बहराइच(राष्ट्र की परम्परा) थाना नबाबगंज के क्षेत्र चर्दा जमोग के बिलासपुर ग्राम पंचायत चौगोंई बिलासपुर में भगवान गणेश, माता लक्ष्मी की प्रतिमा पंडाल शंकर भगवान मंदिर परिसर मे गाँव के कन्याओं ने दिपावली के दुसरे दिन में शाम को गाँव के ही कन्याओं द्वारा भगवान गणेश माँ लक्ष्मीमहाआरती किया जिसमें गाँव के समाजसेवी धिरेन्द्र कुमार शर्मा (पत्रकार) एवं पैकरमा यादव व अरुण कुमार यादव ने महाआरती में भाग लेनी वाली महाआरती सम्मिलित कन्याओं को सम्मान हेतु कापी किताब पेन वा भगवान गणेश माँ लक्ष्मी की प्रतिमा भेट कर कन्याओं को समानित किया इसीक्राम में महाआरती करने वाली कन्याओं को रेड क्रॉस सोसायटी के द्वारा भी कन्याओं को भव्य स्वागत कर सम्मानित किया गया रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा नशा मुक्ति महाभियान के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन भी किया गया चौपाल मे उपस्थित सैकड़ो श्रद्धालु व आस्थावान जानो को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी वॉइस चेयरमैन संजीव श्रीवास्तव व अपराध निरोधक समिति के रुपईडीहा के नगर अध्यक्ष शेरसिंह कसौधंन रहे जिस में नागर अध्यक्ष ने कहा कि अपराध से घृणा करो अपराधी से नहीं इसीक्राम में चेयरमैन संजीव श्रीवास्तव ने कहा की नशा घर परिवार और समाज के विनाश का कारण बन चुका है इस पर प्रभावी अंकुश न लगाया गया तो हालात भयावह होंगे। उपस्थित लोगो का आवाहन करते हुए संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा की समाज के सभी लोग नशा मुक्त महाभियान मे बढ़ चढ़ कर सक्रिय और प्रभावी करे तभी नशा उपभोग उत्पाद व विक्रय पर पूर्ण विराम संभव है। आदर्श थाना रुपैडीहा प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि वे अपने टीम सहित सीमावर्ती इलाको मे नशा क्रय विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रभावी प्रयास कर रहे है लेकिन इसके लिए समाज के सभी लोगो को पुलिस व अन्य एजेंसियों को पूरा सहयोग करना होगा तभी नशा पर पूर्ण प्रतिबंध संभव है कार्यक्रम आयोजक समाज सेवी पत्रकार धीरज कुमार शर्मा ने कहा कि सीमावर्ती इलाको मे नशा गांव गांव मे बिक रहा है जिसके प्रभाव मे आकर सैकड़ो घर परिवार बर्बाद हो रहें है और काफी लोग नशा से प्रभावित हुए है इसपर रोक लगाने के लिए तत्कालिक सामूहिक प्रयास किया जाना जन व स्वास्थ हित मे होगा
आयोजित चौपाल का आयोजन गणेश देव व लक्ष्मी माता की सामूहिक स्तुति गान व आरती गायन से हुआ जिसमें रमेश कुमार, समय दीन यादव ने किया कार्यक्रमों का सेवाकार्य प्रदीप कुमार विश्र्क्रर्मा ने किया कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षिका श्रीमती जग रानी देवी प्रधानाध्यापक रिटायर रामनगर गुलरिहा की उत्कृष्ठ शिक्षण कार्य के लिए मालवीय मिशन द्वारा सम्मानित किया गया चौपाल अयोजको द्वारा समाज सेवी संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट व थाना प्रभारी रुपईडीहा के प्रमोद त्रिपाठी को गांव के ही बन्दना शर्मा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता धिरेन्द्र कुमार शर्मा व ग्राम प्रधान ननकऊ प्रसाद मौर्या ने किया आयोजित चौपाल मे प्रमुख रूप से समाज सेवी चंद्र प्रकाश मिश्रा, ई० सौरभ श्रीवास्तव, सज्जन कुमार, पैक्रमायादव, संतोष यादव, राजेश कुमार, विजय गौतम, बंशी लाल यादव , उप निरीक्षक थाना रुपैडीहा सुरेश सिंह, उप निरीक्षक राम शंकर यादव थाना नवाबगंज , क्षेत्रीय ग्राम विकास अधिकारी व सपा नेता सेक्टर अध्यक्ष मटेरा के जवाहर लाल यादव सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे। समापन अवसर पर सामूहिक रूप से नशा उन्मुलन महाभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
भगवान गणेश माँ लक्ष्मी के महाआरती सम्मान समारोह सम्पन कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त देश बनाने का लिए संकल्प
