Monday, June 22, 2026
Home Blog Page 269

स्वामी विवेकानंद के विचार वैश्विक स्तर पर भारत की आध्यात्मिक चेतना का प्रतिनिधित्व करते हैं

प्रभा देवी भगवती प्रसाद विधि महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभा देवी भगवती प्रसाद विधि महाविद्यालय, हरपुर-बुदहट में स्वामी विवेकानंद जयंती श्रद्धा और प्रेरणादायी वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीएस पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं में आत्मविश्वास, राष्ट्रप्रेम और सेवा भाव का संचार करते हैं। उन्होंने छात्रों से जीवन में अनुशासन, चरित्र निर्माण और निरंतर परिश्रम को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनीत मिश्र ने स्वामी विवेकानंद के शिकागो धर्म सम्मेलन में दिए गए ऐतिहासिक भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी वैश्विक स्तर पर भारत की आध्यात्मिक चेतना का प्रतिनिधित्व करते हैं। विधि के विद्यार्थियों को सामाजिक न्याय, नैतिक मूल्यों और संविधानिक दायित्वों के प्रति सजग रहना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलम दुबे ने किया और संचालन संदीप पाण्डेय व आभार ज्ञापन अजय कुमार दुबे ने किया।
इस अवसर पर अजय कुमार, प्रतिश पाण्डेय सहित महाविद्यालय के समस्त प्रवक्ता, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्त रुख, जिलाधिकारी ने दी कड़ी चेतावनी

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और सेवाओं की गहन समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें और प्रत्येक जरूरतमंद तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने 50 शैय्या अस्पताल में तैनात डॉ. प्रेमा यादव की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए उनके वेतन आहरण पर रोक लगाने तथा शासन को पूरे प्रकरण से अवगत कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं द्वारा कराए जा रहे प्रसवों की नियमित समीक्षा करने और उनका मानदेय समय से पूर्ण रूप से भुगतान सुनिश्चित कराने को कहा।

पोर्टल पर डाटा अपलोड में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने बीपीएम अछल्दा का वेतन रोकने, अन्य बीपीएम को चेतावनी जारी करने तथा डीपीएम को कार्य में शिथिलता बरतने पर चेतावनी देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, 102 और 108 एंबुलेंस सेवा सहित सभी प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी एमओआईसी को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के चिकित्सालयों का नियमित निरीक्षण करें, अवैध रूप से संचालित चिकित्सालयों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा अस्पतालों में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखें।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

दिनदहाड़े बाइक चोरी, पुलिस चौकी के पास से वारदात ने बढ़ाई चिंता

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। हालात ऐसे हैं कि चोर अब पुलिस की नाक के नीचे भी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सिकंदरपुर–मनियर मार्ग पर स्थित ओम शंकर संस्कृत महाविद्यालय का है, जहां दिनदहाड़े कॉलेज परिसर से एक छात्र की बाइक चोरी हो गई।

जानकारी के अनुसार स्थानीय पत्रकार रामजी यादव के पुत्र अंकुश कुमार यादव शास्त्री द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने दोपहर के समय ओम शंकर संस्कृत महाविद्यालय पहुंचे थे। वे अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक (नंबर UP60 AU 8428) कॉलेज परिसर में खड़ी कर परीक्षा कक्ष में चले गए। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब वे बाहर निकले तो बाइक वहां से गायब थी।

बाइक चोरी होने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने औपचारिक पूछताछ की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। नजदीक स्थित एक कबाड़ की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक युवक बाइक लेकर फरार होता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद खबर लिखे जाने तक न तो चोर की पहचान हो सकी है और न ही उसकी गिरफ्तारी।

हैरानी की बात यह है कि जहां यह चोरी हुई, वहां से पुलिस बूथ की दूरी मात्र लगभग 300 मीटर और पुलिस चौकी करीब 400 मीटर बताई जा रही है। इसके बावजूद दिनदहाड़े इस तरह की वारदात ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस चौकी और बूथ के इतने पास से एक पत्रकार के परिवार की बाइक चोरी हो सकती है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की क्या गारंटी है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। लोगों का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई सिर्फ आश्वासन तक सीमित रह गई है, जबकि चोर बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि पुलिस चोरी की घटनाओं पर गंभीरता दिखाए, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द से जल्द आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी करे और क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाकर आमजन में सुरक्षा की भावना बहाल करे।

