Wednesday, May 6, 2026
Home Blog Page 172

आज का दिन कितना शुभ? पंचांग से जानें पूरे दिन का फल

🪔 आज का पंचांग 2 फरवरी 2026: शुभ योग, राहुकाल, नक्षत्र और मुहूर्त की संपूर्ण जानकारी


आज का दिन पंचांग की दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल, शुभ योगों का निर्माण और मुहूर्तों की उपलब्धता के कारण 2 फरवरी 2026, सोमवार को कई मांगलिक और शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जा रहा है।
हिंदू पंचांग के अनुसार तिथि, वार, नक्षत्र, योग, करण और शुभ-अशुभ काल देखकर ही किसी भी कार्य की शुरुआत करना श्रेष्ठ माना गया है।
इस लेख में हम आपको आज का संपूर्ण पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, यमगण्ड, गुलिक काल, दिशा शूल और ग्रहों की स्थिति की विस्तृत और सरल जानकारी दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें – मगहर महोत्सव में “गंगा अवतरण” नृत्य-नाटिका ने बांधा समां

आज का पंचांग – Aaj Ka Panchang 2 February 2026

🔹 तिथि- शुक्ल पक्ष प्रतिपदा – रात 01:52 AM तक (3 फरवरी तक)
शुक्ल पक्ष द्वितीया – इसके बाद प्रारंभ
🔹 वार- सोमवार (भगवान शिव को समर्पित)
🔹 नक्षत्र- अश्लेशा – रात 10:47 PM तक
मघा – इसके बाद प्रारंभ
🔹 योग- आयुष्मान योग – सुबह 07:21 AM तक
सौभाग्य योग – सुबह 04:46 AM (3 फरवरी) तक
शोभन योग – इसके बाद
🔹 करण- बालव करण – दोपहर 02:41 PM तक
कौलव करण – रात 01:52 AM (3 फरवरी) तक
तैतिल करण – इसके बाद

ये भी पढ़ें – वाको इंडिया इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग कप में तिरंगा लहराने उतरेंगे डीडीयू के सनी सिंह

🌙 चंद्र और सूर्य की स्थिति
चंद्र राशि:कर्क – रात 10:47 PM तक
सिंह – इसके बाद
सूर्य राशि:मकर
🌄 सूर्य और चंद्र समय
सूर्योदय: 07:09 AM
सूर्यास्त: 06:01 PM
चंद्रोदय: 06:33 PM
चंद्रास्त: 07:27 AM
शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)
✨ ब्रह्म मुहूर्त
05:24 AM से 06:16 AM
ध्यान, साधना, अध्ययन और आध्यात्मिक कार्यों के लिए श्रेष्ठ समय।
अभिजित मुहूर्त
12:13 PM से 12:57 PM
बिना पंचांग देखे भी किसी भी शुभ कार्य के लिए उत्तम।
✨ गोधूलि मुहूर्त
05:59 PM से 06:25 PM
पूजा, संध्या वंदन और धार्मिक कार्यों के लिए शुभ।

ये भी पढ़ें – बरठा चौराहा स्थित राष्ट्रीय समानता दल कार्यालय में मनाई गई संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती

⚠️ अशुभ मुहूर्त (Ashubh Kaal)
❌ राहुकाल
08:30 AM से 09:52 AM
इस समय कोई भी नया या महत्वपूर्ण कार्य न करें।
❌ यमगण्ड
11:13 AM से 12:35 PM
❌ गुलिक काल
01:56 PM से 03:18 PM
❌ दुर्मुहूर्त
12:57 PM से 01:40 PM
03:07 PM से 03:51 PM
🧭 दिशा शूल
पूर्व दिशा
यदि यात्रा आवश्यक हो तो दही या मीठा सेवन कर निकलना शुभ माना जाता है।
🕉️ आज के दिन का धार्मिक महत्व
सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है।
आज आयुष्मान और सौभाग्य योग बनने से स्वास्थ्य, धन और सौभाग्य में वृद्धि के संकेत मिलते हैं।
शिव पूजा, रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप और चंद्र शांति के लिए यह दिन विशेष फलदायी माना गया है।

