Friday, March 13, 2026
Home Blog Page 2827

भाजपा में शामिल होकर लखनऊ से वापस लौटे मदन राजभर का कार्यकर्ताओं ने रतनपुरा में किया स्वागत

रतनपुरा/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)15 दिसम्बर..

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी में शामिल होकर वापस आए भारतीय संघर्ष समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन राजभर का बुधवार को रतनपुरा बाजार में भव्य स्वागत किया गया। प्रमुख प्रतिनिधि कृष्णा राजभर, जिला महामंत्री रामाश्रय मौर्य, दयाशंकर श्रीवास्तव, विनोद कुमार गुप्ता, विनोद कुमार, नरेंद्र राजभर, मोती चंद्र शर्मा, चंदन गुप्ता, आलोक खरवार, अरविंद राम, हरेंद्र राजभर, दिनेश, ग्रामप्रधान कन्हैया लाल ने भारत माता की जय,वंदे मातरम भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के गगनभेदी नारों के साथ भव्य स्वागत कर उन्हें पार्टी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

संवादाता मऊ..

परिषदीय विद्यालयों की धरातलीय हकीकत परखने बलिया पहुंचीं अपर शिक्षा निदेशक सविता तिवारी

कहीं दिखीं खुश तो कहीं सम्बन्धित से स्पष्टीकरण तलब करने हेतु बीएसए को किया निर्देशित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)15 दिसम्बर..

महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश के क्रम में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों की धरातलीय हकीकत जानने हेतु अपर परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश सरिता तिवारी द्वारा जनपद का दो दिवसीय दौरा किया गया । दो दिवसीय भ्रमण के क्रम में निरीक्षण के दौरान जनपद बलिया के पांच परिषदीय विद्यालयों तथा दो कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अपर परियोजना निदेशक द्वारा कुछ विद्यालयों में पायी गयी कमियों को पूर्ण कराये जाने एवं अपेक्षित सुधार हेतु बीएसए बलिया को निर्देशित किया गया। अपर परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा लखनऊ द्वारा समस्त विद्यालयों में बच्चो से भी वार्ता की गयी जिसमें कई जगह उनके द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गयी तथा कई जगह प्रधानाध्यापक को और बेहतर सुधार हेतु निर्देशित किया गया। कुछ विद्यालयों में मीनू के अनुरूप भोजन न बनने पर तथा एक विद्यालय में चूल्हे पर भोजन बनाये जाने पर उनके द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी तथा सम्बन्धित को कड़ी नोटिस जारी किये जाने हेतु बीएसए को निर्देशित किया गया। निरीक्षण में प्रा०वि० कटियारी रसड़ा बलिया में आने जाने का रास्ता तथा शौचालय न होने पर चिंता व्यक्त करते हुए उक्त कमियों के समाधान की दिशा में पहल हेतु बीएसए और प्रधानाध्यापिका को निर्देशित किया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रसड़ा के निरीक्षण के दौरान हॉस्टल में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया। खाद्यान्न के भंडारण का निरीक्षण किया गया तथा यह निर्देशित किया गया की समस्त सामग्री निश्चित रूप से कंटेनर में रखा जाए । निरीक्षण के दौरान अपर परियोजना निदेशक द्वारा बालिकाओं से भी बातचीत की गई तथा उनके जवाब पर प्रसन्नता व्यक्त की गई । कस्तूरबा विद्यालय रसड़ा में पुस्तकालय की व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी, विद्यालय के छत की सफाई तथा वाटर टैंक की सफाई हेतु वार्डेन को निर्देशित किया गया। कन्या प्रा० विद्यालय गढ़िया के निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन गैस चूल्हे पर न बनकर लकड़ी चुल्हे पर बनने तथा साफ सफाई न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी तथा सम्बन्धित प्रधानाध्यापक को कड़ी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किये जाने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया। प्रा०वि० कमतैला रसड़ा में निरीक्षण के दौरान मीनू के अनुरूप भोजन न बनने, स्वच्छता न होने पर नाराजगी व्यक्त की गयी तथा उक्त कमियों को तत्काल पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। प्राथमिक विद्यालय सोनाङी नगरा के निरीक्षण के दौरान शौचालय तथा हैंड वाशिंग यूनिट पूर्ण किए जाने तथा साफ सफाई हेतु प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चिलकहर बलिया का निरीक्षण किया गया जिसमें खाद्यान्न के रखरखाव पर प्रसन्नता व्यक्त की गई तथा विद्यालय में बालिकाओं से भी बातचीत की गई जिसमें अपर परियोजना निदेशक महोदय द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई विद्यालय के हॉस्टल में बालिकाओं के रहने के स्थान का जायजा भी लिया गया तथा विद्यालय परिसर में बन रहे हॉस्टल का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयकों, एआरपी, वार्डेन/लेखाकार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की मीटिंग कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया में ली गई तथा बेसिक शिक्षा में संचालित समस्त कार्यक्रमों की समीक्षा की गई जिसमें मुख्य रूप से डीबीटी, कायाकल्प, मध्याह्न भोजन, तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में चल रहे कार्यों के बारे में समीक्षा की गई तथा निर्देशित किया गया की समस्त कार्य समय के अंतर्गत पूर्ण किया जाए। निरीक्षण के दौरान पाई गई समस्त कमियों को सभी विद्यालयों में पूर्ण किए जाने हेतु समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक आदि को निर्देशित किया गया। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा हिमांचल यादव, समस्त खंड शिक्षा अधिकारीगण, जिला समन्वयक, एआरपी, वार्डेन/लेखाकार केजीबीवी उपस्थित रहे।