पटाखे से बच्चे के घायल होने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट आठ घायल
तुलसीपुर /बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा) दीपावली की रात पटाखा जलाने की होड़ में अचानक जलते हुए राकेट की दिशा बदल जाने से एक बच्चे की आंख चोटिल हो गई। इसी मामले को लेकर दो पड़ोसियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले घटना में 8 लोग घायल हो गए गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार तुलसीपुर नगर के मोहल्ला पुरानी बाजार निवासी विजय प्रताप सोनी गुरुवार रात दीपावली के अवसर पर अपने घर आतिशबाजी कर रहे थे इसी बीच उनके द्वारा जलाए गए राकेट जिसकी अचानक दिशा बदल गई और वह पड़ोसी विजय कुमार सोनी के घर में चला गया। राकेट से विजय के बेटे की आंख में चोट लग गई ।इसी बात को लेकर देखते ही देखते दोनों पक्ष लाठी-डंडे तथा धारदार हथियार लेकर आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में कुल 8 लोग घायल हुए ।आसपास के लोगों ने बड़ी मशक्कत कर विवाद शांत कराया। घटना में विजय प्रताप सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। दूसरे पक्ष के विजय कुमार सोनी, मोहित तथा जितेंद्रके हाथ में चोट आई है । बाकी चार लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं ।प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर आलोक राव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
थानाध्यक्ष ने बाँटा मुसहरों में मिठाई-पटाखा
राजापाकड़/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)दीपावली के अवसर पर तुर्कपट्टी पुलिस सेंटाक्लाज के रूप में निराश्रित व विपन्न मुसहर परिवार के बच्चों के बीच पहुँचकर मोमबत्ती,मिठाई तथा पटाखा वितरित किया जिसे पाकर बच्चे खुशी से झूमने लगे।
दीपावली की पूर्व संध्या पर थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाठक अपने पुलिसकर्मियों के साथ तुर्कपट्टी-सेवरही मार्ग पर स्थित ग्राम गुरवलिया के मुसहर टोली में पहुँचे।अचानक पुलिस को आया देख किसी अनहोनी की आशंका के चलते मुसहर कुछ देर के लिए सहम गये लेकिन थानाध्यक्ष ने सभी मुसहरों को अपने पास बुलाया तथा प्रेम व सद्भावना के साथ दीपावली मनाने का निर्देश देते हुए मोमबत्ती, मिठाई व पटाखे से भरा 25 परिवारों को एक-एक थैला प्रदान किया।सम्भवतः दीपावली के अवसर पर पहली बार पुलिस द्वारा उपहार मिलने पर निराश्रित व गरीब मुसहर परिवार के बच्चों का मन मयूर नाच उठा। पुलिस के बीच प्रसन्न मुसहर बच्चों की दीपावली की खुशियां एक यादगार पल बन गया।
मिठाई और पटाखे बाटते थानाध्यक्ष जय प्रकाश पाठक
प्रबुद्ध लोगों द्वारा दीपावली के अवसर पर पुलिस द्वारा मुसहर परिवारों में खुशी बाँटने की इस पुनीत कार्य की भरपूर सराहना की गयी है।इस अनूठे पहल के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने दीपावली के अवसर पर गरीब बच्चों को खुशियाँ मनाने का सुखद पल प्रदान कर एक सकारात्मक पहल किया है।पुलिस इस सामाजिक कार्य को आगे भी करने का प्रयास करेगी क्योंकि खुशियाँ बाँटने से बढ़ती है।
कुत्सित मानसिकता का परित्याग कर समाज में स्वच्छ और समरस वातावरण का सृजन करें
दीपावली पर विशेषः-
✍नवनीत मिश्र(राष्ट्र की परम्परा)
भारत वर्ष पर्वो का देश है। यहाॅ व्रत, पर्व एवं उत्सवों की एक लम्बी श्रृंखला है। जो यहाॅ की संस्कृति और परम्पराओं को जीवन्त बनाये रखने में सहायक है। प्रत्येक व्रत-पर्व के साथ कोई न कोई कथा कहानी जुड़ी होती है। जो परिचायक है हमारी सभ्यता,संस्कृति और संस्कारों की। इसी श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में हम प्रत्येक वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष अमावस्या को दीप पर्व दीपावली हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाते है।
