Wednesday, June 24, 2026
Home Blog Page 318

कार्य, व्यवसाय, शिक्षा, कला, राजनीति, प्रशासन, धन, शुभ रंग-अंक व पूजा उपाय सहित

🔮 अंक राशिफल 1 जनवरी 2026: नए साल के पहले दिन मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल
कार्य, व्यवसाय, शिक्षा, कला, राजनीति, प्रशासन, धन, शुभ रंग-अंक व पूजा उपाय सहित
✍️ पंडित सुधीर तिवारी (अंतिम बाबा)
न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अंकों के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, कार्यक्षेत्र और भविष्य के संकेत बताए जाते हैं। साल 2026 का पहला दिन (1 जनवरी 2026) हर मूलांक के लिए विशेष संदेश लेकर आया है। आइए जानते हैं आज का दिन आपके मूलांक के अनुसार कैसा रहेगा।

ये भी पढ़ें – 32 वर्षों की सेवा के बाद विदा हुए अपर आयुक्त रामाश्रय, मंडलायुक्त सभागार में छलके जज़्बात

🔢 मूलांक 1 (जन्म तिथि: 1, 10, 19, 28)
आज का प्रभाव: नेतृत्व और आत्मविश्वास
कार्य/व्यवसाय: नई शुरुआत के लिए दिन उत्तम, अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा
शिक्षा: प्रतियोगी परीक्षा व मैनेजमेंट स्टडी में सफलता के संकेत
कला/संगीत: रचनात्मक सोच उभरेगी
राजनीति/प्रशासन: नेतृत्व क्षमता निखरेगी, वरिष्ठों का भरोसा मिलेगा
आर्थिक स्थिति: स्थिरता रहेगी, निवेश सोच-समझकर करें
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1
पूजा उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें
⚠️ अहंकार से बचें, विनम्रता रखें
🔢 मूलांक 2 (जन्म तिथि: 2, 11, 20, 29)
आज का प्रभाव: भावनात्मक संतुलन
कार्य/व्यवसाय: साझेदारी के काम में लाभ
शिक्षा: मन एकाग्र रहेगा, रचनात्मक विषयों में प्रगति
कला/संगीत: लेखन, संगीत में मन लगेगा
राजनीति: जनता से जुड़ाव बढ़ेगा
आर्थिक स्थिति: पुराने अटके धन की उम्मीद
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
पूजा उपाय: माता पार्वती की पूजा
✨ परिवार का साथ मानसिक शांति देगा

ये भी पढ़ें – बसन्तकालीन गन्ना बुवाई हेतु माइक्रोप्लान तैयार, ट्रेंच विधि और बीज आरक्षण पर जोर

🔢 मूलांक 3 (जन्म तिथि: 3, 12, 21, 30)
आज का प्रभाव: ज्ञान और सृजन
कार्य/व्यवसाय: शिक्षा, लेखन, कंसल्टेंसी में लाभ
शिक्षा: छात्रों के लिए शानदार दिन
कला/संगीत: रचनात्मक सफलता
राजनीति: भाषण और विचार प्रभावशाली होंगे
आर्थिक स्थिति: खर्च पर नियंत्रण जरूरी
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
पूजा उपाय: भगवान बृहस्पति की पूजा

ये भी पढ़ें – विधायक ने 525 जरूरतमंदों को बांटे कंबल, प्रशासन को दिए अलाव जलाने के निर्देश

🔢 मूलांक 4 (जन्म तिथि: 4, 13, 22, 31)
आज का प्रभाव: परिश्रम और अनुशासन
कार्य/व्यवसाय: दिन व्यस्त रहेगा, मेहनत सफल होगी
शिक्षा: तकनीकी शिक्षा में लाभ
कला: डिजाइन व आर्किटेक्चर में प्रगति
प्रशासन: जिम्मेदारियां बढ़ेंगी
आर्थिक स्थिति: स्थिर, पर योजना बदल सकती है
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
पूजा उपाय: भगवान गणेश की पूजा
🔢 मूलांक 5 (जन्म तिथि: 5, 14, 23)
आज का प्रभाव: संचार और अवसर
कार्य/व्यवसाय: मीटिंग व नेटवर्किंग से लाभ
शिक्षा: मीडिया, मार्केटिंग स्टूडेंट्स के लिए अच्छा
कला: पब्लिक स्पीकिंग में सफलता
राजनीति: संपर्क बढ़ेंगे
आर्थिक स्थिति: लाभ के योग
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
पूजा उपाय: भगवान विष्णु की पूजा

ये भी पढ़ें – प्रत्येक तहसील में खुलेंगे सोलर पंप मरम्मत केंद्र, युवाओं के पास मैकेनिक बनने का सुनहरा मौका

