Tuesday, May 5, 2026
Home Blog Page 141

नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

सलेमपुर(राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत क्षेत्र के एक वार्ड से नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसी वार्ड का रहने वाला युवक 6 फरवरी को उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। काफी तलाश के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें – छात्रवृत्ति आवेदन में सुधार का अंतिम अवसर, 13 फरवरी तक करें त्रुटि सुधार

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मंगलवार को वार्ड निवासी पवन राजभर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
इस संबंध में मामले के प्रवाहित निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। किशोरी की बरामदगी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

इनायत नगर चौराहे पर जोरदार टक्कर! दो बाइकों की भिड़ंत में महिला समेत चार घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा– बृजमनगंज मार्ग पर मंगलवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इनायत नगर चौराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फरेंदा की ओर से आ रही बाइक और बृजमनगंज की तरफ से आ रही दूसरी बाइक जैसे ही इनायत नगर चौराहे के समीप पहुंचीं, तभी आमने- सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें – अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। तत्पश्चात एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बनकटी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया।
प्रभारी थानाध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा ने बताया कि हादसे में ग्राम सभा नयनसर, टोला हरसाय पुर निवासी दो युवक आशिफ और अशरफ घायल हुए हैं। वहीं ग्राम सभा लेहड़ा, टोला महजिदिया निवासी संगीता और जनार्दन भी गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें – अंत्योदय से राष्ट्रोदय तक: पंडित दीनदयाल उपाध्याय का कालजयी चिंतन

स्थानीय लोगों का कहना है कि इनायत नगर चौराहे पर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से चौराहे पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
फिलहाल घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

छात्रवृत्ति आवेदन में सुधार का अंतिम अवसर, 13 फरवरी तक करें त्रुटि सुधार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। शैक्षिक सत्र 2025–26 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्रों में हुई त्रुटियों को सुधारने का अंतिम अवसर 13 फरवरी, 2026 तक दिया गया है।
जारी समय-सारिणी के अनुसार छात्र 10 फरवरी से 13 फरवरी, 2026 के बीच अपने स्तर से ऑनलाइन आवेदन में की गई गलतियों को ठीक कर सकते हैं। इसके बाद 10 फरवरी से 18 फरवरी, 2026 तक संशोधित आवेदन पत्र संबंधित शिक्षण संस्थानों में जमा किए जाएंगे, जहां से सत्यापन के बाद उन्हें आगे अग्रसारित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – जानलेवा चाइनीज मांझा: दुकानदार से सप्लायर तक होगी कार्रवाई

यह योजना अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र छात्र-छात्राओं के लिए लागू है। सभी दशमोत्तर शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि वे समयसीमा के भीतर अपने यहां अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों के आवेदन सुधार, सत्यापन और अग्रसारण की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं।
निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार के संशोधन की अनुमति नहीं होगी, ऐसे में छात्र-छात्राओं को समय रहते आवेदन सुधारने की सलाह दी गई है, ताकि छात्रवृत्ति लाभ से वंचित न होना पड़े।

अंत्योदय से राष्ट्रोदय तक: पंडित दीनदयाल उपाध्याय का कालजयी चिंतन

भारतीय राजनीति और चिंतन के इतिहास में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्थान केवल एक विचारक या संगठनकर्ता का नहीं, बल्कि एक ऐसे द्रष्टा का है, जिसने भारत को उसकी आत्मा से जोड़कर देखने का साहस किया। उनकी पुण्यतिथि हमें स्मरण कराती है कि राजनीति केवल सत्ता का साधन नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का माध्यम होनी चाहिए।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद पश्चिमी भौतिकवाद और साम्यवादी वर्ग-संघर्ष दोनों से भिन्न एक समग्र भारतीय दृष्टि प्रस्तुत करता है। यह दर्शन मानव को केवल आर्थिक इकाई नहीं मानता, बल्कि उसे शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा, चारों स्तरों पर विकसित होने वाला पूर्ण व्यक्तित्व मानता है। उनके अनुसार समाज, राष्ट्र और व्यक्ति एक-दूसरे से पृथक नहीं, बल्कि एक जीवंत इकाई के अंग हैं।

ये भी पढ़ें – India-US Trade Deal: 500 अरब डॉलर डील पर अमेरिका का यू-टर्न?