संवादाता बलिया…

कसया में लहराया 50 फीट ऊंचाई पर तिरंगा

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)15 दिसम्बर..

कसया क्षेत्र के सपहा में स्थित  एक टाउनशिप एरो सिटी के परिसर में बुधवार को 50 फुट ऊंचाई पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया। 12 फीट चौड़ा व 18 फीट लंबे ध्वज को देखने के लिए लोग परिसर के बाहर उमड़ने लगे। जनपद में स्थापित अपने तरह का यह पहला ध्वज है।
प्रतिष्ठान के निदेशक रुचिर राज पांडेय की देख रेख में ध्वज लहराया गया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि व्यवसाय के साथ साथ देश व समाज के प्रति भी प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। मैंने भी अपने कर्तव्य का निर्वहन मात्र किया है। भविष्य में ऊंचाई 100 फुट व उस अनुरूप ध्वज का आकार भी बढ़ाया जाएगा। ध्वज की स्थापना पर पूर्व सांसद राजेश पांडेय, प्राचार्य डॉ. ओंकारनाथ मिश्र, प्राचार्य डॉ.अक्षयबर पांडेय, पूर्व प्राचार्य डॉ. अक्षयबर पांडेय, शक्ति प्रकाश दीक्षित, एडवोकेट प्रभुनाथ मिश्र, बद्रीनारायण दुबे, प्रियेश पाठक, शक्ति राव चंदेल, दिनेश गुप्ता, अशोक मिश्र, मंटू तिवारी,राजू जायसवाल आदि ने खुशी व्यक्त की है।

संवादाता कुशीनगर..

मंहगाई व भ्रष्टाचार से त्रस्त है जनता- राधेश्याम सिंह

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)15 दिसम्बर..

आम लोग मंहगाई व भ्रष्टाचार से बुरी तरह त्रस्त नजर आ रहे हैं। डीजल पेट्रोल के बढ़ते दाम, गैस के बढ़ते दाम व सव्जियों की महगाई से लोगों की कमर टूटती नजर आ रही है। उक्त बातें नगर के महाराणाप्रताप चौक पर एक सभा के दौरान पूर्वराज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कही। कहा कि भाजपा सरकार में महिलाआें पर अत्याचार बढ़ गये हैं। कहा कि गुंडागर्दी, हत्या, बलात्कार, लूट, दलाली, रिश्वतखोरी चरम सीमा पर पहुंच चुके हैं। चुनाव से पूर्व सुशासन व अच्छे दिन लाने वाली भाजपा सरकार में जंगल राज कायम है।
युवजन सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रणविजय सिंह उर्फ मोहन ने कहा कि थानों में पीड़ितों की एनसीआर तक दर्ज नहीं हो पा रही। महगाई आसमान छू रही है। बहन बेटियों की आबरू सुरक्षित नहीं है। हर कदम पर योगी और मोदी की सरकार फेल नजर आ रही है।