दीपोत्सव का हिन्दू समाज में विशिष्ट स्थान है। अमावस्या के स्याह अंधेरे को छाटने का यह पर्व हमारे मन को आन्नदित करने के साथ ही साथ दुःख व दरिद्रता को मिटाकर सुख समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है कहते है कि भगवान श्रीराम चैदह वर्ष के वनवास के बाद रावण का संहार करके जब अयोध्या लौटे तो उनके आगमन से प्रसन्न अयोध्यावासियों ने सम्मान में दीप जलाकर भगवान श्रीराम का स्वागत किया। तभी से यह पर्व प्रतिवर्ष हर्ष-उल्लास के साथ धूम-धाम से मनाया जाता हैं।
एक अन्य कथा के अनुसार भगवान श्रीविष्णु ने इसी दिन राजा बलि की कैद से सभी देवी-देवताओं को देवी लक्ष्मी सहित मुक्त कर दिया था। बलि की कैद से मुक्त होने के बाद देवी लक्ष्मी ने सभी को पुनः धन-धान्य से समृद्ध व सभी सुःखो से परिपूर्ण कर दिया था । इसीलिए आज के दिन लक्ष्मी पूजन भी किया जाता है। दीपावली के दिन घरों -की सफाई-पुताई करा, सजाकर स्वच्छ वातावरण का सृजन किया और महालक्ष्मी के साथ श्रीगणेश और देवी सरस्वती का भी पूजन अर्चन विधि विधान से किया जाता है । श्री लक्ष्मी जी के साथ गणपति भगवान और माॅ सरस्वती की पूजा करने का तात्पर्य है कि विना ज्ञान और बुद्धि के धन की प्राप्ति सम्भव नही है। कारण देवी सरस्वती ज्ञान और भगवान गणेश बुद्धि के दाता है । इसीलिए दीपावली के दिन देवी लक्ष्मी, देवी सरस्वती और श्री गणेश भगवान के पूजन-अर्चन की परम्परा प्राचीन काल से चली आ रही है।
अतः इस पावन पर्व पर हम सभी का कर्तव्य है कि जिस प्रकार हम घरों की सफाई-पुताई करते करते है, उसी प्रकार अपने मन मस्तिष्क की सफाई करके कुत्सित मानसिकता का परित्याग करके समाज में स्वच्छ और समरस वातावरण का सृजन करें। यही इस ज्योति महापर्व का सन्देश है।
ग्रामीण आबादी सर्वेक्षण (घरौनी) कार्य में सहयोग प्रदान करें ग्रामवासी-जिलाधिकारी

ग्रामवासियों के लिए घरौनी अत्यन्त महत्वपूर्ण दस्तावेज़ डीएम
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)ग्रामीण आबादी के नागरिकों को भूमि अभिलेख प्रदान करने, ऋण एवं वित्तीय लाभ दिलाने में सक्षम बनाने हेतु वित्तीय स्थिरता प्रदान करने तथा सम्पत्ति सम्बन्धी विवादों एवं कानूनी मामलों को न्यून से न्यूनतम किये जाने के उद्देश्य से जनपद बहराइच में ग्रामीण आबादी सर्वेक्षण (घरौनी) का कार्य संचालित है। उल्लेखनीय है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अतिमहत्वाकांक्षी योजना को अमलीजामा पहनाये जाने हेतु 24 अप्रैल 2020 से प्रारम्भ देशव्यापी घरौनी कार्यक्रम के अन्तर्गत नवीन ड्रोन प्रोद्यौगिकी का प्रयोग कर ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर उनके स्वामित्व सम्बन्धित अभिलेखों को तैयार किया जा रहा है।
राजस्व परिषद के अध्यक्ष मुकुल सिंघल द्वारा वर्चुअल माध्यम से ग्रामीण आबादी सर्वेक्षण (घरौनी) कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि जनपद की समस्त तहसीलों के कुल 1387 ग्रामों के सापेक्ष जनपद की 04 तहसीलों बहराइच, नानपारा, कैसरगंज व महसी के 725 ग्रामों में प्रथम चरण अन्तर्गत स्वामित्व योजना का कार्य प्रगति पर है। तहसील बहराइच के 110 ग्रामों में ड्रोन सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जबकि तहसील नानपारा में 217 के सापेक्ष 143 ग्रामों, कैसरगंज में 250 के सापेक्ष 154 तथा महसी 148 के सापेक्ष 69 ग्रामों में इस प्रकार कुल 725 के सापेक्ष 476 ग्रामों में ड्रोन सर्वे का कार्य पूर्ण हो गया है। शेष 249 ग्रामों में माह नवम्बर में ड्रोन सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। पायलट प्रोजेक्ट अन्तर्गत तहसील सदर के 10 ग्रामों में घरौनी वितरण का कार्य भी सम्पन्न किया जा चुका है।
जिला सूचना विज्ञान केन्द्र के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित वर्चुअली समीक्षा बैठक में राजस्व परिषद के अध्यक्ष श्री सिंघल द्वारा निर्देश दिये गये कि शीघ्र से शीघ्र ड्रोन सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण करते हुए सम्बन्धित ग्रामों में प्राथमिकता के आधार पर घरौनी वितरण का कार्य सम्पादित कराया जाय। श्री सिंघल ने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि नियमित रूप से घरौनी कार्य की समीक्षा करते रहें ताकि शासन की मंशानुरूप समय से सर्वेक्षण कार्य पूरा किया जा सके। इस अवसर पर नोडल अधिकारी/मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, डिप्टी कलेक्टर सुभाष सिंह व अमन देओल, समस्त तहसीलदार तथा जिला सांख्यिकीय अधिकारी नरेन्द्र कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने जनपद के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि घरौनी कार्य में राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें। साथ ही समय से कार्मिकों को घरौनी कार्य हेतु अनापत्ति प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध करा दें ताकि आपके ग्राम में ड्रोन सर्वेक्षण के उपरान्त घरौनी वितरण का कार्य किया जा सके। डॉ. चन्द्र ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले नागरिकों हेतु घरौनी एक अत्यन्त महत्वपूर्ण अभिलेख है। इसके द्वारा किसी भी नागरिक को शासकीय योजनाओं अन्तर्गत ऋण के साथ अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में काफी आसानी होगी। उन्होंने बताया कि घरौनी अभिलेख का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इससे सम्पत्ति सम्बन्धी विवादों पर विराम लगने से ग्रामवाािसयों के अमूल्य धन एवं समय की बचत होगी।
दीवाली पर मिलावट का जोर, चारो ओर

मुंगराबादशाहपुर/ जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय नगर क्षेत्र व आसपास के क्षेत्रों में खूब धड़ल्ले से मिलावट का काम जारी है दीपावली बस कुछ ही दिनों बाद है। इसकी तैयारी जोरदार तरीके से चल रही है। साफ-सफाई, घर को सजाने के लिए लाइट्स, झालरों का इंतजाम हो रहा है। इसके साथ ही अपनों को उपहार देने के लिए मिठाइयों का भी इंतजाम हो रहा है। वहीं त्योहार पर मिलावटखोर भी एक्टिव हो गए हैं। चूंकि सबसे ज्यादा मिठाइयों की बिक्री होनी है तो उसे तैयार करने के लिए जरूरी सामग्री में जबरदस्त मिलावट हो रही है। जो लोगों के सेहत के लिए भी खतरनाक हैं।
दीपावली के नजदीक आते ही मिठाई बनाने के लिए जरूरी सामग्री खोवा, दूध आदि की डिमांड बढ़ गयी है। सप्लाई के मुताबिक डिमांड बढ़ने से रेट भी बढ़ रहा है। इस मौके का फायदा उठाने के लिए मिलावट करने वाले एक्टिव हो गये हैं। इस वक्त सबसे ज्यादा मिलावट खोवा व दूध में हो रहा है। इससे उनकी जेब खूब भर रही है। लेकिन मिलावटी मिठाइयां खाने वालों को सेहत खराब हो सकती है।
इनका कर रहे मिलावट
-खोवा में यूरिया व स्टार्च की मिलावट भी जोरों पर हो रही है
-खोवा की मात्रा बढ़ाने के लिए वनस्पति तेल भी मिलाया जा रहा है
-दूध में यूरिया और डिटर्जेट की भी हो रही है मिलावट
जांच में चल जाएगा पता
आप घर पर ही मिलावटी खोवा की जांच कर सकते हैं। छोटी-छोटी विधि से जांच करके पता किया जा सकता है कि खोवा में क्या मिला है। इससे आप मिलावटी सामान खाने से बच जाएंगे।
ऐसे करें जांच
-एक टेस्ट ट्यूब में खोवा और पानी को मिलाएं। अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसमें आयोडीन डालें। इसके बाद यदि मिश्रण का रंग नीला हो जाता है तो तय है कि इसमें स्टार्च मिला है।
-खोवा और पानी को मिलाने के बाद लिक्विड में सोयाबीन का पाउडर डालें और पांच मिनट तक हिलाएं। इसके बाद इसमें लिटमस पेपर डालें। यदि इस पेपर का रंग नीला हो जाए तो समझ लीजिए कि इसमें क्00 फीसदी यूरिया मिला है।
-टेस्ट ट्यूब में खोवा को पानी में मिलाने के बाद उसमें हाइड्रोक्लोरिक एसिड डालें। यदि लिक्विड का रंग लाल हो जाए तो तो वनस्पति तेल की मिलावट पुष्ट होती है।
सेहत के लिए खतरनाक