ये भी पढ़ें – संत रविदास ने जात पात का खंडन कर दिखाया आत्मज्ञान का मार्ग – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

📌 आज क्या करें और क्या न करें
✔️ शुभ कार्य
गृह प्रवेश
नामकरण
पूजा-पाठ
शिक्षा आरंभ
निवेश (शुभ मुहूर्त में)
अशुभ कार्य
राहुकाल में यात्रा
विवाद या वाद-विवाद
नया व्यापार प्रारंभ (अशुभ काल में)
📖 आज का पंचांग क्यों देखें?
हिंदू धर्म में पंचांग केवल तिथि बताने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन की दिशा तय करने वाला मार्गदर्शक है।
सही मुहूर्त में किया गया कार्य सफलता और सकारात्मक परिणाम देता है।
📢 DISCLAIMER
यह पंचांग विभिन्न धार्मिक ग्रंथों, मान्यताओं और उपलब्ध पंचांग स्रोतों पर आधारित है।
किसी भी व्यक्तिगत, आर्थिक या वैवाहिक निर्णय से पहले संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

केंद्रीय बजट 2026: मध्यम वर्ग, किसान और युवाओं को क्या मिला?

संतुलन की पतली रस्सी पर बजट 2026: आर्थिक अनुशासन, विकास और मध्यम वर्ग की उम्मीदें

1 फरवरी 2026 को संसद में पेश केंद्रीय बजट 2026 ने यह स्पष्ट कर दिया कि सरकार आर्थिक अनुशासन और जनता की आकांक्षाओं के बीच एक संतुलित राह चुन रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण में स्थिरता, निरंतरता और दीर्घकालिक विकास पर जोर दिया। यह Budget 2026 किसी लोकलुभावन घोषणा का दस्तावेज नहीं, बल्कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की यथार्थवादी रूपरेखा है।

ये भी पढ़ें – कृषि बजट 2026: किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस

पिछले वर्ष की 6.8% जीडीपी वृद्धि के बावजूद वैश्विक मंदी, अमेरिका-चीन व्यापार तनाव और घरेलू मुद्रास्फीति जैसी चुनौतियां मौजूद हैं। ऐसे में केंद्रीय बजट 2026 का संतुलित दृष्टिकोण उल्लेखनीय है।
राजकोषीय घाटा जीडीपी का 4.3% तय किया गया है, जो पूर्व लक्ष्य से कम है। यह वित्तीय अनुशासन का मजबूत संकेत है। पूंजीगत व्यय 12.2 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है, जो बुनियादी ढांचे, डिजिटल तकनीक, टियर-2 व टियर-3 शहरों और PPP मॉडल पर केंद्रित है। संपत्ति मुद्रीकरण से 10 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

ये भी पढ़ें – पाकिस्तान की बड़ी जीत, उस्मान तारिक के एक्शन पर उठा विवाद

राजमार्गों के लिए 50,000 किमी, रेलवे के लिए 2.5 लाख करोड़, और राज्यों को 50 वर्षीय ब्याज-मुक्त 1.5 लाख करोड़ का प्रावधान भविष्य के निवेश को मजबूत करता है। सवाल यही है—क्या यह निवेश गांव और कस्बों तक रोजगार पहुंचा पाएगा?
मध्यम वर्ग, जो देश की जीडीपी का लगभग 40% योगदान देता है, उसे Budget 2026 Highlights में ठोस राहत मिली। पुरानी कर व्यवस्था में मानक कटौती 1 लाख रुपये, नई कर व्यवस्था में 5 लाख तक शून्य कर, शिक्षा ऋण पर TCS समाप्त, किराया TDS सीमा 6 लाख, दो स्व-व्यवहृत घरों पर कर राहत और ITR समयसीमा 4 वर्ष—ये सभी कदम भरोसे की राजनीति को दर्शाते हैं। कर कानूनों को सरल बनाना अनुपालन को आसान करेगा, बशर्ते जमीनी अमल प्रभावी हो।
कृषि बजट 2026 में पीएम धन-धान्य योजना का विस्तार, फसल विविधीकरण, सिंचाई-भंडारण, किसान क्रेडिट कार्ड सीमा में वृद्धि, मत्स्य पालन और ग्रामीण क्रेडिट स्कोरिंग जैसे प्रावधान शामिल हैं। मनरेगा और एसएचजी के जरिए ग्रामीण आय को सहारा मिलेगा। हरियाणा जैसे राज्यों में यह पहल गेहूं-धान चक्र से बाहर निकलने में मददगार होगी।