इसी दर्शन से जन्म लेता है अंत्योदय का विचार अर्थात समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने स्पष्ट कहा था कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति का मूल्यांकन उसकी गगनचुंबी इमारतों या आर्थिक आँकड़ों से नहीं, बल्कि इस बात से होना चाहिए कि सबसे कमजोर नागरिक का जीवन कितना सम्मानपूर्ण हुआ है।
उनका जीवन स्वयं उनके विचारों का प्रतिबिंब था। सादा जीवन, उच्च विचार। निजी सुख, सुविधा और पद की आकांक्षा से दूर रहकर उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। संगठन निर्माण, वैचारिक स्पष्टता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को उन्होंने जन-जन तक पहुँचाया।

ये भी पढ़ें – रात में DIG और SP का निरीक्षण, पुलिस महकमे में बढ़ी हलचल

आज जब विकास की परिभाषा अक्सर केवल उपभोग और लाभ तक सीमित हो जाती है, तब उनका चिंतन चेतावनी देता है कि यदि विकास मानवता से कट गया, तो वह विनाश का कारण बन सकता है। आत्मनिर्भरता, स्वदेशी सोच, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता उनके विचारों के केंद्र में रहे।
उनकी पुण्यतिथि केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि आत्ममंथन का अवसर है, क्या हमारी राजनीति और नीतियाँ वास्तव में अंत्योदय की दिशा में अग्रसर हैं?पंडित दीनदयाल उपाध्याय का विचारकालातीत है। वह वर्तमान की आवश्यकता और भविष्य का मार्गदर्शक है। सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनके विचार व्यवहार और नीति का हिस्सा बनें।

अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के लोहटा गांव में मंगलवार देर शाम पुलिया के पास करीब 36 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक का शव संदिग्ध हालात में मिलने की खबर फैलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्त और संवरा चौकी प्रभारी अरुण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल को घेराबंदी कर सुरक्षित किया। हालात की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया।

ये भी पढ़ें – UP Budget 2026: पेंशन, रोजगार पर बड़ी सौगात

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक का चेहरा तेजाब से झुलसा हुआ प्रतीत हो रहा था, जिससे उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा युवक के शरीर पर कई स्थानों पर चोट और जख्म के गहरे निशान पाए गए। घटनास्थल के पास नायलॉन की रस्सी, एक चाकू, शाल और एक जूता बरामद हुआ है। इन तथ्यों को देखते हुए पुलिस प्रथम दृष्टया युवक की हत्या की आशंका जता रही है।बताया जाता है कि मंगलवार देर शाम गांव के एक व्यक्ति की नजर पुलिया के पास पड़े शव पर पड़ी। उसने शोर मचाकर अन्य ग्रामीणों को बुलाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।मंगलवार देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है। साथ ही शव की पहचान के लिए स्थानीय स्तर पर जानकारी साझा की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और समय को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें – तीन दिन गोरखपुर में रहेंगे आरएसएस प्रमुख, कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे मंथन

क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्त ने बताया कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। घटनास्थल से मिले सामानों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी पड़ताल कर रही है ताकि युवक की पहचान और घटना की कड़ियां जोड़ी जा सकें।
घटना के बाद से लोहटा गांव और आसपास के इलाकों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द मामले के खुलासे और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना से पर्दा उठाया जाएगा।

बलिया में लूटकांड का DIG आजमगढ़ व SP ने किया निरीक्षण, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया भरोसा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के थाना बैरिया क्षेत्र अंतर्गत भीखा छपरा नई बस्ती (मुज का डेरा) निवासी मोतीलाल गोड़ के घर हुई लूटपाट की सनसनीखेज घटना को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह हरकत में नजर आ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवारकी रात करीब नौ बजे पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का गहन निरीक्षण किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह लूट की घटना 08–09 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 12 बजे से 02 बजे के बीच घटित हुई। अज्ञात बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से मोतीलाल गोड़ के घर में घुसकर परिजनों को आतंकित किया और घर में रखे नकदी व कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है और ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता व्याप्त है।घटनास्थल पर पहुंचे DIG और SP ने सबसे पहले पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली। अधिकारियों ने परिजनों की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शेगी नहीं। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी तथा अन्य पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। DIG सुनील कुमार सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लूट जैसी गंभीर वारदातों पर अंकुश लगाना पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अभियुक्तों की शीघ्र पहचान, गिरफ्तारी और उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराने, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को तेज करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के आदेश भी दिए गए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।वरिष्ठ अधिकारियों के निरीक्षण के बाद बैरिया क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और सतर्कता साफ तौर पर बढ़ गई है। पुलिस प्रशासन के इस कदम से जहां पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद बंधी है, वहीं आम जनता में भी यह संदेश गया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