भाजपा ने जनता को छलने का कार्य किया है। सुनियोजित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अपरांह पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में डीजल, पेट्रोल के बढ़ते दाम, गेहूं खरीद केंद्रों पर हो रही धांधली, महगाई, भ्रष्टाचार, बेपटरी हो चुकी कानून व्यव्स्था, बेरोजगारी, थाने व कचहरी में हो रही दलाली सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर सड़क पर उतर आये और कप्तानगंत तिराहे से पैदल यात्रा करते हुए गोरखपुर चौराहा, रजिस्ट्री चौराहा होते हुए महाराणा प्रताप चौक पहुंचकर यात्रा सभा में तब्दील हो गई।
 इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी, सचिंद्र यादव, रामकोला ब्लाक प्रमुख लक्ष्मण सिंह, सत्यकाम पांडेय, जिला पंचायत सदस्य रामनेति उर्फ छट्ठू यादव,प्रमोद पांडेय,अनूप पांडेय, विशाल बाबा,अरविन्द बरवनवाल,मार्कण्डेय मधेशिया, सभसाद मनीष चौरसिया,आशीष गोयल,राकेश पांडेय,बडेलाल उपाध्याय,सुरेन्द्र यादव,राजन तिवारी,टीपू भाई,संदीप राय,राजनेति कश्यप,सुनील नाथानी, दानिश खा,,हरेराम सिंह,सुहेल खा,रईश आलम, पूर्व सभासद सैफुद्दीन उर्फ गुड्डू भाई ,कपिलेश्वर बर्नवाल,गोरख यादव, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवादाता कुशीनगर..

पशुओं से भरा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलटा

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)15 दिसम्बर..

हाटा कोतवाली के थरुआडीह गांव के सामने हाईवे पर पशुओं से भरा एक बड़ा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान मौके पर तीन पशुओं की मौत हो गई वहीं छः पशु गंभीर रूप से घायल में पाए गए। घटना की जानकारी होते ही पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों पशुओं कुछ दुर स्थित पशु अस्पताल भेजकर इलाज करवाया और मृत पशुओं को पीएम हेतु भेज दिया। घटना के बाद मौके से ट्रक चालक और खलासी फरार हो गए।
मंगलवार की सुबह में गोरखपुर की तरफ से कसया की तरफ जा रहे एक पशुओं से भरा कंटेनर ट्रक नंबर यूपी 63 एचआई 9943 हाटा कोतवाली के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित थरुआडीह गांव के सामने हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में दो गाय और एक बैल मौके पर मर गए। वही एक गाय और पांच बैल गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायल पशुओं का इलाज करवाया और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। इस संबंध में कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि ट्रक और अज्ञात चालक तस्कर के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही तस्करों की पहचान कर उन्हें गिरफ्त में ले लिया जाएगा।

संवादाता कुशीनगर…

बच्ची का चेहरा सामान्य देख बदल गई जिंदगी

विकृतियों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान सिद्ध हो रही आरबीएसके टीम



देवरिया, 15 दिसंबर 2021(राष्ट्र की परम्परा)..
जिले के बैतालपुर ब्लाक की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम ने ब्लाक के दो वर्षीय बच्ची के कटे होठ की नि:शुल्क सर्जरी कराई। टीम के प्रयासों से बच्ची के होठों पर मुस्कान लौटी है। बच्ची का जन्म से ऊपरी होंठ कटा था। इस तरह जन्मजात कटे-फटे होठों और अन्य विकृतियों से जूझ रहे बच्चों के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) वरदान सिद्ध हो रहा है। जिले में इस योजना के तहत कई बच्चों की न केवल विकृति दूर हुई है बल्कि आत्मविश्वास बढ़ने से उनमें अच्छे भविष्य की आशा जगी है।
रुद्रपुर निवासी मुकेश शर्मा की दो वर्षीय बच्ची वैष्णवी जन्मजात विकृत (कटे-फटे होंठ एवं तालू) थी। मुकेश कहते हैं कि इस सर्जरी के बाद अपने बच्ची का चेहरा सामान्य देखकर अब उनकी जिंदगी ही बदल गई है। पहले बच्ची के चेहरे की विकृति और उस पर लोगों के ताने और ऑपरेशन के लिए पैसे का न होना बेहद दुःखद था। मुकेश बताते है कि वह वैष्णवी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गए। अस्पताल पर मौजूद आरबीएसके टीम की चिकित्सक अमृता गुप्ता ने बच्ची के नि:शुल्क ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी। डॉ. अमृता और आरबीएसके टीम के चिकित्सक डॉ. जेपी सिंह, फार्मासिस्ट अजीत प्रताप सिंह और एएनएम अलका यादव ने बच्ची की स्क्रीनिंग किया। आरबीएसके टीम के चिकित्सकों द्वारा वैष्णवी के कटे होंठ की सर्जरी के लिए 9 दिसंबर को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां जाँच के बाद उसी दिन वैष्णवी के होंठ का सफल आपरेशन स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट से कराया गया। अस्पताल से दूसरे दिन बच्ची को छुट्टी दे दी गई। आरबीएसके टीम की मदद से वैष्णवी की मुस्कुराहट वापस आने से माता पिता काफी खुश हैं।

बच्चों की करते रहें जाँच
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आलोक पांडेय ने बताया कि सही समय पर सही इलाज मिले तो बहुत हद तक बच्चा ठीक हो जाता है। अप्रैल 2020 से नवम्बर 2021 पांच बच्चों के कटे होंठ की सर्जरी कराई गई है। सभी माता-पिता को बच्चे के पैदा होने के बाद उसके विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्क्रीनिग करवाते रहना चाहिए।

संवादाता देवरिया..