मिलावटी खोवा आदि से तैयार मिठाइयां सेहत के लिए खतरनाक हैं। इनका सेवन करने से डाइजेशन सिस्टम पर असर पड़ता है। उल्टी-दस्त की शिकायत भी हो सकती है। मिलावटी सामान लीवर पर भी असर डालता है।
वही प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। पब्लिक की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
जनता के हितों के लिए कार्य कर रही योगी सरकार, फिर मिले मौका : मुन्ना राय

बरहज, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सपा सरकार के शासनकाल में अपराधियों को कोई खौफ नहीं था। अब समय बदल चुका है। योगी सरकार में कानून व्यवस्था में बेहतर सुधार आया है। माफिया की दाल गल नहीं रही। अपनी जान बचाने के लिए माफिया को माफी का सहारा लेना पड़ रहा है। हियुवा कार्यकर्ताओं से वार्ता के दौरान हियुवा जिलाध्यक्ष मुन्ना राय ने उक्त विचार व्यक्त किये।
उन्होंने योगी सरकार की उपलब्धियों का बखान करने के साथ-साथ विपक्ष को आड़े हाथों लिया। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर मौका मिलने की बात पर जोर दिया। श्री राय ने कहा कि यूपी में सपा सरकार का शासन बेखौफ अपराधियों के लिए मुफीद रहा था। उस वक्त अपराधी खूब मनमानी करते थे, जिससे आमजन को खौफजदा रहना पड़ता था। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति में व्यापक बदलाव आया है। अपराधियों को मनमानी करने की छूट नहीं है। माफिया आज खुद खौफ में हैं। वह माफी मांगते नजर आ रहे हैं। अपराध पर योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति कामयाब रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ का अब तक का कार्यकाल सराहनीय रहा है। अलबत्ता उन्हें दोबारा मौका मिलना चाहिए। यूपी में विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सूबे में उद्यमियों को राहत देने को हरसंभव कोशिशें हो रही हैं।
उद्यमियों को 5-10 लाख रुपए तक का ऋण भी कम ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। देवरिया जिला के लिए भी 100 करोड़ रुपए का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यूपी सरकार सभी के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। इस दौरान रेल मंत्रालय के सदस्य अमरेन्द्र गुप्ता, हियुवा जिला उपाध्यक्ष अमित मोदनवाल, भाजपा किसान मोर्चा के नेता नीरज शाही बैरौना , बरहज ब्लॉक संगठन महामंत्री राममिलन सिंह आदि उपस्थित रहें ।
छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

बरहज, देवारिया(राष्ट्र की परम्परा) कस्बा स्थित श्री कृष्ण इंटरमीडिएट कालेज के छात्रों ने सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
सुबह 11 बजे स्कूल मैदान से निकली रैली , मेन रोड, बरहज चौराहा , थाना रोड होते सरयू तट, पुनः वापस रुद्रपुर रोड होते बरहज तहसील मुख्यालय पर पहुंची। बरहज एसडीएम और तहसीदार ने कहा कि 18 वर्ष या इससे अधिक की आयुवर्ग के लोगों को मतदान का अधिकार है। हर नागरिक का यह दायित्व है कि वह अपने मत का अनिवार्य रूप से प्रयोग करे। एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य चल रहा है। नगर में भ्रमण के पश्चात रैली पुन: विद्यालय पहुंच संपन्न हुई। रैली में शामिल बच्चे घर-घर में संदेश दो, वोट दो वोट दो का नारा लगा रहे थे। संचालन रमेश यादव ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रेमशंकर पाठक, परशुराम पाण्डेय, नवीन प्रकाश, धर्मेन्द्र कुमार, अमरनाथ सोनकर, इंद्रकेश चौहान आदि मौजूद रहे।
