हमारा लक्ष्य

ढाका (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (BNP) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान गुरुवार (25 दिसंबर 2025) को 17 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ब्रिटेन से ढाका पहुंचे। उनकी वापसी ऐसे समय में हुई है जब कट्टरपंथी नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद देश में राजनीतिक अस्थिरता और अशांति का माहौल बना हुआ है।

ढाका पहुंचने पर तारिक रहमान ने मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की और सुरक्षा व्यवस्था के लिए आभार जताया।

रैली में एकजुटता और शांति का आह्वान

ढाका में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए तारिक रहमान ने कहा कि बांग्लादेश के लोग अपने बोलने के अधिकार और लोकतांत्रिक ढांचे को दोबारा मजबूत करना चाहते हैं। उन्होंने 1971 के मुक्ति संग्राम, 1975 के विद्रोह और 1990 के दशक के जन आंदोलनों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब समय है कि सभी लोग एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।

उन्होंने अपने भाषण में बार-बार इस बात पर जोर दिया कि उनका लक्ष्य देश में शांति, स्थिरता और लोकतंत्र की बहाली है।

उस्मान हादी की हत्या पर क्या बोले तारिक रहमान

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, तारिक रहमान ने कहा कि बांग्लादेश एक बहुधार्मिक देश है, जहां मुसलमान, हिंदू, बौद्ध और ईसाई समान रूप से रहते हैं। उन्होंने कहा, “हम एक ऐसा सुरक्षित बांग्लादेश बनाना चाहते हैं, जहां हर नागरिक बिना भय के घर से निकले और सुरक्षित लौटे।”

उस्मान हादी की हत्या का जिक्र करते हुए तारिक ने कहा कि उनका उद्देश्य लोगों को उनके आर्थिक अधिकार दिलाना था। उन्होंने कहा कि 1971 और 2024 में जान गंवाने वालों की कुर्बानी को याद रखते हुए उसी बांग्लादेश का निर्माण किया जाना चाहिए, जिसकी उन्होंने कल्पना की थी।

बदलते राजनीतिक परिदृश्य में BNP की रणनीति

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, तारिक रहमान की वापसी ऐसे समय में हुई है जब बांग्लादेश की राजनीति तेजी से बदल रही है। पहले BNP की सहयोगी रही जमात-ए-इस्लामी और उसके इस्लामी सहयोगी दल अब प्रमुख प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभर रहे हैं। अंतरिम सरकार द्वारा अवामी लीग को भंग किए जाने के बाद राजनीतिक समीकरण और जटिल हो गए हैं।

इस पृष्ठभूमि में तारिक रहमान की देश वापसी को BNP के संगठनात्मक प्रभाव को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक दिशा तय करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

दिल्ली के समयपुर बदली में युवक की हत्या का खुलासा, प्रेम संबंध बना वजह; दो दोस्त गिरफ्तार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दिल्ली के बाहरी-उत्तरी जिले के समयपुर बदली इलाके में एक 18 वर्षीय युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक की पहचान अंकित के रूप में हुई है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में अंकित के दो करीबी दोस्तों को गिरफ्तार किया है, जिन पर प्रेम संबंध को लेकर हत्या की साजिश रचने का आरोप है।

प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष (23) और विशाल धिलोद (23) के रूप में हुई है। बताया गया है कि अंकित, आशीष और विशाल की मौसेरी बहन से प्रेम करता था। आशीष ने कई बार अंकित को इससे दूर रहने की चेतावनी दी थी, लेकिन जब वह नहीं माना तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई।

मेट्रो स्टेशन बुलाकर की वारदात

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने अंकित को टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन बुलाया और फिर उसे गड्ढा कॉलोनी ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की गई और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने शव को मिनी टेंपो में डालकर बवाना क्षेत्र ले जाकर मुनक नहर में फेंक दिया।

22 नवंबर को मिला था शव

बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने बताया कि 22 नवंबर को मुनक नहर के हैदरपुर ट्रीटमेंट प्लांट के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। शव की पहचान नहीं हो पाई थी, जिसके बाद समयपुर बदली थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें – लखनऊ में दर्दनाक हादसा: दो सगी बहनों की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

जिपनेट से हुई पहचान, स्पेशल सेल ने सुलझाया मामला

पुलिस की स्पेक्टर मिंटू सिंह की टीम ने जिपनेट के माध्यम से मृतक की पहचान सदर बाजार निवासी अंकित के रूप में की। अंकित अपने मामा के साथ वेल्डिंग का काम करता था। 18 नवंबर को उसके परिजनों ने गुलाबी बाग थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

जांच के दौरान दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आरोपी आशीष को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने विशाल के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार की। बाद में पूरे मामले की जानकारी लोकल पुलिस को दी गई, जिसके बाद विशाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

हथियार और वाहन बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार, टाटा-ऐस मिनी टेंपो, स्कूटी और अन्य सामान बरामद कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद अंकित का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल समयपुर बदली थाना पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

ये भी पढ़ें – सुशासन दिवस के रूप में मनी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती

लखनऊ में दर्दनाक हादसा: दो सगी बहनों की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जलालपुर दौदाखेड़ा कॉलोनी में रहने वाली दो सगी बहनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बहनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई।

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

परिजन दोनों को आनन-फानन में पास के रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि देर रात इलाज के दौरान दोनों बहनों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया।

मृतकों की पहचान और पुलिस की जानकारी

पारा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार मृतक बहनों की पहचान राधा (25) और जिया उर्फ शानू (22) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि दोनों बहनें पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थीं।

कुत्ते की बीमारी से बढ़ा तनाव

परिजनों के मुताबिक घर में पाले गए कुत्ते की लगातार खराब तबीयत को लेकर दोनों बहनें बेहद चिंतित रहती थीं। इसी तनाव के चलते उनकी मानसिक स्थिति और बिगड़ गई थी। बुधवार दोपहर अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए।

ये भी पढ़ें – दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परिवार में माता गुलाबा देवी, पिता कैलाश चौहान और एक भाई नीरज है। एक ही दिन में दो बेटियों की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। कॉलोनी में भी शोक की लहर है और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।

ये भी पढ़ें – सुशासन दिवस के रूप में मनी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती