हाटा कोतवाली के थरुआडीह गांव के सामने हाईवे पर पशुओं से भरा एक बड़ा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान मौके पर तीन पशुओं की मौत हो गई वहीं छः पशु गंभीर रूप से घायल में पाए गए। घटना की जानकारी होते ही पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों पशुओं कुछ दुर स्थित पशु अस्पताल भेजकर इलाज करवाया और मृत पशुओं को पीएम हेतु भेज दिया। घटना के बाद मौके से ट्रक चालक और खलासी फरार हो गए। मंगलवार की सुबह में गोरखपुर की तरफ से कसया की तरफ जा रहे एक पशुओं से भरा कंटेनर ट्रक नंबर यूपी 63 एचआई 9943 हाटा कोतवाली के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित थरुआडीह गांव के सामने हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में दो गाय और एक बैल मौके पर मर गए। वही एक गाय और पांच बैल गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायल पशुओं का इलाज करवाया और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। इस संबंध में कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि ट्रक और अज्ञात चालक तस्कर के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही तस्करों की पहचान कर उन्हें गिरफ्त में ले लिया जाएगा।
विकृतियों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान सिद्ध हो रही आरबीएसके टीम
देवरिया, 15 दिसंबर 2021(राष्ट्र की परम्परा).. जिले के बैतालपुर ब्लाक की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम ने ब्लाक के दो वर्षीय बच्ची के कटे होठ की नि:शुल्क सर्जरी कराई। टीम के प्रयासों से बच्ची के होठों पर मुस्कान लौटी है। बच्ची का जन्म से ऊपरी होंठ कटा था। इस तरह जन्मजात कटे-फटे होठों और अन्य विकृतियों से जूझ रहे बच्चों के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) वरदान सिद्ध हो रहा है। जिले में इस योजना के तहत कई बच्चों की न केवल विकृति दूर हुई है बल्कि आत्मविश्वास बढ़ने से उनमें अच्छे भविष्य की आशा जगी है। रुद्रपुर निवासी मुकेश शर्मा की दो वर्षीय बच्ची वैष्णवी जन्मजात विकृत (कटे-फटे होंठ एवं तालू) थी। मुकेश कहते हैं कि इस सर्जरी के बाद अपने बच्ची का चेहरा सामान्य देखकर अब उनकी जिंदगी ही बदल गई है। पहले बच्ची के चेहरे की विकृति और उस पर लोगों के ताने और ऑपरेशन के लिए पैसे का न होना बेहद दुःखद था। मुकेश बताते है कि वह वैष्णवी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गए। अस्पताल पर मौजूद आरबीएसके टीम की चिकित्सक अमृता गुप्ता ने बच्ची के नि:शुल्क ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी। डॉ. अमृता और आरबीएसके टीम के चिकित्सक डॉ. जेपी सिंह, फार्मासिस्ट अजीत प्रताप सिंह और एएनएम अलका यादव ने बच्ची की स्क्रीनिंग किया। आरबीएसके टीम के चिकित्सकों द्वारा वैष्णवी के कटे होंठ की सर्जरी के लिए 9 दिसंबर को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां जाँच के बाद उसी दिन वैष्णवी के होंठ का सफल आपरेशन स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट से कराया गया। अस्पताल से दूसरे दिन बच्ची को छुट्टी दे दी गई। आरबीएसके टीम की मदद से वैष्णवी की मुस्कुराहट वापस आने से माता पिता काफी खुश हैं।
बच्चों की करते रहें जाँच मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आलोक पांडेय ने बताया कि सही समय पर सही इलाज मिले तो बहुत हद तक बच्चा ठीक हो जाता है। अप्रैल 2020 से नवम्बर 2021 पांच बच्चों के कटे होंठ की सर्जरी कराई गई है। सभी माता-पिता को बच्चे के पैदा होने के बाद उसके विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्क्रीनिग करवाते रहना चाहिए।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)04 दिसम्बर..अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहराइच के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सूचना के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज के बाहर पूर्व में सौंपे गए ज्ञापन पर कार्यवाही न होने पर प्रशाशन को चेतवानी दी परिषद कार्यकर्ता ने ए के साहनी मुर्दाबाद,बाहरी दवाओं को लिखना बन्द करो व गरीबों का शोषण बन्द करो जैसे नारेबाजी करते हुए अस्तपताल चौराहे से मेडिकल कॉलेज गेट पर जुलूस निकाल कर चक्का जाम किया जिला संयोजक आदर्श शुक्ल ने कहा प्राचार्य को 6 अगस्त जो ज्ञापन दिया गए था लेकिन कई चरणों की वार्ता के बाद भी कोई कठोर कार्यवाही नही की गई इसके उपरांत बहराइच जिलाधिकारी को भी एक नवंबर को ज्ञापन सौंपा गया लेकिन दुर्भाय की बात यह है कि जिलाधिकारी महोदय ने कोई जरूरत नहीं समझी ज्ञापन पर कठोर कार्यवाही करने की जिससे गरीबों का लाभ मिल सके जिलाधिकारी द्वारा कठोर कार्रवाई ना करने की वजह से इन सब के हौसले बुलंद है जिला संयोजक ने कहा प्राचार्य अपनी मनमौजी करके सरकार की योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने में नाकाम है जिससे डॉक्टर भी वेअंदाज होकर दूरदराज से आने वाले गरीब मजदूर किसान आर्थिक शोषण लगातार कर रहे हैं एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड की मशीन होने के बावजूद भी वहां के डॉक्टर अपने प्राइवेट क्लीनिक को पर करवाने भेजते हैं जिससे उनको मोटी रकम मिलती है ऐसे ही डॉक्टर सामने बने अनेक दवा दुकानदारों के पास सांठगांठ कर पर्चा लिख कर भेजते हैं जो दवाइयां हॉस्पिटल में निशुल्क होनी चाहिए उन्हीं दवाइयों को लिखकर मोटी रकम मेडिकल स्टोर संचालकों से उठाते हैं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने कहा हॉस्पिटल में लगातार गरीबों का शोषण होता रहता है ओपीडी शुरू होते ही यहां पर दलाल सक्रिय हो जाते हैं आयुष्मान कार्ड के नाम पर 10000 से ₹14000 तक लेकर तत्काल बना देते हैं जिसकी विद्यार्थी परिषद ने पूर्व में शिकायत की थी लेकिन कॉलेज प्रशासन आंख मूंद कर बैठा पड़ा है और छात्रों ने कहा अगर जल्द से जल्द मांगे पूरी नहीं होती है तो जिले भर में चक्का जाम कर आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी इस मौके पर विभाग संयोजक विवेक प्रताप सिंह अमित गोंड प्रज्वल मिश्रा मयंक अग्रवाल अंकित मिश्रा अविनाश शुक्ला अक्षय सिंह निहाल शुक्ला दीपक मिश्रा शैलेश ब्रजेश कश्यप शुभम कुंज शिवम अंशुल देवाशीष पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)04 दिसम्बर… नानपारा 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय अगय्या नानपारा में वाहिनी के कार्यवाहक कमाण्डेण्ट शैलेश कुमार के नेतृत्व में धूमधाम से वाहिनी का 9वां स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना तथा कार्यवाहक कमाण्डेण्ट शैलेश कुमार के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर तथा केक काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इससे पूर्व मुख्यालय अगय्या पहुॅचने पर कार्यवाहक कमाण्डेण्ट शैलेश कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया वाहिनी की ओर से स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सशस्त्र सीमा बल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जवानों से हमें अनुशासन की सीख मिलती है। सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी और जवान परिवार से दूर रहकर भी प्रसन्नचित होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। कार्यवाहक कमाण्डेण्ट शैलेश कुमार ने बताया 59वीं वाहिनी की स्थापना 04 दिसम्बर 2013 को उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में हुई थी। उन्होंने कहा कि 59वीं वाहिनी वर्ष 2016 से मुख्यालय अगय्या नानपारा नेपाल की सीमा पर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन कर रही है। श्री कुमार ने बताया कि एसएसबी सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक चेतना अभियान नागरिक कार्यवाही कार्यक्रम निःशुल्क मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर का भी आयोजन सीमावर्ती ग्रामीणों के लिए करती रहती है। कार्यवाहक कमांडेंट ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को वाहिनी की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया।