ये भी पढ़ें – जिले में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई संत रविदास जयंती

महिला सशक्तीकरण के लिए लक्ष्मी वंदना योजना का विस्तार, स्वरोजगार ऋण पर गारंटी हटाना और पंचायतों के लिए 10,000 करोड़ का प्रावधान महत्वपूर्ण है। Budget 2026 में महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को मजबूती देने की स्पष्ट मंशा दिखती है।
युवा और शिक्षा के लिए 1.35 लाख करोड़, 50 नए IIT व मेडिकल कॉलेज, स्किल इंडिया के लिए 2 लाख करोड़, और स्टार्टअप फंड 50,000 करोड़—ये घोषणाएं रोजगार-केंद्रित विकास की दिशा तय करती हैं। चुनौती यही है कि शिक्षा-उद्योग की खाई कैसे भरी जाए।
तकनीक और हरित ऊर्जा पर विशेष जोर—AI केंद्र, 5G, डिजिटल इंडिया (1 लाख करोड़) और स्वच्छ ऊर्जा (5 लाख करोड़)—भारत को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे ले जाने का प्रयास है।

ये भी पढ़ें – जिले में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई संत रविदास जयंती

अंततः Budget 2026 गरीब, किसान, महिला और युवा पर केंद्रित 10 प्रमुख क्षेत्रों का रोडमैप है। दिशा स्पष्ट है—अब क्रियान्वयन की गति और ईमानदारी ही इसकी सफलता तय करेगी।
🧾 लेखिका का परिचय
डॉ. प्रियंका सौरभ
पीएचडी (राजनीति विज्ञान) | कवयित्री | सामाजिक चिंतक | स्तंभकार
उब्बा भवन, आर्यनगर, हिसार (हरियाणा) – 125005

माघी पूर्णिमा पर जिले भर में श्रद्धा से मनी संत रविदास जयंती

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनपद में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक धार्मिक उत्साह देखने को मिला। विभिन्न आयोजनों में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता रही, जिससे सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश मजबूत हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के 36 स्थानों पर संत रविदास की प्रतिमाएं स्थापित की गईं, जिनमें से 27 स्थानों से भव्य शोभायात्राएं और जुलूस निकाले गए। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए ध्वज और बैनर के साथ जुलूस में शामिल हुए। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर जुलूसों का स्वागत किया गया।
हुसैनपुर में निकले जुलूस में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। यहां संत रविदास की प्रतिमा को सुसज्जित पालकी में विराजमान कर पूरे क्षेत्र में भ्रमण कराया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जयघोष करते हुए भक्ति भाव से सहभागिता की। जगह-जगह भंडारे और प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था रही।
मलेजी, बरहुचा, खरीद, काजीपुर, बघुड़ी, शहीद सहित दर्जनों गांवों और कस्बों में पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और सत्संग आयोजित हुए। वक्ताओं ने संत रविदास के संदेश—समानता, मानवता और जाति-पांति से ऊपर उठकर समाज सेवा—पर प्रकाश डाला।
राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने भी कार्यक्रमों में भागीदारी की। बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष सिकंदर कुमार गौतम ने भरोसा और गाजीपुर में स्थापित प्रतिमाओं का फीता काटकर उद्घाटन किया और संत रविदास के विचारों को समाज के लिए मार्गदर्शक बताया।
हुसैनपुर में रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने भक्ति गीत, झांकियां और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से संत रविदास के जीवन प्रसंगों को मंच पर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जनपद भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे और सभी आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।