बहराइच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने रोड जाम कर दिया ज्ञापन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)04 दिसम्बर..अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहराइच के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सूचना के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज के बाहर पूर्व में सौंपे गए ज्ञापन पर कार्यवाही न होने पर प्रशाशन को चेतवानी दी परिषद कार्यकर्ता ने ए के साहनी मुर्दाबाद,बाहरी दवाओं को लिखना बन्द करो व गरीबों का शोषण बन्द करो जैसे नारेबाजी करते हुए अस्तपताल चौराहे से मेडिकल कॉलेज गेट पर जुलूस निकाल कर चक्का जाम किया
जिला संयोजक आदर्श शुक्ल ने कहा प्राचार्य को 6 अगस्त जो ज्ञापन दिया गए था लेकिन कई चरणों की वार्ता के बाद भी कोई कठोर कार्यवाही नही की गई इसके उपरांत बहराइच जिलाधिकारी को भी एक नवंबर को ज्ञापन सौंपा गया लेकिन दुर्भाय की बात यह है कि जिलाधिकारी महोदय ने कोई जरूरत नहीं समझी ज्ञापन पर कठोर कार्यवाही करने की जिससे गरीबों का लाभ मिल सके जिलाधिकारी द्वारा कठोर कार्रवाई ना करने की वजह से इन सब के हौसले बुलंद है जिला संयोजक ने कहा प्राचार्य अपनी मनमौजी करके सरकार की योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने में नाकाम है जिससे डॉक्टर भी वेअंदाज होकर दूरदराज से आने वाले गरीब मजदूर किसान आर्थिक शोषण लगातार कर रहे हैं एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड की मशीन होने के बावजूद भी वहां के डॉक्टर अपने प्राइवेट क्लीनिक को पर करवाने भेजते हैं जिससे उनको मोटी रकम मिलती है ऐसे ही डॉक्टर सामने बने अनेक दवा दुकानदारों के पास सांठगांठ कर पर्चा लिख कर भेजते हैं जो दवाइयां हॉस्पिटल में निशुल्क होनी चाहिए उन्हीं दवाइयों को लिखकर मोटी रकम मेडिकल स्टोर संचालकों से उठाते हैं।


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने कहा हॉस्पिटल में लगातार गरीबों का शोषण होता रहता है ओपीडी शुरू होते ही यहां पर दलाल सक्रिय हो जाते हैं आयुष्मान कार्ड के नाम पर 10000 से ₹14000 तक लेकर तत्काल बना देते हैं जिसकी विद्यार्थी परिषद ने पूर्व में शिकायत की थी लेकिन कॉलेज प्रशासन आंख मूंद कर बैठा पड़ा है
और छात्रों ने कहा अगर जल्द से जल्द मांगे पूरी नहीं होती है तो जिले भर में चक्का जाम कर आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी इस मौके पर विभाग संयोजक विवेक प्रताप सिंह अमित गोंड प्रज्वल मिश्रा मयंक अग्रवाल अंकित मिश्रा अविनाश शुक्ला अक्षय सिंह निहाल शुक्ला दीपक मिश्रा शैलेश ब्रजेश कश्यप शुभम कुंज शिवम अंशुल देवाशीष पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संवादाता बहराइच…

59वीं वाहिनी एसएसबी ने मनाया 9वां स्थापना दिवस

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)04 दिसम्बर… नानपारा 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय अगय्या नानपारा में वाहिनी के कार्यवाहक कमाण्डेण्ट शैलेश कुमार के नेतृत्व में धूमधाम से वाहिनी का 9वां स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना तथा कार्यवाहक कमाण्डेण्ट शैलेश कुमार के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर तथा केक काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इससे पूर्व मुख्यालय अगय्या पहुॅचने पर कार्यवाहक कमाण्डेण्ट शैलेश कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया वाहिनी की ओर से स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।


मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सशस्त्र सीमा बल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जवानों से हमें अनुशासन की सीख मिलती है। सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी और जवान परिवार से दूर रहकर भी प्रसन्नचित होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। कार्यवाहक कमाण्डेण्ट शैलेश कुमार ने बताया 59वीं वाहिनी की स्थापना 04 दिसम्बर 2013 को उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में हुई थी। उन्होंने कहा कि 59वीं वाहिनी वर्ष 2016 से मुख्यालय अगय्या नानपारा नेपाल की सीमा पर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन कर रही है। श्री कुमार ने बताया कि एसएसबी सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक चेतना अभियान नागरिक कार्यवाही कार्यक्रम निःशुल्क मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर का भी आयोजन सीमावर्ती ग्रामीणों के लिए करती रहती है। कार्यवाहक कमांडेंट ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को वाहिनी की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया।


मुख्यालय अगय्या नानपारा में आयोजित स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय तथा एसएसबी कार्मिकों के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इसके अलावा जलेबी रेस, चम्मच रेस, महिलाओं की ओर से सुई धागा, मियुजिकल चेयर का भी आयोजन किया गया। वाहिनी के श्वान दस्ते ने योगा, फायर जम्प तथा स्वच्छता के तहत कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। जबकि जवानों द्वारा रस्साकशी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने अन्य अतिथि के साथ जवानों द्वारा लगाए गए क्रीड़ा स्थल का भ्रमण कर जवानों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी जवानों एवं बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए पुरस्कार वितरण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक राजपाल व आरक्षी सामान्य महिला अनसुइया शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, उप जिलाधिकारी नानपारा अजीत परेश, 42वीं वाहिनी के कमाण्डेण्ट तपन कुमार दास, द्वितीय कमान अधिकारी प्रवीण कुमार, उप कमाण्डेण्ट चिकित्सा कुलदीप सिंह शेखावत, उप कमाण्डेण्ट शेखर बजाज, सहायक कमाण्डेण्ट संतोष कुमार निमोरिया व सुरेश सहित वाहिनी के सभी जवान व उनके परिवार के लोग, मीडिया प्रतिनिधि तथा बाहर से आए हुए अतिथियों सहित लगभग 500 लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन फौजी बड़े खाने के साथ किया गया। जिसमें सभी अधिकारी जवान एवं आए हुए अतिथियों ने एक साथ खाना खाया।

संवादाता बहराइच….

डीएम की अध्यक्षता में तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)04दिसम्बर.. आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में माह दिसम्बर के प्रथम शनिवार को तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, उप जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. जंग बहादुर यादव व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ आये हुए फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई की और उसके निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जन समस्याओं की सुनवाई के दौरान ग्राम पैरूआ निवासी मुनेजर पुत्र बलगर आर्यावर्त बैंक शाखा उर्रा से सम्बन्धित प्रार्थना-पत्र के सम्बन्ध में लीड बैंक प्रबन्धक अमित गौरव को डीएम डॉ. चन्द्र ने निर्देश दिया कि आज ही फरियादी के साथ शाखा पर जाकर ऋण माफी से सम्बन्धी प्रार्थना-पत्र का निस्तारण सुनिश्चित करायें। इसी प्रकार ग्राम सुख्खापुरा के ग्रामवासियों द्वारा राशन कार्ड से सम्बन्धित समस्या के समाधान के लिए खण्ड विकास अधिकारी मिहींपुरवा को निर्देश दिया गया कि ग्राम में जाकर समाधान कराना सुनिश्चित करें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर महिला कल्याण विभाग, मत्स्य, खाद्य एवं रसद, समाज कल्याण, कृषि, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आई.सी.डी.एस. सहित अन्य विभागों द्वारा स्टाल भी लगाये गये थे। सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण करते हुए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के स्टाल पर डीएम ने सीडीओ के साथ गर्भवती श्रीमती साहिबा बेगम, आसमा बेगम, रंजना देवी, ममता कौर व संगीता देवी की गोदभराई की तथा वेद, सबिता, कायरप, कृष्णा व स्याहा को अन्न प्रासन्न कराया।
जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस तथा अन्य स्तरों से प्राप्त होने वाले प्रार्थना-पत्रों का समयबद्धता के साथ निस्तारण करायें तथा यह भी सुनिश्चित करें कि निस्तारण की गुणवत्ता ऐसी हो कि फरियादी कार्यवाही से संतुष्ट हो जाय। डीएम डॉ. चन्द्र ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि फील्ड भ्रमण के दौरान धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर धान खरीद व्यवस्थाओं का भी जायज़ा लें तथा कृषकों को खेत में पराली न जलाये जाने के लिए भी प्रेरित करें।
इस अवसर पर बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी शोभाराम वर्मा, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बलवन्त सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चन्द्रपाल, अधि.अभि. लो.नि.वि. ए.के. वर्मा व जल निगम के सौरभ सुमन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ए.के. गौतम, जिला कार्यक्रम अधिकारी जी.डी. यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, थानाध्यक्ष व अन्य लोग मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि तहसील नानपारा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 69 में 05, पयागपुर में प्राप्त 125 में 06, महसी में प्राप्त 66 में 02, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 40 में 07, कैसरगंज में प्राप्त 79 में 11 तथा तहसील सदर बहराइच में प्राप्त 47 में 05 प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया।