मुख्यालय अगय्या नानपारा में आयोजित स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय तथा एसएसबी कार्मिकों के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इसके अलावा जलेबी रेस, चम्मच रेस, महिलाओं की ओर से सुई धागा, मियुजिकल चेयर का भी आयोजन किया गया। वाहिनी के श्वान दस्ते ने योगा, फायर जम्प तथा स्वच्छता के तहत कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। जबकि जवानों द्वारा रस्साकशी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने अन्य अतिथि के साथ जवानों द्वारा लगाए गए क्रीड़ा स्थल का भ्रमण कर जवानों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी जवानों एवं बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक राजपाल व आरक्षी सामान्य महिला अनसुइया शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, उप जिलाधिकारी नानपारा अजीत परेश, 42वीं वाहिनी के कमाण्डेण्ट तपन कुमार दास, द्वितीय कमान अधिकारी प्रवीण कुमार, उप कमाण्डेण्ट चिकित्सा कुलदीप सिंह शेखावत, उप कमाण्डेण्ट शेखर बजाज, सहायक कमाण्डेण्ट संतोष कुमार निमोरिया व सुरेश सहित वाहिनी के सभी जवान व उनके परिवार के लोग, मीडिया प्रतिनिधि तथा बाहर से आए हुए अतिथियों सहित लगभग 500 लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन फौजी बड़े खाने के साथ किया गया। जिसमें सभी अधिकारी जवान एवं आए हुए अतिथियों ने एक साथ खाना खाया।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)04दिसम्बर.. आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में माह दिसम्बर के प्रथम शनिवार को तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, उप जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. जंग बहादुर यादव व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ आये हुए फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई की और उसके निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जन समस्याओं की सुनवाई के दौरान ग्राम पैरूआ निवासी मुनेजर पुत्र बलगर आर्यावर्त बैंक शाखा उर्रा से सम्बन्धित प्रार्थना-पत्र के सम्बन्ध में लीड बैंक प्रबन्धक अमित गौरव को डीएम डॉ. चन्द्र ने निर्देश दिया कि आज ही फरियादी के साथ शाखा पर जाकर ऋण माफी से सम्बन्धी प्रार्थना-पत्र का निस्तारण सुनिश्चित करायें। इसी प्रकार ग्राम सुख्खापुरा के ग्रामवासियों द्वारा राशन कार्ड से सम्बन्धित समस्या के समाधान के लिए खण्ड विकास अधिकारी मिहींपुरवा को निर्देश दिया गया कि ग्राम में जाकर समाधान कराना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर महिला कल्याण विभाग, मत्स्य, खाद्य एवं रसद, समाज कल्याण, कृषि, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आई.सी.डी.एस. सहित अन्य विभागों द्वारा स्टाल भी लगाये गये थे। सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण करते हुए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के स्टाल पर डीएम ने सीडीओ के साथ गर्भवती श्रीमती साहिबा बेगम, आसमा बेगम, रंजना देवी, ममता कौर व संगीता देवी की गोदभराई की तथा वेद, सबिता, कायरप, कृष्णा व स्याहा को अन्न प्रासन्न कराया। जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस तथा अन्य स्तरों से प्राप्त होने वाले प्रार्थना-पत्रों का समयबद्धता के साथ निस्तारण करायें तथा यह भी सुनिश्चित करें कि निस्तारण की गुणवत्ता ऐसी हो कि फरियादी कार्यवाही से संतुष्ट हो जाय। डीएम डॉ. चन्द्र ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि फील्ड भ्रमण के दौरान धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर धान खरीद व्यवस्थाओं का भी जायज़ा लें तथा कृषकों को खेत में पराली न जलाये जाने के लिए भी प्रेरित करें। इस अवसर पर बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी शोभाराम वर्मा, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बलवन्त सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चन्द्रपाल, अधि.