दिनदहाड़े बाइक चोरी, पुलिस चौकी के पास से वारदात ने बढ़ाई चिंता

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। हालात ऐसे हैं कि चोर अब पुलिस की नाक के नीचे भी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सिकंदरपुर–मनियर मार्ग पर स्थित ओम शंकर संस्कृत महाविद्यालय का है, जहां दिनदहाड़े कॉलेज परिसर से एक छात्र की बाइक चोरी हो गई।

जानकारी के अनुसार स्थानीय पत्रकार रामजी यादव के पुत्र अंकुश कुमार यादव शास्त्री द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने दोपहर के समय ओम शंकर संस्कृत महाविद्यालय पहुंचे थे। वे अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक (नंबर UP60 AU 8428) कॉलेज परिसर में खड़ी कर परीक्षा कक्ष में चले गए। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब वे बाहर निकले तो बाइक वहां से गायब थी।

बाइक चोरी होने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने औपचारिक पूछताछ की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। नजदीक स्थित एक कबाड़ की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक युवक बाइक लेकर फरार होता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद खबर लिखे जाने तक न तो चोर की पहचान हो सकी है और न ही उसकी गिरफ्तारी।

हैरानी की बात यह है कि जहां यह चोरी हुई, वहां से पुलिस बूथ की दूरी मात्र लगभग 300 मीटर और पुलिस चौकी करीब 400 मीटर बताई जा रही है। इसके बावजूद दिनदहाड़े इस तरह की वारदात ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस चौकी और बूथ के इतने पास से एक पत्रकार के परिवार की बाइक चोरी हो सकती है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की क्या गारंटी है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। लोगों का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई सिर्फ आश्वासन तक सीमित रह गई है, जबकि चोर बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि पुलिस चोरी की घटनाओं पर गंभीरता दिखाए, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द से जल्द आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी करे और क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाकर आमजन में सुरक्षा की भावना बहाल करे।

व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए साप्ताहिक अवकाश तय

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में श्रमिकों को साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित करने और व्यापारिक गतिविधियों को नियमानुसार संचालित करने के उद्देश्य से वर्ष 2026 के लिए नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों में साप्ताहिक बन्दी दिवस निर्धारित कर दिए गए हैं। यह निर्णय उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम, 1962 के तहत प्राप्त अधिकारों के प्रयोग के अंतर्गत लिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार नगर पालिका परिषद पडरौना, नगर पंचायत सेवरही और लक्ष्मीगंज में रविवार को सभी दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान (नाई, हेयरड्रेसर और सैलून को छोड़कर) बंद रहेंगे। नगर पालिका परिषद कसया में बुधवार को साप्ताहिक बन्दी रहेगी। वहीं नगर पालिका परिषद हाटा तथा तमकुहीराज, रामकोला, खड्डा, सुकरौली और फाजिलनगर नगर पंचायतों में शनिवार को दुकानें बंद रहेंगी।

नगर पंचायत कप्तानगंज में सोमवार को साप्ताहिक बन्दी निर्धारित की गई है। इसके अलावा हाउसिंग, लीजिंग और फाइनेंस से जुड़े प्रतिष्ठानों के लिए कसया, हाटा, तमकुहीराज, खड्डा, कप्तानगंज, रामकोला, फाजिलनगर और सुकरौली में रविवार को अवकाश रहेगा। नाई, हेयरड्रेसर और सैलून की दुकानों के लिए पडरौना, कसया, सेवरही, कप्तानगंज, लक्ष्मीगंज और सुकरौली में शनिवार को बन्दी तय की गई है।

प्रशासन ने श्रम प्रवर्तन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि साप्ताहिक बन्दी आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि भोजन, दवा, चिकित्सा, परिवहन, होटल और दुग्ध आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाओं पर यह नियम लागू नहीं होगा।