🔢 मूलांक 6 (जन्म तिथि: 6, 15, 24)
आज का प्रभाव: प्रेम और संतुलन
कार्य/व्यवसाय: फैशन, डिजाइन, ब्यूटी से जुड़े लोगों को लाभ
शिक्षा: आर्ट्स व क्रिएटिव फील्ड में प्रगति
राजनीति: छवि मजबूत होगी
आर्थिक स्थिति: संतोषजनक
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
पूजा उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा
🕊️ आलस त्यागें, रूटीन अपनाएं

ये भी पढ़ें – स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, बोले- ‘आउटपुट’ के आधार पर होगी मॉनीटरिंग

🔢 मूलांक 7 (जन्म तिथि: 7, 16, 25)
आज का प्रभाव: आत्मचिंतन और शांति
कार्य/व्यवसाय: रिसर्च, अध्यात्म से जुड़े कार्यों में लाभ
शिक्षा: गहन अध्ययन में सफलता
कला: लेखन व फोटोग्राफी
प्रशासन: निर्णय सोच-समझकर लें
आर्थिक स्थिति: सामान्य
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7
पूजा उपाय: भगवान शिव की पूजा
🔢 मूलांक 8 (जन्म तिथि: 8, 17, 26)
आज का प्रभाव: धैर्य की परीक्षा
कार्य/व्यवसाय: दबाव रहेगा, पर परिणाम सकारात्मक
राजनीति/प्रशासन: जिम्मेदारियां बढ़ेंगी
आर्थिक स्थिति: खर्च संभालकर करें
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 8
पूजा उपाय: शनिदेव की पूजा
⚖️ ओवरथिंकिंग से बचें

ये भी पढ़ें – 6.10 लाख की गड़बड़ी पर गिरी गाजः पंचायत सचिव सस्पेंड, डीएम की सख्ती से महकमे में हड़कंप

🔢 मूलांक 9 (जन्म तिथि: 9, 18, 27)
आज का प्रभाव: ऊर्जा और पूर्णता
कार्य/व्यवसाय: अधूरे काम पूरे होंगे
शिक्षा: खेल व डिफेंस से जुड़े छात्रों को लाभ
राजनीति: जोश और प्रभाव बढ़ेगा
आर्थिक स्थिति: संतुलित
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
पूजा उपाय: हनुमान जी की पूजा
🔥 क्रोध पर नियंत्रण रखें
⚠️ डिस्क्लेमर
यह अंक राशिफल सामान्य न्यूमेरोलॉजी गणनाओं पर आधारित है। राष्ट्र की परंपरा या प्रमाणिक शास्त्र इसे पूर्ण सत्य नहीं मानते। किसी भी निर्णय से पहले अपनी जन्मकुंडली किसी योग्य विशेषज्ञ से अवश्य दिखाएं।

6.10 लाख की गड़बड़ी पर गिरी गाजः पंचायत सचिव सस्पेंड, डीएम की सख्ती से महकमे में हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा )। वर्ष के अंतिम दिन बुधवार को लक्ष्मीपुर ब्लॉक में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्राम पंचायत बकैनिया हरैया में सामने आई वित्तीय अनियमितताओं के मामले में पंचायत सचिव अश्वनी पटेल को प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी की सख्ती और स्पष्ट निर्देश के बाद की गई, जिससे पूरे जिले के पंचायत महकमे में खलबली मच गई।
बताया जाता है कि बुधवार सुबह लगभग दस बजे जिलाधिकारी जब अपने पटल पर पहुंचे तो संबंधित प्रकरण में अब तक ठोस कार्रवाई न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और सीधे जिला पंचायत राज अधिकारी से बात कर तत्काल आदेश के अनुपालन के निर्देश दिए। जिलाधिकारी का निर्देश मिलते ही डीपीआरओ द्वारा सचिव अश्वनी पटेल के निलंबन की कार्रवाई कर दी गई।
जांच में ग्राम पंचायत बकैनिया हरैया में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा केंद्रीय वित्त आयोग के अंतर्गत कराए गए कार्यों में कुल ₹6,10,684 की वित्तीय अनियमितता पाए जाने की पुष्टि हुई। यह मामला 14 अक्टूबर 2025 को एक ग्रामीण द्वारा की गई शिकायत के बाद प्रकाश में आया था, जिसके आधार पर औपचारिक जांच शुरू की गई।
संयुक्त जांच टीम की रिपोर्ट में पंचायत सचिव अश्वनी पटेल के साथ ग्राम प्रधान को भी अनियमितताओं का जिम्मेदार माना गया। जांच के दौरान सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उनके द्वारा दिया गया जवाब जांच अधिकारियों को संतोषजनक नहीं लगा। इसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
निलंबन के साथ ही सचिव अश्वनी पटेल को एडीओ कार्यालय परतावल से संबद्ध कर दिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने साफ शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त अभियान के तहत आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई के बाद पंचायत सचिवों और ग्राम पंचायत स्तर पर काम कर रहे अधिकारियों में भारी हलचल देखी जा रही है, वहीं प्रशासनिक सख्ती को लेकर आमजन में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, बोले- ‘आउटपुट’ के आधार पर होगी मॉनीटरिंग

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुँचाने में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि जनपद में संचालित सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों और उनके आउटपुट की सतर्क मॉनीटरिंग सुनिश्चित की जाए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ स्वास्थ्य संकेतकों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों और गर्भवती महिलाओं के रूटीन टीकाकरण तथा कुपोषण की स्थिति पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि इन कार्यक्रमों की प्रगति की विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने सभी चिकित्साधिकारियों को कड़े लहजे में निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यरत आशा और एएनएम की कार्यप्रणाली की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर जननी सुरक्षा योजना, संस्थागत प्रसव और आभा आईडी निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की सफलता इन्हीं स्वास्थ्य कार्यकत्रियों पर टिकी है, अतः उनके भुगतान और कार्यों की मॉनीटरिंग में पारदर्शिता रखी जाए।
अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मरीजों के लिए बुनियादी सुविधाओं, जैसे- पीने का पानी, साफ शौचालय, बैठने की व्यवस्था और व्हीलचेयर की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित हो। साथ ही, सीआरएस पोर्टल पर जन्म-मृत्यु पंजीकरण को अनिवार्य रूप से अपडेट करने और परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत महिला नसबंदी की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए।
बैठक में नवजात इकाइयों एसएनसीयू/एनआरसी में भर्ती बच्चों की माताओं और तीमारदारों के लिए निशुल्क भोजन व्यवस्था के संचालन संबंधी प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड निर्माण, दवाओं की उपलब्धता, एंटी-रेबीज और स्नेक बाइट वैक्सीन के स्टॉक की भी गहन समीक्षा की।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कन्नौजिया सहित जनपद के सभी एमओआईसी और संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रत्येक तहसील में खुलेंगे सोलर पंप मरम्मत केंद्र, युवाओं के पास मैकेनिक बनने का सुनहरा मौका

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के तकनीकी योग्यताधारी युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर सामने आया है। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा एवं उत्थान महाभियान (PM-KUSUM) योजना के अंतर्गत अब जनपद की हर तहसील में एक ‘सोलर पंप मरम्मत सेवा केंद्र’ की स्थापना की जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने सोलर पंप मैकेनिकों के चयन और प्रशिक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य कृषि प्रबंध संस्थान, रहमानखेड़ा द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए यह योजना प्रस्तावित है। इसके तहत कुल 05 प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को सोलर पंप की मरम्मत और रखरखाव का तकनीकी प्रशिक्षण देकर कुशल मैकेनिक के रूप में तैयार किया जाएगा।
योजना का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक या फिटर ट्रेड में 2 वर्षीय आईटीआई अथवा इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा या इंजीनियरिंग स्नातक और आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
डॉ. सिंह ने बताया कि उम्मीदवारों का चयन जनपद स्तर पर गठित एक विशेष कमेटी द्वारा किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा और समस्त शैक्षिक प्रपत्रों के साथ 10 जनवरी 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में उप कृषि निदेशक कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
इस पहल से न केवल किसानों को अपने सोलर पंप की मरम्मत के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलेगी, बल्कि तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे।

विधायक ने 525 जरूरतमंदों को बांटे कंबल, प्रशासन को दिए अलाव जलाने के निर्देश

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बढ़ती ठंड और भीषण शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए खलीलाबाद के लोकप्रिय विधायक अंकुर राज तिवारी ने मानवता की मिसाल पेश की है। बुधवार को तहसील खलीलाबाद प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विधायक ने क्षेत्र के 525 असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।
कंबल वितरण के दौरान विधायक अंकुर राज तिवारी ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि शीतलहर के दौरान आम जनमानस को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थानों, रैन बसेरों और चौराहों पर नियमित रूप से अलाव की व्यवस्था बनी रहे।
विधायक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ठंड से बचाव के प्रति सतर्क और जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन हर गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति के साथ खड़ा है और राहत कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।


इस अवसर पर मुख्य रूप से उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार, भापजा जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्र, नगराध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह जज्जी, नायब तहसीलदार खलीलाबाद, राजस्व विभाग के कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