केंद्रीय बजट सतत विकास के लिए मजबूत आधार: विजय कुशवाहा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन विजय कुशवाहा ने केंद्रीय बजट 2026–27 को संतुलित, विकासोन्मुख और दूरदर्शी बताते हुए कहा कि यह बजट राजकोषीय अनुशासन बनाए रखते हुए देश की आर्थिक वृद्धि को नई गति देने वाला है।
उन्होंने कहा कि बजट में बुनियादी ढांचे, विनिर्माण और आय-वृद्धि पर सरकार का निरंतर फोकस भारत की आर्थिक मजबूती को और सुदृढ़ करेगा। पूंजीगत व्यय में की गई उल्लेखनीय वृद्धि से अवसंरचना आधारित विकास को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्रीय संपर्क बेहतर होगा। इसका लाभ कोर इंडस्ट्रीज़, एमएसएमई तथा उनसे जुड़े क्षेत्रों को देशभर में मिलेगा।
विजय कुशवाहा ने कहा कि घरेलू विनिर्माण और रणनीतिक उद्योगों पर दिया गया विशेष जोर आत्मनिर्भर भारत के दीर्घकालिक लक्ष्य के अनुरूप है। आपूर्ति शृंखलाओं को मजबूत करने और आयात पर निर्भरता कम करने से उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ेगी और निजी निवेश को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि कर सरलीकरण और मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति बढ़ाने से उपभोग मांग में वृद्धि होगी, जिसका सकारात्मक प्रभाव आवास, खुदरा, एफएमसीजी और सेवा क्षेत्रों पर देखने को मिलेगा।
अंत में उन्होंने कहा कि राजकोषीय समेकन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता नीतिगत स्थिरता का संकेत देती है, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत होगा। यदि बजट प्रावधानों का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन किया गया, तो केंद्रीय बजट 2026–27 देश को सतत आर्थिक विकास की दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान करेगा।

समाज में समरसता का संदेश देते हुए मनी संत रविदास जयंती

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर पर संत रविदास की जयंती नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल के द्वारा आरती-पूजन के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अध्यक्ष ने संत रविदास के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए सभी से समाज में समरसता और भाईचारे का संदेश फैलाने का आह्वान किया।
जयंती समारोह के दौरान महाप्रसाद का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की सफलता में मंदिर के पुजारी संत राम मिलन दास और अध्यक्ष शंभू दयाल भारती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर बिकाऊ प्रसाद, कालीचरण प्रसाद, डॉ. शैलेंद्र जायसवाल, दिनेश कुमार जायसवाल (बसपा नगर अध्यक्ष), अजय कुमार बौद्ध, पवन विश्वकर्मा, रवि कुमार, राजेश निषाद, प्रमोद कुमार मिश्रा, रमेश राजभर, सुभाष राजभर, संत श्याम बिहारी दास, दीपक कुमार, संतोष सिंह, डॉ. चंद्रभान निषाद, कमलेश दास, पारसनाथ यादव, रतन वर्मा, सतीश कुमार, सदानंद, द्रोपती देवी, संगीता देवी, नीलू यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

घरेलू विवाद में माँ-बेटे ने खाया विषाक्त पदार्थ, जिला अस्पताल में भर्ती

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गाँव में रविवार शाम घरेलू विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया, जब विशाल सिंह (22) और उनकी माँ शारदा सिंह (47) ने कथित रूप से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिवार और ग्रामीणों में इस घटना से गहरा सदमा फैल गया।
मिली जानकारी के अनुसार विवाद का कारण कुछ किलो चावल बेचने को लेकर चल रही पारिवारिक कलह थी। तनाव रविवार शाम तक बढ़ गया और माँ-बेटे ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया।
परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत डायल 108 से संपर्क किया और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदरपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
स्थानीय लोगों ने सीएचसी सिकंदरपुर की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि गंभीर मामलों में पर्याप्त दवाइयाँ और विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होते, जिससे मरीजों को जिला अस्पताल भेजा जाता है और उपचार में देरी होती है।
पुलिस ने घटना की पुष्टि की है और कहा कि परिजनों से बातचीत के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिवार सदमे में है और गांव में मातम का माहौल है।
विशेषज्ञों का मानना है कि आर्थिक तंगी, पारिवारिक तनाव और संवाद की कमी ऐसे कदमों की ओर ले जा सकते हैं। प्रशासन और समाज के लिए यह चेतावनी है कि मानसिक तनाव और पारिवारिक विवादों को समय रहते सुलझाना जरूरी है।