गर्भवती महिलाओं व बच्चों की जांच में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में धन्वंतरि सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों, सेवाओं की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सूचकांकों की विस्तार से समीक्षा की गई। सीएमओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब क्षम्य नहीं होगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सीएमओ ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर शत-प्रतिशत एनसीडी स्क्रीनिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रसव सेवाओं में सुधार लाने, संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाने तथा लापरवाह आशा कार्यकर्ताओं की पहचान कर रिपोर्ट जिला स्तर पर भेजने को कहा।
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर सीएमओ ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर एमएमडीपी प्रशिक्षण सुनिश्चित कराने और जागरूकता गतिविधियों को और मजबूत करने पर बल दिया। गर्भवती महिलाओं और बच्चों की समयबद्ध जांच, टीकाकरण और पोर्टल पर डाटा फीडिंग को अनिवार्य बताया गया। हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं की नियमित निगरानी और बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रूस-यूक्रेन युद्ध में बड़ा दावा: रूसी एयर डिफेंस ने यूक्रेन का F-16 फाइटर जेट मार गिराया

मॉस्को/कीव (राष्ट्र की परम्परा)। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध और अधिक भीषण होता जा रहा है। रूसी सेना ने दावा किया है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने यूक्रेन का एक F-16 फाइटर जेट मार गिराया है। यदि यह दावा सही साबित होता है, तो यह न केवल यूक्रेन बल्कि अमेरिका के लिए भी एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि F-16 अमेरिका का प्रमुख मल्टी-रोल लड़ाकू विमान है।

रूस का कहना है कि उसके एस-300 एयर डिफेंस सिस्टम ने मात्र दो मिसाइलों में इस फाइटर जेट को पूरी तरह नष्ट कर दिया।

रूसी कमांडर का दावा

रूसिया-1 टीवी को दिए इंटरव्यू में एक रूसी सैन्य कमांडर ने बताया कि एस-300 सिस्टम से दागी गई पहली मिसाइल ने एफ-16 को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त किया, जबकि दूसरी मिसाइल ने उसे पूरी तरह तबाह कर दिया।

कमांडर के मुताबिक, अमेरिका द्वारा यूक्रेन को दिए गए ये एफ-16 विमान रूसी सेना के लिए “सबसे अहम और दिलचस्प लक्ष्य” थे।
उन्होंने कहा,
“इस ऑपरेशन की तैयारी में काफी समय लगा। दुश्मन का दावा था कि यह विमान गिराया नहीं जा सकता, लेकिन हकीकत यह है कि यह भी अन्य विमानों की तरह ही आसमान से गिर सकता है।”

अब तक कितने F-16 खो चुका है यूक्रेन

रूसी कमांडर ने यह भी कहा कि यूक्रेन को अगस्त 2024 से एफ-16 विमान मिलने शुरू हुए थे और अब तक वह चार F-16 फाइटर जेट के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि कर चुका है।

ये भी पढ़ें – बांग्लादेश में हिंदू ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

यूरोपीय देशों से मिले F-16 जेट

बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन को यूरोपीय देशों से वादा किए गए 87 F-16 फाइटर जेट में से अब तक 44 विमान मिल चुके हैं।

ओरेशनिक हाइपरसोनिक मिसाइल का जिक्र

इससे पहले रूस ने दावा किया था कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर कीव की ओर से किए गए ड्रोन हमले का जवाब ओरेशनिक हाइपरसोनिक मिसाइल से दिया गया।

पुतिन के अनुसार, ओरेशनिक एक इंटरमीडिएट-रेंज मिसाइल है, जिसकी गति आवाज की रफ्तार से 10 गुना अधिक बताई जाती है और इसे इंटरसेप्ट करना लगभग नामुमकिन है।

हालांकि रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हालिया हमलों में न्यूक्लियर वॉरहेड का इस्तेमाल नहीं किया गया और यूक्रेन के महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया। इस हमले में अटैक ड्रोन और लंबी दूरी के जमीन व समुद्र से मार करने वाले हथियारों का भी उपयोग किया गया।

बांग्लादेश में हिंदू ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

ढाका (राष्ट्र की परम्परा)। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। फेनी जिले में समीर कुमार दास नामक एक हिंदू ऑटो चालक की बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी उसका बैटरी चालित ऑटो-रिक्शा लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