बसन्तकालीन गन्ना बुवाई हेतु माइक्रोप्लान तैयार, ट्रेंच विधि और बीज आरक्षण पर जोर

मुण्डेरवा/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। चीनी मिल मुण्डेरवा के सभागार में बुधवार को उप गन्ना आयुक्त राजीव राय और यशपाल सिंह की अध्यक्षता में बसन्तकालीन गन्ना बुवाई की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गन्ना क्षेत्रफल बढ़ाने, उन्नत प्रजाति विस्थापन और ट्रेंच विधि से बुवाई सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रजाति विस्थापन और बीज प्रबंधन अधिकारियों ने चीनी मिल के गेट क्षेत्र (7.5 किमी परिधि) के गांवों को प्राथमिकता पर रखते हुए पुरानी गन्ना प्रजातियों को बदलने का सुझाव दिया। राजकीय गन्ना पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे प्रगतिशील किसानों के आरक्षित प्लॉट्स से बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करें। इसके लिए क्रेता किसानों के साथ अनुबंध कराने और बीज का अग्रिम भुगतान समय पर दिलाने पर जोर दिया गया ताकि बुवाई के समय बीज की कमी न हो।
तकनीकी खेती और अनुदान पैदावार बढ़ाने के लिए मिल प्रबंधन और विभागीय अधिकारियों को किसानों के बीच ‘वाइड स्पेसिंग’ (ट्रेंच विधि) को बढ़ावा देने के निर्देश मिले। इसके लिए किसानों को अनुदानित दर पर ट्रेंच ओपनर मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस महत्वपूर्ण बैठक में गोरखपुर परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त यशपाल सिंह के साथ जिला गन्ना अधिकारी (बस्ती), चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक, मुख्य गन्ना प्रबंधक तथा मुण्डेरवा, बस्ती, खलीलाबाद व वाल्टरगंज के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उपस्थित रहे। यह जानकारी आरपीओ उपेन्द्र सिंह ने दी है।

32 वर्षों की सेवा के बाद विदा हुए अपर आयुक्त रामाश्रय, मंडलायुक्त सभागार में छलके जज़्बात

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)।ईमानदारी, न्यायप्रियता और सादगी के साथ प्रशासनिक सेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने वाले अपर आयुक्त रामाश्रय का 32 वर्षों का लंबा और गौरवशाली सेवा काल पूर्ण होने पर गोरखपुर मंडलायुक्त कार्यालय में भावभीनी विदाई दी गई। मंडलायुक्त सभागार में आयोजित इस विदाई समारोह का वातावरण उस समय भावुक हो गया, जब सेवा निवृत्त हो रहे अधिकारी और उन्हें विदा करने आए साथी एक-दूसरे की आंखों में नमी लिए खड़े थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने की।
अपर आयुक्त रामाश्रय ने 28 दिसंबर 1993 को जनपद गोरखपुर की खजनी तहसील से नायब तहसीलदार के रूप में अपनी शासकीय सेवा प्रारंभ की थी। वहीं से शुरू हुई उनकी प्रशासनिक यात्रा विभिन्न पदों और जिम्मेदारियों से गुजरते हुए गोरखपुर मंडलायुक्त कार्यालय में अपर आयुक्त के पद तक पहुंची। वे 21 सितंबर 2022 से निर्विवाद रूप से अपर आयुक्त के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। न्यायिक एवं राजस्व मामलों में उनकी निर्णय क्षमता, संतुलित दृष्टिकोण और आमजन के प्रति संवेदनशीलता उनकी सबसे बड़ी पहचान रही।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कहा कि अपर आयुक्त रामाश्रय का पूरा सेवा जीवन प्रशासनिक मूल्यों की मिसाल है। उन्होंने कहा कि “ऐसे अधिकारी बहुत कम होते हैं, जो नियम, न्याय और मानवता—तीनों के बीच संतुलन बनाकर कार्य करते हैं। उनकी कमी प्रशासन को हमेशा महसूस होती रहेगी।
अपर आयुक्त जय प्रकाश ने कहा कि रामाश्रय जी के साथ कार्य करना एक प्रेरणादायी अनुभव रहा। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी वे शांत रहकर तथ्यों और कानून के आधार पर निर्णय लेते थे। अपर आयुक्त अजय राय ने कहा कि उनकी कार्यशैली ने यह सिखाया कि पद से बड़ा कर्तव्य होता है और कर्तव्य से बड़ा कोई सम्मान नहीं।
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिवक्ता निकेत पांडेय ने कहा कि न्यायिक कार्यों में अपर आयुक्त रामाश्रय जी की निष्पक्षता और गहन समझ सर्वविदित रही है। उनके निर्णयों से वादकारियों को समय पर न्याय मिला और प्रशासनिक व्यवस्था पर भरोसा और मजबूत हुआ।
अपने विदाई संबोधन में अपर आयुक्त रामाश्रय अपने जीवन की यात्रा को याद करते हुए हंसते हुए भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि वे मूलतः काशीवासी हैं। बचपन में वे अपने पिता के साथ बॉम्बे (मुंबई) में रहते थे और वहीं पढ़ाई कर रहे थे। जीवन का वह मोड़ आज भी उनके मन में अंकित है, जब पिता ने नाराज होकर कहा तुम गांव चले जाओ। पिता की यह बात उनके जीवन की दिशा बदल गई। वे गांव आ गए और वहीं से आगे की पढ़ाई के लिए इलाहाबाद गए।
उन्होंने कहा कि जीवन में संघर्ष और परिस्थितियों ने ही उन्हें गढ़ा। आज सबसे बड़ा दुख यह है कि हम 60 वर्ष के हो गए। इससे पहले ऐसा दुख सात वर्ष की उम्र में हुआ था, जब पढ़ाई के लिए घर से दूर रहना पड़ा था। वही संघर्ष आज इस मुकाम तक ले आया, कहते हुए उनकी आवाज भर्रा गई। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग केवल कार्यालय नहीं, बल्कि एक परिवार है और आज उस परिवार से विदा लेना उनके लिए अत्यंत पीड़ादायक क्षण है।
कार्यक्रम का संचालन स्टेनो कमिश्नर अरविंद श्रीवास्तव ने किया नाजिर राजेश शर्मा सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपर आयुक्त रामाश्रय को शॉल और स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, शांत और सम्मानपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। यह विदाई समारोह केवल एक अधिकारी की सेवा निवृत्ति नहीं, बल्कि एक संवेदनशील प्रशासनिक यात्रा को सम्मानपूर्वक नमन करने का क्षण बन गया।