जानलेवा चाइनीज मांझा: दुकानदार से सप्लायर तक होगी कार्रवाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।गोरखपुर में चाइनीज मांझा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने साफ शब्दों में कहा है कि मानव जीवन से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनपद में चाइनीज मांझा की बिक्री, खरीद और उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई तय है।
एसएसपी ने बताया कि चाइनीज मांझा केवल कानूनन अपराध नहीं, बल्कि आम नागरिकों के लिए गंभीर जानलेवा खतरा भी है। सड़क पर चल रहे राहगीर, दोपहिया वाहन चालक, पुलिसकर्मी और छतों पर खेलते बच्चे—हर कोई इसकी चपेट में आ सकता है। बीते समय में चाइनीज मांझा से हादसों की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें गंभीर चोटें और जान जाने तक के मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें- बौद्ध दर्शन और संस्कृति को जोड़ता पालि साहित्य

सप्लाई चेन तक पहुंचेगी पुलिस
पुलिस ने अभियान को केवल दुकानों तक सीमित न रखते हुए चाइनीज मांझा की सप्लाई चेन तक पहुंचने की रणनीति बनाई है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पतंग और मांझा बेचने वाली दुकानों की सघन जांच करें। जहां भी चाइनीज मांझा बरामद होगा, वहां तत्काल जब्ती कर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि प्रतिबंधित मांझा कहां से आ रहा है और इसके पीछे कौन लोग सक्रिय हैं।

ये भी पढ़ें – 33 हजार वोल्ट की लाइन पर चोरों का धावा: 6 पोल से 1800 मीटर तार गायब, बिजली विभाग में मचा हड़कंप

जागरूकता भी उतनी ही जरूरी
एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि कार्रवाई के साथ-साथ जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। बीट पुलिसिंग के जरिए मोहल्लों और बाजारों में लोगों को समझाया जाएगा। पंपलेट वितरण, माइकिंग और अभिभावकों से संवाद कर बच्चों को चाइनीज मांझा से दूर रखने की अपील की जाएगी। त्योहारों और विशेष अवसरों पर इसकी मांग बढ़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरतेगी और खुफिया तंत्र को सक्रिय रखा गया है।

ये भी पढ़ें – आज का अंक ज्योतिष: कौन-सा मूलांक रहेगा सबसे भाग्यशाली

जिम्मेदारी तय होगी
उन्होंने दो टूक कहा कि यदि किसी थाना क्षेत्र में खुलेआम चाइनीज मांझा की बिक्री की शिकायत मिलती है तो संबंधित पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। चोरी-छिपे बिक्री करने वालों पर सख्त कानूनी गाज गिरेगी।
जनता से सहयोग की अपील
गोरखपुर पुलिस ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है। यदि कहीं चाइनीज मांझा बिकने या इस्तेमाल होने की सूचना मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सामूहिक प्रयास से ही इस खतरनाक प्रवृत्ति पर पूरी तरह रोक लगाई जा सकती है। आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा, ताकि जनपद में चाइनीज मांझा पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

निर्दोष को छुआ तो खैर नहीं दोषी छोड़ा तो कार्रवाई तय: डॉ. कौस्तुभ

जनता का भरोसा जीतना प्राथमिकता गलत करने वालों पर गिरेगी गाज- एसएसपी

कानून से ऊपर कोई नहीं, दोषी को बख्शा तो नपेंगे- एसएसपी

गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)l पुलिस लाइन सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने वर्ष 2023 बैच के उपनिरीक्षकों के साथ विस्तृत बैठक कर उन्हें पुलिस सेवा के मूल दायित्वों, कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारियों तथा जनता के प्रति व्यवहार को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसपी सिटी अभिनव त्यागी और एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र भी मौजूद रहे। जनपद के विभिन्न थानों में तैनात करीब 200 उपनिरीक्षक इस दौरान अपनी सेवा दे रहे है।
एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी जनता का विश्वास है, और यह विश्वास केवल ईमानदार, निष्पक्ष व संवेदनशील कार्यशैली से ही अर्जित किया जा सकता है। उन्होंने सभी नव नियुक्त अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करें। किसी भी निर्दोष व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान करना न केवल अनुचित है बल्कि पुलिस की छवि को भी नुकसान पहुंचाता है।