संवादाता बहराइच…

मांग पूरी न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)02 दिसम्बर…

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ का चौथे दिन भी विभिन्न मांगों को लेकर विकास खंड तेजवापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमपुरवा में धरना-प्रदर्शन जारी रहा। एएनएम व समेत संविदा कर्मियों के हड़ताल से स्वास्थ्य सुविधाएं बेपटरी हो गई है।गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सात सूत्रीय मांगो को लेकर कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा।जिसमें समान काम,समान वेतन,नियमतीकरण,गृह जनपद में स्थानांतरण,मानदेय वृद्धि समेत अन्य विभिन्न प्रकार की मांगो को लेकर धरने पर बैठी रही। चौथे दिन भी ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण का कार्य प्रभावित रहा। इस मौके पर एएनएम ज्योति सिंह,ज्योति यादव,बबिता,अनुराधा कुशवाहा,ब्यूटी, संध्या,संघ मिश्रा,माधुरी शाक्य,बेबी सैनी,कंचन,ज्योति राजपूत, किरन राना,ललिता,रमा गोयल,निशा,प्रीती,आंकाक्षा, स्वाती मिश्रा,सुशीला,सबिता,रानी, शिल्पा,अमित कुमार आदि संविदाकर्मी मौजूद रहे।

संवादाता बहराइच..

अपनी मांगों को लेकर एम्बुलेंस 102,108,कर्मचारियों ने दिया ज्ञापन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)02 दिसम्बर..

प्रदेश कमेटी के दिशा निर्देश अनुसार आज 108,102 एल एस कर्मचारी संघ बहराइच की तरफ से 27/7/2021अन लीगल तरीके से कंपनी के द्वारा बर्खास्त कर्मचारियों को बहाल करने के संदर्भ में नगर मजिस्ट्रेट बहराइच को ज्ञापन दिया गया जिला जिलाअस्पताल से पैदल चलकर कलेक्ट्रेट मेंअपनी मांगों को लेकर एम्बुलेंस कर्मचारियों को दुबारा बहाल करने की मांग कि गई है अगर एम्बुलेंस कर्मचारियों को बहाल नही किया गया तो सात दिसम्बर को लखनऊ इको गार्डन में धरना प्रदर्शन किया जाएगा और कार्य बहिष्कार किया जाएगा जिला महामंत्री नसीम अहमद कुंवर प्रताप अजीत मिश्रा निसार अहमद सुधीर सिंह अनिल कुमार अजय मिश्रा आस मोहम्मद के साथ दर्जनों कर्मचारी उपस्थित रहे।

संवादाता बहराइच..

जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को बताई कांग्रेस पार्टी की प्रतिज्ञाएं

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) 02 दिसम्बर..

285विधानसभा क्षेत्र महसी कांग्रेस पार्टी से विधायक पार्टी के प्रमुख दावेदार दीपक त्रिवेदी ने चरीगाह निवासी विनय शुक्ला,सिपहिया निवासी सहदेव यादव, लोनियानपुरवा निवासी कमलेश कुमार, घुरदेवी निवासी चंद्र नरेश पांडे, हेमनापुर निवासी गुरु प्रसाद तिवारी, मनेरी निवासी राम प्रताप शुक्ला, कोदही निवासी राजकुमार तिवारी के घर पर आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए लोगों को कांग्रेस पार्टी की प्रतिज्ञाएं बताई। गांव निवासी राजकुमार,सर्वेश,दीपक,विकास,विजय आदि लोगों ने बताया कि कांग्रेस की सरकार ने ही कर्जा माफ किया था और कांग्रेस की सरकार ने ही हमको अंग्रेजों से आजादी दिलाई थी। वहीं लोगों ने मौजूदा सरकार की निन्दा करते हुए कहा कि वादें करते बहुत है लेकिन कोई वादें पूरे नहीं किए हैं।