जिला किसान कांग्रेस कमेटी में प्रह्लाद तिवारी को मिली अहम जिम्मेदारी, क्षेत्र में हर्ष

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। भागलपुर ब्लॉक के भागलपुर निवासी प्रहलाद तिवारी को जिला किसान कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। संगठन में उनकी सक्रियता, निष्ठा और किसानों के हित में निरंतर संघर्ष को देखते हुए उन्हें यह प्राथमिकता दी गई है।
प्रह्लाद तिवारी केजिला महा सचिव के पद पर मनोनयन होने से क्षेत्र के कई सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष (पूर्वी जोन) राम भवन शुक्ला के अनुमोदन पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने सोमवार को नई टीम की सूची जारी की। इस टीम में समाज के विभिन्न वर्गों और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है।
महासचिव: श्री प्रहलाद तिवारी (भागलपुर) के साथ राहुल मिश्रा, दिनेश गुप्ता, रामस्वरूप यादव सहित अन्य।
भागलपुर क्षेत्र से श्री प्रहलाद तिवारी को जिला महासचिव बनाए जाने के फैसले को आगामी चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस की एक बड़ी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि तिवारी के अनुभव और क्षेत्र में उनकी पकड़ से किसान कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।

ब्लॉक स्तर पर भी हुआ फेरबदल
जिलाध्यक्ष ने न केवल जिला स्तर बल्कि ब्लॉक स्तर पर भी अध्यक्षों की घोषणा की है, सूची जारी होने के बाद सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि वे जिले के अन्नदाताओं के हक की लड़ाई और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर क्षेत्र के शशिभूषण तिवारी,कौशल किशोर यदुवंशी, रमेश पाण्डेय दीनदयाल,सुरेश प्रसाद, ध्यान यादव ब्यास पांडेय, जयप्रकाश पाण्डेय, अनिल सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रह्लाद तिवारी हमेशा जनहित और किसान हित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। उनका अनुभव संगठन को नई दिशा देगा।
बधाई देने वालों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसान कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी तथा किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा।
प्रह्लाद तिवारी ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे और किसानों की आवाज को मजबूती से बुलंद करते रहेंगे।

यूपी पुलिस भर्ती में एक गलती और छिन सकता है मौका

यूपी पुलिस भर्ती 2025–26: आरक्षण प्रमाण पत्र, आयु छूट और दस्तावेज़ों की समय-सीमा पर पूरी गाइड