युवा चेतना समिति का रजत जयंती स्वर्ण पदक समारोह 3 फरवरी को

0

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। युवा चेतना समिति, गोरखपुर के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर 25वां स्वर्ण पदक सम्मान समारोह 3 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे गोकुल अतिथि भवन के सभागार में आयोजित होगा। समारोह में समाज, साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, संस्कृति और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्योगपति अतुल सर्राफ शामिल होंगे।
कर्मवीर सम्मान 2025 समाजसेवी राजेश सिंह दयाल (देवरिया) को तथा श्रमवीर सम्मान 2025 रोजगार सृजन में योगदान के लिए आर. एन. सिंह, अध्यक्ष चेम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज, गोरखपुर को दिया जाएगा। सशक्त नारी शक्ति सम्मान कौशल्या देवी को प्रदान किया जाएगा।
चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. बिट्ठल दास मोदी सम्मान से डॉ. आर. एन. सिंह (शिशु रोग विशेषज्ञ) और डॉ. कमलेश श्रीवास्तव (अरोड़ा) सम्मान से वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मिता मोदी को सम्मानित किया जाएगा।
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राम कठिन सिंह (मऊ) को डॉ. अर्चना सिंह साहित्य शिखर सम्मान तथा शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. तेज प्रताप सिंह को डॉ. रामरक्षा पाण्डेय स्मृति सम्मान प्रदान किया जाएगा। लोकगायक राम दरस को संगीत शिखर सम्मान और वरिष्ठ रंगकर्मी रवि शंकर खरे को नाटक कला शिखर सम्मान मिलेगा।
वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश मोहन सरकार को विधि व्यवसाय शिखर सम्मान, वरिष्ठ रंगकर्मी रीना श्रीवास्तव को नारी शक्ति सम्मान तथा समाज सेवा में दीर्घकालिक योगदान के लिए पुष्प दंत जैन को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा। प्रो. अनुभूति दूबे को युवा चेतना रजत जयंती सम्मान से नवाजा जाएगा।
खेल जगत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को पूर्वांचल खेल भूषण पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ियों को पूर्वांचल खेल निधि पुरस्कार तथा उदीयमान खिलाड़ियों को पूर्वांचल युवा चेतना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
समारोह का दूसरा सत्र सायं 7 बजे आयोजित होगा, जिसमें सांस्कृतिक संध्या के अंतर्गत स्थानीय कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। इस सत्र की मुख्य अतिथि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन होंगी, जबकि अध्यक्षता रणविजय सिंह करेंगे।
आयोजन की जानकारी प्रेस वार्ता में समिति पदाधिकारियों ने दी और विश्वास जताया कि यह समारोह समाज में सेवा, उत्कृष्टता और रचनात्मक चेतना को नई दिशा देगा।

फार्मर रजिस्ट्री से कोई भी किसान न रहे वंचित: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने विकासखंड घुघली अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलवा तिवारी में फॉर्मर रजिस्ट्री निर्माण को लेकर आयोजित विशेष अभियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंच कर अब तक की गई फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।
पंचायत सहायक द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि विशेष अभियान के अंतर्गत आज कुल आठ किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री सफलतापूर्वक की गई है। इस पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र किसान फॉर्मर रजिस्ट्री से वंचित न रहने पाए। उन्होंने कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री भविष्य में किसान सम्मान निधि सहित सभी कृषि से जुड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अनिवार्य होगी।
उन्होंने कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री के माध्यम से सरकार का उद्देश्य एक किसान–एक दस्तावेज की व्यवस्था को लागू करना है, जिससे किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी और अनावश्यक कागजी औपचारिकताओं से राहत मिलेगी। उन्होंने उपस्थित किसानों और ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने आस-पास के अन्य किसानों को भी इस अभियान के प्रति जागरूक करें, ताकि जिन किसानों की अभी तक फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं हो सकी है, वे शीघ्र अपना पंजीकरण करा सकें।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी घुघली को निर्देशित किया कि फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य की नियमित समीक्षा करते हुए इसे समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र किसान इस व्यवस्था से जुड़े और सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त कर सके।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी घुघली राजकुमार, नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