अभि. लो.नि.वि. ए.के. वर्मा व जल निगम के सौरभ सुमन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ए.के. गौतम, जिला कार्यक्रम अधिकारी जी.डी. यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, थानाध्यक्ष व अन्य लोग मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि तहसील नानपारा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 69 में 05, पयागपुर में प्राप्त 125 में 06, महसी में प्राप्त 66 में 02, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 40 में 07, कैसरगंज में प्राप्त 79 में 11 तथा तहसील सदर बहराइच में प्राप्त 47 में 05 प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ का चौथे दिन भी विभिन्न मांगों को लेकर विकास खंड तेजवापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमपुरवा में धरना-प्रदर्शन जारी रहा। एएनएम व समेत संविदा कर्मियों के हड़ताल से स्वास्थ्य सुविधाएं बेपटरी हो गई है।गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सात सूत्रीय मांगो को लेकर कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा।जिसमें समान काम,समान वेतन,नियमतीकरण,गृह जनपद में स्थानांतरण,मानदेय वृद्धि समेत अन्य विभिन्न प्रकार की मांगो को लेकर धरने पर बैठी रही। चौथे दिन भी ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण का कार्य प्रभावित रहा। इस मौके पर एएनएम ज्योति सिंह,ज्योति यादव,बबिता,अनुराधा कुशवाहा,ब्यूटी, संध्या,संघ मिश्रा,माधुरी शाक्य,बेबी सैनी,कंचन,ज्योति राजपूत, किरन राना,ललिता,रमा गोयल,निशा,प्रीती,आंकाक्षा, स्वाती मिश्रा,सुशीला,सबिता,रानी, शिल्पा,अमित कुमार आदि संविदाकर्मी मौजूद रहे।
प्रदेश कमेटी के दिशा निर्देश अनुसार आज 108,102 एल एस कर्मचारी संघ बहराइच की तरफ से 27/7/2021अन लीगल तरीके से कंपनी के द्वारा बर्खास्त कर्मचारियों को बहाल करने के संदर्भ में नगर मजिस्ट्रेट बहराइच को ज्ञापन दिया गया जिला जिलाअस्पताल से पैदल चलकर कलेक्ट्रेट मेंअपनी मांगों को लेकर एम्बुलेंस कर्मचारियों को दुबारा बहाल करने की मांग कि गई है अगर एम्बुलेंस कर्मचारियों को बहाल नही किया गया तो सात दिसम्बर को लखनऊ इको गार्डन में धरना प्रदर्शन किया जाएगा और कार्य बहिष्कार किया जाएगा जिला महामंत्री नसीम अहमद कुंवर प्रताप अजीत मिश्रा निसार अहमद सुधीर सिंह अनिल कुमार अजय मिश्रा आस मोहम्मद के साथ दर्जनों कर्मचारी उपस्थित रहे।
285विधानसभा क्षेत्र महसी कांग्रेस पार्टी से विधायक पार्टी के प्रमुख दावेदार दीपक त्रिवेदी ने चरीगाह निवासी विनय शुक्ला,सिपहिया निवासी सहदेव यादव, लोनियानपुरवा निवासी कमलेश कुमार, घुरदेवी निवासी चंद्र नरेश पांडे, हेमनापुर निवासी गुरु प्रसाद तिवारी, मनेरी निवासी राम प्रताप शुक्ला, कोदही निवासी राजकुमार तिवारी के घर पर आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए लोगों को कांग्रेस पार्टी की प्रतिज्ञाएं बताई। गांव निवासी राजकुमार,सर्वेश,दीपक,विकास,विजय आदि लोगों ने बताया कि कांग्रेस की सरकार ने ही कर्जा माफ किया था और कांग्रेस की सरकार ने ही हमको अंग्रेजों से आजादी दिलाई थी। वहीं लोगों ने मौजूदा सरकार की निन्दा करते हुए कहा कि वादें करते बहुत है लेकिन कोई वादें पूरे नहीं किए हैं।
वहीं क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिहुरा मरौचा निवासी बाबू वर्मा के अंतिम यात्रा में शामिल हुए और ईश्वर से प्रार्थना की आत्मा को शांति मिले। वहीं जनता का रुझान कांग्रेस पार्टी के प्रति दिखाई दी। लोगों के चैहरे पर एक अलग सौंदर्य दिखाई दिया। मौके पर मौजूद दीपक त्रिवेदी,राजेन्द्र प्रसाद त्रिवेदी, ग्रिजेश यादव, पारस ओझा, सम्पत्ति त्रिवेदी,पंकज, माझे,विजय,विनय व तमाम लोग मौजूद रहे।
भाजपा सरकार में मजबूत हुई है लोककल्याणकारी राज्य की अवधारणा
राजापाकड़ /कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)29 नवम्बर…
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश व सीएम योगी के नेतृत्व में देश नित निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश का अभूतपूर्व विकास हुआ है। नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं और लोककल्याणकारी राज्य की अवधारणा मजबूती से स्थापित हुई। नेताद्वय कर्मयोगी की तरह कार्य कर रहे हैं। यह बातें शनिवार की देर शाम मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी ने कही। वे शनिवार की देर शाम दुदही विकास खंड के अपने पैतृक गांव दुमही में आयोजित एक निजी समारोह में शामिल होने के बाद बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की स्थापना हुई और दो दिन पूर्व यात्री विमानों का परिचालन शुरु हुआ। पर्यटकों के फुटफाल से निश्चित ही रोजगार बढ़ेगा। पौने पांच साल के कार्यकाल में विकास के कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। सड़कों का निर्माण हुआ है। शहरी क्षेत्र में 24 घंटे व ग्रामीण क्षेत्र में 18 से 22 घंटे बिजली मिल रही है। गोरखपुर मंडल और आसपास के क्षेत्र इंसेफेलाइटिस से सर्वाधिक प्रभावित थे। 2017 से पहले लाखों बच्चे बीमार हुए, कईयों ने जान गंवा दी, तमाम विकलांग हो गए। पूर्ववर्ती किसी भी सरकार ने इसपर ध्यान नहीं दिया।
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश व सीएम योगी के नेतृत्व में नित निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है देश:—
सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने इंसेफेलाइटिस पर प्रभावी नियंत्रण पाया। उन्होंने कहा कि इसके लिए सीएम ने कई विभागों को समाहित कर इंसेफेलाइटिस से जंग छेड़ी और विजय भी पाया। अब हर जनपद में मेडिकल कालेजों की स्थापना कर सरकार ने जनता के स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति अपनी संवेदना का परिचय दिया है। जनता सरकार के विकास को देख रही है। बहुत दल अपने परिवार के लिए कार्य कर रहे हैं लेकिन भाजपा जनता के लिए कार्य करती है। इस दौरान कुंदन मिश्र, मोहित दूबे, बीएमएस के मंत्री अनिल मिश्र, सौरभ मिश्र नीरज आदि मौजूद रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एचपीसीएल तेल डिपो पर आज एचपीसीएल के कर्मचारियों द्वारा की गई लापरवाही से बड़ी घटना घटित हुई जिसमें एक 19 वर्षीय युवक बुरी तरीके से घायल हो गया जिसको आनन-फानन में एचपीसीएल के लोकल कर्मचारियों द्वारा ऑटो रिक्शा से जिला सदर अस्पताल इमरजेंसी पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर बताते हुए गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।
घटना देवरिया जनपद के बैतालपुर तेल डिपो में स्थित एचपीसीएल के डिपो में हुई जिसमें सर्विस मैन व कंट्रोल रूम के लापरवाही का शिकार एक 19 वर्षीय युवक हो गया अनियंत्रित पेट्रोल का प्रेशर खुलने से टैंकर मैं भर रहा खलासी चपेट में आ गया जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा वह शरीर काफी बुरी तरीके से भूल गया वहां पर मौजूद लोकल कर्मचारियों द्वारा युवक को आनन-फानन में जिला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया खबर लिखे जाने तक युवक का हालत नाजुक बनी हुई थी। वहीं इस घटना का विरोध करते हुए तेल डिपो के लोकल कर्मचारी व टैंकर ड्राइवरों ने एचपीसीएल डिपो के सामने प्रदर्शन करना प्रारंभ कर दिया स्थिति काबू में न होते देख एचपीसीएल के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभालते हुए स्थिति सामान्य बनाई । तो वही प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी जिलाधिकारी व उच्च अधिकारियों के सामने अपनी मांगों को रखते हुए प्रदर्शन करने पर डटे रहे।