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती से जुड़ी प्रक्रियाओं में हर साल हजारों अभ्यर्थी छोटी-सी तकनीकी गलती के कारण चयन से बाहर हो जाते हैं। वर्ष 2025–26 की भर्ती प्रक्रिया में सबसे अहम भूमिका आरक्षण प्रमाण पत्र, आयु सीमा में छूट और प्रमाण पत्रों की वैधता अवधि की है। यदि आपने आवेदन किया है या करने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।
आरक्षित वर्गों के प्रमाण पत्र: अंतिम तिथि से पहले होना अनिवार्य भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के सभी प्रमाण पत्र आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि तक जारी होने चाहिए।
बाद में बने प्रमाण पत्र किसी भी स्थिति में मान्य नहीं होंगे।SC/ST/OBC प्रमाण पत्र प्रमाण पत्र शासनादेश संख्या 13/22/16/92/टीसी-III-का-2/2014 (दिनांक 17 दिसंबर 2014) के अनुरूप होना चाहिए जिलाधिकारी / अपर जिलाधिकारी / SDM / तहसीलदार द्वारा निर्गत होना अनिवार्य आवेदन की अंतिम तिथि तक जारी प्रमाण पत्र ही वैध EWS प्रमाण पत्र: सबसे ज्यादा भ्रम यहीं होता है।EWS श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड ने सख्त शर्तें तय की हैं:
प्रमाण पत्र वित्तीय वर्ष 2025–26 का होना चाहिए 01 अप्रैल 2025 से आवेदन की अंतिम तिथि के बीच जारी होना अनिवार्य पारिवारिक आय (सभी स्रोत मिलाकर) 8 लाख रुपये से कम सक्षम अधिकारी: जिलाधिकारी / अपर जिलाधिकारी / SDM / तहसीलदार
👉 गलत वित्तीय वर्ष का EWS प्रमाण पत्र सीधे निरस्तीकरण का कारण बन सकता है।
राज्य कर्मचारी, होमगार्ड और विशेष श्रेणियाँ
राज्याधीन सेवाओं में कार्यरत कर्मचारी
अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट
प्रमाण पत्र प्रारूप-5 में नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा अंतिम तिथि तक जारी होमगार्ड न्यूनतम 3 वर्ष की निरंतर सेवा प्रमाण पत्र जिला कमांडेंट होमगार्ड द्वारा निर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित (DFF) स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वही माने जाएंगे जिन्होंने—
शहादत पाई हो,कम से कम 3 माह जेल में रहे हों
10 बेंतों की सजा पाई हो,गोली से घायल हुए हों
आज़ाद हिंद फौज / पेशावर कांड / इंडिया इंडिपेंडेंस लीग से जुड़े हों
माफी मांगकर छोड़े गए व्यक्ति इस श्रेणी में शामिल नहीं होंगे।
भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) के लिए नियम भूतपूर्व सैनिक वही माने जाएंगे—
जिन्होंने आवेदन की अंतिम तिथि तक भूतपूर्व सैनिक का दर्जा प्राप्त कर लिया हो पेंशन, मेडिकल डिस्चार्ज, या निर्धारित सेवा अवधि पूरी करने के बाद मुक्त हुए हों टेरिटोरियल आर्मी के पात्र सदस्य भी शामिल
⚠️ आयु में छूट:
सेना में की गई सेवा अवधि घटाने के बाद भी आयु सीमा 3 वर्ष से अधिक नहीं बढ़नी चाहिए।महिला अभ्यर्थियों को बड़ा लाभ उत्तर प्रदेश में सीधी भर्ती के पदों पर 20% क्षैतिज आरक्षण सभी राज्यों की महिलाएं पात्र हाईकोर्ट में लंबित मामले के अंतिम निर्णय के अधीन लागू दस्तावेज़ सत्यापन में सबसे आम गलतियाँ। गलत वित्तीय वर्ष का EWS प्रमाण पत्र आवेदन के बाद जारी किया गया जाति प्रमाण पत्र
गलत प्रारूप में राज्य कर्मचारी/होमगार्ड प्रमाण पत्र मूल निवास प्रमाण पत्र की अनुपलब्धता
👉 इनमें से एक भी गलती चयन प्रक्रिया से बाहर कर सकती है।
यूपी पुलिस भर्ती 2025–26 में सफलता सिर्फ शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा से नहीं, बल्कि दस्तावेज़ों की पूर्णता और वैधता से भी तय होगी।अभ्यर्थियों को चाहिए कि वे आवेदन की अंतिम तिथि से पहले सभी प्रमाण पत्र तैयार रखें और प्रारूप व शासनादेश का विशेष ध्यान रखें।