ये भी पढ़ें – बौद्ध दर्शन और संस्कृति को जोड़ता पालि साहित्य

उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि यदि किसी दोषी व्यक्ति को पकड़ने के बाद उसे अनुचित तरीके से छोड़ने या मामले में ढिलाई बरतने की शिकायत मिलती है, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और अपराधियों के प्रति किसी प्रकार की सहानुभूति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसएसपी ने यह भी कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों से शालीनता से बात करना, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनना और समयबद्ध निस्तारण करना हर पुलिसकर्मी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पुलिस का व्यवहार ऐसा होना चाहिए कि आम नागरिक खुद को सुरक्षित और सम्मानित महसूस करे। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी लापरवाहियां भविष्य में बड़ी समस्याएं बन जाती हैं, इसलिए ड्यूटी के दौरान सतर्कता बेहद जरूरी है।
बैठक में विवेचना की गुणवत्ता, गिरफ्तारी की प्रक्रिया, महिला एवं कमजोर वर्ग से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, बीट पुलिसिंग, रात्रि गश्त और अपराध नियंत्रण के प्रभावी तरीकों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। एसएसपी ने कहा कि तकनीक का उपयोग बढ़ाएं, रिकॉर्ड अपडेट रखें और अपने वरिष्ठ अधिकारियों को समय-समय पर सही जानकारी उपलब्ध कराते रहें।

ये भी पढ़ें – 33 हजार वोल्ट की लाइन पर चोरों का धावा: 6 पोल से 1800 मीटर तार गायब, बिजली विभाग में मचा हड़कंप

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने उपनिरीक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि थाना स्तर पर वही अधिकारी सफल माना जाता है, जो टीम भावना के साथ काम करे और जनता के बीच सकारात्मक छवि बनाए। उन्होंने अनुशासन, समयपालन और बेहतर संवाद को पुलिसिंग की रीढ़ बताया।
वहीं एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र ने कहा कि क्षेत्र में होने वाली छोटी से छोटी घटना की जानकारी रखना और उस पर त्वरित प्रतिक्रिया देना जरूरी है। अपराध की रोकथाम में सक्रियता ही सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने उपनिरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत सूचना तंत्र विकसित करने की सलाह दी।

ये भी पढ़ें – डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए अनिवार्य पारदर्शिता, एआई लेबलिंग से बदलेगा सोशल मीडिया

बैठक के अंत में एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे अपने आचरण और कार्यशैली से गोरखपुर पुलिस की प्रतिष्ठा को और मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि ईमानदार मेहनत करने वालों को विभाग हमेशा प्रोत्साहित करेगा, लेकिन भ्रष्टाचार या लापरवाही के लिए कोई जगह नहीं है।
करीब दो घंटे चली इस बैठक को पुलिस महकमे में नई ऊर्जा और स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें साफ कर दिया गया कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के साथ-साथ ड्यूटी में कोताही बरतने वालों पर भी सख्ती तय है।

देवरिया में दबंगों का कहर, युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

0

देवरिया में दबंगों की दबंगई: युवक को बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस से न्याय की गुहार


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मारपीट वीडियो वायरल मामले ने जिले में सनसनी फैला दी है। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से सामने आए इस गंभीर मामले में गांव के दबंगों ने एक युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 10 फरवरी की सुबह करीब 8 बजे की है। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी और युवक की सोने की चेन व अन्य कीमती सामान छीन लिया।
पीड़ित के अनुसार, जब उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित युवक सीधे थाने पहुंचा और नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें – क्या आप जानते हैं 11 फरवरी को जन्मे इन दिग्गजों के बारे में?