सूत्रों की माने तो एचपीसीएल व बैतालपुर डिपो में स्थित तेल डिपो के पास इमरजेंसी इलाज हेतु कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है? साथ ही एचपीसीएल के कर्मचारी भी काफी लापरवाही करने के आरोपित हैं वहां के कर्मचारियों द्वारा जबर जस्ती दबाव बनाकर तेल टैंकरों के ड्राइवर व खलासीयों द्वारा टैंकरों में तेल लोडिंग व अनलोडिंग कराई जाती है। जिनको सुरक्षा के नाम पर एक दस्ताना तक उपलब्ध नहीं कराया जाता।
घटना के बारे में जानकारी देता कर्मचारी
इस घटना के बाद वहां के ड्राइवरों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए सेफ्टी मैनेजर व सर्विस ऑपरेटर के साथ कंट्रोल रूम पर आरोप लगाया। बताया कि इस मामले को हम सभी ड्राइवर व खलासी द्वारा कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद इस पर कोई उचित कार्यवाही नहीं हुई ना ही इसकी कोई व्यवस्था की गई। टैंकर में तेल लोडिंग करने वाले पाइप हमेशा ढीले स्थिति में पाये जाते रहे हैं ।जिससे कभी भी तेल लीकेज की समस्या उत्पन्न हो सकती है। जिसकी शिकायत खलासी व ड्राइवरों द्वारा उच्च अधिकारियों को कई बार किया जाती रही है, बावजूद तेल डिपो के जिम्मेदार अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगता।आखिर इस घटना का जिम्मेदार कौन। वही जब तेल डिपो के अधिकारी से टेलिफोनिक बात की गई तो अधिकारी अपने आप को छुट्टी पर बताते हुए जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए दिखाई दिए।वही इतनी बड़ी घटना के बाद मौके पर ना तो जिलाधिरी पहुंचे न ही और जिमेदार प्रशासनिक अधिकारी…?
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के थाना क्षेत्र बरहज अंतर्गत ग्राम चकरा नोनार में जमीनी विवाद को लेकर 1- बैजनाथ यादव पुत्र हंस नाथ यादव(उम्र लगभग 40 वर्ष), 2- लालजी यादव पुत्र सुभाष यादव(उम्र लगभग 30 वर्ष) द्वारा अपने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से अपने गांव के ही पट्टीदार 1- रमेश यादव पुत्र लालधारी यादव (उम्र लगभग 40 वर्ष), 2- कोकिलानंद यादव पुत्र लालधारी यादव (उम्र लगभग 30 वर्ष), 3- बेचू यादव पुत्र रामनाथ यादव (उम्र लगभग 50 वर्ष),4- राजाराम यादव पुत्र रामबचन यादव (उम्र लगभग वर्ष) को गोली मार दिया गया । गोली चलने पर बीच-बचाव करने आए तीन और व्यक्ति क्रमशः 1- शिवानंद यादव पुत्र हरेराम यादव(उम्र लगभग 35 वर्ष),2- देवानंद यादव पुत्र हरिराम यादव (उम्र लगभग 28 वर्ष),3- अंकित यादव पुत्र उमेश यादव (उम्र लगभग 30 वर्ष) को भी छर्रा लगने से घायल होने की बात ग्रामीणों द्वारा बताई जा रही है । उक्त घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को दवा इलाज हेतु जिला अस्पताल देवरिया भेज दिया गया । जहां चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है । गोली मारने वाले सभी अभियुक्त मौके से फरार हैं । सुरक्षा के दृष्टिगत गांव में पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है । वर्तमान में उक्त घायलों में 1-रमेश यादव पुत्र लालधारी यादव (उम्र लगभग 40 वर्ष) 2- कोकिलानंद यादव पुत्र लालधारी यादव(उम्र लगभग 30 वर्ष) की मृत्यु होने की बात प्रकाश में आई है । अभी तक पीड़ित पक्ष द्वारा थाना स्थानीय पर कोई तहरीर नहीं दी गई है
बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)नगर के मुख्य चौक से सटे एक मकान पर एक भूमाफिया द्वारा अवैध कब्जा कराया जा रहा था । पीड़ित परिवार थाने से लेकर के उच्चाधिकारियों के यहां न्याय के लिए गुहार लगाई जनपद के उच्च अधिकारियों के यहां गुहार लगाने के बाद भी स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा दस्तूरी लेकर जबरन कब्जा कराया जा रहा था । पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटक रहा था देर शाम पीड़ित पक्ष ने कमिश्नर के आवास पहुंचकर के फरियाद लगाई। कमिश्नर ने पूरे मामले को शालीनता से सुनी पीड़ित परिवार के साथ अन्याय होते सुन कमिश्नर ने जिले के अफसरों की क्लास लगाई वही थानेदार को फोन कर