कंक्रीट स्पोर्टिंग क्लब पडरौना ने रचा इतिहास, एन ईआर इंदारा को 4–0 से रौंदकर बनी चैंपियन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज सिसवा के खेल मैदान में आयोजित ठाकुर शिवकुमार सिंह स्मारक आठ दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेल प्रेमियों के लिए यादगार बन गया। रोमांचक फाइनल में कंक्रीट स्पोर्टिंग क्लब पडरौना ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एन ईआर इंदारा को एक तरफा मुकाबले में 4–0 से पराजित कर प्रतियोगिता की विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
फाइनल मुकाबले का शुभारंभ सिसवा नगर के प्रतिष्ठित दवा व्यवसायी अनूप जायसवाल ने किया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच पूरे 90 मिनट तक तेज, अनुशासित और दर्शकों को रोमांच से भर देने वाला खेल देखने को मिला।
मैच के पहले हाफ के 10 वें मिनट में पडरौना टीम के जर्सी नंबर 13 के खिलाड़ी फ्रैंक ने शानदार गोल कर स्कोर की शुरुआत की। इसके ठीक 20 वें मिनट में जर्सी नंबर 12 के खिलाड़ी भरत ने बेहतरीन मैदानी गोल कर टीम को 2–0 की मजबूत बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद भी पडरौना का आक्रमण जारी रहा। दूसरे हाफ के 15 वें मिनट में एक बार फिर फ्रैंक ने गोल दागकर स्कोर 3–0 कर दिया। मैच के अंतिम चरण में जर्सी नंबर 11 के खिलाड़ी भरत ने चौथा गोल कर जीत पर अंतिम मुहर लगा दी।
मैच के दौरान खेल मैदान के चारों ओर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। अंतिम समय तक एनई आर इंदारा की टीम ने गोल करने के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन पडरौना की मजबूत रक्षा पंक्ति के सामने उनके सभी प्रयास विफल रहे।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि अनूप जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. पंकज तिवारी मौजूद रहे। इस दौरान जितेंद्र वर्मा, तेज प्रताप चौधरी, प्रवीण सिंह, जावेद अहमद सहित क्लब के पदाधिकारी, संरक्षक एवं हजारों की संख्या में खेलप्रेमी दर्शक उपस्थित रहे।
इस शानदार जीत के साथ कंक्रीट स्पोर्टिंग क्लब पडरौना ने न केवल ट्रॉफी अपने नाम की, बल्कि पूरे क्षेत्र में अपनी खेल प्रतिभा का परचम भी लहरा दिया।

नव वर्ष के अवसर पर लगने वाली भीड़ के दृष्टिगत नामित किये गए मजिस्ट्रेट

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 01.01.26 को कुशीनगर स्थित प्रसिद्ध महापरिनिर्वाण बौद्ध स्थल क्षेत्र में जनपद कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज व पडोसी प्रान्त बिहार से काफी भीड़ आती है तथा जनपद में अन्य तहसील थाना क्षेत्रों में नववर्ष पर अत्यधिक भीड को देखते हुये उक्त स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था तथा शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ बनाये रखने हेतु जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने सुपर जोनल मजिस्ट्रेट/ जोनल मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसील/पुलिस चौकीवार दिनांक 31.12.2025 से दिनाक 01.01.2026 के लिए नियुक्त किये गये हैं।जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि तैनात सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कानून व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, आपात स्थिति से निपटने एवं किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम सुनिश्चित करेंगे। सभी अधिकारी अपने तैनाती स्थल पर निरंतर भ्रमणशील रहेंगे तथा किसी भी स्थिति की तत्काल सूचना उच्चाधिकारियों को देंगे।इसके अतिरिक्त रिजर्व जोनल मजिस्ट्रेट एवं रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सक्रिय किया जा सकेगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी तथा सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ करेंगे।प्रशासन द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि वे शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। इसके अतिरिक्त कलेक्ट्रेट में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसका नम्बर 05564-240590 है, जिसके प्रभारी सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धन सहकारिता एवं डीपीआरओ को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है।

सोनौली बॉर्डर पर पुलिस–एसएसबी की बड़ी कार्रवाई

27.52 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद में नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली थाना पुलिस और एसएसबी को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 27.52 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवां के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष सोनौली महेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
30 दिसंबर 2025 की रात्रि थाना सोनौली क्षेत्र में बॉर्डर चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक अभिषेक जायसवाल अपनी टीम एवं एसएसबी डंडा हेड बीओपी के जवानों के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर तीन अभियुक्तों को पकड़ा गया, जिनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 27.52 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सोनौली में मु.अ.सं. 127/2025, धारा 8/22/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। बरामद मादक पदार्थ एवं गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद महाराजगंज न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
रजनीश कुमार निषाद पुत्र निधी लाल केवट, निवासी कंचनपुर सूर्यपुरा, वार्ड नं. 06, गैंडहवा, जिला रुपनदेही नेपाल, उम्र 29 वर्ष, मोहित केवट पुत्र जोखन प्रसाद केवट, निवासी गुलरिया सूर्यपुरा, वार्ड नं. 06, गैंडहवा, जिला रुपनदेही नेपाल, उम्र लगभग 21 वर्ष,
खुबलाल केवट पुत्र डेंबा केवट, निवासी गुलरिया सूर्यपुरा, वार्ड नं. 06, गैंडहवा, जिला रुपन देही (नेपाल), उम्र लगभग 21 वर्ष।
पुलिस व एसएसबी टीम उपनिरीक्षक अभिषेक जायसवाल, कांस्टेबल गुलशन यादव, कांस्टेबल अवनीश यादव, निरीक्षक सामान्य राजीव कुमार, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार पाण्डेय, मुख्य आरक्षी विदेश रजक, आरक्षी नवीन कुमार एवं आरक्षी रमेश चन्द यादव शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्र में नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा।