यूजीसी के खिलाफ सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

जिला मुख्यालय रहा बंद

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। यूजीसी प्रावधानों के विरोध में रविवार को जिला मुख्यालय खलीलाबाद पूरी तरह बंद रहा। सवर्ण समाज के हजारों लोग सड़कों पर उतरे और जोरदार प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि समाज को विभाजित करने वाला कोई भी कानून किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
खलीलाबाद के जूनियर हाईस्कूल मैदान से दोपहर में विशाल विरोध मार्च निकाला गया, जो मेंहदावल बाईपास चौक पहुंचा। वहां धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर यूजीसी के विवादित प्रावधानों को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की मांग की।
धरना स्थल पर युवा नेता शुभम राय ने कहा कि यूजीसी के नाम पर ऐसे प्रावधान लागू करने की कोशिश की जा रही है, जो समाज को बांटने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता की रक्षा के लिए है। यदि ऐसे प्रावधान वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
इस विरोध प्रदर्शन में सवर्ण समाज के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने भाग लिया, जिससे आंदोलन ऐतिहासिक बन गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल शांतिपूर्ण बना रहा, वहीं किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया।

केंद्रीय बजट 2026 विकसित भारत की मजबूत आधारशिला: संतोष सिंह

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्रीय बजट 2026 को विकसित भारत की मजबूत आधारशिला बताते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह ने कहा कि यह बजट खेतों की खुशहाली से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तेज़ रफ्तार तक देश को नई दिशा देने वाला है। गांव की पगडंडी से लेकर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार तक, बजट में समावेशी विकास की स्पष्ट झलक दिखाई देती है।

संतोष सिंह ने कहा कि बजट में स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण, तीर्थ स्थलों के संरक्षण और सम्मान के साथ-साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह बजट युवाओं, महिलाओं और किसानों के सपनों को नई शक्ति देने वाला है, जिससे रोजगार, शिक्षा, तकनीक और बुनियादी सुविधाओं का व्यापक विस्तार संभव होगा।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प और अगले 25 वर्षों के स्पष्ट रोडमैप को दर्शाने वाला यह बजट देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में निर्णायक कदम है। उन्होंने इस बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह हर भारतीय के सुनहरे भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा।

भव्य कलश यात्रा के साथ 13वें श्री श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की अपार भीड़

महराजगंज (राष्ट्र परम्परा)। जनपद महराजगंज के परतावल क्षेत्र में आयोजित होने वाले श्री श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य कलश यात्रा निकालकर किया गया। यह महायज्ञ विगत 13 वर्षों से निरंतर श्रद्धा और आस्था के साथ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के अलावा दूर-दराज से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेते हैं।
कलश यात्रा दोपहर लगभग एक बजे परतावल बाजार स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ हुई, जहां वैदिक रीति से जल भरकर यात्रा पुनः परतावल बाजार, कुर्मी टोला, त्रिपाठी चौक, इमिलियां मार्ग होते हुए धनगड़ा पहुंच कर संपन्न हुई। हाथी-घोड़े, बैंड-बाजे और पारंपरिक वेशभूषा में सजी कन्याओं की अगुवाई में निकली इस यात्रा में भक्ति, उत्साह और उल्लास का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। जयघोष और भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
महायज्ञ के मुख्य यजमान राजेंद्र मद्धेशिया रहे। वैदिक आचार्य पंडित अंशुमान शुक्ल द्वारा मंत्रोच्चार किया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने वैदिक पूजन कर कन्याओं के साथ परिक्रमा करते हुए कलश यात्रा का विधिवत शुभारंभ कराया।
आयोजकों के अनुसार यह महायज्ञ 2 फरवरी से 10 फरवरी तक चलेगा। प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक प्रसिद्ध प्रवचनकर्ता टुनटुन मिश्र द्वारा धर्मोपदेश दिया जाएगा, जबकि प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से अयोध्या धाम की श्री राम जानकी रामलीला मंडल द्वारा भव्य रामलीला का मंचन किया जाएगा।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से चौकी प्रभारी परतावल अमित सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे और व्यवस्था को सुचारू रूप से संभालते रहे। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।
महायज्ञ के संरक्षक तिलकधारी मद्धेशिया, अध्यक्ष रविंद्रनाथ मिश्र, उपाध्यक्ष रामनाथ प्रजापति, इंजीनियर मनीष गुप्ता, द्वारिका वर्मा, गोविंद वर्मा, मिंटू सिंह, शिवम दुबे, जयप्रकाश मद्धेशिया, बाल्मीकि, हरिद्वार विश्वकर्मा, सीताराम सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें।