फटकार लगाई और कहा अवैध कब्जा हुआ तो तुम्हारी खैर नहीं निर्माण के बाबत थानेदार ने कुछ सत्ताधारी दल के नेताओं के नाम भी ली जिन के दबाव में अपने को असमर्थ बताया। इस पर भड़के कमिश्नर ने कहां की किसी कीमत पर अवैध निर्माण नहीं होना चाहिए। बताते चलें कि यह मामला विगत तीन दिनों से तहसील और थाने में चल रहा था इस मामले में उप जिलाधिकारी बरहज ने राजस्व निरीक्षक और एसएचओ को आदेश दिया था मामले के समाधान कराने के लिए लेकिन थानाध्यक्ष ने दूसरे पक्ष के मिलकर उसके अवैध निर्माण में सहयोग कर रहे थे जिसको लेकर पीड़ित पक्ष नारी के लिए गुहार लगा रहा था पीड़ित पक्ष को न थाने से न्याय मिली ना उपजिलाधिकारी के यहां से न्याय मिली है और ना ही राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल द्वारा मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन तक नहीं किया वहीं राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल ने अपने उच्च अधिकारी उप जिलाधिकारी बरहज के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया। अब यह वक्त बताएगा कि जनपद के उच्चाधिकारी और थानेदार कमिश्नर के आदेश का अनुपालन कराते है या नही वही दूसरे तरफ इसी मामले मे जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी राजनीतिक रोटीयां भी सेकी साथ ही मजे की बात है कि भाजपा की सरकार में भाजपा के ही मंत्री और जनप्रतिनिधि अवैध निर्माण को सह दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ एंटी भू माफिया कानून का उल्लंघन सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधियों के इसारे पर पलीता लग रहा है। इस प्रकरण पर पूछे जाने पर उपजिलाधिकारी वरहज ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में है मैंने राजस्व निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष को निर्देशित किया था मामले का समाधान करावे।
कुशीनगर महोत्सव के सातवें दिन शनिवार को सशक्त भारत आत्मतीय निर्भर भारत के तहत फाजिलनगर से महुअवां बुजुर्ग स्थित गुप्तकालीन सूर्यमन्दिर तुर्कपट्टी तक लगभग 7 किमी दूरी का महिला साइकिल रेस का आयोजन किया गया जिसमें काजल कुशवाहा प्रथम, शोभा गोंड द्वितीय और रोशनी चौहान तृतीय स्थान पर रहे।
शनिवार को सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि राजन शुक्ला जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रेस को रवाना किया।उन्होंने कहा कि कुशीनगर महोत्सव जनपद के युवाओं के लिए एक बड़ा मंच है क्योंकि इस अयोजन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में छुपी प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है। खासकर इस क्षेत्र में महिला साईकिल रेस का आयोजन यहां के युवतियों के लिए प्रेरणा का श्रोत है। वहीं स्काउड कमिश्नर एमडी इजहारुल खान ने सभी प्रतिभागियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। इस साईकल रेस कुल 33 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें काजल कुशवाहा ने प्रथम, शोभा गौड़ द्वितीय और रोशनी चौहान ने तृतीय प्राप्त किया। इसके अलावा चौथे स्थान पर प्रीति गोंड, पांचवें स्थान पर रीमा भारती और छठे स्थान पर ज्योति विश्वकर्मा रहीं। प्रथम से लेकर तृतीय स्थान तक के प्रतिभागियों को साइकिल एवं नगद धनराशि तथा अन्य तीन प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजयुमो के जिलामहामंत्री शैलेंद्र तिवारी, स्काउट के जिला ट्रेनर अजय निगम, पूर्व प्रमुख नारायणी शाही, वीरेंद्र शाही, प्रवीण शाही, शैलेंद्र शाही व पप्पू शाही आदि उपस्थित रहे।