महंगाई ने जनता को किया बेहाल,रोजगार के लिए भटक रहे है नौजवान- अवधेश चौधरी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सोमवार को सपा जिलाउपाध्यक्ष अवधेश चौधरी अपने समाजवादी कार्यकर्ताओ के साथ बरहज विधानसभा क्षेत्र के रमनजरार,टड़वा टोला, सिरसा खाड़,कुइचर आदि गाँवो में जनसम्पर्क व चौपाल के द्वारा किसान, मजदूर, बेरोजगार व गरीब जनता से सीधा सम्पर्क कर उनकी समस्याओ को करीब से जाना,लोगो से समस्याओ को सुनते हुए भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। चौधरी ने जनता को सम्बोधित कर कहा कि भाजपा सरकार की दुर्व्यवस्था के कारण देश व प्रदेश का हर वर्ग परेशान है।वही महंगाई व बेरोजगारी ने आमजनता की कमर तोड़ कर रख दी है जबकि सपा सरकार में पूरा प्रदेश खुशहाल व विकास के पथ पर अग्रसर था। इस लिए आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा किसान, मजदूर बेरोजगार व गरीब जनता के लिए जो कार्य किये गए थे उन्हें याद कर प्रदेश में सपा की सरकार बनाये। इस दौरान अमरजीत यादव,शिबू पाण्डेय, भगवान खरवार, रंजीत मिश्रा,राममिलन चौहान, सकलदेव मौर्या, बलवंत तिवारी,अजय मल्ल,चंदेव राम भारतीय,रामलोटन प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।
जनता के सुख दुःख में उनके साथ खड़ी रहूंगी-कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
पूर्व राज्यसभा सांसद कनकलता सिंह ने बरहज विधानसभा क्षेत्र के तेलिया कलां,मइल, सोनबरसा,वआदि गांवों में जनसम्पर्क कर आमलोगों का हाल जाना।उन्होंने आमजनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि हर मोड़ पर आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का प्रयास करूँगी और सुख दुःख में उनके साथ खड़ी रहूँगी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये सरकार हर मोर्चे पर विफल है। इसे जनता के हितों की कोई परवाह नहीं है।यह किसी भी वस्तु का मूल्य बढ़ाने में माहिर हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही विकास के पहिये को पटरी पर लाने का काम किया जाएगा।
इस दौरान मुख्य रूप से – पूर्व जिलाध्यक्ष सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अब्दुल खालिक, हरेराम चौधरी, अनवर मंसूरी, अंगेश यादव,रामेश्वर यादव, आसिफ अली, जावेद अख्तर,लवकुश सोनकर, गजानन्द विश्वकर्मा, विवेक कुमार यादव, छेदी मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
करसड़ा से उजाड़े बाशिंदो ने सामाजिक संगठनों को सुनाई आपबीती
रोहनियां/वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में बीते शुक्रवार को करसड़ा मुसहर बस्ती से उजाड़े गए बाशिंदो से विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने रविवार को पीड़ितों के बस्ती पहुंचकर मुलाकात की और आपबीती सुना। पीड़ितों ने कहा कि तहसीलदार मीनाक्षी पांडेय ने पुलिस को साथ लेकर बिना पुनर्वासन, व्यवस्थापन किए उनको बस्ती से उजाड़ दिया। कहा कि हमको इंसाफ दिलाया जाए।
यहाँ से उजाड़े गए लोगों के साथ दलित फ़ाउंडेशन के प्रतिनिधि अनिल कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने बैठक कर पीड़ित परिवारों ने फ़ाउंडेशन के माध्यम से एक ज्ञापन डीएम कौशल राज शर्मा, राष्ट्रीय मानवाधिकार, एससी-एसटी आयोग को देने पर सहमत होकर इंसाफ की गुहार लगाई। कहा कि वह 15-20 वर्षों से तहसील राजातालाब ग्राम करसड़ा गांव में रहते थे। हम सबका जिस जमीन पर घर बना था, उसका बकायदा सट्टा इकरारनामा हुआ है। हम यहां बहुत लंबे समय से रह रहे हैं। सामाजिक संस्था की पहल पर हमें बिजली का कनेक्शन दिया गया और अन्य सुविधाएं मिली है। करसड़ा गांव के प्रधान, स्थानीय लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और भूमाफिया हम वनवासियों को कमजोर समझ कर बेघर कर दिए हैं। आरोप है मकानों पर बुल्डोज़र चलवा दिया और सारा सामान उठा कर बाढग्रस्त क्षेत्र में फेंक दिए। और हमको ज़मीन बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में आवंटन करके यहाँ रहने को कहा गया हैं।
राजकुमार गुप्ता ने कहा कि पीड़ित परिवारों ने शनिवार को बस्ती में पहुँचे एसडीएम और एडीएम प्रशासन से पत्रक सौंपकर गुहार लगाई है कि दोषियों के खिलाफ ना सिर्फ कानूनी कार्यवाही की जाए बल्कि हमें हमारे आवास और जमीन वापस दिलाई जाए। इस मौके पर अनिल कुमार, राजकुमार गुप्ता, अनूप श्रमिक, बीरभद्र सिंह, धीरेंद्र गिरी सहित पीड़ित लोग भी मौजूद रह।
