मोतिहारी (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में ठंडी के प्रभाव को देखते हुए पूर्वी चम्पारण के लोकप्रिय समाजिक संस्थान चम्पारण युथ ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान मोतिहारी अनुमंडल के अलग- अलग जगह पर गर्म कम्बल का वितरण हुआ। इस बाबत चम्पारण युथ ऑर्गेनाइजेशन के मोतिहारी यूनिट के अधिकारियों ने कहा कि हमारी टीम मोतिहारी अनुमंडल में 200 कंबल वितरण करेगी। मौके पर संगठन के अध्यक्ष कौसर आलम ने कहा हमारी संस्था विंटर रिलीफ प्रोजेक्ट-2025 के तहत पूरे चम्पारण में 700+ सौ गर्म कंबल वितरण करेगी। इस दौरान संगठन अध्यक्ष कौसर आलम , उपाध्यक्ष अज़ीज़ूर रहमान, महासचिव मोजाजहेदुल्लाह मोतिहारी इकाई अध्यक्ष राज रिज़वान, राजन कुमार, कासिफ बिलाल, समीर आलम, नेयाज अहमद, एजाज आलम, विवेक कुमार एवं मोतिहारी इकाई के सभी अधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद थे।
कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…
स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…