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बरहज विधानसभा क्षेत्र के करमटार शेरखां में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ परिवर्तन रथयात्रा के क्रम में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे पिछले दो साल से सपा से मिल कर पार्टी को नया आयाम देने का प्रयास कर रहे हैं, जो भी करना है अखिलेश जल्दी करें, चाहे गठबंधन करें या विलय करें लेकिन हमारे लोगों का सम्मान होना चाहिए, जो लोग हमारे साथ हैं, उनको सम्मानजनक तरीके से सीटें मिलनी चाहिए। निष्ठावान कार्यकर्ताओं की ताकत से ही सूबे में बदलाव आयेगा। सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा लेकर निकले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने देवरिया में पहुंचते ही फूल मालाओं के साथ जिलाध्यक्ष गिरेन्द्र प्रताप यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया।ततपश्चात प्रसपा जिलाध्यक्ष गिरेन्द्र प्रताप यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर उनके शीश को चांदी के मुकुट से नवाजा,और चित्र देकर भव्य स्वागत किया,हजारो की संख्या में पहुँची बरहज की जनता ने जिन्दाबाद के नारे लगाए नारो से पूरा वातावरण गूँज रहा था।
निष्ठावान कार्यकर्ताओं की ताकत से ही सूबे में बदलाव आयेगा
शिवपाल सिंह यादव ने केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है और भाजपा को परास्त करने के लिये वे हर स्तर पर प्रयास करेंगे। कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है, भाजपा अन्नदाता किसानों को मजदूर बनाने का षड़यंत्र कर रही है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनी तो बेरोजगारी पर अंकुश के लिए तमाम योजनाएं दी जाएंगी। स्नातक पास होते ही सभी को पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे, आगे उन्होंने कहा कि पार्टी का एजेंडा है कि हर परिवार के एक बेटा या बेटी को सरकारी नौकरी दी जाएगी, किसानों के शोषण वाले सारे कानून वापस लिए जाएंगे। सभी को तीन सौ यूनिट बिजली भी निशुल्क दी जाएगी।
सरकार बनी तो स्नातक पास को पांच लाख तत्काल मिलेगा
राष्ट्रीय अध्यक्ष पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि वे यहां सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा लेकर आए हैं । भाजपा को हटाने के लिए वह बिना शर्त किसी भी दल से समझौता करने को तैयार हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से वे इस मुद्दे पर सबसे पहले बात करेंगे। यदि बात बन गई तो पार्टी सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल अभी कोई शर्त नहीं रखी गई है, मगर समय आने पर इसका खुलासा होगा। भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि जिन मुद्दों को लेकर सत्तारुढ़ भाजपा गद्दी पर पहुंची है। वह सब भुला दिया। सबका साथ सबका विकास केवल नारा बन कर रह गया है। सभी मुद्दों पर भाजपा फेल हो गई है।
कहा कि भाजपा केवल धर्म आधारित एजेंडा लेकर काम करती है, जबकि अपने देश में सभी धर्म व जातियों के लोग रहते हैं। देश पर सबका अधिकार है। कहा कि बिना प्रसपा के कोई भी दल सरकार नहीं बना सकता। समाज हित में जितने भी मुद्दे हैं वही पार्टी का भी मुद्दा है।वही प्रसपा जिलाध्यक्ष गिरेन्द्र प्रताप यादव ने विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए जनता से कहा कि आजतक गिरेन्द्र प्रताप आपका बेटा बनकर सेवा करता आ रहा हूँ और सत्ता में आने पर भी आपका बेटा बनकर ही सेवा करता रहूँगा।
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीया किशोरी नौ नवम्बर को पड़ोस में आए एक रिश्तेदार के साथ नदावर तट पर छठ घाट देखने गई थी। आरोप है कि वहां पर मौजूद चार युवक किशोरी को पकड़ कर झाड़ी में ले गए। विरोध करने पर किशोरी के साथ गए लड़के के साथ मारपीट की।
पुलिस अधीक्षक की बाईट
चारों आरोपियों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। वारदात के बाद पीड़िता घर पहुंची और घटना की जानकारी परिवारवालों को दी। पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी, 323, 504 आईपीसी ,5/6पाक्सो, एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी सलेमपुर कपिलमुनि सिंह ने कहा कि पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली, वैसे ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।