तहसील नानपारा व कैसरगंज में भी आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) 01 जनवरी 2021 के आधार पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 नवम्बर 2021 से संचालित हो रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम तथा मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित कार्यक्रम का मिथिलेश नंदिनी रेशमा आरिफ महाविद्यालय, नानपारा में स्वीप से संबंधित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी नानपारा, तहसीलदार नानपारा, विद्यालय के प्राचार्य डॉ परमानंद पाण्डेय एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्वीप नोडल डॉक्टर दीनबंधु शुक्ल उपस्थित रहे। इस अवसर पर 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूरा करने वाले छात्र छात्राओं को मतदाता सूची में पंजीकरण कराने हेतु फार्म 6 का वितरण भी किया गया।
उप जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि शत प्रतिशत मतदान से लोकतंत्र मजबूत होता है। यह प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि भय मुक्त होकर स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष मतदान करें। डॉ दीनबंधु शुक्ल ने कहा की शत-प्रतिशत मतदान करके हम एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि का निर्वाचन कर सकते हैं और लोकतंत्र तभी मजबूती से स्थापित होगा ।तहसीलदार नानपारा ने फार्म 6 फार्म 7 तथा फार्म 8 के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए सभी को जागरूक किया। प्राचार्य डॉ परमानंद पांडे ने सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
इसी प्रकार तहसील कैसरगंज में ठाकुर हुकुम सिंह इण्टर कालेज में उप जिलाधिकारी महेश कुमार कैथल के नेतृत्व में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुभारम्भ कर मतदाता पंजीकरण कराने एवं शत प्रतिशत मतदान के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया गया।
प्याज बिक्रय केन्द्र का जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) मुख्य सचिव उ0प्र0 द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में उद्यान विभाग, बहराइच द्वारा बाजार हस्तक्षेप योजनान्तर्गत प्याज एवं टमाटर के बाजार भाव को नियंत्रित करने के उद्देश्य से परशुराम चौराहा प्याज बिक्रय केन्द्र का जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र उद्घाटन करते हुए उपस्थित जनमानस को जिलाधिकारी द्वारा रू0-30 प्रति किग्रा0 प्याज एवं रू0-45 प्रति किग्रा0 टमाटर बिक्रय की शुरूआत की गयी।
उन्होंने बताया कि उ0प्र0 शासन की मंशा के अनुरूप उद्यान विभाग, द्वारा उ0प्र0 राज्य औद्यानिक सहकारी विपणन संघ (हाफेड) के सहयोग से औद्यानिक विपणन सहकारी समिति, चांदपारा, विकासखण्ड-महसी द्वारा इस केन्द्र का संचालन बाजार भाव नियत्रित तक उद्यान विभाग व कृषि उत्पादन मण्डी समिति, बहराइच के सौजन्य से संचाालित रहेगा। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि उनके द्वारा सब्जी के अतिरिक्त अन्य खाद्यानों के खुदरा बाजार भाव को नियंत्रित करने के लिए जनपद स्तर पर नगर मजिस्ट्रेट, डिप्टी आर0एम0ओ0 तथा सचिव, कृषि उत्पादन मण्डी समिति की एक समिति बनाई गयी है जो बाजार का सर्वेक्षण कर इस बात का पता लगाएगी कि कहीं थोक व खुदरा मूल्य में व्यापारियों द्वारा बहुत अन्तर से शाकभाजी एवं खाद्यान की बिक्री ऊॅंचे दर पर नहीं की जा रही है। यदि किसी व्यापारी द्वारा इस तरह से खुदरा मूल्य बढ़ोत्तरी करते हुए पाया गया तो उसके विरूद्ध कठोरतम् कार्यवाही की जायेगी। उद्यान विभाग का बाजार हस्तक्षेप योनजान्तर्गत विक्रय केन्द्र खोलकर प्याज व टमाटर बिना आय-व्यय के विक्रय किया जाना एक सराहनीय कार्य है। उद्यान विभाग बहराइच द्वारा जनपद में 03 प्याज/टमाटर विक्रय केन्द्र्र, कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, (परिसर) बहराइच, जिलाधिकारी आवास के सामाने चौराहे पर आपदा कार्यालय के बगल तथा राजकीय स्वर्ण जयन्ती पार्क, बभनी, रिसिया मोड़ पर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर एसडीएम सौरभ गंगवार, आई0ए0एस0, जिला उद्यान अधिकारी आर0के0 वर्मा व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