केंद्रीय बजट का सजीव प्रसारण, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, मिठाई बांटकर जताई खुशी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर जनपद महराजगंज में खासा उत्साह देखने को मिला। रविवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के महराजगंज स्थित आवास पर केंद्रीय बजट का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सामूहिक रूप से देखा और सुना। इस दौरान कार्यकर्ताओं में बजट को लेकर उत्साह और विश्वास का माहौल बना रहा।
बजट प्रसारण के दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी प्रावधानों पर गहन चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने वाला है, जिसमें गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। बजट में रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचे के विस्तार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के साथ-साथ ग्रामीण विकास को नई गति देने वाले प्रावधानों को सराहा गया।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह बजट संतुलित और दूरदर्शी है, जो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जनहित को सर्वोपरि रखकर नीतिगत फैसले ले रही है। बजट में किसानों के लिए समर्थन, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, महिलाओं के सशक्तिकरण और मध्यम वर्ग को राहत देने वाले प्रावधानों से देश को नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। साथ ही यह संकल्प लिया गया कि केंद्र सरकार की योजनाओं और बजट में शामिल प्रावधानों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी, ताकि आम नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में सानन्द पटेल, लालजी गुप्ता, शिवांश अग्रहरी, अभिषेक त्रिपाठी,आकाश श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, शाहिद अली, आकाश अग्रहरी, अरविंद खरवार, राहुल त्रिपाठी, बदरूद्दीन, शिवम पाण्डेय, मृत्युंजय पटेल, दयाशंकर रौनियार, विश्वामित्र पटेल, उग्रसेन, सन्नी अग्रहरी, राकेश गुप्ता एवं श्याम नारायण यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

भाजपा सरकार में महंगाई बेरोजगारी से जनता त्रस्त- रणवीर


देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)।
रविवार को समाजवादी यूथ फ्रंटल संगठन के कार्यकर्ताओं ने लोहिया वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत कन्नौजिया के नेतृत्व में सदर ब्लॉक के बांकी में पीडीए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों युवकों व युवतियों को मतदाता सूची से जोड़ा गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा की भाजपा सरकार में जनता महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार से त्रस्त है। भाजपा ने युवाओं को धोखा देने का कार्य किया है। भाजपा सरकार पूरी तरह छात्र, नौजवान, बेरोजगार विरोधी है। प्रदेश का युवा भाजपा की नौजवान एवं बेरोजगार विरोधी मानसिकता को समझ चुका है। प्रदेश का युवा तेजी से समाजवादी पार्टी से जुड़ रहा है।
समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि आने वाले 2027 में नौजवान भाजपा को सत्ता से उखाड़ने का काम करेंगे। समाजवादी यूथ फ्रंटल संगठन के नौजवान गांव गाँव जाकर पीडीए जन जागरूकता अभियान के माध्यम से नौजवानों को प्रशिक्षित कर संगठन से जोड़ने का काम कर रहे हैं। इस दौरान गुड्डू यादव, गोपाल यादव, सचिन चौरसिया, रवि गोंड,छोटू विश्वकर्मा, पिंटू प्रसाद, पन्नेलाल कुशवाहा, नीरज चौहान, पिंटू पाल आदि मौजूद रहे।

पुरानी बलिया में सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त, गरजेगा बुलडोजर — सिटी मजिस्ट्रेट

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
जनपद प्रशासन अब अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई के मूड में है। हाल ही में भू-राजस्व विभाग की टीम ने सीआरओ त्रिभुवन के नेतृत्व में पुरानी बलिया क्षेत्र में सरकारी जमीनों का चिन्हांकन किया था। जांच के दौरान सामने आया कि कई स्थानों पर भू-माफियाओं द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कराए गए हैं।इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध कब्जाधारियों को बख्शा नहीं जाएगा। नगर मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा ने बताया कि चिन्हित की गई सरकारी जमीनों पर हुए अवैध निर्माणों को जल्द ही ध्वस्त किया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