इस पूरे मामले में देवरिया मारपीट वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर त्वरित कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। पीड़ित का कहना है कि उसे और उसके परिवार को अब भी जान-माल का खतरा है, इसलिए पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।


पुलिस का पक्ष
मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी सी.ओ. संजय रेड्डी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है। वायरल वीडियो और तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सी.ओ. संजय रेड्डी

ये भी पढ़ें – विधिक जागरूकता से सशक्त समाज की ओर देवरिया का कदम

वहीं पीड़ित युवक अमित ने कहा कि यदि समय रहते लोग नहीं पहुंचते तो उसकी जान भी जा सकती थी। उसने पुलिस प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की अपील की है।
पीड़ित का व्यान – अमित (पीड़ित युवक)
यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में दबंगों के हौसले किस कदर बुलंद हैं। देवरिया मारपीट वीडियो वायरल होने से लोगों में आक्रोश है और सोशल मीडिया पर आरोपी युवकों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ित को हर संभव न्याय दिलाया जाएगा।

रात में DIG और SP का निरीक्षण, पुलिस महकमे में बढ़ी हलचल

0

बैरिया लूट मामला: सीसीटीवी व तकनीकी साक्ष्यों से जांच ते


बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद बलिया के थाना बैरिया क्षेत्र अंतर्गत भीखा छपरा नई बस्ती (मुज का डेरा) में हुई सनसनीखेज लूट की घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में दिखाई दे रहा है। बलिया लूटकांड की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार देर रात करीब नौ बजे DIG आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह और SP बलिया ओमवीर सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का गहन निरीक्षण किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह लूट की वारदात 08–09 फरवरी 2026 की रात लगभग 12 बजे से 02 बजे के बीच हुई। अज्ञात बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से मोतीलाल गोड़ के घर में घुसकर परिवार को आतंकित किया और नकदी व कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद से क्षेत्र में भय का माहौल है और ग्रामीण सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

ये भी पढ़ें – आज का पंचांग : तिथि-नक्षत्र देखकर ही करें शुभ कार्य

घटनास्थल पर पहुंचकर DIG आजमगढ़ और SP बलिया ने सबसे पहले पीड़ित परिवार से मुलाकात की। अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और परिवार को आश्वस्त किया कि बलिया लूटकांड के दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए कहा गया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए। DIG सुनील कुमार सिंह ने कहा कि लूट जैसी गंभीर घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अभियुक्तों की शीघ्र पहचान, गिरफ्तारी और कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वहीं SP बलिया ओमवीर सिंह ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज करने के आदेश दिए। साथ ही, क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ये भी पढ़ें – विश्व और भारत की महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ

वरिष्ठ अधिकारियों के निरीक्षण के बाद बैरिया क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता साफ तौर पर बढ़ गई है। बलिया लूटकांड को लेकर चल रही इस सख्त कार्रवाई से जहां पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद बंधी है, वहीं आम जनता में यह संदेश गया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

India-US Trade Deal: 500 अरब डॉलर डील पर अमेरिका का यू-टर्न?

वॉशिंगटन/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। India-US Trade Deal से जुड़ी व्हाइट हाउस की फैक्टशीट में जारी होने के एक दिन बाद चुपचाप बदलाव कर दिए गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव उस लाइन में हुआ है, जिसमें पहले कहा गया था कि भारत 500 अरब डॉलर से अधिक के अमेरिकी सामान खरीदने के लिए “कमिट” करता है। नए वर्जन में इसे बदलकर “खरीदने का इरादा रखता है” कर दिया गया है। इस बदलाव से समझौते का एक अहम हिस्सा नरम पड़ता दिख रहा है।

फैक्टशीट में पहले क्या था?

पहले जारी वर्जन में कहा गया था कि भारत सभी अमेरिकी औद्योगिक सामान और कई अमेरिकी खाद्य व कृषि उत्पादों पर टैक्स खत्म या कम करेगा। इसमें यह भी लिखा था कि भारत 500 अरब डॉलर से अधिक के अमेरिकी ऊर्जा, सूचना व संचार तकनीक, कृषि, कोयला और अन्य उत्पाद खरीदने का “कमिटमेंट” करता है।

उत्पादों की सूची में सूखे डिस्टिलर्स ग्रेन्स, रेड ज्वार, ड्राई फ्रूट, ताजे व प्रोसेस्ड फल, कुछ दालें, सोयाबीन तेल, वाइन और स्पिरिट्स शामिल थे।

अब क्या बदला गया?