दीपावली मेला में आयोजित हुआ कवी सम्मेलन

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) दीपावली के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद बहराइच के तत्वाधान में राजकीय बालिका इण्टर कालेज (गेंदघर) मैदान में आयोजित दीपावली मेला में रविवार को देर शाम आयोजित कवि सम्मेलन में जनपद के नामचीन कवियों एवं शायरों अमर सिंह विसेन, योगेन्द्र योगी, प्रमोद साधक, रईस सिद्दीकी, प्रतिभा मिश्रा, देशराज सिंह आज़ाद व संतोष कुमार सिंह द्वारा काव्य रचनाएं प्रस्तुत की गयीं। कवि सम्मेलन का संचालन साहित्यकार/कलेक्ट्रेट कर्मी गुलाम अली शाह ने किया। जबकि दीपिका पाण्डेय, ज़ैनब, अनुराग मिश्रा, शिवम पाण्डेय, फलक व शिव कुमार ने सरदार भाई पटेल व्याखयान प्रस्तुत किया। संविलियन प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर की छात्र-छात्राओं द्वारा ‘‘देश है पुकारता, पुकारती मॉ भारती’’ सामूहिक गान प्रस्तुत किया गया। न.पा.परि. बहराइच सेनेट्री निरीक्षक अवनीश दुबे सहित अन्य लोगों द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ब्लाक फखरपुर ढोंगाही बटुरहा के कक्षा 07 के छात्र सुफियान द्वारा कबाड़ से तैयार किये कृषि यन्त्रों का स्टाल रहा। प्रदेश के सहकारिता मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा द्वारा सांसद बहराइच अक्षयवरलाल गोंड, महामण्डलेश्वर रवि गिरी महाराज, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व अधिकारियों के साथ स्टाल का निरीक्षण कर बच्चे की मेधा की सराहना की गयी। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व कवियों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच मनीष सिंह अपर जिलाधिकारी मनोज, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षण डॉ. चन्द्रपाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, तहसीलदार सदर राज कुमार बैठा, अधि.अधि. नगर पालिका परिषद दुर्गेश्वर त्रिपाठी व अन्य अधिकारी, गणमान्य व संभ्रान्तजन तथा बड़ी संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे।
दीपावली हमारे अंदर के अंधकार को प्रकाश में बदलने का पर्व

गोरखपुर पादरी बाजार।(राष्ट्र की परम्परा )प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की नवीन शाखा खरैयापोखर बशारतपुर में दीपोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।उक्त अवसर पर गोरखपुर महापौर सीताराम जायसवाल जी ने संस्था की तरफ से बनाई गई चैतन्य लक्ष्मी की आरती एवं दीपप्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सेवाकेंद्र संचालिका पारुल बहन ने दीपावली का आध्यात्मिक बताते हुए कहा कि,मिट्टी के शरीर रूपी दीये में जब हम ज्ञान के घृत द्वारा आत्मज्योति जागृत कर अज्ञानता के अंधकार का विनाश करेंगे तथा देहभान से उत्पन्न विकारों रूपी रावण को खत्म करेंगे,तभी घर-घर में रामराज्य आएगा तथा सच्चे अर्थों में दीपावली होगी।
इस अवसर पर महापौर को संस्था की स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही महापौर ने भी ब्रह्मकुमारीज द्वारा की जा रही निःस्वार्थ सेवा व जन -जन में राजयोग के अभ्यास द्वारा संस्कार परिवर्तन के कार्य की सराहना की एवं संस्था के मुख्यालय माउंट आबू के अपने सुखद अनुभवो को साझा किया।
तपश्चात सबने ब्रह्मभोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर संस्था की तरफ से बेला दीदी,मनोज बहन, सोनी बहन,पूजा बहन, हनी बहन,नारायण भाई,अजीत भाई,सीपी गर्ग भाई,रामेश्वर भाई, प्रणय भाई इत्यादि मुख्य रूप से सम्मलित हुए।