खून से लथपथ मिला शव

जानकारी के अनुसार, समीर कुमार दास लंबे समय से बैटरी से चलने वाला ऑटो-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। रविवार की रात वह घर नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी।

रात करीब 2 बजे, स्थानीय लोगों ने दक्षिण करीमपुर के मुहुरी बाड़ी इलाके के पास समीर का खून से लथपथ शव देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए फेनी जनरल अस्पताल भेजा गया।

जांच में जुटी पुलिस

दागनभुइयां थाना के प्रभारी अधिकारी (ओसी) मोहम्मद फयज़ुल आजीम ने बताया कि हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। यह वारदात ऑटो-रिक्शा लूट के उद्देश्य से की गई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। मृतक के परिवार की ओर से मामला दर्ज करा दिया गया है।

ये भी पढ़ें – घाटमपुर में मां-बेटे की हत्या से मचा हड़कंप, आरोपी पति फरार

बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते हमले

बांग्लादेश 2024 के विद्रोह के बाद से राजनीतिक और सामाजिक अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है। इस बीच हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर बढ़ते अत्याचार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है।
बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद ने देशभर में अल्पसंख्यक समुदायों पर हो रहे हमलों को लेकर गंभीर चिंता जताई है। संगठन का कहना है कि फरवरी में प्रस्तावित राष्ट्रीय चुनाव नजदीक आने के साथ ही सांप्रदायिक हिंसा खतरनाक स्तर पर पहुंच रही है।

भारत ने जताई कड़ी चिंता

हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर भारत ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के कार्यकाल में बढ़ी हिंसा पर भारत के विदेश मंत्रालय ने चिंता जताई।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अल्पसंख्यकों, उनके घरों और व्यवसायों पर चरमपंथियों द्वारा बार-बार हमले चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से सख्ती से और तुरंत निपटना जरूरी है, क्योंकि अनदेखी से अपराधियों का हौसला बढ़ता है और अल्पसंख्यकों में डर व असुरक्षा गहराती है।

ये भी पढ़ें – भारत–जर्मनी संबंधों में नई ऊर्जा: रक्षा, सुरक्षा और तकनीकी सहयोग को मिलेगा विस्तार

भारत–जर्मनी संबंधों में नई ऊर्जा: रक्षा, सुरक्षा और तकनीकी सहयोग को मिलेगा विस्तार

भारत और जर्मनी के द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ की उपस्थिति में दोनों देशों के बीच एक अहम समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता रक्षा, सुरक्षा और तकनीकी सहयोग को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में लगातार बढ़ता सहयोग भारत और जर्मनी के बीच गहरे आपसी विश्वास और साझा रणनीतिक दृष्टिकोण को दर्शाता है। उन्होंने रक्षा व्यापार से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए जर्मन नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि दोनों देश रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए एक ठोस रोडमैप तैयार करेंगे, जिससे सह-विकास और सह-उत्पादन के नए अवसर खुलेंगे। यह पहल आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी मजबूती प्रदान करेगी।

ये भी पढ़ें – घाटमपुर में मां-बेटे की हत्या से मचा हड़कंप, आरोपी पति फरार

दोनों नेताओं ने आतंकवाद को पूरी मानवता के लिए गंभीर खतरा बताते हुए इसके खिलाफ एकजुट होकर सख्त कार्रवाई जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा के दौरान अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में सुधार की आवश्यकता पर भी सहमति बनी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार को लेकर G4 देशों के माध्यम से हो रहे प्रयासों को अहम बताया गया।

बैठक में यूक्रेन और गाज़ा सहित कई अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। भारत ने एक बार फिर शांतिपूर्ण समाधान और संवाद के जरिए समस्याओं के हल पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-जर्मनी तकनीकी सहयोग हर वर्ष मजबूत हुआ है और इसका असर अब जमीन पर दिखाई दे रहा है। नवीकरणीय ऊर्जा और हरित विकास के क्षेत्र में दोनों देशों की प्राथमिकताएं समान हैं, जिससे एक ग्रीन फ्यूचर की दिशा में साझेदारी और सशक्त होगी।

यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष और राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं, जो दोनों देशों के बीच बढ़ते भरोसे और दीर्घकालिक सहयोग का प्रतीक हैं।

घाटमपुर में मां-बेटे की हत्या से मचा हड़कंप, आरोपी पति फरार

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के घाटमपुर क्षेत्र से एक ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। शारदेपुर गांव में एक महिला और उसके ढाई साल के मासूम बेटे की उनके ही घर में गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस जघन्य अपराध के बाद गांव में सनसनी फैल गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान रूबी देवी (32) और उनके पुत्र लाभांश (ढाई वर्ष) के रूप में हुई है। रविवार देर रात करीब 12 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही घाटमपुर समेत आसपास के कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। घर के अंदर का मंजर इतना भयावह था कि देखने वालों की रूह कांप उठी। मां और बेटे के शव खून से सने पड़े थे और दोनों के गले पर धारदार हथियार से किए गए गहरे वार के निशान मिले।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि घटना के बाद से रूबी देवी का पति सुरेंद्र यादव (35) लापता है। इसी कारण पुलिस को आशंका है कि इस कानपुर हत्या कांड को उसी ने अंजाम दिया हो।

ये भी पढ़ें – बैंक से रुपये निकालते ही बुजुर्ग ठगा गया, कागज की गड्डी थमाकर 26 हजार उड़ाए

वहीं संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस दोहरे हत्याकांड ने न सिर्फ शारदेपुर गांव बल्कि पूरे कानपुर ग्रामीण क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें – कलयुगी बेटे का खौफनाक चेहरा आया सामने, मां को पीटकर किया अधमरा

खिचड़ी मेले को लेकर गोरखनाथ चौक पर अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर चौक में आयोजित होने वाले खिचड़ी मेले को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मेला क्षेत्र को अभेद्य सुरक्षा घेरे में तब्दील कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने गोरखनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन की तैयारियों का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसपी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही, प्रभावी निगरानी और आपातकालीन सेवाओं की तत्परता सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग, पुलिस बल की तैनाती और कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया गया।

ये भी पढ़ें – बैंक से रुपये निकालते ही बुजुर्ग ठगा गया, कागज की गड्डी थमाकर 26 हजार उड़ाए

ड्रोन और CCTV से चप्पे-चप्पे पर नजर

खिचड़ी मेले की सुरक्षा को तकनीकी रूप से और अधिक मजबूत किया गया है। मंदिर परिसर के भीतर 35 CCTV कैमरे और बाहर 65 CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी 24 घंटे निगरानी पुलिस कंट्रोल रूम से की जा रही है। इसके साथ ही दो ड्रोन कैमरों के माध्यम से मेला क्षेत्र, पार्किंग स्थल और प्रमुख आवागमन मार्गों पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिसकर्मियों की भी पर्याप्त संख्या में तैनाती की गई है।

भीड़ और यातायात प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम

भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मंदिर से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर आठ पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं। जाम की स्थिति से बचाव के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। बड़ी गाड़ियों को झंझनपुर चौराहे से थाना सिंदुरिया होते हुए निचलौल मार्ग की ओर डायवर्ट किया जा रहा है, ताकि नगर क्षेत्र में यातायात प्रभावित न हो।

पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शांति, अनुशासन और सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, जिससे खिचड़ी मेले का आयोजन सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

बैंक से रुपये निकालते ही बुजुर्ग ठगा गया, कागज की गड्डी थमाकर 26 हजार उड़ाए

महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महाराजगंज के थाना पनियरा क्षेत्र में दिनदहाड़े ठगी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बैंक से रुपये निकालकर बाहर निकले एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को शातिर ठगों ने अपना शिकार बना लिया। ठगों ने चालाकी से कागज की गड्डी थमाकर 26 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर-6 देव नगर निवासी सुरेश सिंह सोमवार की अपराह्न पंजाब नेशनल बैंक, पनियरा से 26 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ही थे। तभी पहले से घात लगाए दो अज्ञात उच्चकों ने उनसे बातचीत शुरू कर खुद को मददगार बताया और विश्वास में लेकर रूमाल में लिपटी कागज की गड्डी उनके हाथ में थमा दी। इसी दौरान ठग असली रुपये लेकर मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें – कलयुगी बेटे का खौफनाक चेहरा आया सामने, मां को पीटकर किया अधमरा