व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर उपलब्ध नए वर्जन में:

• “कमिट” शब्द की जगह “इरादा” किया गया
• उत्पादों की सूची से “कृषि” शब्द हटाया गया
• “कुछ दालें” वाला हिस्सा हटाया गया

इन बदलावों से संकेत मिलता है कि खरीद और टैरिफ कटौती के दायरे को लेकर भाषा को नरम किया गया है।

ये भी पढ़े – UP Budget 2026: पेंशन, रोजगार पर बड़ी सौगात

डिजिटल टैक्स पर भी बदला रुख

पहले फैक्टशीट में कहा गया था कि भारत डिजिटल सर्विस टैक्स हटाएगा और डिजिटल ट्रेड बाधाओं को खत्म करने के लिए मजबूत नियमों पर बातचीत का कमिटमेंट करेगा।

नए वर्जन में डिजिटल सर्विस टैक्स हटाने का जिक्र नहीं है। अब केवल इतना कहा गया है कि भारत मजबूत द्विपक्षीय डिजिटल ट्रेड नियमों पर बातचीत के लिए तैयार है।

डील में क्या तय हुआ है?

पिछले हफ्ते घोषित अंतरिम ढांचे के तहत:

•अमेरिका भारतीय सामान पर आयात शुल्क 50% से घटाकर 18% करेगा

• भारत अमेरिकी औद्योगिक उत्पादों और कई खाद्य व कृषि वस्तुओं पर टैक्स कम या खत्म करेगा

साझा बयान के मुताबिक, भारत अगले पांच वर्षों में अमेरिका से करीब 500 अरब डॉलर के ऊर्जा उत्पाद, विमान व पुर्जे, कीमती धातुएं, टेक्नोलॉॉजी सामान और कोकिंग कोल खरीदने की योजना बना रहा है।

ट्रंप का बड़ा फैसला

डील फाइनल होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाए गए 25% अतिरिक्त आयात शुल्क को हटा दिया है। यह शुल्क भारत द्वारा रूस से तेल खरीद के कारण लगाया गया था। ट्रंप ने कहा कि भारत ने इस दिशा में “काफी बड़े कदम” उठाए हैं।

कब साइन होगी फाइनल डील?

नई दिल्ली और वॉशिंगटन मार्च के मध्य तक अंतिम ट्रेड डील पर हस्ताक्षर करने की तैयारी में हैं।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2026/01/earthquake-engineering-structural.html?m=1

UP Budget 2026: पेंशन, रोजगार पर बड़ी सौगात

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा) UP Budget 2026:। उत्तर प्रदेश सरकार आज विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करने जा रही है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यह आखिरी पूर्ण बजट कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है। चुनावी साल से ठीक पहले पेश हो रहे इस बजट में योगी सरकार ‘डबल इंजन’ की ताकत दिखाते हुए क्षेत्रीय विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और जनकल्याणकारी योजनाओं पर बड़ा फोकस कर सकती है।

सरकार का लक्ष्य ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ की नींव मजबूत करना और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के एजेंडे को बजट के जरिए स्पष्ट रूप से सामने रखना है।

पूर्वांचल और बुंदेलखंड को बड़ी सौगात

इस बजट का केंद्र बिंदु क्षेत्रीय असंतुलन को खत्म करना होगा। खासतौर पर पूर्वांचल और बुंदेलखंड के 37 पिछड़े जिलों के विकास के लिए सरकार बड़ा पैकेज दे सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, पूर्वांचल और बुंदेलखंड विकास निधि के लिए करीब 1900 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जा सकता है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में लगभग 700 करोड़ रुपये अधिक होगा। इससे इन क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।

बीडा को मोटा पैकेज, नए एक्सप्रेस-वे को रफ्तार

बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (BIDA) को सरकार विशेष पैकेज दे सकती है। बीडा के तहत 56 हजार एकड़ भूमि का अधिग्रहण प्रस्तावित है, जिसमें अभी 23 हजार एकड़ से अधिक भूमि अधिग्रहण शेष है। इसके लिए बजट में अलग से प्रावधान संभव है।

इंफ्रास्ट्रक्चर को गति देने के लिए:

• नए एक्सप्रेस-वे के लिए 1000 करोड़ रुपये से अधिक

• लखनऊ-आगरा और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को जोड़ने की योजना

• जेवर एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेस-वे

• चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए भी धनराशि आवंटन संभव

ये भी पढ़े – तीन दिन गोरखपुर में रहेंगे आरएसएस प्रमुख, कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे मंथन

पेंशन, शिक्षा मित्र और महिलाओं के लिए राहत

जनकल्याण योजनाओं के तहत:

• निराश्रित महिलाओं और वृद्धजनों की पेंशन में 500 रुपये तक बढ़ोतरी संभव

• स्वयं सहायता समूहों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

• शी-मार्ट योजना को बजट में स्थान

• मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरण का वादा पूरा करने की तैयारी

इसके अलावा, 1.43 लाख शिक्षा मित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 17-20 हजार रुपये किए जाने की संभावना है। इसके लिए 250 से 275 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जा सकता है।

सड़क, गृह विभाग और शिक्षा पर बड़ा खर्च

• सड़कों के रखरखाव और निर्माण के लिए 45 हजार करोड़ रुपये से अधिक

• गृह विभाग के लिए लगभग 48 हजार करोड़ रुपये, साइबर अपराध नियंत्रण पर फोकस

• परिवहन सेवाओं के लिए 4700 करोड़ रुपये

• हवाई अड्डों और जलमार्ग के लिए 2500 करोड़ रुपये

शिक्षा क्षेत्र में:

• बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के लिए 1.10 लाख करोड़ रुपये से अधिक

• शहरी अवस्थापना और सीएम शहरी विस्तारीकरण योजना के लिए 12 हजार करोड़

• मेट्रो परियोजनाओं के लिए 700 करोड़ रुपये

खेल और स्पोर्ट्स कॉलेज को बढ़ावा

खेलों के प्रोत्साहन के लिए 1000 करोड़ रुपये तक का प्रावधान संभव है। आगरा, मीरजापुर, देवीपाटन, झांसी, मुरादाबाद, अयोध्या, बरेली और अलीगढ़ में स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 25 करोड़ रुपये से अधिक दिए जा सकते हैं।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2026/01/earthquake-engineering-structural.html?m=1

तीन दिन गोरखपुर में रहेंगे आरएसएस प्रमुख, कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे मंथन

गोरखपुर में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का तीन दिवसीय प्रवास, सामाजिक सद्भाव और संगठनात्मक मंथन पर रहेगा फोकस


गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 14 फरवरी 2026 को गोरखपुर पहुंचेंगे। उनका यह तीन दिवसीय प्रवास संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रवास के दौरान वे सामाजिक सद्भाव, प्रमुख जन संवाद और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक मंथन जैसे अहम कार्यक्रमों में सहभाग करेंगे। संघ पदाधिकारियों के अनुसार सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. मोहन भागवत गोरखपुर आगमन 14 फरवरी 2026 की सायंकाल होगा। वे तारामंडल स्थित बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। यह प्रवास न केवल संगठनात्मक दृष्टि से बल्कि समाज में सामाजिक समरसता और एकता के संदेश को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें – गोरखपुर में विद्यार्थियों से रू-बरू हुईं नासा साइन्टिस्ट, अन्तरिक्ष कार्यशाला में दिया सफलता का संदेश

सामाजिक सद्भाव बैठक में देंगे एकता का संदेश
प्रवास के दूसरे दिन 15 फरवरी 2026 (रविवार) को प्रातः 9:30 बजे से सामाजिक सद्भाव बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में गोरक्ष प्रांत से विभिन्न जाति, वर्ग और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख लोग शामिल होंगे। आरएसएस सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत इस अवसर पर समाज में पारस्परिक विश्वास, सहयोग और सद्भाव को सुदृढ़ करने पर अपने विचार साझा करेंगे।
प्रमुख जन गोष्ठी में बुद्धिजीवियों से संवाद
इसी दिन दोपहर 3:00 बजे से प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें शिक्षा, उद्योग, सेवा, धर्म और सामाजिक जीवन से जुड़े गणमान्य नागरिक भाग लेंगे। डॉ. मोहन भागवत गोरखपुर प्रवास के दौरान इस गोष्ठी में समाज के विभिन्न घटकों के बीच समन्वय और रचनात्मक सहभागिता पर विशेष जोर देंगे। सामाजिक विषयों पर सार्थक संवाद इस कार्यक्रम की प्रमुख विशेषता होगी।

ये भी पढ़ें – बुधवार का राशिफल: गणेश कृपा से कौन सी राशि होगी मालामाल?

कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक मंथन
प्रवास के तीसरे दिन 16 फरवरी 2026 को प्रातः 9:30 बजे से कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। इसमें जिला टोली, विभाग टोली और प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहेंगे। बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत अब तक संपन्न कार्यक्रमों की समीक्षा तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। संगठनात्मक मजबूती की दृष्टि से इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें – आज का पंचांग : तिथि-नक्षत्र देखकर ही करें शुभ कार्य

कुटुंब स्नेह मिलन में पारिवारिक मूल्यों पर मार्गदर्शन
उसी दिन सायंकाल 5:00 बजे से कुटुंब स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें गोरखपुर महानगर, 20 नगरों, चौरी-चौरा और गोरखपुर ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता, दायित्ववान पदाधिकारी और उनके परिवारजन शामिल होंगे। इस अवसर पर सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत कुटुंब प्रबोधन करते हुए पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक संस्कारों की महत्ता पर मार्गदर्शन देंगे।
प्रचार विभाग के अनुसार सभी कार्यक्रमों में सहभागिता पूर्व निर्धारित सूची के अनुसार ही होगी। डॉ. मोहन भागवत 16 फरवरी की रात्रि में गोरखपुर से प्रस्थान करेंगे। संघ पदाधिकारियों का मानना है कि यह प्रवास संगठनात्मक सुदृढ़ता के साथ-साथ सामाजिक समरसता के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने में सहायक सिद्ध होगा।

एआई युग में सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को लेकर प्रशासन सतर्क

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कलेक्ट्रेट में साइबर सुरक्षा कार्यशाला, एआई के प्रति जागरूक रहने का संदेश


महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटनाओं के बीच सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में एक प्रभावी साइबर सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य सरकारी और अर्द्ध-सरकारी कार्यालयों के अधिकारियों व कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा, डिजिटल जागरूकता और एआई आधारित खतरों के प्रति सजग करना रहा।
कार्यशाला की इस वर्ष की थीम “एआई के प्रति जागरूक: सुरक्षित, स्मार्ट और नियंत्रण में” रही, जो वर्तमान समय की डिजिटल चुनौतियों को सीधे संबोधित करती है। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि आज इंटरनेट हमारे निजी, सामाजिक और व्यावसायिक जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। इससे जहां कामकाज आसान हुआ है, वहीं साइबर अपराध, डाटा चोरी और ऑनलाइन फ्रॉड का जोखिम भी कई गुना बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें – डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय की ताईक्वांडो टीम का चयन 12 फरवरी को

उन्होंने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों और कार्यालय अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल सक्रिय करें और जनपद के प्रमुख विभागीय हैंडल्स को फॉलो करें, ताकि सरकारी योजनाओं और सूचनाओं को आमजन तक तेजी, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के साथ पहुंचाया जा सके। साथ ही उन्होंने अनावश्यक व्यक्तिगत जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करने की सख्त हिदायत दी।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष फरवरी के दूसरे मंगलवार को सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 10 फरवरी को यह दिवस एआई जागरूकता थीम के साथ मनाया गया। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के बढ़ते उपयोग, उससे जुड़े संभावित खतरों, डीपफेक वीडियो, फिशिंग ईमेल, स्पैम कॉल और डिजिटल ठगी के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सलाह दी कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, बैंक खाता विवरण या क्रेडिट कार्ड जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

ये भी पढ़ें – 12फ़रवरी को भारत बंद को लेकर भाकपा का आवश्यक बैठक सम्पन्न

मुख्य कार्यशाला के अलावा आईटीआई पुरैना और आईटीआई माधोनगर में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां छात्र-छात्राओं को मजबूत पासवर्ड, सुरक्षित वेबसाइट की पहचान और सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, डीएफओ निरंजन सुर्वे, उपायुक्त श्रम रोजगार गौरवेंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक पी.के. शर्मा, बीएसए ऋद्धि पांडेय, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।