वहीं क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिहुरा मरौचा निवासी बाबू वर्मा के अंतिम यात्रा में शामिल हुए और ईश्वर से प्रार्थना की आत्मा को शांति मिले।
वहीं जनता का रुझान कांग्रेस पार्टी के प्रति दिखाई दी। लोगों के चैहरे पर एक अलग सौंदर्य दिखाई दिया।
मौके पर मौजूद दीपक त्रिवेदी,राजेन्द्र प्रसाद त्रिवेदी, ग्रिजेश यादव, पारस ओझा, सम्पत्ति त्रिवेदी,पंकज, माझे,विजय,विनय व तमाम लोग मौजूद रहे।

संवादाता बहराइच…

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश व सीएम योगी के नेतृत्व में नित निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है देश:-शलभ मणि

राजापाकड़ /कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)29 नवम्बर…

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश व सीएम योगी के नेतृत्व में देश नित निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश का अभूतपूर्व विकास हुआ है। नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं और लोककल्याणकारी राज्य की अवधारणा मजबूती से स्थापित हुई। नेताद्वय कर्मयोगी की तरह कार्य कर रहे हैं। यह बातें शनिवार की देर शाम मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी ने कही। वे शनिवार की देर शाम दुदही विकास खंड के अपने पैतृक गांव दुमही में आयोजित एक निजी समारोह में शामिल होने के बाद बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की स्थापना हुई और दो दिन पूर्व यात्री विमानों का परिचालन शुरु हुआ। पर्यटकों के फुटफाल से निश्चित ही रोजगार बढ़ेगा। पौने पांच साल के कार्यकाल में विकास के कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। सड़कों का निर्माण हुआ है। शहरी क्षेत्र में 24 घंटे व ग्रामीण क्षेत्र में 18 से 22 घंटे बिजली मिल रही है। गोरखपुर मंडल और आसपास के क्षेत्र इंसेफेलाइटिस से सर्वाधिक प्रभावित थे। 2017 से पहले लाखों बच्चे बीमार हुए, कईयों ने जान गंवा दी, तमाम विकलांग हो गए। पूर्ववर्ती किसी भी सरकार ने इसपर ध्यान नहीं दिया।

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश व सीएम योगी के नेतृत्व में नित निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है देश:—

सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने इंसेफेलाइटिस पर प्रभावी नियंत्रण पाया। उन्होंने कहा कि इसके लिए सीएम ने कई विभागों को समाहित कर इंसेफेलाइटिस से जंग छेड़ी और विजय भी पाया। अब हर जनपद में मेडिकल कालेजों की स्थापना कर सरकार ने जनता के स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति अपनी संवेदना का परिचय दिया है। जनता सरकार के विकास को देख रही है। बहुत दल अपने परिवार के लिए कार्य कर रहे हैं लेकिन भाजपा जनता के लिए कार्य करती है। इस दौरान कुंदन मिश्र, मोहित दूबे, बीएमएस के मंत्री अनिल मिश्र, सौरभ मिश्र नीरज आदि मौजूद रहे।

तेल डिपो के डिपो अधिकारियों की लापरवाही का शिकार हुआ टैंकर खलासी, हालत गम्भीर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एचपीसीएल तेल डिपो पर आज एचपीसीएल के कर्मचारियों द्वारा की गई लापरवाही से बड़ी घटना घटित हुई जिसमें एक 19 वर्षीय युवक बुरी तरीके से घायल हो गया जिसको आनन-फानन में एचपीसीएल के लोकल कर्मचारियों द्वारा ऑटो रिक्शा से जिला सदर अस्पताल इमरजेंसी पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर बताते हुए गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।


घटना देवरिया जनपद के बैतालपुर तेल डिपो में स्थित एचपीसीएल के डिपो में हुई जिसमें सर्विस मैन व कंट्रोल रूम के लापरवाही का शिकार एक 19 वर्षीय युवक हो गया अनियंत्रित पेट्रोल का प्रेशर खुलने से टैंकर मैं भर रहा खलासी चपेट में आ गया जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा वह शरीर काफी बुरी तरीके से भूल गया वहां पर मौजूद लोकल कर्मचारियों द्वारा युवक को आनन-फानन में जिला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया खबर लिखे जाने तक युवक का हालत नाजुक बनी हुई थी।
वहीं इस घटना का विरोध करते हुए तेल डिपो के लोकल कर्मचारी व टैंकर ड्राइवरों ने एचपीसीएल डिपो के सामने प्रदर्शन करना प्रारंभ कर दिया स्थिति काबू में न होते देख एचपीसीएल के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभालते हुए स्थिति सामान्य बनाई । तो वही प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी जिलाधिकारी व उच्च अधिकारियों के सामने अपनी मांगों को रखते हुए प्रदर्शन करने पर डटे रहे।