देवरिया में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, क्रिटिकल कॉरिडोर टीम हुई हाईटेक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात नियमों के सख्त अनुपालन को सुनिश्चित करने की दिशा में पुलिस प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद की क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों को आधुनिक यातायात उपकरणों के उपयोग को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाने और यातायात नियमों के उल्लंघन जैसी गंभीर समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।
यातायात व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में पहल
जनपद देवरिया में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यातायात प्रभारी देवरिया गुलाब सिंह ने स्वयं प्रशिक्षण का नेतृत्व करते हुए पुलिसकर्मियों को आधुनिक तकनीकी उपकरणों की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आज के समय में केवल मैन्युअल चेकिंग पर्याप्त नहीं है, बल्कि तकनीक का सही उपयोग ही सड़क सुरक्षा को मजबूत बना सकता है।
चार थाना क्षेत्रों की टीमों को मिला प्रशिक्षण
यह विशेष प्रशिक्षण थाना कोतवाली, गौरीबाजार, रामपुर कारखाना एवं थाना रूद्रपुर क्षेत्र की क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों को दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को स्पीडोमीटर, ब्रेथ एनालाइजर और बॉडीवॉर्न कैमरा जैसे आधुनिक उपकरणों के सही, कानूनी और प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई।
स्पीडोमीटर से ओवरस्पीडिंग पर सख्त कार्रवाई
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि स्पीडोमीटर के माध्यम से निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार से चलने वाले वाहनों की सटीक पहचान की जाएगी। ओवरस्पीडिंग सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है, ऐसे में इस तकनीक के जरिए तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इससे न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि वाहन चालकों में भी नियमों के प्रति डर और जागरूकता पैदा होगी।
ब्रेथ एनालाइजर से नशे में वाहन चलाने वालों पर नकेल
नशे की हालत में वाहन चलाना सड़क सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा माना जाता है। यातायात प्रभारी ने बताया कि ब्रेथ एनालाइजर की मदद से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की तुरंत पहचान की जाएगी। ऐसे चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे जनपद में ड्रंक एंड ड्राइव की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगेगी।
बॉडीवॉर्न कैमरा से पारदर्शिता और भरोसा
बॉडीवॉर्न कैमरा के उपयोग को लेकर भी पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बॉडी कैमरा से हर कार्रवाई रिकॉर्ड होगी, जिससे पुलिस की कार्यवाही में पारदर्शिता आएगी। इससे एक ओर जहां अनावश्यक विवादों से बचा जा सकेगा, वहीं दूसरी ओर आम जनता का पुलिस पर भरोसा भी बढ़ेगा।
ई-रिक्शा के विरुद्ध चला विशेष चेकिंग अभियान
प्रशिक्षण के साथ-साथ कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा वाहनों के खिलाफ एक विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया गया। इस दौरान ई-रिक्शा चालकों के कागजातों की गहन जांच की गई। जिन वाहनों के दस्तावेज पूर्ण एवं वैध पाए गए, उन्हें नियमानुसार नंबरिंग प्रदान की गई।
वहीं जिन ई-रिक्शा चालकों के पास आवश्यक कागजात नहीं थे या जो यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे, उन्हें मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और भविष्य में नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई।
यातायात पुलिस का मुख्य उद्देश्य
यातायात प्रभारी गुलाब सिंह ने स्पष्ट किया कि इस पूरे अभियान और प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनता को दंडित करना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। नियमों का पालन करने से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और अनमोल जानें बचाई जा सकती हैं।
आम जनता से सहयोग की अपील
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें और नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें। पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से ही सुरक्षित सड़कों का सपना साकार हो सकता है।
देवरिया में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त रुख
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम इस बात का संकेत है कि देवरिया पुलिस अब सड़क सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षित पुलिस बल और सख्त निगरानी के माध्यम से आने वाले दिनों में जनपद की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।