जिला और मंडल स्तर पर होगी प्रतिभाओं की पहचान

कुशीनगर। (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश में जूडो खेल को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष एवं महिला जूडो प्रतियोगिता 2025-26 के लिए जिला और मंडल स्तर पर चयन/ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। यह आयोजन खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार किया जा रहा है।
क्रीड़ा अधिकारी कुशीनगर रवि निषाद ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद कुशीनगर में जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 01 जनवरी 2026 को अपराह्न 2 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम, कुशीनगर में आयोजित किया जाएगा। इसके उपरांत मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल 02 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर में संपन्न होगा। इन चयन प्रक्रियाओं से चयनित खिलाड़ी 04 से 06 जनवरी 2026 तक आगरा में होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर जूडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग के लिए अलग-अलग भार वर्ग निर्धारित किए गए हैं। पुरुष वर्ग में 55, 60, 66, 73, 81, 90, 100 एवं 100 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग शामिल हैं, जबकि महिला वर्ग में 44, 48, 52, 57, 63, 70, 78 एवं 78 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग निर्धारित किए गए हैं।
उन्होंने जनपद के समस्त विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अपील की है कि वे अपने संस्थानों के योग्य और प्रशिक्षित जूडो खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने हेतु भेजें, ताकि जनपद का प्रतिनिधित्व प्रदेश स्तर पर मजबूती से हो सके।
चयन/ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के लिए आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य है। आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में खिलाड़ी को चयन प्रक्रिया से वंचित किया जा सकता है। यह आयोजन जिले के उभरते खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर माना जा रहा है।

नव वर्ष पर कुशीनगर प्रशासन का विकास और सुशासन का संदेश

कुशीनगर। (राष्ट्र की परम्परा)नव वर्ष 2026 के शुभारंभ पर कुशीनगर जनपद के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों ने जनपदवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए नए वर्ष को विकास, सुशासन और सामाजिक सौहार्द का वर्ष बनाने का संकल्प दोहराया है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार तथा मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से जनपद की जनता के नाम शुभकामना संदेश जारी किया।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने अपने संदेश में कहा कि नव वर्ष 2026 जनपदवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाला वर्ष कुशीनगर के लिए विकास, प्रशासनिक पारदर्शिता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दृष्टि से उल्लेखनीय साबित होगा।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कहा कि नव वर्ष में पुलिस विभाग कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। नागरिकों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने आमजन से अनुशासन, आपसी सहयोग और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि वर्ष 2026 में ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत रहेगा।
तीनों अधिकारियों ने जनपदवासियों से सामाजिक समरसता, भाईचारे और सकारात्मक सोच के साथ नए वर्ष का स्वागत करने का आह्वान किया। साथ ही कुशीनगर को सुरक्षित, विकसित और समृद्ध जनपद बनाने के लिए सामूहिक सहभागिता पर जोर दिया। अंत में प्रशासनिक अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों, मीडिया बंधुओं और समस्त नागरिकों को नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं।

किसानों के चेहरे खिले: आईपीएल शुगर सिसवां ने 4.48 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का किया भुगतान

महाराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। आईपीएल शुगर मिल सिसवा द्वारा गन्ना किसानों को समय से भुगतान कर बड़ी राहत दी गई है। मिल प्रबंधन ने पेराई सत्र 2025-26 के अंतर्गत 11 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 के बीच खरीदे गए 1 लाख 12 हजार कुंतल गन्ने का 4 करोड़ 48 लाख रुपये किसानों के खातों में सीधे भेज दिया है।
आईपीएल शुगर सिसवां के यूनिट हेड संदीप पंवार ने बताया कि किसानों की मेहनत का उचित मूल्य समय पर देना मिल की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भुगतान पूरा होते ही किसानों में उत्साह का माहौल है।
वहीं विभागाध्यक्ष (गन्ना) धीरज सिंह ने गन्ना किसानों से अपील की कि वे चीनी मिल को साफ-सुथरा और ताजा गन्ना ही आपूर्ति करें, जिससे पेराई सुचारु रूप से चलती रहे। साथ ही उन्होंने किसानों को आगामी बसंतकालीन गन्ना बुवाई के लिए अभी से गन्ना बीज सुरक्षित करने की सलाह दी। उन्होंने किसानों को उन्नत किस्मों जैसे को.0118, को.शा.13235, कोलख.14201, को.15023, कोलख.16202 आदि प्रजातियों के गन्ना बीज फरवरी-मार्च की बुवाई से पहले बुक कर रखने का सुझाव दिया, ताकि बीज की कमी से बचा जा सके।
समय पर भुगतान और स्पष्ट मार्गदर्शन से क्षेत्र के गन्ना किसानों में भरोसा बढ़ा है और आगामी पेराई सत्र को लेकर सकारात्मक माहौल बना हुआ है।