सूत्रों की माने तो एचपीसीएल व बैतालपुर डिपो में स्थित तेल डिपो के पास इमरजेंसी इलाज हेतु कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है? साथ ही एचपीसीएल के कर्मचारी भी काफी लापरवाही करने के आरोपित हैं वहां के कर्मचारियों द्वारा जबर जस्ती दबाव बनाकर तेल टैंकरों के ड्राइवर व खलासीयों द्वारा टैंकरों में तेल लोडिंग व अनलोडिंग कराई जाती है। जिनको सुरक्षा के नाम पर एक दस्ताना तक उपलब्ध नहीं कराया जाता।

घटना के बारे में जानकारी देता कर्मचारी

इस घटना के बाद वहां के ड्राइवरों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए सेफ्टी मैनेजर व सर्विस ऑपरेटर के साथ कंट्रोल रूम पर आरोप लगाया। बताया कि इस मामले को हम सभी ड्राइवर व खलासी द्वारा कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद इस पर कोई उचित कार्यवाही नहीं हुई ना ही इसकी कोई व्यवस्था की गई। टैंकर में तेल लोडिंग करने वाले पाइप हमेशा ढीले स्थिति में पाये जाते रहे हैं ।जिससे कभी भी तेल लीकेज की समस्या उत्पन्न हो सकती है। जिसकी शिकायत खलासी व ड्राइवरों द्वारा उच्च अधिकारियों को कई बार किया जाती रही है, बावजूद तेल डिपो के जिम्मेदार अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगता।आखिर इस घटना का जिम्मेदार कौन।
वही जब तेल डिपो के अधिकारी से टेलिफोनिक बात की गई तो अधिकारी अपने आप को छुट्टी पर बताते हुए जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए दिखाई दिए।वही इतनी बड़ी घटना के बाद मौके पर ना तो जिलाधिरी पहुंचे न ही और जिमेदार प्रशासनिक अधिकारी…?

संवादाता बैतालपुर देवरिया…

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चली गोली दो की मौत छः घायल

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के थाना क्षेत्र बरहज अंतर्गत ग्राम चकरा नोनार में जमीनी विवाद को लेकर 1- बैजनाथ यादव पुत्र हंस नाथ यादव(उम्र लगभग 40 वर्ष), 2- लालजी यादव पुत्र सुभाष यादव(उम्र लगभग 30 वर्ष) द्वारा अपने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से अपने गांव के ही पट्टीदार 1- रमेश यादव पुत्र लालधारी यादव (उम्र लगभग 40 वर्ष), 2- कोकिलानंद यादव पुत्र लालधारी यादव (उम्र लगभग 30 वर्ष), 3- बेचू यादव पुत्र रामनाथ यादव (उम्र लगभग 50 वर्ष),4- राजाराम यादव पुत्र रामबचन यादव (उम्र लगभग वर्ष) को गोली मार दिया गया । गोली चलने पर बीच-बचाव करने आए तीन और व्यक्ति क्रमशः 1- शिवानंद यादव पुत्र हरेराम यादव(उम्र लगभग 35 वर्ष),2- देवानंद यादव पुत्र हरिराम यादव (उम्र लगभग 28 वर्ष),3- अंकित यादव पुत्र उमेश यादव (उम्र लगभग 30 वर्ष) को भी छर्रा लगने से घायल होने की बात ग्रामीणों द्वारा बताई जा रही है । उक्त घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को दवा इलाज हेतु जिला अस्पताल देवरिया भेज दिया गया । जहां चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है । गोली मारने वाले सभी अभियुक्त मौके से फरार हैं । सुरक्षा के दृष्टिगत गांव में पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है । वर्तमान में उक्त घायलों में 1-रमेश यादव पुत्र लालधारी यादव (उम्र लगभग 40 वर्ष) 2- कोकिलानंद यादव पुत्र लालधारी यादव(उम्र लगभग 30 वर्ष) की मृत्यु होने की बात प्रकाश में आई है । अभी तक पीड़ित पक्ष द्वारा थाना स्थानीय पर कोई तहरीर नहीं दी गई है

संवादाता बरहज