कुछ देर बाद जब बुजुर्ग ने गड्डी खोलकर देखी तो उसमें कागज निकले, जिससे ठगी का अहसास होते ही वह सकते में आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर थाना पनियरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस बैंक परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। दिनदहाड़े बैंक के पास हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से बैंक व बाजार क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी और मामले का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – नौतनवां में बड़ी कार्रवाई: साधारण दिखने वाली कार से निकली 18 किलो चरस

कलयुगी बेटे का खौफनाक चेहरा आया सामने, मां को पीटकर किया अधमरा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महाराजगंज के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुकरहर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही जन्म देने वाली मां पर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी-डंडों और लात-घूंसों से की गई बेरहमी भरी पिटाई में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवक की पहचान ऋषिकेश यादव के रूप में हुई है, जो अक्सर घर से बाहर रहता था। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह जैसे ही वह घर पहुंचा, बिना किसी स्पष्ट कारण के अपनी मां सलहंता देवी पत्नी बालकिशुन यादव पर अचानक हमला कर दिया। युवक ने पहले मां को जमीन पर गिराया और फिर लाठी-डंडों से तब तक पीटता रहा, जब तक वह अधमरी नहीं हो गई।

महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और किसी तरह युवक को काबू में किया। ग्रामीणों की तत्परता से महिला की जान बच सकी, अन्यथा बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था।

ये भी पढ़ें – नौतनवां में बड़ी कार्रवाई: साधारण दिखने वाली कार से निकली 18 किलो चरस

बताया जा रहा है कि ऋषिकेश यादव अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा है। उसने यह अमानवीय कदम क्यों उठाया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है, हालांकि गांव में चर्चा है कि लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद के चलते यह घटना हुई।

घटना की सूचना मिलते ही ठूठीबारी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पीड़िता की तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नौतनवां में बड़ी कार्रवाई: साधारण दिखने वाली कार से निकली 18 किलो चरस

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत–नेपाल सीमा से सटे महराजगंज जिले के नौतनवां थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 18 किलोग्राम चरस की खेप बरामद की है। इस दौरान गाजीपुर निवासी तस्कर हेमंत सिंह को मौके से गिरफ्तार किया गया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 4 बजे गोरखपुर–सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर संपतिंहा पुलिस चौकी के सामने संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी में लगे सीएनजी सिलेंडर के नीचे छुपाकर रखी गई 38 पैकेट चरस बरामद हुई, जिसका कुल वजन 18 किलोग्राम निकला।

मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में नौतनवां थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव और एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे अभियान की निगरानी की। संपतिंहा चौकी प्रभारी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना के बाद पहले से ही घेराबंदी कर ली गई थी, जिससे तस्कर को भागने का मौका नहीं मिला।

ये भी पढ़ें – अंक ज्योतिष से खुलेंगे सफलता और सावधानी के राज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चरस कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किस स्थान पर की जानी थी।

सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण मामले में अंतर्राज्यीय और अंतरराष्ट्रीय तस्करी के एंगल से भी जांच तेज कर दी गई है। पुलिस और एसएसबी अधिकारियों ने इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है और कहा है कि भविष्य में भी ऐसे संयुक्त अभियान और सख्ती से जारी रहेंगे।

रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोच्च कार्य : प्रो. पूनम टंडन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोच्च कार्य है और युवाओं को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।रक्त संग्रह का कार्य डॉ. जे. के. मिश्र के नेतृत्व में गुरु श्री गोरक्षनाथ ब्लड सेंटर की टीम द्वारा किया गया। शिविर में कुल 35 रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 18 ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया।कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सत्यपाल सिंह ने विषय प्रवर्तन किया। डॉ. आमोद राय ने स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ. श्री प्रकाश सिंह, डॉ. नुपुर सिंह, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. पवन कुमार, डॉ. दुर्गेश पाल, डॉ. कुसुम रावत, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. सुशील कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक व कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।